बुलेटप्रूफ ब्रीफकेस, स्नाइपर और सीक्रेट एजेंट… पुतिन की ‘4-लेयर’ सिक्योरिटी जानकर रह जाएंगे द

[ad_1]


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आ रहे हैं और उनके आगमन से पहले उनके सुरक्षा घेरों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. दुनिया के सबसे सुरक्षित राष्ट्राध्यक्षों में गिने जाने वाले पुतिन सामान्य परिस्थितियों में भी चार सुरक्षा घेरे में रहते हैं और भारत पहुंचने पर भी इसी मॉडल की सुरक्षा लागू किए जाने की संभावना है.

पुतिन की सुरक्षा कैसे होती है?
पुतिन की सुरक्षा प्रणाली को दुनिया की सबसे गुप्त और सबसे हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्था माना जाता है. यह सुरक्षा चार लेयर में बंटी होती है, जिसमें हथियारबंद बॉडीगार्ड, स्नाइपर, हमशक्ल व्यक्ति, बुलेटप्रूफ ब्रीफकेस और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी शामिल होती है.

पहली लेयर: निजी बॉडीगार्ड
सबसे नजदीकी घेरा पुतिन के पर्सनल सिक्योरिटी एजेंटों का होता है. ये पुतिन के चारों ओर चलते हैं. इनके पास एक विशेष बुलेटप्रूफ ब्रीफकेस होता है. इनके पास 9 mm SR-1 वेक्टर पिस्तौल होती है, जो कवच भेदी गोलियों को भी झेल सकती है.

दूसरी लेयर: भीड़ में छिपी सुरक्षा
दूसरा सुरक्षा घेरा ऐसा होता है जो आम आंखों को नजर नहीं आता. यह सुरक्षा अधिकारी भीड़ में सामान्य व्यक्तियों की तरह घुलमिल कर रहते हैं और किसी भी संदिग्ध हरकत पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं.

तीसरी लेयर: चारों ओर घेरा और स्नाइपर
तीसरी लेयर में बॉडीगार्डों की दूसरी टीम और आसपास की इमारतों पर तैनात स्नाइपर शामिल होते हैं, जिनकी नजर हर दिशा में रहती है. यह लेयर किसी भी खतरे को सुरक्षा घेरे के पास आने से पहले ही निष्क्रिय करने की क्षमता रखती है.

चौथी लेयर: तकनीकी और खुफिया सुरक्षा
यह सुरक्षा लेयर महीनों पहले से सक्रिय हो जाती है. गंतव्य स्थान का निरीक्षण, मौसम और जोखिम रिपोर्ट, मोबाइल नेटवर्क और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी, बम डिफेंस जेमर सिस्टम की तैनाती जैसी चीजों के अलावा पुतिन के ठहरने और यात्रा क्षेत्रों में हर तकनीकी गतिविधि को स्कैन किया जाता है.

भारी गाड़ियों का काफिला
यात्रा के दौरान पुतिन के साथ बख्तरबंद गाड़ियों का काफिला चलता है, जिसमें AK-47, एंटी-टैंक ग्रेनेड लॉन्चर और पोर्टेबल एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलों से लैस कमांडो मौजूद रहते हैं.

भारत दौरे के लिए तैयारियां
पुतिन के 4 दिसंबर को भारत आने की घोषणा के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उनकी यात्रा मार्ग, ठहरने की जगह और कार्यक्रम स्थलों पर शुरुआती निरीक्षण शुरू कर दिया है. माना जा रहा है कि भारत में भी पुतिन अपनी इसी वैश्विक सुरक्षा प्रणाली के साथ यात्रा करेंगे.

[ad_2]

बहन की हल्दी में जमकर नाचे कार्तिक आर्यन, येलो कुर्ते में लगे हैंडसम हंक

[ad_1]

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर कार्तिक आर्यन अभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं. दरअसल एक्टर की बहन कृतिका तिवारी जल्द शादी करने वाली हैं और इसी वजह से पूरा तिवारी परिवार टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है.

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर कार्तिक आर्यन अभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं. दरअसल एक्टर की बहन कृतिका तिवारी जल्द शादी करने वाली हैं और इसी वजह से पूरा तिवारी परिवार टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है.

एक्टर भी लगातार अपनी बहन की शादी की अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. फैंस भी उनके इस फैमिली मूमेंट का हिस्सा बन काफी खुश हैं. अब हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करके सबका ध्यान खींच लिया है.

एक्टर भी लगातार अपनी बहन की शादी की अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. फैंस भी उनके इस फैमिली मूमेंट का हिस्सा बन काफी खुश हैं. अब हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करके सबका ध्यान खींच लिया है.

कृतिका की हल्दी सेरेमनी की इन वायरल फोटोज में भाई कार्तिक आर्यन उनपर खूब प्यार बरसा रहे हैं. भाई–बहन की ये जोड़ी हमेशा ही अपने चुलबुले अंदाज को लेकर फैंस के बीच बनी रहती हैं और नेटीजंस भी इस प्यारी सी जोड़ी की बलाएं लेते हैं.

कृतिका की हल्दी सेरेमनी की इन वायरल फोटोज में भाई कार्तिक आर्यन उनपर खूब प्यार बरसा रहे हैं. भाई–बहन की ये जोड़ी हमेशा ही अपने चुलबुले अंदाज को लेकर फैंस के बीच बनी रहती हैं और नेटीजंस भी इस प्यारी सी जोड़ी की बलाएं लेते हैं.

एक्टर ने जो फोटोज शेयर की है उनमें देखा जा सकता है कि कृतिका की शादी में पूरा तिवारी परिवार काफी एंजॉय कर रहा है. कार्तिक आर्यन की मम्मी माला तिवारी भी इस मौके पर बेहद खूबसूरत लग रही हैं. येलो लहंगे में दुल्हन की मां काफी प्यारी लग रही हैं.

एक्टर ने जो फोटोज शेयर की है उनमें देखा जा सकता है कि कृतिका की शादी में पूरा तिवारी परिवार काफी एंजॉय कर रहा है. कार्तिक आर्यन की मम्मी माला तिवारी भी इस मौके पर बेहद खूबसूरत लग रही हैं. येलो लहंगे में दुल्हन की मां काफी प्यारी लग रही हैं.

वहीं कार्तिक आर्यन भी अपनी बहन की शादी में खूब एंजॉय करते दिख रहे हैं. इस पिक्चर में देखा जा सकता है हल्दी सेरेमनी में उन्होंने अपनी बहन के लिए स्पेशल डांस परफॉर्म किया. इससे पहले भी 'कजरा रे' पर झूमते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था.

वहीं कार्तिक आर्यन भी अपनी बहन की शादी में खूब एंजॉय करते दिख रहे हैं. इस पिक्चर में देखा जा सकता है हल्दी सेरेमनी में उन्होंने अपनी बहन के लिए स्पेशल डांस परफॉर्म किया. इससे पहले भी ‘कजरा रे’ पर झूमते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था.

कार्तिक आर्यन की बहन की शादी उनके होमटाउन ग्वालियर में हो रही है. पूरा परिवार साथ में धमाल मस्ती करते हुए दिख रहा है. हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने अपने जीजा जी की भी झलक दिखाई है. इसमें कृतिका के हसबैंड उनके लिए परफार्म करते नजर आ रहे हैं.

कार्तिक आर्यन की बहन की शादी उनके होमटाउन ग्वालियर में हो रही है. पूरा परिवार साथ में धमाल मस्ती करते हुए दिख रहा है. हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने अपने जीजा जी की भी झलक दिखाई है. इसमें कृतिका के हसबैंड उनके लिए परफार्म करते नजर आ रहे हैं.

वहीं बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने इस मौके पर येलो कलर का कुर्ता और वाइट पजामा कैरी किया है. सनग्लास लगाते हुए उन्होंने अपना लुक पूरा किया जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं. वर्कफ्रंट पर गौर करें तो एक्टर की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को रिलीज होगी.

वहीं बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने इस मौके पर येलो कलर का कुर्ता और वाइट पजामा कैरी किया है. सनग्लास लगाते हुए उन्होंने अपना लुक पूरा किया जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं. वर्कफ्रंट पर गौर करें तो एक्टर की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को रिलीज होगी.

Published at : 03 Dec 2025 11:29 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

इस स्टेट में निकली स्पेशल टीचर के पदों पर वैकेंसी, जानें कब से कब तक कर पाएंगे आवेदन

[ad_1]


बिहार में शिक्षक बनने  की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है BPSC ने स्पेशल टीचर भर्ती  के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है यह भर्ती BSSTET के माध्यम से की जा रही है, जिसमें विशेष रूप से उन उम्मीदवारों को मौका दिया जा रहा है जिन्हें पुराने नियमों की वजह से शिक्षक बनने में दिक्कत हो रही थी अब B.Ed और D.El.Ed दोनों तरह के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं चलिए आसान भाषा में समझते हैं कि इस भर्ती में कौन आवेदन कर सकता है, कब तक फॉर्म भरना है और कैसे आवेदन करना है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए आप बिहार के स्थायी निवासी हैं, तो आपको चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी  इसके साथ ही आपके पास D.El.Ed, B.Ed या इसके समकक्ष कोई मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स होना चाहिए साथ ही यह भी जरूरी है कि आपने CTET या BTET जैसे किसी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) को सफलतापूर्वक पास कर रखा हो. 

उम्र सीमा 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र में 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए इसके अलावा SC, ST, OBC, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

कितना लगेगा शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार शुल्क जमा करना होगा सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 960 रुपये तय किया गया है, जबकि SC, ST, महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों को 760 रुपये रखा गया है फीस भुगतान का तरीका पूरी तरह ऑनलाइन है, यानी उम्मीदवार UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए आसानी से शुल्क जमा कर सकते हैं.

कैसे करें आवेदन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

संचार साथी ऐप आपकी जासूसी कर रहा है? सच जानकर दिमाग घूम जाएगा

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Sanchar Saathi App: हाल ही में संचार साथी ऐप को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. कई लोग इसे जासूसी टूल बताकर डर फैलाने की कोशिश भी कर रहे हैं. लेकिन सच्चाई थोड़ा शांत दिमाग से समझने पर बिल्कुल अलग नज़र आती है. यह ऐप दरअसल दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा बनाया गया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो यूजर्स को मोबाइल चोरी, फेक सिम, और फ्रॉड कॉल्स जैसी समस्याओं से बचाने के लिए तैयार किया गया है. इसका मकसद सिर्फ सुरक्षा बढ़ाना है किसी की निजी जिंदगी में झांकना नहीं.

क्या ऐप आपकी हर मूवमेंट ट्रैक करता है?

सोशल मीडिया पर सबसे बड़ा भ्रम यही है कि यह ऐप आपके कॉल्स, लोकेशन और चैट्स की निगरानी करता है. असल में, ऐसा कुछ नहीं होता. संचार साथी फोन के डेटा तक बिना आपकी अनुमति के बिल्कुल नहीं पहुंच सकता. न ही यह ऐप आपके कैमरा, माइक्रोफोन या लोकेशन को ट्रैक करता है. यह सिर्फ वही काम करता है जिसके लिए इसे बनाया गया है चोरी हुए फोन को ब्लॉक/अनब्लॉक करना, फेक IMEI की जांच करना और सिम की वैधता बताना. इसके अलावा इसे किसी भी तरह का निजी डेटा चाहिए ही नहीं.

क्यों फैल रही है गलतफहमियां और डर?

इंटरनेट पर डर फैलाने वाले पोस्ट तेजी से वायरल हो जाते हैं और तकनीकी जानकारी की कमी के कारण लोग उन्हें सच मान लेते हैं. कई बार किसी फीचर की गलत व्याख्या होने से भी गलतफहमियां पैदा होती हैं. उदाहरण के लिए, अगर कोई कह दे कि ऐप IMEI चेक करता है तो लोग सोच लेते हैं कि शायद फोन की हर फाइल और लोकेशन भी देखता होगा जबकि यह सिर्फ एक तकनीकी पहचान नंबर है जिसमें आपकी कोई निजी जानकारी नहीं होती.

क्या आपकी प्राइवेसी सच में सुरक्षित है?

हां, अगर आप ऐप को ऑफिशियल प्लेटफॉर्म जैसे Google Play Store या संचार साथी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करते हैं तो आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहती है. यह ऐप सरकार के कड़े डेटा-प्रोटेक्शन नियमों के तहत काम करता है और किसी भी तरह की निजी जानकारी इकट्ठा नहीं करता. इसे ऐसे डिज़ाइन किया गया है कि यह सिर्फ वही डेटा इस्तेमाल करे जिसकी उस समय ज़रूरत हो जैसे चोरी हुए फोन का IMEI नंबर.

यह भी पढ़ें:

TECH EXPLAINED: भारत के नए AI नियम आपका फोन चलाने का तरीका बदल देंगे! इंटरनेट यूज़र्स के लिए शुरू होने वाला है नया दौर, जानें क्या-क्या बदलेगा

[ad_2]

पौष माह को कहते हैं छोटा पितृ पक्ष, इन विशेष तिथियों पर श्राद्ध करने पर दूर होता है पितृ दोष

[ad_1]


Paush Month 2025: मार्गशीर्ष माह की समाप्ति के बाद 5 दिसंबर 2025 से पौष माह शुरू हो जाएगा. धार्मिक ग्रंथों में पौष माह को छोटा पितृ पक्ष भी कहा गया है, इस माह में पितरों के निमित्त किया गया श्राद्ध कर्म, दान, तर्पण जातक को तमाम कष्टों से मुक्ति दिलाता है.

पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. पौष माह में मांगलिक कार्य निषिद्ध रहते हैं. पौष माह की पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में रहता है इसलिए इस माह को पौष माह कहा जाता है.

पौष माह पितरों के उपाय

  • पौष माह में पीपल के पेड़ के नीचे काला तिल डालकर दीपक जलाएं और पेड़ की परिक्रमा करें. इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष समाप्त होता है.
  • ब्राह्मणों को घर बुलाकर भोजन कराएं और दक्षिणा व वस्त्र दान करें, यह पितरों की आत्मा को तृप्त करता है.
  • पितृ स्तोत्र का पाठ करें. इससे भी पितर प्रसन्न होते हैं.पशु-पक्षियों को भोजन कराएं. श्रीमद् भागवत के गजेंद्र मोक्ष अध्याय का पाठ भी कर सकते हैं. शनिवार को काले कुत्ते को उड़द की रोटी खिलाएं. इससे पितृ दोष दूर होने की मान्यता है.
  • जिनके माता-पिता नहीं है पौष माह में उन्हें रोजाना नियमित रूप से एक लोटा जल में दूध और तिल मिलाकर तर्पण करना चाहिए. इस विधि को दक्षिण दिशा की ओर मुख करके करना आवश्यक होता है. ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-शांति आ सकती है और दोगुनी तरक्की हासिल होती है.

किन तिथियों पर करें पितर पूजा

पौष माह में संक्रांति, अमावस्या, पूर्णिमा के दिन विशेषतौर पर पितरों की पूजा का विधान है. इससे पितर प्रसन्न होते हैं.

सूर्योपासना का महत्व

पौष मास में में सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे. जिसके चलते मांगलिक कार्यों पर कुछ समय के लिए रोक लग जाएगी. ज्योतिषियों के अनुसार इस माह को लेकर मान्यता है कि यदि इस माह में पितरों का पिंडदान किया जाए तो उन्हें वैकुंठ की प्राप्ति होती है. जो व्यक्ति इस माह में भगवान सूर्य को अर्घ्य देता है उसे बल, बुद्धि, विद्या, यश और धन की प्राप्ति होती है.

Pradosh Vrat 2026 Dates: साल 2026 के प्रदोष व्रत कब-कब ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

एक बार फिर बम धमाके से दहला पाकिस्तान, पुलिस की गाड़ी को बनाया गया निशाना, तीन की मौत

[ad_1]


पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा का डेरा इस्माइल खान इलाका बुधवार (3 दिसंबर 2025) को धमाके से दहल गया. एक पुलिस वाहन को निशाना बनाया गया, जिसमें असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) समेत तीन पुलिसकर्मी मारे गए. स्थानीय मीडिया ने जिला पुलिस प्रवक्ता याकूब ज़ुल्करनैन के हवाले से बताया कि इस धमाके में असिस्टेंट कमिश्नर की मौत हो गई.

