मुद्रास्फीति अनुमान पर आरबीआई डिप्टी गवर्नर का बड़ा बयान, जानें क्या दी जानकारी

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Rbi Deputy Governor Statement: भारतीय रिजर्व बैंक की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता ने बुधवार को कहा कि, हर अनुमान में त्रुटियों का जोखिम होता है, पर केंद्रीय बैंक के मुद्रास्फीति अनुमान में ‘व्यवस्था के स्तर पर पूर्वाग्रह’ वाली कोई बात नहीं है.

इस संदर्भ में कुछ तबकों में चिंताओं के बीच, गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय बैंक अपने मुद्रास्फीति अनुमानों पर पहुंचने के लिए विभिन्न मॉडल और विशेषज्ञ चर्चाओं का उपयोग करता है और अनुमानों का गलत होना कोई सिर्फ यहां का मामला नहीं है बल्कि ‘वैश्विक घटना’ है. 

डिप्टी गवर्नर का बयान 

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय बैंक भुगतान संतुलन के आंकड़े मासिक आधार पर जारी करने पर भी विचार कर रहा है. वर्तमान में तिमाही आधार पर ये आंकड़ें जारी किए जाते हैं. वैश्विक व्यापार नीतियों में हो रहे व्यापक बदलाव के बीच उन्होंने यह बात कही. भुगतान संतुलन देश की बाह्य स्थिति के बारे में संकेत देता है.

उल्लेखनीय है कि मुद्रास्फीति अनुमान को लेकर चिंता आंकड़ों को अधिक दिखाने के अनुमान से उत्पन्न हुई है. इसके बारे में आलोचकों का तर्क है कि इसने आरबीआई को पिछले कुछ महीनों में नीतिगत दरों में और कटौती करने से रोका है. 

मीडिया में लेख पढ़ना ‘मजेदार

मुद्रास्फीति के पूर्वानुमान पर आलोचनाओं को स्वीकार करते हुए, उन्होंने कहा कि मीडिया में लेख पढ़ना ‘मजेदार’ है, और बातों को कठोरता से लिखा जाता हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि आरबीआई इन विचारों को बहुत गंभीरता से लेता है. आरबीआई के मौद्रिक नीति विभाग में अपने सहयोगियों के साथ बातचीत का हवाला देते हुए, गुप्ता ने कहा कि हर अनुमान में त्रुटियों का जोखिम होता है और ऐसा कोई भी पूर्वानुमान लगाने वाला नहीं है जो हर बार सही हो. 

यह दुनिया के अन्य देशों में भी होता है. उन्होंने बताया कि आरबीआई मुद्रास्फीति का पूर्वानुमान लगाने के लिए एक बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाता है, जिसमें सिद्ध मॉडल का उपयोग, ऐतिहासिक प्रतिरूप का उपयोग, सर्वेक्षण और मंत्रालयों और विश्लेषकों सहित संबंधित पक्षों से परामर्श लिया जाना शामिल है.

डिप्टी गवर्नर ने यह भी कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति (सीपीआई) पर सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आगामी संशोधन भारतीय रिजर्व बैंक के लिए मददगार होंगे. 

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में धमाकेदार उछाल! जानें 26 नवंबर की तेजी के पीछे क्या है तीन बड़ी वजहें

[ad_2]

Shani Margi 2025: शनि मार्गी से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! धन लाभ के साथ सफलता के योग

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Shani Margi 2025: शनि ने अपनी सीधी चाल शुरू कर दी है, जिसके बाद 28 नवंबर को शनि मार्गी हो जाएंगे. ज्योतिष शास्त्र में इससे महत्वपूर्ण घटना पानी गई है. शनि मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव कई राशियों पर बुरा या अच्छा दोनों देखने को मिल सकता है.

मगर यह परिवर्तन उन राशियों के लिए बेहद लाभदायक होने वाला है, जिनमें शनि चांदी के पाए से चल रहे हैं. आइए जानते है कौन सी है वे राशियां. 

