Video: कहीं और जगह नहीं मिली? रील के लिए रेलवे ब्रिज के नीचे लटककर मारे पुल-अप्स, देखें वीडियो

[ad_1]


Pull Ups on Railway Bridge Viral Video: आजकल लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए क्या-क्या नहीं कर रहे हैं. वायरल होने की होड़ ने लोगों को पागल कर दिया है. लोग फेमस होने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार है, लेकिन बस कुछ भी करके उन्हें फेमस होना है. हाल ही में एक ऐसा ही दिल दहला देने वाले स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का रेलवे ब्रिज के नीचे लटककर पुल -अप्स करता नजर आ रहा है.

रेलवे ब्रिज पर हीरोपंती दिखा रहा था लड़का

वायरल वीडियो में लड़के को रेलवे ब्रिज पुल के नीचे लटककर पुल-अप्स करते देखा गया है. लड़का बिना किसी डर के आराम से रेलवे ब्रिज पर हीरोपंती कर रहा है. अगर जरा सा भी उसका हाथ फिसला तो उसे लेने के देने पड़ सकते हैं, लेकिन उसके बाद भी उसे स्टंट करना ज्यादा जरूरी लग रहा है.


लड़के की इस हरकत का उसका साथी रील बना रहा होता है, ताकि बाद में उसे वह सोशल मीडिया पर डाल सके और वह वायरल हो जाए. लड़के को इस बात का भी डर नहीं है कि किसी भी समय ट्रेन आ सकती है और वह ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवा सकता है.

ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए- यूजर्स

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने लड़के की इस हरकत को गलत और जानलेवा बताया. लोगों के तमाम हैरान हो जाने वाले रिएक्शन वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं. इस तरह के लोगों की वजह से कई सारे लोग ऐसी जानलेवा हरकत को दोहराने लगते हैं.

ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए, ताकि इस तरह की हरकत आगे कोई करने की न सोचे. लोग वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं और साथ ही लड़के के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं.


इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भारत यात्रा फिर टली! दिल्ली हमला बनी वजह?

[ad_1]


इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भारत यात्रा इस साल के अंत में होने वाली थी, लेकिन दिल्ली में हुए भीषण आतंकी हमले ने इस कार्यक्रम को एक बार फिर पीछे धकेल दिया. राजधानी में लगभग 10 साल बाद इतना बड़ा हमला हुआ, जिसमें पंद्रह से ज्यादा लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए. इस घटना ने न सिर्फ भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता बढ़ा दी. इजरायल के न्यूज प्लेटफॉर्म i24NEWS ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अब नेतन्याहू तभी नई तारीख तय करेंगे, जब उनकी सुरक्षा एजेंसियां भारत की मौजूदा स्थितियों को पूरी तरह सुरक्षित घोषित करेंगी.

इजरायल आमतौर पर अपने शीर्ष नेताओं की विदेश यात्राओं के लिए बेहद कड़े सुरक्षा मापदंड अपनाता है. ऐसे में दिल्ली का यह हमला सिर्फ एक स्थानीय घटना नहीं रहा; उसने वैश्विक सुरक्षा दृष्टिकोण को भी प्रभावित किया. बताया जा रहा है कि हमले की गंभीरता को देखते हुए इजरायली खुफिया तंत्र ने प्रधानमंत्री की सभी भविष्य की यात्राओं का पुनर्मूल्यांकन शुरू कर दिया है. इसी समीक्षा के कारण भारत यात्रा को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का निर्णय लिया गया.

किन मुद्दों पर हो सकती थी बात
इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, कृषि तकनीक, साइबर सुरक्षा और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में बड़े समझौते होने की उम्मीद थी, लेकिन अब ये वार्ताएं तब तक रुकी रहेंगी जब तक नया यात्रा कार्यक्रम तय नहीं हो जाता. दोनों देशों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह रद्द नहीं, बल्कि केवल स्थगित है. इसका मतलब है कि भारत–इजरायल संबंध अपनी गति से आगे बढ़ते रहेंगे, बस यात्रा का समय सुरक्षा परिस्थितियों पर निर्भर रहेगा.

