Video: अपनी दुल्हन को प्रपोज नहीं कर पाया शख्स, उल्टा-सीधा बैठा… लोग बोले- फिल्डिंग सेट हो गई

[ad_1]


Viral Funny Video: कभी-कभी शादियों में ऐसे पल कैद हो जाते हैं जो लोगों को हंसी से लोटपोट कर देते हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जयमाला के बाद दूल्हा–दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं और दूल्हा दुल्हन को फिल्मी अंदाज में घुटनों पर बैठकर गुलाब देना चाहता है.

शख्स ने दूल्हे को डेमो देकर बताया

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि दूल्हा हाथ में गुलाब लेकर स्टेज पर दुल्हन के सामने खड़ा है. दूल्हे के आसपास मौजूद लोग चाहते हैं कि वह घुटनों के बल बैठकर दुल्हन को गुलाब दे, ठीक वैसे ही जैसे फिल्मों में दिखाया जाता है. इसी दौरान दूल्हे के पास खड़ा एक शख्स उसे डेमो देकर बताता है कि किस तरह एक पैर मोड़कर नीचे बैठना है और गुलाब आगे बढ़ाना है.

मजा तब आता है जब दूल्हा उसकी बिल्कुल भी नकल नहीं कर पाता. वह कभी अजीब तरीके से बैठने लगता है, कभी एक पैर गलत मोड़ देता है तो कभी सीधा नीचे ही बैठ जाता है. स्टेज पर खड़े लोग उसकी अजीब हरकतों को देखकर हंसी रोक नहीं पा रहे थे. वह शख्स बार-बार बताता है कि ऐसे बैठो, ऐसे फूल दो, लेकिन दूल्हे की हर कोशिश और भी मजेदार हो जाती है.

नजारा देखकर हंसने लगे लोग

कुछ सेकंड तक कोशिशों का सिलसिला चलता रहता है, लेकिन दूल्हे से यह फिल्मी स्टाइल वाला पोज बन ही नहीं पाता. आखिर में वह हार मानकर खड़े-खड़े ही दुल्हन को गुलाब थमा देता है. दुल्हन मुस्कुराते हुए फूल ले लेती है और स्टेज पर मौजूद सभी लोग जोर से हंस पड़ते हैं. यह सब देखकर शादी का माहौल और भी हल्का-फुल्का हो जाता है. फिर परिवार वाले दूल्हा–दुल्हन को पास रखे सोफे पर बैठा देते हैं.

वीडियो में पीछे से लोगों की हंसी की आवाज और क्लैपिंग साफ सुनाई देती है. जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने कमेंट्स की बाढ़ लगा दी. किसी ने लिखा कि दूल्हा भाई बस खड़े-खड़े ही हीरो बन गए, जबकि एक यूजर ने लिखा कि इस दूल्हे को घुटनों का ABCD सिखाना पड़ेगा. इसकी तो फिल्डिंग सेट हो गई.


2025 में दुनिया खत्म हो जाएगी? पाकिस्तान के नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से हड़कंप!

[ad_1]


दुनियाभर में चर्चित रहस्यवादी रियाज अहमद गौहर शाही की एक पुरानी भविष्यवाणी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है. दावा किया जा रहा है कि उन्होंने लगभग 20–25 साल पहले चेतावनी दी थी कि 2025 में एक विशाल धूमकेतु धरती से टकराएगा और इससे दुनिया का अंत हो जाएगा. यह चर्चा तब और बढ़ गई जब ब्रिटिश मीडिया में सामने आया कि उन्होंने अपनी किताब The Religion of God में इसी तरह का संकेत दिया था. इसी कारण लोग 2025 को कयामत का साल कहकर चर्चा कर रहे हैं.

शाही को मानने वाले लोगों का कहना है कि कोई बड़ा खगोलीय पिंड धरती के बेहद करीब आने वाला है. वे दावा करते हैं कि ऐसा होने पर महासागर उफान पर होंगे, धरती पर बड़े भूकंप आएंगे और इंसानी सभ्यता अस्त-व्यस्त हो जाएगी. हालांकि इन दावों को वैज्ञानिक नजरिए से देखने पर तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आती है, क्योंकि अब तक कोई भी प्रमाण ऐसा नहीं मिला है जो इस प्रलय की पुष्टि करे.

NASA की स्पष्ट प्रतिक्रिया

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने हालिया रिपोर्टों में साफ कर दिया है कि ऐसी कोई चीज धरती की ओर नहीं बढ़ रही जो टकराव का खतरा पैदा करे. बाकी वेधशालाओं ने भी यही कहा कि आने वाले समय में किसी धूमकेतु या एस्टेरॉयड का पृथ्वी से टकराने का कोई अंदेशा नहीं है. पृथ्वी के पास से गुजरने वाली वस्तुओं पर लगातार नजर रखी जा रही है, लेकिन 2025 के लिए खतरे का कोई संकेत नहीं मिला. वैज्ञानिकों ने यह भी माना कि सूर्य की रोशनी में छिपे कुछ एस्टेरॉयड कभी-कभी रातोंरात सामने दिख सकते हैं, लेकिन ऐसा कोई पिंड फिलहाल मौजूद नहीं है, जिसे धरती के लिए खतरा माना जाए.

रियाज गौहर शाही कौन थे

पाकिस्तान के रियाज अहमद गौहर शाही को उनके अनुयायी एक रहस्यवादी और भविष्यवेत्ता मानते हैं. वे 2001 में अचानक लंदन से गायब हो गए, जिसके बाद उनके अनुयायियों ने दावा किया कि वे अभी भी जीवित हैं लेकिन “दुनिया से दूर एक खास अवस्था” में हैं. उनकी भविष्यवाणियां समय-समय पर सोशल मीडिया पर फैलती रहती हैं और कई लोग उन्हें नास्त्रेदमस से भी जोड़कर देखते हैं.

क्या 2025 में वाकई प्रलय आने वाली है?

वैज्ञानिकों के अनुसार 2025 में धूमकेतु टकराव का दावा पूरी तरह धार्मिक व्याख्या और मान्यताओं पर आधारित है, न कि वैज्ञानिक शोध पर. धरती का वातावरण, खगोल विज्ञान की निगरानी व्यवस्था और आधुनिक तकनीक लगातार ग्रहों-उपग्रहों पर नजर रख रही है. इस कारण आने वाले वर्षों में किसी भी बड़े खतरे का अनुमान पहले ही लग जाता है.

ये भी पढ़ें: हांगकांग में 7 बहुमंजिला इमारतों में भीषण आग-55 की मौत, 300 लापता, कई किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें

[ad_2]

इस राज्य में पीसीएस भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी, 1 दिसंबर से कर सकेंगे आवेदन

[ad_1]


छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा–2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत विभिन्न विभागों में कुल 238 पदों पर भर्ती की जाएगी. इस बार सबसे ज्यादा 51 पद नायब तहसीलदार के हैं, जबकि 29 पद मुख्य नगर पालिका अधिकारी (कक्षा ‘ग’) और 28 पद राज्य पुलिस सेवा (DSP) के लिए रखे गए हैं. पिछले वर्षों की तरह इस बार भी पदों की संख्या 200–250 के बीच रही है, जो राज्य में प्रशासनिक सेवाओं की लगातार मांग को दिखाती है.

भर्ती में अन्य महत्वपूर्ण पदों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (कक्षा ‘ख’) के 18 पद, राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 पद, राज्य कर निरीक्षक के 16 पद, उप पंजीयक के 12 पद, आबकारी उप निरीक्षक के 11 पद और राज्य कर सहायक आयुक्त के 10 पद शामिल हैं. सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 30 दिसंबर 2025 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन चलेगी.

