ऐसा बॉस मोहे भी दीजो… 1000 कर्मचारियों को फ्री में लंदन घुमा रही यह कंपनी, हैरान हुए यूजर्स
[ad_1]
आजकल अक्सर हम सुनते हैं कि लोग अपने ऑफिस, काम के बोझ और बॉस के रवैये की शिकायत करते रहते हैं. किसी को छुट्टी नहीं मिलती, किसी का बोनस रुक जाता है, तो किसी की साल भर मेहनत का कोई खास सम्मान नहीं होता है. लेकिन इसी बीच चेन्नई की एक कंपनी ने ऐसा काम कर दिया है कि लोग हैरान भी हैं और खुश भी. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं, ऐसे बॉस मेरी किस्मत में भी लिख दो, हे भगवान, तो एक ने कहा पैसा सब कुछ नहीं होता, दिल बड़ा होना चाहिए.
चेन्नई के मशहूर रियल एस्टेट डेवलपर Casagrand (कासाग्रैंड) ने अपने 1000 कर्मचारियों को पूरी तरह फ्री में एक हफ्ते की लंदन ट्रिप पर भेजने का ऐलान किया है और यह कोई लॉटरी नहीं, बल्कि उनकी सालभर की मेहनत का इनाम है.
कंपनी का अनोखा गिफ्ट
कासाग्रैंड कंपनी हर साल अपने कर्मचारियों की मेहनत का जश्न मनाती है, जिसे वो Profit Share Bonanza कहते हैं. कंपनी का साफ कहना है कि हमारी सफलता हमारे लोगों की मेहनत से है, इसलिए जश्न भी उन्हीं के साथ है. अब तक इस योजना के तहत 6,000 से ज्यादा कर्मचारियों को सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया, दुबई और स्पेन जैसी जगहों की ट्रिप कराई जा चुकी है. लोग मज़ाक में कह रहे हैं ये कंपनी रियल एस्टेट कम और सपने पूरे ज्यादा करती है.
लंदन ट्रिप में क्या-क्या मिलेगा?
कंपनी भारत और दुबई ऑफिस के 1000 कर्मचारियों को अलग-अलग बैच में लंदन लेकर जाएगी और वहां इंतजाम एकदम शाही होगा. यहां घूमने की कई जगहें हैं. जैसे विंडसर कैसल, कैमडेन मार्केट, बिग बेन, बकिंघम पैलेस, लंदन ब्रिज और मैडम तुसाद म्यूजियम. इसके अलावा Intercontinental London Hotel में एक ग्रैंड डिनर पार्टी और ट्रिप के लास्ट डे Thames River क्रूज का मजा भी मिलेगा.
कंपनी के फाउंडर और एमडी अरुण एमएन ने कहा हमारी टीम ही हमारी संस्था की आत्मा है. कई साथी पहली बार विदेश जा रहे हैं, ये हमारे लिए गर्व की बात है. वहीं सबसे खास बात है कि कोई भेदभाव नहीं सब साथ जाएंगे, सबको एक जैसी सुविधाएं और सबको VIP ट्रीटमेंट मिलेगा. यही वजह है कि लोग लिख रहे हैं ऐसा बॉस हर किसी को मिले तब ही ऑफिस जाने का मजा आए.
यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
जहां कई लोग कंपनी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग नाराज भी हैं कि कंपनी अपने प्रोजेक्ट्स में देरी कर रही है और ग्राहकों के पैसे फंसे हुए हैं. कुछ का कहना है हमारा घर 2023 में देना था, 95 प्रतिशत पेमेंट ले लिया लेकिन अब तक घर नहीं दिया और हमारे पैसों से विदेश ट्रिप कर रहे हैं यानी सोशल मीडिया पर खुशी और गुस्सा दोनों तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बाथरूम में बैठकर घंटों आशिक से बात करती थी पत्नी, पति ने चुपके से बना लिया वीडियो; भड़के यूजर्स

