धर्मेंद्र के प्रेयर मीट की इनसाइड तस्वीरें, हाथ जोड़े दिखे सनी देओल, कई सेलेब्स पहुंचे

[ad_1]

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था. उनके निधन के तीन दिन बाद आज (27 नवंबर) को देओल फैमिली ने उनकी प्रेयर मीट रखी थी. सनी देओल और बॉबी देओल ने मुंबई में धर्मेंद्र की प्रेयर मीट होस्ट की थी जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं. वहीं अब प्रेयर सीट से इनसाइड तस्वीरें भी सामने आ गई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

धर्मेंद्र की शोक सभा से दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हैं. पहली फोटो में सनी देओल हाथ जोड़कर शोक जताने पहुंचे लोगों से मिलते दिख रहे हैं. उनके साथ व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहने बॉबी देओल भी लोगों से मिलकर उनका शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनकी वाइफ तान्या देओल और बेटे आर्यमान देओल भी उनके साथ खड़े दिख रहे हैं.

धर्मेंद्र के प्रेयर मीट की इनसाइड तस्वीरें, हाथ जोड़े दिखे सनी देओल, ऐश्वर्या- शाहरुख सहित तमाम सेलेब्स पहुंचे

धर्मेंद्र की प्रेयर मीट से सामने आई अमीषा पटेल की फोटो
फोटो के बैकग्राउंड में धर्मेंद्र का बड़ा-सा फोटो फ्रेम भी लगा दिख रहा है. एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं. प्रेयर मीट से उनकी एक फोटो सामने आई हैं. इसमें वो व्हाइट कलर टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं. फोटो में वो लोगों से बात करती दिख रही हैं. इसी तस्वीर में राज बब्बर की भी झलक देखने को मिली.

धर्मेंद्र के लिए सनी-हेमा ने अलग-अलग रखी प्रेयर मीट
धर्मेंद्र के लिए देओल फैमिली और हेमा मालिनी ने अलग-अलग प्रेयर मीट रखी. जहां देओल फैमिली ने मुंबई के एक होटल में शोक सभा होस्ट की तो नहीं हेमा मालिनी ने अपने घर पर ही प्रेयर मीट रखी. दोनों ही जगह सेलेब्स ने पहुंचकर दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दी. सलमान खान, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, फरदीन खान, सोनाक्षी सिन्हा से लेकर मुकेश छाबड़ा तक ही-मैन की शोक सभा में शामिल हुए. वहीं गोविंदा की वाइफ सुनीका आहूजा, फरदीन खान, महिमा चौधरी, फातिमा सना शेख समेत कई हस्तियों ने हेमा मालिनी के घर पर हुई धर्मेंद्र की शोक सभा में शिरकत की. 

[ad_2]

एक बार फिर कांप उठी धरती, 6.0 की तीव्रता से आए भूकंप के बाद दहशत में लोग

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अमेरिका के एक राज्य अलास्का में गुरुवार (27 नवंबर, 2025) को भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए हैं. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, गुरुवार को 05.11 बजे GMT पर अलास्का के सुसिटना इलाके से 14 किलोमीटर पश्चिम में 6.0 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. USGS के मुताबिक, भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 80.4 किमी की गहराई में था. इसकी शुरुआती लोकेशन 61.57 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 150.78 डिग्री पश्चिमी देशांतर पर निर्धारित की गई है.

इंडोनेशिया में भी 6.2 तीव्रता का आया भूकंप

वहीं, इंडोनेशिया में भी इन दिनों कुदरत का कहर बरस रहा है. इंडोनेशिया में एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है. हालांकि, राहत की खबर यह है कि फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

चीन की न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने कहा कि इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा के पश्चिमी तट पर गुरुवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का सेंटर शुरू में 2.68 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 95.96 डिग्री पूर्वी देशांतर पर पाया गया था. वहीं, इसकी गहराई 10 किलोमीटर मापी गई.

दूसरी ओर, सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने कहा कि इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत स्थित कई इलाकों और शहरों में अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड में मौत का आंकड़ा बढ़कर 29 पहुंच गया है. इससे एक दिन पहले जो जानकारी सामने आई थी, उसके हिसाब से 13 लोगों की मौत हुई थी.

400 से ज्यादा घर और पुल ढहे, 7000 से ज्यादा लोग विस्थापित- अधिकारी

डिजास्टर मैनेजमेंट अधिकारी के अनुसार, इन आपदाओं में 400 से ज्यादा घर, कई पुल और कई सार्वजनिक ढांचे तबाह हो गए. 7,000 से ज्यादा लोगों को अपने घरों को छोड़कर दूसरे सुरक्षित जगहों पर पनाह लेनी पड़ी है. उन्होंने आगे कहा कि मंडेलिंग नटाल, साउथ तपनौली और नॉर्थ तपनौली के इलाकों में इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है.

यह भी पढे़ंः तीन शादियां करने वाले पूर्व पाकिस्तानी PM इमरान खान के परिवार में कौन-कौन? जानें सब कुछ

[ad_2]

रांची में अभ्यास के बाद MS Dhoni के घर ‘डिनर’ पर पहुंचे विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल

[ad_1]

विराट कोहली गुरुवार को एमएस धोनी के घर पहुंचे. कोहली टीम इंडिया के साथ रांची में हैं, जहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज का पहला वनडे खेला जाना है. कोहली को देखने के लिए धोनी के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में आप देख सकते हो कि विराट कोहली की कार रांची में स्थित धोनी के घर के अंदर जा रही है. उनकी कार के आगे और पीछे पुलिस की कार है. धोनी के घर के बाद कोहली को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस इकठ्ठा हुए. कोहली को देख फैंस उनकी फोटो लेने लगे.

विराट कोहली के प्रैक्टिस के वीडियो भी वायरल

विराट कोहली ने गुरुवार को रांची में रोहित शर्मा के साथ अभ्यास भी किया, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. वीडियो में कोहली अच्छी लय में दिख रहे हैं, वह बड़े शॉट्स लगा रहे हैं. दूसरी तरफ रोहित शर्मा भी बड़े हिट लगाते हुए दिख रहे हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई पिछली सीरीज के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर थे. कोहली के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी, जो ऑस्ट्रेलिया में 3 में से 2 मैचों में ‘डक’ आउट हुए थे. हालांकि तीसरे मैच में उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी.

JSCA स्टेडियम में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 30 नवंबर को खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद टीम इंडिया पर वनडे सीरीज में बेहतर करने का दबाव होगा.

[ad_2]

किडनी खराब होने से पहले आंखों में ही दिख जाते हैं बीमारी के लक्षण, जान लेंगे तो बच जाएगी जान

[ad_1]

Kidney Disease Warning Signs: अक्सर लोग किडनी बीमारी को थकान, पैरों में सूजन या यूरिन में बदलाव से जोड़ते हैं, लेकिन कई बार शुरुआत आंखों से होती है. वजह यह है कि किडनी और आंखें दोनों ही शरीर की छोटी-छोटी नसों और फ्लूइड बैलेंस पर निर्भर होते हैं. जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो इसका असर आंखों पर भी दिखने लगता है. आंखों में लगातार सूजन, धुंधलापन, लालपन, जलन या रंग पहचानने में बदलाव. ये सभी संकेत किसी गहरी समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं. शुरू में ये बदलाव बहुत हल्के होते हैं, लेकिन समय के साथ बढ़ सकते हैं. अगर ये लक्षण थकान या सूजन के साथ दिखें, तो किडनी और आंखों दोनों की जांच कराना जरूरी है. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं. 

किडनी की बीमारी सबसे पहले आंखों में दिखाती है असर

ज्यादातर लोग मानते हैं कि किडनी बीमारी सिर्फ थकान, सूजन या यूरिन चेंज से पता चलती है, लेकिन हकीकत यह है कि इसके शुरुआती संकेत आंखों में भी दिखाई दे सकते हैं. National Kidney Foundation के अनुसार,  किडनी शरीर का फिल्टर सिस्टम है और आंखें बेहद नाजुक ब्लड वेसल्स पर टिकी होती हैं. जैसे ही किडनी फ्लूइड बैलेंस या ब्लड वेसल्स को प्रभावित करती है, आंखों में तुरंत बदलाव नजर आने लगते हैं. किडनी की समस्या बढ़ने पर विजन, आंखों की नमी, आंखों की नसों और यहां तक कि रंग पहचानने की क्षमता पर भी असर पड़ सकता है. कई बार ये लक्षण किसी आम आंख की बीमारी जैसे लगते हैं, जिससे असली समस्या पहचानने में देर हो जाती है. नजरअंदाज करने पर ये लक्षण बढ़ते जाते हैं. यहां जानिए वे पांच आंख-संबंधी लक्षण, जिन्हें हल्का लेने पर मामला गंभीर हो सकता है:

