बाथरूम में बैठकर घंटों आशिक से बात करती थी पत्नी, पति ने चुपके से बना लिया वीडियो; भड़के यूजर्स

[ad_1]


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चुपके से बाथरूम में बैठकर अपने आशिक से बात करती दिखाई दे रही है. वहीं महिला के बाथरूम में बैठकर आशिक से बात करने का वीडियो महिला के पति ने चुपके से रिकॉर्ड कर लिया. जिसके बाद यह वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया. वहीं इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग महिला पर भड़कने लगे और इस तरह की हरकतों को रिश्तों के जल्दी टूटने की वजह बताने लगे.

वीडियो में क्या दिखाई दिया?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा यह वीडियो @UzmaParveen94 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया. इस वीडियो को शेयर करते हुए @UzmaParveen94 ने लिखा कि आजकल के रिश्ते बिगड़ने का सबसे बड़ा कारण वीडियो में देखें. पूरा वीडियो आपको चौंका देगा और सोचने पर मजबूर कर देगा कि बीवी घंटों बाथरूम क्यों बिताती थी. पति को शक हुआ मोबाइल का बाथरूम में क्या काम फिर यही शक सबूत में बदल गया. दरअसल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला बाथरूम में फर्श पर बैठकर अपने प्रेमी से धीमी आवाज और इशारों में बातें करते हुए दिख रही है. वहीं महिला का अपने प्रेमी से बातें करने का यह वीडियो महिला के पति ने चुपके से खिड़की से रिकॉर्ड कर लिया. इस वीडियो में महिला अपने प्रेमी को फ्लाइंग किस देते हुए भी नजर आ रही है. महिला की इस तरह की हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी महिला पर भड़के हुए नजर आए हैं.

सोशल मीडिया पर भड़के लोग, कहा रिश्ते इसी वजह से जल्दी टूटते

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स महिला पर भड़कते हुए दिखाई दिए. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है कि जहां शक हो, वहां विश्वास हो ही नहीं सकता और जहां विश्वास न हो वहां रिश्ता चल नहीं सकते. इसके अलावा एक और यूजर लिखता है कि अगर रिश्तों में शक की गुंजाइश पैदा हो जाती है तो वह रिश्ता कमजोर हो जाता है और इसकी तो हकीकत सामने आ गई. एक और यूजर लिखता है कि पता नहीं लोग इस तरह एक-दूसरे को धोखा क्यों देते हैं. वहीं एक और यूजर लिखता है कि मैं सोचता था कि सिर्फ लड़के ही ऐसे होते हैं. इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि इंटरनेट की इस दुनिया में रिश्ते-नाते खोते जा रहे हैं, सब बर्बाद होते जा रहे हैं. लास्ट में एक और यूजर ने लिखा है कि आखिरकार पति का शक यकीन में बदल गया.

ये भी पढ़ें-Video: किडनी टचिंग डांस! बर्थडे पार्टी में बहुत बुरा नाचा कपल, लोग बोले- लिवर में हार्ट अटैक आ गया

अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी पाना भारतीय स्टूडेंट्स के लिए चुनौती क्यों? यह है वजह

[ad_1]

लेकिन हाल के आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका में बैचलर्स डिग्री होल्डर्स के लिए जॉब मार्केट अब पहले जैसी नहीं रही. मजबूत जॉब मार्केट की कमी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डिग्री होने के बावजूद स्टूडेंट्स नौकरी पाने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. छात्रों के पास डिग्री तो है, लेकिन उन्हें नौकरी देने वाली कंपनियों की संख्या कम होती जा रही है. इसका असर छात्रों पर वित्तीय और मानसिक दोनों तरह से पड़ रहा है.

लेकिन हाल के आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका में बैचलर्स डिग्री होल्डर्स के लिए जॉब मार्केट अब पहले जैसी नहीं रही. मजबूत जॉब मार्केट की कमी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डिग्री होने के बावजूद स्टूडेंट्स नौकरी पाने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. छात्रों के पास डिग्री तो है, लेकिन उन्हें नौकरी देने वाली कंपनियों की संख्या कम होती जा रही है. इसका असर छात्रों पर वित्तीय और मानसिक दोनों तरह से पड़ रहा है.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, चार वर्षीय कॉलेज डिग्री रखने वाले अमेरिकियों में 25 प्रतिशत लोग बेरोजगार हैं. यानी हर चार में से एक व्यक्ति के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होने के बावजूद नौकरी नहीं है.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, चार वर्षीय कॉलेज डिग्री रखने वाले अमेरिकियों में 25 प्रतिशत लोग बेरोजगार हैं. यानी हर चार में से एक व्यक्ति के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होने के बावजूद नौकरी नहीं है.

