मानहानि मामले में समीर वानखेड़े बोले बदनाम किया, नेटफ्लिक्स ने कहा – ‘जनता सब जानती है’

[ad_1]


दिल्ली हाई कोर्ट में नेटफ्लिक्स ने आईआरएस अफसर समीर वानखेड़े द्वारा दायर मानहानि मुकदमे का जोरदार विरोध किया. यह मुकदमा नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ द बैडस ऑफ बॉलीवुड में वानखेड़े की कथित नकारात्मक छवि दिखाए जाने को लेकर दायर किया गया है.

दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान नेटफ्लिक्स की ओर से पेश वकील ने कहा कि ऐसे मामलों में मानहानि साबित करना आसान नहीं होता और यह सिर्फ ट्रायल के बाद ही तय हो सकता है.

उन्होंने दलील देते हुए कहा कि केवल यह कहना कि शो द बैडस ऑफ बॉलीवुड को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बनाया है मानहानि साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है. समीर वानखेड़े को दुर्भावना साबित करनी होगी. 

समीर वानखेड़े के खिलाफ हुई पूछताछ और आरोप 2022 से ही सार्वजनिक डोमेन में मौजूदा- वकील 

नेटफ्लिक्स की तरफ से पेश वकील ने कहा समीर वानखेड़े के खिलाफ हुई पूछताछ और आरोप साल 2022 से ही सार्वजनिक डोमेन में मौजूद हैं लेकिन उन्होंने तब कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की. ऐसे में अंतरिम आदेश जारी करना उचित नहीं होगा. वकील कहा कि वानखेड़े खुद कहते हैं कि उन्हें मीडिया की आलोचना से कोई दिक्कत नहीं फिर सीरीज के एक डेढ़ मिनट के व्यंग्यात्मक हिस्से पर आपत्ति कैसे कर सकते हैं.

समीर वानखेड़े ने नेटफ्लिक्स के वकील की दलील का किया विरोध 

दिल्ली हाई कोर्ट में समीर वानखेड़े की ओर से दावा किया गया है कि सीरीज को जानबूझकर इस तरह बनाया गया है कि उनकी छवि खराब हो. साथ ही यह भी कहा गया कि एक पात्र द्वारा सत्यमेव जयते बोलने के बाद अभद्र इशारा दिखाया गया जो राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े कानूनों का उल्लंघन है.

कोर्ट ने वानखेड़े की कानूनी टीम से ईडी और सीबीआई जांच से जुड़े आदेशों की जानकारी पेश करने को कहा है. अब मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी.

[ad_2]

…तो क्या ChatGPT बन जाएगा पैसे कमाने की मशीन? कंपनी कर रही है यह प्लानिंग

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

एआई चैटबॉट चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई अब एक नया प्लान बना रही है. कंपनी की योजना अब सिर्फ नए और स्मार्ट चैटबॉट बनाना नहीं है बल्कि अपने चैटबॉट को पैसे कमाने की मशीन में बदलने का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनएआई चैटजीपीटी के यूजर्स को पेड सब्सक्राइबर्स में बदलना चाहती है. कंपनी को उम्मीद है कि उसके 2.6 अरब वीकली यूजर्स में 8.5 प्रतिशत यानी करीब 22 करोड़ यूजर्स चैटजीपीटी का प्रीमियम वर्जन खरीदेंगे. अगर ऐसा होता है तो यह दुनिया की सबसे बड़ी सब्सक्रिप्शन सर्विस बन सकती है.

अभी कितने यूजर करते हैं प्रीमियम सर्विस का यूज

इस साल जुलाई तक चैटजीपीटी के लगभ 5 प्रतिशत वीकली एक्टिव यूजर्स (करीब 3.5 करोड़) कंपनी के प्लस और प्रो प्लान का यूज करते हैं.भारत में इनकी कीमत क्रमश: 1,999 रुपये और 19,900 रुपये प्रति महीना है. ओपनएआई का मानना है कि यह सिर्फ शुरुआत है और आगे चलकर और बड़ी संख्या में लोग उसकी पेड सर्विसेस को यूज करेंगे.

