BCCI ने अंडर-19 पुरुष एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की, जानिए किसे बनाया गया कप्तान

[ad_1]


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. यह टूर्नामेंट दुबई में 12-21 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. आयुष म्हात्रे को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है.

पुरुष अंडर-19 एशिया कप में भारत को ग्रुप ए में रखा गया है. टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया है, जबकि दो अन्य टीमें क्वालीफायर के जरिए इस ग्रुप में अपनी जगह बनाएंगी. ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान के साथ क्वालीफाई करने वाली एक अन्य टीम भी शामिल होगी.

अंडर-19 एशिया कप में 8 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं. यह टूर्नामेंट 12 दिसंबर से शुरू होगा. पहले ही मैच में टीम इंडिया दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में क्वालीफायर 1 से भिड़ेगी. ठीक उसी दिन पाकिस्तान द सेवन स्टेडियम में क्वालीफायर 3 को चुनौती देगा.

14 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच का आयोजन होगा. हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 19 दिसंबर को होगा.

दो ग्रुपों में बंटा टूर्नामेंट

ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, क्वालिफायर-1, क्वालिफायर-3

ग्रुप B: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, क्वालिफायर-2

भारत का शेड्यूल

टूर्नामेंट 12 दिसंबर से दुबई में शुरू हो रहा है और भारत अपना पहला मैच 12 दिसंबर को खेलेगा. इसके बाद टीम 14 और 16 दिसंबर को अपने बाकी दो लीग मैच खेलेगी. टीम इंडिया का लक्ष्य पिछले प्रदर्शन को दोहराते हुए फिर से खिताब अपने नाम करना होगा.

भारत की U-19 टीम

कप्तान: आयुष म्हात्रे

उप-कप्तान: विहान मल्होत्रा

अन्य खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, अभीज्ञान कूंडू (wk), हर्वंश सिंह (wk), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, आरोन जॉर्ज.

स्टैंडबाय प्लेयर: राहुल कुमार, हेमचुदेशन जे., बी.के. किशोर, आदित्य रावत

भारत एक बार फिर युवाओं की नई फौज के साथ एशिया कप फतह करने को तैयार है. सभी की नजरें कप्तान आयुष और इस युवा टीम के प्रदर्शन पर रहेंगी. 

[ad_2]

कोविदार वृक्ष लगाने की शुभ दिशा जानें, मिलेगी भगवान की विशेष कृपा

[ad_1]

हिंदू धर्म और शास्त्रों में कोविदार के वृक्ष को बेहद शुभ माना गया है. मान्यता है कि इस खास वृक्ष को ऋषि कश्यप ने मंदार और पारिजात से मिलाकर बनाया था. वस्तु के अनुसार इसे घर में सही दिशा में लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. ऐसा करने से घर की परेशानियां दूर होती, साथ ही भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

हिंदू धर्म और शास्त्रों में कोविदार के वृक्ष को बेहद शुभ माना गया है. मान्यता है कि इस खास वृक्ष को ऋषि कश्यप ने मंदार और पारिजात से मिलाकर बनाया था. वस्तु के अनुसार इसे घर में सही दिशा में लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. ऐसा करने से घर की परेशानियां दूर होती, साथ ही भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

शास्त्रों और वस्तु के अनुसार, कोविदार के वृक्ष को पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है. ऐसे में पूर्व दिशा में पौधे लगाना सकारात्मकता, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है. पौराणिक ग्रंथों में पूर्व दिशा सूर्यदेव की होती है.

शास्त्रों और वस्तु के अनुसार, कोविदार के वृक्ष को पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है. ऐसे में पूर्व दिशा में पौधे लगाना सकारात्मकता, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है. पौराणिक ग्रंथों में पूर्व दिशा सूर्यदेव की होती है.

अगर आप किसी कारण इस पौधे को पूर्व दिशा में नहीं लगा पाएं तो इसे उत्तर दिशा में भी लगा सकते हैं. इसे कुबेर देवता की दिशा माना जाता है. उत्तर दिशा में कोविदार वृक्ष को लगाने से आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है, साथ ही घर में धन्य की वृद्धि होती है.

