आईफोन वाले हो जाएं सावधान, iMessage पर टेक्स्ट किया तो हो सकता है कांड, वार्निंग जारी

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अगर आप आईफोन यूज करते हैं तो सावधान रहने की जरूरत है. अमेरिकी अधिकारियों ने आईफोन यूजर्स को एक नए स्पाईवेयर के बारे में अलर्ट किया है, जो iMessage की चैट को लीक कर सकता है. इसके चलते यूजर्स को कुछ समय तक iMessage सर्विस के जरिए सेंसेटिव जानकारी वाले मैसेज न भेजने की सलाह दी गई है. सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने पाया कि यह पावरफुल स्पाईवेयर फोन में घुसकर प्राइवेट और यहां तक कि एनक्रिप्टेड चैट्स को भी पढ़ सकता है, जिससे आपकी जानकारी गलत हाथों में पहुंच सकती है.

इन यूजर्स को सावधान रहने की जरूरत

यह वार्निंग खासकर उन लोगों के लिए जारी की गई है, जिन पर सर्विलांस का ज्यादा खतरा रहता है. ऐसे लोगों में पत्रकार, राजनेता और संवेदनशील जानकारी रखने वाले दूसरे लोग शामिल होते हैं. फिर भी अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि सभी लोगों को इससे सतर्क रहने की जरूरत है.

बहुत पावरफुल है नया स्पाईवेयर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्पाईवेयर किसी ऐप या लिंक के जरिए इंस्टॉल होने वाला नहीं है. यह एक बेहद एडवांस्ड सॉफ्टवेयर है, जो सरकारों और बड़ी कंपनियो को बेचा जाता है. ये सॉफ्टवेयर यूजर की जानकारी के बिना उसके फोन में घुसते हैं. एक बार फोन में इंस्टॉल होने के बाद ये iMessage समेत सारे एनक्रिप्टेड मैसेज भी पढ़ सकते हैं. यह स्पाईवेयर ऐप्पल के सिक्योरिटी सिस्टम को भी बायपास कर यूजर के मैसेज पढ़ सकता है. इसे देखते हुए अधिकारियों ने कुछ समय तक लोगों को iMessage के माध्यम से सेंसेटिव और प्राइवेट जानकारी वाले मैसेज न भेजने की सलाह दी है. 

स्पाईवेयर से बचाव के लिए क्या करें?

सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि अपने फोन को सॉफ्टवेयर को हमेशा अपडेटेड रखें. इससे कई बग फिक्स हो जाते हैं और स्पाईवेयर जैसे दूसरे खतरों का डर कम हो जाता है. माना जा रहा है कि ऐप्पल जल्द ही इस स्पाईवेयर को ब्लॉक करने के लिए सिक्योरिटी पैच जारी कर सकती है.

ये भी पढ़ें-

AirPods Pro पर यहां मिल रही छप्परफाड़ छूट, 15 हजार से भी कम हो गई कीमत, चेक करें डील

[ad_2]

ब्लैक साड़ी, ओवरकोट और चश्मा… ‘गुस्ताख इश्क’ की स्क्रीनिंग में छाईं रेखा

[ad_1]

Gustaakh Ishq Screening: ब्लैक साड़ी, ओवरकोट और आंखों पर चश्मा… ‘गुस्ताख इश्क’ की स्क्रीनिंग में रेखा का दिखा स्टाइलिश अवतार

[ad_2]

छह साल पहले का वो विवाद, जिसकी वजह से जेल की सजा काट रहे इमरान और सत्ता के टॉप पर मुनीर!

[ad_1]


साल था 2019. इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के चीफ थे लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर. पाकिस्तान आर्मी के चीफ कमर जावेद बाजवा ने उन्हें आईएसआई का मुखिया बनाया था. इमरान खान को मुनीर से ऐसी चिढ़ हुई कि महज आठ महीने के भीतर उन्हें आईएसआई चीफ के पद से हटा दिया. 

अब आते हैं साल 2025 में. करीब छह साल बाद आसिम मुनीर पाकिस्तान के पहले CDF हैं यानी तीनों सुरक्षा बलों के प्रमुख. यह पद उनके लिए पाकिस्तान का संविधान संशोधन कर तैयार किया गया है. अब न सिर्फ थल सेना, बल्कि वायु सेना और नौसेना तीनों ही बलों में उनकी मर्जी चलती है. इतना ही नहीं, मुनीर इस पर 2030 तक बने रहेंगे. दूसरी ओर पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के संस्थापक इमरान खान जेल में हैं. 
 
