Neem Karoli Baba: कैंची धाम में मनोज बाजपेयी ने महसूस किया अद्भुत अनुभव, नीम करोली बाबा

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Neem Karoli Baba: उत्तराखंड के कुमाऊ हिल्स में स्थित कैंची धाम एक फेमस जगह है. जहां नीम करोली बाबा को हनुमान जी महराज के अवतार के रूप में माना जाता था. बाबा के इस आश्रम में स्टीव जॉब्स, मार्क जुगरबर्ग, जुलिया रॉबर्ट, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसी शख्सियत आ चुके हैं.

जिस वजह से इसे किस्मत बदलने वाला धान भी माना जाता है. वहीं कुछ समय पहले यहां बॉलीवुड स्टार मनोज बाजपेयी भी दर्शन करने पहुंचे थे. वह किसी फिल्म के प्रोजेक्ट के लिए उत्तराखंड गए थे, मगर वे सेट पर जाने की जगह, पहले कैंची धाम गए.

यहां जाने से पहले वे अपने करियर के उस पड़ाव पर थे, जहां वे इस फिल्म एंटस्ट्री को छोड़ने जा रहे थे. मगर धाम पर जाने के बाद उनका जीवन पूरा बदल गया. 

मनोज बाजपेयी को मुझे कैंची धाम में मिला अपना जवाब 

मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे एक मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, जहां उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था. उन्होंने आगे कहा की ‘मुझे यहां तक लगने लगा था की अब वो वक्त आ चुका हैं, जहां मुझे यह प्रोफेशन छोड़ना होगा’.

जुगनुमा फिल्म के पहले मैने एक साल तक कोई काम नहीं किया था और ना मुझे कोई काम दे रहा था. मगर जब मैं इसका जवाब ढूंढ रहा था, तब जुगनुमा फिल्म के डायरेक्टर राम रेड्डी ने मुझे एक शूटिंग लोकेशन पर साथ चलने को कहा, मगर यहां जाने से पहले हम नैनीताल स्थित नीम करोली बाबा के कैंची धाम गए.

जिसके बाद एक घंटा चढ़ाई करने के बाद हम दोनों गुफा तक पहुंचे और ध्यान किया. ध्यान के बाद हमें ऐसा महसूस हुआ की कुछ जादू सा हुआ है और हमें हमारा जवाब मिल चुका है. नीचे उतरते वक्त राम और मैंने एक दूसरे को देखा और बोला की हमें फिल्म मिल गई है. 

बाबा खुद बुलाते हैं धाम

कहते हैं कि कैंची धाम वही व्यक्ति पहुंच पाता है जिसे बाबा खुद बुलावा देते हैं. कई लोग बिना किसी  योजना के अचानक यहां पहुंच जाते हैं, जबकि कुछ लोग पूरा प्लान के बाद भी नहीं पहुंच पाते. भक्तों का विश्वास है कि हर व्यक्ति के लिए एक सही समय होता है और जब वह समय आता है, तो बाबा खुद उनको बुलाते हैं.

श्रद्धालु तो यह भी मानते हैं कि बाबा आज भी इस धाम में मौजूद हैं और सच्चे मन से प्रार्थना करने पर वे हमारे सभी सवालों का उत्तर भी दे देते हैं.

बाबा की अद्भुत सिद्धियां

नीम करोली बाबा हनुमान जी के परम भक्त थे. उन्होंने देशभर में बजरंगबली के 108 मंदिर बनवाए और वर्षों की कठोर साधना से कई सिद्धियां भी प्राप्त कीं. कई भक्तों ने उन्हें एक ही समय पर दो अलग-अलग स्थानों पर देखने का अनुभव भी साझा किया है.

बाबा हमेशा लोगों को हनुमान चालीसा का पाठ और श्रीराम नाम का जप करने को कहा करते थे. उनका मानना था कि नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति अपनी आंतरिक शक्ति को पहचान सकता है और धीरे-धीरे परमात्मा के मार्ग पर भी आगे बढ़ सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

शमी-तेंदुलकर ने काटा बवाल, ईशान किशन और रियान पराग रहे फ्लॉप, करुण नायर की टीम हारी

[ad_1]


सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट का आगाज 26 नवंबर से हुआ था. अब तक एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं. 28 नवंबर को मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर ने दमदार गेंदबाजी की बदौलत अपनी-अपनी टीम की जीत में योगदान दिया. शमी की टीम बंगाल ने गुजरात को 3 विकेट और अर्जुन की टीम गोवा ने चंडीगढ़ को 52 रनों से हरा दिया है.

शमी और तेंदुलकर का जलवा

अर्जुन तेंदुलकर की बात करें तो वो डोमेस्टिक क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं. गोवा ने पहले खेलते हुए 173 रन बनाए थे, अर्जुन तेंदुलकर ने ओपनिंग की, लेकिन 13 रन बनाकर आउट हो गए थे. चंडीगढ़ की टीम लक्ष्य का पीछा करने आई तो अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पहले गेंदबाजी स्पेल में 2 ओवर किए और सिर्फ 5 रन देकर दो विकेट चटका लिए थे. उन्होंने पूरे मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और मात्र 17 रन देकर 3 विकेट लिए.

मोहम्मद शमी ने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए गुजरात के खिलाफ 2 विकेट झटके. गुजरात की टीम पहले खेलते हुए पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 127 रनों पर सिमट गई थी. ऐसा करने में मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी का भी योगदान रहा. उन्होंने 3.3 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए. शमी इससे पहले रणजी ट्रॉफी के पहले चरण के मैचों में भी दमदार प्रदर्शन करके आ रहे हैं. अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी लय बरकरार रखते हुए उन्होंने सेलेक्टर्स को संदेश भेजा है. बंगाल को गुजरात पर 3 विकेट से जीत मिली.

किशन-पराग की टीम जीती

इसी बीच ईशान किशन झारखंड और रियान पराग असम की टीम के लिए बड़ा स्कोर नहीं कर पाए, लेकिन उनकी टीम अपना-अपना मैच जीती हैं. झारखंड ने कर्नाटक को 2 विकेट से हराया, दूसरी ओर असम ने छत्तीसगढ़ पर 48 रनों की जीत दर्ज की. अपने-अपने मैच में किशन ने 15 रन और पराग ने भी 15 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:

2027 ODI वर्ल्ड कप से बाहर नहीं होंगे रोहित-विराट? भारतीय कोच का बयान आपको कर देगा खुश

[ad_2]

iPhone Air की कमजोर बिक्री से चाइनीज कंपनियों के भी छूटे पसीने, पतले फोन बनाने के प्लान कैंसिल

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

इस साल सितंबर में ऐप्पल ने अपना अब तक का सबसे पतला मॉडल iPhone Air लॉन्च किया था. महज 5.6mm मोटाई वाले इस आईफोन से ऐप्पल को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इसकी बिक्री ने कंपनी को निराश कर दिया है. कमजोर बिक्री के कारण ऐप्पल ने इसका प्रोडक्शन कम कर दिया है. इसका असर वीवो, ओप्पो और शाओमी जैसी चाइनीज कंपनियों पर भी पड़ा है और उन्होंने फिलहाल पतले फोन लाने के प्लान को होल्ड पर रख दिया है. 

रिस्क नहीं लेना चाहती कंपनियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन एयर के प्रदर्शन को देखते हुए चाइनीज कंपनियों में से कुछ ने पतले फोन लाने के अपने प्लान कैंसिल कर दिए हैं तो कुछ ने इन्हें होल्ड पर डाल दिया है. फिलहाल ये कंपनियां कन्वेंशनल मॉडल पर ही अपना फोकस जारी रखेंगी. बताया जा रहा है कि आईफोन एयर को टक्कर देने के लिए शाओमी ने एक ‘ट्रू एयर मॉडल’ लॉन्च करने का प्लान बनाया था. दूसरी ओर वीवो अपनी मिड-रेंज वाली S-सीरीज रेंज में पतला फोन उतारने वाली थी, लेकिन दोनों ही अपने प्लान रद्द कर दिए हैं.

क्यों नहीं हुई आईफोन एयर की बिक्री

ऐप्पल को उम्मीद थी कि पतले डिजाइन के कारण आईफोन एयर को लोग पसंद करेंगे, लेकिन बैटरी लाइफ और कैमरा फीचर में कमी के कारण लोग इसे खरीद नहीं रहे हैं. सितंबर में लॉन्चिंग के बाद से ही इसकी बिक्री कमजोर रही है. इसके चलते ऐप्पल की सप्लायर कंपनी लक्सशेयर और फॉक्सकॉन इसका प्रोडक्शन बंद कर चुकी हैं. ऐसी खबरें भी हैं कि ऐप्पल इसका सेकंड जनरेशन वेरिएंट लॉन्च नहीं करेगी.

सैमसंग भी बुरी फंसी

ऐप्पल की तरह सैमसंग भी पतला मॉडल उतारकर पछता रही है. कंपनी ने इस साल की शुरुआत में गैलेक्सी S25 Edge को लॉन्च किया था, लेकिन इसकी बिक्री भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. इसके चलते सैमसंग ने इस फोन के साथ-साथ Edge लाइन को भी बंद करने का फैसला लिया है. साथ ही निकट भविष्य में इसे दोबारा लॉन्च करने का प्लान भी छोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें-

AI आज खा सकती हैं मौजूदा समय की 12 प्रतिशत नौकरियां, हेल्थ समेत इन सेक्टरों में सबसे ज्यादा खतरा

[ad_2]

एसएससी ने जारी की कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल की एग्जाम डेट्स, जानें पूरी डीटेल्स

[ad_1]


दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 का इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट आ गई है स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल दोनों पदों की परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी हैं जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अब एसएससी की वेबसाइट पर जाकर पूरी डेट शीट देख सकते हैं.

कैसा होगा परीक्षा पैटर्न

दिल्ली पुलिस की लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में होगी इसमें उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर जैसे विषयों से कुल 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे परीक्षा की अवधि 90 मिनट रखी गई है हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर ¼ अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगला चरण  फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट  और मेजरमेंट टेस्ट देने के लिए बुलाया जाएगा.

इस दिन होगी परीक्षा

एसएससी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार दिल्ली पुलिस की विभिन्न परीक्षाएं इस प्रकार होंगी .

  •  कॉन्स्टेबल ड्राइवर परीक्षा: 16 और 17 दिसंबर 2025
  • कॉन्स्टेबल (एक्जीक्यूटिव) परीक्षा: 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक
  • हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) परीक्षा: 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक
  • AWO/TPO परीक्षा: 15 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक

इस बार कॉन्स्टेबल (एक्जीक्यूटिव) की परीक्षा लगभग 20 दिनों तक चलेगी जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि परीक्षा कई शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी और बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होंगे वहीं AWO/TPO परीक्षा खासतौर पर तकनीकी ज्ञान की जांच के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है.

यह भी पढ़ें – दिल्ली में नर्सरी से पहली कक्षा तक एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 4 दिसंबर से होंगे आवेदन

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत दिल्ली पुलिस में कुल 9363 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी 

  • कॉन्स्टेबल (ड्राइवर): 737 पद
  • कॉन्स्टेबल (एक्जीक्यूटिव): 7565 पद
  • हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल): 509 पद
  • AWO/TPO: 552 पद

कैसे करें डाउनलोड 

1. सबसे पहले एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
2. होम पेज पर दिख रहे “Delhi Police Exam 2025 Dates” नोटिफिकेशन पर क्लिक करें.
3. एक PDF खुलेगी, उसमें आप सभी पोस्ट की तारीखें देख सकते हैं.
4. इस PDF को डाउनलोड कर लें  इसका प्रिंट भी निकालें.

यह भी पढ़ें – IIT दिल्ली ने तैयार किया मच्छर-रोधी डिटर्जेंट, धुलते ही कपड़ों पर बनती है सुरक्षा की परत

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

BJP जॉइन करने पर धर्मेंद्र को मुस्लिम महिला ने किया था कॉल, जवाब ऐसा था कि वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]


भारतीय सिनेमा की दुनिया में ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि करोड़ों लोगों के दिलों में बसने वाला एक ऐसा चेहरा थे, जिसे देखकर लोग अपनेपन का एहसास करते थे. 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में उनके निधन के बाद से उनकी फिल्मों, उनकी सादगी और उनके किस्सों को लोग बार-बार याद कर रहे हैं. धर्मेंद्र का करियर जितना चमकदार था, उतना ही दिलचस्प उनका राजनीतिक सफर भी रहा. फिल्मों में उन्होंने 300 से ज्यादा किरदार निभाए, लेकिन असल जिंदगी में जब राजनीति का किरदार निभाना पड़ा, तो उन्हें कई तरह के अनुभव हुए. कुछ अच्छे, कुछ कड़वे और कुछ ऐसे, जिन्हें याद कर आज भी लोग भावुक हो जाते हैं. 

इन दिनों उनका एक पुराना इंटरव्यू फिर से वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने बताया था कि जब उन्होंने बीजेपी ज्वाइन करने का फैसला किया, तभी एक मुस्लिम महिला ने उन्हें फोन करके ऐसा सवाल पूछा कि उनके दिल को गहरा झटका लगा. धर्मेंद्र ने उस फोन कॉल का जो जवाब दिया था, वही आज फिर से चर्चा में है. तो आइए जानते हैं कि BJP जॉइन करने पर धर्मेंद्र को मुस्लिम महिला ने कॉल किया था.   

जब धर्मेंद्र ने राजनीति में कदम रखने का फैसला किया

2004 में देश में शाइनिंग इंडिया का नारा गूंज रहा था. इसी माहौल में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र की मुलाकात बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी से करवाई, और यहीं से उनकी राजनीति में एंट्री लगभग तय हो गई.  बीजेपी ने उन्हें राजस्थान के बीकानेर से लोकसभा टिकट दिया. उनकी लोकप्रियता इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार रामेश्वर लाल डूडी को 60 हजार वोटों से हरा दिया. 

BJP जॉइन करते ही आया मुस्लिम महिला का फोन 

धर्मेंद्र ने एक 2006 के इंटरव्यू में एक बहुत भावुक किस्सा बताया था. उन्होंने कहा जैसे ही खबर फैली कि मैं बीजेपी में जा रहा हूं, मुझे एक मुस्लिम बहन का फोन आया. उन्होंने बहुत प्यार से पूछाधर्मेंद्र जी, आप बीजेपी में क्यों जा रहे हैं, क्या वह सिर्फ हिंदुओं की पार्टी नहीं, धर्मेंद्र ने कहा कि इस सवाल ने उन्हें अंदर तक सोचने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने महिला को जवाब दिया बहन, मैं तो आपका नुमाइंदा बनकर जा रहा हूं. मुसलमान भाइयों का भी नुमाइंदा बनकर जा रहा हूं क्योंकि मैं खुद को हिंदुस्तान का सबसे बड़ा सेक्युलर मानता हूं. मैं किसी धर्म को नहीं बांटता, मैं इंसानियत में विश्वास करता हूं. यह बयान आज भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. 

वीडियो वायरल होते ही लोगों के कमेंट्स 

वीडियो सामने आए कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर ढेरों कमेंट्स आने लगे. किसी ने लिखा धर्मेंद्र जैसे कलाकार दिल से बनते हैं, सिर्फ पर्दे पर नहीं, एक यूजर ने लिखा आज के समय में ऐसी सोच सुनकर आंसू आ जाते हैं. किसी ने कहा जो लोग धर्म के नाम पर लड़ते हैं, उन्हें यह वीडियो देखना चाहिए, ही-मैन का दिल सबसे बड़ा था. कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा धर्मेंद्र वो इंसान थे जो हिंदू-मुस्लिम नहीं, सिर्फ इंसान को देखते थे. 

यह भी पढ़ें: परशुराम कहां हैं… दूल्हे ने अपनी बरात में भगवान राम की तरह तोड़ा धनुष, यूजर्स पूछने लगे सवाल; देखें वीडियो


‘इमरान को हाथ लगाया तो इनकी…’, abp न्यूज़ पर पूर्व PM की बहन ने शहबाज-मुनीर को दी खुली धमकी

[ad_1]


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंदा हैं या नहीं, यह सवाल चर्चा में है. इमरान की बहन नौरीन नियाजी ने एबीपी न्यूज से बातचीत की और मौजूदा हालात को लेकर प्रतिक्रिया दी. इतना ही नहीं, उन्होंने पाक के मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर को खुली धमकी दी. उन्होंने कहा कि अगर इमरान खान को किसी ने हाथ लगाया तो इनकी नस्लें नहीं बचेंगी.

इमरान की बहन नौरीन ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा,मुझे नहीं पता कि ये लोग क्या चाहते हैं. इमरान खान अपने मुकदमों में बरी भी हुए हैं, वे इमरान के साथ क्या करना चाहते हैं, पता नहीं. अगर इमरान खान को हाथ लगाया तो इनकी नस्लें नहीं बचेंगी. पूरी पाकिस्तान की अवाम इमरान खान के लिए खड़ी है. जब तक कोई देख कर नहीं बताएगा कि इमरान सही हैं, हम कैसे यकीन करें. उनको आइसोलेशन में डाला गया है. बहुत बड़ी तकलीफ है.”

