Apple Store in Noida: भारत में खुल रहा ऐप्पल का पांचवा स्टोर, अगले महीने नोएडा में होगा ओपन

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

टेक दिग्गज भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए नोएडा में नया स्टोर खोलने की तैयारी कर रही है. ऐप्पल ने बताया कि नोएडा के DLF Mall of India में उसका अगला स्टोर खुलने जा रहा है. कुछ समय पहले कंपनी ने बेंगलुरू और पुणे में अपने स्टोर खोले थे और यह भारत में उसका पांचवा स्टोर होगा. नए स्टोर का लुक बेंगलुरू में खुले स्टोर की तरह मोर पंख के डिजाइन से प्रेरित होगा. बता दें कि पिछले कुछ समय से ऐप्पल भारत में लगातार अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी हुई है.

कब खुलेगा नोएडा वाला स्टोर?

ऐप्पल ने बताया कि नोएडा में उसका रिटेल स्टोर 11 दिसंबर को दोपहर 1 बजे ग्राहकों के लिए खोल दिया जाएगा. ग्राहक यहां आकर कंपनी के नए प्रोडक्ट्स देखने के साथ-साथ क्रिएटिव सेशन भी अटेंड कर पाएंगे. इसमें ग्राहकों को आईफोन 17 सीरीज के साथ M5 पावर्ड आईपैड प्रो, 14 इंच मैकबुक प्रो समेत कई प्रोडक्ट्स देखने को मिलेंगे. ग्राहकों को टूडे एट ऐप्पल सेशन और फोटोग्राफी से लेकर कोडिंग तक पर फ्री वर्कशॉप में भाग लेने का भी मौका मिलेगा. बाकी स्टोर्स की तरह नोएडा स्टोर में ग्राहक कंपनी के स्पेशलिस्ट, क्रिएटिव, जीनियस और बिजनेस एक्सपर्ट्स से प्रोडक्ट्स और रिपेयर आदि से जुड़ी सलाह ले सकेंगे.

मुंबई में अगले साल खुलेगा एक और स्टोर

ऐप्पल के अभी मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू और पुणे में चार स्टोर चल रहे हैं. नोएडा में यह उसका पांचवा स्टोर होगा और कंपनी मुंबई में अगले साल एक और स्टोर ओपन करेगी. फिजिकल स्टोर के साथ-साथ कंपनी भारत में अपने ऑनलाइन रिटेल इकोसिस्टम को भी एक्सपैंड कर रही है. ग्राहक ऐप्पल स्टोर ऐप और ऐप्पल स्टोर ऑनलाइन के जरिए घर बैठे-बैठे प्रोडक्ट ऑर्डर कर और सपोर्ट ले सकते हैं. इसके अलावा ऐप्पल भारत में अपने आईफोन प्रोडक्शन को भी बढ़ा रही है. ऐसा पहली बार हो रहा है, जब आईफोन 17 सीरीज के सारे मॉडल्स का प्रोडक्शन भारत में किया जा रहा है. कुछ दिन पहले आई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि अगले साल लॉन्च होने वाले फोल्डेबल आईफोन को भी भारत में बनाया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-

चीन करने जा रहा है अनोखा काम, बॉर्डर पर सुरक्षा के लिए तैनात करेगा रोबोट, जल्दी होगी शुरुआत

[ad_2]

वर्ल्ड कप में भारत को हराकर कैसा लगा? बाबर आजम ने दिया ऐसा जवाब, हर भारतीय का खून खौल जाएगा

[ad_1]


2021 टी20 वर्ल्ड कप, तारीख 21 अक्टूबर जब हर एक भारतीय स्तब्ध रह गया था. पाकिस्तान ने उस वर्ल्ड कप मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से हरा दिया था. बाबर आजम 68 रन और मोहम्मद रिजवान 79 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. इन दोनों की सलामी जोड़ी को भारतीय गेंदबाज तोड़ ही नहीं पाए थे. बाबर आजम से दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने हाल ही में पूछा कि उन्हें भारतीय टीम को हराने पर कैसा महसूस हुआ? इस पर जानिए बाबर आजम ने क्या जवाब दिया.

