जेल में इमरान खान के साथ क्या हुआ? बहनों से नहीं मिलने दे रही शहबाज सरकार, रावलपिंडी में भयंकर

[ad_1]


पाकिस्तान के रावलपिंडी में अदियाला जेल के बाहर एक हफ्ते के बाद फिर से इमरान ख़ान की बहनें अपने भाई से मिलने के लिए पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ़ (PTI) के हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गईं. देर रात शुरू हुए इस प्रोटेस्ट में पार्टी के कई नेता भी उनके साथ मौजूद दिखे. इस बार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की बहनें और PTI के नेता आर-पार के मूड में हैं. उन्होंने शहबाज सरकार को सीधा अल्टीमेटम दे दिया है कि अगर इमरान ख़ान से उन्हें जेल में नहीं मिलने दिया गया तो ये प्रदर्शन जारी रहेगा. धरने के दौरान PTI के नेता आज़ादी के नारे लगाते रहे. 

इमरान ख़ान की बहन नोरीन नियाज़ी के मुताबिक़ अगर पाकिस्तानी सरकार 5 मिनट भी उन्हें इमरान ख़ान से मिल लेने देती तो वो आराम से चली जातीं, लेकिन पता नहीं इमरान ख़ान को किस हालत में रखा गया है और आख़िर क्यों उनसे नहीं मिलने दिया जा रहा है. 

4 हफ्ते से क्या छिपा रही शहबाज सरकार?

कोर्ट के आदेश के बावजूद पाकिस्तान की शहबाज़ शरीफ सरकार और पाकिस्तानी पंजाब की मरियम नवाज़ सरकार इमरान ख़ान की बहनों को बीते 4 हफ़्ते से अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान से नहीं मिलने दे रही है. पिछले हफ्ते भी इमरान ख़ान की बहनों को जब इमरान ख़ान से मिलने नहीं दिया गया था तो वो धरने पर बैठ गई थी, हालांकि इसके बाद रात में पाकिस्तानी पुलिस ने इमरान ख़ान की बहन नोरीन खानूम नियाज़ी के साथ मारपीट की थी और गिरफ्तार कर लिया था.

मंगलवार रात को  एक बार फिर इमरान ख़ान की बहने जेल के बाहर धरने पर बैठ गईं. पिछली बार जहां इनके साथ 100 के आसपास कार्यकर्ता थे तो इस बार धरने पर कई नेता भी मौजूद है और हज़ारों की संख्या में जेल के बाद कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में फिर की एयरस्ट्राइक, 9 बच्चों समेत 10 की मौत; आखिर दोनों देशों के बीच क्यों बढ़ा तनाव?

[ad_2]

‘मस्ती 4’ बनी विवेक ओबरॉय की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें-5 दिनों का टोटल कलेक्शन

[ad_1]


विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी स्टारर एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4’ सिनेमाघरों में  21 नवंबर, 2025 को रिलीज़ हुई थी. इसका क्लैश फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ से हुआ. वहीं ‘मस्ती 4’ ने ओपनिंग वीकेंड तक ठीक कमाई की लेकिन वीकडेज में इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है. सोमवार के बाद अब मंगलवार यानी पांचवें दिन भी इसके कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है. चलिए जानते हैं इसने कुल कितना कलेक्शन कर लिया है.

मस्ती 4’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
‘मस्ती 4’ का निर्देशन मिलन मिलाप जावेरी ने किया है. ये इस फ्रैंचाइज़ी की चौथी इंस्टॉलमेंट हैं. वहीं ‘मस्ती 4’  से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने की उम्मीद थी लेकिन ये टिकट खिड़की पर वीकडेज में कमाई के लिए संघर्ष करती दिख रही है.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को इसने 2.75 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन को भी इसने शुक्रवार जितनी ही कमाई की, यानी 2.75 करोड़ रुपये कमाए. वहीं तीसरे दिन रविवार को इसने मामूली बढ़त के साथ 3 करोड़ रुपये कमाए.  चौथे दिन सोमवार को फिल्म की कमाई में 46.67 फीसदी की गिरावट देखी गई और इसने केवल 1.60 करोड़ रुपये कमाए.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मस्ती 4’  ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को भी 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘मस्ती 4’ की 5 दिनों की कुल कमाई अब 11.70 करोड़ रुपये हो गई है.  

