राजनाथ सिंह के बयान से भड़के सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह, बोले- ‘दिन में…’

[ad_1]


भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ताजा बयान ने पाकिस्तान की राजनीतिक में हड़कंप मचा दिया है. एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक और सभ्यतागत रूप से सिंध हमेशा भारत की धारा का हिस्सा रहा है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि इतिहास में सीमाएं कई बार बदली हैं, इसलिए भविष्य में क्या होगा. यह पहले से तय नहीं किया जा सकता. 

राजनाथ सिंह के बयान से सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह को मिर्ची लगी है. उन्होंने भारत के रक्षा मंत्री की टिप्पणी को असंगत, गैर-तथ्यात्मक और निराधार कल्पना कह डाला. मुराद अली शाह ने कहा कि सिंध पाकिस्तान का एक ऐसा प्रांत है, जो अपनी पहचान, अपनी भाषा और अपनी संस्कृति के साथ बेहद दृढ़ है. उसे अलग करने की बात केवल कल्पना की दुनिया में ही संभव हो सकती है. उन्होंने व्यंग्य करते हुए सलाह दी कि भारत के नेता दिन में सपने देखना छोड़ दें.

सिंध की ऐतिहासिक पहचान
मुराद अली शाह ने प्रतिक्रिया में दावा करते हुए कहा कि 1936 में सिंध को ब्रिटिश शासन ने बॉम्बे प्रेसिडेंसी से अलग करके एक स्वतंत्र इकाई के रूप में स्थापित किया था. उस समय पाकिस्तान अस्तित्व में भी नहीं आया था. बता दे कि सिंध में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा है.

राजनाथ सिंह का बयान क्यों माना जा रहा है राजनीतिक?
राजनाथ सिंह ने कहा कि सभ्यताओं का रिश्ता सीमा रेखाओं में बंधा नहीं होता और सिंध सांस्कृतिक रूप से भारत से अलग नहीं हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में सीमाओं में बदलाव संभव हो सकता है और उन्होंने संकेत दिया कि सिंध दोबारा भारत से जुड़ सकता है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सिंधी हिंदुओं का दुख आज भी जीवित है कि विभाजन के समय सिंध पाकिस्तान चला गया.

ये भी पढ़ें: राम मंदिर के शिखर पर पीएम मोदी ने फहराया धर्म ध्वज! देखें शानदार तस्वीरें

[ad_2]

Video: इसे कहते हैं इंस्टेंट कर्मा… भारी पड़ गया आलस, ध्यान से देखना इस ऑटो ड्राइवर की करतूत

[ad_1]


Funny Viral Video: आपके आसपास भी कुछ ऐसे लोग होंगे जो, आलस के चलते अपना काम खराब कर लेते होंगे. कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो ड्राइवर ने आलसीपन के चलते अपने पैरों पर ही कुल्हाड़ी मार दी. वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक ऑटो ड्राइवर के रास्ते में एक साइकिल आ गई, जिसके बाद उसने कुछ ऐसा किया, जो उसी पर उल्टा भारी पड़ गया.

साइकिल ऑटो के पहिये के नीचे आई

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक ऑटो आगे की तरफ बढ़ रहा होता है, लेकिन रास्ते में साइकिल खड़ी होने की वजह से वह आगे नहीं बढ़ पाता है. उसके बाद ऑटो ड्राइवर ऑटो के अंदर बैठे-बैठे ही साइकिल को हाथों से हटाने लगता है.

ऑटो ड्राइवर साइकिल को दूर फेंकने लगता है, जिसके बाद ड्राइवर ऑटो लेकर आगे बढ़ने लगता है, लेकिन फिर साइकिल ऑटो के बीच आ जाती है और साइकिल ऑटो के पहिये के नीचे आ जाती है. वीडियो में देख सकते हैं कि ऑटो के चढ़ने की वजह से साइकिल के सामने वाला हिस्सा टूट जाता है, जिसके बाद ऑटो ड्राइवर बाहर आता है और साइकिल को ऑटो से हटाने लग जाता है.