अभी कैसी है कंपनी की वित्तीय हालत

ओपनएआई लगातार पॉपुलर होती जा रही है, लेकिन इसकी आर्थिक स्थित ग्रोथ और लागत के बीच फंसी हुई है. कंपनी की सालाना रेवेन्यू रन रेट इस साल के आखिर तक 20 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, लेकिन इसके साथ ही खर्चे भी आसमान छू रहे हैं. एडवांस्ड एआई सिस्टम चलाने और रिसर्च के लिए कंपनी की कंप्यूटेशनल डिमांड भी बढ़ रही है, जिससे लागत बढ़ती जा रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की पहली छमाही में ओपनएआई ने 4.3 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू जनरेट किया था, लेकिन इस समयावधि के दौरान उसने 2.5 बिलियन डॉलर खर्च किए थे. 

आमदनी के दूसरे तरीके भी देख रही कंपनी

सब्सक्रिप्शन के अलावा ओपनएआई आमदनी के दूसरे तरीके भी एक्सप्लोर कर रही है. कंपनी को उम्मीद है कि भविष्य में उसकी 20 प्रतिशत आमदनी चैटजीपीटी में शॉपिंग और एडवरटाइजमेंट वाले फीचर्स से आएगी. 

ये भी पढ़ें-

क्या लैपटॉप को है कवर या टेम्पर्ड ग्लास की जरूरत? नुकसान होने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

[ad_2]

Video: फैक्ट्री में हाइड्रोलिक मशीन के नीचे दबा शख्स, अपने रिस्क पर ही देखें ये खौफनाक वीडियो

[ad_1]


Viral Shocking Video: काम करते समस कभी-कभी एक पल ऐसा आ जाता है, जो जिंदगी का रुख बदल देता है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो भी ऐसा ही हादसा दिखाता है, जिसमें एक फैक्ट्री में काम कर रहा शख्स पर भारी मशीन का ऊपरी हिस्सा गिर पड़ा. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि हादसा इतना अचानक हुआ कि वह खुद को बचा भी नहीं सका और दब गया.

मशीन की सफाई करते हुए हादसा

यह घटना एक फैक्ट्री के अंदर की है, जहां कई मजदूर रोज की तरह अपना काम कर रहे थे. वीडियो की शुरुआत में दिखाई देता है कि एक शख्स बड़ी मशीन के पास खड़ा होकर उसे साफ कर रहा है. वह मशीन के नीचे वाले हिस्से तक पहुंचने की कोशिश करता है और पूरी तरह झुककर उसकी सफाई करता है.


सब कुछ सामान्य चल रहा होता है, तभी अचानक मशीन का भारी हिस्सा ऊपर से नीचे सरकने लगता है. मजदूर शायद इस बात का अंदाज़ा भी नहीं लगा पाता कि मशीन उसकी ओर गिर रही है. कुछ ही सेकंड में मशीन उसके ऊपर आ गिरती है और वह उसी में दब जाता है.

मशीन के नीचे दबा शरीर का हिस्सा

वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद मजदूर का सिर बाहर की तरफ नजर आता है, जबकि उसका लगभग पूरा शरीर मशीन के नीचे दब चुका होता है. घटना इतनी तेज और अचानक होती है कि आसपास मौजूद कर्मियों को समझने में भी कुछ सेकंड लग जाते हैं कि आखिर हुआ क्या है.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो चुका है और लोग फैक्ट्री के अंदर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि मशीनों के पास काम करते समय एक छोटी सी चूक भी बड़ा हादसा बन सकती है.


WPL 2026 ऑक्शन में मालामाल हुई ये खिलाड़ी, 11 गुना बढ़ी कीमत; करोड़ पार गया प्राइस

[ad_1]


आशा शोभना को महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा. शोभना के लिए अन्य टीमों ने भी इंटरेस्ट दिखाया, तभी उनका प्राइस 30 लाख से एक करोड़ के पार पहुंचा. आशा का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, जिन्हें पिछले संस्करण के मुकाबले 11 गुना ज्यादा पैसा इस ऑक्शन में मिला.

कौन हैं आशा शोभना

आशा शोभना एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जिनका जन्म 16 मार्च, 1991 को केरल के त्रिवेन्द्रम में हुआ था. 34 वर्षीय शोभना ने भारत के लिए अभी तक 2 वनडे और 6 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. वह 2022/23 और 2023/24 संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलीं थी.

आशा शोभना ने महिला प्रीमियर लीग में अभी तक आरसीबी के लिए कुल 15 मैच खेलें, जिनमें उन्होंने 17 विकेट लिए हैं. हालांकि बल्ले से वह कुछ खास नहीं कर पाई हैं, लेकिन उनके अंदर वो क्षमता है.

WPL 2026 ऑक्शन में हुईं मालामाल

महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए हुए ऑक्शन में आशा शोभना की लौटरी निकल गई, उन्हें पिछले साल की तुलना में 11 गुना ज्यादा पैसा मिला. वह आरसीबी में 10 लाख रुपये के प्राइस के साथ थीं. आगामी संस्करण के लिए उन्होंने ऑक्शन में अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था. उनका प्राइस 1 करोड़ से ऊपर पहुंच गया.

आशा शोभना को यूपी वॉरियर्स ने 1 करोड़ 10 लाख रुपये के प्राइस के साथ खरीदा. आशा पर दिल्ली कैपिटल्स और उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी आरसीबी भी इंटरेस्टेड थी, वह भी उन्हें खरीदने के लिए बोलियां लगा रही थीं. तभी शोभना का प्राइस 1 करोड़ के पार पहुंचा. आखिरकार यूपी ने बाजी मारी, देखकर लग रहा था कि वह हर हाल में अनुभवी स्पिनर को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है.

UP Warriorz में लौटीं दीप्ति शर्मा

यूपी वॉरियर्स ने मार्की प्लेयर्स राउंड में दीप्ति शर्मा को 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा, वह पहले भी इसी टीम का हिस्सा थीं. मार्की प्लेयर्स राउंड में कुल 8 प्लेयर्स थे, जिनमें से 7 पर सफल बोली लगी लेकिन एलिसा हीली इस राउंड में नहीं बिकी.



[ad_2]

Video: तोते ने चोंच से ऑपरेट किया फोन, देखी Youtube शॉर्ट्स, लोग बोले- इसे भी रील की लत लग गई

[ad_1]


Funny Viral Video: आज के टाइम में फोन की लत ने सभी को परेशान कर दिया है. हर कोई फोन के साथ ही अपने दिन की शुरुआत करने लगा है.  चाहे छोटे बच्चे, जवान या फिर बुजुर्ग सभी को फोन की तगड़ी लत लगी हुई है, लेकिन सोचिए इंसानों को फोन की लत लगी होना तो समझ आता है, लेकिन अगर यहीं लत अब जानवर और पक्षी को लग जाए तो यह देखने में कितना शॉकिंग होगा. हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक तोता फोन मजे से फोन चलाता हुआ नजर आ रहा है.

तोता स्क्रॉल करता नजर आया वीडियो

वीडियो में देखा गया है कि एक तोता जमीन पर रखे फोन को चलाता हुआ नजर आ रहा है. हैरानी की बात यह है कि तोता सिर्फ फोन को देख नहीं रहा है, बल्कि फोन को सही तरीके से चला रहा है. तोता फोन के बैक बटन को प्रेस करता है और उसके बाद तुरंत यूट्यूब ओपन करता है.


फिर वीडियोज को देखने लगता है और यहीं नहीं जैसे हमें कोई वीडियो पसंद नहीं आती तो हम वीडियो को स्क्रॉल कर देते हैं, वैसे ही तोता भी वीडियो को स्क्रॉल करता हुआ दिखाई देता है. आगे एक ओर मजेदार चीज देखने को मिली. वीडियो देखते समय जब तोते के सामने एक अन्य तोते की वीडियो आती है तो वह सिर्फ उसे देखता नहीं है, बल्कि लाइक भी करता है. इससे यह साफ होता है कि तोते में कितना दिमाग भरा पड़ा है.

तोते को भी रील की लत लग गई – यूजर्स

तोते की समझदारी देख हर कोई हैरान रह गया है. वीडियो देखकर यह साफ हो गया है कि तोते को फोन चलाना बहुत ही अच्छे से आता है. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो को देखने के बाद लोगों के बड़े ही मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैं.

कुछ लोगों ने कहा कि इतना होशियार तोता है तो वहीं कुछ ने कहा कि तोते ने भी ऐड को हटा दिया. वहीं कुछ ने कहा कि अमेरिका क्या कहता था. एक यूजर ने कहा कि तोते को भी रील की लत लग गई है. इस तरह के बड़े ही फनी कमेंट्स वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं.


तीन शादियां, करोड़ों की संपत्ति और शाही लाइफस्टाइल, इतने अमीर हैं पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान

[ad_1]


पाकिस्तान में एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरम हो गया है. सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह फैल गई कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की अदियाला जेल में हत्या कर दी गई है. हालांकि अब तक सरकार या जेल प्रशासन ने इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इस अफवाह के बाद से उनके समर्थकों के बीच डर और भ्रम फैल गया है.

परिवार और समर्थकों ने जताई नाराजगी
अफवाहों के बाद इमरान खान की तीनों बहनें- नौरीन, अलीमा और उजमा जेल पहुंचीं और अपने भाई से मिलने की मांग की. उनका आरोप है कि पुलिस ने न केवल उन्हें बल्कि बाहर मौजूद पीटीआई समर्थकों को भी बुरी तरह धक्का दिया और रोका. परिवार का कहना है कि उन्हें पिछले तीन हफ्तों से इमरान खान से मिलने नहीं दिया गया है, जिससे उनकी सेहत और सुरक्षा को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं.

बेहद अमीर हैं इमरान खान 
14 साल की जेल सजा काट रहे इमरान खान पाकिस्तान के सबसे अमीर राजनेताओं में शामिल हैं. रिपोर्टों के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 410 करोड़ रुपये आंकी जाती है. उनकी सबसे महंगी संपत्तियों में इस्लामाबाद का बानीगाला मेंशन है, जिसकी कीमत लगभग 750 मिलियन डॉलर बताई जाती है. इसके अलावा लाहौर के जमान पार्क में उनका घर लगभग 29 मिलियन डॉलर का है. इसके साथ ही उनके पास कृषि जमीन और फार्महाउस भी हैं जिनकी कीमत लगभग 0.8 मिलियन डॉलर मानी जाती है.

विवादों में रही है उनकी लाइफस्टाइल
उनकी लाइफस्टाइल अक्सर विवादों में रही है. प्रधानमंत्री रहते हुए उनके हेलीकॉप्टर उपयोग पर सरकार का लगभग 1 बिलियन पाकिस्तानी रुपये खर्च हुआ था. उनके नाम पर कोई कार दर्ज नहीं है, लेकिन वे अक्सर टोयोटा लैंड क्रूजर और मर्सिडीज मेबैक S600 जैसी महंगी गाड़ियों में चलते देखे गए हैं. 2022 में उन्होंने लगभग 18.56 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी और 2023 में उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये टैक्स चुकाया था. उनकी संपत्ति सूची में दर्ज 2 लाख की चार बकरियां भी लोगों के लिए चर्चा का मजेदार विषय बन गई थीं.

कानूनी केस और जेल की सजा
इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी दोनों को हाल ही में सजा सुनाई गई है. इमरान खान को 14 साल और बुशरा बीबी को 7 साल की सजा दी गई है. दोनों पर भारी जुर्माने भी लगाए गए हैं.

इमरान खान की तीन शादियां- कौन हैं उनकी पत्नियां?

बुशरा बीबी- तीसरी पत्नी
बुशरा बीबी एक आध्यात्मिक गुरु और राजनीतिक चेहरा हैं. उनकी पहली शादी ख्वार मनिका से हुई थी, जिनसे उनके पांच बच्चे -तीन बेटियां और दो बेटे हैं. 2018 में उनकी शादी इमरान खान से हुई, लेकिन यह शादी शुरुआत से विवादों में रही. निकाह पढ़ाने वाले मौलवी ने अदालत में कहा कि शादी इद्दत पूरी होने से पहले हुई थी, जिससे यह रिश्ता आज भी विवादों में है.

रेहम खान – दूसरी पत्नी
रेहम खान ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार हैं. उन्होंने 2014 में इमरान खान से शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता सिर्फ एक साल चला और 2015 में दोनों अलग हो गए. अपनी किताब में रेहम ने इमरान पर घरेलू हिंसा, बेवफाई और यहां तक कि पांच नाजायज बच्चों का दावा किया, हालांकि वो इनमें से किसी भी दावे का कोई सबूत नहीं दे सकीं.

जेमिमा गोल्डस्मिथ – पहली पत्नी
इमरान की पहली शादी 1995 में ब्रिटिश पत्रकार और फिल्म निर्माता जेमिमा गोल्डस्मिथ से हुई थी. इस शादी से उनके दो बेटे-सुलेमान और कासिम हैं. दोनों ने 2004 में तलाक लिया.

[ad_2]

नियमों की अनदेखी पर एक्शन में सेबी, 68 इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के रजिस्ट्रेशन रद्द

[ad_1]


SEBI Actions on Investment Advisors: पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने नवीनीकरण शुल्क का भुगतान नहीं करने पर गुरुवार को 68 निवेश सलाहकारों का पंजीकरण रद्द कर दिया. सेबी की नामित प्राधिकारी सोमा मजूमदार द्वारा जारी आदेश में कहा गया, “मध्यस्थ विनियम, 2008 के तहत नोटिस संख्या 1 से 68 तक के निवेश सलाहकारों के पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किए जाते हैं.”

सेबी का सख्त कदम

जिन संस्थाओं का पंजीकरण रद्द किया गया है, उनमें ट्रू नॉर्थ लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, इक्विटी मंत्रा, सौरभ मुंद्रा, शीतल अग्रवाल, अतीत हेमंत वाघ, गेटबासिस सिक्योरिटीज एंड टेक्नोलॉजीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ल्यूसिड टेक्नोलॉजीज और एवेन्यू वेंचर पार्टनर्स इन्वेस्टमेंट एडवाइजर एलएलपी जैसी कंपनियाँ और व्यक्तिगत सलाहकार शामिल हैं.

सेबी के निवेश सलाहकार (IA) विनियमों के अनुसार, प्रत्येक पंजीकृत निवेश सलाहकार को पंजीकरण की मंजूरी की तारीख से हर पाँच वर्ष में नवीनीकरण शुल्क जमा करना अनिवार्य है.

शो-कॉज नोटिस के बाद कार्रवाई

नियामक ने बताया कि इन संस्थाओं को बार-बार समयसीमा समाप्त होने की जानकारी देने के बावजूद उन्होंने शुल्क का भुगतान नहीं किया. फरवरी से जून के बीच सेबी ने इन्हें कई शो-कॉज नोटिस जारी किए थे. चूँकि इनका प्रमाणपत्र पहले ही समाप्त हो चुका था, इसलिए सेबी ने पंजीकरण रद्द करने को आवश्यक कदम बताया, ताकि पंजीकरण का गलत उपयोग करके निवेशकों को गुमराह करने की स्थिति न बने. मजूमदार ने आदेश में कहा कि नोटिसधारकों के प्रमाणपत्र पहले ही निष्क्रिय हो चुके हैं, इसलिए मध्यस्थ विनियम, 2008 के तहत इनके पंजीकरण रद्द किए जाते हैं.

दूसरी तरफ सेबी ने निवेश सलाहकारों (IA) और शोध विश्लेषकों (RA) के लिए शैक्षिक योग्यता मानदंडों में राहत दी है. अब किसी भी विषय में स्नातक करने वाले व्यक्ति इन दोनों श्रेणियों में पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे. हालांकि, डोमेन ज्ञान और पेशेवर क्षमता बनाए रखने के लिए नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (NISM) की प्रमाणन परीक्षा पास करना अनिवार्य रहेगा.

अभी तक पंजीकरण के लिए आवेदकों के पास वित्त, व्यवसाय प्रबंधन, वाणिज्य, अर्थशास्त्र या पूंजी बाजार जैसे वित्त-संबंधित क्षेत्रों में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री होना आवश्यक था. नई व्यवस्था के अनुसार अब कानून, इंजीनियरिंग या किसी भी अन्य विषय से स्नातक उम्मीदवार भी निवेश सलाहकार और शोध विश्लेषक बनने के लिए पात्र होंगे.

ये भी पढ़ें: क्या AI एक गुब्बार है जो किसी भी वक्त फट सकता है, क्यों इससे किया जा रहा सावधान?

[ad_2]

‘बिल्कुल धरम जी पर गया है’, सनी देओल के बारे में हेमा मालिनी ने कही थी ये बात

[ad_1]


दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल फैमिली सदमे है. फिल्म इंडस्ट्रीज के लोग इस सच स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि उनके सबसे चहेते सुपरस्टार अब नहीं रहे. इन्हीं सब के बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अदाकारा हेमा मालिनी का एक पुराना इंटरव्यू दर्शकों के बीच काफी वायरल हो रहा है.

इंटरव्यू में हेमा मालिनी धर्मेंद्र संग अपनी शादी और धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके दोनों बेटों सनी और बॉबी देओल संग अपने रिश्ते को लेकर बातें कर रही हैं.

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के ‘रेंडेजवस विद सिमी गरेवाल के एक एपिसोड का है. इस एपिसोड में हेमा मालिनी के संग उनकी दोनों बेटियां ईशा और अहाना भी शामिल हुई थीं.

इस बातचीत में हेमा मालिनी यूं तो कई खुलासे करती हैं. मगर सबसे दिलचस्प मोड़ तब आता है जब वह अपने सौतेले बेटे सनी देओल के स्वभाव को लेकर खुलासा करती हैं उनका नेचर किस पर गया है.


कैसा है सनी-बॉबी संग ईशा-अहाना का रिश्ता
इंटरव्यू में सिमी ग्रेवाल ईशा और अहाना से काफी कुछ सवाल करती हैं. दोनों उतनी ही बेबाकी से सिमी के सवालों का जवाब देती हुई दिख रही हैं. आखिरी में जब सिमी ईशा से पूछती हैं कि उनका उनके भाई सनी और बॉबी देओल संग उनकी बॉन्डिंग कैसी है.

इस पर ईशा ने कहा, हम दोनों के क्लोज हैं लेकिन हम सनी भाई से ज्यादा मिलते हैं क्योंकि जब भी हम विदेश जाते हैं खासकर लंदन तो उनसे ज्यादा मुलाकात होती है. हम वहा उनके साथ काफी समय बिताते हैं. बॉबी भाई कभी-कभी आते हैं, लेकिन हमारा ज्यादा समय सनी भाई के साथ ही बीतता है.

हेमा मालिनी ने बताया किस पर गया है सनी का स्वभाव
आगे बातचीत में हेमा मालिनी सनी देओल की तारीफ करते हुए कहती हैं कि सनी एक धरम पर गया है. उनका व्यवहार, बात करने का तरीका सब में धरम की झलक दिखती है. बहुत अच्छे इंसान हैं. रही बात बॉबी की वो मस्त-मौला हैं, क्योंकि वह छोटा है इसलिए स्वभाव भी थोड़ा अलग है.


आपको बता दें कि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और वह 4 बच्चों के पिता थे. इसके बाद भी वह हेमा से दिल लगा बैठे. हेमा को भी धर्मेंद्र के शादीशुदा होने से कोई दिक्कत नहीं थी.

बता दें कि धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की शादी साल 1979 में हुई थी. दोनों अपना धर्म बदल कर बेहद निजी तरीके से निकाह किया था. वहीं इस बात को काफी समय तक छुपाकर रखा था. इस शादी से बाद में कपल को दो बेटियां ईशा और अहाना हुईं.



[ad_2]

Video: पैर मार रहा था बच्चा, शख्स ने गर्दन पकड़ नीचे पटकर मारा, फिर बरसाईं लात, वीडियो वायरल

[ad_1]


Viral Shocking Video: एक छोटा सा मजाक करने पर इतनी बड़ी सजा मिलेगी ऐसा किसी ने सोचा नहीं होगा. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया. वीडियो एक चलती बस का है, जहां एक छोटा बच्चा मासूमियत में एक यात्री को हल्की-सी लात मार देता है. बस इतना-सा मजाक उस यात्री को इतना नागवार गुजरा कि उसने जिस तरह बच्चे को मारा, वह दृश्य किसी का भी दिल दहला सकता है.

हल्की-सी लात मारने से भड़का शख्स

वायरल वीडियो में एक बस के अंदर का दिल दहला देने वाला दृश्य दिखता है. वीडियो की शुरुआत में एक आदमी सीट पर बैठा दिखाई देता है और उसके ठीक बगल में एक छोटा बच्चा खड़ा रहता है. बच्चा खेलते-खेलते या शायद मस्ती में उस आदमी को हल्की-सी लात मार देता है. यह बात आमतौर पर किसी को भी हंसकर या नजरअंदाज करके निकल जानी चाहिए थी, लेकिन यहां मामला बिल्कुल उल्टा हो गया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बच्चे ने हल्के से पैर मारा, आदमी अचानक गुस्से में आग-बबूला हो गया. बिना कुछ सोचे-समझे उसने बच्चे को पकड़कर बस की फर्श पर जोर से पटका. यह देखकर बस में बैठे लोग भी घबरा गए. बच्चा गिरते ही दर्द से रोने लगा, लेकिन मामला यहीं नहीं रुका. गुस्से में भरे उस शख्स ने इसी बीच बच्चे के मुंह पर लगातार चार-पांच लात मार दी.