इमरान ने मुनीर पर क्यों लिया था एक्शन?

2019 में आसिम मुनीर जब आईएसआई के मुखिया थे तो उन्होंने कथित तौर पर इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी और उनके साथियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में रुचि दिखाई थी. कहा जाता है कि इमरान को मुनीर का ये उतावलापन रास नहीं आया और उन्होंने मुनीर आईएसआई चीफ के पद से हटा दिया. हालांकि इस फेरबदल के लिए पाकिस्तान आर्मी की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया, जिसकी वजह से आसिम मुनीर को आठ महीने में ही ये पद छोड़ना पड़ा, जबकि उनका कार्यकाल तीन साल का था. 
 
हालांकि चार साल बाद साल 2023 में पीटीआई चीफ इमरान खान ने ऐसे सभी आरोपों का खंडन किया था. उन्होंने कहा, ‘यह पूरी तरह से झूठ है. न तो जनरल आसिम मुनीर ने मुझे मेरी पत्नी के भ्रष्टाचार का कोई सबूत दिखाया और न ही मैंने उन्हें इस वजह से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया.’ 

जब इमरान खान को लगा झटका 

अप्रैल 2022 में इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया. 342 सदस्यीय सदन में विपक्षी दलों को अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 174 वोट मिले और देखते ही देखते इमरान खान से सत्ता खींच ली गई. इमरान खान पाकिस्तान के इतिहास में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाए जाने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए. कहने की जरूरत नहीं, इस पूरी कवायद के पीछे पाकिस्तान की सेना का हाथ था क्योंकि पाक आर्मी नहीं चाहती कि उसके देश में कोई भी प्रधानमंत्री बिना उसकी मर्जी के सरकार चलाए, जबकि इमरान सेना के एकदम विपरीत चल रहे थे. 

PM पद से हटाए जाने के बाद जेल भेजे गए इमरान 

सत्ता से हटाए जाने के बाद इमरान खान के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए, जिनमें से कई मामलों में उन्हें दोषी भी ठहरा दिया गया. वह साल 2023 से ही जेल में बंद हैं. उन्हें रावलपिंडी की अडियाला जेल में रखा गया है. इमरान खान के परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें एक महीने से ज़्यादा समय से उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है और उन्होंने उनके जीवित होने का सबूत मांगा है. जब देश और दुनिया में ये अफवाह फैली कि जेल में इमरान की मौत हो चुकी है तो अडियाला जेल के अधिकारियों की ओर से इन अफवाहों को खारिज कर दिया गया और कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं. 

इमरान ने आसिम मुनीर पर लगाए थे आरोप 

पिछले साल मई महीने में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान ने एक लेख लिखा था, जिसमें उन्होंने आसिम मुनीर पर लगाया था कि वह पाकिस्तान की राजनीति से उनकी पार्टी की उपस्थिति को खत्म करना चाहते हैं. खान ने ऐलान किया कि अगर उन्हें कुछ भी हुआ तो मुनीर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा.

खान ने लिखा, ‘सैन्य प्रतिष्ठान मेरे खिलाफ जो कुछ भी कर सकता था, कर चुका है. अब उनके पास बस मेरी हत्या करने के अलावा और कुछ नहीं बचा है. मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि अगर मुझे या मेरी पत्नी को कुछ हुआ तो जनरल आसिम मुनीर जिम्मेदार होंगे, लेकिन मुझे डर नहीं है क्योंकि मेरा विश्वास मज़बूत है. मैं गुलामी की बजाय मौत को प्राथमिकता दूंगा.’

पाक सेना पर अकसर हिंसा का आरोप लगाते रहे हैं पश्तून   

देश के दूसरे सबसे बड़े समूह से जुड़े खान की पश्तून पहचान देश में सैन्य प्रतिष्ठान को चुनौती देती है. पहले भी पश्तूनों ने सेना पर मानवाधिकारों के उल्लंघन और हिंसा का आरोप लगाया है. इसी के चलते 2020 में पश्तून तहफ़ुज़ (संरक्षण) आंदोलन शुरू हुआ था.  मानवाधिकार संगठन, माइनॉरिटी राइट्स ग्रुप के अनुसार, पश्तूनों को भी सुरक्षा बलों द्वारा छापे और अपहरण के जरिए अकसर निशाना बनाया जाता रहा है.

इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी को उनका मार्गदर्शक माना जाता है. सालों पहले, उन्होंने कथित तौर पर इमरान के सत्ता में आने की भविष्यवाणी की थी, जिससे समर्थकों के बीच उन्हें लगभग संत का दर्जा प्राप्त हो गया था. अब अवैध विवाह और भ्रष्टाचार के आरोप में बीबी को सात साल की जेल हुई है और उनके पति के साथ उन्हें भी चुप करा दिया गया है. इमरान के बेटे के अनुसार, खान को पूरी तरह से अलग-थलग माहौल में एक मौत की कोठरी में अकेले रखा गया है. उनके स्वास्थ्य और ठिकाने के बारे में अफ़वाहें जारी हैं.

[ad_2]

WPL 2026 के लिए MI का मजबूत स्क्वाड तैयार, नीता अंबानी बोलीं- पुराने खिलाड़ियों को वापस लाना

[ad_1]


मुंबई इंडियंस ने WPL 2026 के लिए एक मजबूत स्क्वाड तैयार कर लिया है. 2 बार की चैंपियन MI ने नीलामी से पूर्व 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया था. वहीं ऑक्शन में मुंबई ने न्यूजीलैंड की अमेलिया केर पर 3 करोड़ रुपये लुटाए. शबनिम इस्माइल से लेकर संस्कृति गुप्ता और सजना सजीवन के वापस आने से मुंबई का स्क्वाड पहले की तरह मजबूत नजर आ रहा है. MI फ्रैंचाइजी की मालिक नीता अंबानी का कहना है कि टीम ज्यादा से ज्यादा पुराने खिलाड़ियों को खरीदना चाहती थी.

बीते गुरुवार, 27 नवंबर को हुए ऑक्शन को लेकर नीता अंबानी ने कहा, “ऑक्शन के दिन बहुत रोमांचक होते हैं, लेकिन कभी-कभी परेशानी देने वाले भी होते हैं. हमारी रणनीति 2025 की विजेता टीम के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को खरीदना था. अमेलिया केर के वापस आने और हमारे 4 खिलाड़ी: शबनिम, साइका, सजना और संस्कृति के आने से बहुत उत्साहित हूं. हम 3 युवाओं के आने से भी बहुत उत्साहित हैं, जो राहिला फिरदौस, नाल्ला क्रान्ति रेड्डी और त्रिवेणी वशिष्ठ हैं. मैं पूनम खेमनार, मिली इलिंगवर्थ और निकोला केरी का मुंबई इंडियंस परिवार में स्वागत करती हूं.”

कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा नैट साइवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर और जी कमलिनी को पहले ही रिटेन कर लिया था. MI ने उनके अलावा हालिया टी20 वर्ल्ड कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं  अमेलिया केर, एस सजना, साइका इशक, संस्कृति गुप्ता और तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल को वापस खरीद लिया है. भारत की वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर भी नई दिल्ली में आयोजित ऑक्शन में उपस्थित रही थीं. उन्होंने ऑक्शन टेबल पर रणनीतियों में अपना योगदान दिया.

इस अनुभव पर हरमनप्रीत कौर ने कहा, “मैं शुरुआत में घबराई हुई थी, लेकिन जिस तरह हमने सबकी योजना बनाई थी और सबकी भागीदारी मुझे बहुत अच्छी लगी, खासतौर पर नीता अंबानी. वो हमेशा टीम का सबसे बड़ा सहारा बनी रही हैं और हमेशा हमारा समर्थन करती हैं. हमें हमारे ज्यादातर पुराने साथी वापस मिल गए हैं, जो दर्शाता है कि उन खिलाड़ियों पर टीम को कितना भरोसा है.”

ये 5 खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की सफलता में महत्वपूर्ण रहे हैं, इनमें साइका, सजना और संस्कृति इस टूर्नामेंट के उभरते हुए स्टार प्लेयर रहे हैं.

नामी खिलाड़ियों के अलावा MI ने कई बार वर्ल्ड कप विजेता रह चुकीं निकोला क्रे और और युवा तेज गेंदबाज मिली इलिंगवर्थ की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को भी अपने स्क्वाड में शामिल किया है.

युवा भारतीय प्रतिभा को समर्थन देने की नीति के अनुरूप मुंबई इंडियंस ने भारतीय ऑलराउंडर नाल्ला क्रान्ति रेड्डी और त्रिवेणी वशिष्ठ को शामिल करते हुए एक संतुलित टीम तैयार की है. क्रान्ति और त्रिवेणी पहली बार WPL का हिस्सा बन रही होंगी.

[ad_2]

नेवी, एयरफोर्स और थल सेना…अग्निवीर बनने के लिए 12वीं में इन विषयों से पास होना है जरूरी, जान

[ad_1]


देश में हर साल अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना, एयरफोर्स और नेवी में चार साल की सेवा के लिए अग्निवीरों की भर्ती की जाती है. योजना का उद्देश्य युवाओं को देश सेवा का अवसर देना और उन्हें अनुशासन, नेतृत्व और प्रशिक्षण के जरिए मजबूत बनाना है. इस योजना के तहत हर साल करीब 1 लाख पदों पर भर्ती की योजना बनाई जा रही है, जबकि वर्तमान में हर साल करीब 50 हजार युवा अग्निवीर के रूप में सेना में शामिल होते हैं.

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती दो पदों पर होती है जीडी (General Duty) और तकनीकी पद. जीडी कांस्टेबल के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि तकनीकी पद के लिए साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है. उम्र सीमा 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक निर्धारित की गई है. चार साल की सेवा के बाद केवल 25 फीसदी को स्थायी सेवा में शामिल किया जाएगा, जबकि 75 फीसदी की सेवा समाप्त हो जाती है. पूर्व अग्निवीरों को अर्धसैनिक बलों और राज्यों की पुलिस भर्ती में आरक्षण का भी लाभ मिलता है.

एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ गणित, भौतिकी और अंग्रेजी में कम से कम 50% नंबर होना चाहिए. एयरफोर्स में इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक भी अप्लाई करने के योग्य हैं. शारीरिक फिटनेस और मेडिकल टेस्ट पास करना भी जरूरी है.

क्या है जरूरी?

इंडियन नेवी भी हर साल अग्निवीर भर्ती करती है. इसके दो पद हैं SSR (Senior Secondary Recruit) और MR (Matric Recruit). SSR के लिए उम्मीदवार का साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है और गणित, भौतिकी के साथ कम से कम एक अन्य विषय जैसे रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान या कंप्यूटर विज्ञान पास होना चाहिए. MR पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है और कम से कम 50% नंबर होना चाहिए. दोनों पदों पर मेडिकल और फिटनेस टेस्ट पास करना जरूरी है.

आवेदन प्रोसेस

अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ही स्वीकार किए जाते हैं. उम्मीदवार संबंधित भर्ती पोर्टल या इंडियन आर्मी, एयरफोर्स और नेवी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. इसके लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आयु प्रमाण पत्र और फोटो अपलोड करना होता है. आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म जमा करना होता है. चयन प्रक्रिया में लेखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं.

यह भी पढ़ें – Delhi Police SSC Exam 2025: एसएससी ने जारी की कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल की एग्जाम डेट्स, जानें पूरी डीटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

मेष राशि 2026 शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव! छात्रों को मिलेंगे नए अवसर, जानें क्या होंगे फायदे?

[ad_1]

मेष राशि के लिए 2026 शिक्षा में तरक्की और आर्थिक लाभ का साल बन सकता है. भाग्य आपका साथ देगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा. स्वास्थ्य के मामले में समय सामान्य रह सकता है. इसलिए शारीरिक और मानसिक सेहत पर ध्यान देना जरूरी है. रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

मेष राशि के लिए 2026 शिक्षा में तरक्की और आर्थिक लाभ का साल बन सकता है. भाग्य आपका साथ देगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा. स्वास्थ्य के मामले में समय सामान्य रह सकता है. इसलिए शारीरिक और मानसिक सेहत पर ध्यान देना जरूरी है. रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

यह साल मेष राशि के छात्रों के लिए करियर और भविष्य की दिशा में कई नए बदलाव लेकर आ सकता है. ग्रहों के प्रभाव के कारण कभी काम तेजी से आगे बढ़ेगा, तो कभी थोड़ी रुकावटें भी आ सकती हैं. आपको कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इनके साथ नए अवसर भी मिलेंगे, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे.

यह साल मेष राशि के छात्रों के लिए करियर और भविष्य की दिशा में कई नए बदलाव लेकर आ सकता है. ग्रहों के प्रभाव के कारण कभी काम तेजी से आगे बढ़ेगा, तो कभी थोड़ी रुकावटें भी आ सकती हैं. आपको कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इनके साथ नए अवसर भी मिलेंगे, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे.

