YouTube के होमपेज पर दिखेंगे आपकी पसंद के वीडियो, नया AI टूल करेगा जादू

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अगर आप यूट्यूब की होम पेज रिकमंडेशन से बोर हो गए हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी अब एक नए एआई टूल की टेस्टिंग कर रही है, जो यूजर को कस्टमाइज होमपेज रिकमंडेशन देगा. इसके लिए यूजर को एक प्रॉम्प्ट में अपने इंटरेस्ट लिखकर देने होंगे. इसके बाद सिस्टम इसे एल्गोरिद्म से कनेक्ट कर देगा, जिससे यूजर को यूट्यूब के होमपेज पर अपनी पसंद के सारे वीडियो दिख सकेंगे और उसे यूट्यूब की बोरिंग रिकमंडेशन वाले वीडियो नहीं देखने पड़ेंगे. 

होमपेज रिकमंडेशन को रिफाइन कर पाएंगे यूजर्स

इस नए टूल को ‘योर कस्टम फीड’ नाम दिया गया है. इसमें यूजर अपने इंटरेस्ट लिखकर एल्गोरिद्म को बता सकेंगे. इसके बाद एल्गोरिद्म उन्हें रेलिवेंट सजेशन डिलीवर करेगा. इस टूल की मदद से गूगल वीडियो देखने वाले यूजर्स को अपने होम पेज को कस्टम करने के लिए ज्यादा कंट्रोल देना चाहती है. कई यूजर्स के लिए इसे रोल आउट कर दिया गया है. टेस्टिंग कंप्लीट होने के बाद इसे बाकी यूजर्स के लिए भी लॉन्च कर दिया जाएगा. यह टूल होमपेज के टॉप पर पर नजर आएगा. हालांकि, यह यूसेज-बेस्ड रिकमंडेशन को नहीं बदलेगा. यानी अगर आप हिस्ट्री से रिलेटिड वीडियो ज्यादा देखते हैं तो होमपेज पर ऐसे वीडियो दिखते रहेंगे. नया टूल एक कंपेनियन के तौर पर काम करेगा, जो आपको ज्यादा पर्सनलाइज सजेशन देगा.

कैसे काम करेगा टूल?

टूल अवेलेबल होने के बाद यूजर इसमें ‘हिस्ट्री पॉडकास्ट’ और ‘मोर म्यूजिक वीडियोज’ जैसे प्रॉम्प्ट दे पाएंगे. इसके बाद सिस्टम उन्हें प्रॉम्प्ट्स के आधार पर उनकी पसंद का कंटेट दिखाने की कोशिश करेगा. इस टूल के जरिए कंपनी की कोशिश अपने पावरफुल एल्गोरिद्म को यूजर के पर्सनल इंटरेस्ट के साथ मिलाने की है. बता दें कि अभी तक बहुत ही कम यूजर्स के पास इसकी एक्सेस है और कंपनी ने भी इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है. 

ये भी पढ़ें-

iPhone 17 पर यहां मिल रही धांसू डील, इतनी छूट पहले कभी नहीं आई, खरीदने का मौका चूक मत जाना

[ad_2]

गंभीर के फैसलों पर भड़क गए कोहली? सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल, बाद में किया डिलीट

[ad_1]


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया गहरे संकट में है. गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम बेहद मुश्किल स्थिति में फंस चुकी है. 549 रनों का विशाल लक्ष्य पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. केवल 27 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते दोनों ओपनर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे. पहला मैच पहले ही हार चुकी टीम इंडिया अब इस मैच में भी फंसती दिख रही है, और यही हार उसे 2-0 से क्लीन स्वीप की शर्मनाक स्थिति में ला देगी.

विकास कोहली का गौतम गंभीर पर अप्रत्यक्ष हमला?

भारतीय कप्तान विराट कोहली के बड़े भाई, विकास कोहली, भी टीम की गिरती टेस्ट परफॉर्मेंस से बेहद निराश नजर आए. उन्होंने थ्रेड्स पर एक पोस्ट में लिखा, “एक समय था जब हम विदेशी जमीन पर जीतने के इरादे से उतरते थे. अब हम सिर्फ मैच को बचाने के लिए खेल रहे हैं… वो भी घर में. यही होता है जब आप बॉस बनने की कोशिश करते हैं और बिना मतलब उन चीजों में बदलाव करते हैं जो पहले से ठीक थी.”

विकास ने इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया, लेकिन इसका स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल हो गया. लोग इसे सीधे गौतम गंभीर की कोचिंग शैली पर तंज के रूप में देख रहे हैं.

गौतम गंभीर के दौर में टेस्ट में प्रदर्शन में गिरावट

गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टेस्ट टीम का प्रदर्शन लगातार गिर रहा है. पिछले एक साल में भारत,

-न्यूजीलैंड से घर में 3-0 से सीरीज हारा

-ऑस्ट्रेलिया में 10 साल बाद टेस्ट सीरीज गंवाई

-अब दक्षिण अफ्रीका के सामने सीरीज क्लीन स्वीप की कगार पर खड़ा है

इतनी बड़ी टीम, जो कभी टेस्ट क्रिकेट की बादशाह मानी जाती थी, अब लगातार मैच बचाने की कोशिश में दिखाई दे रही है.

टीम में बड़े बदलाव, बड़े खिलाड़ी रिटायर

गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय टीम को भी बड़ा झटका लगा है. तीन दिग्गज विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर. अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. इसी के साथ टीम की बैटिंग लाइन-अप में बड़े बदलाव हुए हैं. टीम में बल्लेबाजों और विशेषज्ञ गेंदबाजों के बजाय ज्यादा ऑलराउंडरों को जगह दी जा रही है. नतीजा यह है कि टीम बैलेंस गड़बड़ा गया और घरेलू पिचों पर भी भारत चार टेस्ट मैच हार चुका है.

[ad_2]

शहबाज-मुनीर की चाल नहीं समझ पाए यूनुस! एक लाख टन चावल भेजकर लादेंगे एहसान, क्या है पाकिस्तान का

[ad_1]


बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद से पाकिस्तान वहां की अंतिरम सरकार पर मेहरबान है. हालांकि पाकिस्तान में खुद आम जनता महंगाई की मार झेल रही है, लेकिन इसके बावजूद शहबाज सरकार बांग्लादेश में राशन और भारत के खिलाफ आतंक फैलाने वाले संगठनों को लगातार वहां एक्सपोर्ट कर रहा है. हाल ही में की रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि ढ़ाका पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का अड्डा बन चुकी है. हालांकि भारत इस पूरी गतिविधि पर नजर बनाए हुए है.

बांग्लादेश को एक लाख टन चावल देगा पाकिस्तान

पाकिस्तान अब बांग्लादेश को एक लाख टन चावल निर्यात करेगा. ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ पाकिस्तान (TCP) ने पिछले हफ्ते इसके लिए टेंडर जारी किया था. यह पाकिस्तान से बांग्लादेश को भेजी जाने वाली चावल की अब तक की सबसे बड़ी खेप है. इस साल फरवरी में दोनों देशों की ओर से चावल आयात के साथ सरकारी स्तर पर व्यापार शुरू करने के बाद 50,000 टन चावल की पहली खेप निर्यात की गई. एक प्रमुख चावल निर्यातक ने कहा कि अगर बांग्लादेश के साथ व्यापार बढ़ता है तो यह कारोबार के लिए अच्छा होगा क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में चावल निर्यात में 28 फीसदी की गिरावट आई है.

