स्टेडियम में हसीना ने की भोजपुरी गाने की डिमांड और डीजे ने बजा दिया लॉलीपॉप- फिर लगे झन्नाटेदार
[ad_1]
आजकल क्रिकेट सिर्फ बैट और बॉल तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि स्टेडियम में होने वाली अनोखी घटनाएं भी अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं. इन्हीं में से एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय आग की तरह फैल रहा है जिसमें एक हसीना यानी एक खूबसूरत लड़की पूरे क्रिकेट स्टेडियम के बीचोंबीच बैठकर अचानक जोर से चिल्लाने लगती है. उसकी आवाज दूर तक जाती है और वह लगातार कहती है “We Want Bhojpuri… We Want Bhojpuri…” उसके चेहरे के एक्सप्रेशन, उसकी ऊर्जा और उसकी आवाज का जो उतार चढ़ाव है उसने बाकी दर्शकों को भी पलभर में अपनी ओर खींच लिया है.
स्टेडियम में बजा लॉलीपॉप लागेलू गाना
वीडियो के अगले ही हिस्से में कुछ ऐसा होता है जो किसी ने उम्मीद नहीं की थी. जैसे ही लड़की आखिरी बार जोर से चिल्लाती है “We Want Bhojpuri…” वैसे ही स्टेडियम का डीजे अचानक लड़की की मांग सुन लेता है और कुछ ही सेकंड में तेज आवाज के साथ भोजपुरी का सुपरहिट गाना “लॉलीपॉप लागेलू” बजा देता है. जैसे मानो उसके पास कोई गुप्त बटन हो और वह बस इसी क्षण का इंतजार कर रहा हो. गाना बजते ही स्टेडियम की हवा बदल जाती है. दर्शकों की सीटें थिरक उठती हैं. चेहरे खिल जाते हैं. और वह हसीना उत्साह से खड़े होकर ठुमके लगाने लगती है. उसके साथ ही आसपास बैठे युवक, लड़कियां और बुज़ुर्ग भी अचानक डांस मोड में चले जाते हैं.
यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल
यूजर्स ने लिए मजे
वीडियो को Sujata Dahal नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इस गाने को अगर अंतरिक्ष में भी बजा दिया तो एलियन भी झूम उठेंगे. एक और यूजर ने लिखा…स्टेडियम की हवा बदल गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मजा आ गया.
यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

