अहमदाबाद में होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2030, कुछ देर में हो जाएगा औपचारिक एलान

[ad_1]


कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत को मिली है, इसका आयोजन अहमदाबाद में होगा. शाम 6 बजे इस आयोजन के होस्ट का औपचारिक ऐलान हो जाएगा. अभी स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक हो रही है. भारत के साथ मेजबानी की दौड़ में नाइजीरिया भी शामिल था. 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी भी भारत करना चाहता है, उस दिशा में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलना सकारात्मक कदम है.

भारत ने 2010 में आखिरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी, तब आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में हुआ था. इस बार आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में होगा, जहां पिछले कई सालों से स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर काम किया जा रहा है.

कहां होगा कॉमनवेल्थ गेम्स का अगला संस्करण?

कॉमनवेल्थ गेम्स का अगला संस्करण 2026 में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होगा.

अहमदाबाद में होगा कॉमनवेल्थ गेम्स का 24वां संस्करण

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स को आधिकारिक रूप XXIV Commonwealth Games नाम दिया गया है. ये टूर्नामेंट का 24वां संस्करण होगा. इसमें दुनियाभर के 74 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. तीसरा मौका होगा जब कॉमनवेल्थ गेम्स एशिया में होगा. इससे पहले 2010 में दिल्ली और 1998 में कुआला लुम्पुर में आयोजन हुआ था. पिछला संस्करण 2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में हुआ था.

2036 ओलंपिक की मेजबानी के सपने की दिशा में भी बड़ी उपलब्धि

भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के दावेदारों में शामिल है. देश इस बड़े आयोजन की मेजबानी भी करना चाहता है. आपको बता दें कि अगर ऐसा हुआ तो ये पहली बार होगा जब भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा. उस सपने की दिशा में कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करना बड़ी उपलब्धि है.

पिछले कुछ समय में अहमदाबाद में कई खेलों का आयोजन किया गया है. इसमें AFC U-17 एशियन कप क्वालिफायर्स, कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैम्प‍ियनश‍िप भी शामिल हैं. आने वाले समय में भी यहां कई टूर्नामेंट्स (एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप, एशिया पैरा-आर्चरी कप आदि) का आयोजन होगा. शहर में 3000 खिलाड़ियों के लिए एथलीट विलेज परिसर भी बनाया जाएगा.

[ad_2]

17 साल बाद थिएटर्स में रिलीज होगी इतनी लंबी फिल्म, जानें ‘धुरंधर’ का रनटाइम

[ad_1]


बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज नजर आ रहा है. फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इससे पहले ही मेकर्स खुलासा कर चुके हैं कि ‘धुरंधर’ 2 पार्ट्स में बनने वाली है. वहीं अब दर्शकों में ‘धुरंधर’ के रनटाइम को लेकर भी काफी एक्साइटमेंट पैदा हो गई है. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ‘धुरंधर’ पिछले 17 सालों में रिलीज हुई फिल्मों में सबसे लंबी होगी.

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से लिखा- ‘धुरंधर पार्ट 1 की लंबाई लगभग 3 घंटे 32 मिनट बताई जा रही है. फाइनल रन टाइम अभी सीक्रेट रखा गया है. लेकिन उम्मीद है कि ये लगभग साढ़े तीन घंटे लंबी होगी. सेंसर सर्टिफिकेट लेने का प्रॉसेस शुरू हो गया है. कुछ दिनों में जब सेंट्रल फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड (सीबीएफसी) फिल्म को पास कर देगा, तब इसकी सही रन टाइमिंग पता चल पाएगी.’

