दो टांगों पर घोड़ा… बरात में दूल्हे के मुंह को आ गया कलेजा, वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे हंसी
[ad_1]
सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. ऐसे ही एक वीडियो ने फिलहाल सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है, जिसमें शादी की बरात में दूल्हा घोड़े पर बैठा है. अचानक घोड़ा अपनी दो टांगें ऊपर कर लेता है और बरात में चलने लगता है. दो टांगों पर चलने से घोड़े पर बैठा दूल्हा एकदम पीछे की तरफ से झुक जाता है, जिसे देखकर सब लोग हैरान रह जाते हैं. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोग दूल्हे को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं.
वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर यह वीडियो @mannkaurr1 के अकाउंट से शेयर किया गया है. एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पहले बरात में दूल्हा घोड़े पर आराम से बैठा होता है, लेकिन जैसे ही घोड़ा थोड़ी दूर चलता है, वह अपनी आगे की दो टांगें ऊपर उठा लेता है और सिर्फ पीछे वाली दो टांगों के साथ ही आगे चलने लगता है. इसे देखकर कई लोग घबरा जाते हैं. हालांकि, दूल्हे ने घोड़े को इतनी कसकर पकड़ लिया कि दो टांगें ऊपर करने के बाद भी दूल्हा घोड़े से नीचे नहीं गिरता और बैलेंस बनाकर बैठा रहता है. इस वीडियो को शेयर करते हुए @mannkaurr1 लिखती है कि जब घोड़े वाले भैया को आधा पेमेंट मिले, तब घोड़ा ऐसी हरकतें करता है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. इस वीडियो पर अब तक 108 के से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और कई लोगों ने इसे शेयर भी किया है.
यूजर्स बोले, पेमेंट पूरी नहीं दी…
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोग मजेदार कमेंट्स करने लगे. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है कि घोड़े की चार टांगे हैं, लेकिन आधा पेमेंट मिलने से यह दो टांगों पर ही चलेगा. एक अन्य यूजर ने मजाक के अंदाज में लिखा है कि घोड़े से ज्यादा उस पर बैठे दूल्हे की फटी पड़ी है. दूसरा यूजर लिखता है कि घोड़े की इस हरकत के बाद दूल्हे की जान हलक में आ गई. इसके अलावा कई लोगों ने इस घटना को खतरनाक भी बताया.
ये भी पढ़ें: Video: iPhone के बॉक्स में लंच रख स्कूल लाया बच्चा, मेडम जी ने लगा दी क्लास, मजेदार वीडियो वायरल