भारत के खिलाफ खुलकर आए मोहम्मद यूनुस

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस भारत को उकसाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान, तुर्किए, कनाडा से आए प्रतिनिधिमंडल को ग्रेटर बांग्लादेश का मानचित्र सौंपा. इस मानचित्र में भारत के कई हिस्सों को बांग्लादेश में दिखाया गया. बांग्लादेश इसे कथित आर्ट ऑफ ट्रायम्फ नाम दे रहा है. यह किसी तरह के आर्ट का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि अंतरराष्ट्रीय इस्लामी देशों को संकेत देने के लिए था.

इस साल अप्रैल में चीन की अपनी पहली यात्रा के दौरान मोहम्मद यूनुस ने कहा था कि भारत के 7 पूर्वोत्तर राज्य समुद्र से कटे हैं और बांग्लादेश ही इस क्षेत्र का एकमात्र समुद्री द्वार है. उन्होंने चीन को इस क्षेत्र में आर्थिक प्रभाव बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया था, जिस पर भारत ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि पूर्वोत्तर भारत की रणनीतिक धुरी है, जो बिम्सटेक देशों (बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड) के लिए एक अहम संपर्क केंद्र है.

बांग्लादेश पर क्यों मेहरबान है पाकिस्तान?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और वहां के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर बीते कुछ दिनों से बांग्लादेश की जमीन को इस्तेमाल भारत के खिलाफ कर रहा, जिसमे मोहम्मद यूनुस उनकी पूरी मदद कर रहे हैं. पाकिस्तान भारत में आतंक फैलाने और पूर्वोत्तर के राज्यों को अस्थिर करने की कोशिशों के तहत बांग्लादेश पर इतना मेहरबान नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान ने आधी रात अफगानिस्तान में की बमबारी, 9 मासूम बच्चों समेत 10 की मौत, तालिबान के प्रवक्ता ने क्या कहा

[ad_2]

खराब शुरुआत के बाद शेयर बाजार की धमाकेदार वापसी! सेंसेक्स 275 अंक उछला, निफ्टी 25,973 के पार

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे ट्रेडिंग सेशन 26 नवंबर, बुधवार के कारोबारी दिन की शुरुआत खराब रही. हालांकि, मार्केट तुरंत ही हरे निशान पर ट्रेड करने लगा. बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए थे.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 83.57 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,503.44 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 41.85 अंक या 0.16 फीसदी फिसलकर 25,842.95 के लेवल पर ओपन हुआ था.    

सुबह करीब 9:25 बजे तक, सेंसेक्स 250 अंक की तेजी के साथ 84,837 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 83 अंक उछलकर 25,968 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर

ट्रेंट, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट, रिलायंस

बीएसई के टॉप लूजर

भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलिवर, टीसीएस

मंगलवार को कैसा रहा था मार्केट?

मंगलवार 25 नवंबर को भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 313.70 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,587.01 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 74.70 अंक या 0.29 फीसदी की गिरावट दर्ज करते हुए 25,884.80 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी. 

बीएसई बास्केट से एसबीआईएन, टाटा स्टील, इटरनल और भारती एयरटेल टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो, ट्रेंट, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक रहे थे. निफ्टी बैंक, निफ्ती आईटी, निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे.

वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और मिडकैप 100 के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी. मंगलवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 7 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 23 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.   

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं? जानें ऐसी 3 गलतियां जो आपकी जेब को कर सकती हैं खाली 

[ad_2]

भारत की सबसे बेकार डिग्री पर लोगों ने दिए मजेदार जवाब- वीडियो देख हो न जाना अंडरएस्टीमेट

[ad_1]


किसी भी तरह की पढ़ाई करने का केवल एक मतलब आज के लिए रह गया है कि बस कैसे भी करके डिग्री मिल जाए. सीखने और समझने की चाहत आज की जनरेशन में उतनी नजर नहीं आती जो 20वीं सदी में थी. शिक्षा का स्तर भले ही बढ़ गया हो लेकिन भारत की कुछ डिग्रियों को लेकर स्टूडेंट्स आज भी नकारात्मक सोचते हैं और ऐसा हम नहीं सोशल मीडिया पर वायरल एक मजेदार वीडियो चीख चीखकर कह रहा है. आइए आपको भी दिखाते हैं क्या कुछ है इस मजेदार वीडियो में.

भारत की सबसे बेकार डिग्री को लेकर हुआ सवाल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुथ लोग पब्लिक में खड़े यूथ से भारत की सबसे बेकार डिग्री को लेकर सवाल पूछते हैं जिसके बाद लोगों के मजेदार रिएक्शन के साथ मजेदार जवाब भी सामने आते हैं. जब कुछ लड़कियों के ग्रुप से पूछा जाता है कि भारत की सबसे बेकार डिग्री कौनसी है तो जवाब आता है कि बीबीए सबसे बेकार डिग्री है. इसके बाद कैमरा आगे बढ़ता है और सवाल वही पूछा जाता है. इसके बाद कुछ लोग बीकॉम कहते हैं तो कुछ वही बीबीए को दोषी ठहराते हैं. एक लड़की तो कहती है कि बीबीए सबसे बेकार डिग्री इसलिए है क्योंकि उसे जॉब ही नहीं मिली.


सामने आए लोगों के मजेदार जवाब

इसके बाद कुछ और लोगों से जब पूछा जाता है तो कुछ बीए इन इंग्लिश को सबसे बेकार डिग्री बताते हैं तो कुछ मास कॉम को. एक लड़का तो यहां तक कह देता है कि एमबीए भारत की सबसे बेकार डिग्री है. जिसके बाद पूछने वाले भी हैरान रह जाते हैं. हालांकि लोगों का कहना है कि बीबीए, एमकॉम, एमबीए तो ठीक है लेकिन बीकॉम तो हमेशा ही भारत की सबसे बेकार डिग्रियों में आती रही है.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे

यूजर्स बोले, पढ़ाई ठीक से की होती तो ऐसा नहीं बोलते

वीडियो को open_challange143 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…डिग्री सब अच्छी होती है, शिक्षा कभी बुरी नहीं होती. एक और यूजर ने लिखा…एमबीए करके मैं आज लाखों की सैलरी पा रहा हूं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लगता है इन लोगों ने पढ़ाई ठीक से नहीं की.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो


शरीर में किस विटामिन की है कमी? इन संकेतों से पहचानें

[ad_1]

कभी-कभी होंठ फटना या मुंह के कोनों में दरारें सिर्फ मौसम या बुखार की वजह से होती हैं, लेकिन कई बार यह विटामिन B की कमी का सीधा संकेत भी हो सकती हैं. ऐसे में कुछ दिनों तक B-कॉम्प्लेक्स लेने से फर्क दिखने लगता है और होंठ फिर से ठीक होने लगते हैं.

कभी-कभी होंठ फटना या मुंह के कोनों में दरारें सिर्फ मौसम या बुखार की वजह से होती हैं, लेकिन कई बार यह विटामिन B की कमी का सीधा संकेत भी हो सकती हैं. ऐसे में कुछ दिनों तक B-कॉम्प्लेक्स लेने से फर्क दिखने लगता है और होंठ फिर से ठीक होने लगते हैं.

हाथों और पैरों में झनझनाहट आना भी एक आम संकेत है जो अक्सर विटामिन B12 की कमी से जुड़ा होता है. इसके साथ जीभ में सूजन, थकान, हल्का पीलापन या कमजोरी भी महसूस हो सकती है. कुछ लोगों को डाइट में B12 वाले खाद्य पदार्थ शामिल करने से आराम मिलता है, जबकि कुछ को इंजेक्शन की जरूरत पड़ जाती है. एक साधारण ब्लड टेस्ट से इसकी पुष्टि की जा सकती है.

हाथों और पैरों में झनझनाहट आना भी एक आम संकेत है जो अक्सर विटामिन B12 की कमी से जुड़ा होता है. इसके साथ जीभ में सूजन, थकान, हल्का पीलापन या कमजोरी भी महसूस हो सकती है. कुछ लोगों को डाइट में B12 वाले खाद्य पदार्थ शामिल करने से आराम मिलता है, जबकि कुछ को इंजेक्शन की जरूरत पड़ जाती है. एक साधारण ब्लड टेस्ट से इसकी पुष्टि की जा सकती है.

कभी-कभी किसी एक पैर में लगातार दर्द बना रहता है. आमतौर पर यह दर्द चोट या मांसपेशी की वजह से माना जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह विटामिन B6 की कमी के कारण भी हो सकता है. जब आहार में मछली, चिकन और होल-ग्रेन जैसे B6 वाले खाद्य पदार्थ जोड़े गए, तो दर्द पूरी तरह ठीक हो गया.

कभी-कभी किसी एक पैर में लगातार दर्द बना रहता है. आमतौर पर यह दर्द चोट या मांसपेशी की वजह से माना जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह विटामिन B6 की कमी के कारण भी हो सकता है. जब आहार में मछली, चिकन और होल-ग्रेन जैसे B6 वाले खाद्य पदार्थ जोड़े गए, तो दर्द पूरी तरह ठीक हो गया.

रात में साफ दिखाई न देना या रंगों में अंतर महसूस होना कई कारणों से हो सकता है, लेकिन यह विटामिन A की कमी का संकेत भी हो सकता है. ऐसे में गाजर, शकरकंद और पत्तेदार सब्जियां खाने से आंखों की रोशनी को नेचुरल रूप से सपोर्ट मिलता है.

रात में साफ दिखाई न देना या रंगों में अंतर महसूस होना कई कारणों से हो सकता है, लेकिन यह विटामिन A की कमी का संकेत भी हो सकता है. ऐसे में गाजर, शकरकंद और पत्तेदार सब्जियां खाने से आंखों की रोशनी को नेचुरल रूप से सपोर्ट मिलता है.

मांसपेशियों में बार-बार ऐंठन होना अक्सर डिहाइड्रेशन या पोटैशियम की कमी से जुड़ा होता है. तुरंत राहत के लिए इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक काम आती है, लेकिन इसे दोबारा होने से रोकने के लिए रोजाना केला या कोई साइट्रस फल खाना मददगार होता है.

मांसपेशियों में बार-बार ऐंठन होना अक्सर डिहाइड्रेशन या पोटैशियम की कमी से जुड़ा होता है. तुरंत राहत के लिए इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक काम आती है, लेकिन इसे दोबारा होने से रोकने के लिए रोजाना केला या कोई साइट्रस फल खाना मददगार होता है.

नाखूनों का पतला, कमजोर या चम्मच जैसा दिखना यानी ऊपर की ओर मुड़ना आयरन की कमी, यानी एनीमिया का शुरुआती संकेत हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर अक्सर आयरन सप्लीमेंट और आयरन युक्त भोजन जैसे सीफूड, लीवर और हरी सब्जियां की सलाह देते हैं.

नाखूनों का पतला, कमजोर या चम्मच जैसा दिखना यानी ऊपर की ओर मुड़ना आयरन की कमी, यानी एनीमिया का शुरुआती संकेत हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर अक्सर आयरन सप्लीमेंट और आयरन युक्त भोजन जैसे सीफूड, लीवर और हरी सब्जियां की सलाह देते हैं.

मसूड़ों से खून आना, स्किन का बार-बार सूखना या एक्जिमा जैसे लक्षण कई बार विटामिन C और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी से जुड़े होते हैं. इन्हें ठीक करने के लिए आहार में मछली, अंडे की जर्दी, अखरोट, चिया सीड्स और अधिक फल-सब्जियां जोड़ना बहुत फायदेमंद है.

मसूड़ों से खून आना, स्किन का बार-बार सूखना या एक्जिमा जैसे लक्षण कई बार विटामिन C और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी से जुड़े होते हैं. इन्हें ठीक करने के लिए आहार में मछली, अंडे की जर्दी, अखरोट, चिया सीड्स और अधिक फल-सब्जियां जोड़ना बहुत फायदेमंद है.

आखिर में सबसे जरूरी बात यह है कि मल्टीविटामिन से ज्यादा असर असली, प्राकृतिक भोजन करता है. संतुलित और ताजा आहार अपनाने से शरीर को अपनी जरूरत के पोषक तत्व खुद ही मिलने लगते हैं, और इस तरह की कमियां लंबे समय तक टिक नहीं पातीं.

आखिर में सबसे जरूरी बात यह है कि मल्टीविटामिन से ज्यादा असर असली, प्राकृतिक भोजन करता है. संतुलित और ताजा आहार अपनाने से शरीर को अपनी जरूरत के पोषक तत्व खुद ही मिलने लगते हैं, और इस तरह की कमियां लंबे समय तक टिक नहीं पातीं.

Published at : 26 Nov 2025 09:58 AM (IST)

हेल्थ फोटो गैलरी

[ad_2]

कंजूस पत्नी को पति ने नहीं बताई लॉटरी जीतने की बात! छुपकर उड़ाता रहे पैसे- यूजर्स ने लिए मजे

[ad_1]


जापान से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां एक शख्स ने लॉटरी जीतने की बात अपनी पत्नी से इसलिए छिपाकर रखी क्योंकि उसकी पत्नी कंजूस थी. हुआ यूं कि जापान के 66 साल के एक बुजुर्ग शख्स ने 60 करोड़ येन की लॉटरी जीती और ये उसके लिए एक सपने जैसी बात थी. लेकिन यही जीत उसके लिए खुशी की जगह मुसीबत बन गई थी. आइए आपको बताते हैं ये मजेदार मामला जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

पत्नी की कंजूसी की वजह से छिपाई करोड़ों रुपये जीतने की बात

दरअसल, इस शख्स का नाम एस बताया जा रहा है. वह पहले एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था और अब रिटायर हो चुका है. उसकी और उसकी पत्नी की मिलकर हर महीने सिर्फ 2,000 डॉलर की पेंशन आती थी. दोनों ने मिलकर अब तक लगभग 1,74,000 डॉलर ही बचाए थे. उसकी पत्नी बहुत किफायत से चलने वाली थीं. घर में बीयर भी नहीं आने देती थीं और सिर्फ एक पुरानी सस्ती कार रखने की अनुमति उसने एस को दी हुई थी. ऐसे में जब एस ने लॉटरी जीती, तो उन्होंने यह बात अपनी पत्नी से छिपा ली. उन्होंने पत्नी को सिर्फ इतना बताया कि उन्हें घर की मरम्मत के लिए 32,000 डॉलर मिले हैं. लेकिन असल में उसने करोड़ों की रकम मिलने के बाद मजेदार और महंगी चीजों पर पैसे उड़ाने शुरू कर दिए.

अकेले करता रहा ऐशो आराम, फिर पत्नी का सताने लगा डर

इतना ही नहीं उसने महंगी कारें खरीदीं, लग्जरी रिसॉर्ट में वो रहा, पूरे जापान में घूमा और जिंदगी एकदम फिल्मी हो गई. लेकिन यह सब उसने अकेले ही किया, क्योंकि पत्नी को तो कुछ पता ही नहीं था. धीरे-धीरे यह गुप्त जिंदगी उसके सिर पर बोझ बनने लगी. उसे लगातार गिल्टी, डर और अकेलापन महसूस होने लगा. वह सोचने लगा कि अगर पत्नी को पता चला तो क्या होगा उसे तलाक और दिवालियापन का डर सताने लगा. यहां तक कि उसने अपने पिता की याद आने लगी, जो अकेलेपन में मर गए थे.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे

यूजर्स बोले, इसकी हरकतों ने पत्नी को कंजूस बना दिया होगा!

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स ने तरह तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा…भाई पत्नी कंजूस थी इसलिए पौने दो लाख डॉलर सेव भी हो गए. एक और यूजर ने लिखा…इसकी हरकतों की वजह से ही पत्नी को कंजूस बनना पड़ा होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई बीवी का डर हो तो ऐसा वरना न हो.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो

भारत में सबसे ज्यादा कौन-सी SIM इस्तेमाल की जाती है? नंबर 1 का नाम सुनकर चौंक जाएंगे

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

SIM Mostly Used in India: भारत दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल बाजारों में से एक है, जहां करोड़ों यूज़र्स रोज़ाना इंटरनेट, कॉलिंग और डिजिटल पेमेंट जैसे कामों के लिए SIM कार्ड पर निर्भर रहते हैं. लेकिन हमेशा एक सवाल लोगों के मन में रहता है आखिर भारत में सबसे ज़्यादा कौन-सी SIM इस्तेमाल होती है? जवाब आपको हैरान कर सकता है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में बड़े बदलाव हुए हैं.

भारत की नंबर 1 SIM कौन है?

TRAI की जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली SIM है Reliance Jio. लॉन्च के कुछ ही सालों में Jio ने कम कीमत, तेज़ इंटरनेट और ज्यादा डेटा देकर पूरे देश में अपनी पकड़ बना ली. आज भारत के टेलीकॉम मार्केट में Jio का सबसे बड़ा यूज़रबेस है जो करोड़ों की संख्या में है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो के देश में करीब 47.25 करोड़ सब्सक्राइबर्स मौजूद हैं. वहीं, दूसरे स्थान पर एयरटेल है जिसके देश मे करीब 39.14 करोड़ सब्सक्राइबर्स मौजूद हैं. इसका कारण बहुत साफ है Jio ने न सिर्फ इंटरनेट को सस्ता बनाया बल्कि हर नागरिक तक हाई-स्पीड 4G और अब 5G नेटवर्क पहुंचाने का मिशन भी तेजी से पूरा किया है.

Airtel क्यों बना Jio का सबसे बड़ा मुकाबला?

Jio के बाद Airtel भारत में दूसरी सबसे लोकप्रिय SIM है. Airtel अपनी मजबूत नेटवर्क क्वालिटी, स्थिर स्पीड और प्रीमियम सेवाओं के लिए जाना जाता है. खासकर उन यूज़र्स में इसका दबदबा ज्यादा है जिन्हें कॉल क्वालिटी और कवरेज से समझौता पसंद नहीं. Airtel का 5G नेटवर्क भी तेजी से फैल रहा है जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ रही है.

Vi का ग्राफ क्यों गिरा?

कभी Vodafone और Idea दोनों की अलग-अलग बड़ी हिस्सेदारी थी लेकिन दोनों के विलय के बाद बने Vi (Vodafone Idea) को वित्तीय समस्याओं और धीमी नेटवर्क विस्तार के कारण नुकसान उठाना पड़ा. जहां Jio और Airtel ने देशभर में तेज विस्तार किया वहीं Vi नई टेक्नोलॉजी और 5G लॉन्च में पीछे रह गया जिसकी वजह से इसका यूज़रबेस लगातार कम हो रहा है.

लोग किस SIM को क्यों चुनते हैं?

अगर बात सबसे सस्ता डेटा और तेज 5G की हो तो Jio की मांग सबसे ज्यादा है. अगर आप स्टेबल नेटवर्क और कॉल क्वालिटी चाहते हैं तो Airtel का भरोसा अभी भी मजबूत है. Vi यूज़र्स अभी भी मौजूद हैं लेकिन नेटवर्क और स्पीड की दिक्कतों के चलते बड़ी संख्या में लोग Jio और Airtel की तरफ शिफ्ट हो गए हैं.

यह भी पढ़ें:

Elon Musk का धमाका! WhatsApp और Arattai को टक्कर देने उतार दिया नया ऐप, जानिए कैसे करता है काम

[ad_2]