शुरू से आखिर तक बंधे रहेंगे दर्शक
रिपोर्ट में आगे लिखा है- ‘धुरंधर एक विशाल कहानी कहता है और इसीलिए इसका रनटाइम भी लंबा है. निर्देशक आदित्य धर एक कुशल कहानीकार हैं. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019) या उनके प्रोडक्शन की फिल्में जैसे आर्टिकल 370 (2024), धूम धाम (2025) और हाल ही में रिलीज हुई बारामूला (2025) को ही देख लीजिए. वो हमेशा इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनकी फिल्मों में बहुत कुछ हो और कहानी ज्यादा खींची हुई न लगे. धुरंधर की कहानी भी कुछ ऐसी ही होगी. इतना कुछ होगा कि दर्शक शुरू से आखिर तक बंधे रहेंगे.’

जोधा अकबर के बाद दूसरी लंबी फिल्म होगी ‘धुरंधर’
बता दें कि ‘धुरंधर’ पिछले 17 सालों में अब तक रिलीज हुई सबसे लंबी फिल्मों को मात दे देगी. अगर रणवीर सिंह की इस फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 32 मिनट होता है तो ये जोधा अकबर के बाद बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म होगी. साल 2008 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की ये फिल्म 3 घंटे 34 मिनट लंबी थी.

‘धुरंधर’ की स्टार कास्ट
‘धुरंधर’ को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में होंगे. फिल्म में उनके साथ सारा अर्जुन बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी. इसके अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन भी ‘धुरंधर’ में अहम रोल में दिखाई देंगे.

[ad_2]

शेयर बाजार में धमाकेदार उछाल! जानें 26 नवंबर की तेजी के पीछे क्या है तीन बड़ी वजहें

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Indian Stock Market Rally: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 26 नवंबर को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. दोनों ही प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1022 अंक के तेजी के साथ 85,609 अंक पर बंद हुआ.

वहीं एनएसई निफ्टी 50 में भी तेजी दर्ज की गई. निफ्टी 320 अंक उछलकर 26,205 लेवल पर बंद हुआ. भारतीय शेयर बाजार में आई इस तेजी के पीछे यह कुछ कारण हो सकते हैं.

1. विदेशी निवेशकों ने की जबरदस्त खरीदारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार के कारोबारी दिन भारतीय बाजार पर भरोसा जताया हैं. जिससे बाजार को मजबूती मिली. आंकड़ों की बात करें तो, विदेशी निवेशकों ने पिछले सत्र में 785 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की है. साथ ही घरेलू निवेशकों ने भी शेयर बाजार में जमकर पैसा लगाया है. घरेलू संस्थागत निवेशकों ने करीब 3,912 करोड़ रुपए की खरीदारी की. 

2. अमेरिकी फेड रिजर्व ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद

अमेरिका से आ रही संभावित फेडरल रिजर्व रेट कट की उम्मीद ने, भारतीय बाजार को मजबूती दी. फेडरल रिजर्व के दो अधिकारियों के बयान से ब्याज दर की कटौती की उम्मीद बढ़ गई हैं. साथ ही एशियाई बाजार में भी 1 फीसदी की तेजी की असर भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिला. 

3. क्रूड ऑयल की कीमतों में आई गिरावट

वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. जिससे भारतीय बाजार में तेजी देखने को मिली. बुधवार को, क्रूड ऑयल की कीमत 63 डॉलर से नीचे आ गई. 
 
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: कमला पसंद मालिक की नेटवर्थ कितनी? सड़क किनारे पान मशाला से शुरू हुआ सफर, आज अरबों की संपत्ति के मालिक

 

[ad_2]

Video: रेलवे ट्रैक पर पार्सल फेंकते दिखे कर्मचारी, वीडियो बनाने वाले को कहा- बंद कर

[ad_1]


Shocking Viral Video: उत्तर प्रदेश के मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक ऐसा दृश्य देखने को मिला है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है, यहां इंडिया पोस्ट के जरिए भेजे जाने वाले सामान को प्लेटफॉर्म पर इतनी बुरी तरह से उछाला जा रहा है, जिसके चलते सामान को नुकसान भी पहुंच सकता है. लोग सोचते होंगे की उनके सामान को बड़ी देखभाल के साथ ले जाया जाता है, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो ने तो इंडिया पोस्ट के कर्मचारियों की पोल खोल दी है.

वीडियो बनते देख फेंकना बंद किया सामान

यह घटना 24 नवंबर के शाम की बताई जा रही है. इस नजारे को एक यात्री ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद वीडियो वायरल होने लगा. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन के दरवाजे से कर्मचारी बिना किसी सावधानी के साथ सामान की बोरियों को बुरी तरह से नीचे फेंक रहे हैं. वीडियो में यह भी देखा गया है कि कर्मचारी सामान को ऐसे फेंकता है कि सामान लुढ़कते हुए ट्रैक पर गिर जाता है.

इस दौरान वहां पर मौजूद यात्री इनकी इस हरकत को वीडियो बना रहा होता है, लेकिन जैसे ही कर्मचारी की उसपर नजर पड़ती है तो वह अपने हाथ से इशारा करके वीडियो बनाने के लिए मना करता है, लेकिन यात्री नहीं मानता और वह वीडियो बनाना जारी रखता है.

रेलवे ने दिया जवाब

वीडियो के वायरल होने के बाद लखनऊ DRM (@drm_1ko) के एक्स हैंडल से इस वीडियो पर कमेंट आया है, जिसमें कहा है ” ये RMS पैकेज है और इन्हें इंडिया पोस्ट का स्टाफ हैंडल करता है. संबंधित RMS  अधिकारियों को सुधार के लिए कार्रवाई करने की सलाह भी दी जा रही है.”

लोगों के सामान के साथ इतनी लापरवाही? 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के कुछ ही देर बाद वायरल हो गया, जिसके बाद यूजर्स के बड़े ही मजेदार रिएक्शन सामने आने लगे. कुछ लोगों ने तो वीडियो तो मजाक के तौर पर देखा तो वहीं कुछ ने लोगों के सामान के साथ हो रही लापरवाही के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया.

कुछ लोगों ने इसके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की तो वहीं कुछ ने कहा कि इतनी लापरवाही कैसे कर सकते हैं तो वहीं दूसरे ने कहा कि मेरी दीवाली की सोन पापड़ी वहीं कुछ ने कहा कि मेरे सामान का नुकसान कर दिया. इस तरह लोगों के मिले-जुले रिएक्शन वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं.


‘हमें भारत की सिक्योरिटी पर पूरा भरोसा’, नेतन्याहू का दौरा स्थगित होने पर बोला इजरायल

[ad_1]


इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का भारत दौरा स्थगित होने के बाद तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. कुछ खबरों में दावा किया गया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा कारणों से अपनी प्रस्तावित भारत यात्रा स्थगित कर दी है. इजराइल ने मंगलवार (25 नवंबर, 2025) को इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है.

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने खुद कहा है कि उन्हें भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और दोनों पक्ष यात्रा की नई तारीखों पर समन्वय कर रहे हैं. इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे लेकिर एक पोस्ट भी किया है. पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘भारत के साथ इजराइल का रिश्ता और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच रिश्ता बहुत मजबूत है.’

पोस्ट में कहा गया, ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू को पूरा भरोसा है और टीम पहले से ही नई यात्रा तिथि पर समन्वय कर रही हैं.’ इजराइली मीडिया के एक धड़े ने खबर दी थी कि नेतन्याहू 2018 के बाद भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के लिए दिसंबर में नई दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के लाल किले के पास हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण यात्रा स्थगित कर दी गई है.

पूरे मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ये खबरें महज ‘अटकलबाजी’ पर आधारित हैं और ये ‘भ्रामक’ हैं. उन्होंने कहा कि बेंजामिन नेतन्याहू की यात्रा के लिए पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीखों को अंतिम रूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार बेंजामिन नेतन्याहू साल के आखिर में भारत आने की योजना बना रहे थे. हालांकि, यह इस साल तीसरी बार है जब उन्होंने अपना भारत का दौरा कैंसिल किया है. वह 2018 में आखिरी बार भारत आए थे. इस दौरान वह 14 जनवरी से 19 जनवरी तक छह दिन भारत में रहे थे और यह उनका भारत का दूसरा दौरा था.

[ad_2]

आईफोन 16 को सस्ते में खरीदने का मौका, ब्लैक फ्राइडे सेल में धड़ाम हो गई कीमत, चेक करें डील्स

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

iPhone 16 Black Friday Sale: ऐप्पल के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में से एक आईफोन 16 को खरीदने का अभी शानदार मौका है. अमेजन, फ्लिपकार्ट और विजय सेल्स पर यह फोन शानदार डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए अवेलेबल है. ऐसे में आप इन प्लेटफॉर्म्स पर चल रही ब्लैक फ्राइडे सेल का फायदा उठाकर बड़ी बचत के साथ अपना मनपसंद आईफोन खरीद सकते हैं. आइए इस आईफोन के फीचर्स और अमेजन, फ्लिपकार्ट और विजय सेल्स पर मिल रही छूट के बारे में डिटेल से जानते हैं.

आईफोन 16 के स्पेसिफिकेशंस

आईफोन 16 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो HDR कंटेट सपोर्ट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. A18 प्रोसेसर वाला यह आईफोन मल्टीटास्किंग और ऐप्पल इंटेलीजेंस फीचर्स को आसानी से हैंडल कर लेता है. हाई परफॉर्मेंस के साथ-साथ यह प्रोसेसर एफिशिएंट और अपकमिंग सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए कंपेटिबल भी है. इसके रियर में 48MP + 12MP का डुअल कैमरा सेटअप है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 12MP का कैमरा है. बैटरी की बात करें तो फुल चार्जिंग पर यह आईफोन 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक सपोर्ट करता है. 

विजय सेल्स पर क्या ऑफर?

आईफोन 16 को 79,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन विजय सेल्स पर डिस्काउंट के बाद इस आईफोन को 66,490 रुपये में लिस्ट किया गया है. चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से इस फोन की खरीद पर 4,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. 

फ्लिपकार्ट पर कितने का मिल रहा आईफोन 16?

फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 69,900 रुपये में लिस्ट किया गया है. फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर इस फोन पर 4,000 रुपये का कैशबैक पाया जा सकता है. इस पर एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है, जिसके तहत आप पुराने डिवाइस के बदले 64,300 रुपये की बचत कर सकते हैं. 

अमेजन पर है यह डील

अमेजन पर यह आईफोन 66,900 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन कैशबैक और बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर आप इसे सस्ते में खरीद सकते हैं. सेलेक्टेड क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर अमेजन 4,000 का बैंक ऑफर और 2,000 रुपये तक का कैशबैक दे रही है. साथ ही ग्राहकों के लिए नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें-

14 साल बाद फिर दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बनेगी ऐप्पल, इस ब्रांड को छोड़ देगी पीछे

[ad_2]

70 साल की दादी ने डीजे पर मारा फ्लिप! आइटम डांस से शादी में उड़ाया गर्दा- झूम उठा इंटरनेट

[ad_1]


सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के डांस देखे होंगे जो वायरल होते रहते हैं. कभी कोई दूल्हा नाचता है कभी कोई भाभी आकर इंटरनेट को गरजा जाती हैं तो कभी दुल्हन के ठुमके लोगों का दिन बना जाते हैं. लेकिन आज जो वीडियो आप देखेंगे उसे देखकर आपका दिन, रात, दोपहर, शाम और महीना सब बन जाएगा. इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बूढ़ी दादी डीजे फ्लोर पर डांस कर रही है. डांस करते हुए दादी जो स्टेप करती है उसे देखकर पूरा सोशल मीडिया हिल गया है.

डीजे पर डांस करते हुए दादी ने मारा फ्लिप

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में करीब 70-75 साल की दादी डीजे फ्लोर पर ऐसा डांस कर रही है जिसे देखकर जवान लोग भी शरमा जाएंगे और बॉलीवुड के स्टंटमैन पानी भरने लगेंगे. वीडियो में दिख रहा है कि दादी डीजे फ्लोर पर डांस कर रही हैं और पूरी मजमा खड़ा होकर उनका हौसला बढ़ा रहा है. तभी दादी डांस करते हुए अचानक फ्लिप मारती हैं और फिर से अपने उसी अंदाज में डांस करना शुरू कर देती हैं. दादी का फ्लिप देखकर वहां खड़े सभी लोगों के मुंह खुले के खुले रह जाते हैं और आंखें फटी रह जाती हैं. साड़ी पहने दादी एक तो डांस कर रही हैं ऊपर से इस उम्र में फ्लिप भी मार रही हैं जो कि वाकई में देखने लायक है.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो

देखता रह गया इंटरनेट

वीडियो को @VishalMalvi_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वाइब के चक्कर में दादी ने फ्लिप मार डाला. एक और यूजर ने लिखा…दादी ने फिर से साबित कर दिया कि उम्र केवल एक नंबर है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दादी अपनी जवानी में कैसी रही होंगी अगर अभी ये हाल हैं तो.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे


बार-बार भगाने के बाद भी क्यों खत्म नहीं होते कॉकरोच? ये टिप्स आजमाए तो नहीं होगी दिक्कत

[ad_1]


How To Get Rid Of Cockroaches: कॉकरोच ऐसे कीड़े हैं जो एक बार घर में घुस जाएं तो आसानी से जाने का नाम नहीं लेते. तेजी से बढ़ने की क्षमता, बेहद कम जरूरतें और छिपने की आदत इन्हें और भी मुश्किल बना देती है. इन्हें कंट्रोल करने के लिए सिर्फ स्प्रे मारना या जाल लगा देना काफी नहीं होता, बल्कि इनके व्यवहार और छुपने की जगहों को समझकर एक सही रणनीति अपनानी पड़ती है. इसी वजह से इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट यानी IPM को सबसे असरदार तरीका माना जाता है, जिसमें बेट, कीटनाशक और साफ–सफाई, तीनों का इस्तेमाल किया जाता है. रोजाना थोड़ी सी सफाई और घर के छोटे–मोटे छेद या दरारें बंद करने से दोबारा होने वाली परेशानी काफी हद तक रुक सकती है. अगर समस्या बहुत ज्यादा हो, तो प्रोफेशनल मदद लेना ही बेहतर होता है.

भारत में आम हैं कॉकरोच

भारतीय घरों में कॉकरोच सबसे आम और सबसे ज्यादा झुंझलाहट पैदा करने वाले कीटों में से हैं. रसोई चमकती रहे या घर कितना ही साफ-सुथरा क्यों न हो, ये कीड़े किसी न किसी तरह अपना ठिकाना बना ही लेते हैं. दिक्कत सिर्फ डर या गंदगी की नहीं है. कॉकरोच बैक्टीरिया फैला सकते हैं और कई लोगों में एलर्जी या अस्थमा के लक्षण भी बढ़ा सकते हैं. लोगों ने इन्हें भगाने के तरह-तरह के उपाय आजमाए हैं, लेकिन हर तरीका असरदार नहीं होता. असली समाधान तभी मिलता है जब आप समझें कि ये छिपते कहां हैं, निकलते कब हैं और इन्हें खत्म करने के सही तरीके क्या हैं.

इनको कंट्रोल करना मुश्किल

कॉकरोच को कंट्रोल करना इसलिए मुश्किल है क्योंकि ये आम कीड़ों की तरह नहीं होते. इनकी संख्या बहुत तेजी से बढ़ती है. एक अकेला कॉकरोच कुछ हफ्तों में सैकड़ों की एक कॉलोनी बना सकता है. रात के समय सक्रिय रहने की वजह से ये दिन में दिखाई नहीं देते, जबकि छोटे-छोटे छेद, नालियां और उपकरणों के पीछे बने कोनों में छिपकर बैठे रहते हैं. दिन में दिख जाना अक्सर इस बात का संकेत होता है कि घर में इनकी संख्या अब काफी बढ़ चुकी है. इन्हें बहुत कम भोजन और पानी से भी काम चल जाता है, इसलिए एक दो टुकड़ों या गीले कोनों से ही ये जिंदा रह सकते हैं.

कैसे हटाया जाता है?

ज्यादातर लोग स्प्रे, घरेलू नुस्खे या स्टिकी ट्रैप का सहारा लेते हैं, लेकिन इनसे सिर्फ थोड़ी देर की राहत मिलती है. कई बार स्प्रे उन स्थानों तक पहुंचते ही नहीं जहां असली कॉलोनियां होती हैं. इनके अंडे बच जाते हैं, जो बाद में फिर से फूटकर घर भर में फैल जाते हैं. हर घर की बनावट अलग होती है, इसलिए एक जैसा समाधान हर जगह काम नहीं करता.

एक असरदार योजना में कुछ कदम जरूरी होते हैं, हॉटस्पॉट पहचानना, बेट और जेल लगाना, ऐसे केमिकल इस्तेमाल करना जो अंडों के बनने की प्रक्रिया रोकें, बाहर से आने वाले रास्ते बंद करना और रोजमर्रा की सफाई का ध्यान रखना. इसी वजह से IPM सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि ये दिखाई देने वाले कॉकरोच ही नहीं, बल्कि छिपे हुए अंडों और कॉलोनियों पर भी असर करता है.

ये कदम भी जरूरी

इलाज के साथ-साथ रोज की आदतें भी उतनी ही जरूरी हैं, फर्श साफ रखना, खाना एयरटाइट डिब्बों में रखना, रोज कचरा फेंकना, रसोई और बाथरूम सूखे रखना और बेकार का सामान कम करना. इससे नए कीड़ों को बसने का मौका ही नहीं मिलता. कुछ हालातों में घरेलू उपाय कम पड़ जाते हैं. जैसे जब कॉकरोच दिन में नजर आने लगें, कई कमरों तक फैल जाएं या पड़ोसी घरों से लगातार आते रहें. ऐसी स्थिति में प्रोफेशनल सर्विसेज ज्यादा असरदार रहती हैं. लंबे समय तक राहत तभी मिलती है जब घर का रख-रखाव भी अच्छा हो. 

इसे भी पढ़ें: सर्दी के कपड़ों से नहीं जा रही सीलन की बदबू, ये हैक्स आएंगे आपके काम

[ad_2]

Video: बच गए वरना जल जाती मुंडी! हल्दी रस्म के दौरान हुआ बड़ा धमाका, लग गई आग, वीडियो वायरल

[ad_1]


Viral Shocking Video: शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है, और हर जोड़ा चाहता है कि उनकी एंट्री यादगार बने. कुछ लोग अपने खास दिन को और भी ग्रैंड बनाने के लिए ट्रेंड्स और आइडिया आजमाते हैं, लेकिन कई बार यही ट्रेंड्स खतरनाक रूप ले लेते हैं. ऐसा ही एक हादसा सामने आया एक कपल की हल्दी रस्म से, जहां दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री के दौरान हाइड्रोजन भरे गुब्बारे धमाके से फट गए और पलभर में खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया.

गुब्बारों के धमाके से सहमे लोग

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि दूल्हा और दुल्हन मंच की ओर मुस्कुराते हुए एंट्री कर रहे हैं. दुल्हन के हाथ में बड़ी संख्या में गुब्बारे हैं. जैसे ही दोनों मंच के बीच पहुंचते हैं, अचानक गुब्बारों में तेज धमाके के साथ आग की लपटें उठती हैं. धमाका इतना अचानक हुआ कि चारों ओर लोग सहम गए और कुछ सेकंड तक किसी को समझ नहीं आया कि हुआ क्या है.

धमाके के तुरंत बाद दुल्हन और दूल्हे के शरीर पर जलन के निशान दिखाई दिए. कुछ मेहमान घबरा गए तो कुछ मदद के लिए आगे आए. इस घटना के बाद सबसे बड़ी चर्चा इस बात पर हो रही है कि कपल की एंट्री में हाइड्रोजन गैस वाले गुब्बारे क्यों इस्तेमाल किए गए.

ये तो सच में ग्रैंड एंट्री हो गई- यूजर्स बोले

आमतौर पर गुब्बारों में हीलियम भरी जाती है, जो सही होती है, लेकिन हाइड्रोजन सस्ती होती है और गुब्बारों को ज्यादा ऊपर उठाती है, इसलिए कुछ लोग इसे इस्तेमाल कर देते हैं ,जबकि हाइड्रोजन जलने वाली होती है और छोटी-सी चिंगारी भी धमाका कर सकती है. वीडियो देखकर लोगों ने काफी कमेंट किए हैं. किसी ने कहा कि ये तो सच में ग्रैंड एंट्री हो गई तो किसी ने सावधानी बरतने की कहा.


शर्लिन चोपड़ा ने क्यों हटवाया ब्रेस्ट इम्प्लांट? एक्ट्रेस बोली- ‘मेरी जिंदगी नर्क बन…’

[ad_1]


शर्लिन चोपड़ा हमेशा अपने ग्लैम लुक की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. हालांकि इस बार उनकी सुर्खियां में रहने की वजह कुछ और है. दरअसल एक्ट्रेस ने ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाया हुआ था. लेकिन अब उन्होंने अचानक इसे हटवाने का फैसला कर सबको चौंका दिया. वहीं शर्लिन ने एक इंटरव्यू में अचानक अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट हटवाने की असल वजह का खुलासा किया हैं.

शर्लिन चोपड़ा ने क्यों हटवाए ब्रेस्ट इम्प्लांट?
बता दें कि बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में शर्लिन चोपड़ा ने अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट हटवाने की असल वजह का खुलासा किया है. शर्लिन ने कहा, “मैंने धारणा बना रखी थी, लेकिन जब मुझे एहसास हुआ कि हैवी ब्रेस्ट इम्प्लांट के चलते मेरी जिंदगी नर्क बन सकती है तब अचानक हृद्य परिवर्तन हुआ और फिर मुझे एहसास हुआ कि नहीं ये ब्रेस्ट इम्प्लांट ये तय नहीं करेगा कि मैं हॉट हूं या नहीं हूं. ये मैं तय करूंगी और ये हमारी सोच में होता है.

लिमिट से ज्यादा इम्प्लांट कराया था?
इंटरव्यू के दौरान शर्लिन ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने खुद को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए लिमिट से ज्यादा इम्प्लांट करवाकर अपनी ब्रेस्ट का साइज बढ़वाया था. उन्होंने कहा, “ खुद को अट्रैक्टिव बनाना, अपीलिंग बनाना कोई गलत मंशा नहीं है, लेकिन इसके चक्कर में अगर आप अपनी हेल्थ को नजरअंदाज करते हैं और हेल्थ को साइड में कर देते है तो ये बहुत बड़ी बेवकूफी है.

भारी बोझ सीने से हट गया
इससे पहले शर्लिन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट हटवाने की न्यूज शेयर की थी. उन्होंने कहा था, “ ये भारी बोझ मेरे सीने से उतर गया है. एक इम्प्लांट का वजन 825 ग्राम था. मैं तितली की तरह लाइट महसूस कर रही हूं.”

 


 उन्होंने यंग जनरेशन से भी अपील करते हुए कहा था, “देश की युवा पीढ़ी से मेरी गुजारिश है कि सोशल मीडिया पर गलत तरीके से इंफ्लूएंस होकर अपनी बॉडी के साथ कोई खिलवाड़ ना करें. आपको जो भी कराना हो उसे लेकर अपनी फैमिली और मेडिकल एक्सपर्ट के साथ इन डेप्थ डिसकशन करें. और कोई जल्दबाजी ना करें, भीड़ का हिस्सा बिल्कुल ना बनें.अपनी ऑथेंटिसिटी और रियलनेस की हिफाजत करें.”

 



[ad_2]