कर्क राशि [Cancer Horoscope]

कर्क राशि वालों के लिए शनि का मार्गी फलदायी साबित होने वाला है. जिससे नौकरी या कार्य स्थल पर तरक्की होगी और आया में भी वृद्धि होगी. वहीं पुराने किए गए निवेशों में लाभ प्राप्त होगा और धन कमाने के नए रास्ते भी खुलेंगे. कार्य स्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है. पुराने विवादों से भी छुटकारा मिलेगा.

वृश्चिक राशि [Scorpio Horoscope]

शनि इस वक्त वृश्चिक राशि में चांदी के पाए से चल रहे हैं, 28 नवंबर को मार्गी होते ही यह आपकी नौकरी में प्रमोशन दिलाएंगे और धन से जुड़ी सारी समस्याएं दूर करेंगे. इसके बाद आपके जीतने भी अटके हुए काम हैं, वे सब पूरे होंगे. बिजनेस में तरक्की के योग है, जिस वजह से विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. 

कुंभ राशि [Aquarius Horoscope]

कुंभ राशि पर भी शनि का चांदी के पाए का प्रभाव बना रहा है. शनि के मार्गी होते ही आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन वृद्धि के योग बनेंगे. लंबे समय से अटके काम तेजी से पूरे होंगे और सफलता भी आसानी से मिलेगी.

जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अपनी पसंद काम मिल सकता है. व्यापारी जातकों को अच्छा मुनाफा होगा.

कैसे तय होता है शनि का चांदी का पाया?

जब शनि देव के गोचर के समय चंद्रमा शनि के 2,5 या 9 भाव में होता है, तब शनि चांदी के पाए से चल रहे होते हैं. शनि ने 29 मार्च 2025 में मीन राशि में प्रवेश किया था, तब से कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि शनि चांदी के पाए पर आ गए थे. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘स्ट्रीट लाइटें बंद की, और बाल पकड़कर घसीटा’, इमरान खान की बहनों ने लगाया पाक पुलिस पर आरोप

[ad_1]


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीनों बहनों ने अडियाल जेल के बाहर उन पर और पीटीआई समर्थकों पर पुलिस हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. पाकिस्तानी अखबार डॉन के हवाले से खबर मिली है कि खान की बहनें नोरीन नियाजी, आलीमा खान और डॉ. उजमा खान ने यह मांग की है. इमरान की तीनों बहनें इमरान से मिलने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उन्हें पिछले एक महीने से मिलने नहीं दिया जा रहा है. वह पिछले एक महीने से जेल के बाहर डेरा डाले हुए हैं. 

इमरान की इन बहनों का आरोप है कि वे शांतिपूर्वक जेल के बाहर बैठी हुई थी. तभी पुलिस ने उनपर हमला कर दिया. बेहरमी से पिटाई की. दरअसल, 2023 से इमरान खान कई मामलों में जेल की सलाखों के पीछे हैं. 

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत को पत्र लिखा गया है. यह पत्र पुलिस प्रमुख उस्मान अनवर को लिखा गया है. उन्होंने कहा है कि हिंसा क्रूर और सुनियोजित थी. उन्हें बिना किसी कारण के हफ्तों से पीटीआई प्रमुख से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है. 

इमरान की बहनों का कहना है कि वो शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहीं थी और जेल के बाहर बैठी हुई थीं. तभी पुलिस ने स्ट्रीट लाइटें बंद की और बाल पकड़कर सड़क से हटा दिया. इस घटना में उनके शरीर पर कई चोटें आई है. 

बहनों का कहना है कि पंजाब पुलिस महानिरीक्षक इस हमले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करे. सरकार ने एक महीने से ज्यादा समय से मुलाकात करने की अनुमति नहीं दी है. मतलब सीधे तौर पर बैन लगा रखा है. 

कहां है अडियाल जेल
दरअसल, इमरान जिस जेल में बंद है, उसका नाम अडियाल है. जहां राजधानी इस्लामाबाद से महज 15 किमी है. रावलपिंडी के बीचों-बीच बनी है. यह पाकिस्तान की सेंट्रल जेल है. यहां पाकिस्तान के सबसे कुख्यात और उच्च सुरक्षा वाली जेलों में है. इसका निर्माण 1986 में किया गया था. उत्तर पंजाब केी सेंट्रल जेल है. इसमें एक साथ 1900 कैदियों को जेल में रखा जाता है. 

[ad_2]

मस्कट में वेल्डर को कितनी मिलती है सैलरी, वहां जॉब करने पर क्या-क्या मिलेंगे फायदे?

[ad_1]

ओमान में वेल्डर्स को औसतन OMR 300 से OMR 600 प्रति माह तक वेतन मिलता है और 1 से 9 साल अनुभव वाले उम्मीदवारों की औसत कमाई करीब OMR 422 रहती है.

ओमान में वेल्डर्स को औसतन OMR 300 से OMR 600 प्रति माह तक वेतन मिलता है और 1 से 9 साल अनुभव वाले उम्मीदवारों की औसत कमाई करीब OMR 422 रहती है.

इसे भारतीय मुद्रा में बदलें तो एक वेल्डर लगभग 97,000 रुपये महीना कमा सकता है, क्योंकि 1 ओमानी रियाल की कीमत लगभग 232 रुपये होती है.

इसे भारतीय मुद्रा में बदलें तो एक वेल्डर लगभग 97,000 रुपये महीना कमा सकता है, क्योंकि 1 ओमानी रियाल की कीमत लगभग 232 रुपये होती है.

अनुभव बढ़ने पर कमाई भी बढ़ती जाती है. सामान्य ARC वेल्डर से लेकर TIG, MIG और पाइप वेल्डर जैसे स्पेशलाइज्ड कर्मचारी OMR 500 से 600 तक आसानी से कमा लेते हैं.

अनुभव बढ़ने पर कमाई भी बढ़ती जाती है. सामान्य ARC वेल्डर से लेकर TIG, MIG और पाइप वेल्डर जैसे स्पेशलाइज्ड कर्मचारी OMR 500 से 600 तक आसानी से कमा लेते हैं.

ओवरटाइम मिलने पर यह सैलरी OMR 700–800 तक पहुंच जाती है, यानी लगभग 1.60 लाख रुपये से अधिक.

ओवरटाइम मिलने पर यह सैलरी OMR 700–800 तक पहुंच जाती है, यानी लगभग 1.60 लाख रुपये से अधिक.

रिपोर्ट्स के अनुसार सिर्फ सैलरी ही नहीं, मस्कट की वेल्डिंग जॉब्स इसलिए भी लोकप्रिय हैं क्योंकि यहां रहने, आने-जाने, मेडिकल और इंश्योरेंस की सुविधाएं कंपनी की तरफ से मिल जाती हैं. कई कंपनियां फ्री खाना या फूड अलाउंस भी देती हैं. सबसे बड़ी बात ओमान में इनकम टैक्स नहीं लगता, इसलिए जो कमाते हैं, वह पूरा हाथ में आता है.

रिपोर्ट्स के अनुसार सिर्फ सैलरी ही नहीं, मस्कट की वेल्डिंग जॉब्स इसलिए भी लोकप्रिय हैं क्योंकि यहां रहने, आने-जाने, मेडिकल और इंश्योरेंस की सुविधाएं कंपनी की तरफ से मिल जाती हैं. कई कंपनियां फ्री खाना या फूड अलाउंस भी देती हैं. सबसे बड़ी बात ओमान में इनकम टैक्स नहीं लगता, इसलिए जो कमाते हैं, वह पूरा हाथ में आता है.

मस्कट का माहौल भी शांत, सुरक्षित और भारतीय प्रवासियों के लिए काफी बेहतर माना जाता है. काम खोजने के लिए गल्फ जॉब पोर्टल, एजेंसियां या सीधे कंपनी के इंटरव्यू का सहारा लिया जा सकता है. वेल्डिंग की स्किल मजबूत हो तो नौकरी पाना मुश्किल नहीं है.

मस्कट का माहौल भी शांत, सुरक्षित और भारतीय प्रवासियों के लिए काफी बेहतर माना जाता है. काम खोजने के लिए गल्फ जॉब पोर्टल, एजेंसियां या सीधे कंपनी के इंटरव्यू का सहारा लिया जा सकता है. वेल्डिंग की स्किल मजबूत हो तो नौकरी पाना मुश्किल नहीं है.

Published at : 26 Nov 2025 03:50 PM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

[ad_2]

Video: घूरता रहा-अश्लील इशारे भी किए, फिर बोला बॉय… लड़की ने वीडियो बना मनचले को जड़ा तमाचा

[ad_1]


Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुंबई के गोवंडी रेलवे स्टेशन से एक शर्मनाक घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़के ने प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक लड़की को अश्लील इशारे किए, लेकिन लड़की ने डरने और घबराने की बजाय उसे ऐसा सबक सिखाया कि अब शायद ही लड़का ऐसा किसी भी लड़की के साथ करने की सोचेगा. लड़के की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों के तमाम रिएक्शन सामने आ रहे हैं.4

मनचले की हरकत का लड़की ने बनाया वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का प्लेटफॉर्म पर बैठा हुआ है और वह दूसरी तरफ प्लेटफॉर्म पर खड़ी लड़की को अश्लील इशारे कर रहा है. लड़की ने जैसे ही लड़के की इस हरकत को देखा तो उसने तुरंत एक्शन लेते हुए उसकी हरकत को मोबाइल में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया.

लड़की ने वीडियो में कहा, “यह लड़का 5-10 मिनट से लगातार मुझे गंदे इशारे कर रहा है. पहले तो मैंने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब यह नहीं माना तो मैंने वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया.” वीडियो में यह भी देखा गया कि लड़का उसे देखकर बाय करता है, जिसके बाद लड़की वीडियो बनाते हुए लड़के के पास जाती है.

लड़की ने लड़के को मारा जोरदार तमाचा

आगे वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का प्लेटफॉर्म पर बैठा हुआ है, तभी लड़की उसके पास जाकर कहती है कि क्या इशारे कर रहा था तू? लड़के बड़ी हैरानी से उसकी तरफ देखता है और कहता है कि कुछ नहीं किया, जिस पर लड़की उसे वीडियो दिखाने को कहती है, जिसके बाद लड़का डर जाता है. इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ लग जाती है.

लड़की लड़के को जोरदार तमाचा मारती है, जिसके बाद लड़का वहां से जाने लगता है, लेकिन लड़की और अन्य लोग मिलकर उसे पकड़ लेते हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने लड़की की हिम्मत और साहस की जमकर तारीफ की.


14 साल बाद फिर दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बनेगी ऐप्पल, इस ब्रांड को छोड़ देगी पीछे

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

ऐप्पल ने इस साल सितंबर में आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च किया था. यह लाइनअप सुपरहिट रही है, जिससे ऐप्पल के शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए. इसके अलावा इस सीरीज की मदद से कंपनी करीब 14 साल बाद अपना खोया हुआ ताज वापस पाने की तरफ बढ़ रही है. दरअसल, काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐप्पल इस साल सैमसंग को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन जाएगी. आईफोन 17 की सक्सेस के कारण ऐप्पल 14 साल बाद दोबारा इस पायदान पर आ रही है.

ऐप्पल के पास रहेगा सबसे ज्यादा मार्केट शेयर

काउंटरप्वाइंट रिसर्च के अनुसार, 2025 में आईफोन की बिक्री 10 प्रतिशत बढ़ेगी, जबकि इसकी तुलना में सैमसंग को महज 4.6 प्रतिशत का इजाफा होगा. इस साल स्मार्टफोन मार्केट की ग्रोथ 3.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है. ऐसे में ऐप्पल और सैमसंग दोनों ही इस ग्रोथ से ज्यादा तेजी से बढ़ेगी. ऐप्पल के पास इस साल 19.4 प्रतिशत मार्केट शेयर रहने का अनुमान है, जिसके चलते वह 2011 के बाद पहली बार सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन जाएगी. अभी सैमसंग पहले पायदान पर है, लेकिन साल के अंत से पहले ऐप्पल उसे पछाड़कर सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी और करीब 2030 तक उसकी इस पोजीशन को कोई खतरा नहीं होने वाला है. 

ऐप्पल को इसलिए होगा फायदा

दुनियाभर में आईफोन की बिक्री तेजी से बढ़ रही है. काउंटरप्वाइंट रिसर्च के एनालिस्ट यंग वांग इसकी वजह बताते हुए कहते हैं कि जिन यूजर्स ने कोरोना-19 बूम के दौरान आईफोन खरीदे थे, वो अब अपने आईफोन अपग्रेड कर रहे हैं. इसके अलावा 2023 से लेकर इस साल की दूसरी तिमाही तक 35 करोड़ से ज्यादा सेकंडहैंड आईफोन बिके हैं. आने वाले सालों में ये ग्राहक भी अपने आईफोन को अपग्रेड करेंगे. इस कारण अगले 4-5 साल तक ऐप्पल को शीर्ष स्थान पर कोई मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

YouTube के होमपेज पर दिखेंगे आपकी पसंद के वीडियो, नया AI टूल करेगा जादू, बोरिंग रिकमंडेशन के दिन गए

[ad_2]

Video: बच्चे को हाथ में लिए पुल से कूद रही थी महिला, बस रोककर बचाने भागा ड्राइवर, देखें वीडियो

[ad_1]


Viral Shocking Video: कभी-कभी जिंदगी ऐसे मोड़ पर आ जाती है जहां एक अनजाना इंसान ही हमारी सबसे बड़ी मदद बन जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही दिल को छू लेने वाला दृश्य देखने को मिल रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से बस ड्राइवर ने एक महिला और एक बच्चे की जान बचा ली.

ड्राइवर ने महिला को नदी में कूदने से बचाया

वीडियो एक हाईवे का है, जहां एक महिला अपने छोटे बच्चे को लेकर सड़क के किनारे चल रही थी. पीछे से आ रही बस के ड्राइवर को लगा कि शायद महिला किसी परेशानी में है या उन्हें लिफ्ट चाहिए. इसी सोच के साथ उसने बस को महिला के ठीक आगे रोक दिया. जैसे ही बस रुकी और ड्राइवर ने दरवाजा खोला, सामने का नजारा उसे हैरान कर गया. महिला बच्चे को लेकर हाईवे के नीचे बह रही नदी में कूदने जा रही थी.

यह देखते ही ड्राइवर बिना एक पल गंवाए तुरंत बस से कूदा और तेजी से महिला की ओर भागा. महिला किनारे पहुंच चुकी थी, तभी ड्राइवर ने उसे पीछे की ओर खींच लिया. महिला के हाथ से बच्चा भी लगभग फिसलने वाला था, पर ड्राइवर ने उसे भी संभाल लिया. यह सब कुछ कुछ ही सेकंडों में हो गया.

लोगों ने बस ड्राइवर की तारीफें की

ड्राइवर की फुर्ती से महिला और बच्चा दोनों की जान बच गई. बस में मौजूद यात्री भी तुरंत नीचे उतर आए और दोनों को बस में बैठाकर पानी पिलाया तथा शांत करने की कोशिश की. इस घटना को देखकर लोग बस ड्राइवर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि अगर उस पल बस ड्राइवर समय पर न रुकता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. यह वीडियो इंसानियत की एक अनोखी मिसाल बनकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है.


दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट हारे, अब ODI सीरीज से पहले शुभमन गिल ने भरी हुंकार

[ad_1]


दक्षिण अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज में 0-2 की हार के बाद शुभमन गिल की प्रतिक्रिया सामने आई है. गुवाहाटी में 408 रनों की हार के बाद गिल ने कहा है कि टीम इंडिया इस कठिन दौर को भुलाते हुए मजबूती से आगे बढ़ेगी. ये टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत की रनों की सबसे बड़ी हार भी रही. आपको याद दिला दें कि शुभमन गिल चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे.

शुभमन गिल ने X पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “शांत समुद्र आपको दिशा बदलना नहीं सिखाता, बल्कि तूफान ही आपको स्थिर रहना सिखाता है. हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखेंगे, एक-दूसरे के लिए लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे.”

चोटिल शुभमन गिल इस आशा के साथ टीम इंडिया के साथ गुवाहाटी पहुंचे थे, कि वो दूसरा मुकाबला शुरू होने से पहले रिकवर कर लेंगे. मगर बाद में उन्हें मेडिकल टीम ने अनफिट घोषित कर दिया, जिसके बाद वो मुंबई लौट आए थे. गिल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज से भी बाहर हो गए हैं. गिल को हाल ही में भारत की वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था. वनडे सीरीज 30 नवंबर-6 दिसंबर तक खेली जाएगी. वो 9 दिसंबर से शुरू होने वाली भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज में खेल सकते हैं.

दक्षिण अफ्रीका ने शुरू से लेकर अंत तक गुवाहाटी टेस्ट में अपना दबदबा बनाए रखा. अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने 549 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजी मात्र 140 रनों पर सिमट गई. मार्को यानसेन इस मैच में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े विलेन साबित हुए, जिन्होंने 93 रनों की पारी खेलने के अलावा पहली पारी में 6 विकेट भी लिए. एडन मार्करम ने इस मुकाबले में कुल 9 कैच लिए, जो किसी एक टेस्ट मैच में किसी फील्डर द्वारा लिए गए सबसे अधिक कैच भी रहे.

यह भी पढ़ें:

गौतम गंभीर मेरे कोई रिश्तेदार नहीं…, दक्षिण अफ्रीका से हारने पर रविचंद्रन अश्विन ने जो कहा सुनकर हैरान रह जाएंगे



[ad_2]

मिस्ट्री मैन संग एयरपोर्ट पर दिखीं मलाइका अरोड़ा, फैंस बोले- ‘ये तो वही कंसर्ट वाला लड़का है’

[ad_1]


बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बाद कई दोनों तक वो टॉक ऑफ द टाउन बनी रही. अब एक बार फिर किसी मिस्ट्री मैन को लेकर मलाइका अरोड़ा का नाम लाइमलाइट में आ गया है.  हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां हसीना अपने मिस्ट्री मैन संग नजर आईं.

दरअसल आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जहां मलाइका अरोड़ा बिल्कुल कैजुअल अवतार में एयरपोर्ट में स्पॉट हुईं. इस दौरान उनके साथ एक शख्स को देखा गया जिसने मास्क लगाया हुआ था और उसने अपना चेहरा रिवील नहीं किया. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगीं और सभी इस मिस्ट्री मैन को लेकर कयास लगा रहे हैं. 


‘ये तो वहीं कॉन्सर्ट वाला लड़का है… ‘
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही फैंस के कमेंट्स का सिलसिला भी शुरू हो गया. कई लोगों ने एक्ट्रेस के लव लाइफ को लेकर बात की तो कई लोगों ने बताया कि ये वही कॉन्सर्ट वाला शख्स है जिसके साथ पहले मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में उनके मिस्ट्री मैन एक्ट्रेस के साथ ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं.

मिस्ट्री मैन संग एयरपोर्ट पर दिखीं मलाइका अरोड़ा, वीडियो देखते ही फैंस बोले- 'ये तो वही कंसर्ट वाला लड़का है

मिस्ट्री मैन संग एयरपोर्ट पर दिखीं मलाइका अरोड़ा, वीडियो देखते ही फैंस बोले- 'ये तो वही कंसर्ट वाला लड़का है
मिस्ट्री मैन संग एयरपोर्ट पर दिखीं मलाइका अरोड़ा, वीडियो देखते ही फैंस बोले- 'ये तो वही कंसर्ट वाला लड़का है

लगभग सभी यूजर्स सिर्फ यही कमेंट करते नजर आएं की ये शख्स वही है जिसके साथ एक्ट्रेस कॉन्सर्ट में नजर आई थीं. वही दूसरी और एक यूजर ने टैब्लॉइड्स का हवाला देते हुए इस शख्स का नाम भी रिवील कर दिया है. उन्होंने इस मिस्ट्री मैन का नाम हर्ष बताया. 

एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में स्पॉट हुए थे दोनों
बता दें कि अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा काफी समय तक अकेले रह रही थीं. लेकिन हाल ही में मुंबई में ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर एनरिक इग्लेसियस का कॉन्सर्ट ऑर्गनाइज किया था. जहां मलाइका अरोड़ा को एक लड़के के साथ देखा गया था. रिपोर्ट्स की मानें तो ये शख्स डायमंड बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता हैं. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था और लोग दावा करने लगे कि वो शख्स एक्ट्रेस का बॉयफ्रेंड हैं.



[ad_2]

तो क्या रूस के आगे झुक जाएगा यूक्रेन? ट्रंप के शांति समझौते को लेकर क्या बोले जेलेंस्की

[ad_1]


यूक्रेन अमेरिका के साथ विवादित मसलों पर चर्चा के लिए तैयार है. यह बयान खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दिया है. उन्होंने कहा है कि रूस के साथ युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका के समर्थित फ्रेमवर्क को आगे बढ़ाने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करने को राजी है. इसमें यूरोप के सहयोगी भी शामिल होने चाहिए. बता दें, यूएस और यूक्रेन के अधिकारी रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने की कोशिश कर रह हैं. 

जेलेंस्की ने कहा,”हमारा पक्का मानना है कि यूक्रेन के बारे में उससे जुड़े सुरक्षा के फैसलों में उसे शामिल करना चाहिए. साथ ही यूरोप की सुरक्षा को लेकर यूरोप को भी शामिल करना चाहिए. जब भी कोई देश के बारे में या उसके लोगों के हित में फैसले पीठ पीछे लिए जाते हैं, तो ज्यादा रिस्क रहता है कि वह काम नहीं करेगी. फ्रेमवर्क टेबल पर है. हम राष्ट्रपति ट्रंप के साथ व्यक्तिग मुलाकात साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं “

ट्रंप ने कहा था कि पीस प्लान को पक्का ब्लू प्रिंट न समझें

इससे पहले ट्रंप कई बार डेडलाइन अनाउंस करने की चेतावनी देकर बातचीत को तेज करने की कोशिश कर चुके हैं. उन्होंने गुरुवार तक एग्रीमेंट की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा था कि मेरे लिए डेडलाइन तब है, जब यह खत्म हो जाए. मुझे लगता है कि हर कोई लड़ते-लड़ते थक गया है. उन्होंने साथ ही कहा था कि 28 पाइंट्स के पीस प्लान को पक्का ब्लूप्रिंट न समझें. 

इसके अलावा सोशल मीडिया पर ट्रंप ने पोस्ट कर कहा था कि असहमति के कुछ पॉइंट बचे हैं. उन्होंने अपने राजदूत स्टीव विटकॉफ को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से और अपने आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल को उसी समय यूक्रेन के अधिकारियों से मिलने के निर्देस दिए थे.  

ट्रंप ने लिखा, ” मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही राष्ट्रपति जेलेंस्की और राष्ट्रपति पुतिन से मिलने का इंतजार कर रहा हूं. यह मुलाकात तभी होगी, जब युद्ध को खत्म करने की डील फाइनल हो जाए या अपने आखिरी स्टेज में हो.”

इधर यूक्रेनी डिप्लोमेट ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि इलाके में छूट एक बड़ा मुद्दा है. इसका मतलब है कि खास पॉइंट पर समझौते के बावजूद फाइनल डील पक्की नहीं है. उन्होंने कहा कि ये हमारे बेहद ही मुश्किल सवाल है. 

रूस ने कीव पर किया हमला
इधर, जब शांति समझौते पर बातचीत का दौर चल रहा है, उसी दौरान कीव पर रूस ने मिसाइलों और ड्रोन से हमले की बौछार की है. इसमें सात लोग मारे गए हैं. बिजली और हीटिंग सिस्टम फिर से खराब हो गए हैं. इधर, मंगलवार को नेशनल सिक्योरिटी चीफ रुस्तम उमरोव ने कहा है कि जेलेंस्की ट्रंप के साथ डील फाइनल करने के लिए अगले कुछ दिनों में अमेरिका जा सकते हैं. फिलहाल, इस यात्रा की अमेरिका की तरफ से पुष्टी नहीं हुई है. 

क्या है इस प्लान में ? 
शांति समझौते में जो मुद्दे रखे हैं, उसमें कहा गया है कि यूक्रेन को लगभग 20% से ज्यादा इलाके को छोड़ना होगा. जिसपर रूस ने 2022 में बड़े हमले कर कब्जा कर लिया. साथ ही इसमें यूक्रेन की सेना को रोकना और उसे NATO में शामिल न होने की बात कही गई है. हालांकि, रूस इन शर्तों को सरेंडर होने जैसा मानकर मना करता रहा है. 

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि बदले हुए शांति प्लान में पुतिन और ट्रंप के बीच हुई अलास्का बैठक में बनी समझ की भावना दिखनी चाहिए. 

[ad_2]