जनवरी से अप्रैल तक का समय खास लाभ देने वाला रहेगा. इस दौरान की गई मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. चाहे आप पढ़ाई कर रहे हों या शिक्षा की शुरुआत में हों, आप पूरे जोश और फोकस के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे. पढ़ाई में मन भटक सकता है, लेकिन अगर आप ध्यान और मेहनत से पढ़ाई करेंगे तो अच्छे परिणाम जरूर मिलेंगे. साल की शुरुआत से जून तक बृहस्पति तीसरे भाव में रहेंगे, जिससे भाग्य मजबूत होगा और टीचर्स व सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा.

जनवरी से अप्रैल तक का समय खास लाभ देने वाला रहेगा. इस दौरान की गई मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. चाहे आप पढ़ाई कर रहे हों या शिक्षा की शुरुआत में हों, आप पूरे जोश और फोकस के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे. पढ़ाई में मन भटक सकता है, लेकिन अगर आप ध्यान और मेहनत से पढ़ाई करेंगे तो अच्छे परिणाम जरूर मिलेंगे. साल की शुरुआत से जून तक बृहस्पति तीसरे भाव में रहेंगे, जिससे भाग्य मजबूत होगा और टीचर्स व सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा.

जून से अक्टूबर तक बृहस्पति चौथे भाव में रहकर उन छात्रों को फायदा देंगे जो विदेश में या घर से दूर पढ़ाई कर रहे हैं. शोध और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी यह समय सहायक रहेगा. इस अवधि में आपके शिक्षा में नई संभावनाएँ खुल सकती हैं. दूसरी नौकरी मिलने के योग बनेंगे और जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें भी नए मौके मिल सकते हैं. शनि देव की कृपा से लंबी यात्राओं के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं, जो आपके काम को और मजबूत बनाएंगे.

जून से अक्टूबर तक बृहस्पति चौथे भाव में रहकर उन छात्रों को फायदा देंगे जो विदेश में या घर से दूर पढ़ाई कर रहे हैं. शोध और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी यह समय सहायक रहेगा. इस अवधि में आपके शिक्षा में नई संभावनाएँ खुल सकती हैं. दूसरी नौकरी मिलने के योग बनेंगे और जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें भी नए मौके मिल सकते हैं. शनि देव की कृपा से लंबी यात्राओं के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं, जो आपके काम को और मजबूत बनाएंगे.

जुलाई से सितंबर के बीच शिक्षा या पढ़ाई में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है. इस दौरान आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत महसूस होगी और जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर रहना होगा. नई जगह या दूर स्थान पर काम या पढ़ाई करने के अवसर बन सकते हैं. सोशल नेटवर्किंग और मार्केटिंग से भी लाभ मिलेगा. लेकिन इस अवधि में धैर्य और समझदारी से फैसले लेना जरूरी होगा. नौकरी बदलने या किसी बड़े निर्णय से पहले अच्छे से सोचने विचारने की जरूरत है.

जुलाई से सितंबर के बीच शिक्षा या पढ़ाई में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है. इस दौरान आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत महसूस होगी और जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर रहना होगा. नई जगह या दूर स्थान पर काम या पढ़ाई करने के अवसर बन सकते हैं. सोशल नेटवर्किंग और मार्केटिंग से भी लाभ मिलेगा. लेकिन इस अवधि में धैर्य और समझदारी से फैसले लेना जरूरी होगा. नौकरी बदलने या किसी बड़े निर्णय से पहले अच्छे से सोचने विचारने की जरूरत है.

नवंबर और दिसंबर में बृहस्पति फिर तीसरे भाव में आएंगे, जिस वजह से पढ़ाई में थोड़ा उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है. पूरे वर्ष आपको फोकस बनाए रखना होगा, क्योंकि राहु, केतु और शनि कभी-कभी रुकावटें खड़ी कर सकते हैं. कम्युनिकेशन स्किल इस साल आपके लिए बहुत फायदा देने वाली रहेगी. साल के मध्य में विदेश में पढ़ाई या काम करने का अवसर भी मिल सकता है.

नवंबर और दिसंबर में बृहस्पति फिर तीसरे भाव में आएंगे, जिस वजह से पढ़ाई में थोड़ा उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है. पूरे वर्ष आपको फोकस बनाए रखना होगा, क्योंकि राहु, केतु और शनि कभी-कभी रुकावटें खड़ी कर सकते हैं. कम्युनिकेशन स्किल इस साल आपके लिए बहुत फायदा देने वाली रहेगी. साल के मध्य में विदेश में पढ़ाई या काम करने का अवसर भी मिल सकता है.

Published at : 28 Nov 2025 10:15 PM (IST)

राशिफल फोटो गैलरी

[ad_2]

ब्लैक फ्राइडे सेल के नाम पर कहीं स्कैम न हो जाए, 2,000 से ज्यादा फेक वेबसाइट्स का चला पता

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

इन दिनों इंटरनेट पर ब्लैक फ्राइडे सेल की धूम मची हुई है. हर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस सेल में भारी डिस्काउंट दे रहा है और लोग भी खूब शॉपिंग कर रहे हैं. अगर आप भी इंटरनेट पर ब्लैक फ्राइडे सेल वाले बैनर पर क्लिक कर रहे हैं तो थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. दरअसल, CloudSEK नाम की एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी ने पाया है कि इंटरनेट पर अमेजन, सैमसंग और ऐप्पल जैसी कंपनियों की नकल करने वाली 2000 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट्स मौजूद हैं, जो सेल के नाम पर ग्राहकों को लालच देकर उनका डेटा और पेमेंट इंफोर्मेशन चुरा रही हैं. 

हालिया सालों का सबसे बड़ा फिशिंग नेटवर्क 

CloudSEK की रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर क्रिमिनल हालिया सालों का सबसे बड़ा फिशिंग इकोसिस्टम चला रहे हैं. इन फर्जी वेबसाइट्स को बिल्कुल असली दिखने के लिए तैयार किया गया है. इन पर फेस्टिव सेल वाले बैनर, काउंटडाउन क्लॉक, फेक ट्रस्ट बैजेज और रिसेंट परचेज वाले पॉप-अप नजर आते हैं, ताकि ग्राहक बिना ज्यादा कुछ सोचे-समझे पेमेंट वाले पेज पर पहुंच सकें. जैसे ही ग्राहक आइटम सेलेक्ट करने के बाद चेकआउट के पेज पर पहुंचता है, उसकी इंफोर्मेशन चुरा ली जाती है और उन्हें हैकर के कंट्रोल वाले पेमेंट पोर्टल पर रिडायरेक्ट कर दिया जाता है. कई ग्राहक जल्दी में यहां पेमेंट कर देते हैं और यह पैसा हैकर्स के पास पहुंच जाता है. साइबर क्रिमिनल्स ने ऐप्पल, सिस्को, लॉजिटेक, तोशिबा, शाओमी और रे-बेन जैसी बड़ी कंपनियों के नाम पर ये फर्जी वेबसाइट्स बनाई हुई हैं.

ऐसे स्कैम से कैसे बचें?

  • ऐसे स्कैम से बचने के लिए सोशल मीडिया पर नजर आने वाले लुभावने विज्ञापनों पर क्लिक न करें.
  • शॉपिंग शुरू करने से पहले वेबसाइट का URL ध्यान से देखें. अगर इसमें स्पेलिंग मिस्टेक है तो यहां से शॉपिंग न करें.
  • अगर किसी साइट का चेकआउट पेज किसी संदिग्ध वेबसाइट पर रिडायरेक्ट करता है तो सतर्क हो जाएं.

ये भी पढ़ें-

ChatGPT हो गया ‘हैक’, कई यूजर्स के नाम और ईमेल एड्रेस लीक, कंपनी ने दी यह वार्निंग

[ad_2]

भारत बनेगा गोल्ड मार्केट का बादशाह? घरेलू खनन से मिल सकती हैं कीमत तय करने की ताकत

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

India Gold Mining Production: भारत अगले दशक में घरेलू खनन के जरिये अपनी स्वर्ण मांग का लगभग 20 प्रतिशत पूरा कर सकता है, जिससे वह वैश्विक बाजार में ‘प्राइस-मेकर’ बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेगा. स्वर्ण उद्योग के विशेषज्ञों ने शुक्रवार को यह बात कही.

विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) के भारत क्षेत्र के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सचिन जैन ने यहां रत्न एवं आभूषण सम्मेलन में कहा कि, पर्याप्त घरेलू खनन और मजबूत स्वर्ण बैंकिंग प्रणाली के अभाव में भारत अभी तक वैश्विक कीमतों का ‘प्राइस-टेकर’ बना हुआ है.

प्राइस मेकर बनने की रुख करेगा भारत

उन्होंने उद्योग मंडल ‘चैंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ इंडिया’ (सीसीआई) के सम्मेलन में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक की पहल और बैंकिंग प्रणाली के विकास के साथ भारत की वैश्विक स्वर्ण कीमतों पर पकड़ मजबूत होगी और यह ‘प्राइस मेकर’ बनने का रुख करेगा.

भारत अभी सोने की कीमतें खुद तय नहीं करता है और वह विदेशी बाजारों में तय होने वाली कीमतों को मानने के लिए मजबूर होने की वजह से ‘प्राइस-टेकर’ है. लेकिन घरेलू स्तर पर सोने का खनन बढ़ने से वह इसकी कीमतों को भी प्रभावित या तय करने की क्षमता हासिल कर लेगा, जो कि प्राइस-मेकर होगा. 

आदित्य बिड़ला समूह की नोवेल ज्वेल्स के सीईओ  का बयान

आदित्य बिड़ला समूह की नोवेल ज्वेल्स के सीईओ संदीप कोहली ने बताया कि, भारतीय उपभोक्ताओं के पास करीब 25,000 टन सोना है, जबकि सरकार के पास केवल 800 टन सोना मौजूद है. उन्होंने कहा कि, भारत में सोने की इतनी बड़ी खपत होने के बावजूद उपभोक्ता कीमतों पर भारतीय बाजार का प्रभाव सीमित है. इस दौरान एमएमटीसी-पीएएमपी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ समित गुहा ने पारदर्शिता, नैतिक और संघर्ष-मुक्त सोने की आपूर्ति को अनिवार्य बताया. 

उन्होंने कहा कि, वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए ओईसीडी और एलबीएमए जैसे मानकों को अपनाना जरूरी है. गुहा ने 24 कैरेट सोने की ईंट एवं सिल्ली के निर्यात पर लगाई पाबंदी हटाने की जरूरत भी जताई. आरबीआई ने वित्त वर्ष 2012-13 में इसके निर्यात पर पांबदी लगाई थी. 

यह भी पढ़ें: नए लेबर कोड से सुधरेंगे कामगारों के हालात! जानें ऐसे 3 कानून जो बदल देगी उनकी जिंदगी

[ad_2]

थाईलैंड में बाढ़ और लैंडस्लाइड ने मचाया कहर! मौतों का आंकड़ा बढ़कर 145 पहुंचा; लाखों लोग प्रभाव

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश थाईलैंड में बाढ़ और भूस्खलन से हालात बेहद खराब हो गए हैं. देश में प्राकृतिक आपदा के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 145 पहुंच गई है, जिसमें से कुल 110 लोगों की मौत थाईलैंड के अकेले सोंगखला प्रांत में दर्ज की गई है. इन प्राकृतिक आपदाओं का असर थाईलैंड की बड़ी आबादी पर व्यापक रूप से पड़ा है. इसमें 12.5 लाख घरों और 36 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं.

इस मुश्किल समय में देश की जनता सरकार की लापरवाही के कारण काफी ज्यादा आक्रोशित है. थाईलैंड में बाढ़ और भूस्खलन की आपदा ऐसे समय पर आई है, जब देश पहले से ही आर्थिक मंदी, पर्यटन में गिरावट और सीमा पर तनाव जैसे मुश्किल समस्याओं का सामना कर रहा है. ऐसे में लोगों का गुस्सा सरकार के प्रति बढ़ रहा है.

थाईलैंड में पीएम ने आपातकालीन कानून को किया लागू

थाईलैंड में बाढ़ प्रबंधन में खामियों को स्वीकार करते हुए सरकार के प्रवक्ता ने कहा, ‘गलतियां हुई हैं और सरकार इससे इनकार नहीं कर सकती है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने मंगलवार (25 नवंबर, 2025) को ही सोंगखला प्रांत में इमरजेंसी लागू करने की घोषणा की थी. इसके साथ ही उन्होंने राहत और बचाव के कार्यों में तेजी लाने के लिए आपातकालीन कानून को भी लागू किए. जबकि थाईलैंड के आपदा प्रबंधन मंत्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछे जा रहे सवालों से घिरने के बाद वॉकआउट करना पड़ा.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, थाईलैंड के सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि गुरुवार शाम तक पानी का स्तर नदी के किनारों से नीचे जाने की उम्मीद है. पानी का स्तर अगर नीचे जाता है तो इससे बचाव कार्यों में आसानी होगी और सरकार बड़े पैमाने पर सफाई अभियान शुरू कर सकेगी.

बाढ़ के कारण दक्षिणी थाईलैंड के 9 इलाके बुरी तरह प्रभावित

डिपार्टमेंट ऑफ डिजास्टर प्रिवेंशन एंड मिटिगेशन के हवाले से न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने बताया कि मॉनसून से आई बाढ़ ने थाईलैंड के दक्षिणी इलाके के नौ प्रांतों पर बुरी तरह से प्रभावित किया है. जिसके कारण थाईलैंड के 2.20 मिलियन लोगों पर इसका असर पड़ा है.

