शेयर बाजार ने दिखाया दम, ऑल-टाइम हाई के करीब पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी भी 26000 के पार

[ad_1]


Share Market Updates:  भारतीय शेयर बाजार की आज अच्छी शुरुआत रही. सुबह के कारोबार में BSE सेंसेक्स 134 पॉइंट्स या 0.16 परसेंट बढ़कर 85743 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 50  60.85 पॉइंट्स बढ़कर 26,266.15 पर पहुंच गया, जो 14 महीने बाद इसका अचीव किया गया अब तक का नया हाई लेवल है.

वहीं, सेंसेक्स भी आज 27 सितंबर, 2024 को अपने ऑल टाइम हाई लेवल 85978 के काफी करीब है. यानी कि आज सेंसेक्स अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 235 अंक दूर है. ग्लोबल संकेतों के मुताबिक आज सेंसेक्स 86000 के पार जा सकता है. अगर ऐसा हो गया, तो आज सेंसेक्स एक और नया इतिहास रच देगा.

टॉप लूजर्स और गेनर्स

गुरुवार को कारोबार के शुरुआती सेशन में सेंसेक्स के ज्यादातर स्टॉक हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे. टॉप गेनर्स की लिस्ट में बजाज फाइनेंस का नाम सबसे पहले रहा, जो 1.03 परसेंट चढ़ा. इसके बाद ऐक्सिस बैंक ने 0.83 परसेंट की बढ़त हासिल की. लार्सन एंड टूब्रो 0.76 परसेंट, ICICI बैंक 0.71 परसेंट और एशियन पेंट्स का स्टॉक 0.60 परसेंट तक चढ़ा. वहीं, सबसे ज्यादा नुकसान इटरनल को हुआ, जो 0.70 परसेंट तक फिसल गया. टाइटन के शेयर में 0.28 परसेंट, मारुति के स्टॉक में 0.25 परसेंट, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.19 परसेंट और अडानी पोर्ट्स में 0.18 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. 

ग्लोबल मार्केट में भी तेजी

एशियाई मार्केट में आज मजबूती देखी गई. जापान के निक्केई से लेकर साउथ कोरिया के कोस्पी तक में बढ़त देखने को मिली. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ग्लोबल इक्विटी नवंबर के अपने नुकसान को खत्म करने के करीब हैं, MSCI ऑल कंट्री वर्ल्ड इंडेक्स लगातार पांचवें सेशन में बढ़ा है.

इधर, रातों-रात वॉल स्ट्रीट ने भी अच्छा कारोबार किया क्योंकि इंटरेस्ट रेट में संभावित कटौती को लेकर उम्मीदें बनी हुई हैं, जिससे निवेशकों में दिलचस्पी बनी रही. S&P 500 0.69 परसेंट चढ़ा, जबकि टेक्नोलॉजी-हैवी नैस्डैक 0.82 परसेंट की बढ़त हासिल की.

 

ये भी पढ़ें:

107059885680 रुपये की डील पर ब्रेक! क्या दुबई हादसे के बाद अब अर्मेनिया भारत से नहीं खरीदेगा तेजस?

[ad_2]

Aaj Ka Rashifal: सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक वाले सावधान, धन की हानि का योग, जानें 27 नवंबर…

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Rashifal: सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के लिए आज यानी 27 नवंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा? क्या धन और सेहत के मामले में हानि होगी या जीवन में कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जानते हैं इन चार राशियों का विशेष राशिफल (Horoscope Today).

सिंह (Leo) राशिफल, 27 नवंबर 2025

आज रूटीन, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में सख़्ती बढ़ेगी. कोई पुराना काम वापस आपकी टेबल पर आ सकता है. ऑफिस में deadlines का Pressure (दबाव) रहेगा. रिश्तों में Practical mode ज़्यादा, भावनाएं कम. छात्रों के लिए Timetable बनाकर चलना ही सही रहेगा. सेहत में हड्डियां, घुटने और Skin पर असर.