उम्र सीमा

आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 21 से 30 वर्ष तय की गई है, जबकि छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष होगी. SC/ST/OBC, महिलाएं, विधवा/परित्यक्ता, पूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवारों को नियम अनुसार अतिरिक्त छूट दी जाएगी. आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री जरूरी है, हालांकि अंतिम वर्ष के उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा दे सकेंगे, लेकिन मुख्य परीक्षा तक डिग्री अनिवार्य रहेगी.

यह भी पढ़ें – क्या है IPS अधिकारी बनने का पूरा क्राइटेरिया? एक क्लिक में जान लें पूरी डिटेल्स

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में पूरी होगी. लिखित परीक्षा और साक्षात्कार मिलाकर कुल 1500 अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.

कब खुलेगी सुधार विंडो

त्रुटि सुधार विंडो 31 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक मुफ्त रहेगी, जबकि 3 से 5 जनवरी तक सशुल्क त्रुटि सुधार किया जा सकेगा. प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को दो शिफ्टों में आयोजित होगी और मुख्य परीक्षा 16 से 19 मई 2026 तक चलेगी.

यह भी पढ़ें – राइट्स लिमिटेड में 400 असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, ऐसे करें फटाफट अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: इस आइलैंड पर अंडे देने सड़कों पर आते हैं केकड़े, कुचलने से ऐसे बचाते हैं कार वाले

[ad_1]


Australia Viral Video: ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस आइलैंड का एक ऐसा नजारा देखने को मिला है, जो बेहद ही अनोखा दिखाई देता है. यहां हर साल लाखों केकड़े अंडे देने के लिए जंगलों से निकलकर समुद्र के किनारे जाते हैं. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा गया है कि बड़ी संख्या में केकड़े सड़कों पर उतार आए है.

मादा केकड़े समुद्र के किनारे छोड़ती हैं अंडे

वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि पत्तों और धुल के बीच सड़क पर कई सारे केकड़े नजर आ रहे हैं, जो जंगल से निकलकर अंडे देने के लिए समुद्र के किनारे जा रहे हैं. इस दौरान कई सड़कें बंद कर दी जाती है और वाहन चलाने वालों को बड़ी ही सावधानी से वाहन चलाना पड़ता है, जैसे वीडियो में देखा जा सकता है कि कार ड्राइवर कितनी सावधानी से कार को चला रहा है, ताकि एक भी केकड़ा उसके नीचे ना आ जाए.

इसके लिए ड्राइवरों को बड़ी सावधानी के साथ वाहन चलाना पड़ता है और साथ ही वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि किसी भी वाहन के चलने की वजह से कोई भी केकड़ा कुचल न जाए, इसके लिए कार के नीचे सपोर्ट भी लगाया गया है, ताकि कोई भी केकड़ा गाड़ी के नीचे आकर कुचल न जाए.

लोगों ने प्रकृति का चमत्कार बताया

जानकारी के मुताबिक, यह हर साल के आखिरी महीने में मादा केकड़ों की भारी संख्या समु्द्रा के किनारे अंडे देने जाती है. समुद्र के किनारे वह अंडे छोड़ देती हैं, जो समु्द्र के लहरों के साथ फैल जाते हैं. इस दौरान नर केकड़े मादाओं की रक्षा करते हुए यात्रा करते हैं.सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है. लोगों को वीडियो काफी पसंद आया है और साथ ही लोग इसे प्रकृति का चमत्कार भी बता रहे हैं.


iPhone 16, iPhone 17 और iPhone Air को सस्ते खरीदने का मौका, ब्लैक फ्राइडे सेल का उठाएं फायदा

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अगर आप पहली बार आईफोन खरीदना या अपने आईफोन को अपग्रेड करना चाहते हैं तो आपके लिए जबरदस्त मौका आ गया है. क्रोमा पर ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान नए आईफोन पर शानदार छूट मिल रही है. इस सेल में आईफोन 16, आईफोन 17 और आईफोन एयर के दाम काफी कम हो गए हैं. ऐसे में आपके पास नए आईफोन पर काफी बचत करने का मौका है. 22 नवंबर से शुरू हुई यह सेल 30 नवंबर तक चलेगी. ऐसे में जल्दी ही इस मौके का फायदा उठाने की जरूरत है. 

iPhone 16 पर कितनी छूट?

