Apple Watch बनेगी जिंदगी बचाने वाली मशीन! टिम कुक बोले, अब AI से मिलेगा साइलेंट किलर का अलर्ट

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Apple Watch: जब दुनिया की ज्यादातर टेक कंपनियां सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को दिखावटी फीचर्स के रूप में पेश कर रही हैं, वहीं Apple इसे एक हेल्थ रेवोल्यूशन में बदलने जा रही है. कंपनी के सीईओ टिम कुक ने घोषणा की है कि अब Apple Watch की मदद से करीब 10 लाख यूज़र्स को हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) जैसी खतरनाक बीमारी के शुरुआती संकेतों के बारे में चेतावनी दी जाएगी.

AI से चलेगा हेल्थ अलर्ट सिस्टम

कंपनी की Q4 2025 अर्निंग कॉल के दौरान टिम कुक ने इस नए फीचर का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि यह हाइपरटेंशन नोटिफिकेशन फीचर Apple Watch के नए मॉडलों Series 9, Series 11, Watch Ultra 2 और Ultra 3 में उपलब्ध कराया जा रहा है.

यह फीचर खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर को “साइलेंट कंडिशन” कहा जाता है. यानी, यह बीमारी बिना किसी स्पष्ट लक्षण के लंबे समय तक शरीर को नुकसान पहुंचाती रहती है.

Apple Watch का नया AI सिस्टम अपने ऑप्टिकल हार्ट सेंसर से डेटा लेकर, मशीन लर्निंग एल्गोरिद्म के ज़रिए ब्लड वेसल्स की रेस्पॉन्सिविटी को मॉनिटर करता है. यह फीचर 30 दिनों तक यूज़र के हार्ट डेटा का विश्लेषण करता है और अगर लगातार उच्च रक्तचाप के संकेत मिलते हैं तो यूज़र को तुरंत अलर्ट भेजता है.

1 मिलियन यूज़र्स को मिलेगी जान बचाने वाली चेतावनी

टिम कुक ने कहा, “हाइपरटेंशन दिल के दौरे और स्ट्रोक का एक प्रमुख कारण है जो दुनिया भर में एक अरब से ज़्यादा लोगों को प्रभावित करता है. हमें उम्मीद है कि Apple Watch के ज़रिए हम 10 लाख से ज़्यादा यूज़र्स को इस जानलेवा स्थिति के बारे में समय रहते चेतावनी दे पाएंगे.”

उन्होंने यह भी बताया कि अब AI और मशीन लर्निंग Apple Watch के पूरे हेल्थ सिस्टम की रीढ़ बन चुके हैं. इन्हीं तकनीकों से फॉल डिटेक्शन, क्रैश डिटेक्शन और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं संभव हुई हैं.

बेहतर नींद और बेहतर सेहत के लिए नए फीचर्स

Apple ने अपने नए वॉच सीरीज़ में एक और उपयोगी फीचर Sleep Score जोड़ा है जो यूज़र्स को उनकी नींद की गुणवत्ता समझने और सुधारने में मदद करेगा.

टिम कुक ने यह भी बताया कि Apple Watch समेत Wearables, Home और Accessories सेगमेंट ने इस तिमाही में 9 अरब डॉलर (लगभग 75,000 करोड़ रुपये) की कमाई की है. उन्होंने Apple Watch Ultra 3 की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें अब तक की सबसे बड़ी डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ दी गई है जबकि Series 11 में अब तक के सबसे एडवांस हेल्थ फीचर्स शामिल किए गए हैं.

यह भी पढ़ें:

क्या आप भी रातभर मोबाइल चार्जिंग पर छोड़ देते हैं? नुकसान जान लेंगे तो कभी नहीं करेंगे ये गलती!

[ad_2]

Aaj Ka Rashifal: 2 नवंबर 2025 का राशिफल तुला, वृश्चिक और धनु राशि को करना होगा…

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Rashifal: 2 नवंबर 2025 रविवार का दिन कैसा रहेगा? तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को क्या धन और सेहत के मामले में हानि होगी या जीवन में कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जानते हैं इन तीन राशियों का विशेष राशिफल (Horoscope Today).