‘अगर इमरान का कत्ल हुआ तो कोई नहीं बचेगा’

नौरीन नियाजी ने कहा, ”अगर इन्होंने इमरान खान का कत्ल सोचा तो जो भी सीनेटर बैठे हैं, उन सबका कत्ल होगा. इमरान खान इंशाअल्लाह जेल से निकलेंगे. सारे मुकदमों से बरी हो गए हैं, लेकिन इन लोगों ने इमरान खान को बंद कर रखा है. उन्हें तकलीफ दी जा रही है. लोग इमरान खान के लिए पूरी दुनिया में दुआएं कर रहे हैं.”

काफी कोशिशों के बाद भी इमरान से नहीं मिल सका परिवार

अहम बात यह भी है कि इमरान के परिवार ने उनसे मिलने की कई बार कोशिश की, लेकिन अभी तक कोई भी नहीं मिल सका है. पाकिस्तान के कई नेता भी इमरान से मिलने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन भी नाकाम रहे हैं. 

इमरान-मुनीर के बीच चल रही दुश्मनी

इमरान खान और पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर के बीच काफी पुरानी रंजिश चल रही है, जो कि अभी तक खत्म नहीं हुई है. मुनीर और इमरान की दुश्मनी की शुरुआत साल 2019 से हुई थी. उस वक्त, पाकिस्तान की कमान इमरान के हाथों में थी और मुनीर, पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी आईएसआई का चीफ था. इस दौरान, इमरान खान ने असीम मुनीर को आईएसआई प्रमुख के पद से हटा दिया था. आईएसआई के इतिहास में ये पहला मौका था कि किसी प्रमुख को कार्यकाल खत्म करने से पहले हटा दिया गया हो.

[ad_2]

‘21000 निवेश करके हर महीने कमाओ डेढ़ लाख’, क्या है निर्मला सीतारमण के वायरल वीडियो की सच्चाई?

[ad_1]


Nirmala Sitharaman Viral Video: आधुनिकता के इस जमाने में सैकड़ों लोग रोजाना फ्रॉड के शिकार हो रहे हैं. किभी किसी योजना के नाम पर तो कभी पैसों का लालच देकर लोगों को ठगा जा रहा है. इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एक ऐसी निवेश योजना का प्रचार कर रही हैं, जो ₹21000 के निवेश पर सिर्फ एक महीने में ₹1.5 लाख रिटर्न की गारंटी देती है. जानिए इस वीडियो की सच्चाई क्या है. 

क्या है दावे की सच्चाई?

पीआईबी ने उच्च रिटर्न का वादा करने वाले इस वीडियो की पड़ताल की है. पीआईबी ने बताया है कि यह वीडियो पूरी तरह से नकली है और एआई से बनाया गया है. पीआईबी के मुताबिक, वित्त मंत्री ने इस तरह की किसी भी योजना से संबंधित कोई घोषणा नहीं की है. भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस तरह का रिटर्न प्रदान करने वाली कोई भी निवेश योजना किसी भी सरकारी प्राधिकरण ने शुरू नहीं की है.

सरकार ने लोगों से अपील की 

सरकार ने नागरिकों से ऑनलाइन वित्तीय सामग्री से जुड़ते समय ज्यादा सावधानी बरतने का आह्वान किया है. इसने लोगों को केवल सरकारी वेबसाइटों, प्रेस विज्ञप्तियों या विश्वसनीय समाचार प्लेटफार्मों पर प्रकाशित सत्यापित घोषणाओं पर निर्भर रहने की सलाह दी है. कम समय में बहुत ज्यादा रिटर्न का वादा करने वाले किसी भी निवेश को रेड फ्लैग माना जाना चाहिए.

(याद रखें : यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से दी गई है. यहां यह उल्लेख करना आवश्यक है कि बाजार में निवेश करना जोखिम भरा है. एक निवेशक के रूप में धन का निवेश करने से पहले हमेशा एक विशेषज्ञ से सलाह लें. ABPLive.com कभी भी किसी को यहां धन निवेश करने की सलाह नहीं देता है. यहां केवल शिक्षा के उद्देश्य से शेयर बाजार से संबंधित खबरें दी जाती हैं. हम किसी भी शेयर के बारे में कॉल या टिप नहीं देते हैं.)



[ad_2]

सीढ़ियों पर डाला गद्दा और बना लिया देसी झूला, वीडियो देख नरक में जगह ढूंढ रहे यूजर्स

[ad_1]


सोशल मीडिया इन दिनों अजब-गजब वीडियो से भरा पड़ा है. लेकिन जो वीडियो अभी सबसे ज्यादा चर्चा में है वह एक अनोखे देसी जुगाड़ का है. इस वीडियो में कुछ बच्चे और महिला सीढ़ियों को ही स्लाइड में बदल देते हैं. उन्होंने सीढ़ियों पर बड़ा गद्दा डालकर उसे ऐसे सेट किया कि वह देखते ही देखते देसी झूला बन गया. वीडियो में कई लोग इस राइड का मजा लेते नजर आ रहे हैं. वहीं क्लिप वायरल होते ही लोगों का ध्यान खींचने लगी. इस वीडियो को देखकर लोग इसे मजेदार और खतरनाक स्टंट भी बता रहे हैं. हालांकि इंटरनेट पर यह जुगाड़ खूब चर्चा में है.

गद्दे को बनाया देसी जुगाड़

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही इस वीडियो को @yashikasharma__001 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एक लड़का सीढ़ियों पर गद्दा डालकर फिसलता हुआ नीचे आता है और उसके बाद बाकी लोग हंसते हुए एक के बाद एक इस देसी राइड का मजा लेते हैं. वहीं बच्चों के साथ इस जुगाड़ में एक महिला भी शामिल हो जाती है और राइड का मजा लेने लगती है. इस वीडियो के पोस्ट होते ही अब तक 555 के लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं. वहीं अब तक कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है.


वीडियो देख नरक में जगह ढूंढ रहे यूजर्स

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग भी अपने मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. इस वीडियो को देख एक यूजर कमेंट करता है कि नरक में मिलते हैं. वहीं एक यूजर लिखता है कि मजा आ गया होगा. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है कि टेंट वाले का गद्दा फाड़ दिया वह पैसे मांग रहा है. वहीं एक महिला कमेंट करती है कि मैं होती तो पक्का मुंह के बल गिरती और मेरा मुंह फूटता. एक और यूजर लिखता है कि यह ट्राई करना तो बनता है. वहीं एक यूजर लिखता है कि अरे वंहा टेंट वाला कब से फोन लगा रहा है. एक और यूजर कमेंट करता है कि मुझे भी यह ट्राई करना है, लेकिन मेरे घर की सीढ़ियां टेढ़ी-मेढ़ी है. एक और यूजर कमेंट करता है कि लगता है यह सब रिश्तेदार लोग है तभी ऐसा कर रहे हैं या फिर गद्दा इनका नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: परशुराम कहां हैं… दूल्हे ने अपनी बरात में भगवान राम की तरह तोड़ा धनुष, यूजर्स पूछने लगे सवाल; देखें वीडियो


Tere Ishk Mein Review: Dhanush, Kriti Sanon, Ultra Pro Max वाली आशिकी देख मजा आ गया

[ad_1]

हाल ही में Dhanush और Kriti Sanon की ‘Tere Ishk Mein’ release हो चुकी है, और यह फिल्म मोहब्बत की असली शिद्दत को बड़े खूबसूरत तरीके से दिखाती है। अगर आपको Saiyaara पसंद आई थी, तो समझ लीजिए कि वह सिर्फ एक झलक थी—Tere Ishk Mein उससे कई गुना गहरी और तीव्र मोहब्बत की कहानी है।

फिल्म में Dhanush अपने career के सबसे दमदार प्रदर्शन में नजर आते हैं। Kriti Sanon ने भी अपने किरदार को बेहद ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाया है। Vineet Kumar Singh एक बार फिर अपनी शानदार acting से प्रभाव छोड़ते हैं।

A. R. Rahman का संगीत फिल्म को एक अलग ही रूहानी ऊँचाई देता है। Anand L. Rai और Himanshu Sharma की लेखन और निर्देशन की जोड़ी ने कहानी को भावनाओं, पागलपन और प्यार की गहराई के साथ बखूबी प्रस्तुत किया है।

हमारी तरफ से इस फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार। यह फिल्म प्रेम की शिद्दत महसूस कराने वालों के लिए एक खूबसूरत cinematic

[ad_2]