ऑटो ड्राइवर की आलस भारी पड़ गई

आगे वीडियो में देखा जा सकता है, जिसके बाद कुछ देर की जद्दोजहद के बाद साइकिल तो निकल जाती है, लेकिन तब तक ऑटो आगे की ओर बढ़ने लगता है. ड्राइवर भागते हुए ऑटो का पीछा करता है, लेकिन ऑटो इतनी तेजी से आगे की ओर बढ़ता है कि ड्राइवर उसे पकड़ नहीं पाता और ऑटो ढलान से होते हुए नीचे की ओर चला जाता है.

वीडियो को देखकर यह साफ होता है कि ड्राइवर के आलसीपन की वजह से उसे खुद ही लेने के देने पड़ गए. वीडियो पर लोगों के बड़े ही फनी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि समस्या इतनी थी ही नहीं जितनी ऑटो ड्राइवर ने बना दी. वहीं कुछ ने कहा कि आलस भारी पड़ गया. एक यूजर ने लिखा छोटी सी समस्या को कैसे बढ़ा किया जाता है देख लो. इस तरह के मजेदार रिएक्शन वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं.


सस्ता होगा होम-कार लोन? दिसंबर में फिर रेपो रेट में कटौती, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने दिए संक

[ad_1]


RBI Repo Rate Cut: आम जनता के लिए राहत की खबर हो सकती है, खासकर उनके लिए जो नया लोन लेने की योजना बना रहे हैं या जिनके घर, गाड़ी या पर्सनल लोन की ईएमआई चल रही है. आरबीआई इस साल के अंत तक रेपो रेट में एक और कटौती कर सकता है, जिससे ईएमआई में कमी आने की संभावना बढ़ जाएगी. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने संकेत दिया है कि मौजूदा आर्थिक संकेतक रेपो रेट में कटौती की गुंजाइश दिखा रहे हैं.

MPC बैठक से पहले बड़ा संकेत

उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम निर्णय आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में लिया जाएगा. उनका यह बयान ठीक उस समय आया है जब 3 से 5 दिसंबर के बीच एमपीसी की बैठक होने जा रही है.

मल्होत्रा ने बताया कि अक्टूबर की बैठक में ही यह संकेत दिया गया था कि आगे दरों में कटौती संभव है, इसलिए आगामी बैठक में महत्वपूर्ण घोषणा हो सकती है. उल्लेखनीय है कि फरवरी से जून के बीच एमपीसी ने लगभग 100 बेसिस पॉइंट की कटौती की है, जबकि अगस्त और अक्टूबर में रेपो रेट को 5.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया था.

रेट कटौती के अनुकूल माहौल

जानकारों का अनुमान है कि दिसंबर में 25 बेसिस पॉइंट तक की रेट कटौती हो सकती है. इस संभावित कटौती के पीछे प्रमुख वजह उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के अनुसार अक्टूबर में मुद्रास्फीति का गिरकर रिकॉर्ड 0.25 प्रतिशत पर आ जाना है, जो सितंबर में 1.44 प्रतिशत थी. रेपो रेट में बड़ी कटौती के सवाल पर गवर्नर ने कहा कि केंद्रीय बैंक का पहला लक्ष्य मूल्य स्थिरता है और दूसरा लक्ष्य विकास को समर्थन देना. इसलिए बैंक न तो आक्रामक तरीके से कटौती करेगा और न ही पूरी तरह रक्षात्मक रुख अपनाएगा.

जब संजय मल्होत्रा से लगातार गिरते रुपये के मूल्य पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक रूप से रुपये में हर साल लगभग तीन से साढ़े तीन प्रतिशत की गिरावट देखने को मिलती है. उन्होंने कहा कि आरबीआई का लक्ष्य रुपये के उतार–चढ़ाव को अधिक से अधिक स्मूथ और नियंत्रित रखना है, ताकि विनिमय दर में अचानक या तेज़ बदलाव से आर्थिक अस्थिरता न पैदा हो.


ये भी पढ़ें: गिरते बाजार और भागते विदेशी निवेशकों के बीच रुपये ने दिखाया ऐसा दम, पूरी दुनिया रह गई हैरान

[ad_2]

आज कितने बजे होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल का ऐलान, जानिए किस चैनल और ऐप पर देखें लाइव?

[ad_1]


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फुल शेड्यूल आज जारी होने जा रहा है. आईसीसी ने इसकी तैयारी तेज कर दी है. टूर्नामेंट के मौजूदा चैंपियन भारत के साथ श्रीलंका इसे होस्ट करेगा, जो फरवरी और मैच में खेला जाएगा. आईसीसी आज वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान करेगा, जो लाइव होगा. चलिए बताते हैं शेड्यूल का लाइव प्रसारण कितने बजे और किस चैनल पर होगा. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी.

2026 में टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण है. पिछले संस्करण (2024) में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था. उस मैच में सूर्यकुमार यादव ने अंतिम ओवर में बॉउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा था, जिसे कोई भारतीय फैन नहीं भूल सकता.

कब होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल का ऐलान?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान आज (मंगलवार, 25 नवंबर) होगा. ये शाम को 6:30 बजे से लाइव प्रसारित होगा. इसके प्रसारण कार्यक्रम में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज होंगे. इसका ऐलान स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया.

किस चैनल और ऐप पर लाइव देखें टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल का ऐलान आज शाम 6:30 बजे स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों (स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 और 3) पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

किस वेन्यू पर होंगे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच?

इसका आधिकारिक ऐलान तो आज हो जाएगा, लेकिन खबर है कि कुल 8 वेन्यू पर टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे. इनमें से 5 स्टेडियम भारत और 3 श्रीलंका के हो सकते हैं. खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हो सकता है, लेकिन अगर पाकिस्तान फाइनल तक पहुंची तो फिर खिताबी मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में होने की संभावना है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में क्वालीफाई करने वाली टीमें

भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, यूएसए, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, इटली, नीदरलैंड, नामीबिया, जिम्बाब्वे, नेपाल, ओमान, यूएई.



[ad_2]

Video: लाला साड़ी और सिर पर पल्लु, भाभी ने डांस से लूटी महफिल, लोग बोले- संस्कार नहीं भूलीं

[ad_1]


Viral Dance Video: शादियों का मौसम चल रहा हो तो खुशी, मस्ती और डांस का रंग भी अपने आप बढ़ जाता है. हर शादी में दूल्हा-दुल्हन के साथ मेहमान भी अपना जलवा दिखाने में पीछे नहीं रहते. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा शादी वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग मुस्कुराए बिना नहीं रह पा रहे. इस वीडियो में परिवार की शादी के दौरान एक देसी भाभी ऐसा धमाकेदार डांस करती हैं कि पूरा समारोह उनके नाम हो जाता है और हर कोई बस उन्हें ही देखता रह जाता है.

देसी भाभी ने किया हरियाणवी गाने पर डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में बहुत से लोग डीजे की धुन पर मस्ती से नाच रहे हैं. तभी भीड़ के बीच खड़ी एक देसी भाभी लाल साड़ी में डांस करती हुई सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं. जैसे ही सपना चौधरी का हरियाणवी गाना बजता है, वह अपने शानदार स्टेप्स और जबरदस्त एक्सप्रेशन के साथ ऐसा डांस करती हैं कि हर कोई दंग रह जाता है. उनके चेहरे के एक्सप्रेशन, तेज स्टेप्स और कॉन्फिडेंस देखकर ऐसा लगता है जैसे विवाह स्थल अचानक से स्टेज शो में बदल गया हो.


डांस के दौरान भाभी की ऊर्जा देखने लायक है. आसपास खड़े लोग भी नाच रहे होते हैं, पर कैमरा और देखने वालों की नजरें सिर्फ उसी भाभी पर टिक जाती हैं. शादी में मौजूद कई महिलाएं और बच्चे भी उनके पास आकर तालियां बजाते दिखाई देते हैं. वीडियो में यह भी साफ दिख रहा है कि डांस करते वक्त भाभी पूरे समय अपना घूंघट सिर पर ही रखती हैं, जिस पर दर्शक खास प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि डांस भी किया और संस्कार भी नहीं भूलीं.

वीडियो देखकर यूजर्स ने की तारीफें

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट kavitachaudhary95 से शेयर किया गया है और तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं कोई उन्हें देसी क्वीन कह रहा है तो कोई स्टेज की जान.


14 साल बाद बिहार में लाइब्रेरियन बहाली की शुरुआत, 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की तैयारी तेज

[ad_1]


बिहार में लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. राज्य सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग को इन पदों के वेतन निर्धारण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए कहा है. माना जा रहा है कि जैसे ही यह काम पूरा होगा, दिसंबर 2025 में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा.