केवल 25 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले लगभग 19 लाख अमेरिकी, जिनके पास ग्रेजुएशन की डिग्री थी, सितंबर 2025 में बेरोजगार थे. यह आंकड़ा 1992 के बाद से अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है.

केवल 25 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले लगभग 19 लाख अमेरिकी, जिनके पास ग्रेजुएशन की डिग्री थी, सितंबर 2025 में बेरोजगार थे. यह आंकड़ा 1992 के बाद से अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है.

यूएस ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स (BLS) के अनुसार, बैचलर डिग्री होल्डर्स की बेरोजगारी दर सितंबर 2025 में बढ़कर 2.8 प्रतिशत हो गई है, जो पिछले साल की तुलना में आधा प्रतिशत अधिक है. हालांकि, ज्यादा उम्र वाले वर्कर्स में बेरोजगारी का स्तर उतना अधिक नहीं है, इसका मतलब है कि मुख्य रूप से युवा ग्रेजुएट्स ही इस बदलाव से प्रभावित हो रहे हैं.

यूएस ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स (BLS) के अनुसार, बैचलर डिग्री होल्डर्स की बेरोजगारी दर सितंबर 2025 में बढ़कर 2.8 प्रतिशत हो गई है, जो पिछले साल की तुलना में आधा प्रतिशत अधिक है. हालांकि, ज्यादा उम्र वाले वर्कर्स में बेरोजगारी का स्तर उतना अधिक नहीं है, इसका मतलब है कि मुख्य रूप से युवा ग्रेजुएट्स ही इस बदलाव से प्रभावित हो रहे हैं.

20 से 24 वर्ष की उम्र वाले अमेरिकी युवाओं में बेरोजगारी दर सितंबर में 9.2 प्रतिशत थी, जो पिछले साल की तुलना में 2.2 प्रतिशत अंक अधिक है. यह वृद्धि न केवल ऐतिहासिक रूप से बड़ी है बल्कि मंदी के समय के बाद भी इतनी तेज नहीं देखी गई थी. इसका सीधा असर उन छात्रों पर पड़ता है जो अभी-अभी कॉलेज से स्नातक होकर जॉब ढूंढ रहे हैं.

20 से 24 वर्ष की उम्र वाले अमेरिकी युवाओं में बेरोजगारी दर सितंबर में 9.2 प्रतिशत थी, जो पिछले साल की तुलना में 2.2 प्रतिशत अंक अधिक है. यह वृद्धि न केवल ऐतिहासिक रूप से बड़ी है बल्कि मंदी के समय के बाद भी इतनी तेज नहीं देखी गई थी. इसका सीधा असर उन छात्रों पर पड़ता है जो अभी-अभी कॉलेज से स्नातक होकर जॉब ढूंढ रहे हैं.

Published at : 28 Nov 2025 07:04 AM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

[ad_2]

एमएस धोनी के घर पहुंचे विराट कोहली, दोनों के मुलाकात का खूबसूरत वीडियो वायरल

[ad_1]


Virat Kohli Visit MS Dhoni Home: भारत को टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से 0-2 से मिली शर्मनाक हार के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने जा रहा है. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम रांची पहुंच चुकी है. टीम इंडिया के दो सबसे स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर रांची के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. जैसे ही दोनों खिलाड़ी रांची एयरपोर्ट पर उतरे, भारी संख्या में फैंस उनकी झलक पाने के लिए वहां मौजूद थे. रांची में विराट कोहली की लोकप्रियता ऐसी दिखी कि एयरपोर्ट से लेकर होटल और ग्राउंड तक, हर जगह फैंस किंग कोहली के नारे लगा रहे थे.