आंखों में लगातार सूजन 

कभी-कभी देर रात जागने या नमक ज्यादा खाने से आंखें सूज जाती हैं, लेकिन अगर सूजन दिनभर बनी रहे तो यह किडनी में प्रोटीन लीक होने का संकेत हो सकता है. जब किडनी प्रोटीन को फिल्टर नहीं कर पाती, तो वही प्रोटीन शरीर से यूरिन में निकलने लगता है और इसका असर आंखों के आसपास सूजन के रूप में दिखता है. अगर सूजन के साथ यूरिन झागदार या ज्यादा फोमी दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं.

धुंधली या दोहरी दिखाई देना 

अचानक विजन का धुंधला होना या दो-दो दिखाई देना रेटिना की छोटी नसों के खराब होने की निशानी हो सकती है. हाई BP और डायबिटीज, किडनी खराब होने के दो सबसे बड़े कारण रेटिना की नसों को भी नुकसान पहुंचाते हैं. फ्लूइड जमा होना, रेटिना की सूजन या गंभीर मामलों में विजन लॉस भी हो सकता है. अगर आप डायबिटिक या BP मरीज हैं और विज़न बदला हुआ महसूस करें, तो किडनी फंक्शन की जांच भी जरूरी है.

 आंखों में सूखापन, जलन या खुरदुरापन 

बार-बार आंखें सूखना या चुभन महसूस होना सिर्फ मौसम या स्क्रीन टाइम का असर नहीं होता. किडनी बीमारी के बढ़ने या डायलिसिस लेने वाले मरीजों में ड्राई आई कॉमन शिकायत है. कैल्शियम-फॉस्फोरस असंतुलन, या शरीर में टॉक्सिन जमा होने से आंसू कम बनते हैं. अगर आंखें बिना वजह लाल, सूखी या चुभती रहें, तो किडनी जांच करवाना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें- ABHA Card: आभा कार्ड में किन-किन बीमारियों की रखी जाती है डिटेल, डॉक्टरों को किन बातों की तुरंत मिल जाती है जानकारी?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

क्या लैपटॉप को है कवर या टेम्पर्ड ग्लास की जरूरत? नुकसान होने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

कई लोग फोन की तरह अपने लैपटॉप को भी सुरक्षित और नए जैसा रखने के लिए कवर और टेम्पर्ड ग्लास आदि का यूज करते हैं. इससे लैपटॉप को प्रोटेक्शन की एक और लेयर मिलती है, लेकिन क्या ऐसा करना सुरक्षित है? यह सवाल इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि कई बार सुरक्षित रखने के लिए किए गए इंतजाम ही लैपटॉप को नुकसान पहुंचा सकते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लैपटॉप पर कवर और टेम्पर्ड ग्लास आदि का यूज करना चाहिए या नहीं.

टेम्पर्ड ग्लास फायदे की जगह कर सकता है नुकसान

कई लोग लैपटॉप की स्क्रीन को स्क्रैच आदि से बचाने के लिए उस पर टेम्पर्ड ग्लास लगवा लेते हैं. ऐसा करना भले ही सुरक्षित लग सकता है, लेकिन यह बड़े नुकसान की वजह भी बन सकता है. दरअसल, आजकल कंपनियां स्लिम और कॉम्पैक्ट लैपटॉप बना रही हैं. इनकी लिड डाउन करने पर स्क्रीन और कीबोर्ड के बीच नाममात्र जगह बचती है. ऐसे में टेम्पर्ड ग्लास लगी स्क्रीन पर हल्का-सा दबाव पड़ते ही इसके टूटने का डर रहेगा. इसलिए टेम्पर्ड ग्लास के इस्तेमाल से बचना चाहिए. 

क्या लैपटॉप पर कवर की जरूरत है?

लैपटॉप को मोबाइल की तरह हर जगह हाथ में कैरी करने की जरूरत नहीं होती. इसका ज्यादातर इस्तेमाल एक ही जगह संभालकर रखने के बाद होता है. इसलिए इसके गिरने का डर नहीं रहता, जिससे कवर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. कवर की जरूरत न होने का दूसरा कारण यह भी होता है कि लैपटॉप को लगातार इस्तेमाल करना होता है, जिससे इसमें हीट जनरेट होती है. कई बार कवर लगा होने के कारण हीट बाहर नहीं निकल पाती. इस कारण लैपटॉप ओवरहीट हो जाता है और इंटरनल पार्ट्स के खराब होने का डर रहता है. फिर भी अगर आपको हाथ से लैपटॉप फिसलने का डर है तो ऐसे कवर का इस्तेमाल करें, जो एकदम पतला है और जिसमें एयरफ्लो के लिए वेंट्स दिए गए हों.

ये भी पढ़ें-

CCTV कैमरों से भी ज्यादा खतरनाक है वाई-फाई राउटर! कर सकता है आपकी जासूसी

[ad_2]

ट्रंप ने अफगान इमिग्रेशन पर रोक लगाई, जानें क्यों पाकिस्तान में रह रहे शरणार्थी में बढ़ा खौफ

[ad_1]

अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास दो नेशनल गार्ड पर गोलीबारी के बाद ट्रंप प्रशासन ने अफगानिस्तान के निवासियों से सभी इमिग्रेशन अनुरोधों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने प्रशासन को सुझाव दिया कि अमेरिका में एंट्री करने वाले हर अफगान की समीक्षा करनी चाहिए. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि वॉशिंगटन में गोलीबारी एक अफगान शख्स ने की थी.

अफगानी शख्स ने किया अमेरिका में हमला

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया और संदिग्ध की पहचान 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में की है. वह एक अफगानिस्तानी नागरिक है और 2021 में अमेरिका आया था. जब यह घटना घटी उस समय डोनाल्ड ट्रंप नेशनल कैपिटल में मौजूद नहीं थे. वह थैंक्सगिविंग कार्यक्रम के लिए फ्लोरिडा गए हुए थे.

अफगान नागरिकों की इमिग्रेशन प्रक्रियाओं रोक

इस साल की शुरुआत में ट्रंप की ओर से अफगानिस्तान और 11 अन्य देशों के नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने के बाद आई नई नीति के कारण हजारों अफगान शरणार्थी अनिश्चितकालीन प्रतीक्षा की स्थिति में हैं. कई लोग 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद अमेरिका में शिफ्ट होने की उम्मीद कर रहे थे. इसमें से एक शख्स हैं एजाज, जो तालिबान के देश पर कब्जा करने से पहले नाटो के साथ अफगान एयरपोर्ट में कार्यरत थे. कुछ समय बाद ही वे अमेरिकी वीजा करने और वहां बसने का सपना लिए पाकिस्तान गए और चार से वहीं इंतजार कर रहे हैं.

पाकिस्तान में रह रहे शरणार्थियों में बढ़ा खौफ

अरब न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में हमारा कोई भविष्य नहीं है. हमारी एक मात्र उम्मीद अमेरिका पहुंचने की थे. एक पूर्व सैनिक होने के नाते मैं वापस नहीं जा सकता. अगर मैं वापस लौटा तो तालिबान मुझे मार डालेंगे. मेरे पास वापस लौटने का कोई रास्ता नहीं है. इमिग्रेशन को लेकर अमेरिका का फैसला सही नहीं है. हम बहुत घबराए हुए हैं और इस नियम में बदलाव चाहते हैं. मैं उनसे (ट्रंप प्रशासन) विनती करता हूं कि वे हमारे मामलों की सावधानीपूर्वक जांच करें. हम लोगों में कोई गलत है तो उसकी सजा बाकियों को न दें. हमें अकेला न छोड़ें. हमारी स्थिति अच्छी नहीं है.”

[ad_2]

अडानी ग्रुप ने उठाया बड़ा कदम, फ्लाइट ट्रेनिंग कंपनी FSTC पर लगाया 820 करोड़ रुपये का बड़ा दांव

[ad_1]

Adani Defence: इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन एनर्जी और पोर्ट डेवलपमेंट के बाद अब अडानी ग्रुप डिफेंस सेक्टर में भी अपनी पकड़ मजबूत बना रहा है. इसी क्रम में अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (ADSTL) ने प्राइम एयरो सर्विसेज LLP के साथ मिलकर फ्लाइट सिमुलेशन टेक्निक सेंटर प्राइवेट लिमिटेड ( FSTC ) में बहुमत हिस्सेदारी (मेजोरिटी स्टेक) खरीदने का ऐलान कर दिया है. इस डील की कुल कीमत 820 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह देश के फ्लाइट ट्रेनिंग सेक्टर की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है. 

पायलट को दी जाती है ट्रेनिंग

FSTC एक ऐसी कंपनी है, जो पायलट को फ्लाइट चलाने की ट्रेनिंग प्रोवाइड करती है. यह देश की सबसे बड़ी और इंडिपेंडेंट फ्लाइट ट्रेनिंग और सिमुलेशन सेंटर है. FSTC के पास 11 फुल-फ्लाइट सिमुलेटर और 17 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हैं, जिसके जरिए कमर्शियल पायलट लाइसेंस से लेकर टाइप रेटिंग रिकरंट ट्रेनिंग और स्पेशल स्किल्स प्रोग्राम जैसे ट्रेनिंग प्रोग्राम्स चलाता है.

कंपनी DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) और EASA (यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी) से सर्टिफाइड है, जो गुरुग्राम और हैदराबाद में अपना सिमुलेशन सेंटर चलाती है. आने वाले समय में इसमें और विस्तार होने की संभावना है. इसके अलावा, कंपनी हरियाणा के भिवानी और नारनौल में भारत के सबसे बड़े फ्लाइंग स्कूलों में से एक भी चलाती है. 

क्यों अहम मानी जा रही यह डील? 

भारत का डिफेंस पायलट ट्रेनिंग इकोसिस्टम तेजी से उभर रहा है क्योंकि आने वाले समय में इसमें अपार संभावनाएं हैं. ऐसे में सिम्युलेटर-बेस्ड ट्रेनिंग में खर्च कम आता है और  सेफ्टी और एफिशिएंसी बेहतर होती है. FSTC ने डिफेंस और सिविल दोनों डोमेन में अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश में जुटी हुई है.

अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के CEO आशीष राजवंशी ने कहा, ”यह एक्विजिशन पूरी तरह से इंटीग्रेटेड एविएशन सर्विसेज प्लेटफॉर्म बनाने की हमारी स्ट्रैटेजी का अगला कदम है. FSTC के एयर वर्क्स और इंडैमर टेक्निक्स में शामिल होने से अब हम सिविल MRO, जनरल एविएशन MRO [मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल], डिफेंस MRO और फुल-स्टैक फ्लाइट ट्रेनिंग में कस्टमर्स को सर्विस दे सकते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, ”भारत में एयरलाइंस आने वाले सालों में 1,500 से ज्यादा नए विमान शामिल करने की योजना बना रही हैं. साथ ही, आर्म्ड फोर्सेज के लिए एडवांस्ड ट्रेनिंग और मिशन रिहर्सल पर सरकार का जोर डिफेंस सिमुलेशन में नए मौके पैदा करता है. एक सुरक्षित देश बनाने में मदद करने की हमारी फिलॉसफी के हिसाब से हमारा मकसद इंडियन डिफेंस पायलटों की अगली पीढ़ी को सपोर्ट करना है.”

ये भी पढ़ें:

अब इनकी भी नौकरी खा लेगा AI! 6000 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी, कम्प्यूटर बनाती है कंपनी 

[ad_2]

PNB में 750 पदों पर भर्ती का एक और मौका, 1 दिसंबर तक बढ़ी रजिस्ट्रेशन डेट

[ad_1]

PNB की इस भर्ती में कुल 750 पद निकाले गए हैं. बैंक ने नोटिस में साफ कहा है कि आवेदन की लास्ट डेट 23 नवंबर से बढ़ाकर अब 1 दिसंबर कर दी गई है. बैंक का कहना है कि उम्मीदवारों को बेहतर सुविधा देने और अधिक आवेदन जुटाने के लिए यह कदम उठाया गया है. साथ ही, वैकेंसी लिस्ट को भी अपडेट किया गया है. अब उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार उपलब्ध सीटों को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे.

उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता यह है कि वे किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक हों. इसके अलावा, उम्मीदवार के पास 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, जो किसी Scheduled Commercial Bank या Regional Rural Bank (RRB) में प्राप्त हो.

आयु सीमा के अनुसार न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी. आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी.

आयु सीमा के अनुसार न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी. आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी.

PNB LBO भर्ती की चयन प्रक्रिया चार चरणों में होगी. सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें रीजनिंग, इंग्लिश, क्वांट और बैंकिंग अवेयरनेस से उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा. इसके बाद स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. फिर भाषा परीक्षण में उम्मीदवारों की स्थानीय भाषा की दक्षता जांची जाएगी. अंतिम चरण में साक्षात्कार होगा, जिसमें पर्सनैलिटी, कम्युनिकेशन स्किल और बैंकिंग समझ का मूल्यांकन किया जाएगा.

PNB LBO परीक्षा में रीजनिंग, इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल बैंकिंग अवेयरनेस और स्थानीय भाषा से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे. रीजनिंग में पज़ल, सिलेागिज़्म, कोडिंग-डिकोडिंग और डेटा सफिशिएंसी शामिल होंगे. इंग्लिश में रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, ग्रामर और क्लोज टेस्ट होंगे. क्वांट में प्रतिशत, औसत, DI, गति-दूरी-समय और लाभ-हानि शामिल हैं. जनरल बैंकिंग अवेयरनेस में RBI नीतियां, बैंकिंग शब्दावली और आर्थिक जानकारी शामिल है.

उम्मीदवार पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया सरल है. फॉर्म भरते समय आवश्यक दस्तावेज़ जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और आरक्षित वर्ग से संबंधित दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर लें और उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रखें. बैंक ने सलाह दी है कि अंतिम समय में सर्वर स्लो जैसी समस्याओं से बचने के लिए जल्द आवेदन करें.

Published at : 27 Nov 2025 07:25 PM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

[ad_2]

Tarot Prediction 28 November 2025: जानें शुक्रवार का टैरो कार्ड से अपनी किस्मत और भाग्यांक

[ad_1]