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बाबर आजम से भारतीय टीम को हराने का सवाल पूछा था. बाबर ने कहा, “भारत को हराना मेरे लिए बहुत मायने रखता है. टी20 में हमने जब भारत को हराया, वो मेरे करियर की सबसे अच्छी यादों में से एक रहा. बतौर पाकिस्तानी कप्तान मैंने वर्ल्ड कप मैच में भारत को हरा दिया था.”

इसी इंटरव्यू में केविन पीटरसन ने भारत बनाम पाकिस्तान को क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी बताया. इस पर बाबर आजम ने कहा, “भारत-पाकिस्तान मैच का स्तर अलग होता है.” आपको याद दिला दें कि 2021 की उस जीत के बाद पाकिस्तान कभी किसी ICC इवेंट में भारतीय टीम को हरा नहीं पाया है.

किसी वर्ल्ड कप मैच में कप्तान रहते भारत को हराने वाले बाबर आजम की लोकप्रियता आसमान को छूने लगी और पाक टीम में उनका कद भी बढ़ गया था. बाबर आजम अब रोहित शर्मा और विराट कोहली को पछाड़ कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

दूसरी ओर बाबर आजम से अब कप्तानी छिन चुकी है. 2023 ODI वर्ल्ड कप और 2024 टी20 वर्ल्ड कप में बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान टीम के लचर प्रदर्शन के बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने अंडर-19 पुरुष एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की, जानिए किसे बनाया गया कप्तान

[ad_2]

भाई से नहीं मिलने दिया तो कोर्ट पहुंचीं इमरान खान की बहन, जज ने भी मिलने से कर दिया मना

[ad_1]


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) के मुखिया इमरान खान की मौत की खबरों ने पाकिस्तान में हलचल मचा दी है. जैसे ही ये खबरें फैलीं तो उनकी बहन अलीमा खानम और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहैल आफरीदी इमरान खान से मिलने जेल पहुंचे, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया. इसके बाद वह दोनों और पीटीआई के कार्यकर्ता गुरुवार (27 नवंबर, 2025) को जेल के बाहर धरने पर बैठ गए. शुक्रवार सुबह धरना खत्म हुआ है. बाद में जेल प्रशासन ने बताया कि इमरान खान एकदम ठीक हैं और उन्होंने उनकी मौत की खबरों को खारिज कर दिया. इमरान खान अभी रावलपिंडी की अडियाल जेल में बंद हैं.

अलीमा खानम ने भाई से मिलने की इजाजत नहीं दिए जाने के बाद इस्लामाबाद हाईकोर्ट में अडियाल जेल के अधीक्षक और अन्य अधिकारियों के खिलाफ अदालत की अवमानना की याचिका दायर की. सोहैल आफरीदी और पीटीआई के अन्य नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने यह याचिका दायर की है.

याचिका में इस्लामाबाद हाईकोर्ट के 24 मार्च के आदेश का जिक्र किया गया है, जिसमें अदालत ने इमरान खान से हफ्ते में दो बार मुलाकात करने की अनुमति दी थी. इमरान खान अगस्त 2023 से अडियाल जेल में बंद हैं. याचिका में कहा गया है कि अदालत के आदेशों का जानबूझकर पालन नहीं किया गया है, जिसकी वजह से अवमानना की कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया जाता है. इसमें इमरान खान से नहीं मिलने दिए जाने का विशेषरूप से जिक्र किया गया है.

याचिका में कहा गया कि मंगलवार और गुरुवार को मुलाकात की अनुमति के निर्देशों के बावजूद प्रतिवादियों ने इसका पालन नहीं किया और न ही इसे लागू किया. याचिका में यह भी कहा गया है कि अलीमा अपने भाई के जेल जाने के बाद से उनकी सलामती, कानूनी अधिकारों और मानवीय व्यवहार को लेकर बेहद चिंतित रही हैं.