धोनी से मिलने उनके घर पहुंचे विराट

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शहर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे खेलने के लिए भारतीय टीम पहुंची है. इस दौरान एमएस धोनी से मिलने के लिए विराट कोहली उनके घर पहुंचे. धोनी और कोहली के बीच की ये मुलाकात क्रिकेट फैंस के लिए किसी बड़े इवेंट से कम नहीं है. जैसे ही ये खबर बाहर आई कि विराट कोहली धोनी के घर पर जा रहे हैं, तो उन्हें देखने के लिए धोनी के घर के बाहर फैंस की भीड़ जमा हो गई. ये पल इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच गहरे संबंध और उनके प्रति फैंस के अटूट प्यार को दर्शाता है.



एमएस धोनी से मिलने के लिए विराट कोहली पहले भी उनके घर जाते रहे हैं. वहीं विराट कोहली के अलावा भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी भी धोनी के घर पहुंचे हैं. 

विराट पहले वनडे के लिए करेंगे तैयारी

एमएस धोनी से भावनात्मक मुलाकात के बाद विराट कोहली अब 30 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मुकाबले के लिए तैयारी में जुटेंगे. तीन मैचों की वनडे सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम होगी. क्योंकि टीम इंडिया अपनी घरेलू मैदान पर बादशाहत कायम रखना चाहेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम भी मजबूत चुनौती पेश करने को तैयार है. फिलहाल, रांची में क्रिकेट का जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है और अभी की निगाहें 30 नवंबर को होने वाले मुकाबले पर है.



[ad_2]

पुतिन बोले- ‘यूक्रेन पीछे हटे, तभी रुकेगी लड़ाई’, जेलेंस्की ने पलटवार में कह दी बड़ी बात, जाने

[ad_1]


रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच एक बड़ा राजनीतिक कदम सामने आया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पुष्टि की है कि अमेरिका के अधिकारी अगले हफ्ते मॉस्को का दौरा करेंगे. यह दौरा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पिछले हफ्ते पेश किए गए 28-सूत्रीय शांति प्रस्ताव पर बातचीत के लिए होगा. पुतिन ने यह जानकारी किर्गिस्तान की तीन दिवसीय यात्रा के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान दी.

ट्रंप के प्रस्ताव पर रूस तैयार
पुतिन ने कहा कि अमेरिका द्वारा पेश किया गया शांति प्रस्ताव बातचीत का आधार बन सकता है. उन्होंने कहा-‘हम इस प्रस्ताव के हर बिंदु पर विस्तृत बातचीत के लिए तैयार हैं.’ हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि यूक्रेन को पहले उन इलाकों से अपनी सेना हटानी होगी जिन पर रूस अपना दावा करता है. पुतिन ने चेतावनी दी कि अगर यूक्रेन सेना पीछे नहीं हटती, तो रूस हथियारों के दम पर ऐसा करेगा.

यूक्रेन का पलटवार- ‘शांति रूसी धमकियों से नहीं तय होगी’
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पुतिन के बयान को खारिज करते हुए कहा कि शांति रूस की धमकियों या चेतावनियों से तय नहीं होगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय शर्तों पर होगी. जेलेंस्की ने अपने संबोधन में कहा- ‘हम अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ मिलकर जिनेवा में बने शांति बिंदुओं को आगे बढ़ा रहे हैं और सुरक्षा की दिशा में काम कर रहे हैं.’

अमेरिका की ओर से बड़ी तैयारी
सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ अगले सप्ताह मॉस्को पहुंचेंगे, जबकि यूएस आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल जल्द कीव जाने की तैयारी में हैं. हाल ही में लीक हुए एक ऑडियो में दावा किया गया था कि विटकॉफ रूस को यह सलाह दे रहे थे कि वे ट्रंप को प्रभावित करने के लिए किस तरह बातचीत करें. इस पर पुतिन ने टिप्पणी करते हुए हल्के अंदाज में कहा कि विटकॉफ समझदार व्यक्ति लगते हैं. उन्हें संवाद के लिए माहौल बनाना होता है.

यूरोप में बेचैनी, वार्ता में शामिल होने की कोशिश
रूस-यूक्रेन जंग की वजह से यूरोपीय देशों की सुरक्षा खतरे में मानी जा रही है. इसी कारण अब कई यूरोपीय नेता भी इस वार्ता में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं ताकि शांति प्रक्रिया में उनकी भूमिका तय हो सके. पुतिन ने दावा किया कि रूस न तो नाटो पर हमला करेगा और न ही यूरोप पर. उन्होंने ऐसे सभी आरोपों को झूठ बताया. हालांकि, उन्होंने फिर दोहराया कि यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होना चाहिए और उसके इलाके में पश्चिमी सैन्य ठिकाने नहीं होने चाहिए.

[ad_2]

iPhone 17 की जबरदस्त डिमांड, अब कीमत बढ़ा सकती है ऐप्पल, जानिए कितना महंगा हो जाएगा

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अगर आप आईफोन 17 खरीदना चाहते हैं तो जल्दी करें. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारी डिमांड के चलते ऐप्पल इसकी कीमत बढ़ा सकती है. कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सितंबर में लॉन्च हुए आईफोन 17 के दामों में इजाफा किया जा सकता है. कुछ दिन पहले ही ऐप्पल ने इस पर मिलने वाले कैशबैक को कम किया था. यह फोन कई शानदार अपग्रेड्स के साथ लॉन्च हुआ था, जिसके चलते इसकी खूब डिमांड है और स्टॉक कम पड़ रहा है.

कितनी हो सकती है आईफोन 17 की कीमत?

भारत में इस आईफोन के 256GB वाले बेस मॉडल की कीमत 82,900 रुपये है, जो 512GB वाले मॉडल के लिए 1,02,900 रुपये तक जाती है. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत में 7,000 रुपये का बढ़ोतरी की जा सकती है, जिसके बाद इनके दाम क्रमश: 89,900 और 1,09,900 रुपये हो जाएंगे. हालांकि, अभी तक ऐप्पल की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. बढ़ी हुई कीमतों का असर एकदम ग्राहकों पर न डालने के लिए ऐप्पल इस पर कुछ डिस्काउंट ऑफर कर सकती है. इसके अलावा बैंक ऑफर्स और कैशबैक डील से भी ग्राहकों की जेब पर बोझ कुछ हल्का हो सकता है. 

ये हो सकते हैं कीमत बढ़ने के कारण

अभी तक आधिकारिक तौर पर कीमत बढ़ने की जानकारी नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि भारी डिमांड के साथ-साथ मेमोरी कंपोनेंट के महंगे होने के कारण ऐप्पल यह कदम उठा रही है. गौरतलब है कि ग्लोबल मार्केट में मेमोरी कंपोनेंट की शॉर्टेज चल रही है, जिसके चलते इनके दाम 20 से 50 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं. इसके चलते दूसरी कंपनियां भी प्रभावित हो रही हैं और उनके नए स्मार्टफोन महंगे दामों पर लॉन्च हो रहे हैं. अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो प्रीमियम स्मार्टफोन और महंगे हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

घर में लगे हैं CCTV कैमरा तो इन बातों का रखें ध्यान, जरा-सी चूक बिगाड़ देगी काम

[ad_2]

क्या अब तक नहीं मिल पाया है Income Tax Refund? अकाउंट में कब तक आएंगे पैसे? चेक करें Status

[ad_1]


ITR Refund: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के बाद लोगों को रिफंड मिलने का बेसब्री से इंतजार रहता है. वैसे तो फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए ITR फाइल करने वालों में से अधिकतर को रिफंड इश्यू कर दिया गया है, लेकिन कई टैक्सपेयर्स ऐसे भी हैं, जिनके अकाउंट में रिटर्न का पैसा अभी तक नहीं आया है. पेमेंट मिलने में हो रही इतनी देरी की आखिर क्या वजह है?  

सोमवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा कि कुछ रिफंड क्लेम को ज्यादा ध्यान से रिव्यू किया जा रहा है क्योंकि वे ‘हाई-वैल्यू’ या ‘रेड-फ्लैग्ड’ की कैटेगरी में आते हैं. इन मामलों में आमतौर पर कुछ डिडक्शन के लिए रिक्वेस्ट शामिल होती हैं, जिन्हें अप्रूवल से पहले एक्स्ट्रा चेक करने की जरूरत होती है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) के अनुसार, सभी सही रिफंड दिसंबर 2025 तक जारी होने की उम्मीद है. 

कैसे चेक करेंगे क्लेम स्टेटस? 