पहले भी दो बार क्यों टल चुका है यह दौरा

यह पहली बार नहीं है कि नेतन्याहू की भारत यात्रा स्थगित हुई है. वर्ष 2025 के भीतर ही यह तीसरी बार है, जब कार्यक्रम बदलना पड़ा. सबसे पहले अप्रैल में इजरायल में चुनाव की घोषणा हुई और घरेलू राजनीतिक परिस्थितियों के चलते यात्रा रद्द करनी पड़ी. चुनावी समय में इजरायल आम तौर पर अपने शीर्ष नेताओं की विदेश यात्राएं रोक देता है, ताकि पूरा ध्यान देश की राजनीति और प्रशासन पर रहे. सितंबर में एक बार फिर दौरा इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि दोबारा चुनाव घोषित कर दिए गए. चुनावी माहौल और लगातार बदलती स्थितियों ने विदेश नीति के कार्यक्रमों को सीमित कर दिया. राजनीतिक अनिश्चितता और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए विदेश यात्राओं को पीछे रखा गया.

अब तीसरी बार भारत यात्रा इसलिए आगे बढ़ी क्योंकि दिल्ली में सुरक्षा से जुड़ा बड़ा खतरा सामने आ गया. इससे यह स्पष्ट होता है कि नेतन्याहू का यह दौरा चाहे कितना ही महत्वपूर्ण क्यों न हो, इजरायल किसी भी हालत में अपनी सुरक्षा व्यवस्था पर समझौता करने के मूड में नहीं है. जब तक सुरक्षा एजेंसियां स्थिति को पूरी तरह सुरक्षित नहीं मान लेतीं, नई तारीख का इंतजार करना ही पड़ेगा.

धमाके के बाद नेतन्याहू का संदेश और रिश्तों की दिशा

दिल्ली धमाके के बाद नेतन्याहू ने गहरा शोक व्यक्त किया और भारत के साथ खड़े होने का संदेश दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत और इजरायल दो प्राचीन सभ्यताएं हैं, जो साझा मूल्यों और मजबूत सांस्कृतिक आधार पर खड़ी हैं. उनका यह बयान दोनों देशों के बीच सामरिक संबंधों की गहराई को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि आतंक शहरों को चोट पहुंचा सकता है, लेकिन दोनों देशों के साहस को हिला नहीं सकता. भारत और इजरायल के बीच रक्षा, कृषि, जल तकनीक, साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहयोग तेजी से बढ़ रहा है. नेतन्याहू की भारत यात्रा को इसी सहयोग को नई ऊंचाई देने वाला कदम माना जा रहा था, लेकिन मौजूदा वैश्विक हालात पश्चिम एशिया में तनाव, बढ़ते आतंकी हमले और आंतरिक राजनीतिक चुनौतियों ने इस यात्रा को लेकर कई बाधाएं खड़ी कर दीं.

ये भी पढ़ें: कनाडा में रह रहे भारतीय मूल के नागरिकों के लिए खुशखबरी, आसन हो गए अब नागरिकता नियम!

[ad_2]

सोने की चमक लौटी, आज इतना बढ़ गया रेट, जानें दिल्ली से लखनऊ तक कितना महंगा हुआ सोना

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Gold Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में मंगलवार, 25 नवंबर को तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा मंगलवार को 1,24,789 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,23,854 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था. 

25 नवंबर की सुबह 10:40 बजे, एमसीएक्स पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,25,124 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 1200 रुपए की उछाल दिखाता है. एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,25,291 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था. 

वहीं, मंगलावर को एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक, एमसीएक्स पर चांदी 1,56,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी. कारोबारी दिन की शुरुआत में चांदी 1,57,162 रुपए पर ओपन हुआ था. पिछले दिन की बंद की तुलना में चांदी की कीमतों में लगभग 2400 रुपए की तेजी दर्ज की जा रही थी.  