विवेक ओबेरॉय की टॉप 10 फिल्मों में हुई ‘मस्ती 4’ की एंट्री
‘मस्ती 4’ बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है. लेकिन ये विवेक ओबरॉय की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो गई है. ये 11.70 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक्टर की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अब इसका टारगेट ग्रेट ग्रैंड मस्ती है जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 13.72 करोड़ रुपये है.

‘मस्ती 4’ के बारे में 
मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित, एडल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त ‘मस्ती 4’ मारुति इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स के सहयोग से वेवबैंड प्रोडक्शन और ज़ी स्टूडियो द्वारा प्रेजेंट की गई है. इसमें एल्नाज़ नोरोज़ी, रूही सिंह और श्रेया शर्मा भी हैं. इनके अलावा, अरशद वारसी, नरगिस फाखरी और तुषार कपूर भी कैमियो भूमिकाओं में दिखाई देते हैं. 

 

[ad_2]

सिर पर टोपा पहने चचा कैब ड्राइवर से एसी चलवाने पर अड़े, वीडियो हुआ वायरल तो भड़के यूजर्स

[ad_1]


सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबो-गरीब वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार जो क्लिप वायरल हो रहा है उसने इंटरनेट को एक अलग लेवल पर एंटरटेन कर दिया है. एक तरफ सर्दियों का मौसम चरम पर है और लोग स्वेटर, जैकेट और टोपी में सिकुड़ते फिर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कैब के अंदर शुरू हुई ठंड-गर्मी की बहस ने लोगों को हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया है. वीडियो में करीब 60 साल के एक अंकल कैब की पिछली सीट पर बैठे दिखाई देते हैं, टोपी और मोटा स्वेटर पहने हुए. लेकिन अंदर का माहौल जैसे ही ठंडा करवाने की बात पर पहुंचता है, पूरा घटनाक्रम अचानक गर्म हो जाता है और ड्राइवर व अंकल की तकरार सोशल मीडिया का फुल-ऑन मनोरंजन बन जाती है.

एसी चलाने को लेकर कैब ड्राइवर और कस्टमर में हुई तनातनी!

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक अंकल से कैब ड्राइवर एसी को लेकर बहस करता दिखाई दे रहा है. कहानी शुरू होती है उस समय से जब ड्राइवर अंकल से कहता है कि आपने टोपा पहन रखा है, मोटा स्वेटर डाला हुआ है, सर्दी में बैठे हो और फिर भी एसी चलाने की जिद कर रहे हो अंकल. ड्राइवर का कहना है कि अगर वो एसी चला देगा तो सामने बैठे लोग ठंड से कांप जाएंगे और उसके शब्दों में “हम आगे बैठकर ठंड से मर जाएं क्या?” इस बात पर अंकल पहले शांत रहने की कोशिश करते हैं, लेकिन ड्राइवर का तंज उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आता.

बदतमीजी करता रहा ड्राइवर

अंकल शांत आवाज में कहते हैं, “तुम चुप रहो बेटा, मैं राइड कैंसिल कर रहा हूं.” इस पर ड्राइवर भी पीछे नहीं हटता. वो तुरंत बोल देता है कि अंकल ये सब आपको पहले ही सोचकर रखना चाहिए था. वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, लेकिन इंटरनेट पर इसका शोर यहीं नहीं रुकता. वीडियो को लेकर अब यूजर्स ने अपनी अपनी राय रखी है जो कि वायरल है.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो

राय को लेकर बंटे यूजर्स

वीडियो को @nehraji77 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…सर्दी में एसी चलाने का कौन कहता है. एक और यूजर ने लिखा…चाचा ठंड लग रही है तो स्वेटर उतार दो. तो वहीं एक यूजर ने लिखा…ड्राइवर बदतमीजी कर रहा है जबकि अंकल शांत दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे


साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में राहुल करेंगे कप्तानी, जानिए कैसा है रिपोर्ट कार्ड

[ad_1]


भारतीय क्रिकेट टीम 30 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने उतरेगी और टीम की कमान इस बार केएल राहुल के हाथों में सौंपी गई है. शुभमन गिल गर्दन में इंजरी के कारण बाहर हुए, और इसी के साथ जिम्मेदारी सीधी राहुल के कंधों पर आ गई. दिलचस्प यह है कि राहुल पहले भी तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी कर चुके हैं और अब एक बार फिर वनडे में नेतृत्व करते नजर आएंगे.

कप्तानी में केएल राहुल का रिपोर्ट कार्ड कैसा

केएल राहुल का कप्तानी रिकॉर्ड भले ही बहुत बड़ा नहीं हो, लेकिन उन्होंने जितने भी मौके पाए हैं, लगभग हर बार उन्होंने टीम को मजबूत दिशा दी है. राहुल अब तक कुल 12 वनडे मैचों में कप्तान रहे हैं, जिनमें भारत ने 8 मुकाबले जीते हैं. यानी जीत का प्रतिशत लगभग 66%, जो किसी भी नए कप्तान के लिए शानदार माना जाता है.

टेस्ट की बात करें तो राहुल ने तीन टेस्ट में कप्तानी की है, जिनमें से दो भारत ने जीते और एक में हार का सामना करना पड़ा. टी20 इंटरनेशनल में वह एक ही मैच में कप्तान बने और टीम ने वह मुकाबला भी जीता. यह रिकॉर्ड बताने के लिए काफी है कि राहुल चाहे कितने शांत स्वभाव के हों, लेकिन मैदान पर उनकी रणनीति अक्सर गेम बदल देती है.

कप्तानी में बल्लेबाजी भी भरोसेमंद

कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी बल्लेबाजी कप्तानी के दबाव में डगमगा जाती है, लेकिन राहुल का अंदाज अलग है. कप्तान रहते हुए राहुल ने 10 पारियों में 302 रन बनाए हैं. उनका औसत 33.55 का रहा है, जो इस बात का संकेत है कि जिम्मेदारी बढ़ने पर भी उनका बल्ला रूका नहीं है. जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत उनकी कप्तानी में सीरीज जीत चुका है.

फिर वही विपक्ष, फिर वही उम्मीद

सबसे खास बात यह है कि केएल राहुल का पहला वनडे मुकाबला बतौर कप्तान 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही था. अब लगभग तीन साल बाद वह एक बार फिर उसी टीम के खिलाफ कप्तानी की जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में हार के बाद भारत चाहेगा कि राहुल टीम को बेहतर दिशा दें और पहले ही मैच से लय पकड़ें.

88 वनडे मैचों में 3092 रन, 18 फिफ्टी और 7 सेंचुरी..ये आंकड़े बताते हैं कि राहुल सिर्फ कप्तान नही, बल्कि टीम की मजबूत बल्लेबाजी रीढ़ भी हैं.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका: वनडे शेड्यूल

पहला वनडे: 30 नवंबर, रांची

दूसरा वनडे: 3 दिसंबर, रायपुर

तीसरा वनडे: 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम 

[ad_2]

10 साल में 1 करोड़ का कॉर्पस! एक्सपर्ट से जानें SIP निवेश और सही पोर्टफोलियो बनाने का तरीका

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

SIP Investment: भारतीय निवेशक अपने पैसों और निवेश को लेकर काफी सचेत रहते हैं. वे हमेशा ऐसे निवेश विकल्पों की तलाश करते हैं, जो उन्हें सुरक्षा और रिटर्न के बीच संतुलन बनाकर अच्छा कॉर्पस बनाने में मदद करे. ऐसे में अगर कोई निवेशक 10 साल की अवधि में एसआईपी के माध्यम से 1 करोड़ रुपए का कॉर्पस बनाने की योजना बना रहे हैं तो, उन्हें किस तरह से अपने निवेश को विभिन्न फंडों में विभाजित करना चाहिए.

इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति मल्टीकैप, फ्लेक्सकैप, मिडकैप, स्मॉलकैप और बैलेंस्ड एडवांटेज फंड्स में अपने निवेश को बांटता हैं तो, यह उसे 1 करोड़ के कॉर्पस तक पहुंचने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं, 1 करोड़ रुपए कॉर्पस बनाने के लिए आपको कितने पैसे निवेश करने की जरूरत होगी…….

सही पोर्टफोलियो है जरूरी

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति ने अपने पोर्टफोलियो में मल्टीकैप, फ्लेक्सकैप, मिडकैप, स्मॉलकैप और बैलेंस्ड एडवांटेज फंड्स जैस विकल्पों को ऐड कर रखा हैं तो, यह एक संतुलित निवेश को दर्शाता है.

इस पोर्टफोलियो में विकास और स्थिरता दोनों की संभावनाएं नजर आती हैं. साथ ही लंबे समय में अच्छे रिटर्न की उम्मीद भी है. बड़ा कॉर्पस बनाने के लिए सही फोर्टफोलियो का होना बहुत जरूरी है. 

कितना करना होगा निवेश?

बाजार जानकारों के अनुसार, अगर कोई निवेशक 10 साल की अवधि में 1 करोड़ रुपए का कॉर्पस बनना चाहते हैं तो, उन्हें एसआईपी की राशि करीब 30,000 रुपए मासिक रखनी चाहिए. साथ ही अपने निवेश को हर साल 10 फीसदी से बढ़ाना चाहिए. अगर पोर्टफोलियो में समय-समय पर थोड़े बहुत बदलाव किए गए और मार्केट भी आपको फेवर में होता हैं तो, 1 करोड़ रुपए के कॉर्पस तक पहुंचा जा सकता है.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: अगर आज आपने सोने में किया 5 लाख रुपये का निवेश, 5 साल बाद कितना मिलेगा रिटर्न

[ad_2]

Samsung Galaxy S26 Ultra में नहीं रहेगा बार-बार चार्जिंग का झंझट, मिलेगी इतनी बड़ी बैटरी

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

सैमसंग अगले साल की शुरुआत में अपनी नई लाइनअप Galaxy S26 लाने के लिए तैयार है. इसके फ्लैगशिप डिवाइस Galaxy S26 Ultra में कई शानदार अपग्रेड्स मिलने वाली हैं. ताजा रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह फोन 5,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी वाले बैटरी पैक के साथ लॉन्च हो सकता है. अभी तक कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन कयास है कि यह फोन 5,200mAh की बैटरी के साथ आएगा. 

इसलिए दी जा रही बड़ी बैटरी

माना जा रहा है कि अपकमिंग मॉडल कई शानदार ऑन-डिवाइस एआई फंक्शन, बेहतर कूलिंग और हायर-एफिशिएंसी डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसे सपोर्ट करने के लिए बड़ी बैटरी की जरूरत होगी. यह भी कहा जा रहा है कि सैमसंग अपने फ्लैगशिप डिवाइस के लिए नए स्टैक्ड बैटरी डिजाइन के साथ जा सकती है. इसमें बैटरी को फिजिकली बड़ा किए बिना भी ज्यादा कैपेसिटी से लैस किया जा सकता है.