तुला (Libra)

2 नवंबर 2025, रविवार आपके लिए रचनात्मकता, प्रेम और आत्म-अभिव्यक्ति का दिन है. पंचम भाव में चंद्रमा आपकी कल्पनाशक्ति और आकर्षण को बल देगा. कला, संगीत, मीडिया और सोशल क्रिएटिविटी से जुड़े जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं. किसी परियोजना का परिणाम आपके पक्ष में जा सकता है. प्रेम जीवन में सकारात्मकता और खुलापन रहेगा. विष्णु एकादशी का प्रभाव मन में सौम्यता और कृतज्ञता जगाएगा.
Career/Finance: मीडिया, कला, विज्ञापन क्षेत्र में लाभ.
Love: साथी के साथ संबंध और गहरे होंगे.
Health: आंखों की थकान और नींद पर ध्यान दें.
उपाय: पीले वस्त्र या पुष्प दान करें.
Lucky Color: नीला । Lucky Number: 3 । शुभ समय: 5:00-6:30

वृश्चिक (Scorpio)

2 नवंबर 2025, रविवार का दिन परिवारिक सौहार्द और गृहस्थ सुख से जुड़ा रहेगा. चतुर्थ भाव में चंद्रमा माता-पिता के स्वास्थ्य या घर से जुड़े निर्णयों पर ध्यान केंद्रित करेगा. कोई प्रॉपर्टी या वाहन संबंधी कार्य प्रगति पर रहेगा. दिन का उत्तरार्ध धार्मिक वातावरण में बीतेगा. देवउठनी एकादशी के पारण दिवस पर पारिवारिक पूजा का आयोजन शुभ फल देगा.
Career/Finance: गृह-निवेश या इंटीरियर कार्यों में लाभ.
Love: परिवार में स्नेह और एकता बढ़ेगी.
Health: ब्लड प्रेशर और नींद पर ध्यान दें.
उपाय: शंख से जल अर्पित करें, दीप जलाएं.
Lucky Color: मरून । Lucky Number: 8 । शुभ समय: 6:00-7:30

धनु (Sagittarius)

2 नवंबर 2025, रविवार का दिन विचारों की स्पष्टता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. तीसरे भाव में चंद्रमा संवाद को प्रखर बनाएगा, जिससे आपके विचार दूसरों को प्रभावित करेंगे. भाई-बहनों से सहयोग और परिवार में सामंजस्य रहेगा. छोटी यात्राएं या मीटिंग्स लाभकारी होंगी. वैष्णव एकादशी का प्रभाव आपके अंदर नयी प्रेरणा और धर्मिक भाव जगाएगा.
Career/Finance: लेखन, शिक्षा और मीडिया से जुड़े कार्यों में लाभ.
Love: संवाद से मतभेद दूर होंगे.
Health: सिरदर्द और थकान से बचें.
उपाय: तुलसी के 11 पत्ते अर्पित करें.
Lucky Color: बैंगनी । Lucky Number: 4 । शुभ समय: 12:30-2:00

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

बार-बार ऑयली हो रहे बाल? जानें स्कैल्प में छिपी वजहें और इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

[ad_1]


हर कोई चाहता है कि उसके बाल हमेशा शाइनी,  सॉफ्ट और साफ-सुथरे दिखें. जब बाल अच्छे दिखते हैं, तो कॉन्फिडेंस अपने आप बढ़ जाता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बाल धोने के एक-दो दिन बाद ही वो फिर से चिपचिपे और गंदे लगने लगते हैं. स्कैल्प ऑयली हो जाती है और बाल बेजान दिखने लगते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो चिंता की जरूरत नहीं है. यह कोई बड़ी बीमारी नहीं है, लेकिन यह स्कैल्प से जुड़ी एक आम समस्या है. लेकिन कुछ आसान उपायों और सही जानकारी से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.  ऐसे में डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया है कि आखिर बाल जल्दी ऑयली क्यों हो जाते हैं और इससे कैसे निपटा जा सकता है. तो चलिए जानते हैं कि स्कैल्प प्रॉब्लम्स की क्या वजहें हैं और इन्हें कंट्रोल करें.

क्यों बार-बार ऑयली हो जाते हैं बाल? जानिए असली वजहें

1. मौसम का असर – मौसम का स्कैल्प पर गहरा असर पड़ता है. मानसून के मौसम में वातावरण में नमी ज्यादा होती है, जिससे स्कैल्प में भी ज्यादा तेल बनने लगता है. इसका कारण बाल जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं. 