Career: deadline दबाव.
Love: Practical mood.
Education: Timetable ज़रूरी.
Health: हड्डी/त्वचा/पाचन.
Finance: दैनिक खर्च बढ़ेंगे.
उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें.
Lucky Color: Saffron
Lucky Number: 1

कन्या (Virgo) राशिफल, 27 नवंबर 2025

मकर चंद्रमा आज आपके रचनात्मक और प्रेम क्षेत्र को गंभीर बनाएगा. Mood हल्का नहीं रहेगा. हर विषय को आप नियम और ज़िम्मेदारी से देखेंगे. Creative tasks में Tough feedback मिल सकता है. प्रेम संबंध में Commitment की बात आ सकती है. छात्रों के लिए Logical subjects बढ़िया चलेंगे.

Career: creative pressure.
Love: commitment discussion.
Education: logical focus strong.
Health: पेट/गैस/हार्मोन.
Finance: risk avoid करें.
उपाय: हरी मूंग दान.
Lucky Color: Olive
Lucky Number: 6

तुला (Libra) राशिफल, 27 नवंबर 2025

घर, परिवार और निजी ज़िम्मेदारियां आज मन पर भारी होंगी. Family vs Partner का Balance (संतुलन) चुनौती देगा. काम पर Domestic stress असर डाल सकता है. छात्रों के लिए घर का माहौल ध्यान तोड़ सकता है. सेहत में नींद कम और पीठ दर्द.

Career: family pressure.
Love: balance challenge.
Education: शांत जगह में पढ़ें.
Health: पीठ/नींद.
Finance: गृह-खर्च.
उपाय: बुज़ुर्गों का आशीर्वाद लें.
Lucky Color: Pink
Lucky Number: 7

वृश्चिक (Scorpio) राशिफल, 27 नवंबर 2025

सोच और बातचीत आज तीव्र रहेगी. Reports, emails और छोटे निर्णयों का भार बढ़ेगा. आपकी बोली आज बहुत सीधी होगी, किसी को चोट पहुंच सकती है, इसलिए ध्यान रखें. छात्रों के लिए Notes और Revision सबसे उपयोगी. सेहत में गर्दन–कंधे में Tension.

Career: लिखित काम heavy.
Love: words hurt कर सकते हैं.
Education: revision day.
Health: shoulders/neck tension.
Finance: छोटे खर्च.
उपाय: गुड़–तिल दान करें.
Lucky Color: Navy Blue
Lucky Number: 8

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘फूप्पी और खाला की ड्रेस मैच हो गई’ हल्दी सेरेमनी में घर की महिलाओं के बीच जमकर चले लात घूंसे

[ad_1]


शादी-ब्याह की रस्मों में हल्दी का फंक्शन हमेशा खुशियों, हंसी-मजाक और मस्ती से भरा होता है. लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें माहौल खुशी का नहीं बल्कि अखाड़े जैसा बन गया. स्टेज पर सजी-धजी महिलाएं अचानक आपस में भिड़ गईं और हल्दी की रस्म कुछ ही सेकंड में मारपीट, बाल नोचना और धक्का-मुक्की में बदल गई. देखने वाले दंग रह गए और सोशल मीडिया पर लोग मज़ाक उड़ाते हुए लिखने लगे कि “लगता है खाला और फूपी की ड्रेस एक जैसी हो गई थी.” यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ है कि हल्दी से ज्यादा हंगामा चर्चा में है.

हल्दी के फंक्शन में स्टेज पर लड़ बैठीं महिलाएं

हल्दी का फंक्शन, जो आमतौर पर हंसी-ठिठोली और प्यार भरे पलों से भरा होता है, इस बार एक अलग ही वजह से सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इंटरनेट पर हड़कंप मचा दिया है. वीडियो में दिखता है कि पीले फूलों और सजावट से सजा हुआ स्टेज तैयार है, कुछ महिलाएं दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाने या शायद हल्दी लगाने स्टेज पर चढ़ी थीं. लेकिन कुछ ही पलों में यह सामान्य सा समारोह हंगामे में बदल गया जब दो या तीन महिलाएं अचानक आपस में लड़ने लगीं.


बाल नोचे, घूंसे मारे और छिड़ गया दंगल

वीडियो में साफ दिखता है कि एक महिला दूसरी को धक्का देती है, फिर कोई तीसरी महिला बीच में कूदकर किसी के बाल पकड़ लेती है. देखते ही देखते स्टेज पर अफरा-तफरी मच जाती है. सजावट के फूल उड़ते हैं, हल्दी इधर-उधर फैल जाती है और घूंसे, थप्पड़, चीख-पुकार सब कुछ एक ही फ्रेम में दिखाई देता है. वहां मौजूद लोग पहले तो समझ ही नहीं पाते कि हुआ क्या, लेकिन फिर कई लोग आगे बढ़कर लड़ाई छुड़ाने की कोशिश करते हैं.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे

यूजर्स बोले, लगता है फूपी और खाला एक जैसी ड्रेस में आ गईं

वीडियो को  asif_randhawaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लगता है खाला और फूप्पी की ड्रेस मैच हो गई. एक और यूजर ने लिखा….हल्दी के फंक्शन में WWE हो गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…क्यों किसी का प्रोग्राम खराब कर रही हो बहन.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो


टीम इंडिया की शर्मनाक हार, गुवाहाटी टेस्ट के 5 विलेन, जिन्होंने कटवाई भारत की नाक!

[ad_1]


IND vs SA Test Series: साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया को 408 रनों से हरा दिया और दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया. ये हार न केवल स्कोरबोर्ड पर बड़ी थी, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद शर्मनाक भी साबित हुई. पहली ही पारी में मैच भारत की पकड़ से फिसल गया और दूसरी पारी तो पूरी तरह से बिखर गई. कई खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन इस हार की सबसे बड़ी वजह बना. यहां जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने इस मैच में भारत की उम्मीदों को सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई.

साई सुदर्शन 

टेस्ट क्रिकेट में नंबर 3 का स्थान टीम की रीढ़ माना जाता है, लेकिन साई सुदर्शन इस सीरीज में उस जिम्मेदारी को निभा नहीं पाए. भारत को जहां इस पोजिशन पर एक मजबूत दीवार चाहिए थी, वहां सुदर्शन लगातार कमजोर कड़ी साबित हुए. गुवाहाटी टेस्ट में पहली पारी में उन्होंने 15 और दूसरी पारी में सिर्फ 14 रन बनाए. अपने से पहले आउट हुए बल्लेबाजों के दबाव को संभालना तो छोड़िए, वह खुद शुरुआत से ही अस्थिर दिखे.

ऋषभ पंत 

कप्तान से टीम हमेशा लड़ाई की उम्मीद करती है, लेकिन ऋषभ पंत इस मैच में बेहद निराशाजनक रहे. पहली पारी में उन्होंने आते ही गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट फेंक दिया. पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार थी, इसके बावजूद पंत ने क्रीज छोड़कर बड़ा शॉट खेलने की गलती कर दी. कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी उनकी नासमझी टीम की हार में बड़ा फैक्टर बनी.

ध्रुव जुरेल 

शुभमन गिल की जगह मौका पाकर ध्रुव जुरेल से काफी उम्मीदें थीं. घरेलू क्रिकेट और ए टीम में अच्छे प्रदर्शन के बाद उनकी एंट्री चर्चा में थी, लेकिन गुवाहाटी टेस्ट में वह पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए. पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके और दूसरी पारी में सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने. यह मौका उनके करियर के लिए बड़ा था, जिसे उन्होंने गंवा दिया.

केएल राहुल 

टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल कई बार भारत को संकट से निकाल चुके हैं, लेकिन इस बार वह बेहद फीके दिखे. पहली पारी में 22 और दूसरी पारी में सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौटना उनकी फॉर्म और टेक्नीकि कमजोरियों को उजागर करता है. दबाव में बड़ी पारी की जगह राहुल बार-बार छोटा प्रदर्शन कर रहे हैं, जो टीम के लिए नुकसानदायक है.

नीतीश कुमार रेड्डी 

ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल हुए नीतीश रेड्डी अपनी भूमिका के साथ न्याय नहीं कर सके. पहली पारी में 10 और दूसरी पारी में 0 रन. गेंदबाजी में भी उन्होंने 10 ओवर फेंके, लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए. टेस्ट क्रिकेट में ऑलराउंडर का असर मैच बदल सकता है, लेकिन नीतीश का प्रदर्शन बिल्कुल विपरीत रहा.