याचिका में जिन लोगों को नामजद किया गया है उनमें अडियाल जेल अधीक्षक अब्दुल गफूर अंजुम, सदर बेरोनी थाने के प्रभारी अधिकारी राजा ऐजाज अजीम, संघीय गृह सचिव कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहम्मद खुर्रम आगा और पंजाब गृह विभाग के सचिव नूरुल अमीन शामिल हैं. इसके अलावा, इस्लामाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात न होने पर आफरीदी ने कहा कि उनकी पार्टी संसद का सत्र नहीं चलने देगी.

दुनिया न्यूज टीवी ने आफरीदी के हवाले से कहा, ‘हमें मुख्य न्यायाधीश की ओर से संदेश मिला कि वह हमसे नहीं मिल सकते. हमने फैसला किया है कि आज न नेशनल असेंबली और न ही सीनेट का सत्र चलने दिया जाएगा.’

[ad_2]

Video: नदी किनारे नहाया शख्स, दोस्त ने बुलडोजर से डाला पानी, देखें JCB का मजेदार वीडियो

[ad_1]


Funny Viral Video: आपको यह तो पता होगा कि भारी-भरकम JCB मशीन सड़क बनाने और मिट्टी खोदने के लिए जानी जाती है, लेकिन इंटरनेट पर एक बंदे का ऐसा फनी कारनामा वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हंस रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में JCB का कुछ ओर ही इस्तेमाल करके दिखाया गया है. उसमें देखा गया कि एक व्यक्ति JCB से नहाता हुआ नजर आ रहा है. यह जितना सुनने में अजीब लग रहा है, उतना ही देखने के बाद लोग हंस-हंस कर पागल हो गए है.

नहाने के लिए बनी थी ये मशीन?

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक छोटी से नदी के पास एक व्यक्ति बैठा हुआ है और उसके पास JCB खड़ी दिखाई दे रही है. इस दौरान JCB ऑपरेटर ने मशीन की बाल्टी से नदी से पानी भरा और व्यक्ति के ऊपर डाल दिया. व्यक्ति मस्त अपने आपको अच्छे से साफ करके नहा रहा है और JCB से लगातार बाल्टी भरकर पानी व्यक्ति के ऊपर डाला जा रहा है.

इस अनोखे इस्तेमाल का वीडियो पहले अपने शायद ही कभी देखा होगा. इंटरनेट पर आए दिन बड़े ही अजीबोग़रीब वीडियोज वायरल होते रहते हैं, लेकिन JCB से नहाते हुए ये अनोखा वीडियो पहली बार देखा है.

वीडियो देख लोगों ने किए फनी कमेंट्स

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बड़े ही मजेदार और फनी कमेंट्स सामने आ रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि ये तो बड़ा ही रॉयल व्यक्ति है.वहीं कुछ ने कहा कि आज पता चला कि JCB नहलाने के लिए है.

एक यूजर ने लिखा बड़े ही गजब के लोग है.दूसरे ने कहा कि इतने दिनों से JCB ने हमें धोखे में रखा. कुछ ने कहा इंडिया में कुछ भी हो सकता है. इस तरह के फनी कमेंट्स वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं और साथ ही लोग वीडियो को खूब वायरल कर रहे हैं.

 


सीटेट फरवरी 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 8 फरवरी को होगी परीक्षा, शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन

[ad_1]


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटेट फरवरी 2026 का बड़ा अपडेट जारी कर दिया है. बोर्ड ने 27 नवंबर 2025 को आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए इस बार की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. देशभर के लाखों उम्मीदवार, जो कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, अब 27 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. यह परीक्षा शिक्षक भर्ती में पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है और इसका सर्टिफिकेट केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों सहित कई स्कूलों में मान्य होता है.

सीटेट परीक्षा 8 फरवरी 2026 को पूरे देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में ऑफलाइन मोड में होगी. पेपर-II सुबह 9:30 से 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर-I दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक चलेगा. दोनों पेपरों की अवधि 2 घंटे 30 मिनट रहेगी.

योग्यता क्या चाहिए?

पात्रता की बात करें तो पेपर-I के लिए उम्मीदवार का सीनियर सेकेंडरी (10+2) पास होना जरूरी है और साथ में 2 साल का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन या 4 वर्षीय B.El.Ed. की डिग्री होनी चाहिए. वहीं पेपर-II के लिए स्नातक पास होना अनिवार्य है और इसके साथ D.El.Ed. या B.Ed. की डिग्री आवश्यक है.

शुल्क कितना देना होगा?

आवेदन शुल्क श्रेणी और पेपर के अनुसार तय किया गया है. सामान्य और OBC उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1000 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों के लिए 600 रुपये देने होंगे. शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 18 दिसंबर 2025 ही है.

जरूरी डेट्स हैं ये

CBSE ने आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी टाइमलाइन भी जारी कर दी है. ऑनलाइन आवेदन 27 नवंबर से शुरू होकर 18 दिसंबर की रात 11:59 बजे तक चलेगा. वहीं, सुधार विंडो 23 से 26 दिसंबर के बीच सक्रिय रहेगी. एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें – JKSSB ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 दिसंबर से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

इन कारणों से स्मार्टफोन में हो सकता है ब्लास्ट, भूलकर भी न करें ये गलतियां

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

फोन की बैटरी में आग लगने या धमाका होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इन घटनाओं में यूजर के घायल होने और एकाध मामलों में जान जाने जैसे दुर्भाग्यपूर्ण हादसे भी हो चुके हैं. ऐसे में फोन इस्तेमाल करते समय कई सावधानियां बरतने की जरूरत है ताकि फोन के साथ-साथ उसके यूजर को भी किसी प्रकार का खतरा न हो. आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे फोन में ब्लास्ट हो सकता है. 

फोन को ज्यादा तापमान में रखना- फोन को कभी भी डायरेक्ट सनलाइट या ज्यादा तापमान वाली जगहों पर नहीं रखना चाहिए. इससे फोन की बैटरी में होने वाली केमिकल रिएक्शन में गड़बड़ हो सकती है और इसके फटने का डर बढ़ जाता है. इसलिए हमेशा फोन को सीधी धूप और हीट के सोर्स से दूर रखें.

चार्जिंग के दौरान यूज करना- कई लोग फोन को चार्ज लगाकर यूज करते हैं. आमतौर पर लोग गेमिंग, कॉलिंग या स्ट्रीमिंग के दौरान फोन को चार्जिंग पर लगा देते हैं. चार्जिंग से फोन में हीट जनरेट होती है. इसी दौरान इसे यूज करने से प्रोसेसर और बैटरी पर भी लोड पड़ता है और फोन ओवरहीट हो जाता है. अगर फोन ज्यादा समय तक ओवरहीट रहता है तो बैटरी में धमाका होने की आशंका बढ़ जाती है.

खराब चार्जर यूज करना- कई बार जल्दबाजी या लापरवाही के कारण लोग खराब क्वालिटी वाले चार्जर या चार्जिंग केबल खरीदकर उससे फोन को चार्ज करते हैं. ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. ऐसे चार्जर या केबल से फोन ओवरचार्ज या ओवरहीट हो सकता है, जो फोन के इंटरनल पार्ट्स के साथ-साथ बैटरी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी वाले चार्जर और केबल का ही इस्तेमाल करें.

सॉफ्टवेयर अपडेट न करना- कई लोग लंबे समय तक फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं करते हैं. इससे फोन को सिक्योरिटी अपडेट भी मिलता है और सारे बग्स फिक्स हो जाते हैं. इसका फायदा यह होता है कि फोन स्मूदली रन करने लगता है और ओवरहीटिंग जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं.

ये भी पढ़ें-

भारत में खुल रहा ऐप्पल का पांचवा स्टोर, अगले महीने नोएडा में यहां होगा ओपन, जानें डिटेल्स

[ad_2]

भारत के जीडीपी डेटा पर IMF की कड़ी टिप्पणी, नेशनल अकाउंट्स आंकड़ों को दिया C ग्रेड

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

IMF India GDP Data Quality: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की हैं. आईएमएफ ने अपने सालाना रिव्यू में भारत के राष्ट्रीय लेखा आंकड़ों में गंभीर खामियां बताते हुए इसे सी ग्रेड में रखा है. अगर आंकड़ों की क्वालिटी की बात करें तो, यह दूसरा सबसे खराब स्तर माना जाता है.

आईएमएफ ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब आज, 28 नवंबर को भारत सरकार की इस वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े सामने आने वाले हैं. अनुमान लगा जा रहा है कि, भारतीय अर्थव्यवस्था करीब 7 प्रतिशत से आगे बढ़ सकती हैं. आइए जानते हैं आईएमएफ ने इसको लेकर क्या कहा हैं…….

आईएमएफ का बयान

द हिंदू में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, आईएमएफ ने उपलब्ध आंकड़ों में कुछ कमियां बताई है. बतौर आईएमएफ आर्टिकल IV (असेसमेंट ऑफ इकोनॉमिक फ्रेमवर्क) के मुताबिक, भारत के नेशनल अकाउंट्स से संबंधित डेटा समय पर उपलब्ध होते हैं और इनसे पर्याप्त जानकारी भी मिलती है.

हालांकि, इसे निकालने की कार्यप्रणाली में कमियों के कारण भारतीय राष्ट्रीय लेखा आंकड़ों को सी ग्रेड में रखा गया है. इसके साथ ही आईएमएफ ने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) को बी ग्रेड दिया है. भारत में मुद्रास्फीति का पता लगाने वाला यह सबसे बड़ा सूचकांक हैं आईएमएफ ने ओवरऑल सभी डेटा कैटेगरी को बी ग्रेड में रखा है.

क्या है ग्रेड A, B, C और D ?

ग्रेड A का मतलब होता है कि, किसी देश का आर्थिक आंकड़ा अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से बिल्कुल सही ढंग से तैयार किया गया है. यानी जो भी डेटा उपलब्ध करवाया गया है, वह ग्लोबल लेवल की जरूरतों को पूरा करता है. वहीं ग्रेड B यह बताता है कि, डेटा में थोड़ी बहुत कमियां जरूर हैं, लेकिन कुल मिलाकर इस डेटा की मदद से हालात पर नजर बनाई जा सकती है.

ग्रेड C मिलने का मतलब है कि, डेटा तैयार करने के तरीके में कुछ गलतियां हैं, जिनकी वजह से IMF को सही ढंग से निगरानी करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. जबकि ग्रेड D सबसे कमजोर कैटेगरी में आता है, जो दिखाती है कि डेटा अंतरराष्ट्रीय बेसिक स्टैंडर्ड को पूरा नहीं करती. जिसका मतलब है कि, डेटा पर भरोसा नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें: भारत के रुपये ने किया बड़ा कमाल! इन 34 देशों के साथ सीधे हो रहा व्यापार, जानें क्या होगा फायदा

[ad_2]

उडुपी के श्रीकृष्ण मठ पहुंचे PM Modi, 1 लाख लोगों के साथ किया गीता पाठ

[ad_1]


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार 29 नवंबर 2025 को अपने एकदिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंचे हैं. यहां उडुपी में जगद्गुरु श्री श्री सुगुनेंद्र तीर्थ स्वामीजी (Jagadguru Sri Sri Sugunendra Theertha Swamiji) ने विश्व गीता पर्याय लक्ष्य कंठ गीता परायण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया.

उडुपी दौरे में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उडुपी जनसंघ और भाजपा के सुशासन मॉडल की कर्मभूमि रही है. इसके साथ ही पीएम ने 25 नवंबर को अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में धर्म ध्वजा की स्थापना की चर्चा की.

 

सुर्वण तीर्थ मंडप का उद्घाटन

पीएम मोदी ने यहां श्रीकृष्ण मठ (Shri Krishna Mantha) के गर्भगृह में बने सुवर्ण तीर्थ मंडप का उद्घाटन किया और कनकवा किंडी के लिए कनक कवच (सोने का आवरण) समर्पित किया. बता दें कि उडुपी में श्रीकृष्ण मठ की स्थापना लगभग 800 वर्ष पहले द्वैत वेदांत दर्शन के संस्थापक श्री माधवाचार्य ने की थी.

पीएम ने 1 लाख लोगों के साथ किया गीता पाठ

पीएम मोदी ने कहा कि, आज इस अवसर पर जब 1 लाख लोगों ने एक साथ गीता के श्लोक पढ़े तो पूरे विश्व के लोगों ने भारत के सहस्त्र वर्षों की दिव्यता का साक्षात दर्शन भी किया है.  

हरि गुन गाहा, गावत नर पावहिं भव थाहा

पीएम ने कहा, रामचरित मानस में लिखा है- कलियुग केवल हरि गुन गाहा, गावत नर पावहिं भव थाहा। अर्थात कलियुग में केवल भगवद् नाम और लीला का कीर्तन ही परम साधन है। उसके गायन कीर्तन से भवसागर से मुक्ति हो जाती है। हमारे समाज में मंत्रों का और गीता के श्लोकों का पाठ तो शताब्दियों से हो रहा है, पर जब 1 लाख कंठ, एक स्वर में इन श्लोकों का ऐसा उच्चारण करते हैं, जब इतने सारे लोग गीता जैसे पुण्य ग्रन्थ का पाठ करते हैं, जब ऐसे दैवीय शब्द एक स्थान पर एक साथ गूंजते हैं, तो एक ऐसी ऊर्जा निकलती है, जो हमारे मन को, हमारे मष्तिष्क को एक नया स्पंदन और नई शक्ति देती है

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



[ad_2]

Gustaakh Ishq Review | विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के साथ गुलज़ार और मनीष मल्होत्रा का आत्मीय सिनेमा

[ad_1]

हाल ही में  एक फिल्म आयी है  Gustaakh Ishq तो दोस्तों  इस फिल्म को सिर्फ  “फिल्म” कहकर बोलना गलत होगा , Gustaakh Ishq एक ऐसा अनुभव है जो दिल और दिमाग दोनो को छू जाता है। इसे Manish Malhotra ने उतनी ही बारीकी और प्यार से Produce किया है, जैसे उन्होने अपने हर Dress मे  एक-एक detail को तराशा और सजाया हो। यह फिल्म एक खास Target Audience के लिए बनी है, और उनके लिए यह Absolute Cinema का अनुभव है. यह  कहानी एक Publisher और एक shayar की है  जो उसके ही इर्द-गिर्द घूमती है , जहा  shayar अपनी शायरी को छपते नही  देखना चाहता, और publisher चाहता है कि उसकी शायरी दुनिया तक पहुंचे। फिल्म अपने तरीके से एक कविता की तरह आगे बढ़ती है, और आप बस वाह-वाह करते रह जाते हैं. Naseeruddin Shah का अभिनय कमाल का है ,  Vijay Verma ने अपने करियर का शायद सबसे  बेहतरीन प्रदर्शन किया है।  उनको हमने अक्सर OTT पर gray-shaded roles मे  देखा है  लेकिन यहां दिखने वाले Vijay एकदम अलग अंदाज मे  दिखते है . Fatima Sana Shaikh खूबसूरत और matured लगी हैं, और उन्होंने अपने किरदार को शानदार तरीके से निभाया है। Sharib Hashmi फिर से अपनी consistency और charm के साथ screen पर छा गए हैं।Vibhu Puri की writing और direction बेहतरीन है , कहानी जिस अंदाज मे  सामने आती है वो poetic और heartfelt है.  Vishal Bhardwaj का music और Gulzar के lyrics हर scene में cinematic magic जोड़ते हैं. यह फिल्म typical masala या commercial entertainment नहीं है। ना Pushpa जैसी, ना KGF जैसी , लेकिन यह cinema आपके दिल पर असर छोड़ती है, और  प्यार, इश्क़ और मोहब्बत के एहसास को उभारती है।हमारी तरफ से इस फिल्म को 5 में से 4 Star Rating .  Manish Malhotra का producer के रूप में debut शानदार है, और यह फिल्म सभी कलाकारों के filmography में चार चांद  लगाने वाली साबित होगी तो आप लोगो को ये फिल्म कैसी लगी Comment Box में जरुर बताए