राज्य में 4000 से अधिक पदों पर भर्ती होने की संभावना बताई जा रही है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलने का मौका मिलेगा. मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि विभाग की तैयारी इस बार काफी तेज है और सरकार चाहती है कि वर्षों से खाली पड़े पद जल्द भरे जाएँ.

14 साल बाद फिर खुल रहा है लाइब्रेरियन भर्ती का दरवाजा

सबसे बड़ी बात यह है कि बिहार में लाइब्रेरियन की बहाली पिछले 14 सालों से बंद थी. आखिरी बार इस पद पर नियुक्ति 2011-12 में हुई थीं. उसके बाद से लगातार पद खाली होते गए, लेकिन भर्ती नहीं हुई. इस वजह से कई स्कूलों और कॉलेजों में लाइब्रेरी तो थीं, लेकिन उन्हें चलाने के लिए स्थायी कर्मी नहीं थे.

अब शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि इस बार की बहाली बड़ी संख्या में होगी और कोशिश की जाएगी कि ज़्यादातर खाली पद भर दिए जाएँ, ताकि छात्रों को लाइब्रेरी में बेहतर सुविधा मिल सके.

जरूरी योग्यता?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को लाइब्रेरी साइंस (पुस्तकालय विज्ञान) में स्नातक की डिग्री 45% अंकों के साथ पास होना चाहिए. आरक्षित वर्ग, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को 5% की छूट दी जाएगी. यानी इन श्रेणियों के अभ्यर्थियों को स्नातक में 40% अंक होना पर्याप्त है. इसके अलावा, उम्मीदवार का पात्रता परीक्षा पास होना भी जरूरी होगा.

आयु सीमा

लाइब्रेरियन भर्ती में न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है. सबसे खास बात यह है कि नई नियमावली के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी. इसका फायदा उन उम्मीदवारों को मिलेगा जिनकी उम्र पिछली बहाली के बाद बढ़ चुकी है. साथ ही, नई भर्ती में कुल पदों में से 35% पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए जा सकते हैं. इससे राज्य की कई छात्राओं और महिला अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी का अच्छा मौका मिलेगा.

कैसे भरें फॉर्म?

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpscpat.bihar.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • फिर New Registration (One Time Registration) में अपनी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन के बाद Login करके बाकी जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें.
  • अब अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.
  • आवेदन सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख लें.
  • यह भी पढ़ें – ABP Southern Rising Summit 2025: AI और कोडिंग से बदली पढ़ाई, भाषा को लेकर अंबिल महेश पोय्यमोझी ने कह दी ये बड़ी बात

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

गुरु तेग बहादुर जी शहीदी दिवस पर सूबे के 3 तख्त पवित्र नगरी घोषित, शराब-मांस पर लगी रोक!

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने बीते दिन प्रांत में स्थित तीनों तख्तों को आधिकारिक रूप से पवित्र नगरी घोषित कर दिया है. इसमें श्री अकाल तख्त अमृतसर, श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) और श्री आनंदपुर साहिब शामिल हैं.

अब से इन क्षेत्रों में मीट, शराब और तंबाकू के सेवन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. इन गलियारों में सभी होटल और रेस्तरां में नॉनवेज मैन्यू को हटा दिया जाएगा.

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर लिया गया फैसला

इस प्रस्ताव को बीते दिन सोमवार को श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित विधानसभा में विशेष सत्र के दौरान पारित किया गया. यह विशेष सत्र श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित किया जा रहा है. 

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत सभी मंत्रियों और विधायकों ने श्री गुरु साहिब की शिक्षाओं, संदेशों और कुर्बानी को याद किया. इस दौरान उनके शिष्य भाई मति दास जी. भाई सति दास जी और भाई दयाला जी को भी याद किया गया.

तीन गलियारे को पवित्र दर्जा प्राप्त

सदन की कार्यवाही के दौरान सीएम भगवंत मान ने सदन को संबोधित करते हुए, तीन तख्तों के आध्यात्मिक गलियारों को पवित्र नगरी बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों और मंत्रियों ने सर्वसम्मित से पारित कर दिया.

आपको बता दें कि, यह तीनों गलियारे पहले से ही पवित्र स्थल थे, जहां मांस, तंबाकू और शराब की बिक्री या सेवन नहीं किया जाता है. पहले ये व्यवस्था संगतों द्वारा बनाई गई थी, लेकिन अब पंजाब की सरकार ने इन क्षेत्रों को आधिकारिक रूप से पवित्र नगरी का दर्जा दे दिया है.