डमी यूनिट में नजर आया पहला लुक

हाल ही में एक यूट्यूब चैनल पर Galaxy S26 Ultra की डमी यूनिट को दिखाया गया था. इससे पता चलता है कि इसकी डिजाइन लैंग्वेज Galaxy S25 Ultra से मिलती-जुलती है. हालांकि, कैमरा मॉड्यूल इस बार पिल शेप्ड आएगा. साथ ही फोन के कॉर्नर मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा राउंड हैं.

ये हो सकते हैं Galaxy S26 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

यह फोन 6.9 इंच के M14 QHD+ CoE Dynamic AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है. इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जिसे 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा. कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 200MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप लेंस, 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 12MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है. अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होने वाले इस मॉडल की अनुमानित कीमत लगभग 1.15 लाख रुपये हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

अमेजन ने करोड़ों यूजर्स को दी वार्निंग, ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान मंडरा रहा यह खतरा

[ad_2]

स्टेट एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज में निकली 158 पदों पर भर्ती, बिना इंटरव्यू हो रहा सिलेक्शन

[ad_1]

कुल मिलाकर उम्मीदवारों के लिए 158 पदों पर नौकरी का मौका है. भर्ती के तहत जूनागढ़ एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में 87 पद, आनंद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी 24 पद और नवसारी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी 47 पद भरे जाएंगे.

कुल मिलाकर उम्मीदवारों के लिए 158 पदों पर नौकरी का मौका है. भर्ती के तहत जूनागढ़ एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में 87 पद, आनंद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी 24 पद और नवसारी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी 47 पद भरे जाएंगे.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में 2 से 3 साल का डिप्लोमा होना जरूरी है. इनमें एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, एग्रो प्रोसेसिंग, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, न्यूट्रीशन एंड कम्युनिटी साइंस, फूड टेक्नोलॉजी एंड न्यूट्रीशन, फूड न्यूट्रीशन एंड डायटेटिक्स, एग्रीकल्चर को-ऑपरेशन, बैंकिंग एंड मार्केटिंग और होम साइंस शामिल हैं. इसके अलावा उम्मीदवार ने DOEACC CCC या इसके बराबर कोई कंप्यूटर परीक्षा भी पास की होनी चाहिए. इससे यह सुनिश्चित होता है कि चयनित उम्मीदवार आधुनिक कृषि तकनीक और डिजिटल कार्यों को आसानी से संभाल सकें.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में 2 से 3 साल का डिप्लोमा होना जरूरी है. इनमें एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, एग्रो प्रोसेसिंग, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, न्यूट्रीशन एंड कम्युनिटी साइंस, फूड टेक्नोलॉजी एंड न्यूट्रीशन, फूड न्यूट्रीशन एंड डायटेटिक्स, एग्रीकल्चर को-ऑपरेशन, बैंकिंग एंड मार्केटिंग और होम साइंस शामिल हैं. इसके अलावा उम्मीदवार ने DOEACC CCC या इसके बराबर कोई कंप्यूटर परीक्षा भी पास की होनी चाहिए. इससे यह सुनिश्चित होता है कि चयनित उम्मीदवार आधुनिक कृषि तकनीक और डिजिटल कार्यों को आसानी से संभाल सकें.

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु 33 साल तय की गई है. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.शुरुआती 5 साल तक उम्मीदवारों को 26,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा. लेकिन 5 साल की सेवा पूरी होते ही उनका वेतन बढ़ाकर 81,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया जाएगा.

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु 33 साल तय की गई है. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.शुरुआती 5 साल तक उम्मीदवारों को 26,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा. लेकिन 5 साल की सेवा पूरी होते ही उनका वेतन बढ़ाकर 81,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया जाएगा.

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (Written Exam) के आधार पर किया जाएगा. कोई इंटरव्यू नहीं होगा, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और सरल रहेगी. लिखित परीक्षा में विषय से जुड़े सवाल, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर संबंधी प्रश्न पूछे जा सकते हैं.

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (Written Exam) के आधार पर किया जाएगा. कोई इंटरव्यू नहीं होगा, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और सरल रहेगी. लिखित परीक्षा में विषय से जुड़े सवाल, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर संबंधी प्रश्न पूछे जा सकते हैं.

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क देना होगा. जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये देने होंगे. EWS, SC, ST, SEBC के लिए शुल्क 250 रुपये है. वहीं, दिव्यांग उम्मीदवार को 250 रुपये का शुल्क देना होगा. एक्स-सर्विसमैन को कोई शुल्क नहीं लगेगा.

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क देना होगा. जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये देने होंगे. EWS, SC, ST, SEBC के लिए शुल्क 250 रुपये है. वहीं, दिव्यांग उम्मीदवार को 250 रुपये का शुल्क देना होगा. एक्स-सर्विसमैन को कोई शुल्क नहीं लगेगा.

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aau.in पर जाएं. इसके बाद Recruitment सेक्शन में जाएं और सम्बंधित लिंक पर क्लिक करें. अब होम पेज पर संबंधित भर्ती लिंक खोलें. अपनी ईमेल आईडी डालकर लॉग इन करें. सभी जरूरी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. फीस जमा करके फॉर्म को सब्मिट करें. अंत में फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट अपने पास रखें.

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aau.in पर जाएं. इसके बाद Recruitment सेक्शन में जाएं और सम्बंधित लिंक पर क्लिक करें. अब होम पेज पर संबंधित भर्ती लिंक खोलें. अपनी ईमेल आईडी डालकर लॉग इन करें. सभी जरूरी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. फीस जमा करके फॉर्म को सब्मिट करें. अंत में फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट अपने पास रखें.

Published at : 25 Nov 2025 01:46 PM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

[ad_2]

पहले एयरस्ट्राइक, फिर झूठ…. अफगानिस्तान में 9 बच्चों समेत 10 की मौत के बाद पाकिस्तान सेना ने

[ad_1]


पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर जमकर बमबारी की, जिसमें 10 अफगान नागरिकों की मौत हुई है. मरने वालों में 9 बच्चे शामिल हैं और इन सभी बच्चों की उम्र 10 साल से भी कम बताई जा रही है. चूंकि पाकिस्तानी सेना ने आम लोगों को निशाना बनाया है तो दुनिया भर में फजीहत से बचने के लिए आसिम मुनीर की सेना अब हवाई हमले से भी अपना पल्ला झाड़ रही है.

‘पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में नहीं किया हमला’

अफगानिस्तान के तीन शहरों पर हमला करने के बाद पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मीडिया सामने झूठा बयान देते हुए कहा कि अफगानिस्तान पर उनकी सेना ने कोई हवाई हमला नहीं किया है. शरीफ चौधरी ने कहा, ‘‘जब भी पाकिस्तान किसी पर हमला करता है तो वह इसकी घोषणा करता है. उन्होंने आगे कहा कि हमारे विचार में कोई अच्छा या बुरा तालिबान नहीं है.

कई बार पकड़ा जा चुका है पाकिस्तानी सेना का झूठ

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब विश्व की सबसे गैर जिम्मेदार सेनाओ में से गिनी जाने वाली पाकिस्तानी सेना ने इस तरह का झूठा बयान दिया हो. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के साथ चार दिन तक चले संघर्ष के दौरान भी 8 मई को पाकिस्तानी सेना ने पंजाब में हमलावर ड्रोन भेजे थे जिसमें एक ड्रोन इंटरसेप्ट होकर एक घर में गिरा था और एक भारतीय नागरिक की मौत हुई थी.

इसके बाद पाकिस्तानी सेना के इसी प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने झूठा बयान जारी करके कहा था कि भारत के पंजाब में ड्रोन से हमला पाकिस्तान ने नहीं किया है और खुद भारत ये हमला कर रहा है. आज भी इसी पैटर्न के तहत पाकिस्तानी सेना के इसी प्रवक्ता ने अफगानिस्तान के मामले पर आम लोगों की मौत के बाद झूठा बयान पेश कर दिया है.