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष राशि के लोगों को आज धन लाभ कमाने के लिए बहुत ही विवेकपूर्ण निर्णय लेने की जरूरत है। आर्थिक सलाहकार और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को विशेष लाभ देने वाला दिन रहेगा। रिस्क लेकर पैसों का निवेश करना लाभदायक सिद्ध होगा.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों के अंदर आज एक अलग ही लीडरशिप रोल देखने को मिलेगा। छोटी-छोटी बारीकियों को समझने की जिम्मेदारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को देना पसंद करेंगे। कमाई बहुत अच्छी रहेगी। धन समृद्धि बढ़ाने से परिवार की साख समाज में बढ़ेगी.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातक दूसरों के अनुभव का लाभ लेकर निर्णय करना पसंद करेंगे। अपनी मेहनत व सही अवसर के लाभ उठाने पर फोकस करें, किस्मत पूरी तरह आपके साथ है। धन समृद्धि बढ़ेगी। आपके प्रभावी व्यक्तित्व की वजह से बहुत से काम आसानी से पूरे होंगे.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के जातक रिसर्च व अध्ययन मनन पर ज्यादा फोकस करेंगे। अपने बारे में बात करना ज्यादा पसंद नहीं करेंगे।अपने कामकाज से संबंधित बातों को भी गोपनीय रखने का प्रयास करेंगे। चार्टर्ड अकाउंटेंट टैक्स सलाहकार, डॉक्टर के पेशे से जुड़े हुए जातकों को लाभ होगा.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों के व्यापार विस्तार की योजनाएं तरक्की प्राप्त करेंगी। आज आपका कोई नया अनुबंध होना संभव है। नए व्यावसायिक निवेश पर बहुत गंभीरता से विचार करेंगे। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा है.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रह सकता है। साथी कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार करेंगे। किसी की मदद करते समय इस बात का ध्यान रखें कि जो पैसा आप उधार दे रहे हैं, वह दोबारा लौट कर वापस नहीं आने वाला है। और लोग आपकी भलमनसाहत का गलत फायदा ना उठाएं.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। किसी पुरानी योजना जिसका काम रुक गया था, आज दोबारा शुरू हो सकता है। शेयर मार्केट में धन का निवेश करने से लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से बहुत से अधूरे काम पूरे कर पाएंगे.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के जातक अपनी कमर्शियल जरूरत को पूरा करने के लिए नई जगह पर निवेश कर सकते हैं। कामकाज की व्यस्तता से कुछ समय निकालकर पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन खर्च करने की संभावना बनती है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य है.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों की अधूरे कार्य पूरा करने के लिए आज कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है. आज आप कई सामाजिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं. जिससे आपकी समाज में एक पहचान बनेगी.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों की मकर राशि के लोगों की वाणी आज पहले से कहीं ज्यादा मधुर रहने वाली है. आपकी विवेकपूर्ण बातों से लोग प्रभावित होंगे. धन संबंधित मामलों में दिन बहुत अच्छा है. साथ ही आज आपके कामकाज में विस्तार होगा. पुरानी मेहनत के श्रेष्ठ फल आज प्राप्त होंगे.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है. आज आप सबके भले की सोच कर आगे बढ़ेंगे. नियम कायदों का पालन करते हुए सच्चाई की राह पर आगे बढ़ना पसंद करेंगे. आर्थिक लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातक आज खुद को शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे. जिसकी वजह से आत्मविश्वास में कमी रहेगी. आप अपने कामकाज पर बहुत ज्यादा फोकस नहीं बन पाएगा. विदेशी कार्यों से संबंधित कामों में कुछ बाधाएं बनी रह सकती हैं.

Published at : 27 Nov 2025 06:45 PM (IST)

राशिफल फोटो गैलरी

[ad_2]

Video: किडनी टचिंग डांस! बर्थडे पार्टी में बहुत बुरा नाचा कपल, लोग बोले- हार्ट अटैक आ गया

[ad_1]

Funny Dance Viral Video: बर्थडे पार्टी में डांस होना तो आम बात है, क्योंकि डांस के बिना तो सारी पार्टी ही अधूरी है. इंटरनेट पर कुछ ऐसे डांस की वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई हंसते-हंसते थक गया है. वीडियो में देख सकते है कि बर्थडे पार्टी के दौरान एक लड़का-लड़की ने ऐसा धमाकेदार डांस किया कि देखते ही देखते यह डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

ऐसा खतरनाक डांस नहीं देखा होगा

वीडियो में देख सकते हैं कि कई सारे लोग खड़े हैं और वहीं एक लड़का और लड़की बड़ा ही खतरनाक डांस कर रहे होते हैं. बैकग्राउंड में गाना बजता सुनाई दे रहा है.लड़की ने चमकदार गाउन पहना हुआ है. लड़का, जो फर्श पर लेट जाता है और फिर लड़की अपने बालों को हिलाते हुए लड़के के आसपास डांस करती है.

लड़का, जो कभी स्लो मोशन मूव्स में डांस करने लगता है. इन दोनों का डांस कुछ ज्यादा ही अलग नजर आ रहा है. आसपास कई सारे लोग इनके डांस का वीडियो बना रहे हैं तो वहीं कुछ ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं.

डांस देख यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स

इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों के बड़े ही मजेदार और फनी कमेंट्स सामने आ रहे हैं. कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि किडनी में छेद हो गया डांस देखकर तो वहीं कुछ ने कहा कि कौन सी बीमारी हो गई है. एक यूजर ने लिखा कि ये कौन सा डांस है ,मुझे तो लगा कि कुछ हो गया. दूसरे यूजर ने लिखा कि लो जी अब क्या-क्या देखना पड़ रहा है. कुछ ने कहा कि मिरगी की बीमारी है. इस तरह के मजेदार कमेंट्स वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं.