लगातार तीसरे मैच में गरजा विराट का बल्ला, तो गौतम गंभीर का आया ये रिएक्शन; फोटो वायरल

[ad_1]


विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा वनडे में भी अर्धशतक लगा दिया है. रांची में खेले गए पहले ODI में उन्होंने 135 रनों की शतकीय पारी खेली थी, वहीं अब रायपुर में भी उनका बल्ला खूब गरजा है. हेड कोच गौतम गंभीर ने उनकी इस पारी की तारीफ की है. हाल ही में क्रिकबज की एक रिपोर्ट अनुसार विराट ने विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए हामी भरी थी. यह लगातार तीसरा मैच है, जब विराट ने 50 या उससे अधिक स्कोर बनाया है.

विराट कोहली ने 47 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, जिसके बाद पूरे मैदान में कोहली! कोहली! के नारे लगने लगे. जैसे ही एक रन भागकर विराट ने अपनी फिफ्टी पूरी की, तभी कैमरा गौतम गंभीर की तरफ घूमा तो वो विराट की तारीफ में तालियां बजाते दिखे. वनडे क्रिकेट इतिहास में यह 13वां मौका है जब विराट कोहली ने लगातार 3 या उससे ज्यादा पारियों में 50 से अधिक स्कोर बनाया है.

 

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में नाबाद 74 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी. वहीं रांची में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में उन्होंने अपनी फॉर्म बरकरार रखते हुए 135 रनों की पारी खेल, टीम इंडिया को 17 रनों की जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा वनडे में भी उन्होंने पचासा जड़ दिया है.

उनकी यह फॉर्म उन्हें 2027 वर्ल्ड कप तक ले जाएगी, इस पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन क्रिकबज अनुसार DDCA के अध्यक्ष रोहन जेटली यह पुष्टि कर चुके हैं कि विराट भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें:

ICC रैंकिंग में विराट कोहली को जबरदस्त फायदा, रोहित शर्मा से ताज छीनने आ रहा ‘किंग’; देखें ताजा अपडेट

IND vs SA: ICC ने हर्षित राणा को लगाई फटकार, 1 डिमेरिट पॉइंट भी मिला; जानिए किस बात की मिली सजा



[ad_2]

लड़कियां कभी लड़कों को प्रपोज क्यों नहीं करतीं? सच का खुलासा करने वाली रील देखकर खौफ में आ जाएं

[ad_1]


प्यार का महीना आने में अभी लगभग 2 महीनों का वक्त है. इस महीने में अक्सर आपने देखा होगा कि लड़के ही लड़कियों को गिफ्ट देते हैं और प्रपोजल भी अक्सर लड़कों की ओर से ही आता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्यों लड़के ही लड़कियों को प्रपोज करते हैं, कभी लड़कियां लड़कों को प्रपोज क्यों नहीं करती? इसी सवाल का मजेदार जवाब इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक रील के माध्यम से दिया जा रहा है, जिसमें एक लड़की बता रही है कि क्यों लड़कियां प्रपोज करने में पहल नहीं करती.

लड़कियां क्यों नहीं करती आगे से प्रपोज, मिल गया जवाब

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की बड़े मजेदार अंदाज में ये बताती दिखाई दे रही है कि क्यों लड़कियां प्रपोज करने में कभी आगे से पहल नहीं करती. वीडियो में लड़कियों के आगे से प्रपोज न करने की वजह को रामायण की उस घटना से जोड़ दिया गया है जिसमें लक्ष्मण जी को सुपर्ण खां ने जब अपने दिल की बात कही तो लक्ष्मण जी ने उसकी नाक ही काट दी थी. बस इसी कहानी को याद करके लड़कियां डर जाती हैं कि कहीं उनका हश्र भी सुपर्ण खां जैसा न हो जाए.

लक्ष्मण और सुपर्ण खां से जोड़ दिया कनेक्शन

वीडियो में लड़की कहती है कि बेचारी लड़कियां बहुत डरती हैं और वो कभी किसी लड़के को आगे से प्रपोज नहीं करतीं. इसकी वजह ये है कि रामायण में लक्ष्मण जी ने प्रपोज करने पर सुपर्ण खां की नाक काट दी थी, तभी से लड़कियों में डर बैठा हुआ है. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो हंसी का पात्र बना हुआ है और लोग इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

यूजर्स बोले, हर लड़का लक्ष्मण नहीं होता

वीडियो को Soniya Soniya नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…हर लड़का लक्ष्मण नहीं होता. एक और यूजर ने लिखा…आपका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आप कोशिश कर सकती हैं, आपके साथ कोई ऐसा नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

एफबीआई ने मां-बेटे की हत्या के मामले में वांछित भारतीय नागरिक पर 50 हजार डॉलर का इनाम रखा

[ad_1]


अमेरिकी की संघीय जांच एजेंसी (FBI) ने 2017 में एक भारतीय महिला और उसके छह वर्षीय बेटे की हत्या के मामले में वांछित एक भारतीय नागरिक के बारे में सूचना देने पर 50,000 डॉलर तक का इनाम घोषित किया है. अधिकारियों ने भारत सरकार से संदिग्ध को अमेरिका प्रत्यर्पित करने की अपील की है.

नजीर हामिद (38) पर मार्च 2017 में न्यू जर्सी के मेपल शेड में शशिकला नारा (38) और उनके बेटे अनीश नारा की हत्या का आरोप है. इस साल फरवरी में हामिद पर हत्या के दो आरोप, अवैध हथियार रखने और उसे गैर-कानूनी उद्देश्य से इस्तेमाल करने के आरोप तय किए गए.

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, हामिद हत्या के छह महीने बाद भारत लौट गया था और वहीं रह रहा है. बर्लिंगटन काउंटी के अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में बताया कि जांच के दौरान उसे मुख्य संदिग्ध माना गया क्योंकि वह मृतक महिला के पति हनुमंथ नारा का पीछा करता पाया गया.

एफबीआई की वांछित अपराधियों की सूची में उसका नाम दर्ज है और संघीय जांच एजेंसी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए महत्वपूर्ण सूचना देने के लिए 50,000 डॉलर के इनाम की घोषणा की है. न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा को फोन और पत्र भेजकर हामिद के प्रत्यर्पण में भारत सरकार की सहायता मांगी है. उन्होंने कहा कि इस नृशंस अपराध ने पूरे राज्य को झकझोर दिया था.

पुलिस को 23 मार्च 2017 की शाम को एक अपार्टमेंट में मां-बेटे के शव मिले. पोस्टमार्टम में पता चला कि दोनों की गर्दन पर कई गहरे घाव थे और अनीश का गला धड़ से लगभग अलग होने की अवस्था में था. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह दृश्य भयावह था. हामिद उसी अपार्टमेंट में रहता था और उसी आईटी कंपनी में काम करता था जहां हनुमंथ नारा काम करते थे. अधिकारियों के अनुसार, ठोस प्रमाण है कि हामिद ने ही शशिकला और अनीश की हत्या की थी.

[ad_2]

फोन का पासवर्ड भूल गए? सर्विस सेंटर जाने की ज़रूरत नहीं, ये है घर बैठे मिनटों में अनलॉक करने का आसान तरीका

[ad_1]

अगर आप Android फोन इस्तेमाल करते हैं तो गूगल आपकी मदद कर सकता है. कई बार लगातार गलत पासवर्ड डालने पर फोन आपको ‘Forgot Password’ या ‘Forgot Pattern’ का विकल्प देता है. इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आप अपने Google Account से फोन को रीसेट कर सकते हैं. बस उसी Gmail ID से लॉगिन करें जो आपके फोन में पहले से जुड़ी हुई थी.

अगर आप Android फोन इस्तेमाल करते हैं तो गूगल आपकी मदद कर सकता है. कई बार लगातार गलत पासवर्ड डालने पर फोन आपको ‘Forgot Password’ या ‘Forgot Pattern’ का विकल्प देता है. इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आप अपने Google Account से फोन को रीसेट कर सकते हैं. बस उसी Gmail ID से लॉगिन करें जो आपके फोन में पहले से जुड़ी हुई थी.

लॉगिन करने के बाद फोन फैक्ट्री रीसेट हो जाएगा और फिर आप इसे नए डिवाइस की तरह सेटअप कर पाएंगे. ध्यान रहे इस प्रक्रिया में आपका पुराना डेटा डिलीट हो सकता है, इसलिए बैकअप ज़रूर ज़रूरी है.

लॉगिन करने के बाद फोन फैक्ट्री रीसेट हो जाएगा और फिर आप इसे नए डिवाइस की तरह सेटअप कर पाएंगे. ध्यान रहे इस प्रक्रिया में आपका पुराना डेटा डिलीट हो सकता है, इसलिए बैकअप ज़रूर ज़रूरी है.

अगर फोन में Find My Device फीचर ऑन है तो आप किसी भी दूसरे स्मार्टफोन या लैपटॉप से अपने फोन को अनलॉक या पूरी तरह रीसेट कर सकते हैं. बस वेबसाइट पर जाएं, अपना अकाउंट लॉगिन करें और Erase Device का विकल्प चुनें. इससे पासवर्ड हट जाएगा और फोन नए की तरह शुरू हो जाएगा.

अगर फोन में Find My Device फीचर ऑन है तो आप किसी भी दूसरे स्मार्टफोन या लैपटॉप से अपने फोन को अनलॉक या पूरी तरह रीसेट कर सकते हैं. बस वेबसाइट पर जाएं, अपना अकाउंट लॉगिन करें और Erase Device का विकल्प चुनें. इससे पासवर्ड हट जाएगा और फोन नए की तरह शुरू हो जाएगा.

अगर मामला iPhone का है और आप पासकोड भूल गए हैं तो घबराएं नहीं. Apple का Find My iPhone फीचर आपकी मदद करेगा. किसी अन्य डिवाइस पर iCloud.com खोलें और अपने Apple ID से साइन इन करें. यहां ‘All Devices’ में अपना iPhone चुनें और Erase iPhone पर क्लिक करें. इससे आपका फोन अनलॉक हो जाएगा और आप नए पासकोड के साथ सेट कर सकेंगे.

अगर मामला iPhone का है और आप पासकोड भूल गए हैं तो घबराएं नहीं. Apple का Find My iPhone फीचर आपकी मदद करेगा. किसी अन्य डिवाइस पर iCloud.com खोलें और अपने Apple ID से साइन इन करें. यहां ‘All Devices’ में अपना iPhone चुनें और Erase iPhone पर क्लिक करें. इससे आपका फोन अनलॉक हो जाएगा और आप नए पासकोड के साथ सेट कर सकेंगे.

कुछ लोग कंप्यूटर के जरिए अनलॉक टूल का भी इस्तेमाल करते हैं. कई फोन ब्रांड अपनी आधिकारिक PC सॉफ्टवेयर ऐप देते हैं जिनके ज़रिए आप फोन को रीसेट कर सकते हैं. यह तरीका थोड़ा टेक्निकल होता है लेकिन सर्विस सेंटर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती.

कुछ लोग कंप्यूटर के जरिए अनलॉक टूल का भी इस्तेमाल करते हैं. कई फोन ब्रांड अपनी आधिकारिक PC सॉफ्टवेयर ऐप देते हैं जिनके ज़रिए आप फोन को रीसेट कर सकते हैं. यह तरीका थोड़ा टेक्निकल होता है लेकिन सर्विस सेंटर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती.

भविष्य में ऐसी दिक्कत दोबारा न हो, इसके लिए जरूरी है कि पासवर्ड लिखकर कहीं सुरक्षित रखें या Google Password Manager का इस्तेमाल करें. साथ ही, OTP आधारित बैकअप अनलॉक, फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक जैसे विकल्प जरूर सेट करें.

भविष्य में ऐसी दिक्कत दोबारा न हो, इसके लिए जरूरी है कि पासवर्ड लिखकर कहीं सुरक्षित रखें या Google Password Manager का इस्तेमाल करें. साथ ही, OTP आधारित बैकअप अनलॉक, फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक जैसे विकल्प जरूर सेट करें.

Published at : 03 Dec 2025 04:02 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

[ad_2]

4 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा: साल की सबसे शक्तिशाली रात, जब पूरी होंगी जीवन की 2 बड़ी इच्छाएं!

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Margashirsha Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि अत्यंत शुभ मानी जाती है. इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा, गुरुवार 4 दिसंबर 2025 को है. बात की जाए चंद्रोदय के समय की तो सुबह 8 बजकर 37 मिनट बजे से शुरू होगी और अगले दिन 5 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगी.

चंद्रोदय का समय 4 बजकर 35 मिनट है. इस दिन एक खास साधना करने से जीवन की दो मनोकामनाएं पूर्ण होती है.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें विशेष साधना

4 दिसंबर 2025, गुरुवार की रात कोई आम रात नहीं हैं, यह एक दिव्य रात है जब ब्रह्मांड में दो अत्यंत शुभ संयोग एक साथ बनते हैं. एक ऐसा योग जिसमें दो मुख्य इच्छाएं होती हैं, जिससे आप अपनी जिंदगी की दो मुख्य इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं. 

4 दिसंबर गुरुवार को जब आसमान शांत, ठंडा, रोशनी से भरा और पूर्णिमा का चांद उदित हो, उस समय आपको एक सरल लेकिन अत्यंत लाभकारी साधना को करना है. यह साधना आपके जीवन की 2 इच्छाओं को पूरा कर सकती है. 

इसके लिए सबसे पहले एक साफ गिलास में पानी भर लें. पानी के गिलास के साथ चांद के पास खड़े हो जाएं. अपने मन और मस्तिष्क को शांत अवस्था में लाएं. और मन ही मन अपनी 2 इच्छाओं को साफ-साफ बोलें.

साधना को करते समय आपकी भावना जितनी सक्रिय रहेगी, उतनी ही जल्दी ये एनर्जी आपके जिंदगी में अपना प्रभाव दिखाना शुरू करेगी.

साल का आखिरी और प्रभावशाली पूर्णिमा

उस गिलास को दोनों हाथों से पकड़ें और धीरे-धीर चांद की ओर ले जाए जैसे आप उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं. इसके बाद चांद की शीतलता रोशनी में उस पानी को पिएं. यह साल की आखिरी और सबसे प्रभावशाली पूर्णिमा है. यह कोल्ड मून हैं जो मनोकामना की पूर्ति के लिए बेहद शुभ माना जाता है.

इस रात किया गया संक्लप, विश्वास  और आह्वान खाली नहीं जाता है. सच्चे मन से पूर्णिमा की रात की गई ये साधना आपकी दोनों मनोकामनाओं को अवश्य पूर्ण करेगी. इस बात पर विश्वास करें कि, चंद्रदेव की कृपा कभी भी खाली नहीं जाती है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे हैं इस कंपनी के शेयर, 60 फीसदी से ऊपर पहुंचा GMP, जानें डिटेल

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Ravelcare Limited GMP: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 3 दिसंबर को रेवेलकेयर लिमिटेड के आईपोओ को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है. निवेशकों द्वारा कंपनी के शेयरों पर जमकर दांव लगाए जा रहे हैं. निवेशकों के पास आज कंपनी में दांव लगाने का आखिरी मौका हैं. आईपीओ की शुरुआत 1 दिसंबर को हुई थी.

आंकड़ों की बात करें तो, आज के कारोबारी दिन सुबह 11 बजे तक कंपनी आईपीओ को 126 गुना से ज्यादा सब्सक्राइबर मिल चुके थे. साथ ही कंपनी शेयर ग्रे मार्केट में भी अच्छा रिस्पॉन्स दिखा रही हैं. कंपनी शेयर करीब 60 फीसदी प्रीमियम पर ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रही है….

ग्रे मार्केट में कंपनी बिखेर रही है अपना जलवा

रेवेलकेयर लिमिटेड ने आईपीओ के तहत अपने शेयरों की कीमत 130 रुपये तय की है. हालांकि, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 80 रुपये प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं. जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि, कंपनी शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री ले सकती है.

कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 8 दिसंबर, 2025 को शेयर बाजार में संभव हैं. कंपनी आईपीओ के तहत 24.10 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू बाजार में ला रही है.

क्या करती है कंपनी?

रेवेलकेयर लिमिटेड की स्थापना नवंबर 2018 में हुई थी. यह डिजिटल फर्स्ट ब्यूटी और पर्सनल केयर सामान बेचने का काम करती है. कंपनी हेयरकेयर, स्किनकेयर और बॉडीकेयर के कई प्रॉडक्ट्स ग्राहकों को उपलब्ध करवाती है.

कंपनी मुख्य रूप से अपनी वेबसाइट के साथ अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और ब्लिंकिट जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर अपने प्रोडक्ट्स बेचती है. वित्त वर्ष 2024-25 में रेवेलकेयर ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी पहुंच बनाई है. कंपनी अब यूएई, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, अमेरिका और सऊदी अरब समेत कई देशों के ग्राहकों तक अपना सामान पहुंचा रही हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: क्रिप्टो का कमबैक! गिरावट पर लगी ब्रेक, बिटकॉइन 93,000 डॉलर के पार

[ad_2]

फोन–लैपटॉप को रीस्टार्ट करना क्यों है बेहद जरूरी? असली वजह जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Phone-Laptop Restart: आज के डिजिटल दौर में हम अपने फोन और लैपटॉप को घंटों नहीं, बल्कि दिनों तक बिना बंद किए इस्तेमाल करते रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार ऑन रहने वाले डिवाइस धीरे-धीरे स्लो होने लगते हैं, ऐप्स क्रैश करना शुरू कर देते हैं और कई बार सिक्योरिटी रिस्क भी बढ़ जाता है? यही वजह है कि विशेषज्ञ बार-बार फोन और लैपटॉप को नियमित रूप से रीस्टार्ट करने की सलाह देते हैं. रीस्टार्ट आपके डिवाइस के लिए एक तरह की डीप ब्रीदिंग जैसा होता है जो उसे फिर से तेज, सुरक्षित और स्मूथ बना देता है.

रीस्टार्ट क्यों है इतना फायदेमंद?

जब आपका फोन या लैपटॉप लंबे समय तक चलता रहता है तो RAM में कई तरह के टेम्पररी फ़ाइल्स जमा हो जाते हैं. बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स और प्रोसेसेस सिस्टम पर बोझ डालते हैं जिससे डिवाइस की स्पीड कम हो जाती है. रीस्टार्ट करने से ये सभी अनचाहे फ़ाइल्स और टास्क बंद हो जाते हैं RAM खाली होती है और सिस्टम को एक फ्रेश स्टार्ट मिलता है.

इससे डिवाइस न सिर्फ तेज चलता है, बल्कि बैटरी बैकअप भी बेहतर होता है. इसके अलावा, कई बार अपडेट्स और सिक्योरिटी पैच सही तरीके से तब तक लागू नहीं होते जब तक कि फोन या लैपटॉप रीस्टार्ट न किया जाए. इसलिए नियमित रीस्टार्ट से आपका डिवाइस अतिरिक्त सुरक्षा भी पाता है.

फोन को सही तरीके से कैसे रीस्टार्ट करें?

फोन को रीस्टार्ट करना बहुत आसान है लेकिन इसे सही तरीके से करना ज़रूरी है ताकि सिस्टम पर किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे. सबसे पहले पावर बटन को कुछ सेकंड दबाकर रखें. स्क्रीन पर Restart या Reboot का ऑप्शन दिखे तो उसे चुनें. अगर यह ऑप्शन न दिखे तो आप फोन को पहले पावर ऑफ करें और फिर दोबारा ऑन कर लें. सप्ताह में एक या दो बार फोन को रीस्टार्ट करना पर्याप्त होता है.

लैपटॉप को कैसे रीस्टार्ट करें?

लैपटॉप में सिर्फ स्क्रीन लॉक करना या लिड बंद कर देना रीस्टार्ट नहीं माना जाता. लैपटॉप को रीस्टार्ट करने के लिए Windows में Start Menu खोलें और Power बटन पर क्लिक करें. यहां “Restart” का विकल्प चुनें. MacBook यूज़र्स Apple मेन्यू में जाकर “Restart” चुन सकते हैं. रीस्टार्ट से पहले अगर आपका कोई अनसेव्ड काम है तो उसे सेव करना न भूलें.

कितनी बार करना चाहिए रीस्टार्ट?

स्मार्टफोन्स को हफ्ते में कम से कम एक बार और लैपटॉप को 3–4 दिनों में एक बार रीस्टार्ट करना सबसे बेहतर माना जाता है. यह डिवाइस की लाइफ बढ़ाने, परफॉर्मेंस बेहतर बनाने और सुरक्षा मजबूत करने में बेहद अहम भूमिका निभाता है. नियमित रीस्टार्ट एक छोटी-सी आदत है लेकिन इससे फोन और लैपटॉप दोनों लंबे समय तक तेज और सुरक्षित रहते हैं.

यह भी पढ़ें:

इस देश की सेना ने अचानक लगाया Android पर पूरा बैन! अब हर सैनिक को मिलेगा सिर्फ iPhone, कारण जानकर दिमाग घूम जाएगा

[ad_2]

74 करोड़ खर्च, 2066 ने ही पूरी की पीएम इंटर्नशिप, क्यों परवान नहीं चढ़ पा रही सरकार की ये स्कीम

[ad_1]


सरकार ने बड़ी उम्मीद के साथ प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना शुरू की थी इस योजना का मकसद था युवाओं को उद्योगों और कंपनियों से जोड़कर रोजगार से पहले ही एक प्रैक्टिकल प्लेटफॉर्म देना योजना का लक्ष्य था कि पहले साल 1.25 लाख छात्र इंटर्नशिप पूरी करें लेकिन नतीजा इसके बिल्कुल उलट आया आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 2066 उम्मीदवार ही इंटर्नशिप पूरी कर सके, यानी यह योजना पूरी तरह फ्लॉप हो गयी है .

क्यों फेल हुई योजना? क्या रही बड़ी वजहें

1. इंटर्नशिप लोकेशन की दिक्कत

ज़्यादातर कंपनियों के ऑफिस बड़े शहरों में थे  छोटे शहरों और गांवों में रहने वाले छात्रों के लिए वहां जाना मुश्किल था ट्रांसपोर्ट, रेंट और अन्य खर्चे उठाना कई छात्रों के लिए नामुमकिन था यही वजह रही कि बड़ी संख्या में छात्र ऑफर मिलने के बाद भी इंटर्नशिप जॉइन नहीं कर पाये.

2- स्टाइपेंड कम, खर्च ज्यादा

कई छात्रों ने बताया कि इंटर्नशिप के दौरान मिलने वाला स्टाइपेंड उनके खर्चों के मुकाबले काफी कम था जैसे  यात्रा और रहने का खर्च स्टाइपेंड से कहीं ज्यादा होने के कारण छात्रों ने बीच में ही इंटर्नशिप छोड़ दी.

3- कंपनियों के सहयोग की कमी भी रही कारण 

कई पार्टनर कंपनियों ने समय पर ट्रेनिंग नहीं दी न ही छात्रों को स्पष्ट टास्क दिए रिपोर्ट में सामने आया कि लगभग 4565 छात्रों ने ऑफर स्वीकारने के बाद बीच में ही इंटर्नशिप छोड़ दी यह इसलिए हुआ क्योंकि कंपनियों की ओर से मार्गदर्शन और मॉनिटरिंग की कमी रही कुछ छात्रों ने शिकायत की कि उन्हें सिर्फ डेटा एंट्री जैसे बुनियादी काम दिए गए, जिससे स्किल डेवलपमेंट का मौका नही दिया गया जिससे योजना के प्रति भरोसा कम हुआ.

4 -इंटर्नशिप की अबधि भी रही कारण 

एक साल की लम्बी इंटर्नशिप के कारण छात्र एग्जाम, कॉलेज और दूसरी तैयारी को लेकर कन्फ्यूज रहे जो छात्र UPSC,SSC,या स्टेट एग्जाम की तैयारी कर रहे थे, वे इतनी लंबी अवधि की इंटर्नशिप में समय नहीं दे पा  रहे थे जिसके कारण उनको इंटर्नशिप बीच में ही छोडनी पड़ी.

यह भी पढ़ें – दिसंबर में कितने दिन बंद रहेंगे आपके शहर के स्कूल? एक क्लिक में चेक कर लें पूरी लिस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Imran Khan News: ‘ओवन जैसी सेल, अंधेरे में अकेले रहता हूं’, बहन से मिलते ही भावुक हो गए इमरान

[ad_1]


रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार (2 दिसंबर, 2025) को बहन उजमा खान से मुलाकात की. 20-25 मिनट की मुलाकात में इमरान खान ने पाकिस्तान सेना प्रमुख, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और खुफिया एजेंसी आईएसआई पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आसिम मुनीर को दिमागी रूप से बीमार और इतिहास का सबसे जालीम तानाशाह बताया है.

इमरान खान से मुलाकात के बाद उजमा खान ने बताया कि उनके भाई शारीरिक रूप से तो स्वस्थ हैं, लेकिन उन्हें मानसिक तौर पर पर बहुत टॉर्चर किया जा रहा है. उजमा खान की मुलाकात के बाद इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके एक बयान जारी किया, जिसमें भाई-बहन की बातचीत का पूरा ब्योरा दिया गया है.

पोस्ट में बताया गया कि इमरान खान के साथ जेल में जानवरों से भी बुरा सुलूक किया जा रहा है. उनको ऐसी फैसिलिटी दी जा रही हैं, जो मौत की सजा पाए कैदियों को दी जाती हैं. पीटीआई ने कहा, ‘इमरान खान को मनमाने ढंग से 850 दिनों से हिरासत में रखा गया है. जनरल आसिम मुनीर के तहत तानाशाही मिलिट्री शासन ने यूएन मंडेला नियमों का उल्लंघन किया है. उन्हें परिवार और वकीलों से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है.’

इमरान खान ने कहा कि आसिम मुनीर मानिसक रूप से बीमार, नैतिक तौर पर भ्रष्ट और पाकिस्तान के कानूनी और संवैधानिक ढांचे को नष्ट करने का जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि आसिम मुनीर ने उन्हें और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को झूठे आरोपों में जेल में डालने का आदेश दिया और उन्हें भीषण तरीके से मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है. 

इमरान खान ने कहा, ‘मुझे कोठरी में बंद किया गया और एकांत कारावास में रखा गया है. चार हफ्ते तक मुझे किसी से मिलने नहीं दिया गया. यहां तक की जेल में मिलने वाली सामान्य सुविधाएं उन्हें देने से भी इनकार कर दिया गया.’ उन्होंने कहा, ‘सेना मेरे खिलाफ जो कुछ भी कर सकती थी, उसने कर लिया. अब उनके पास बस मुझे मार डालने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है.’

इमरान खान ने कहा कि आईएसआई उनकी कैद से जुड़े सभी एडमिनिस्ट्रेटिव मामलों को कंट्रोल करती है. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो, उसके लिए आर्मी चीफ और डीजी आईएसआई जिम्मेदार होंगे. इमरान खान का कहना है कि उनकी सेल ओवन की तरह गर्म रहती है. पांच दिन तक उनकी सेल में बिजली नहीं थी और दिस दिन तक उन्हें सेल में बंद रखा गया.

[ad_2]

कृति सेनन के घर में बजेगी शहनाई, दुल्हन बनने वाली हैं छोटी बहन नुपूर, इस दिन करेंगी शादी

[ad_1]


एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन जल्द दुल्हन बनने वाली हैं. नुपूर सिंगर स्टेबिन बेन को लंबे समय से डेट कर रही थीं. अब खबरें हैं कि दोनों जनवरी 2026 में शादी करने जा रहे हैं. 

राजस्थान में होगी नुपूर सेनन की शादी

बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक, नुपूर 8-9 जनवरी को शादी कर सकती हैं. उनके उदयपुर के लग्जीरियस फेयरमोंट पैलेस में शादी करने की खबरें हैं. ये शादी काफी ग्रैंड होने वाली है और इस शादी में कई बड़े सेलेब्स भी नजर आएंगे. ये स्टार स्ट्ड शादी होने वाली है. बता दें कि नुपूर और स्टेबिन ने अभी तक शादी की खबरों को कंफर्म नहीं किया है.

हालांकि, खबरें हैं कि वेन्यू पर शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस शादी में दो दिन तक फंक्शन्स होंगे और शादी ट्रेडिशनल राजस्थानी अंदाज में होने की खबरें हैं. 8 जनवरी को मेहंदी और संगीत होगा. वहीं 9 को शादी. 


नुपूर का म्यूजिक वीडियो

बता दें कि नुपूर को म्यूजिक वीडियो से नेम-फेम मिला था. इस में वो अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं. गाने का नाम था ‘फिलहाल’. बी प्राक ने ये गाना गाया था. वहीं स्टेबिन बेन अपने गानों की वजह से चर्चा में रहते हैं. उनके गाने मेरा महबूब, थोड़ा थोड़ा प्यार और बारिश काफी चर्चा में रहा. 

नुपूर और स्टेबिन लंबे समय से साथ में हैं. दोनों सोशल मीडिया पर भी फोटोज शेयर करते रहते हैं. उनकी केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं. दोनों साथ में वेकेशन भी एंजॉय करते हैं. 

वहीं नुपूर की बहन की बात करें तो कृति सेनन काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उनकी फिल्में बहुत पसंद की जाती है. कृति को फिल्म मिमी के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. कृति इस फिल्म में सेरोगेट मदर बनी थीं. अब एक्ट्रेस फिल्म तेरे इश्क में नजर आ रही हैं. फिल्म थिएटर में लगी है और अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म में कृति धनुष के अपोजिट रोल में हैं.



[ad_2]