पिछले साल लॉन्च हुआ आईफोन 16 ऐप्पल के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में शामिल है. इसे 79,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन क्रोम पर इसका 128GB वर्जन 66,490 रुपये में लिस्टेड है. इस सीधी छूट के अलावा फोन पर बैंक ऑफर्स, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस का फायदा भी उठाया जा सकता है, जिसके बाद इसकी कीमत सिर्फ 39,990 रुपये रह जाएगी. यानी इस आईफोन को आप लॉन्चिंग के वक्त की कीमत से आधे में अपने घर ला सकते हैं.

iPhone 17

अगर आप लेटेस्ट आईफोन लेना चाहते हैं तो आईफोन 17 पर भी बंपर छूट मिल रही है. भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये है, लेकिन क्रोमा की ब्लैक फ्राइडे सेल में आप इसे सस्ता खरीद सकते हैं. बैंक ऑफर, ट्रेड-इन डील्स और कैशबैक के बाद इस प्रो मॉडल वाले कई फीचर्स से लैस इस आईफोन की कीमत केवल 45,900 रुपये रह जाएगी. यानी आपको लेटेस्ट आईफोन कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है.

iPhone Air

यह ऐप्पल का अब तक का सबसे पतला आईफोन है. इसके बावजूद इसमें एक से बढ़कर एक फीचर्स हैं. 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुए इस आईफोन पर बंपर कैशबैक, बैंक ऑफर और ट्रेड-इन डील्स मिल रही है, जिसके बाद आप इसे केवल 54,900 और देकर अपना बना सकते हैं. यानी यह आईफोन भी लॉन्चिंग कीमत से लगभग आधे दामों में मिल रहा है.

ये भी पढ़ें-

एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा! बैंकिंग डीटेल चुरा और एनक्रिप्डेट मैसेज पढ़ सकता है यह मालवेयर, ऐसे रहें सेफ

[ad_2]

BCCI को IPL टीम मालिक का कड़ा संदेश, साउथ अफ्रीका से हार के बाद भड़का गुस्सा

[ad_1]


IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 की टेस्ट सीरीज हार ने देशभर में बहस छेड़ दी है. गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में टीम इंडिया को मिली 408 रनों की शर्मनाक हार के बाद अब टीम के सपोर्ट स्टाफ और चयन नीति पर सवाल उठने लगे हैं. इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने सोशल मीडिया पर BCCI को सीधा संदेश देते हुए टीम की तैयारी को लेकर सख्त टिप्पणी की है.

पार्थ जिंदल का BCCI को कड़ा संदेश

पार्थ जिंदल ने X पर लिखते हुए कहा कि यह हार बताती है कि भारत को टेस्ट क्रिकेट के लिए एक स्पेशलिस्ट रेड-बॉल कोच की जरूरत है. उन्होंने कहा, “घर में इस तरह की हार… मुझे नहीं याद आखिरी बार ऐसी कमजोरी कब दिखी थी. जब रेड-बॉल स्पेशलिस्ट को मौका नहीं देंगे तो यही होगा. टीम में टेस्ट फॉर्मेट की असली ताकत झलक ही नहीं रही है. भारत को तुरंत टेस्ट के लिए अलग कोच नियुक्त करना चाहिए.”

जिंदल की यह टिप्पणी सीधे तौर पर संकेत देती है कि मौजूदा कोचिंग सेटअप को लेकर IPL फ्रेंचाइजी मालिक भी चिंतित हैं.

गंभीर ने किसी एक खिलाड़ी को नही ठहराया दोषी

मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसी एक खिलाड़ी पर उंगली नहीं उठाई. हालांकि उनकी बातों से यह साफ था कि वे कप्तान ऋषभ पंत के “गैलरी को खुश करने वाले शॉट” पर बेहद खफा हैं. 