बम धमाके में 3 पुलिस अधिकारी की मौत

याकूब ज़ुल्करनैन ने कहा, “पनियाला इलाके में धमाका करने के लिए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का इस्तेमाल किया गया था.” पाकिस्तानी मीडिया डॉन के मुताबिक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हमले में एएसआई गुल आलम, कांस्टेबल रफीक और मोबाइल वैन के ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक और कांस्टेबल को कोई चोट नहीं आई.

सुरक्षा बलों ने वारदात वाली जगह को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा, “पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.” इसके अलावा, डीआई खान डीपीओ सज्जाद अहमद साहिबजादा के दफ्तर से जारी एक बयान में कहा गया कि यह हमला अज्ञात आतंकवादियों ने किया था.

लगातार दूसरे दिन पुलिस का काफिला बना निशाना

बयान में कहा गया कि डीपीओ ने मीडिया से भी बात की और कहा, “आतंकवादियों ने कायरतापूर्ण हमला किया है, लेकिन ऐसी हरकतें पुलिस का हौसला कम नहीं कर सकतीं.” एक दिन पहले ही खैबर पख्तूनख्वा में नॉर्थ वजीरिस्तान के असिस्टेंट कमिश्नर शाह वली खान के काफिले को निशाना बनाया गया था, जिसमें डीआई खान की मौत हो गई थी.

शाह वली खान अपनी टीम के साथ बन्नू-मीरनशाह रोड पर जा रहे थे, तभी हमलावरों ने मासूमाबाद ममंदखेल के पास उनके काफिले पर हमला किया. उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमले में उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस वाले और एक राहगीर भी मारे गए. वारदात में शाह वली खान की सिक्योरिटी स्टाफ के दो सदस्यों और काफिले के ड्राइवर समेत तीन लोग घायल हो गए थे. सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया.

खैबर पख्तूनख्वा में शहबाज सरकार का विरोध

पाकिस्तान में पिछले साल, खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में सत्ता विरोधी गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने नवंबर 2022 में सरकार के साथ सीजफायर समझौता खत्म होने के बाद हमले तेज कर दिए हैं. खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मरवत जिले में सोमवार एक सिक्योरिटी गाड़ी को निशाना बनाकर किए गए एक सुसाइड ब्लास्ट में एक पुलिस वाला मारा गया था और तीन अन्य घायल हो गए थे.

इस बीच, इस्लामाबाद के सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (सीआरएसएस) ने अपनी सुरक्षा रिपोर्ट में बताया कि पाकिस्तान में 2025 की तीसरी तिमाही में सिक्योरिटी एरिया में कुल हिंसा में 46 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में इस दौरान 901 मौतें हुईं और 599 लोग घायल हुए. इनमें आम लोग, सुरक्षा कर्मी और अपराधी भी शामिल हैं.

[ad_2]

Shri Kanha Stainless IPO 2025 Full Review | Price, Lot Size, Revenue, Profit & Listing | Paisa Live

[ad_1]

इस वीडियो में हम Shri Kanha Stainless IPO 2025 का पूरा विश्लेषण करेंगे। IPO का कुल आकार ₹46.28 करोड़ है जिसमें Fresh Issue 0.51 करोड़ शेयरों का है। निवेश के लिए IPO खुला रहेगा 3 दिसंबर 2025 से 5 दिसंबर 2025 तक। Price Band ₹90 प्रति शेयर है और एक Lot में 1,600 शेयर होंगे। Retail Investors के लिए Minimum Investment ₹2,88,000 और HNI/NII के लिए ₹4,32,000 है। Book Running Lead Manager Kreo Capital Pvt. Ltd. है, Registrar MAS Services Ltd. और Market Maker Giriraj Stock Broking Pvt. Ltd. है। Face Value ₹10 प्रति शेयर है। शेयर आवंटन में Market Maker के लिए 5.04%, Retail Investors के लिए 47.48% और NII के लिए 47.48% शेयर रिज़र्व किए गए हैं। Shri Kanha Stainless की स्थापना 2015 में हुई और कंपनी Precision stainless steel cold rolled strips बनाती है जो Textiles, Automotive, Chemicals और Electrical Equipment में इस्तेमाल होते हैं। Revenue 31 मार्च 2025 को ₹146.39 करोड़ और Profit After Tax ₹5.79 करोड़ था। Revenue में वृद्धि 12% और PAT में वृद्धि 122% हुई। Grey Market Premium ₹22 है और Listing Date 10 दिसंबर 2025 को है।

[ad_2]

विराट-गायकवाड़ का शतक बेकार, 358 रन बनाकर हारा भारत; दक्षिण अफ्रीका ने किया सबसे बड़ा रन चेज

[ad_1]


दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. रायपुर में खेले गए इस मैच में टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले बैटिंग करने आई थी, जिसने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों की बदौलत 358 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम ओवर तक चले इस मैच में 4 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की.

यह भारतीय सरजमीं पर किसी विदेशी टीम द्वारा ODI में चेज किया गया सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया भी भारत में आकर 359 रनों का रिकॉर्ड चेज कर चुकी है, उसने यह कारनामा 2019 में भारत के खिलाफ किया था. अब दक्षिण अफ्रीका ने भी 359 रनों का रन चेज करके इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है.

खराब फील्डिंग भी इस मुकाबले में भारतीय टीम की हार का कारण बनी. भारतीय खिलाड़ियों ने कैच छोड़े, वहीं वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा ने कई बार मिसफील्डिंग की. वहीं बल्लेबाजी में भी टीम इंडिया की खामियां उजागर हुईं. टीम इंडिया आसानी से 380-390 के स्कोर तक पहुंच सकती थी, लेकिन आखिरी 10 ओवरों में भारतीय बल्लेबाज सिर्फ 74 रन ही बना पाई थी.

भारत के खिलाफ ODI में सबसे बड़े रन चेज

दक्षिण अफ्रीका – 359 रन (2025)

ऑस्ट्रेलिया – 359 रन (2019)

न्यूजीलैंड – 348 रन (2020)

इंग्लैंड – 337 रन (2021)

विराट-गायकवाड़ का शतक बेकार

इस मैच की दोनों पारियों में कुल 721 रन बने. भारत और दक्षिण अफ्रीका की पारी में मिलाकर 3 शतक लगे. टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 102 रनों की पारी खेली, जो उनके वनडे करियर का 53वां शतक रहा. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने मात्र 77 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था, जो भारत के लिए आए ODI में सबसे तेज शतकों में से एक रहा. उन दोनों की शतकीय पारी बेकार चली गईं, क्योंकि 110 रन बनाने वाले एडन मार्करम अकेले ही कोहली और गायकवाड़ पर भारी पड़े. डेवाल्ड ब्रेविस की 34 गेंद में 54 रन की तेजतर्रार पारी भी भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़ी.

[ad_2]

‘उम्र में आधी लड़की से शादी करते हैं…’, मलाइका अरोड़ा ने एक्स हसबैंड का नाम लिए बिना कसा तंज!

[ad_1]


मलाइका अरोड़ा ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी. लेकिन 2018 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहीं, वहीं अरबाज खान ने शूरा खान से दूसरी शादी कर ली है. हाल ही में मलाइका ने तलाक और अफेयर के मामले में लड़कियों को जज करने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने बिना अरबाज खान का नाम लिए कम उम्र की लड़की से शादी करने वाले लड़कों को लेकर भी बात की है. 

मोजो स्टोरी के लिए बरखा दत्त से बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा- ‘आपको लगातार मजबूत होने के लिए आंका जाता है. ये राय तो हमें हर हाल में मिलती ही रहेंगी. मेरे मन में मर्दों के लिए बेहद सम्मान और प्यार है क्योंकि मेरी जिंदगी में कुछ मर्द बहुत अहम और शानदार रहे हैं.’

