लड़कियों को बैड बॉय ही क्यों आते हैं पसंद? इसके पीछे की वजह जान लेंगे तो उड़ जाएंगे होश

[ad_1]


Why Women Prefer Confident And Dominant Men: आपने अक्सर सुना होगा कि लड़कियों को बैड बॉय  पसंद आते हैं. अक्सर इसको लेकर लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है कि लड़कियों को  बैड बॉय पसंद आते हैं. इसको लेकर कुछ एक्सपर्ट कहते हैं कि इनकी खासियत यह होती है कि इनके स्वभाव में आत्मविश्वास और आजादी की झलक मिलती है, जो महिलाओं को बेहद अट्रैक्ट करती है. इन पुरुषों की बेपरवाह मर्दानगी महिलाओं को भीतर तक खींच लेती है.

सॉइकोलॉस्टि बताते हैं कि “अक्सर ऐसी महिलाएं स्वभाव से थोड़ी झिझक वाली होती हैं या बाहरी दुनिया से घबराती हैं. इसलिए वे उन पुरुषों की ओर खिंचती हैं जो मजबूत लगते हैं, दुनिया से भिड़ने का दम रखते हैं और उन्हें सुरक्षा का एहसास दे सकें.” दबंग लड़कों का पूरा स्वभाव यही है कि आत्मविश्वास, बेफिक्री, रहस्य, रोमांच और हर काम का अलग अंदाज. इनके चलने-बोलने से लेकर खाने, पहनावे और लोगों से बातचीत तक हर जगह इनका खुद का तरीका होता है और अपनी साथी के मामले में इन्हें बखूबी पता होता है कि उसे किस तरह अच्छा महसूस कराना है. हालांकि जैसे-जैसे महिलाएं उम्र और अनुभव में आगे बढ़ती हैं, वे लंबे रिश्तों के लिए स्थिरता और भरोसे को ज्यादा महत्व देने लगती हैं.

लड़कियां को बैड बॉय लड़कों पर क्यों फिदा हो जाती हैं?

 आत्मविश्वास

सबसे पहला जो कारण है वह है कि इनका आत्मविश्वास. ये जो भी करते हैं, एक जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ करते हैं. यह रवैया किसी भी महिला को तुरंत प्रभावित कर देता है.

 मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता वाला अंदाज

दूसरा सबसे बड़ा जो कारण है वे है कि ऐसे लड़के नियमों में बंधकर नहीं चलते, अपना रास्ता खुद बनाते हैं. उनका यही बेफिक्र स्वभाव महिलाओं को बेहद आकर्षक लगता है.

 उनका रोमांच और साहस भरा स्वभाव

इनके लिए जिंदगी किनारे पर जीने का नाम है. यह रोमांच महिलाओं को बेहद भाता है. उनकी यह बेपरवाह जंगलीपन लड़कियों के लिए चुंबक की तरह काम करता है.

मर्दानगी

यह सिर्फ शरीर की बात नहीं है, उनकी आवाज, चाल, बात रखने का तरीका सबमें एक मर्दाना मजबूती झलकती है, जो महिलाओं को बेहद पसंद आती है.

 साथ होने पर एक ताकत

इनके साथ रहने पर महिलाओं को अपने अंदर भी थोड़ा साहस और हिम्मत महसूस होने लगता है, जो अपने आप में नशे जैसा एहसास देता है.

 महिलाओं से बात करने की कला

उनका बातचीत का तरीका, सही समय पर सही बात कहना, बिना झिझक अपनी राय रखना, ये सब गुण उन्हें महिलाओं के लिए बेहद आकर्षक बना देते हैं.

इसे भी पढ़ें- Winter Cracked Heels: सर्दियों में ही क्यों फटती हैं एड़ियां, क्या है इस दिक्कत से निपटने का तरीका?

[ad_2]

विराट कोहली का बड़ा फैसला, 15 साल बाद खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी, कर दिया कंफर्म!

[ad_1]


विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-2026 में खेलने को लेकर पूरी तरह तैयार हैं. कोहली ने अपना फैसला दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली को बता दिया है. बता दें कि विराट आखिरी बार 2010 में विजय हजारे ट्रॉफी खेले थे, यानी उनकी इस टूर्नामेंट में वापसी डेढ़ दशक बाद होने जा रही है.

विराट कोहली 2027 में होने वाले ओडीआई वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं, इसके लिए वह 50 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने दिल्ली टीम को अपनी उपलब्धता के बारे में बता दिया है, जिसकी पुष्टि डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने की है.

डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने क्रिकबज को बताया, “हां ये सच है, उन्होंने अपनी उपलब्धता के बारे में बता दिया है.” हालांकि ये मुश्किल है कि कोहली टूर्नामेंट के सभी मैचों में खेलेंगे. विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन 24 दिसंबर से शुरू होगा, जो 18 जनवरी तक चलेगा. दिल्ली का पहला मैच 24 दिसंबर को आंध्रा के साथ है.

कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी नहीं खेलना चाहते. कोहली ने रांची में खेले गए भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे के बाद कहा था कि मेरा सारा क्रिकेट मेंटल रहा है और मैं बहुत ज्यादा तैयारी यकीन नहीं करता. जब तक मुझे मानसिक रूप से लगता है कि मैं गेम खेल सकता हूँ, मैं अपनी ज़िंदगी के हर दिन फिजिकली बहुत मेहनत करता हूं. इसका अब क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है. यह मेरे जीने का तरीका है.

विराट कोहली का विजय हजारे ट्रॉफी में प्रदर्शन

विराट कोहली आखिरी बार विजय हजारे ट्रॉफी के 2009-10 संस्करण में खेले थे, जो फरवरी-मार्च में खेला गया था. उनका आखिरी मैच 18 फरवरी, 2010 को था.

कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में कुल 14 मैच खेले हैं, जिनमें 106.08 की स्ट्राइक रेट और 68.25 की एवरेज से 819 रन बनाए हैं. इस टूर्नामेंट में कोहली ने 4 शतक और 3 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं. दिल्ली को आगामी संस्करण में गुजरात, सौराष्ट्र, सर्विसेज, रेलवे, ओडिशा, आंध्र और हरियाणा के साथ ग्रुप ‘डी’ में रखा गया है.

[ad_2]

नदी से रेत कैसे निकालते हैं रेत माफिया, बुलडोजर की खुदाई का वीडियो देख आंखों में आ जाएगा खून

[ad_1]


ये भी पढ़ें-बहू तो रॉकस्टार निकली, मुंह दिखाई पर दुल्हन ने गिटार बजाकर उड़ाया गर्दा, देखती रह गई मोहल्ले की औरतें- वीडियो वायरल


आपका iPhone अब कचरे के बराबर? Apple ने 5 नए मॉडल को No-Repair लिस्ट में किया शामिल, यूजर्स में

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Apple iPhone: Apple ने एक बार फिर अपनी Vintage और Obsolete प्रोडक्ट लिस्ट में बदलाव किया है और इस बार कंपनी ने पांच और पुराने डिवाइसेज़ को ऐसी कैटेगरी में डाल दिया है जिनकी अब कोई आधिकारिक मरम्मत नहीं की जाएगी. इन डिवाइसेज़ में पहला iPhone SE, दूसरी जनरेशन का iPad Pro और Apple Watch के कुछ स्पेशल एडिशन मॉडल शामिल हैं.

Apple की Obsolete लिस्ट में कौन-कौन से डिवाइस आए?

कंपनी ने जिन प्रोडक्ट्स को अब पूरी तरह ‘Obsolete’ घोषित कर दिया है उनमें ओरिजिनल iPhone SE, iPad Pro 12.9-inch (2nd Gen), Apple Watch Series 4 के Nike और Hermès मॉडल, और Beats Pill 2.0 शामिल हैं. गौर करने वाली बात यह है कि Watch Series 4 का स्टैंडर्ड मॉडल अभी इस सूची में नहीं आया है लेकिन इसके स्पेशल एडिशन अब सर्विस से बाहर हो चुके हैं.

Apple Obsolete का मतलब आखिर होता क्या है?

Apple किसी भी डिवाइस को तब Obsolete मानता है जब उसके बाजार में उपलब्ध हुए सात साल से ज्यादा समय बीत जाए. इस स्टेटस के बाद कंपनी उस प्रोडक्ट की किसी भी तरह की हार्डवेयर सर्विस बंद कर देती है और अधिकृत सर्विस सेंटर भी इसके पार्ट्स ऑर्डर नहीं कर पाते.

Mac लैपटॉप्स को इसमें थोड़ी छूट मिलती है, जहां कुछ मॉडलों के लिए केवल बैटरी रिप्लेसमेंट 10 साल तक उपलब्ध रह सकता है वो भी तभी जब पार्ट्स का स्टॉक बचा हो.

कौन-कौन से प्रोडक्ट अब पूरी तरह बंद माने जाएंगे?

ओरिजिनल iPhone SE को Apple ने 2018 में बंद किया था और 2020 में इसका नया वर्ज़न लॉन्च किया गया. यह फोन iOS 15 के बाद अगला सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं पा सका और अब रिपेयर बंद होने से यूज़र्स के पास इसे बदलने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा.