पाकिस्तानी हमले में 10 लोगों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी सेना का ये बीते दो महीने में तीसरा हवाई हमला है और अब तक 71 अफगान नागरिकों की जान पाकिस्तानी सेना अपने हवाई हमले में ले चुकी है. अब तक किसी भी हमले में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के किसी भी बड़े कमांडर को पाकिस्तानी सेना नहीं मार पायी है. पिछली बार पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए हमले में क्रिकेट खिलाड़ियों की जान चली गई थी. इस बार 9 बच्चों और 1 बुजुर्ग महिला की मौत हुई. 

[ad_2]

Waves Film Market 2025: Independent Cinema से लेकर Tech Innovations तक | Film Bazaar Ft. Industry Experts

[ad_1]

Waves Film Market 2025 ने इस साल independent cinema को एक नई पहचान दी है. हमारी बातचीत में experts ने बताया कि ये marketplace India का पहला ऐसा film business hub है जहाँ independent filmmakers, buyers, distributors और tech innovators एक साथ जुड़ते हैं. यहां work-in-progress films, completed movies और scripts की screenings होती हैं, जिससे creators को global exposure मिलता है. साथ ही AI-based filmmaking, multilingual dubbing apps और नई camera technologies जैसे innovations ने festival को और खास बनाया. Government-supported initiatives जैसे Create in India Challenge young talent को mentorship और funding opportunities देते हैं. Waves Bazaar आज इंडिया के filmmakers, producers और cinema lovers के लिए एक truly dynamic platform बन चुका है.

[ad_2]

रोहित शर्मा को लग गई ये आदत, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एम्बेसडर बनने के बाद बड़ा बयान

[ad_1]


रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है. वो टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए वो 2026 के वर्ल्ड कप में खेलते नहीं दिखेंगे. रोहित शर्मा ने कहा है कि उन्हें अब घर पर रहने की आदत हो रही है. रोहित शर्मा अब केवल ODI मैच ही खेलते हैं, इसलिए पहले की तुलना में वो अब साल भर में बहुत कम मैच खेलते नजर आते हैं.

रोहित शर्मा ने एक साल के भीतर टी20 और टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. संन्यास का फैसला किसी भी क्रिकेटर के लिए आसान नहीं होता, लेकिन इससे वो परिवार के साथ ज्यादा समय बिता पा रहे हैं.

घर पर रहने की आदत

ICC चेयरमैन जय शाह ने रोहित शर्मा को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया था. इस पर रोहित शर्मा ने कहा, “पिछले सभी टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा होना, लेकिन अब सिर्फ टीवी पर बैठकर देखना, यह बहुत अलग अनुभव होगा. मुझे घर पर रहने और मैच देखने की आदत हो रही है.”

रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में 159 टी20 मैचों में 4231 रन बनाए. भारतीयों की सूची में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने अपने टी20 करियर में 4188 रन बनाए थे.

उम्मीद है भारत जीते…

रोहित शर्मा ने उम्मीद जताई कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतेगी. उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि टीम एक बार फिर पिछले साल वाले चमत्कारी प्रदर्शन को दोहरा पाएगी, इस बार कुछ नए खिलाड़ियों के साथ. एक ICC टूर्नामेंट जीतना बहुत कठिन काम है. 18 साल के करियर में मेरा सौभाग्य रहा है कि पिछले कुछ समय में मैंने 2 ICC ट्रॉफी जीती हैं.”

यह भी पढ़ें:

‘हम भारत को घुटने के बल…’, दक्षिण अफ्रीकी कोच के बिगड़े बोल; बयान पढ़ गुस्सा जाएंगे भारतीय फैंस

[ad_2]