‘अपने से आधी उम्र की किसी लड़की से शादी…’
मलाइका अरोड़ा ने कहा- ‘आज अगर कोई मर्द आगे बढ़ने का फैसला करता है, तलाक ले लेता है, अपने से आधी उम्र की किसी लड़की से शादी कर लेता है, तो ऐसा लगता है कि वाह, क्या मर्द है. लेकिन जब कोई औरत ऐसा करती है, तो उससे सवाल किया जाता है कि वो ऐसा क्यों करेगी? क्या उसे समझ नहीं है? लगातार रूढ़िवादी धारणाएं बनी रहती हैं.’

मलाइका को मां ने दी ऐसी सलाह
मलाइका ने आगे बताया कि जब उन्होंने 25 साल की उम्र में शादी करने का फैसला किया था तो उनकी मां हैरान रह गई थीं. उन्होंने कहा- ‘मेरी मां हमेशा कहती थीं, कि बाहर जाओ, अपनी जिंदगी एंजॉय करो और प्लीज पहले लड़के से शादी मत करना जिसके साथ तुम डेट पर गई हो और मैंने ऐसा ही किया. मैंने उस पहले लड़के से शादी की जिसके साथ मैंने डेट किया था. वो समझ नहीं पाती थीं कि मैं ऐसा क्यों करूंगी.’

एक्ट्रेस ने आगे कहा- वो कहती थीं कि अगर तुम ऐसा करोगी, तो तुम्हें कभी कैसे पता चलेगा कि दुनिया में क्या है? और मैं कहती थी कि मां, अब शांत हो जाओ. लेकिन वो हमेशा से हमें जीने और सपने देखने के लिए प्रोत्साहित करती रही हैं. उन्होंने हमें कभी कुछ करने से नहीं रोका.

[ad_2]

जल्दी आने वाला है एक और नया आईफोन, ये फीचर्स हो गए लीक, जानें कब होगा लॉन्च

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

ऐप्पल जल्द ही एक और आईफोन लॉन्च करने जा रही है. आईफोन 17 वाले कुछ फीचर्स से लैस इस आईफोन को किफायती कीमत में लॉन्च किया जाएगा. इसकी लॉन्चिंग में अब थोड़ा ही समय बाकी बचा है और इससे जुड़ी लीक्स सामने आने लगी हैं. लीक्स की मानें तो इस आईफोन को शानदार अपग्रेड के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिससे ग्राहकों को कम पैसे में ऐप्पल के शानदार फीचर का फायदा मिलेगा. आइए इस बारे में डिटेल से जानते हैं.

आईफोन 17e में मिलेंगी ये अपग्रेड

ऐप्पल अगले साल की शुरुआत में आईफोन 17e को लॉन्च कर सकती है. इसमें सबसे बड़ी अपग्रेड प्रोसेसर के तौर पर मिलने वाली है. कंपनी इसे आईफोन 17 वाले A19 चिपसेट से लैस कर सकती है. यानी ग्राहकों को कम पैसे में ही आईफोन 17 की तरह गेमिंग और एआई-पावर्ड फीचर्स का मजा आने वाला है. इसके अलावा ऐप्पल इसे लेटेस्ट डिजाइन लैंग्वेज के साथ लॉन्च कर सकती है और इस आईफोन में डायनामिक आईलैंड मिलना लगभग तय है. कैमरा को लेकर भी ऐप्पल काफी सीरियस है और इस किफायती आईफोन को 17 सीरीज की तरह फ्रंट में सेंटर स्टेज कैमरा से लैस कर सकती है. 

ये हो सकते हैं बाकी स्पेसिफिकेशंस

लेटेस्ट लीक्स के अनुसार, आईफोन 17e में C1 मॉडम और N1 वायरलेस चिप मिलने की भी उम्मीद है, जो बेहतर पावर एफिशिएंसी के साथ आएगी. इसमें डायनामिक आईलैंड के साथ 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. हालांकि, यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा या इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा. इसमें 4000mAh का बैटरी पैक मिलने की संभावना है. 

कीमत और लॉन्चिंग?

आईफोन 16e को इसी साल फरवरी में लॉन्च किया गया था. इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि आईफोन 17e को भी फरवरी, 2026 में उतारा जा सकता है. इसकी कीमत 60,000-65,000 रुपये हो सकती है. हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें-

चांद पर भेजना चाहते हैं अपना नाम? नासा दे रही है जबरदस्त मौका, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

[ad_2]