Apple Watch Series 4 साल 2018 में आई थी और यह पहला Apple वॉच मॉडल था जिसमें कलाई से ही ECG रिकॉर्ड करने की सुविधा दी गई थी. यह मॉडल 2019 में Series 5 आने के बाद डिसकंटिन्यू कर दिया गया.

दूसरी तरफ, iPad Pro (2nd Gen) वह पहला iPad था जिसने 2017 में 120 Hz ProMotion डिस्प्ले दिया था. बाद में यही फीचर 2021 में iPhone 13 Pro सीरीज़ और 2024 के iPhone 17 बेस मॉडल तक पहुंचा.

क्या आपका Apple प्रोडक्ट भी जल्द Obsolete होने वाला है?

अगर आपके पास कोई पुराना Apple डिवाइस है, तो उसके Obsolete होने में शायद ज्यादा वक्त न बचे. Apple डिवाइसेज़ को पहले Vintage कैटेगरी में डालता है जो पांच साल बाद Obsolete बनने की प्रक्रिया में आ जाते हैं. यानी जो मॉडल आज Vintage हैं वे अगले दो साल में रिपेयर-फ्री ज़ोन में पहुंच सकते हैं.

पुराने iPhone, iPad या Apple Watch यूज़ करने वालों के लिए यह अपडेट किसी चेतावनी से कम नहीं है क्योंकि अब कंपनी की लिस्ट में शामिल होना मतलब डिवाइस का अंतिम अध्याय शुरू होना.

यह भी पढ़ें:

BLO ने आपका SIR फॉर्म जमा किया या नहीं? मोबाइल से घर बैठे ऐसे मिनटों में करें चेक, जानिए पूरा प्रोसेस

[ad_2]

पुतिन के भारत दौरे से पहले रूस से आई गुड न्यूज, जानें क्या है RELOS, जिससे PAK को लगेगा झटका

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार और शुक्रवार (4-5 दिसंबर, 2025) के दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली आ रहे हैं, लेकिन पुतिन के भारत दौरे से पहले रूस की संसद (डूमा) ने मंगलवार (2 दिसंबर, 2025) को भारत के साथ एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते को मंजूरी दे दी है. इस रक्षा समझौते के तहत दोनों देशों को संयुक्त अभ्यास, मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए एक-दूसरे के क्षेत्र में सैनिकों और उपकरणों को तैनात करने की अनुमति मिलेगी.

रूस और भारत के बीच यह समझौता, जिसे रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉगिस्टिक सपोर्ट (RELOS) कहा जाता है, इस साल की शुरुआत में 18 फरवरी, 2025 को हस्ताक्षरित किया गया था और इसे पिछले हफ्ते रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन की ओर से रूस की संसद के निचले सदन, डूमा में पेश किया गया, जिसे अब अनुमोदित कर लिया गया है.

भारत और रूस की तीनों सेनाएं करतीं हैं साझा युद्धाभ्यास इंद्रा

भारत और रूस की सेनाएं, साझा युद्धाभ्यास इंद्रा (INDRA- India Russia) करती हैं. खास बात है कि रूस दुनिया का पहला ऐसा देश है, जिसके साथ भारत की सेना के तीनों अंग, रूसी सेना के तीनों अंग यानी थलसेना, वायुसेना और नौसेना के साथ साझा मिलिट्री एक्सरसाइज करती हैं. इसका नाम भी इंद्रा है.

भारत के साथ समझौते को लेकर बोले डूमा के अध्यक्ष

भारत के साथ इस रेलोस रक्षा समझौते को लेकर स्टेट ड्यूमा के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन ने सदन के प्लेनरी सेशन में कहा, “भारत के साथ हमारे संबंध रणनीतिक और व्यापक रूप से मजबूत हैं और हम उन्हें विशेष महत्व देते हैं. हम समझते हैं कि आज इस समझौते का अनुमोदन दोनों देशों के बीच सहयोग और हमारे संबंधों के विकास की दिशा में एक और कदम है.”

भारत यात्रा को लेकर क्या है पुतिन का एजेंडा?

भारत दौरे से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने एजेंडे को पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है. पुतिन ने कहा कि वह 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही वह पीएम मोदी से व्यापार और आयात को लेकर व्यापक रूप से चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा कि रूस अपने देश के हित को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्र आर्थिक नीति पर काम करता रहेगा.