यह भी पढ़ेंः ‘मोदी जी आप चुप क्यों हैं? एक्शन प्लान बनाएं…’, दिल्ली-NCR में बढ़े प्रदूषण पर क्या बोले राहुल गांधी?

[ad_2]

इन 5 एक्शन फिल्मों का दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार, 2 में तो हीरोइनें करेंगी मारपीट

[ad_1]


अगले साल सिनेमा लवर्स के एंटरटेनमेंट में कोई कमी नहीं होगी. जनवरी से लेकर अप्रैल के महीने में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं. सनी देओल की बॉर्डर 2 से लेकर रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 समेत कई जबरदस्त फिल्मों का नाम इस लिस्ट में शामिल है. 

अगले साल थिएटर्स में ये एक्शन फिल्में मचाएंगी गदर

1. बॉर्डर 2
सनी देओल की पैट्रियोटिक एक्शन फिल्म का इंतजार फैंस को बेसब्री से है. इसके अनाउंसमेंट के बाद से ही इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ है. साथ ही दमदार स्टारकास्ट के बारे में जानकर फैंस के बीच फिल्म को लेकर हाइप भी बढ़ता जा रहा है.

सनी देओल के अलावा इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा समेत कई स्टार्स नजर आएंगे. रिपब्लिक डे को ध्यान में रखते हुए फिल्म को 23 जनवरी को रिलीज किया जाएगा. 

2. ओ रोमियो
अगले साल ये एक्शन पैक्ड थ्रिलर फिल्म वेलेंटाइन वीक के समय रिलीज होगी. खास बात ये है कि इस फिल्म के जरिए पहली बार शाहद कपूर, तृप्ति डिमरी, रणदीप हुड्डा और नाना पाटेकर साथ काम करने वाले हैं.

इमोशनल नरेटिव के साथ आप इस फिल्म में हाई लेवल के एक्शन और ड्रामे का भी लुत्फ उठा सकते हैं. विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित ये फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी. 

3. मर्दानी 3
रानी मुखर्जी फूल एक्शन मोड में इस फिल्म के जरिए सिनेमाघरों में वापसी करने वाली हैं. एक्ट्रेस ने अपने कमाल के स्टंट्स और जबरदस्त पावर पैक्ड परफॉर्मेंस से ‘मर्दानी’ को हिट फ्रेंचाइजी बता दिया है. एक्ट्रेस ने इस फ्रेंचाइजी के पहले दो पार्ट्स में भी कमाल का एक्शन सीक्वेंस दर्शकों के सामने पेश किया था. अब बिल्कुल नए अवतार में हसीना अपनी इस फिल्म के साथ 27 फरवरी को थिएटर्स में गदर मचाएंगी. 

4. आवारापन 2
2007 में मोहित सूरी की ये कल्ट क्लासिक फिल्म रिलीज हुई जिसमें इमरान हाशमी, श्रिया शरण और आशुतोष राणा के साथ कई स्टार्स ने मुख्य भूमिका निभाई. उस वक्त फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई लेकिन सालों बाद इसे वही प्यार और रिकॉगनेशन मिला जिसकी ये हकदार है.

अब मेकर्स ने फाइनली ‘आवारापन 2’ का अनाउंसमेंट कर दिया है जिसमें शिवम पंडित के किरदार में इमरान हाशमी की वापसी होगी. इंटेंस ड्रामा के साथ हाई वोल्टेज एक्शन भी इस फिल्म में देखने को मिलेगा. ये एक्शन रोमांटिक फिल्म 3 अप्रैल को थिएटर्स में दस्तक देगी. 

5. अल्फा
‘गंगुबाई काठियावाड़ी’ और ‘जिगरा’ के बाद आलिया भट्ट एक बार फिर स्ट्रांग फीमेल लीड का किरदार ‘अल्फा’ में निभाएंगी. इस वाईआरएफ स्पाई वर्स में आलिया भट्ट पहली बार सीक्रेट एजेंट के कैरेक्टर में नजर आएंगी. इस फिल्म में शरवरी वाघ भी उनका साथ देने वाली हैं और दोनों ही हसीनाएं फुल एक्शन मोड से सिनेमाघरों में कहर बरपाएंगी. बता दें, ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी.

[ad_2]