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार) 

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,27,190 रुपए 
22 कैरेट – 1,16,600 रुपए 
18 कैरेट – 95,430 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,27,040 रुपए 
22 कैरेट – 1,16,450 रुपए 
18 कैरेट – 95,280 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,27,860 रुपए 
22 कैरेट – 1,17,200 रुपए 
18 कैरेट – 97,800 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,27,040 रुपए 
22 कैरेट – 1,16,450 रुपए 
18 कैरेट – 95,280 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,27,090 रुपए 
22 कैरेट – 1,16,500 रुपए 
18 कैरेट – 95,330 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,27,190 रुपए 
22 कैरेट – 1,16,600 रुपए 
18 कैरेट – 95,430 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,27,090 रुपए 
22 कैरेट – 1,16,500 रुपए 
18 कैरेट – 95,330 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,27,040 रुपए 
22 कैरेट – 1,16,450 रुपए 
18 कैरेट – 95,280 रुपए

भारत में शादियों का सीजन चल रहा हैं. ऐसे में अगर आप सोना-चांदी खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आज आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. निवेशक तो शुरू से ही सोने पर अपना दांव लगाते है. निवेशकों का मानना हैं कि, सोना बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच भी उन्हें रिटर्न दे सकता हैं. 

यह भी पढ़ें: Stock Market Today: पॉजिटिव शुरुआत के बाद लाल हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 21 अंक फिसला, निफ्टी 25,949 के नीचे

[ad_2]

Video: रोटी खिलाने की निंजा टेक्निक! आंटी ने हवा में उछालकर ग्राहकों तक पहुंचाए फुलके

[ad_1]


Shocking Viral Video: सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं. कुछ तो ऐसे होते हैं, जो कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाते हैं तो वहीं कुछ जो, हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि आखिरकार लोगों में इतना टैलेंट आता कहा से है?  हाल ही में एक ओर वीडियो देखने को मिला है, जिसमें एक महिला चूल्हे पर रोटियां बनाती हुई नजर आ रही है और वहीं पास में बैठे लोग खाना खाते दिखाई दे रहे हैं. अब आप सोच रहें होंगे कि इसमें क्या खास बात है, लेकिन महिला जिस तरह से लोगों को रोटियां पकड़वा रही है. उसे देखकर हर कोई चौंक गया है.

रोटी को हवा में उछालकर लोगों तक पहुंचाया

हालांकि, यह वीडियो कहां का है, इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला चूल्हे पर रोटियां बना रही होती है और वहीं साइड में कई सारे लोग खान खाते हुए नजर आते हैं.  महिला रोटी बनाती हैं और वहीं से बैठे हुए ही रोटी को हवा में उछालकर लोगों तक पहुंचा देती हैं. महिला अपनी जगह से एक बार भी हिलती नहीं, लेकिन जिसे रोटी चाहिए होती है उस तक महिला उछलकर रोटी को पहुंचा देती है. ये दृश्य बेहद ही अनोखा था, जिसे पहले कभी शायद ही किसी ने देखा होगा.

सीधे हाथ से ही डिलीवरी हो गई- यूजर्स

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के तमाम कमेंट्स देखने को मिलते रहे. लोगों ने कहा कि वाह क्या टैलेंट है तो वहीं कुछ ने कहा कि सीधे हाथ से ही डिलीवरी हो रही है. वहीं एक यूजर ने लिखा निंजा चपाती तो वहीं दूसरे ने कहा कि आंटी के पास क्या टैंलेंट है. वहीं कुछ ने कहा कि गजब फेंका आंटी ने तो वहीं कुछ ने कहा कि आंटी निशाना कितनी मस्त है. लोगों के कमेंट्स को देखते हुए लगता है कि लोगों को वीडियो काफी पसंद आ रही है और वहीं लोग वीडियो को खूब शेयर भी कर रहे हैं.


गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं, टेस्ट क्रिकेट में बन गए ये 5 सबसे शर्मनाक रि

[ad_1]


गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में कई बड़ी सफलताएं हासिल की हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में हालात बिल्कुल उलट दिखाई दे रहे हैं. 2024 में राहुल द्रविड़ के कोच पद छोड़ने के बाद गंभीर ने भारत की कमान संभाली और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और एशिया कप 2025 जीतकर शानदार शुरुआत की. हालांकि इसी बीच टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता गया, जिसके चलते कई अनचाहे और शर्मनाक रिकॉर्ड बन गए.

1. 12 साल बाद घर में न्यूजीलैंड के हाथों हार

पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका थी. यह 12 साल में भारत की घरेलू सरजमीं पर पहली टेस्ट हार थी. इसके बाद बेंगलुरु और मुंबई में भी हार ने हालात और खराब कर दिए. 1955 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड ने भारत में टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया. भारत 3-0 से क्लीन स्वीप हुआ, जो 24 साल में पहली बार घरेलू जमीन पर हुआ था.

2. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाई, 10 साल का दबदबा टूटा

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ने 3-1 से सीरीज गंवाई. इससे भारत का 10 साल से चला आ रहा दबदबा टूट गया. गंभीर की कोचिंग में भारत ने इस सीजन में कुल 10 में से 6 टेस्ट गंवाए, जो टीम की टेस्ट क्षमता पर सवाल खड़े करता है. यह भारत की BGT इतिहास की सबसे खराब सीरीज में से एक मानी जा रही है.

3. पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर

डब्ल्यूटीसी के इतिहास में पहली बार भारत फाइनल में नहीं पहुंच पाया. न्यूजीलैंड से 0-3 की घरेलू हार और ऑस्ट्रेलिया से 1-3 की विदेशी हार ने भारत की रैंकिंग को बुरी तरह प्रभावित किया. इससे पहले भारत लगातार दो फाइनल खेल चुका था, लेकिन इस बार खराब प्रदर्शन ने टीम का अभियान पटरी से उतार दिया.

4. 21वीं सदी में शर्मनाक रिकॉर्ड

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 124 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 30 रन से हार गया. यह 15 साल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की पहली घरेलू टेस्ट हार थी. इससे भी बड़ी बात, भारतीय टीम 21वीं सदी में 150 से कम के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो बार हारने वाली अकेली टीम बन गई.

5. घरेलू टेस्ट में पहले जैसे दमदार नहीं रहे आंकड़े

गंभीर की कोचिंग में भारत ने अब तक घर पर 8 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 4 में हार मिली है. घरेलू मैदान पर जहां टीम इंडिया कभी अजेय मानी जाती थी, अब वहीं लगातार हारें चिंता बढ़ा रही हैं. 

[ad_2]

सर्दियों में अगर आप भी स्मार्टफोन के साथ करते है ये काम तो हो सकता है बड़ा नुकसान, उड़ जाएगा पू

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Smartphone in Winters: सर्दियों के मौसम में स्मार्टफोन का इस्तेमाल वैसे तो सामान्य लगता है लेकिन ठंड का असर आपके फोन की परफॉर्मेंस, बैटरी और डेटा सिक्योरिटी पर गहरा पड़ता है. कई बार हम अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनका परिणाम बड़ा नुकसान हो सकता है. खासकर बेहद ठंडे तापमान में स्मार्टफोन का गलत इस्तेमाल आपके डेटा को खतरे में डाल सकता है. आइए जानते हैं कि ऐसी कौन-सी गलतियां हैं जो सर्दी में फोन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं.

ठंड में फोन को बार-बार बाहर निकालना

सर्दियों में तापमान गिरने पर फोन का इंटरनल तापमान भी तेजी से घटता है. जैसे ही आप फोन को बाहर निकालते हैं और फिर गर्म कमरे में लाते हैं तो यह अचानक तापमान बदलने से फंस सकता है. इससे फोन के अंदर नमी बन जाती है जो बैटरी, प्रोसेसर और स्टोरेज चिप को नुकसान पहुंचाती है. कई बार इसी नमी की वजह से डेटा करप्ट होने लगता है और फोटो, वीडियो या फाइलें गायब हो सकती हैं.