[ad_2]

जियो ने अपने यूजर्स को किया अलर्ट, इस तरह के मैसेज पर न करें भरोसा, हो सकता है बड़ा कांड

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

इन दिनों देश और दुनिया में साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ रहे है. स्कैमर्स अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. इसे देखते हुए रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को अलर्ट किया है. कंपनी ने अपने यूजर्स को मैसेज भेजकर बताया है कि साइबर अपराधी उसके नाम से फर्जी मैसेज और कॉल कर रहे हैं. कंपनी ने मैसेज में फ्रॉड से बचने के कुछ तरीके भी बताए हैं. आइए इस बारे में डिटेल से जानते हैं.

जियो ने बताए बचाव के ये तरीके

जियो की तरफ से भेजे गए मैसेज में लिखा हुआ है कि व्यक्तिगत जानकारी साझा करने वाले किसी भी धोखाधड़ी वाले मैसेज और कॉल से सावधान रहें. बता दें कि आजकल साइबर अपराधी लोगों को फुसला कर या धमकी देकर OTP समेत दूसरी जानकारी ले लेते हैं, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है. 

थर्ड-पार्टी ऐप डाउनलोड करने से बचें

जियो ने मैसेज में अपने यूजर्स को थर्ड-पार्टी ऐप डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी है. कंपनी ने कहा कि जियो के प्रतिनिधि कभी भी आपको थर्ड-पार्टी ऐप डाउनलोड करने के लिए नहीं कहेंगे. ऐसे में अगर कोई मैसेज या कॉल पर आपको थर्ड-पार्टी ऐप डाउनलोड करने को कहे तो सावधान हो जाएं.

संदिग्ध लिंक से रहें सावधान

जियो ने कहा कि कंपनी की तरफ से ग्राहकों को कभी भी ऐसे लिंक नहीं भेजे जाते, जो माई जियो ऐप या जियो.कॉम के बाहर खुलते हैं. इसलिए किसी दूसरी जगह ओपन होने वाले अनजान लिंक से सावधान रहें. 

डाउन होने पर करें ये काम

अगर कोई आपके पास कोई जियो का रिप्रजेंटेटिव बनकर बात करता है और लुभावने ऑफर देता है तो लालच में न आएं. अगर आपको कंपनी की किसी सर्विस या ऑफर की जानकारी लेनी है तो माईजियो ऐप का सहारा लिया जा सकता है. जियो ने कहा है कि यूजर किसी भी संदेह की स्थिति में माई जियो ऐप पर लॉगिन कर प्रासंगिक जानकारी खोज सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

यह हाइपरसोनिक मिसाइल करेगी कमाल, साउंड की गति से 7 गुना ज्यादा है स्पीड, कम लागत में हुई तैयार

[ad_2]

किस देश में हुआ तख्तापलट! सेना ने अपने हाथ में लिया कंट्रोल , सीमाएं बंद राष्ट्रपति लापता

[ad_1]


पश्चिम अफ्रीका के छोटे देश गिनी-बिसाऊ में बुधवार (26 नवंबर 2025) को एक बार फिर हालात बिगड़ गए. राजधानी बिसाऊ में दोपहर अचानक तेज गोलीबारी की आवाजों से अफरा-तफरी मच गई और इसके कुछ समय बाद सेना ने घोषणा कर दी कि उसने पूरे देश की कमान अपने हाथ में ले ली है. सेना के मुताबिक चुनाव संबंधी सभी प्रक्रियाएं तुरंत रोक दी गई है और देश की सभी अंतरराष्ट्रीय सीमाएंं बंद कर दी गई हैं. इस तरह से गिनी-बिसाऊ में सैन्य तख्तापलट हो गया.

गिनी-बिसाऊ में राष्ट्रपति भवन के आसपास अचानक गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी. शहर के मुख्य इलाकों में सैनिकों को तैनात कर दिया गया और सड़कों पर बड़े-बड़े बैरिकेड लगा दिए गए. कई लोग डर की वजह से राजधानी छोड़ने लगे. पत्रकारों का कहना है कि राष्ट्रपति परिसर का पूरा इलाका सेना की घेराबंदी में है और हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं.