अगर आपने अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) पहले ही फाइल कर दिया है और रिफंड के लिए एलिजिबल हैं, तो अब आप अपने परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) का इस्तेमाल करके ऑनलाइन इसका स्टेटस चेक कर सकते हैं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्सपेयर्स को ई-फाइलिंग पोर्टल और NSDL-TIN वेबसाइट के जरिए ऐसा करने की इजाजत देता है.

सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा. यहां आपको ई-फाइल वाली कैटेगरी में Income Tax Return का ऑप्शन मिलेगा. यहां View Filed Return पर क्लिक करने के साथ आपको आपका क्लेम स्टेटस दिख जाएगा. रिफंड क्रेडिट होने से पहले यह पक्का करना जरूरी है कि आपका बैंक अकाउंट प्री-वैलिडेटेड हो, आपका रिटर्न सही तरीके से फाइल किया गया हो और आपका ITR ई-वेरिफाइड हो. 

एक क्लिक से मिल जाएगी पूरी जानकारी

NSDL-TIN की वेबसाइट पर आप अपने रिफंड को ट्रैक कर सकते हैं. अपना PAN डालने और असेसमेंट ईयर चुनने के बाद पेज पर रिफंड की डिटेल्स दिखेंगी, जिसमें यह भी शामिल होगा कि रिफंड जारी हुआ है या नहीं, अमाउंट और इस्तेमाल किया गया तरीका—चेक या NEFT. इस बीच, जैसे-जैसे डिपार्टमेंट अपनी जांच जारी रखेगा, टैक्सपेयर्स अपने रिफंड स्टेटस को ऑनलाइन ट्रैक करके जानकारी पा सकते हैं ताकि कोई भी अपडेट मिस न हो जाए.

 

 

ये भी पढ़ें:

107059885680 रुपये की डील पर ब्रेक! क्या दुबई हादसे के बाद अब अर्मेनिया भारत से नहीं खरीदेगा तेजस?

[ad_2]

फातिमा सना शेख या विजय वर्मा, ‘गुस्ताख इश्क’ के किस स्टार के पास है ज्यादा दौलत? जानें नेटवर्थ

[ad_1]


मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डेब्यू फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ 28 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और एक्टर विजय वर्मा लीड रोल में हैं. फातिमा अक्सर अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं. वहीं विजय वर्मा भी अपने डैशिंग अवतार से हर किसी का ध्यान खींच लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों एक्टर्स में से ज्यादा अमीर कौन हैं?

फातिमा सना शेख ने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘चाची 420’ में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू किया था. इस फिल्म में उन्होंने कमल हासन के किरदार की बेटी भारती का किरदार निभाया था. हालांकि फातिमा को असल पहचान 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ से मिली. इसके बाद एक्ट्रेस ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’, ‘लूडो’ और ‘मेट्रो इन’ दिनों जैसी फिल्मों में नजर आईं.

फातिमा सना शेख की फीस (Fatima Sana Shaikh’s Fees)
अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर फातिमा सना शेख ने नाम और पैसा दोनों कमाया. एक्ट्रेस ने फिल्म ‘दंगल’ के लिए 75 लाख रुपए चार्ज किए थे. लेकिन अपनी आखिरी रिलीज फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपए फीस मिली थी. वहीं फातिमा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं. एक्ट्रेस मुंबई में एक आलीशान किराए के घर में रहती हैं.

फातिमा सना शेख या विजय वर्मा, 'गुस्ताख इश्क' के किस स्टार के पास है ज्यादा दौलत? जानें नेटवर्थ

फातिमा सना शेख की नेटवर्थ (Fatima Sana Shaikh Net Worth)
फातिमा के पास कारटोक की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस के पास एक मर्सिडीज-बेंज GLE लग्जरी एसयूवी है, जिसकी कीमत लगभग 1.15 करोड़ रुपए है. इसके अलावा फातिमा की कार कलेक्शन में एक टाटा हैरियर डार्क एडिशन भी शामिल हैं. सियासत की मानें तो फातिमा सना शेख की कुल नेटवर्थ 80 करोड़ रुपए है.