फोन को बहुत ज्यादा ठंड में चार्ज करना

कम तापमान में फोन चार्ज करना बैटरी के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है. ठंड में लिथियम-आयन बैटरी के अंदर रासायनिक क्रिया धीमी पड़ जाती है जिससे चार्जिंग सही तरह से नहीं हो पाती. अगर फोन बहुत ठंडा हो और आप उसे तुरंत चार्ज में लगा दें तो बैटरी सेल डैमेज हो सकते हैं और फोन अचानक बंद होकर डेटा लॉस का कारण बन सकता है.

ठंड में फोन को सेफ्टी के बिना इस्तेमाल करना

सर्दियों में ग्लव्स पहनकर फोन चलाना मुश्किल होता है इसलिए कई लोग फोन को खुला छोड़ देते हैं. लेकिन अत्यधिक ठंड स्क्रीन की टच सेंसिटिविटी को प्रभावित करती है. कई बार फोन फ्रीज होकर गलत कमांड ले लेता है, ऐप क्रैश होते हैं और सिस्टम फाइलें खराब हो सकती हैं जिससे पूरा डेटा खतरे में पड़ जाता है.

एक्सट्रा बैटरी ड्रेन और डेटा करप्शन का जोखिम

ठंड में फोन की बैटरी सामान्य से ज्यादा तेजी से खत्म होती है. जब फोन बार-बार बंद और चालू होता है तो इंटरनल स्टोरेज पर लोड बढ़ जाता है. इसी स्थिति में फाइल सिस्टम करप्ट होने की संभावना बढ़ जाती है. अगर आप किसी जरूरी फाइल पर काम कर रहे हों और फोन अचानक बंद हो जाए तो डेटा गायब हो सकता है.

सर्दियों में फोन को कैसे बचाएं?

  • फोन को जेब या कवर में गर्म रखें.
  • बहुत ठंडे फोन को चार्ज न करें, पहले कमरे के तापमान में आने दें.
  • फोन को अचानक तापमान बदलने से बचाएं.
  • बैकअप हमेशा ऑन रखें ताकि डेटा सुरक्षित रहे.

थोड़ी-सी सावधानी आपके स्मार्टफोन और डेटा दोनों को ठंड से होने वाले भारी नुकसान से बचा सकती है.

यह भी पढ़ें:

Elon Musk का बड़ा दावा! ये टेक्नोलॉजी हर इंसान को बना देगी अमीर? गरीबी हमेशा के लिए हो जाएगी खत्म, जानिए क्या है पूरा प्लान

[ad_2]

पंजाब यूनिवर्सिटी में किसे मिलता है कितना आरक्षण, जानें क्या हैं दाखिले के नियम?

[ad_1]


पंजाब यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना हर साल हजारों छात्रों का सपना होता है. यूनिवर्सिटी की रैंकिंग और पढ़ाई की क्वालिटी इसे देश की टॉप यूनिवर्सिटियों में शामिल करती है. अक्सर छात्र और उनके माता-पिता इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि कौन-सी श्रेणी में कितने फीसदी सीटें रखी जाती हैं और किसे कितनी छूट मिलती है.

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि यूनिवर्सिटी हर कोर्स में दो तरह की सीटें रखती है. एक होती हैं ‘ओपन कैटेगरी सीटें’ और दूसरी होती हैं ‘रिजर्व कैटेगरी सीटें’. यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार किसी भी कोर्स की कुल सीटों में से 55.5% सीटें ओपन कैटेगरी के छात्रों के लिए होती हैं. इसका मतलब है कि यह सीटें पूरी तरह मेरिट के आधार पर भरी जाती हैं और यहां किसी तरह का रिजर्वेशन लागू नहीं होता. जबकि 44.5% सीटें रिजर्व कैटेगरी के लिए तय की जाती हैं. इन रिजर्व सीटों को भी अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है.

किन्हें मिलता है रिजर्वेशन?

सबसे बड़ी हिस्सेदारी SC छात्रों की है. कुल सीटों में 15% सीटें उन छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं जो अनुसूचित जाति से आते हैं. इसके बाद 7.5% सीटें अनुसूचित जनजाति यानी ST कैटेगरी के छात्रों के लिए होती हैं. इन दोनों कैटेगरी के छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी यह भी नियम रखती है कि जहां न्यूनतम मार्क्स जरूरी हों, वहां इन्हें 5% तक की छूट दी जाती है, ताकि वे आसानी से एडमिशन के लिए योग्य बन सकें. हालांकि यह छूट MBBS जैसे कोर्सों में लागू नहीं होती. इतना ही नहीं, अगर SC या ST की सीटें खाली रह जाएं, तो इन्हीं कैटेगरी के छात्रों को अतिरिक्त छूट देकर सीटें भरने की कोशिश की जाती है, ताकि कोई सीट खाली न रहे.

इनके अलावा 5% सीटें OBC यानी Backward Classes के छात्रों के लिए रखी जाती हैं. इन्हें भी SC/ST की तरह 5% अंकों की छूट मिल सकती है अगर कोर्स में कोई न्यूनतम अंक तय किए गए हों. इसके बाद 3% सीटें शारीरिक रूप से दिव्यांग छात्रों के लिए होती हैं. लेकिन इन सीटों का लाभ उन्हीं छात्रों को मिलता है, जिनकी विकलांगता कम से कम 40% है और यह मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रमाणित हो. खास बात यह है कि इन 3% सीटों में से 1% सीटें खास तौर पर उन छात्रों के लिए रखी जाती हैं जो पूरी तरह से दृष्टिबाधित हैं या कम दृष्टि वाले हैं. ऐसे छात्रों को ओपन कैटेगरी में भी मेरिट बनाने के लिए 5% अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं, यानी वे मुकाबले में थोड़ा ऊपर उठ जाते हैं.

खेलों में अच्छा करने वालों के लिए भी रिजर्वेशन

खेलों में उपलब्धि रखने वाले छात्रों के लिए भी पंजाब यूनिवर्सिटी 5% सीटें आरक्षित करती है. यह रिजर्वेशन उन छात्रों को मिलता है जिन्होंने राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रदर्शन किया हो. इसके बाद 5% सीटें उन परिवारों के लिए रखी जाती हैं जिनके सदस्य सेना, CRPF, BSF या पुलिस में नौकरी करते हुए शहीद हुए हों या ड्यूटी के दौरान घायल होकर अक्षम हुए हों. इन सीटों को सात अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें शहीदों के बच्चों को सबसे पहले प्राथमिकता मिलती है.

इन्हें भी मिलता है आरक्षण का फायदा

इसके अलावा 2% सीटें उन परिवारों के लिए होती हैं जो 1984 के दंगों में प्रभावित हुए थे या आतंकवाद की हिंसा में किसी सदस्य को खो चुके हैं. इन उम्मीदवारों को जिला मजिस्ट्रेट से प्रमाण पत्र लाना होता है. इसी तरह 2% सीटें स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों या पोतों-पोतियों के लिए होती हैं, बशर्ते उनके परिवार को सरकारी पेंशन या सम्मान मिला हो.

यह भी पढ़ें: जस्टिस सूर्यकांत बने देश के मुख्य न्यायाधीश, 8वें पे कमीशन के बाद कितनी बढ़ेगी CJI की सैलरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं आलिया भट्ट, तस्वीर शेयर कर लिखा- ‘आप बहुत याद आएंगे’

[ad_1]


दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से उनके पूरे परिवार सहित फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस शोक में डूबे हुए हैं. शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, करण जौहर जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर इमोशनल मैसेज के ज़रिए दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी. अब, आलिया भट्ट ने धर्मेंद्र के निधन पर शोक जाहिर किया है. करण जौहर की 2023 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिग्गज अभिनेता के साथ काम करने वाली अभिनेत्री ने उन्हें एक ऐसे दिग्गज के रूप में याद किया, जो हर फ्रेम में छा जाते थे.

 धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के एक इमोशनल सीन की तस्वीर पोस्ट की है. तस्वीर में आलिया और धर्मेंद्र स्क्रीन पर एक भावुक पल शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं जो फिल्म के सबसे यादगार सीन्स में से एक बन गया था.

 इस फोटो के साथ आलिया ने दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए लिखा, “एक ऐसे दिग्गज जिन्होंने हर फ्रेम… और हर दिल को रोशन कर दिया. आप बहुत याद आएंगे, धरम जी.” 

Dharmendra Death: धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं आलिया भट्ट, 'रॉकी और रानी...' को-स्टार संग तस्वीर शेयर कर लिखा- ‘आप बहुत याद आएंगे’

89 साल की उम्र में ली धर्मेंद्र ने अंतिम सांस
‘शोले’ अभिनेता इस महीने की शुरुआत में बीमार पड़ गए थे और उन्हें जाँच के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दो दिन बाद, उन्हें छुट्टी दे दी गई और घर पर ही उनका इलाज जारी रहा, हालांकि, उनकी हालत में सुधार की खबरें आने के बावजूद, सोमवार, 24 नवंबर को उनके निधन की खबर आई. अभिनेता का 89 साल की उम्र में निधन हो गया.

धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार
दिग्गज अभिनेता का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया. उनके अंतिम संस्कार के दौरान उनकी पत्नी हेमा मालिनी, बेटे सनी और बॉबी देओल, और बेटियां ईशा, अहाना, विजेता और अजीता भावुक दिखाई दिए. वहीं अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान और गोविंदा सहित पूरा बॉलीवुड ही दिवंगत अभिनेता के अंतिम दर्शनों में उमड़ पड़ा था.

 

[ad_2]

भाई 2050 में जी रहा है! शख्स ने टाइल्स और सीमेंट से बनाई वॉशिंग मशीन- यूजर्स बोले गारंटी कितनी?

[ad_1]


आज की खबर पढ़कर आप कहेंगे कि ये है असली जुगाड़ वाली टेक्नोलॉजी! सोशल मीडिया पर एक वीडियो बेतहाशा वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने घर की ही टाइलों, सीमेंट और पाइपों से पूरी वॉशिंग मशीन बना डाली. जी हां, न कोई महंगा ड्रम, न कोई ब्रांडेड मॉडल. सीधे देसी टेलेंट का ऐसा नमूना कि देखने वाले हैरान रह जाएं. वीडियो में दिख रहा है कि शख्स ने घर में ही टाइल्स और सीमेंट से ऐसी वॉशिंग मशीन बनाई है जिसकी वारंटी को लेकर खुद इंटरनेट कह रहा है कि भाई ये तो हजार सालों तक चलेगी.

टाइल्स और सीमेंट से शख्स ने घर में बना डाली पर्मानेंट वॉशिंग मशीन!

वीडियो में दिखता है कि शख्स ने टाइल्स से गोलाकार ‘मशीन’ का बेस बनाया है, नीचे मोटर फिट की है और बीच में एक ब्लेड जैसा हिस्सा लगाया है जो तेजी से घूमता है. फिर वो पानी की लाइन खोलता है, साबुन डालता है और कपड़ों को उसी में डालकर घुमा देता है. मशीन बिल्कुल असली वॉशिंग मशीन की तरह धड़-धड़ घूमती है और कपड़े झाग के साथ साफ होते दिखते हैं.

इस भाई की जुगाड़ वाली तकनीक देखकर तो वॉशिंग मशीन बनाने वाली कंपनियां भी अपना सिर पकड़ लेंगी. इस वॉशिंग मशीन में शख्स ने एक मोटर फिट की है जो कई सारा लोड एक बार में ले सकती है. बाकी मशीन की बॉडी तो ऐसी बनाई है कि ना पानी से गलेगी और ना आग में जलेगी. वीडियो देखकर यूजर्स का भी माथा घूम गया है.


यूजर्स ने लिए मजे, बोले एक हजार साल चलेगी

वीडियो को raghu_ke_memes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मोटर खराब हो जाएगी बाकी ढांचा एक हजार साल चलेगा. एक और यूजर ने लिखा…भाई चिंता मत कर 999 प्लस साल तक चलेगी.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो


शनि की सीधी चाल की उल्टी गिनती शुरू, 4 दिन बाद चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य

[ad_1]

इस समय शनि महाराज मीन राशि में वक्री चाल चल रहे हैं. लेकिन 138 दिन बाद 28 नवंबर 2025 को शनि वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं. ज्योतिष के मुताबिक, जब भी कोई ग्रह वक्री से मार्गी अवस्था में आता है तो उसे शुभ माना जाता है.

इस समय शनि महाराज मीन राशि में वक्री चाल चल रहे हैं. लेकिन 138 दिन बाद 28 नवंबर 2025 को शनि वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं. ज्योतिष के मुताबिक, जब भी कोई ग्रह वक्री से मार्गी अवस्था में आता है तो उसे शुभ माना जाता है.

शनि की वक्री स्थिति रुकावटें,  तनाव और मानसिक दबाव बढ़ाती है. लेकिन सीधी चाल भाग्य को मजबूत बनाकर अवसर प्रदान करती है. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, शनि की सीधी गति यानी मार्गी होने का खास तौर पर 4 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

शनि की वक्री स्थिति रुकावटें, तनाव और मानसिक दबाव बढ़ाती है. लेकिन सीधी चाल भाग्य को मजबूत बनाकर अवसर प्रदान करती है. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, शनि की सीधी गति यानी मार्गी होने का खास तौर पर 4 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

वृषभ राशि (Taurus)- शनि की मार्गी चाल का शुभ प्रभाव वृषभ राशि के जीवन पर पड़ेगा. इस दौरान आपको करियर के क्षेत्र में कई प्रबल अवसर मिलेंगे. करियर में अचानक से बड़ा लाभ भी मिल सकता है.

वृषभ राशि (Taurus)- शनि की मार्गी चाल का शुभ प्रभाव वृषभ राशि के जीवन पर पड़ेगा. इस दौरान आपको करियर के क्षेत्र में कई प्रबल अवसर मिलेंगे. करियर में अचानक से बड़ा लाभ भी मिल सकता है.

कन्या राशि (Virgo)- शनि के मार्गी होते ही कन्या राशि वालों के जीवन में अचानक से बड़ा बदलाव आएगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. व्यापारियो के व्यापार में तेजी आएगी. साथ ही घर का माहौल सकारात्मक रहेगा.

कन्या राशि (Virgo)- शनि के मार्गी होते ही कन्या राशि वालों के जीवन में अचानक से बड़ा बदलाव आएगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. व्यापारियो के व्यापार में तेजी आएगी. साथ ही घर का माहौल सकारात्मक रहेगा.

कुंभ राशि (Aquarius)- शनि की मार्गी चाल का लाभ कुंभ राशि वालों की किस्मत भी चमकाने वाला है. इस राशि के स्वामी शनि मार्गी होकर आपके तनाव को कम करेंगे. आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.

कुंभ राशि (Aquarius)- शनि की मार्गी चाल का लाभ कुंभ राशि वालों की किस्मत भी चमकाने वाला है. इस राशि के स्वामी शनि मार्गी होकर आपके तनाव को कम करेंगे. आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.

मकर राशि (Capricorn)- मकर राशि वालों के लिए शनि की मार्गी चाल अच्छा रहेगा. कानूनी अड़चनें दूर होंगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा और बड़े निवेश से लाभ मिलना संभव है.

मकर राशि (Capricorn)- मकर राशि वालों के लिए शनि की मार्गी चाल अच्छा रहेगा. कानूनी अड़चनें दूर होंगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा और बड़े निवेश से लाभ मिलना संभव है.

Published at : 25 Nov 2025 07:51 AM (IST)

ग्रह गोचर फोटो गैलरी

[ad_2]