2. हार्मोनल बदलाव और हेल्थ प्रॉब्लम्स – कुछ लोगों को PCOS जैसी हार्मोनल समस्या होती है, जिससे स्कैल्प पर ज्यादा तेल बनने लगता है. इसके अलावा थायराइड या स्ट्रेस भी स्कैल्प को ऑयली बना सकता है. 

3. गलत प्रोडक्ट्स या ज्यादा हेयर प्रोडक्ट्स का यूज – अगर आप बहुत ज्यादा हेयर सीरम, क्रीम या स्प्रे लगाते हैं, तो ये स्कैल्प पर जमने लगते हैं और गंदगी को खींचते हैं. इससे स्कैल्प जल्दी गंदा हो जाता है और ऑयली दिखता है. 

कैसे पाएं ऑयली स्कैल्प से छुटकारा? जानिए आसान तरीके

1. सैलिसिलिक एसिड वाला शैंपू अपनाएं –   सैलिसिलिक एसिड वाले शैंपू स्कैल्प को डीप क्लीन करते हैं और स्कैल्प में जमी गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाते हैं. इससे स्कैल्प फ्रेश और हल्की महसूस होती है. 

2. क्लेरिफाइंग शैंपू का हफ्ते में एक बार यूज करें – अगर आप बालों में अक्सर हेयर प्रोडक्ट्स लगाते हैं. जैसे हेयर स्प्रे, मूस या जेल  तो क्लैरिफाइंग शैंपू स्कैल्प को अच्छे से साफ करता है. इससे स्कैल्प सांस ले पाती है और बाल जल्दी चिपचिपे नहीं होते है. 

3. रोज बाल धोने से न डरें –  बहुत से लोग सोचते हैं कि रोज शैंपू करने से बाल झड़ने लगेंगे, लेकिन अगर आपके बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं, तो रोज शैंपू करना फायदेमंद है. इससे स्कैल्प साफ रहती है और बाल हेल्दी और ताजगी भरे दिखते हैं. 

4. हल्का कंडीशनर चुनें और सही तरीके से लगाएं – अगर आपकी स्कैल्प पहले से ऑयली है, तो हेवी या क्रीमी कंडीशनर उसे और चिपचिपा बना सकता है. इसलिए हमेशा लाइटवेट कंडीशनर चुनें और उसे सिर्फ बालों के सिरों पर लगाएं. 

यह भी पढ़ें: कुछ लोगों के बचपन से ही सफेद क्यों होने लगते हैं बाल, शरीर में इन विटामिन्स की हो सकती है कमी

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

[ad_2]

क्या और सस्ता होगा सोना? सरकार ने उठाया बड़ा कदम, घटा दिया बेस इम्पोर्ट प्राइस

[ad_1]


Gold Base Import Price: सरकार ने सोने-चांदी के बेस इम्पोर्ट प्राइस में कटौती की है. सोने के लिए 42 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी के लिए 107 डॉलर प्रति किलोग्राम बेस इम्पोर्ट प्राइस घटाया है. ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी की कीमत में जारी उतार-चढ़ाव के बीच देश में इसके कारोबार को बढ़ावा देने और कीमतों को काबू में रखने के लिए यह कदम उठाया गया है.

बेस प्राइस का इस्तेमाल आयात पर लगने वाले कस्टम ड्यूटी के कैलकुलेशन के लिए किया जाता है. बेस इम्पोर्ट प्राइस हर 15 दिन में अपडेट किया जाता है. बेस प्राइस कम कर सरकार आयातकों पर टैक्स का बोझ कम करती है, जिससे घरेलू बाजार में कीमतों को स्थिर करने में भी मदद मिल सकती है. 

भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा इम्पोर्टर 

बेस प्राइस कम होने से सोने का आयात सस्ता होगा, जिसका फायदा कहीं न कहीं ग्राहकों को भी मिल सकता है. भारत चीन के बाद सोने का दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा इम्पोर्टर है. वहीं, चांदी के सबसे बड़े इम्पोर्टर की लिस्ट में भारत का नाम पहले नंबर पर है.

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सबसे ज्यादा सोना स्विट्जरलैंड से मंगाता है. सोने के टोटल आयात में इसकी हिस्सेदारी लगभग 40 परसेंट है. वहीं, दूसरे नंबर पर UAE है, जिसकी सोने के आयात में हिस्सेदारी 16 परसेंट और तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका लगभग 10 परसेंट के साथ है. कारोबारी साल 2023-24 में भारत ने 48 देशों से सोने का आयात किया. 2024-25 में साल-दर-साल सोने का आयात 27.3 परसेंट बढ़कर 58 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया.  

कितनी है आज सोने-चांदी की कीमत? 

आज नवंबर की पहली तारीख में भारत में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. 100 ग्राम सोने की कीमत 2,100 रुपये गिरकर 2,800 रुपये पर आ गई, जबकि 10 ग्राम सोने की कीमत 210 रुपये घटकर 280 रुपये पर आ गई है.

आज 10 ग्राम सोने का भाव 280 रुपये घटकर 1,23,000 रुपये और 100 ग्राम सोने का भाव 2,800 रुपये घटकर 12,30,000 रुपये रह गया. इसके अलावा, 8 ग्राम सोने का भाव 224 रुपये घटकर 98,400 रुपये और 1 ग्राम सोने का भाव 28 रुपये घटकर 12,300 रुपये पर आ गया. सोने के उलट, 1 नवंबर को चांदी की कीमतों में उछाल आया. चांदी का भाव 1,000 रुपये बढ़कर 1,52,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. 

 

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें:

अब बिना झंझट के अपडेट होगा FASTag, NHAI ने शुरू किया नया KYC सिस्टम; जानें पूरा प्रॉसेस 

[ad_2]

NHAI में निकली 84 पदों पर भर्ती, सैलरी 2 लाख के करीब; देखें फुल डिटेल

[ad_1]


NHAI Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है. देशभर के युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है, जिसमें अलग-अलग पदों पर भर्ती की जा रही है. इस भर्ती के तहत डिप्टी मैनेजर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट, अकाउंटेंट और स्टेनोग्राफर ग्रेड-II सहित कुल 84 पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती में अधिकतम सैलरी करीब 2 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.

इस भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की लास्ट डेट 15 दिसंबर 2025 तय की गई है. उम्मीदवार NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

कौन-कौन से पदों पर निकली वैकेंसी

NHAI ने इस भर्ती के तहत कुल 84 पदों पर नियुक्ति निकाली है. जिसमें 9 पद डिप्टी मैनेजर, 1 पद लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट, 1 पद जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, 42 पद अकाउंटेंट और 31 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के लिए वैकेंसी निकली है.

पदों के लिए ये होनी चाहिए योग्यता

1. डिप्टी मैनेजर – उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBA या इसके काउंटरपार्ट डिग्री होनी चाहिए.

2. लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट – उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से लाइब्रेरी साइंस में ग्रेजुएशन किया हो.

3. जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर – उम्मीदवार के पास हिंदी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए, जिसमें अंग्रेजी अनिवार्य या ऑप्शन विषय के रूप में शामिल हो.

4. अकाउंटेंट – उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन डिग्री के साथ-साथ CA या CMA इंटरमीडिएट क्वालिफिकेशन होना जरूरी है.

5. स्टेनोग्राफर ग्रेड-II – उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए.

NHAI Recruitment 2025 सैलरी स्ट्रक्चर

इस भर्ती में उम्मीदवारों को पद के अनुसार शानदार सैलरी मिलेगी

1. डिप्टी मैनेजर को 56,100 से 1,77,500 प्रति माह सैलरी मिलेगी.

2. लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट पद पर 35,400 से 1,12,400 प्रति माह सैलरी मिल सकती है.

3. जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के लिए 35,400 से 1,12,400 प्रति माह सैलरी तय की गई है.

4. अकाउंटेंट पद के लिए 29,200 से 92,300 प्रति माह सैलरी है.

5. स्टेनोग्राफर ग्रेड-II पद पर 25,500 से 81,100 प्रति माह सैलरी मिल सकती है यानी इस भर्ती में अधिकतम सैलरी करीब 2 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.

आवेदन कैसे करें

1. सबसे पहले NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

2. अब होमपेज पर About NHAI टैब में जाकर Vacancy सेक्शन खोलें.

3. वहां दिए गए Recruitment Notification (30-10-2025) लिंक पर क्लिक करें.

4. नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें.

5. आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.

6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें साथ ही फ्यूचर के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें अमेरिका में वर्क परमिट वीजा पर नहीं मिलेगा ऑटो एक्सटेंशन, जानें कितने भारतीयों की नौकरी पर पड़ेगा असर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

लादेन के अल-कायदा का इस देश पर हो सकता है शासन, बदल जाएगा 40 साल का इतिहास

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

आतंकवादी ओसामा बिन लादेन का आतंकी समूह अल-कायदा अब एक ऐसे लक्ष्य को हासिल करने की जुगत में लगा है, जो उसने पहले कभी नहीं किया. दरअसल, इस्लामिक आतंकी संगठन अल-कायदा अपनी सहयोगी दल जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लमीन (JNIM) के सहयोग से पश्चिम अफ्रीका के देश माली में शासन करने की कोशिश में जुटा है.

माली में अलकायदा का सहयोगी दल जेएनआईएम देश के बड़े हिस्से में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और राजधानी बमाको पर कब्जे की धमकी दे रहा है. सुरक्षा विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि माली अलकायदा के 40 सालों के इतिहास में पूरी तरह से उसके अधीन आने वाले पहला देश हो सकता है.

देश की राजधानी को घेर रहे अलकायदा के आतंकी

दरअसल, पिछले कई महीनों से आतंकी समूह पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के दक्षिणी हिस्से की ओर तेजी से बढ़ते हुए राजधानी को घेर रहे हैं. इसके साथ ही आपूर्ति के कई प्रमुख रास्तों को भी अवरुद्ध कर रहे हैं. इससे राजधानी बमाको में रोजमर्रा की चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं. इसके अलावा, बमाको में ईंधन की कमी और खाने की चीजों पर भी नाकेबंदी जारी है. स्थानीय बाजारों में आवश्यक चीजों की तंगी हो गई है.

आतंकी घेराबंदी के कारण शहर में जरूरी सामान लेकर आने वाले ट्रक पहुंच नहीं पा रहे हैं. इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने रास्तों पर कई चेकपॉइंट्स बना लिए हैं. जहां से आतंकी टैक्स वसूली करते हैं और यहां तक कि उन्होंने ग्रामीण इलाकों में अस्थायी अदालतें भी स्थापित कर ली हैं, इसे एक्सपर्ट एक छाया सरकार कर रहे हैं.

माली की सेना का घट रहा मनोबल, लोगों का सैन्य सरकार से उठ रहा भरोसा

माली की सेना जुंटा अब देश में अपनी व्यवस्था बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है, जिसने साल 2020 और 2021 में तख्तापलट के जरिए देश की सत्ता हासिल की थी. दरअसल, पश्चिमी सहयोगियों से अलगाव और भाड़े के विदेशी सैनिकों पर निर्भरता ने माली को कमजोर और अत्यंत तनावग्रस्त बन दिया है. माली की सेना के मनोबल पूरी तरह से कमजोर हो गया है और इसके पास संसाधनों की कमी है. इसके अलावा, उग्रवादियों के लगातार आगे बढ़ने और बुनियादी संरचना के ढहने के कारण लोगों का सरकार में विश्वास कर होता जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः इंडिगो की फ्लाइट में मिली ‘ह्यूमन बम’ की धमकी, जेद्दा से हैदराबाद जा रहे विमान को मुंबई डायवर्ट कर उतारा

[ad_2]

शाहरुख खान कितने अमीर हैं? मन्नत से प्राइवेट जेट तक, इनकी प्रॉपर्टी गिनते-गिनते थक जाएंगे

[ad_1]


शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं. एक आउटसाइडर होते हुए भी एक्टर ने अपनी मेहनत के दम पर सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया है. उन्होंने अपने अब तक के करियर में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है साथ ही अपनी फिल्मों से खूब कमाई की है. आज शाहरुख खान ना केवल आलीशान जिंदगी जीते हैं बल्कि देश-विदेश में कई प्रॉपर्टी के मालिक भी हैं. चलिए यहां आज शाहरुख खान के बर्थडे पर जानते हैं एक्टर की नेटवर्थ कितनी है और उनकी प्रॉपर्टी कहां-कहां है?

शाहरुख खान की कितनी है नेटवर्थ?
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अरबपति हैं. हाल ही में हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में बाजीगर अभिनेता को बिलेनियर डिक्लेयर किया गया था. वे 1.2 बिलियन डॉलर यानी 12490 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बन हए हैं. दिल्ली के शाहरुख खान 1990 में बॉम्बे (अब मुंबई) आये और तीन दशकों में उन्होंने हिंदी सिनेमा में न केवल अपना साम्राज्य खड़ा कर लिया बल्कि बादशाह का टैग भी हासिल कर लिया

  • 1 अक्टूबर को जारी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, डॉन अभिनेता के पास 1.2 बिलियन यानी 12 हजार 490 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है.
  • शाहरुख खान अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों, प्रोडक्शन हाउस, ब्रांड एंडोर्समेंट और कमर्शियल इनवेस्टमेंट से कमाई करते हैं.
  • हुरुन की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख की इनकम का मेन सोर्स उनका रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस  और कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में उनकी हिस्सेदारी है.
  •  शाहरुख ने 2002 में अपनी पत्नी गौरी खान के साथ मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस स्थापित किया था और आज यह भारत के टॉप प्रोडक्शन हाउस में से एक है, जिसकी अनुमानित कीमत 500 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
  •  शाहरुख खान मुंबई में 200 करोड़ रुपये के बंगले मन्नत के मालिक हैं और दिल्ली में भी उनके पास करोड़ों रुपये का बंगला है.
  • उनका अलीबाग में भी करोड़ों का फार्महाउस है.
  • शाहरुख खान के पास लंदन और दुबई में भी प्रॉपर्टी हैं
  • शाहरुख खान के  पास एक गल्फस्ट्रीम G550 प्राइवेट जेट है, जिसकी कीमत लगभग 350 करोड़ रुपये हैय
  • एक्टर के पास कई लग्जरी कारे हैं इनमें एक रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज (लगभग 10 करोड़ रुपये) और एक BMW i8 (लगभग 2.6 करोड़ रुपये ) शामिल हैं
  • सुपरस्टार के पार एक कस्टम-डिज़ाइन की गई वैनिटी वैन भी है जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है.

 

शाहरुख खान नेटवर्थ
शाहरुख खान ने 100 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है और कई सम्मान हासिल किए हैं, जिनमें एक राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और 15 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार शामिल हैं. उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री और फ़्रांस सरकार द्वारा ऑर्डर ऑफ़ आर्ट्स एंड लेटर्स और लीजन ऑफ़ ऑनर से सम्मानित किया गया है. वर्क फ्रंट की बात करें तो   शाहरुख आखिरी बार राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ में नज़र आए थे. सितंबर 2025 में, शाहरुख को फिल्म ‘जवान’ के लिए अपना पहला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था. 

 

[ad_2]

IPL 2026 ऑक्शन से पहले होगा जबरदस्त ट्रेड, सैमसन-राहुल की नई टीम पर बड़ा खुलासा

[ad_1]


इसी साल IPL 2026 ऑक्शन से पहले संजू सैमसन दूसरी टीम के साथ डील कर सकते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स बहुत जल्द संजू सैमसन को लेकर डील फाइनल करने वाले हैं. ये तय है कि सैमसन राजस्थान टीम छोड़ने वाले हैं और दिल्ली कैपिटल्स ने उनमें दिलचस्पी दिखाई है. मगर रिपोर्ट अनुसार दिल्ली अपना कोई मेन खिलाड़ी ट्रेड नहीं करना चाहती थी. यह भी खबर है कि केएल राहुल को अपने स्क्वाड में लाने के लिए KKR पूरा जोर लगा रही है.

संजू सैमसन कहां जाएंगे?

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट अनुसार राजस्थान-दिल्ली की डील में केएल राहुल का नाम लिया गया. मगर दिल्ली एक ऐसे खिलाड़ी को रिलीज करने को तैयार नहीं, जो पिछले सीजन उनका टॉप परफॉर्मर रहा हो. मगर RR मैनेजमेंट को सैमसन को ट्रिस्टन स्टब्स के साथ ट्रेड करने का आइडिया पसंद आया है, लेकिन यह भी अपडेट है कि राजस्थान टीम संजू सैमसन को ट्रेड करने के बदले में स्टब्स के साथ-साथ एक और प्लेयर चाहती है. बताया जा रहा है कि सैमसन की जगह 2 खिलाड़ी स्वैप करने का आइडिया दिल्ली मैनेजमेंट को रास नहीं आया है.

इसी रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया कि सैमसन को ट्रेड करने के लिए राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट से संपर्क साधा था. RR, सैमसन को रवींद्र जडेजा के साथ ट्रेड करना चाहती थी.

KKR को केएल राहुल में दिलचस्पी

कोलकाता नाइट राइडर्स को एक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज और कप्तान की जरूरत है, इसलिए टीम केएल राहुल को अपने साथ जोड़ने की पुरजोर कोशिश कर रही है. KKR के नए हेड कोच और केएल राहुल की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है. यहां तक कि मैनेजमेंट भी राहुल को लाने के पक्ष में है, लेकिन सवाल है कि उनके बदले कौन सा खिलाड़ी दूसरी टीम में भेजा जाए.

आंद्रे रसेल एक विकल्प हो सकते हैं, लेकिन दिल्ली टीम युवा खिलाड़ियों में अपना पैसा और समय इन्वेस्ट करना चाहती है. वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह जैसे स्टार खिलाड़ियों को शायद ही KKR रिलीज करे. वहीं पिछले सीजन औसत प्रदर्शन करने वाले वेंकटेश अय्यर को लेने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है.

यह भी पढ़ें:

हम सभी को बाबर आजम का…, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टूटा तो बदले वसीम अकरम के सुर; दे डाला बड़ा बयान

[ad_2]

अमेरिका में चोरी करते पकड़ी गई भारतीय लड़की! रोते हुए लगाई रहम की गुहार, नहीं पिघली पुलिस

[ad_1]


सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है जो लोगों को चौंका देता है. कभी हंसी के ठहाके लगवाने वाला तो कभी सोचने पर मजबूर कर देने वाला. इस बार इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तहलका मचा रहा है जिसमें एक भारतीय लड़की सुपर स्टोर से चोरी करते हुए पकड़ी जाती है. देखने में साधारण सी लगने वाली यह लड़की जब पुलिस के सामने आती है तो रोने लगती है और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगती है. उसका कहना होता है कि वह “पेमेंट करना भूल गई”, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी. यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

विदेशी सुपरमार्केट में चोरी करती पकड़ी गई भारतीय लड़की

वायरल वीडियो के मुताबिक, घटना एक विदेशी सुपरमार्केट की बताई जा रही है जहां एक भारतीय मूल की लड़की खरीदारी के बहाने अंदर जाती है. कैमरे की फुटेज में देखकर उसकी करतूत का पता स्टोर मैनेजमेंट को लग जाता है कि वह कई चीजें अपने शॉपिंग बैग में डालती है लेकिन बिलिंग काउंटर पर जाते समय कुछ सामान स्कैन नहीं करती. इसके बाद वह बिना पेमेंट किए बाहर निकलने की कोशिश करती है. तभी सुरक्षा गार्ड उसे रोक लेते हैं और उसके बैग की तलाशी लेते हैं. बैग से कई आइटम्स बरामद होते हैं जिनका भुगतान उसने नहीं किया था.

पुलिस के सामने रोने लगी, फिर हाथ जोड़ लगाई रहम की गुहार

स्टोर मैनेजमेंट तुरंत पुलिस को बुला लेता है. वीडियो में दिखता है कि पुलिसकर्मी लड़की से कह रहे हैं कि “पीछे घूमो, हम तुम्हें हथकड़ी लगाएंगे”. यह सुनकर लड़की घबरा जाती है. वह हाथ जोड़कर बार-बार कहती है “सर, मैं भूल गई थी पे करना, मैं अभी पे कर देती हूं.” लेकिन पुलिस उसके इस स्पष्टीकरण पर भरोसा नहीं करती. अधिकारी सख्ती से कहते हैं कि हमें सख्ती करने पर मजबूर मत कीजिए.