अगर आप किसी कारण इस पौधे को पूर्व दिशा में नहीं लगा पाएं तो इसे उत्तर दिशा में भी लगा सकते हैं. इसे कुबेर देवता की दिशा माना जाता है. उत्तर दिशा में कोविदार वृक्ष को लगाने से आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है, साथ ही घर में धन्य की वृद्धि होती है.

पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेता युग में अयोध्या का राज-चिन्ह भी कोविदार वृक्ष था. हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर जो केसरिया ध्वज फहराया गया है उस पर ॐ और सूर्य के चिन्ह के साथ-साथ कोविदार वृक्ष का चित्र भी अंकित है.

पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेता युग में अयोध्या का राज-चिन्ह भी कोविदार वृक्ष था. हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर जो केसरिया ध्वज फहराया गया है उस पर ॐ और सूर्य के चिन्ह के साथ-साथ कोविदार वृक्ष का चित्र भी अंकित है.

कोविदार का हर-भरा पौधा घर में सौभाग्य लेकर आता है. ऐसे में इसे साफ स्थान पर लगाना चाहिए. खासतौर पर इसे घर के दीवारों से थोड़ी दूरी पर लगाना चाहिए, क्योंकि धीरे-धीरे यह वृक्ष काफी बड़ा होता है.

कोविदार का हर-भरा पौधा घर में सौभाग्य लेकर आता है. ऐसे में इसे साफ स्थान पर लगाना चाहिए. खासतौर पर इसे घर के दीवारों से थोड़ी दूरी पर लगाना चाहिए, क्योंकि धीरे-धीरे यह वृक्ष काफी बड़ा होता है.

वस्तुशास्त्र के अनुसार कोविदार के पौधे को अपने मुख्य  द्वार के ठीक सामने नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे घर में वास्तुदोष लग सकता है. ये पौधा न सिर्फ पर्यावरण को सुंदर बनाता है, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी लोगों के लिए खास महत्व रखता है.

वस्तुशास्त्र के अनुसार कोविदार के पौधे को अपने मुख्य द्वार के ठीक सामने नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे घर में वास्तुदोष लग सकता है. ये पौधा न सिर्फ पर्यावरण को सुंदर बनाता है, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी लोगों के लिए खास महत्व रखता है.

Published at : 28 Nov 2025 02:45 PM (IST)

वास्तु शास्त्र फोटो गैलरी

[ad_2]

दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर कौन सा? बदल गया नक्शा, लिस्ट में दो मुस्लिम देशों का कब्जा

[ad_1]


संयुक्त राष्ट्र की नई World Urbanization Prospects 2025 रिपोर्ट ने वैश्विक शहरों की तस्वीर पूरी तरह बदलकर रख दी है. इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता लगभग 4.2 करोड़ की आबादी के साथ दुनिया का सबसे बड़ा शहर बनकर उभरा है. दशकों तक दुनिया के नंबर-1 शहर की सूची में शीर्ष पर रहने वाला टोक्यो अब तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है. टोक्यो की आबादी 3 करोड़ 34 लाख है. इस बीच ढाका ने भी रिकॉर्ड तेजी से बढ़ते हुए दूसरे स्थान पर कब्ज़ा कर लिया है, जिसकी जनसंख्या 3 करोड़ 66 लाख है. 

रिपोर्ट में पहली बार साफ दिखा कि आधुनिक दुनिया का दिल एशिया में धड़क रहा है. 2025 में दुनिया की लगभग 80% आबादी शहरों में रहने लगी है और इनमें से अधिकांश शहरी विस्तार एशिया में हुआ है. 1970 के दशक में जहां दुनिया में गिनी-चुनी मेगासिटी थीं, वहीं 2025 में इनकी संख्या 33 पार कर चुकी है, जिनमें से 19 अकेले एशिया में स्थित हैं.