राष्ट्रपति एम्बालो कहां हैं?

सबसे बड़ी चिंता यह है कि मौजूदा राष्ट्रपति उमरो सिस्सोको एम्बालो का कोई पता नहीं चल पा रहा है. सेना के सत्ता संभालने के घंटों बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वे सुरक्षित हैं या नहीं. इस वजह से  देश में और भी ज्यादा अशांति पैदा हो चुकी है और लोग यह समझ नहीं पा रहे कि देश की राजनीतिक स्थिति अब किस दिशा में जाएगी.

चुनाव के नतीजे आने से पहले ही टकराव

तख्तापलट से कुछ ही दिन पहले देश में राष्ट्रपति और संसद के चुनाव हुए थे. आधिकारिक नतीजे गुरुवार (27 नवंबर 2025) को आने थे, लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी अलग-अलग जीत का दावा कर दिया था. यह वही स्थिति है, जो 2019 के चुनाव में भी देखने को मिली थी, जब परिणाम को लेकर महीनों विवाद पैदा हो गया था. चुनावी प्रक्रिया इस बार शुरू से विवादों में रही.

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य विपक्षी पार्टी PAIGC को चुनाव लड़ने से रोक दिया, जिस पर विपक्ष ने इसे राजनीतिक दबाव बताया. राष्ट्रपति एम्बालो का कार्यकाल फरवरी में समाप्त हो गया था, लेकिन उन्होंने पद छोड़ने से इनकार कर दिया था. इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर पहले से ही गंभीर सवाल उठ चुके थे.

गिनी-बिसाऊ की पुरानी समस्या

यह पहली बार नहीं है जब गिनी-बिसाऊ में सेना ने सत्ता संभाली है. देश ने 1974 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद कई बार राजनीतिक उथल-पुथल देखी है. चार बार सफल तख्तापलट और कई बार असफल कोशिशें इस बात की गवाही देती हैं कि यहां राजनीतिक ढांचा बेहद कमजोर है. भ्रष्टाचार, गरीबी, संगठित अपराध और ड्रग तस्करी जैसे कारण लगातार अस्थिरता को जन्म देते रहे हैं.

ये भी पढ़ें: हांगकांग के कई रिहायशी टॉवरों में भीषण आग, 44 लोगों की मौत, 300 लोग लापता

[ad_2]

MCC ने ​राउंड 2 शेड्यूल में किए बड़े बदलाव​, जानें पूरी डिटेल्स

[ad_1]


नीट पीजी  काउंसलिंग 2025 के राउंड 2 कार्यक्रम में MCC ने एक बार फिर संशोधन किया है इस बार कई महत्वपूर्ण तिथियों में बदलाव किया गया है, जो उन सभी उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है जो मेडिकल और डेंटल के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं काउंसलिंग प्रक्रिया मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा आयोजित की जाती है और यह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी NEET PG के आधार पर होती है.

शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए जारी नई जानकारी के अनुसार, काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल सभी चरण राउंड 1, राउंड 2, मोप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड नए शेड्यूल के अनुसार संचालित होंगे राउंड 1 के लिए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन MCC द्वारा 2 और 3 दिसंबर 2025 को पूरा किया जाएगा इसके बाद उम्मीदवार राउंड 2 की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे.

राउंड 2 पंजीकरण और सत्यापन की नई डेट्स

राउंड 2 पंजीकरण 5 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 9 दिसंबर 2025 तक चलेगा इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा उसी दिन सीट मैट्रिक्स का सत्यापन भी जारी किया जाएगा, जिससे छात्रों को यह समझने में मदद मिलेगी कि किन कॉलेजों में कितनी सीटें उपलब्ध हैं.

कब होगा फीस का भुगतान

पंजीकरण शुल्क का भुगतान भी 5 से 9 दिसंबर तक ही किया जा सकेगा लेकिन इसके लिए निर्धारित समय दोपहर 3 बजे तक रखा गया है विकल्प भरने की सुविधा 6 दिसंबर से खुलेगी और 9 दिसंबर रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया 9 दिसंबर को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक चलेगी.

सीट आवंटन और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया

काउंसलिंग के सबसे महत्वपूर्ण चरण सीट आवंटन को MCC 10 और 11 दिसंबर 2025 के बीच पूरा करेगा इसके बाद 12 दिसंबर को राउंड 2 का परिणाम जारी किया जाएगा जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 13 दिसंबर 2025 से रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग की प्रक्रिया शुरू करनी होगी. इसके अलावा MCC द्वारा सत्यापित उम्मीदवारों का डेटा 22 और 23 दिसंबर 2025 को उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आगे की प्रक्रिया और भी पारदर्शी हो सके.

NEET PG राउंड 2 के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है इसके लिए उम्मीदवार को सबसे पहले mcc.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा.
  • होमपेज पर ‘PG Medical’ सेक्शन पर क्लिक करने के बाद कैंडिडेट एक्टिविटी बोर्ड में मौजूद ‘New Registration 2025’ विकल्प चुनें.
  • अब अपना NEET PG रोल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें इसके बाद ऑनलाइन फॉर्म भरें.
  • आवश्यक विवरण सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

    यह भी पढ़ें – आरआरबी एनटीपीसी भर्ती का आखिरी मौका, कल बंद हो जाएगी आवेदन प्रोसेस; पढ़ें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

हमको भूल न जाना… मामा की शादी में नन्हे-मुन्ने भांजे-भांजियों ने गाया गजब गाना, वीडियो वायरल

[ad_1]


शादी-ब्याह में वैसे तो ढेरों रस्में, हंसी-मजाक और नाच-गाना होता है, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक ऐसा पल छाया हुआ है जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है. मामा की शादी में नन्हे-मुन्ने भांजे और भांजियों ने ‘हमको भूल ना जाना प्यारे मामा जी’ गाने पर जो शानदार डांस परफॉर्मेंस दी, उसने पूरे फंक्शन में जान डाल दी. बच्चों की मासूम मुस्कान, उनका शानदार कोऑर्डिनेशन और उनके चेहरे की चमक देखकर हर कोई फूटा नहीं कि बस यही तो है असली शादी वाला जादू. वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि लोग कह रहे हैं “मामा की शादी हो तो ऐसी!”

मामा की शादी में भांजे भांजियों ने किया शानदार डांस

मामा की शादी का जश्न सोशल मीडिया पर इस वक्त छाया हुआ है और इसकी वजह है बच्चों का दिल जीत लेने वाला डांस. शादी में चार छोटे-छोटे बच्चे, जिनमें दो छोटे भांजे और दो नन्ही भांजियां शामिल हैं, ने स्टेज पर आकर ‘हमको भूल ना जाना प्यारे मामा जी’ गाने पर ऐसी क्यूट और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दी कि पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.


वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं. किसी के हाथ में कोई कॉन्फिडेंस को लेकर कमी नहीं, किसी के चेहरे पर जरा भी झिझक नहीं. सभी बच्चे मुस्कुराते हुए, एकदम सिंक में नाचते दिखते हैं, मानो हफ्तों की रिहर्सल के बाद ये खास परफॉर्मेंस तैयार की गई हो.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो

यूजर्स बोले, इससे खूबसूरत को कुछ भी नहीं मजा आ गया

वीडियो को partypulsemedia नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….मामी को भी डांस करना सिखा देना. एक और यूजर ने लिखा…कितने प्यारे बच्चे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कितना खूबसूरत डांस किया है बच्चो ने मजा आ गया.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे


चीटिंग चैट्स के बाद पलाश मुच्छल का हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ के साथ वीडियो वायरल

[ad_1]


म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी को पोस्टपोन कर दिया गया है. स्मृति के पिता की अचानक तबीयत खराब होने के बाद शादी को पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया. शादी के पोस्टपोन होने के बाद जब स्मृति ने इंस्टाग्राम से शादी के फंक्शन की सारी फोटोज और वीडियो डिलीट कर दी उसके बाद से ये दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं. फैंस पलाश पर चीटिंग के आरोप लगा रहे हैं. इसी बीच उनका हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा के साथ वीडियो सामने आया है.

स्मृति के पिता ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वापस आ गए हैं लेकिन अभी तक शादी की तारीख को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है. इसी बीच पलाश की नताशा स्टेनकोविक के साथ एक पुरानी वीडियो वायरल हो रही है जिसमें दोनों कार में डांस करते नजर आ रहे हैं.

पलाश-नताशा का वीडियो वायरल

वायरल हो रहा वीडियो कई साल पुराना है. नताशा अपना हिट गाना डीजे वाले बाबू गाती नजर आ रही हैं. दोनों साथ में बैठकर डांस कर रहे हैं.वो गाने की लिप-सिंक कर रही हैं. नताशा कह रही हैं- दुनिया रखूं जूतों के नीचे, तू कहे तो बन जाऊं डीजे. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है. लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं.

Kudiya rakhu jooto ke niche ft palash Muchhal
byu/priyansh_gif inDesiVideoMemes

एक्स के साथ फोटोज हुईं वायरल

पलाश की एक्स गर्लफ्रेंडस के साथ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें वो घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. पलाश और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड बिरवा शाह की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इसके साथ ही पलाश पर चीटिंग के आरोप लग रहे हैं. उनकी एक चैट के स्क्रीनशॉट सामने आए हैं जिसमें वो एक लड़की के साथ फ्लर्ट करत नजर आ रहे हैं. इन सब चीजों के सामने आने के बाद फैंस पलाश को चीटर कह रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Thamma OTT Release: आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदना की ‘थामा’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें- पूरी डिटेल

[ad_2]

Adhik Maas 2026: साल 2026 में होंगे 13 महीने, सालों बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

[ad_1]


Adhik Maas 2026: 2026 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी है. अगला साल बहुत खास होने वाला है क्योंकि 2026 में 12 नहीं बल्कि 13 महीने होंगे. दरअसल इस साल अधिक मास भी रहेगा. अंग्रेजी कैलेंडर में ये लीप ईयर होता है और हिन्दी पंचांग में अधिक मास.

अधिक मास 2026 में कब ?

विक्रम संवत पंचांग के मुताबिक 2083 वर्ष में 13 महीने होंगे, क्योंकि अंग्रेजी कैलेंडर के साल 2026 में अधिक मास 17 मई से शुरू होकर 15 जून 2026 तक रहेगा यानी अधिक मास ज्येष्ठ माह में आएगा. जप-तप, विष्णु जी की पूजा, तीर्थ यात्रा के लिए अधिक मास का विशेष महत्व है.

अधिक मास क्यों लगता है ?

हिन्दी पंचांग में काल गणना सूर्य और चंद्र के आधार पर की जाती है. जब सौर मास के 32 महीने पूरे होते हैं, तब तक चंद्र मास के 33 महीने हो जाते हैं. सौर वर्ष और चंद्र वर्ष में हर तीसरे साल 1 महीने का अंतर आ जाता है.

इस अंतर को खत्म करने के लिए अधिक मास की व्यवस्था ऋषि-मुनियों ने शुरू की थी. अधिकमास हर तीन साल में एक बार आता है, जिस संवत् में अधिक मास होता है, वह साल 13 महीनों का होता है.

अधिक मास क्यों है जरुरी ?

अधिक मास की वजह से हिन्दी पंचांग और ऋतुओं के बीच का तालमेल बना रहता है. अगर अधिक मास की व्यवस्था नहीं हो तो सावन कभी ठंड में तो कभी गर्मी के दिनों में आता. होली बारिश में मनाई जाती, इसी तरह ऋतु और त्योहार का तालमेल बिगड़ जाता.

अधिकमास में नहीं करते ये शुभ काम

अधिक मास में को शुभ नहीं माना गया है. मलिन होने की वजह से इसे मलमास कहते हैं.अधिक मास में शादी, मुंडन, गृह प्रवेश यज्ञोपवीत, नामकरण जैसे मांगलिक कार्य और जमीन, मकान खरीदी, नए कार्य का शुभारंभ नहीं करते हैं.

Ekadashi in Decemebr 2025: दिसंबर में 2 नहीं बल्कि 3 एकादशी का संयोग, जानें कब-कब है

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]