बस में मोजूद लोगों ने बच्चे को बचाया

यह सब कुछ इतना तेजी से हुआ कि बस में मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए. कुछ सेकंड बाद जब यात्रियों को होश आया तो उन्होंने तुरंत उस शख्स को बच्चे से अलग करने की कोशिश की. कुछ लोग चिल्लाने लगे, कुछ आगे बढ़कर बच्चे को बचाने लगे. गनीमत यह रही कि वहां लोग मौजूद थे जिसने बीच-बचाव कर लिया, नहीं तो जिस तरह से वह शख्स बच्चे पर हमला कर रहा था, नतीजा और भी गंभीर हो सकता था. बच्चा डर के मारे रोता रहा और उसके आसपास की महिलाएं उसे संभालने लगीं.

यह पूरी घटना बस में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. कमेंट्स में लोग लगातार बच्चे के लिए सहानुभूति और आरोपी यात्री के लिए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बस कहां की थी और घटना किस दिन हुई, लेकिन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग ऐसे बर्ताव पर कड़ी नाराजगी जता रहे हैं.


फोल्डेबल आईफोन में यह कमाल करने वाली है ऐप्पल, आज तक कोई कंपनी नहीं कर पाई ऐसा

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अगले साल पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च होने जा रहा है. ऐप्पल इसमें ऐसा कमाल करेगी, जो आजतक कोई कंपनी नहीं कर पाई है. रिपोर्ट्स की मानें तो फोल्डेबल आईफोन में बिना क्रीज वाला डिस्प्ले मिलेगा. यानी आईफोन को अनफोल्ड करने पर इसके डिस्प्ले पर कोई विजिबल क्रीज नहीं होगी. अनफोल्ड होने पर यह इस आईफोन का डिस्प्ले एक बड़ी स्क्रीन की तरह नजर आएगा और देखने पर यह पता नहीं चलेगा कि इसमें कोई क्रीज है. किसी भी कंपनी के फोल्डेबल फोन में ऐसी स्क्रीन नहीं मिलती है.

क्या इसी वजह से हुई है फोल्डेबल आईफोन में देरी?

सैमसंग और दूसरी कंपनियां कई साल पहले ही फोल्डेबल फोन लॉन्च कर चुकी हैं, लेकिन ऐप्पल अभी तक इस सेगमेंट में नहीं उतरी है. कुछ समय पहले खबर आई थी कि क्रीज-फ्री डिस्प्ले टेक्नोलॉजी न मिलने के कारण फोल्डेबल आईफोन को पोस्टपोन किया जा सकता है. हालांकि, अब ऐप्पल को क्रीज-फ्री डिस्प्ले मिल गया है और अगले साल पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च होने के चांस भी बढ़ गए हैं.

कीमत चौंका देगी

हाल में आई एक रिपोर्ट में फोल्डेबल आईफोन की अनुमानित कीमत लीक हुई है. इसके बाद कहा जा रहा है कि महंगे से महंगा फोन भी इसके आगे सस्ता लगेगा. सैमसंग के Galaxy Z Fold 7 को काफी महंगा फोन माना जाता है, लेकिन फोल्डेबल आईफोन कीमत के मामले में उसे भी पीछे छोड़ देगा. फोल्डेबल आईफोन की कीमत 2399 डॉलर (लगभग 2.14 लाख रुपये) हो सकती है. इसमें लगने वाले प्रीमियम कंपोनेंट के अलावा ऐप्पल भी अपना मार्जिन ज्यादा रखना चाहती है. ऐसे में ग्राहकों को इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है. 

ये हो सकते हैं फोल्डेबल आईफोन के स्पेसिफिकेशंस

फोल्डेबल आईफोन में 24MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा सेंसर मिल सकता है. फोल्ड होने पर इस आईफोन की मोटाई 9-9.5mm, जबकि अनफोल्ड होने पर 4.5-4.8mm हो सकती है. डिस्प्ले की बात करें पूरी तरह अनफोल्ड होने पर इसकी स्क्रीन 7.8 इंच की हो जाएगी, जबकि कवर स्क्रीन का साइज 5.5 हो सकता है. इसका लुक ऐसा होगा, जैसे दो आईफोन एयर एक साथ रखे गए हैं और यह अल्ट्रा-थिन टाइटैनियम चेसिस के साथ आएगा.

ये भी पढ़ें-

…तो क्या ChatGPT बन जाएगा पैसे कमाने की मशीन? कंपनी कर रही है यह प्लानिंग

[ad_2]