एशिया का दबदबा और भारत की नई स्थिति

UN मॉडल के अनुसार, दुनिया के दस सबसे बड़े शहरों में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी एशिया की है. जकार्ता पहले स्थान पर, ढाका दूसरे पर और टोक्यो तीसरे पर है. दिल्ली और कोलकाता भी शीर्ष सूची में शामिल हैं, लेकिन टॉप-3 से बाहर हो चुके हैं. दिल्ली चौथे स्थान पर है, जबकि कोलकाता आठवें नंबर पर है. दिल्ली की आबादी 3 करोड़ 2 लाख है. कोलकाता की 2 करोड़ 25 लाख है.

जकार्ता कैसे बना दुनिया का सबसे बड़ा महानगर?

दशकों पहले तक जकार्ता एक औसत आबादी वाला तटीय शहर था, लेकिन आजादी के बाद शुरू हुए तेज़ विकास, रोजगार के अवसर और लगातार हो रही आबादी के प्रवाह ने इसे एक विशाल महानगर में बदल दिया. 4.19 करोड़ की आबादी के साथ वह अब दुनिया की शहरी राजधानी जैसा दिखता है. हालांकि समुद्र के बढ़ते स्तर, बाढ़ और प्रदूषण इसकी सबसे बड़ी चुनौतियां हैं. यही वजह है कि इंडोनेशिया सरकार नई राजधानी नुसंतारा की तैयारी कर रही है.

क्या ढाका आगे जकार्ता को भी पीछे छोड़ देगा?

ढाका दक्षिण एशिया का तेज़ी से बढ़ता शहर है. कपड़ा उद्योग, ग्रामीण पलायन और शहर में होने वाली लगातार आबादी वृद्धि ने इसे दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले शहर में बदल दिया है. UN का अनुमान है कि 2050 तक ढाका की आबादी 5 करोड़ से भी अधिक हो सकती है.

टोक्यो के पीछे होने की असली वजह

टोक्यो की गिरती रैंक सीधे जापान की समस्याओं से जुड़ी है. जन्म दर कम, युवाओं की घटती संख्या और प्रवासन पर सख्त नियंत्रण की वजह से शहर की वृद्धि रुक गई है. लगातार 70 साल तक नंबर-1 रहने के बाद अब वह तीसरे स्थान पर पहुंच गया ह.

दुनिया के शहर होंगे और बड़े, समस्याएं भी

UN का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में शहरीकरण और तेज होगा. भारत, पाकिस्तान और नाइजीरिया जैसे देशों में सबसे ज्यादा आबादी शहरों की ओर बढ़ रही है. भविष्य के शहरों को भीड़, प्रदूषण और जलवायु संकट जैसी चुनौतियों से जूझना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: टेंशन में चीन-पाकिस्तान! भारत को मिलेंगी कई घातक मिसाइलें, रूस से होने वाली है 10 हजार करोड़ की डिफेंस डील

[ad_2]

ऐसा बॉस मोहे भी दीजो… 1000 कर्मचारियों को फ्री में लंदन घुमा रही यह कंपनी, हैरान हुए यूजर्स

[ad_1]


आजकल अक्सर हम सुनते हैं कि लोग अपने ऑफिस, काम के बोझ और बॉस के रवैये की शिकायत करते रहते हैं. किसी को छुट्टी नहीं मिलती, किसी का बोनस रुक जाता है, तो किसी की साल भर मेहनत का कोई खास सम्मान नहीं होता है. लेकिन इसी बीच चेन्नई की एक कंपनी ने ऐसा काम कर दिया है कि लोग हैरान भी हैं और खुश भी. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं, ऐसे बॉस मेरी किस्मत में भी लिख दो, हे भगवान, तो एक ने कहा पैसा सब कुछ नहीं होता, दिल बड़ा होना चाहिए. 

चेन्नई के मशहूर रियल एस्टेट डेवलपर Casagrand (कासाग्रैंड) ने अपने 1000 कर्मचारियों को पूरी तरह फ्री में एक हफ्ते की लंदन ट्रिप पर भेजने का ऐलान किया है और यह कोई लॉटरी नहीं, बल्कि उनकी सालभर की मेहनत का इनाम है. 

कंपनी का अनोखा गिफ्ट

कासाग्रैंड कंपनी हर साल अपने कर्मचारियों की मेहनत का जश्न मनाती है, जिसे वो Profit Share Bonanza कहते हैं. कंपनी का साफ कहना है कि हमारी सफलता हमारे लोगों की मेहनत से है, इसलिए जश्न भी उन्हीं के साथ है. अब तक इस योजना के तहत 6,000 से ज्यादा कर्मचारियों को सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया, दुबई और स्पेन जैसी जगहों की ट्रिप कराई जा चुकी है. लोग मज़ाक में कह रहे हैं ये कंपनी रियल एस्टेट कम और सपने पूरे ज्यादा करती है. 

लंदन ट्रिप में क्या-क्या मिलेगा?

कंपनी भारत और दुबई ऑफिस के 1000 कर्मचारियों को अलग-अलग बैच में लंदन लेकर जाएगी और वहां इंतजाम एकदम शाही  होगा. यहां घूमने की कई जगहें हैं. जैसे विंडसर कैसल, कैमडेन मार्केट, बिग बेन, बकिंघम पैलेस, लंदन ब्रिज और मैडम तुसाद म्यूजियम. इसके अलावा Intercontinental London Hotel में एक ग्रैंड डिनर पार्टी और ट्रिप के लास्ट डे Thames River क्रूज का मजा भी मिलेगा. 

कंपनी के फाउंडर और एमडी अरुण एमएन ने कहा हमारी टीम ही हमारी संस्था की आत्मा है. कई साथी पहली बार विदेश जा रहे हैं, ये हमारे लिए गर्व की बात है. वहीं सबसे खास बात है कि कोई भेदभाव नहीं सब साथ जाएंगे, सबको एक जैसी सुविधाएं  और सबको VIP ट्रीटमेंट मिलेगा. यही वजह है कि लोग लिख रहे हैं ऐसा बॉस हर किसी को मिले तब ही ऑफिस जाने का मजा आए. 

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

जहां कई लोग कंपनी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग नाराज भी हैं कि कंपनी अपने प्रोजेक्ट्स में देरी कर रही है और ग्राहकों के पैसे फंसे हुए हैं. कुछ का कहना है हमारा घर 2023 में देना था, 95 प्रतिशत पेमेंट ले लिया लेकिन अब तक घर नहीं दिया और हमारे पैसों से विदेश ट्रिप कर रहे हैं यानी सोशल मीडिया पर खुशी और गुस्सा दोनों तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: बाथरूम में बैठकर घंटों आशिक से बात करती थी पत्नी, पति ने चुपके से बना लिया वीडियो; भड़के यूजर्स

चीन करने जा रहा है अनोखा काम, बॉर्डर पर सुरक्षा के लिए तैनात करेगा रोबोट, जल्दी होगी शुरुआत

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

चीन अपनी बॉर्डर पर एक अनोखा काम करने वाला है. दरअसल, यहां बॉर्डर पर भीड़ नियंत्रण और गाइडेंस के लिए ह्यूमनॉयड रोबोट का ट्रायल शुरू होने वाला है. सबसे पहले वियतनाम के साथ लगती देश की बॉर्डर पर इसका ट्रायल किया जाएगा. बता दें कि चीन धीरे-धीरे अपनी पब्लिक सर्विस और बॉर्डर मैनेंजमेंट में एडवांस्ड रोबोटिक्स का इस्तेमाल बढ़ाने पर जुटा हुआ है. इस ट्रायल के लिए UBTech Robotics को पहला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. आइए इस बारे में डिटेल से जानते हैं.

कौन-से रोबोट होंगे यूज?

UBTech Robotics को इस ट्रायल के लिए रोबोट सप्लाई करने का करीब 330 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इसमें कंपनी के Walker S2 रोबोट का यूज होगा, जिसमें खुद का पावर सिस्टम है. यानी ये रोबोट खुद ही बैटरी स्वैप करने में सक्षम होंगे, जिस कारण इनका लंबा इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा सकेगा. ट्रायल के दौरान इन रोबोट की प्रैक्टिकलिटी और असल दुनिया में काम करने की काबिलियत को जांचा जाएगा. इनका काम बॉर्डर पर पर्यटकों को गाइडेंस देना, सामान ढोने और ड्यूटी मैनेजमेंट में मदद करना होगा. अगले महीने से इन रोबोट की डिलीवरी शुरू हो जाएगी. 

रोबोट की खासियत क्या है?

Walker S2 को इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था और इसकी ऊंचाई करीब 1.76 मीटर है. फ्लेक्सिबल हाथ-पैरों वाले इस रोबोट में कुल 52 ज्वाइंट हैं. इसके हाथों में भी कई ज्वाइंट्स है, जिससे यह बारीक काम करने के साथ-साथ 15 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है. यह इंसानों के बराबर लगभग 7 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल और भारी सामान उठाने पर खुद को बैलेंस रख सकता है. इसे खुद की बैटरी स्वैप करने में सिर्फ तीन मिनट का समय लगता है. इस रोबोट में इंसानों की आंखों की जगह दो कैमरे लगे हुए हैं. इसके अंदर मशीनी दिमाग लगाया गया है, जो खुद के फैसले ले सकता है. 

ये भी पढ़ें-

iPhone Air की कमजोर बिक्री से चाइनीज कंपनियों के भी छूटे पसीने, पतले फोन बनाने के प्लान किए कैंसिल

[ad_2]

परशुराम कहां हैं… दूल्हे ने अपनी बरात में भगवान राम की तरह तोड़ा धनुष, यूजर्स पूछने लगे सवाल

[ad_1]


सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. वहीं फिलहाल शादियों के सीजन में भी सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक शादी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक दूल्हा अपनी शादी की बारात में स्टेज पर खड़ा दिखाई देता है. इसके बाद में वह अचानक पास में रखे एक बड़े धनुष को उठाता है और जैसे भगवान राम ने सीता माता से शादी के लिए धनुष तोड़ा था वैसे ही दूल्हा भी धनुष को तोड़ देता है. दूल्हे का यह धनुष तोड़ने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया. जिसके बाद लोग कई तरह के कमेंट करने लगे.

वीडियो में क्या दिखाई दिया?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो @ChapraZila नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दूल्हा स्टेज पर जाता है और वहां एक धनुष रखा होता है उसे हाथ में उठता है. इसके बाद दोनों हाथों से संभालकर फिर जोरदार धक्का देकर धनुष को तोड़ देता है. इसे देखकर आसपास के लोग भी चौंक जाते हैं, वहीं कुछ लोग तालियां बजाते हैं. दूल्हे का यह धनुष तोड़ने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. यह वीडियो जिस अकाउंट से शेयर किया गया उसके अनुसार यह वीडियो जौनपुुर जिले का बताया जा रहा है. वहीं वीडियो पर अब तक 294.1k व्यूज और कई कमेंट्स आ चुके हैं.

यूजर्स बोले- राम पृथ्वी लोक पर होते तो इसे ही रावण घोषित कर देते

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद वीडियो को देखकर लोगों के कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है कि अगर आज भगवान राम पृथ्वी लोक पर होते तो इसे ही रावण घोषित करके वध कर देते. वहीं एक यूजर कमेंट करता है कि बाकी कैंडिडेट कहां है सबको धनुष तोड़ने का मौका मिलना चाहिए. एक और यूजर कमेंट करता है कि धनुष टूटा नहीं इसलिए मोड़ दिया गया, दूल्हे राजा इस डर में लग रहे हैं कि कहीं टूटेगा नहीं तो क्या होगा. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है कि धनुष बहुत ही कमजोर प्रतीत होता है. वहीं एक यूजर तंज करते हुए कमेंट करता है कि परशुराम कहां है भई. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है कि देखना कई 14 साल का वनवास न झेलना पड़ जाए. लास्ट में एक और यूजर लिखता है कि क्या मजाक बना रखा है इन लोगों ने.

ये भी पढ़ें: Video: कुत्ते को खिलाया काउंटर पर लगा खाना, महिला की करतूत देख भड़के लोग, बोले- Zero Shame


बिटकॉइन में दिखी रिकवरी, निवेशकों की बढ़ी उम्मीदें, क्या कीमतों में आएगी और तेजी?

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Crypto Market Recovery: क्रिप्टो करेंसी बाजार में बहुत तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिलता हैं. पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टो लगातार टूट रही थी. हालांकि, अब इसमें सुधार दिख रहा है. दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी क्रिप्टो करेंसी पिछले कुछ दिनों से अपने 7 महीने के रिकॉर्ड को तोड़कर 90,000 डॉलर से नीचे ट्रेड कर रही थी, वापस से 90 हजार डॉलर के ऊपर पहुंच गई है.

बीते 2-3 कारीबारी दिनों से इसकी रौनक लौट रही है. भारतीय बाजार के साथ-साथ अमेरिकी बाजार में भी पॉजिटिव ट्रेंड देखने को मिल रहा हैं. निवेशकों के मन अब भी ये सवाल हैं कि, क्या क्रिप्टो बाजार में फिर से तेजी आएगी या फिर ये शॉर्ट टर्म के लिए आई एक रौनक हैं ?

बिटकॉइन की कीमतों में क्यों हुआ इजाफा

बिटकॉइन की कीमतों में पिछली गिरावटों की तुलना में हल्की तेजी देखने को मिल रही है. बाजार जानकारों के अनुसार यह तेजी शॉर्ट स्क्वीज की वजह से आई हो सकती हैं. साथ ही पिछले 2 दिनों में  BTC ETF में निवेशकों ने भरोसा जताया हैं. जिससे संकेत मिल रहे हैं कि, निवेशकों की दिलचस्पी दोबारा से क्रिप्टो में बढ़ रही हैं.

साथ ही अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दर कटौती की उम्मीद भी बढ़ी है. जिससे कारण बिटकॉइन बाजार हरे निशान पर रहने की उम्मीद जताई जा रही हैं. coinmarketcap के अनुसार, पिछले 7 दिनों में बिटकॉइन करीब 7 फीसदी तक उछल गई है. खबर लिखे जाने तक, बिटकॉइन 91,305 डॉलर पर कारोबार कर रही थी. 

क्रिप्टो बाजार का आज का हाल 

coinmarketcap के मुताबिक, 28 नवंबर की दोपहर 12:30 बजे बिटकॉइन 91,342 डॉलर पर कारोबार कर रही थी. पिछले 24 घंटे की तुलना करें तो, इसमें 0.10 प्रतिशत की तेजी दर्ज की जा रही थी. वहीं एथेरियम 3,010 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी. एथेरियम में 0.60 फीसदी की गिरावट दिख रही थी. सोलाना क्रिप्टो करेंसी  करीब 139 डॉलर पर कारोबार कर रही थी. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: तैयारी पूरी है ना? 3 दिसंबर को ओपन हो रहा Meesho का IPO, जानें प्राइस बैंड से लेकर हर डिटेल

 

[ad_2]

Gustaakh Ishq Review: Vijay Varma & Fatima Sana Shaikh की धमाकेदार एक्टिंग | मनीष मल्होत्रा | गुलज़ार

[ad_1]

[ad_2]

JKSSB ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 दिसंबर से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

[ad_1]

इस भर्ती के माध्यम से कुल 83 उम्मीदवारों को चुना जाएगा. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर, 2025 से शुरू होने के बाद आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की आखिरी तारीख 13 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई है.

इस भर्ती के माध्यम से कुल 83 उम्मीदवारों को चुना जाएगा. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर, 2025 से शुरू होने के बाद आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की आखिरी तारीख 13 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई है.

सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष रखी गई है. वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी मिलेगी. आयु की गणना 1 जनवरी, 2025 के आधार पर की जाएगी. यह सुनिश्चित करता है कि सभी योग्य उम्मीदवार समय पर आवेदन कर सकें.

सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष रखी गई है. वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी मिलेगी. आयु की गणना 1 जनवरी, 2025 के आधार पर की जाएगी. यह सुनिश्चित करता है कि सभी योग्य उम्मीदवार समय पर आवेदन कर सकें.

उम्मीदवारों को आवेदन करते समय फीस का भुगतान करना जरूरी होगा. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है. वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है. बिना आवेदन शुल्क जमा किए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

उम्मीदवारों को आवेदन करते समय फीस का भुगतान करना जरूरी होगा. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है. वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है. बिना आवेदन शुल्क जमा किए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में होगा. पहला चरण लिखित परीक्षा का होगा, जिसमें अंग्रेजी विषय से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक की कटौती की जाएगी.

सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में होगा. पहला चरण लिखित परीक्षा का होगा, जिसमें अंग्रेजी विषय से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक की कटौती की जाएगी.

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप परीक्षा (PST) के लिए बुलाया जाएगा. इन दोनों परीक्षाओं के आधार पर ही फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी.

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप परीक्षा (PST) के लिए बुलाया जाएगा. इन दोनों परीक्षाओं के आधार पर ही फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी.

उम्मीदवार JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल और सीधी है. इसके लिए उम्मीदवारों को होमपेज पर उपलब्ध ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा. उसके बाद मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी. जानकारी भरने के बाद ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा और अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लेना चाहिए.

उम्मीदवार JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल और सीधी है. इसके लिए उम्मीदवारों को होमपेज पर उपलब्ध ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा. उसके बाद मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी. जानकारी भरने के बाद ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा और अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लेना चाहिए.

Published at : 28 Nov 2025 10:14 AM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

[ad_2]

Video: 21 फीट लंबे अजगर को पकड़ता दिखा शख्स, दोनों हाथों से दबा दिया मुंह, वीडियो वायरल

[ad_1]


Shocking Viral Video: ऐसे तो सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल होते है. कुछ मजेदार और फनी तो वहीं कुछ इतने खतरनाक होते हैं, जिसे देखकर हर कोई चौंक जाता है. हाल फिलहाल में ही एक ऐसा ही खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा गया है कि एक व्यक्ति एक विशाल अजगर को पकड़ने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है. अजगर इतना लंबा है कि कोई भी उसे देखकर डर जाए.

शख्स ने चालाकी से अजगर के मुंह को दबोचा

वीडियो की शुरुआत में देखा गया है कि व्यक्ति एक बहुत बड़े अजगर को पकड़ने के पीछे पड़ा हुआ है. वह बार-बार उसकी तरफ बढ़ता है, लेकिन अजगर भी कम नहीं है, वह भी व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश करता हुआ दिखाई देता है. वीडियो में देख सकते हैं कि व्यक्ति बिना डरे अजगर के आसपास घूमता हुआ नजर आता है.


अजगर मुंह खोलकर उसके ऊपर अटैक करने की कोशिश करता है. ऐसा कई बार हुआ कि दोनों एक-दूसरे पर हमला करने में जुटे हुए है, लेकिन आखिरकार शख्स बड़ी चालाकी से अजगर के पीछे चला जाता है और चुपचाप उसका मुंह पकड़ लेता है, ताकि वह उस पर हमला न कर पाए.

यूजर्स के आए हैरान कर देने वाले रिएक्शन

यह दृश्य बेहद ही डरावना और खतरनाक नजर आ रहा है. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने बड़े ही चौंका देने वाले कमेंट्स सामने आ रहे हैं. लोगों ने कहा कि अजगर कितना खतरनाक है तो वहीं कुछ ने कहा कि अजगर से पंगा नहीं लेना चाहिए.

वहीं एक यूजर ने कहा कि बड़ी हिम्मत है, लेकिन जिस तरह से व्यक्ति अजगर को पकड़ने की कोशिश करता है. उसे देखकर यह लगता है कि व्यक्ति को इस चीज की बड़ी जानकारी है कि कैसे उसे पकड़ना है, क्योंकि कोई भी आम व्यक्ति इस जोखिम भरे काम को नहीं करेगा.