फातिमा सना शेख या विजय वर्मा, 'गुस्ताख इश्क' के किस स्टार के पास है ज्यादा दौलत? जानें नेटवर्थ

विजय वर्मा की फीस और नेटवर्थ (Vijay Varma’s Fees & Net Worth)
‘गुस्ताक इश्क’ एक्टर विजय वर्मा ने 2012 में रिलीज हुई फिल्म चटगांव से बॉलीवुड डेब्यू किया था. 2019 की फिल्म ‘गली बॉय’ से वो पॉपुलर हुए और फिर सीरीज मिर्जापुर से छा गए. इसके बाद विजय वर्मा ने ‘लस्ट स्टोरीज 2’, ‘डार्लिंग्स’ और ‘मर्डर मुबारक’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. सियासत की रिपोर्ट के मुताबिक विजय अपनी एक फिल्म या शो के लिए 85 लाख रुपए की फीस लेते हैं. वहीं उनकी कुल नेटवर्थ 20 करोड़ रुपए है. विजय वर्मा के पास मुंबई के जुहू में एक सी-फेसिंग बंगला है. इसके अलावा वो लग्जरी कार जीप कंपास के मालिक है जिसे उन्होंने साल 2021 में खरीदा था. 

फातिमा सना शेख या विजय वर्मा, 'गुस्ताख इश्क' के किस स्टार के पास है ज्यादा दौलत? जानें नेटवर्थ

ऐसे में साफ है कि फातिमा सना शेख अमीरी में विजय वर्मा से आगे हैं. एक्ट्रेस के पास विजय से 4 गुना ज्यादा दौलत है.

[ad_2]

Aaj Ka Rashifal:28 नवंबर 2025 का राशिफल- मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वाले जानें आज क्या होगा?

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए आज यानी 28 नवंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा? क्या धन और सेहत के मामले में हानि होगी या जीवन में कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जानते हैं इन चार राशियों का विशेष राशिफल (Horoscope Today).

मेष (Aries) राशिफल, 28 नवंबर 2025

कुंभ चंद्रमा आज आपके विचारों और काम की गति में तेज़ी लाएगा. किसी अचानक आए बदलाव या नए काम से दिन की दिशा बदल सकती है. मन तेज़ चलेगा लेकिन स्थिरता कम रहेगी. आप Practical रहना चाहेंगे, लेकिन भीतर बेचैनी बनी रहेगी. ऑफिस में लोग आपसे तुरंत निर्णय चाहेंगे. रिश्तों में आपकी चुप्पी या दूरी Partner को असुरक्षित कर सकती है. छात्रों के लिए नए विचार, Creative Thinking और अनोखे तरीक़ों से पढ़ाई समझने का दिन है. सेहत में नींद हल्की और कंधों–गर्दन में तनाव रहेगा.

Career: अचानक बदलाव, तेज़ निर्णय की ज़रूरत.
Love: दूरी से गलतफहमी बढ़ सकती है.
Education: Creative विषय आसानी से समझ आएंगे.
Health: नींद हल्की, गर्दन–कंधे तनाव.
Finance: अचानक खर्च बढ़ सकते हैं.
उपाय: हनुमान जी को गुड़–चना अर्पित करें.
Lucky Color: Red
Lucky Number: 1

वृषभ (Taurus) राशिफल, 28 नवंबर 2025

कुंभ चंद्रमा आज आपके करियर और भविष्य की दिशा में नए विचार जगाएगा. आप किसी बड़े लक्ष्य या लंबे निर्णय को लेकर गहरी सोच में रहेंगे. काम में अचानक कोई नई ज़िम्मेदारी या परिवर्तन दिख सकता है, जिससे मन में उत्साह और असहजता दोनों रहेंगी. रिश्तों में आपकी गंभीरता या सलाह देने का तरीका आज भारी भी लग सकता है. छात्रों के लिए Higher Study और लक्ष्य आधारित पढ़ाई तेज़ी से आगे बढ़ेगी. सेहत में कमर और जांघों में भारीपन संभव.

Career: नई भूमिका या बड़ा दायित्व मिल सकता है.
Love: सलाह देने का तरीका गलत समझा जा सकता है.
Education: उच्च शिक्षा और तैयारी के लिए शुभ.
Health: कमर–जांघ में भारीपन.
Finance: भविष्य की बचत और योजना मजबूत.
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं.
Lucky Color: Green
Lucky Number: 4

मिथुन (Gemini) राशिफल, 28 नवंबर 2025

कुंभ चंद्रमा आपकी सोच, विश्लेषण और समझ को बहुत गहरा बना देगा. कोई पुराना Paper, Pending Work या भुगतान अचानक आगे बढ़ सकता है. आप सामान्य बातों के भी भीतर अर्थ खोजने लगेंगे, जिससे Overthinking की स्थिति बन सकती है. रिश्तों में कोई अनकही बात या छुपा सच सामने आ सकता है. छात्रों को शोध, मनोविज्ञान और कठिन विषय बेहद आसानी से समझ आएंगे. सेहत में हल्की चिंता, बेचैनी और Sleep Disturbance संभव.

Career: जटिल काम का हल मिल सकता है.
Love: कोई सच या पुरानी बात खुल सकती है.
Education: शोध आधारित विषयों में लाभ.
Health: चिंता और हल्की बेचैनी.
Finance: लंबित भुगतान पूरा होने के योग.
उपाय: काले तिल बहते जल में प्रवाहित करें.
Lucky Color: Sky Blue
Lucky Number: 5

कर्क (Cancer) राशिफल, 28 नवंबर 2025

कुंभ चंद्रमा आज आपके संबंधों और साझेदारी में अनिश्चितता बढ़ा सकता है. किसी करीबी व्यक्ति का अचानक बदलता व्यवहार या अप्रत्याशित मांग आपको Emotional रूप से हिला सकती है. काम में Team Coordination कमजोर रहेगा, किसी की Delay से आपका समय और धैर्य दोनों खर्च होंगे. रिश्तों में Distance या Serious Talk की स्थिति बन सकती है. छात्रों के लिए Focus कम रहेगा, इसलिए अकेले पढ़ना अधिक अच्छा रहेगा. सेहत में Stress, पेट का दबाव और पीठ का दर्द परेशान कर सकता है.

Career: टीम का सहयोग कम, धैर्य की आवश्यकता.
Love: दूरी, गंभीर बातचीत, या स्पेस की मांग संभव.
Education: अकेले पढ़ना अधिक लाभकारी.
Health: तनाव, पेट और पीठ पर असर.
Finance: साझा खर्च बढ़ सकता है.
उपाय: घी का दीपक जलाएं.
Lucky Color: White
Lucky Number: 2

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘हमनें अच्छा क्रिकेट नहीं खेला…’, शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत ने मांगी माफी, शेयर किया मैसेज

[ad_1]


ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम इंडिया गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में 408 रनों के बड़े अंतर से हारी. इसके साथ दक्षिण अफ्रीका ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की. पहले टेस्ट में भी मेहमान टीम ने भारत को बुरी तरह हराया था. गिल के चोटिल होने से ऋषभ पंत को दूसरे टेस्ट में कप्तानी का मौका मिला था, हालांकि दूसरे मैच में तो पंत का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा. दोनों पारियों में पंत का कुल स्कोर 20 ही था. अब पंत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस से माफी मांगी है.

ऋषभ पंत ने ये भी स्वीकारा कि टीम इंडिया का टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. उन्होंने लिखा, “इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि हमने पिछले दो हफ़्तों में अच्छा क्रिकेट नहीं खेला. एक टीम और एक व्यक्ति के तौर पर, हम हमेशा सबसे ऊंचे स्तर की परफॉरमेंस देना चाहते हैं और अरबों भारतीयों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं.”

माफ करना, हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे- ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने आगे लिखा, “माफ करना हम इस बार उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए, लेकिन खेल आपको सीखना, ढलना और आगे बढ़ना सिखाता है. एक टीम के तौर पर भी और एक व्यक्ति के तौर पर भी. भारत को रिप्रेजेंट करना हमारी ज़िंदगी का सबसे बड़ा सम्मान है.”

उन्होंने आगे लिखा, “हम जानते हैं कि यह टीम क्या कर सकती है और हम एक टीम और एक व्यक्ति के तौर पर मज़बूत और बेहतर वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, फिर से इकट्ठा होंगे, फिर से फोकस करेंगे और रीसेट करेंगे. आपके अटूट सपोर्ट और प्यार के लिए धन्यवाद!”

WTC 2027 फाइनल की राह हुई मुश्किल

भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र में अब सिर्फ 9 टेस्ट बचे हुए हैं. भारत को 9 में से कम से कम 7-8 मैच जीतने हैं. अब 2 या इससे ज्यादा टेस्ट और टीम इंडिया हारी तो फिर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएगी. अभी टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025-2027 की अंक तालिका में पांचवें नंबर पर खिसक गई है.



[ad_2]

हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का एग्जाम शेड्यूल, 3 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं, 30 अप

[ad_1]


हिमाचल प्रदेश में पढ़ रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर आ गई है. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. आने वाले साल यानी 2026 की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होंगी और बोर्ड 30 अप्रैल तक रिजल्ट जारी कर देगा.

कब होंगी परीक्षाएं?

बोर्ड की घोषणा के मुताबिक 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मार्च से 28 मार्च 2026 तक चलेंगी, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं राज्य भर के परीक्षा केंद्रों में एक ही शेड्यूल पर ली जाएंगी.

परीक्षाओं के बाद 12 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का संग्रहण शुरू होगा. इसके बाद मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलेगा. इसके बाद 23 अप्रैल से परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी और 30 अप्रैल तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.

10वीं कक्षा का पूरा परीक्षा कार्यक्रम

10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च को अंग्रेजी पेपर से शुरू होंगी. अगले दिन 5 मार्च को म्यूजिक (वोकल) की परीक्षा ली जाएगी. 6 मार्च को हिंदी और 7 मार्च को फाइनेंशियल लिटरेसी की परीक्षा होगी. 11 मार्च को विद्यार्थी गणित का पेपर देंगे, जबकि 14 मार्च को साइंस एंड टेक्नोलॉजी का एग्जाम आयोजित होगा.

16 मार्च को कंप्यूटर साइंस और 17 मार्च को म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंटल) की परीक्षा होगी. इसके बाद 18 मार्च को होम साइंस और 20 मार्च को उर्दू, तमिल, तेलुगू, संस्कृत और पंजाबी भाषाओं की परीक्षा ली जाएगी. 23 मार्च को आर्ट, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, आईटी, हेल्थकेयर, रिटेल, एग्रीकल्चर, मीडिया, हॉस्पिटैलिटी, टूरिज़्म और कई अन्य व्यावसायिक विषयों का एग्जाम होगा. परीक्षा का अंतिम पेपर 28 मार्च को सोशल साइंस का होगा.

12वीं कक्षा का परीक्षा कार्यक्रम

12वीं की परीक्षाएं भी 3 मार्च से शुरू होंगी, पहले दिन संस्कृत का पेपर होगा. 5 मार्च को अंग्रेजी और 6 मार्च को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा होगी. 7 मार्च को इकोनॉमिक्स और 9 मार्च को फिजिक्स की परीक्षा ली जाएगी. समाजशास्त्र का एग्जाम 10 मार्च को और फाइन आर्ट्स की परीक्षा 11 मार्च को होगी.

12 मार्च को हिंदी और उर्दू के पेपर होंगे, जबकि 13 मार्च को अकाउंटेंसी और जीवविज्ञान की परीक्षा आयोजित होगी. मनोविज्ञान का एग्जाम 14 मार्च को और फ्रेंच का 16 मार्च को होगा. 17 मार्च को राजनीतिक विज्ञान और 18 मार्च को फिलॉसफी की परीक्षा ली जाएगी. गणित का पेपर 19 मार्च को और नृत्य का पेपर 20 मार्च को होगा.

23 मार्च को रसायन विज्ञान और बिजनेस स्टडीज की परीक्षा आयोजित होगी, इसके बाद 24 मार्च को होम साइंस और ह्यूमन इकोलॉजी की परीक्षा होगी. भूगोल की परीक्षा 25 मार्च को और इतिहास की परीक्षा 27 मार्च को होगी. 28 मार्च को फाइनेंशियल लिटरेसी का एग्जाम लिया जाएगा.

30 मार्च को कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, योग, आईटी, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, मीडिया, रिटेल और कई अन्य व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं होंगी. 12वीं की अंतिम परीक्षा 1 अप्रैल को म्यूजिक विषय की होगी.

यह भी पढ़ें – झारखंड बोर्ड ने जारी की 2026 बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट, फरवरी से शुरू होंगी मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]