[ad_2]

Video: बिल्लियों ने सेट की कबूतर की फिल्डिंग, कार वाले ने होरन मार कर दिया खेला, देखें वीडियो

[ad_1]


Viral Funny Video: कभी-कभी सड़क किनारे होने वाली छोटी-छोटी घटनाएं भी इतनी मनोरंजक बन जाती हैं कि लोग उन्हें बार-बार देखकर हंसने लगते हैं. सोशल मीडिया पर भी ऐसा ही एक मजेदार वीडियो धूम मचा रहा है, जिसमें दो चालाक बिल्लियां एक आराम से बैठे कबूतर का पीछा करते हुए बिल्कुल फिल्मी अंदाज में उसके पास पहुंचने की कोशिश करती नजर आती हैं. वीडियो में साफ दिखता है कि दोनों बिल्लियां धीरे-धीरे दबे पांव आगे बढ़ रही थीं, मानो किसी बड़ी शिकार योजना पर हो.

सड़क के किनारे घात लगाकर बैठी दिखी बिल्लियां

वीडियो में दो बिल्लियां एक सड़क के किनारे घात लगाकर बैठी दिखाई देती हैं. उनके बिल्कुल सामने एक मोटा-ताजा कबूतर आराम से जमीन पर दाना चुग रहा होता है. दोनों बिल्लियां धीरे-धीरे एक-एक कदम बढ़ाते हुए कबूतर के बेहद करीब पहुंच जाती हैं. इतने सटीक तरीके से वे आगे बढ़ती हैं कि लग रहा होता है जैसे दोनों ने किसी मिशन पर निकलने से पहले पूरा प्लान तैयार किया हो. कबूतर भी किसी खतरे का अंदेशा किए बिना बेफिक्र बैठा रहता है.


कुछ ही सेकंड बाद दोनों बिल्लियां एक साथ छलांग लगाने को होती हैं. ठीक उसी समय पीछे से एक कार आती है और अचानक तेज हॉर्न बजाती है. हॉर्न की आवाज सुनते ही कबूतर झट से उड़ जाता है और दोनों बिल्लियां हवा में ही उछलकर नीचे गिर पड़ती हैं. उनका रिएक्शन देखकर ऐसा लगता है मानो वे कह रही हों, इतनी मेहनत बेकार हो गई.

वीडियो में यूजर्स ने किए यूजर्स कमेंट्स

इसके बाद वीडियो में दिखता है कि दोनों बिल्लियां पलटकर उसी कार की तरफ घूरती हैं. यही हिस्सा लोगों को सबसे ज्यादा हंसाता है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग मजेदार कैप्शन और कमेंट्स के साथ इसे खूब शेयर कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि कार ड्राइवर ने कबूतर की जान बचा ली, जबकि कुछ ने बिल्लियों के रिएक्शन को सबसे कॉमिक पल बताया.