यह भी पढ़ें: Video: ऐसे ही खींच ले जाती है मौत! एक सेंकड के अंतर से बची शख्स की जान, वीडियो देख दातों तले दबा लेंगे उंगली

यूजर्स का खौल उठा खून

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जब पैसा नहीं है तो विदेश जाते ही क्यों हो? एक और यूजर ने लिखा…इन जैसे लोग ही हैं जो विदेश में भारत की छवि को धुमिल करते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ऐसे लोगों को डिपोर्ट कर देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: 15 लाख की EV कार का ये हाल… बीच सड़क हुई बंद तो ई-रिक्शा से खिंचवाया; वीडियो वायरल


‘मुझे जेडी वेंस में अपने पति की झलक…’, एरिका किर्क ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति को लगाया कसके गले

[ad_1]


अमेरिका में टर्निंग पॉइंट यूएसए के एक कार्यक्रम में दिया गया एक भावनात्मक ट्रिब्यूट अचानक साल की सबसे चर्चित राजनीतिक घटनाओं में से एक में बदल गया. मिसिसिपी यूनिवर्सिटी में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और एरिका किर्क ने एक-दूसरे को गले लगाया. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया और चर्चाओंं का बाजार भी गर्म हो गया.

कार्यक्रम में क्या हुआ था?
29 अक्टूबर को हुए कार्यक्रम में एरिका किर्क ने भावुक स्पीच के साथ वेंस को मंच पर बुलाया. वह दिवंगत कंजर्वेटिव कार्यकर्ता चार्ली किर्क की पत्नी हैं. इसके अलावा एरिका, अब टर्निंग पॉइंट यूएसए की नई सीईओ भी हैं. उन्होंने वेंस को बुलाने के लिए रिक्वेस्ट की और कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे उनके पति चार्ली किर्क उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हों. वेंस के मंच पर आते ही दोनों ने एक साधारण अभिवादन की जगह, देर तक एक-दूसरे को गले लगाया, जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. तस्वीरों में दिखा कि वेंस ने एरिका को कसकर गले लगाया और एरिका ने उनके सिर के पीछे हल्के से हाथ रखा.

सोशल मीडिया पर बढ़ी अटकलें
कुछ यूजर्स ने इस अभिवादन को ‘बहुत निजी’ बताते हुए इसकी आलोचना की. कई कमेंट्स में सवाल उठे कि क्या किसी शादीशुदा पुरुष को इस तरह गले लगाना उचित था.
X पर #ErikaAndJD हैशटैग ट्रेंड करने लगा. कुछ लोगों ने इसे ‘MAGA सर्किल्स का सबसे बड़ा स्कैंडल’ तक कहा. विवाद इसलिए और बढ़ा क्योंकि झप्पी से पहले एरिका ने कहा था -‘कोई भी मेरे पति की जगह नहीं ले सकता, लेकिन मुझे वाइस प्रेसिडेंट वेंस में मेरे पति की कुछ झलक दिखती है.’ इस स्टेमेंट ने अफवाहों को और हवा दी.

विवाद के बीच मौजूद थीं वेंस की पत्नी भी
दिलचस्प बात यह रही कि कार्यक्रम में जेडी वेंस की पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस भी मौजूद थीं. बाद में अपने भाषण में वेंस ने अपनी अंतर्धार्मिक शादी और अपनी धार्मिक मान्यताओं पर बात की. इसके बावजूद, वेंस और एरिका में से किसी ने भी वायरल झप्पी को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

ट्रिब्यूट से विवाद तक- कैसे बदला पूरा माहौल
यह कार्यक्रम मूल रूप से चार्ली किर्क की याद में आयोजित किया गया था, जिनकी इसी साल हत्या कर दी गई थी. एरिका का भावनात्मक संबोधन शुरू में एक संवेदनशील श्रद्धांजलि की तरह देखा गया, लेकिन चंद घंटों में ही सोशल मीडिया ने इसका पूरा अर्थ बदल दिया. कई उपयोगकर्ताओं ने मजाक में राजनीतिक थ्योरी गढ़नी शुरू कर दीं, जबकि कुछ ने एरिका पर ‘बहुत जल्दी आगे बढ़ने’ का आरोप लगाया. वहीं कुछ लोगों ने इसे सिर्फ एक मानवीय संवेदना बताया.



[ad_2]