भारत ने 95/1 से अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन मार्को यानसन के शानदार स्पेल के बाद स्कोर 122/7 हो गया. इसी दौरान पंत ने भी एक गैर-जरूरी आक्रामक शॉट खेलकर विकेट गंवा दिया. जिसने मैच पूरी तरह साउथ अफ्रीका की ओर मोड़ दिया.

गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “एक शॉट पर किसी खिलाड़ी को दोष नही दे सकते हैं. हर एक खिलाड़ी की जिम्मेदारी है. हमें रेड-बॉल क्रिकेट में बहुत सुधार करना होगा-चाहे मानसिक रूप से, तकनीकी रूप से या टीम के लिए त्याग करने की बात हो. सबसे जरूरी है की गैलरी के लिए नहीं खेलना चाहिए.”

भारत की टेस्ट फॉर्म पर बढ़ते सवाल

एक साल में घर पर दूसरी टेस्ट सीरीज हार ने भारत की ताकत पर बड़ा सवाल खड़ा किया है. पिछले वर्ष न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 3-0 से हराया था और अब साउथ अफ्रीका ने भी क्लीन स्वीप कर दिया.  ऐसे में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या भारत को अब टेस्ट क्रिकेट के लिए अलग कोचिंग और चयन प्रणाली अपनानी चाहिए? 

[ad_2]

दो टांगों पर घोड़ा… बरात में दूल्हे के मुंह को आ गया कलेजा, वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे हंसी

[ad_1]


सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. ऐसे ही एक वीडियो ने फिलहाल सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है, जिसमें शादी की बरात में दूल्हा घोड़े पर बैठा है. अचानक  घोड़ा अपनी दो टांगें ऊपर कर लेता है और बरात में चलने लगता है. दो टांगों पर चलने से घोड़े पर बैठा दूल्हा एकदम पीछे की तरफ से झुक जाता है, जिसे देखकर सब लोग हैरान रह जाते हैं. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोग दूल्हे को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. 

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर यह वीडियो @mannkaurr1 के अकाउंट से शेयर किया गया है. एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पहले बरात में दूल्हा घोड़े पर आराम से बैठा होता है, लेकिन जैसे ही घोड़ा थोड़ी दूर चलता है, वह अपनी आगे की दो टांगें ऊपर उठा लेता है और सिर्फ पीछे वाली दो टांगों के साथ ही आगे चलने लगता है. इसे देखकर कई लोग घबरा जाते हैं. हालांकि, दूल्हे ने घोड़े को इतनी कसकर पकड़ लिया कि दो टांगें ऊपर करने के बाद भी दूल्हा घोड़े से नीचे नहीं गिरता और बैलेंस बनाकर बैठा रहता है. इस वीडियो को शेयर करते हुए @mannkaurr1 लिखती है कि जब घोड़े वाले भैया को आधा पेमेंट मिले, तब घोड़ा ऐसी हरकतें करता है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. इस वीडियो पर अब तक 108 के से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और कई लोगों ने इसे शेयर भी किया है.

यूजर्स बोले, पेमेंट पूरी नहीं दी…

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोग मजेदार कमेंट्स करने लगे. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है कि घोड़े की चार टांगे हैं, लेकिन आधा पेमेंट मिलने से यह दो टांगों पर ही चलेगा. एक अन्य यूजर ने मजाक के अंदाज में लिखा है कि घोड़े से ज्यादा उस पर बैठे दूल्हे की फटी पड़ी है. दूसरा यूजर लिखता है कि घोड़े की इस हरकत के बाद दूल्हे की जान हलक में आ गई. इसके अलावा कई लोगों ने इस घटना को खतरनाक भी बताया. 

ये भी पढ़ें: Video: iPhone के बॉक्स में लंच रख स्कूल लाया बच्चा, मेडम जी ने लगा दी क्लास, मजेदार वीडियो वायरल

13 साल के करियर में इस एक्ट्रेस ने दी हैं सिर्फ 3 फ्लॉप फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर करती हैं राज

[ad_1]


बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की बात होती है तो सबसे पहले नाम आलिया भट्ट का आता है. उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है. आलिया की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है उनके लिए फैंस दीवाने हैं. जब भी आलिया की किसी फिल्म की अनाउंसमेंट होती है तो उसके लिए लोगों में एक्साइटमेंट अलग ही देखने को मिलती है. आलिया को इंडस्ट्री में 13 साल हो चुके हैं. आइए आपको बताते हैं 13 साल में उन्होंने कितनी हिट और फ्लॉप फिल्में दी हैं.

इस फिल्म से किया डेब्यू

आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में साल 2013 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था. इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आए थे. आलिया भट्ट की पहली ही फिल्म हिट साबित हुई थी. उसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं. उन्होंने लगातार 6 हिट फिल्में भी दी थीं.

ये थीं फ्लॉप फिल्में

आलिया भट्ट ने अपने 13 साल के करियर में बहुत ही कम फ्लॉप फिल्में दी हैं. उनकी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट बहुत कम है. पहली फ्लॉप फिल्म शानदार (43.13 करोड़) उसके बाद कलंक (80.35 करोड़) और तीसरी फ्लॉप फिल्म जिगरा (30.69 करोड़) है.

ये रहीं एवरेज फिल्में

आलिया की कई फिल्में एवरेज रही हैं. एवरेज फिल्मों की बात करें तो इसमें हाइवे, उड़ता पंजाब, ब्रह्मास्त्र हैं. बाकी सारी फिल्में उनकी हिट और सुपरहिट रही हैं.

13 साल के करियर में इस एक्ट्रेस ने दी हैं सिर्फ 3 फ्लॉप फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर करती हैं राज

आलिया की हिट फिल्में

आलिया ने अपने करियर में ज्यादातर फिल्में हिट और सुपरहिट ही दी हैं. इन फिल्मों की लिस्ट बहुत लंबी है. इसमें स्टूडेंट ऑफ द ईयर, 2 स्टेट्स, हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया, कपूर एंड संस, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, राजी, गली बॉय, गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी शामिल हैं.

आलिया की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Box Office: क्या करके मानेगी ये गुजराती फिल्म? 50 लाख बजट लेकिन मुनाफा 15 हजार% से भी ज्यादा, अजय देवगन की मूवी रह गई पीछे

[ad_2]

शेयर बाजार में ताबड़तोड़ तेजी, रिकॉर्ड हाई लेवल पर सेंसेक्स और निफ्टी; क्या है वजह?

[ad_1]


Share Market: तीन दिन की गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार में गजब की तेजी देखी गई. बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अच्छी-खासी बढ़त हासिल की. मार्केट में तेजी का सिलसिला गुरुवार को भी बरकरार रहा. गुरुवार को कारोबार के दौरान दोनों इंडेक्स लाइफटाइम हाई लेवल पर पहुंच गए. जहां निफ्टी 26,300 के पार चला गया. वहीं, सेंसेक्स भी पहली बार 86,000 का आंकड़ा पार कर गया. सुबह 10:19 बजे निफ्टी 73 अंक या 0.28 परसेंट चढ़कर 26,278.00 पर कारोबार करता नजर आया. वहीं, सेंसेक्स 294 अंक या 0.34 परसेंट की बढ़त हासिल कर 85,903.02 के लेवल पर था. 

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि तीसरी तिमाही में कारोबारी नतीजे में सुधार की उम्मीद और बेहतर मैक्रोइकोनॉमिक माहौल के चलते शेयर बाजार में तेजी आई है. बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने ANI को बताया कि भारतीय शेयर बाजार 27 सितंबर, 2024 को अपने ऑल टाइम हाई लेवल 85978 के अचीव करने के लिए अच्छी स्थिति में है. अगर मार्केट इस लेवल के ऊपर बंद हुआ, तो बाजार के उन सेगमेंट्स में और तेजी से सुधार आने के रास्ते खुल सकते हैं, जिन्होंने पिछले 14 महीनों में खराब परफॉर्म किया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि FY26 की दूसरी छमाही में कॉर्पोरेट अर्निंग्स के कम होती महंगाई, उपभोग में सुधार, सपोर्टिव फिस्कल और मॉनेटरी पॉलिसीज से बेहतर होने की उम्मीद है. 

शेयर बाजार में आई तेजी की वजहें

  • शेयर बाजार में आई इस तेजी की एक वजह फेडरल रिजर्व से रेट कट की बढ़ती उम्मीदें भी हैं. अमेरिका के कमजोर कन्ज्यूमर डेटा ने अगले महीने ब्याज दर में कटौती होने की संभावना को और बढ़ा दिया है. CME ग्रुप के फेडवॉच डेटा के मुताबिक, 85 परसेंट लोगों का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व और जेरोम पावेल इंटरेस्ट रेट को कम कर देंगे. 
  • बुधवार को इंडेक्स की अच्छी शुरुआत से सेंसेक्स के लगभग सभी स्टॉक हरे निशान पर आ गए. शुरुआतीर कारोबार में अडानी पोर्ट्स को सबसे ज्यादा फायदा हुआ, जिसने 1.93 परसेंट की बढ़त हासिल की. इसके बाद एक्सिस बैंक 1.90 परसेंट तक चढ़ा, ट्रेंट 1.79 परसेंट, टाटा स्टील 1.74 परसेंट और बजाज फाइनेंस में भी 1.57 परसेंट की तेजी आई है.  बैंकिंग, मेटल और फाइनेंशियल स्टॉक्स में खरीदारी से सेंसेक्स को मजबूती मिली.
  • इसके अलावा, शुरुआती कारोबार के एक घंटे बाद निफ्टी मिडकैप 100 में 1.13 परसेंट की बढ़त देखी गई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 ने 1.21 परसेंट की बढ़त हासिल की. सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर थे. निफ्टी मेटल में 1.93 परसेंट की बढ़त हुई, निफ्टी PSU बैंक में 1.60 परसेंट का उछाल आया, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ने 1.56 परसेंट की बढ़त हासिल की, जबकि निफ्टी IT, निफ्टी फार्मा, निफ्टी ऑटो और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई.
  • कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है, जिससे बाजार को और मजबूती मिली. ब्रेंट क्रूड 62.48 रुपये प्रति बैरल पर आ गया, जो 22 अक्टूबर के बाद का सबसे निचला लेवल है. इस बीच, पीस डील पर अमेरिका के साथ यूक्रेन की सहमति बनने के साथ रूस के साथ लड़ाई खत्म करने में मदद मिल सकती है. अगर सबकुछ ठीक रहा, तो रूसी एनर्जी पर से भी कुछ पाबंदियां हट सकती हैं, जिससे ग्लोबल लेवल पर सप्लाई बढ़ सकती है.
  • अगले महीने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक समिति की बैठक होने वाली है. मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक, इस बार भी रिजर्व बैंक रेपो रेट में 0.25 परसेंट की कटौती कर सकती है. इससे बैंकों को लोन पर ब्याज कम करने में मदद मिलेगी. 
  • बाजार के लिए एक और पॉजिटिव फैक्टर विदेशी निवेशकों की लगातार भारतीय शेयरों की खरीदारी है. कल कैश मार्केट में FIIs ने 4778 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर खरीद डाले. जबकि घरेलू निवेशकों ने 6247 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अभी घरेलू शेयर बाजार में और भी खरीदारी होगी.

 

ये भी पढ़ें:

शेयर बाजार ने दिखाया दम, ऑल-टाइम हाई के करीब पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी भी 26000 के पार 

[ad_2]