Video: किडनी टचिंग डांस! बर्थडे पार्टी में बहुत बुरा नाचा कपल, लोग बोले- हार्ट अटैक आ गया

[ad_1]


Funny Dance Viral Video: बर्थडे पार्टी में डांस होना तो आम बात है, क्योंकि डांस के बिना तो सारी पार्टी ही अधूरी है. इंटरनेट पर कुछ ऐसे डांस की वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई हंसते-हंसते थक गया है. वीडियो में देख सकते है कि बर्थडे पार्टी के दौरान एक लड़का-लड़की ने ऐसा धमाकेदार डांस किया कि देखते ही देखते यह डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

ऐसा खतरनाक डांस नहीं देखा होगा

वीडियो में देख सकते हैं कि कई सारे लोग खड़े हैं और वहीं एक लड़का और लड़की बड़ा ही खतरनाक डांस कर रहे होते हैं. बैकग्राउंड में गाना बजता सुनाई दे रहा है.लड़की ने चमकदार गाउन पहना हुआ है. लड़का, जो फर्श पर लेट जाता है और फिर लड़की अपने बालों को हिलाते हुए लड़के के आसपास डांस करती है.

लड़का, जो कभी स्लो मोशन मूव्स में डांस करने लगता है. इन दोनों का डांस कुछ ज्यादा ही अलग नजर आ रहा है. आसपास कई सारे लोग इनके डांस का वीडियो बना रहे हैं तो वहीं कुछ ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं.

डांस देख यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स

इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों के बड़े ही मजेदार और फनी कमेंट्स सामने आ रहे हैं. कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि किडनी में छेद हो गया डांस देखकर तो वहीं कुछ ने कहा कि कौन सी बीमारी हो गई है. एक यूजर ने लिखा कि ये कौन सा डांस है ,मुझे तो लगा कि कुछ हो गया. दूसरे यूजर ने लिखा कि लो जी अब क्या-क्या देखना पड़ रहा है. कुछ ने कहा कि मिरगी की बीमारी है. इस तरह के मजेदार कमेंट्स वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं.