इमरान खान ने ऐसा क्या लिखा था जिसकी अब हो रही खूब चर्चा, ‘मेरी मौत का जिम्मेदार आसिम मुनीर’

[ad_1]


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट जगत के सितारे रहे इमरान खान पिछले दो साल से अडियाला जेल में बंद हैं. अगस्त 2023 से उनका राजनीतिक संघर्ष जेल की दीवारों के पीछे सिमट गया है. खान ने कहा था कि उनके खिलाफ दर्ज केस सत्ता और सैन्य नेतृत्व के दबाव में बनाए गए थे. परिवार को उम्मीद थी कि अदालत की सुनवाई से हालात सुधरेंगे, लेकिन पिछले करीब एक महीने से उन्हें किसी भी तरह की मुलाक़ात की अनुमति नहीं मिली है. इसी वजह से शंका और बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है.

अडियाला जेल के अधिकारियों का कहना है कि इमरान खान की सेहत सामान्य है और उन्हें जेल के भीतर सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं. प्रशासन यह भी दोहराता रहा है कि उन्हें कहीं और ले जाने की जो बातें सोशल मीडिया में घूम रही हैं, वे पूरी तरह गलत हैं. इसके बावजूद परिवार को जानकारी न दिए जाने की वजह से विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा.

मेरी मौत की ज़िम्मेदारी जनरल आसिम मुनीर की होगी

इमरान खान के पुराने लेख ने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है, जो 2 मई 2024 को ब्रिटेन के टेलीग्राफ में छपा था. उस लेख में खान ने यह लिखकर हलचल मचा दी थी कि सैन्य प्रतिष्ठान उनके खिलाफ सभी रास्ते आज़मा चुका है और अब उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है. उन्होंने साफ कहा था कि अगर उन्हें या उनकी पत्नी को कुछ होता है तो इसकी सीधी जिम्मेदारी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की होगी. आज जब सोशल मीडिया पर उनकी मौत या खराब सेहत की अफवाहें उभर रही हैं, वही पंक्तियां फिर से चर्चा में आ गई हैं.

अडियाला जेल के बाहर बढ़ती भीड़

इमरान खान के समर्थक और PTI कार्यकर्ता लगातार अडियाला जेल के बाहर इकट्ठा हो रहे हैं. वे चाहते हैं कि परिवार को तुरंत मुलाक़ात की अनुमति दी जाए और खान की सेहत को लेकर किसी भी तरह का संदेह दूर किया जाए. कोर्ट के आदेशों के बावजूद मुलाक़ात न होने से माहौल और गर्म होता जा रहा है.

कासिम खान की अपील—छह हफ्तों से कोई खबर नहीं

इमरान खान के छोटे बेटे कासिम खान ने ब्रिटेन से सोशल मीडिया के माध्यम से एक भावुक संदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि उनके पिता को छह हफ्तों से एकांत में रखा गया है और परिवार को यह तक नहीं पता कि उनकी तबीयत कैसी है. कासिम के अनुसार यह केवल सुरक्षा का बहाना नहीं बल्कि जानबूझकर की गई सूचना रोक है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इमरान खान के साथ कोई अनहोनी होती है तो पाकिस्तान सरकार और उसके पीछे खड़े लोगों की जिम्मेदारी बनती है. कासिम ने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से हस्तक्षेप की भी मांग की.

सरकार अपनी बात पर अड़ी—घबराने की जरूरत नहीं, इमरान सुरक्षित हैं

सरकारी और जेल प्रशासन दोनों का दावा है कि इमरान खान को जेल में सुविधा और सुरक्षा दोनों दी जा रही हैं. उनके अनुसार न तो उन्हें कहीं और ले जाया गया है और न ही उनकी सेहत को खतरा है. प्रशासन यह कहता है कि PTI नेताओं को भी सभी जरूरी जानकारियां दी जा चुकी हैं, लेकिन परिवार और समर्थन समूह इन बातों पर भरोसा करने को तैयार नहीं, क्योंकि उन्हें मुलाक़ात की अनुमति अब तक नहीं मिली.

ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद गुस्से से लाल हुए ट्रंप, ग्रीन कार्ड इंटरव्यू दे रहे लोग गिरफ्तार

[ad_2]

AI आज खा सकती हैं मौजूदा समय की 12 प्रतिशत नौकरियां, हेल्थ समेत इन सेक्टर में सबसे ज्यादा खतरा

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के आने के बाद लोगों की नौकरियां जाने का खतरा बढ़ गया है. एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका की करीब 12 प्रतिशत नौकरियों की जगह एआई ले सकती है. यानी अब इन नौकरियों को करने के लिए इंसानों की जरूरत नहीं है और एआई इतनी एडवांस हो गई है कि उन लोगों के काम आसानी से कर सकती है. इससे सबसे ज्यादा प्रभावित फाइनेंस, हेल्थकेयर और प्रोफेशनल सर्विस जैसे सेक्टर हुए हैं. 

सिर्फ कोड लिखने तक नहीं रही है एआई 

MIT की एक ताजा स्टडी में एआई के असर को लेकर यह जानकारी सामने आई है. स्टडी से पता चला है कि आज के समय में एआई की कैपेबिलिटीज को देखते हुए 1.2 ट्रिलियन डॉलर के सालाना वेतन वाले टास्क ऑटोमेशन से हो सकते हैं. साथ ही यह बात भी निकलकर सामने आई है कि आज एआई सिर्फकोड लिखने और इमेज जनरेट करने तक सीमित नहीं रह गई है. यह ऑफिस एडमिनिस्ट्रेश, फाइनेंशियल सर्विसेस, एचआर, लॉजिस्टिक जैसे सेक्टर में भी डेटा एनालिसिस, वर्कफ्लो ऑटोमैशन और डॉक्यूमेंट हैंडलिंग के लिए यूज हो रही है. हेल्थकेयर सेक्टर में भी प्रोसेसिंग और दूसरे एडमिनिस्ट्रेटिव टास्क एआई से पूरे किए जा रहे हैं.

ऐसे कामों को एआई से बड़ा खतरा

MIT की स्टडी से पता चला है कि डॉक्यूमेंटेशन और रिपीटिटिव टास्क से जुड़े कामों को एआई से बड़ा खतरा है और सबसे पहले ऐसे काम करने वाले लोगों की नौकरियां जाएंगी. रिसर्चर का कहना है कि एआई आने से फाइनेंशियल एनालिस्ट खत्म नहीं होंगे, लेकिन डॉक्यूमेंट प्रोसेसिंग और रूटीन एनालिसिस का काम एआई ले लेगी. इस कारण हो सकता है कि नौकरियां एकदम से कम न हो, लेकिन उन नौकरियों की भूमिका तुरंत प्रभाव से बदल रही है. इस वजह से कर्मचारियों को अपनी स्किल अपग्रेड करने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें-

ब्लैक फ्राइडे सेल के नाम पर कहीं स्कैम न हो जाए, 2,000 से ज्यादा फेक वेबसाइट्स का चला पता, ऐसे रहें सावधान

[ad_2]

स्मृति मंधाना से शादी को लेकर पलाश मुच्छल की मां ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बड़ा अपडेट, पढ़िए

[ad_1]


स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी को लेकर फैन्स अब भी कयास लगा रहे हैं. जिस दिन दोनों की शादी होनी थी, उसी दिन अचानक स्मृति के पापा की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें दिल में दर्द होने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया. शादी को मजबूरन अनिश्चितकाल के लिए टालना पड़ा. इसी तनाव में पलाश की तबीयत भी खराब हो गई और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा.

अब जबकि दोनों स्मृति के पिता और पलाश अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं, फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि शादी की नई तारीख जल्द सामने आएगी. इसी बीच पलाश की मां, अमिता मुच्छल, ने Hindustan Times से बात करते हुए दोनों की शादी को लेकर बयान दिया है.

पलाश की मां ने तोड़ी चुप्पी

पलाश की मां अमिता ने कहा, “स्मृति और पलाश दोनों बहुत तकलीफ में हैं. पलाश ने तो सपना देखा था कि वह अपनी दुल्हन को घर लाएगा. मैंने तो उनके लिए खास स्वागत भी प्लान किया था… सब ठीक होगा, शादी बहुत जल्दी होगी.”

उनके इस बयान से साफ है कि शादी कैंसल नही हुई है, केवल कुछ समय के लिए टाल दी गई है. दोनों परिवारों की प्राथमिकता फिलहाल स्वास्थ्य है, लेकिन शादी की पूरी उम्मीद बरकरार है.

सोशल मीडिया पर हटाए गए पोस्ट ने बढ़ाई अफवाहें

शादी टलने के बाद स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से शादी से जुड़ी लगभग सभी पोस्ट हटा दी थी. इस कदम ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें तेज कर दी थी. हालांकि पलाश की मां के बयान से अब इसपर विराम लग गया है.

पलाश की तबीयत बिगड़ने ने बढ़ाई चिंता

शादी स्थगित होने के बाद पलाश का भी ब्लड प्रेशर बढ़ गया और उन्हें पहले सांगली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें मुंबई शिफ्ट किया गया. अब उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया है.

जेमिमा रोड्रिग्ज भी पहुंचीं स्मृति के साथ

इस कठिन समय में स्मृति का सहारा बनने के लिए टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्ज ने WBBL से नाम वापस ले लिया है और भारत लौट आईं. इससे फैन्स के बीच यह चर्चा और बढ़ गई कि मामला सिर्फ “तबीयत बिगड़ने” तक सीमित नही है.

फिलहाल दोनों परिवारों की ओर से यही कहा जा रहा है कि शादी बस रुकी है, टूटी नही और सब कुछ सामान्य होते ही नई तारीख बता दी जाएगी. 

[ad_2]

और अंग्रेजी की अर्थी निकल गई… गांव की इंग्लिश स्पीकिंग क्लास में हुआ गजब ग्रुप डिस्कशन

[ad_1]



मेष राशि 2026 लव भविष्य राशिफल! रिश्तों में आएगा पॉजिटिव टर्न, होगी नई शुरुआत

[ad_1]

कुछ ही दिनों में नया साल 2026 आने वाला है. यह साल प्रेम जीवन में नए अनुभव ला सकता है. मेष राशि वालो के लिए 2026 में रिश्तों में प्यार तो रहेगा, मगर भावनात्मक रूप से थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. वहीं अपने पार्टनर पर विश्वास रखते हुए, निगरानी भी जरूर रखें.

कुछ ही दिनों में नया साल 2026 आने वाला है. यह साल प्रेम जीवन में नए अनुभव ला सकता है. मेष राशि वालो के लिए 2026 में रिश्तों में प्यार तो रहेगा, मगर भावनात्मक रूप से थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. वहीं अपने पार्टनर पर विश्वास रखते हुए, निगरानी भी जरूर रखें.

मेष राशि वालों के लिए नया साल एक नई ऊर्जा लेकर आएगा. मंगल और शुक्र का शुभ संयोग पुराने मनमुटाव खत्म कर रिश्तों में गर्माहट लौटाएगा. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे पार्टनर के साथ एक नए तरह का इमोशनल कनेक्शन महसूस करेंगे.

मेष राशि वालों के लिए नया साल एक नई ऊर्जा लेकर आएगा. मंगल और शुक्र का शुभ संयोग पुराने मनमुटाव खत्म कर रिश्तों में गर्माहट लौटाएगा. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे पार्टनर के साथ एक नए तरह का इमोशनल कनेक्शन महसूस करेंगे.

2026 में मेष राशि के लोगों जो प्रेम संबंधों में है उनके लिए यह साल परिपूर्ण रहेगा. हालांकि कुछ ऐसी भावनाएं मन में आ सकती है, जिससे गलतफहमियां बढ़ेंगी. मगर साल के अंतिम महीनों में रिलेशनशिप में वापस पुराने जैसा प्यार लौट आएगा.

2026 में मेष राशि के लोगों जो प्रेम संबंधों में है उनके लिए यह साल परिपूर्ण रहेगा. हालांकि कुछ ऐसी भावनाएं मन में आ सकती है, जिससे गलतफहमियां बढ़ेंगी. मगर साल के अंतिम महीनों में रिलेशनशिप में वापस पुराने जैसा प्यार लौट आएगा.

जो लोग सिंगल हैं, और प्यार की खोज में है, उनके लिए साल का मध्य भाग खास हो सकता है. कोई पुराना दोस्त या सोशल सर्कल में से कोई आपका प्यार खोजने में सहायता करेगा. जिसके बाद वह व्यक्ति आपके मन को भी आकर्षित करेगा. यह रिश्ता धीरे-धीरे बढ़ेगा, इसलिए जल्दबाजी ना करें.

जो लोग सिंगल हैं, और प्यार की खोज में है, उनके लिए साल का मध्य भाग खास हो सकता है. कोई पुराना दोस्त या सोशल सर्कल में से कोई आपका प्यार खोजने में सहायता करेगा. जिसके बाद वह व्यक्ति आपके मन को भी आकर्षित करेगा. यह रिश्ता धीरे-धीरे बढ़ेगा, इसलिए जल्दबाजी ना करें.

नए साल 2026 में जून से सितंबर का महीना थोड़ा व्यस्त रहेगा, काम का दबाव आपके समय को प्रभावित करेगा, जिस वजह से आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे. इस अवधि में आपका बातचीत करके और समझदारी से काम लेना पड़ेगा.

नए साल 2026 में जून से सितंबर का महीना थोड़ा व्यस्त रहेगा, काम का दबाव आपके समय को प्रभावित करेगा, जिस वजह से आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे. इस अवधि में आपका बातचीत करके और समझदारी से काम लेना पड़ेगा.

साल के आखिर में प्रेम जीवन में शांति आएगी और पार्टनर के साथ भी भविष्य पर योजनाएं बनेगी. वहीं अगर रिश्तों में थोड़ा सा भी मनमुटाव होगा तो, नवंबर–दिसंबर का समय घाव भरने और दोबारा विश्वास बनाने में मदद करेगा. यह अवधि आपके प्रेम जीवन को एक नई दिशा दे सकती है.

साल के आखिर में प्रेम जीवन में शांति आएगी और पार्टनर के साथ भी भविष्य पर योजनाएं बनेगी. वहीं अगर रिश्तों में थोड़ा सा भी मनमुटाव होगा तो, नवंबर–दिसंबर का समय घाव भरने और दोबारा विश्वास बनाने में मदद करेगा. यह अवधि आपके प्रेम जीवन को एक नई दिशा दे सकती है.

Published at : 28 Nov 2025 10:27 AM (IST)

राशिफल फोटो गैलरी

[ad_2]

रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद आज सपाट खुला शेयर बाजार, 26000 के स्तर से ऊपर बना हुआ निफ्टी

[ad_1]


Share Market Updates: पिछले तीन दिनों से अपनी बढ़त बरकरार रखने के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई. निफ्टी 50 26,237.5 अंक पर खुला, जबकि BSE सेंसेक्स थोड़ा बढ़कर 85,791 अंक पर कारोबार की शुरुआत की.

हालांकि, फ्लैट शुरुआत के बावजूद बेंचमार्क इंडेक्स FMCG, मेटल और दूसरे सेक्टर के स्टॉक्स के सपोर्ट से ऊपर चढ़ते रहे. निफ्टी के टॉप गेनर्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, हिंडाल्को, टाइटन, अडानी एंटरप्राइजेज जैसी कंपनियों के शेयर शामिल रहे. 

ग्लोबल मार्केट का क्या है हाल? 

शुक्रवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार हुआ. जापान का निक्केई 225 खुलने पर 0.15 परसेंट फिसला, जबकि टॉपिक्स में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ. साउथ कोरिया के कोस्पी में 0.61 परसेंट की गिरावट आई, जबकि ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 थोड़ा ऊपर ट्रेड कर रहा था.

वहीं अगर वॉल स्ट्रीट की बात करें, तो डाउ जोन्स फ्यूचर्स ने 10 पॉइंट्स की बढ़त हासिल की, जबकि S&P 500 और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स फ्लैटलाइन के ठीक ऊपर रहे.  नवंबर में US के बड़े इंडेक्स कमजोर स्थिति में रहने वाले हैं क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी कंपनियों की कमाई के आउटलुक को लेकर नई चिंताओं के बीच टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में गिरावट से उन पर दबाव पड़ा है. थैंक्सगिविंग की वजह से गुरुवार को US में मार्केट बंद रहा और शुक्रवार को छोटे सेशन में काम करेंगे. 

निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा, ”भले ही सेंसेक्स और निफ्टी ने कल नई ऊंचाइयों को छुआ, लेकिन निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स अपने पीक से लगभग 9 परसेंट नीचे है. यह अंडरपरफॉर्मेंस मुख्य रूप से इस सेगमेंट की खराब अर्निंग्स ग्रोथ और ज्यादा वैल्यूएशन के कारण है. आम तौर पर, स्मॉलकैप्स के शॉर्ट-टर्म से मीडियम-टर्म में अंडरपरफॉर्म करते रहने की संभावना है.”

 

ये भी पढ़ें:

पानी से सस्ता होने जा रहा पेट्रोल-डीजल! 18 रुपये से भी कम रह जाएगी 1 लीटर की कीमत, किसने की भविष्यवाणी? 

[ad_2]

‘… तो चुकानी होगी भारी कीमत’, ताइवान को लेकर जापानी पीएम के बयान पर भड़के चीन की चेतावनी

[ad_1]


ताइवान को लेकर एशिया में बढ़ते तनाव के बीच चीन ने जापान को कड़ी चेतावनी दी है. चीन के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार (27 नवंबर 2025) को कहा कि अगर जापान ताइवान के मामले में दखल देता है या लाइन क्रॉस करता है, तो उसे बहुत दर्दनाक कीमत चुकानी पड़ेगी. यह बयान तब आया है जब जापान ताइवान से करीब 100 किलोमीटर दूर अपने एक द्वीप पर मिसाइलें तैनात करने की तैयारी कर रहा है.

ताइवान के पास जापानी मिसाइल तैनाती पर चीन नाराज
जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि योना‌गुनी द्वीप पर मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें तैनात करने की योजना आगे बढ़ रही है. यह द्वीप ताइवान के पूर्वी तट से सिर्फ 110 किलोमीटर दूर है. जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची पहले ही कह चुकी हैं कि अगर चीन ताइवान पर सैन्य हमला करता है तो जापान सैन्य प्रतिक्रिया दे सकता है, जिसके बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव और बढ़ गया है.

ताइवान पर जापान को दखल का हक नहीं – चीन
जापान की इस योजना पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जियांग बिन ने कहा, ताइवान मुद्दा पूरी तरह चीन का आंतरिक मामला है. जापान का इससे कोई संबंध नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि जापान ताइवान पर अपने 1895-1945 के औपनिवेशिक शासन को भुला रहा है और इतिहास से सीख नहीं ले रहा.

जियांग ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जापान ने आधा कदम भी सीमा पार किया, तो उसे इसका दर्दनाक परिणाम भुगतना पड़ेगा. चीनी सेना किसी भी दुश्मन को रोकने की पूरी क्षमता रखती है.

ताइवान बोला- हमारी जमीन, हमारा फैसला
ताइवान सरकार ने चीन के दावों को फिर खारिज करते हुए कहा कि केवल ताइवान के लोग तय करेंगे कि उनका भविष्य क्या होगा. ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने इस हफ्ते अगले आठ वर्षों में रक्षा क्षेत्र में अतिरिक्त 40 अरब डॉलर खर्च करने की योजना की घोषणा की. चीन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पैसा ‘बर्बाद’ होगा और इससे ताइवान को नुकसान ही होगा.

चीन खुद खर्च बढ़ा रहा है, हमें क्यों नहीं?- ताइवान का जवाब
चीन के विरोध पर ताइवान के मेनलैंड अफेयर्स काउंसिल के प्रवक्ता लिआंग वेन-चिएह ने कहा, चीन का रक्षा बजट ताइवान से कई गुना ज्यादा है. अगर चीन शांति चाहता है तो वह इस पैसे का इस्तेमाल अपने नागरिकों की भलाई में करे. लिआंग ने यह भी कहा कि दोनों पक्षों के बीच बढ़ता तनाव सभी के लिए नुकसानदायक है. ताइवान ने आरोप लगाया है कि चीन की सेना लगभग हर दिन ताइवान के आस-पास के समुद्र और हवाई क्षेत्र में गतिविधियां कर रही है, जिसे वह दबाव बनाने और डराने की रणनीति बताता है.

[ad_2]

ChaTGPT हो गया ‘हैक’, कई यूजर्स के नाम और ईमेल एड्रेस लीक, कंपनी ने दी यह वार्निंग

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने बताया है कि उसके कुछ API प्रोडक्ट यूजर का पर्सनल डेटा लीक हो गया है. कंपनी के थर्ड-पार्टी डेटा एनालिटिक्स प्रोवाइडर Mixpanel में हुई गड़बड़ के कारण यह डेटा लीक हुआ है. इसी महीने एक अटैकर ने Mixpanel के सिस्टम में सेंध लगाकर डेटा एक्सपोर्ट कर लिया था. कंपनी ने बताया कि इस डेटा लीक में OpenAI के सिस्टम और ChatGPT यूजर्स प्रभावित नहीं हुए हैं. इस लीक से कंपनी के API प्रोडक्ट्स यूज करने वाले यूजर प्रभावित हुए हैं. 

क्या-क्या डेटा हुआ लीक?

OpenAI ने बताया कि इस डेटा लीक में API अकाउंट्स की प्रोफाइल-लेवल डिटेल्स लीक हुई है. इस डिटेल में अकाउंट का नाम, उससे जुड़े ईमेल एड्रेस, शहर, राज्य और देश आदि से जुड़ी लोकेशन, ऑपरेटिंग सिस्टम और ब्राउजर इंफोर्मेशन, रेफरिंग वेबसाइट्स और ऑर्गेनाइजेशन और यूजर आईडी आदि शामिल है. कंपनी का दावा है कि यूजर्स से जुड़ी सेंसेटिव और ऑथेंटिकेशन से जुड़ी जानकारी लीक नहीं हुई है. 

अब क्या कार्रवाई कर रही है कंपनी?

OpenAI ने कहा कि उसे 25 नवंबर को इस डेटा लीक की जानकारी मिली, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसने Mixpanel को अपने प्रोडक्शन सिस्टम से पूरी तरह हटा दिया है और वह अपने वेंडर इकोसिस्टम को ऑडिट कर रही है. साथ ही वह अपने सभी थर्ड-पार्टी पार्टनर्स के लिए सिक्योरिटी इंतजाम की जरूरत को भी और कड़ा करेगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. इसके साथ ही कंपनी ने डेटा लीक से प्रभावित सभी कंपनियों, एडमिन्स और यूजर्स को इस बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है.

एफेक्टेड यूजर्स के लिए यह वार्निंग

OpenAI ने एफेक्टेड यूजर को वार्निंग देते हुए कहा है कि लीक हुए डेटा को इस्तेमाल फिशिंग और दूसरे साइबर अटैक्स में किया जा सकता है. कंपनी ने सभी यूजर्स से OpenAI की तरफ से आने वाले ईमेल्स को लेकर खास सावधानी बरतने को कहा है. यूजर को ऐसी ईमेल से अलर्ट रहने की जरूरत है, जिसमें कोई संदिग्ध लिंक हो या पर्सनल जानकारी मांगी गई हो. OpenAI ने कहा कि वह अपने यूजर से कभी भी पासवर्ड, API Keye और वेरिफिकेशन कोड नहीं पूछती है.

ये भी पढ़ें-

AirPods Pro पर यहां मिल रही छप्परफाड़ छूट, 15 हजार से भी कम हो गई कीमत, चेक करें डील

[ad_2]

अपने निधन से पहले धर्मेंद्र ने किसकी फिल्म देखी थी? आमिर खान ने किया खुलासा

[ad_1]


24 नवंबर को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन हो गया था. तब से फिल्म जगत में मातम परसा हुआ है। हाल ही में, 56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में, आमिर खान ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए यादगार पलों को याद किया. बातचीत के दौरान, उन्होंने यह भी बताया कि धर्मेंद्र ने अपने निधन से पहले कौन सी फिल्म देखी थी.

धर्मेंद्र ने निधन से पहले कौन सी फिल्म देखी थी?
बता दें कि आमिर खान ने खुलासा किया है कि धर्मेंद्र ने अपने निधन से पहले  सनी देओल स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ देखी थी. दरअसल 56वें ​​IFFI में बोलते हुए, आमिर खान ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें धर्मेंद्र के निधन से पहले उनके साथ कुछ समय बिताने का मौका मिला था. आमिर ने कहा, “दरअसल, ‘लाहौर 1947’, जो फिल्म हमने सनी के साथ बनाई थी, मुझे उन्हें दिखाने का सौभाग्य मिला. इसलिए उन्होंने फिल्म देखी है.” उन्होंने आगे कहा, “बेशक, यह अभी रिलीज़ नहीं हुई है. लेकिन मुझे बहुत खुशी है कि उन्हें यह फिल्म देखने का मौका मिला. क्योंकि यह उनकी फेवरेट स्क्रिप्ट्स में से एक थी.”

क्यों धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में नहीं पहुंचे आमिर खान
इसी बातचीत में, आमिर ने 27 नवंबर को हुई धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा को मिस करने के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, “आज, दरअसल, मैं बॉम्बे में नहीं हूं, लेकिन दुर्भाग्य से आज उनकी प्रार्थना सभा है. मैं इसे मिस कर रहा हूं, और मैं उनके बहुत करीब था क्योंकि पिछले, मैं कहूँगा कि पिछले एक साल में, मैं उनसे लगभग 7-8 बार मिला हूं. क्योंकि मुझे उनकी कंपनी बहुत पसंद थी, इसलिए मैं उनके पास जाकर बैठता था.”

उन्होंने उस समय को भी याद किया जब वे अपने बेटे आज़ाद को धर्मेंद्र से मिलवाने ले गए थे. आमिर ने कहा, “एक दिन मैं आज़ाद को अपने साथ ले गया, बेट, मैंने कहा कि मैं तुम्हें किसी से मिलवाना चाहता हूं क्योंकि आज़ाद ने उनका काम नहीं देखा है. लेकिन आज़ाद मेरे साथ आए और हमने उनके साथ कुछ घंटे बिताए, और यह वाकई अमेजिंग था. आप जानते हैं, धर्मजी न केवल एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थे.”

लाहौर 1947 के बारे में
असगर वजाहत के फेमस प्ले “जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याई नी” पर आधारित यह फिल्म विभाजन के समय की कहानी है. कहानी एक मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जो लखनऊ से लाहौर आकर बस जाता है और उसे एक हिंदू परिवार द्वारा खाली की गई हवेली दे दी जाती है. हालांकि, चीजें तब नाटकीय मोड़ लेती हैं जब उन्हें पता चलता है कि हिंदू परिवार अभी भी घर में रह रहा है और जाने से इनकार कर रहा है. सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ, लाहौर 1947 में शबाना आज़मी, अली फज़ल और करण देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

 

 

[ad_2]