यह भी पढ़ेंः Vladimir Putin Big Warning: क्यों भड़क गए पुतिन, चेतावनी देते हुए बोले- ‘अगर यूरोप युद्ध चाहता है तो रूस…’

[ad_2]

रुपये के कमजोर होने से चमका सोना, जानें 3 दिसंबर को सोने की खरीदारी के लिए कितना करना होगा खर्च

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Gold Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में बुधवार, 3 दिसंबर को तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा बुधवार को 1,30,550 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,29,759 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था. 

3 दिसंबर की सुबह 10:55 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,30,769 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 1000 रुपये की उछाल दिखाता है. एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,30,955 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था. 

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार) 

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,30,730 रुपए 
22 कैरेट – 1,19,850 रुपए 
18 कैरेट – 98,090 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,30,580 रुपए 
22 कैरेट – 1,19,700 रुपए 
18 कैरेट – 97,940 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,31,570 रुपए 
22 कैरेट – 1,20,600 रुपए 
18 कैरेट – 1,00,500 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,30,580 रुपए 
22 कैरेट – 1,19,700 रुपए 
18 कैरेट – 97,940 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,30,630 रुपए 
22 कैरेट – 1,19,750 रुपए 
18 कैरेट – 97,990 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,30,730 रुपए 
22 कैरेट – 1,19,850 रुपए 
18 कैरेट – 98,090 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,30,630 रुपए 
22 कैरेट – 1,19,750 रुपए 
18 कैरेट – 97,990 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,30,580 रुपए 
22 कैरेट – 1,19,700 रुपए 
18 कैरेट – 97,940 रुपए

भारत में शादियों का सीजन चल रहा हैं. देश में इस महीने लाखों शादियां होने वाली है. ऐसे में सोने की मांग तेज हो सकती है. शादी जैसे शुभ अवसर पर लोग जमकर सोने की खरीदारी करते हैं. हालांकि, सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

3 दिसंबर, बुधवार को इसकी कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. ऐसे में आज सोना खरीदने के लिए लोगों को ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता हैं. सोना सिर्फ एक सेफ निवेश विकल्प के तौर पर अपनी पहचान नहीं रखता, इसका भारतीय संस्कृति से भी गहरा लगाव है. भारत में सोना खरीदना शुभ माना जाता है. 

यह भी पढ़ें: RBI की 3 दिनों की MPC बैठक आज से, EMI घटेगी या जेब पर बढ़ेगा बोझ?

[ad_2]

बॉडीबिल्डर के डोले-शोले पर फिदा हुई दूसरे की गर्लफ्रेंड, वीडियो देख खौला यूजर्स का खून

[ad_1]


जया बच्चन नहीं चाहतीं नातिन नव्या नंदा करें शादी, वजह जान रह जाएंगे हैरान

[ad_1]


जया बच्चन अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं. फिलहाल दिग्गज अभिनेत्री ने शादी को लेकर हैरान कर देने वाला बयान दिया है. दरअसल जया बच्चन ने मॉर्डन टाइम में ‘शादी’ के कॉन्सेप्ट को  एक ओल्ड इंस्टीट्यूशन कहा है. 77 वर्षीया अभिनेत्री ने ये भी कहा कि वे नहीं चाहती हैं कि उनकी नातिन नव्या नंदा शादी करें. बता दें कि नव्या इस हफ्ते में 28 साल की हो जाएंगीं.

जया बच्चन नहीं चाहतीं कि नातिन नव्या शादी करें
वी द वुमन संग बातचीत के दौरान जया बच्चन से शादी की वैलिडिटी के बारे में पूछा गया, तो जया बच्चन कहा, ‘बस लाइफ को एंजॉय करो.’ उनसे पूछा गया कि क्या अभिनेत्री को नातिन नव्या नंदा को उनके नक्शेकदम पर चलते हुए और शादी के बाद अपना करियर छोड़ते हुए देखना अच्छा लगेगा. इस पर दिग्गज अभिनेत्री ने कहा, “मैं नहीं चाहती कि नव्या शादी करे.” वहीं जब होस्ट ने शादी को एक पुरानी संस्था मानने के बारे पूछा, तो ‘अभिमान’ अभिनेत्री ने मुंबई में वी द वीमेन के साथ अपने इंटरव्यू के दौरान दावा किया कि आजकल के बच्चे किसी को भी आउटस्मार्ट बना सकते हैं.

जया बच्चन ने शादी की तुलना लड्डू से की
शादी की बात करें तो, जया बच्चन की शादी को अमिताभ बच्चन के साथ 50 साल से ज़्यादा हो गए हैं. वहीं दिग्गज अभिनेत्री ने शादी की तुलना दिल्ली के लड्डू से की और कहा अगर आप इन्हें खाएंगे, तो मुसीबत में पड़ जाएंगे, लेकिन अगर नहीं खाएंगे, तो तुरंत पछताएंगे.

फिजिकल अट्रैक्शन और कम्पैटिबिलिटी को बताया था जरूरी
जया बच्चन और नन्द नव्या नवेली अपने एक्स्ट्राऑडिनरी और प्रोग्रेसिव थॉट के लिए जानी जाती है. हालांकि अभिनेत्री ने दावा किया था कि जब वह छोटी थीं, तब इतना फ्रीडम नहीं था, जया ने नव्या के पॉडकास्ट के दौरान इमोशनल और मेंटल कम्पैटिबिलिटी की जरूरत पर जोर दिया था. जया बच्चन ने बिना शादी के बच्चे पैदा करने के बारे में  बात करते हुए कहा था, “लोगों को मेरी यह बात आपत्तिजनक लगेगी, लेकिन फिजिकल अट्रैक्शन और कम्पैटिबिलिटी भी बहुत जरूरी है. हमारे जमाने में हम एक्सपेरिमेंट नहीं कर सकते थे, लेकिन आज की जनरेशन करती है, और उन्हें क्यों नहीं करना चाहिए? क्योंकि यही एक लंबे रिश्ते के लिए ज़िम्मेदार है.” उन्होंने आगे कहा कि प्यार का लंबे समय तक टिकना ज़रूरी है.

 

[ad_2]

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शार्दूल ठाकुर ने बरपाया कहर, सिर्फ 7 गेंदों में झटके 4 विकेट

[ad_1]


Mumbai Vs Assam In SMAT 2025: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई और असम का मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए, पावरप्ले में ही असम की पूरी बैटिंग लाइन-अप को हिला कर रख दिया. मुंबई के 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की टीम पहले 3 ओवर में ही बिखर गई, जिसमें सबसे बड़ा योगदान कप्तान शार्दूल रहा. उन्होंने अपने पहले ही स्पेल में सिर्फ 7 गेंदों में 4 विकेट चटकाकर, मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. वहीं आईपीएल 2026 से पहले शार्दूल ठाकुर का शानदार प्रदर्शन करना मुंबई इंडियंस के लिए अच्छे संकेत हैं, क्योंकि आईपीएल ऑक्शन से पहले मुंबई ने शार्दूल को लखनऊ से ट्रेड किया था.

शार्दूल ने गेंदबाजी से बरपाया कहर

असम की टीम 220 रनों की विशाल लक्ष्य को पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी. दूसरी ओर, कप्तान शार्दूल ठाकुर ने मुंबई की गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए, अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट चटका दिए. दूसरी पारी के पहली ही गेंद पर मुंबई के कप्तान ने असम के सलामी बल्लेबाज डेनिश दास को वापस पवेलियन भेजा, फिर ओवर की तीसरी गेंद पर अब्दुल अजीज कुरैशी का विकेट चटकाया और पांचवीं गेंद पर असम के कप्तान रियान पराग को भी अपना शिकार बनाया. जिससे असम की पारी बुरी तरह से बिखर गई. 

कप्तान शार्दूल ने पारी के तीसरे और अपने दूसर ओवर की पहली गेंद पर विकेट के साथ शुरुआत की. शार्दूल सिर्फ 7 गेंदों में 4 शिकार करने में सफल रहे. इसके बाद, तीसरे ओवर में भी उन्होंने एक बल्लेबाज को को चलता किया और सिर्फ 23 रन देकर पांच विकेट लिए. 

असम के खिलाफ मुंबई की आसन जीत

शार्दुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने असम को 98 रनों से हराकर आसन जीत अपने नाम किया. वहीं 221 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही असम की टीम 19.1 ओवर में महज 122 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस दौरान मुंबई के गेंदबाज साईराज पाटिल और अथर्व अंकोलेकर ने भी 2-2 विकेट चटकाए, तो शम्स मुलानी भी 1 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे.

[ad_2]

इस स्टेट में निकली क्लर्क के पदों पर वैकेंसी, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

[ad_1]

Telugu OTT Release: रश्मिका मंदाना की 'द गर्लफ्रेंड' से लेकर 'द ग्रेट प्री वेडिंग शो' तक, ओटीटी पर इस हफ्ते होगा इन तेलुगू फिल्मों का जलवा

रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ से लेकर ‘द ग्रेट प्री वेडिंग शो’ तक, ओटीटी पर इस हफ्ते होगा इन तेलुगू फिल्मों का जलवा

[ad_2]