सीएम मान ने कहा कि, अब से इन सूबों के लिए विकास, साफ-सफाई, सुरक्षा और बड़े धार्मिक आयोजनों के लिए सरकार की तरफ से विशेष बजट पारित किया जाएगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



[ad_2]

धर्मेंद्र ने आखिरी वीडियो में फैंस को बताया था तरक्की का रास्ता, देखकर इमोशनल हो रहे लोग

[ad_1]


बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र अब सिर्फ यादों में बसकर रह गए हैं. 24 नवंबर 2025 को उनके निधन की खबर ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों फैन्स को गहरा सदमा दिया. उनके जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े किस्से, पुराने इंटरव्यू और उनकी यादगार फिल्मों के क्लिप्स खूब वायरल हो रहे हैं. इस बीच उनका इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया आखिरी पोस्ट सभी को बेहद इमोशनल कर रहा है.

धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और अपने फॉलोअर्स के साथ बेहद सादगी से जुड़ते थे. उनके इंस्टाग्राम पर 2.9 मिलियन फॉलोअर्स थे और वह खुद 444 लोगों को फॉलो करते थे. अक्सर वे अपने फार्महाउस की झलक, कविताएं, पुरानी यादें और शूटिंग सेट की तस्वीरें साझा करते थे, जिन्हें लोग दिल से पसंद करते थे.

धर्मेंद्र का आखिरी पोस्ट वायरल
धर्मेंद्र के इंस्टाग्राम पर एक शॉर्ट वीडियो है. जो कि 2 अक्टूबर को पोस्ट किया गया है. इसमें वह एक गोल्फ कार्ट पर बैठे हैं. आसपास उनके स्टाफ मेंबर्स हैं. इस वीडियो में धर्मेंद्र बड़ प्यार से अपने फैन्स से मुखातिब हैं. वह बोलते हैं, ‘तमाम भाई-बहनों को, बच्चे बच्चियों को, दशहरा की शुभकामनाएं. भगवान आपको लंबी सेहत दे, खुशियां दे और अब आप नेक बन के रहें, तब तो तरक्की ही तरक्की है.’ धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर सनी देओल, बॉबी देओल और ईशा देओल ने हार्ट इमोजी बनाए हैं.


परिवार कर रहा था 90वें जन्मदिन की तैयारी
बता दें कि, धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने की खबर 10 नवंबर को आई थी. उस दौरान उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जिसके बाद वह घर चले गए और वहां उनकी देखभाल की जा रही थी. करीबी सोर्सेज से खबरें आ रही थीं कि धर्मेंद्र रिकवर हो रहे हैं और परिवार उनके 90वें जन्मदिन की तैयारी कर रहा है.

बता दें उनका जन्मदिन 8 दिसंबर को पड़ता है. फैमिली अच्छी तरह यह दिन सेलिब्रेट करना चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका. धर्मेंद्र के लिए उनके साथियों ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखे हैं. हालांकि उनकी फैमिली की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है.



[ad_2]

आपकी SIM कितने साल तक जिंदा रहती है? सच जानकर चौंक जाएंगे!

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

SIM Card: हम रोज़ाना अपने स्मार्टफोन में SIM कार्ड का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह सवाल शायद ही कभी मन में आता होगा कि एक SIM असल में कितने साल तक चल सकती है. क्या इसकी भी कोई एक्सपायरी होती है? क्या यह हमेशा काम करती रहती है या फिर कुछ समय बाद बेकार हो जाती है? आइए जानते हैं SIM कार्ड की असली उम्र और उससे जुड़ी जरूरी बातें.

SIM कार्ड की असली उम्र कितनी होती है?

SIM कार्ड दिखने में छोटा होता है लेकिन इसमें एक माइक्रो-चिप लगी होती है जो समय के साथ घिसने, गर्मी, नमी और इस्तेमाल की वजह से कमजोर पड़ सकती है.

आमतौर पर एक SIM कार्ड 8 से 15 साल तक आराम से चलता है लेकिन यह कई बातों पर निर्भर करता है जैसे फोन में बार-बार SIM बदलना, खराब नेटवर्क एरिया में ज्यादा इस्तेमाल या SIM स्लॉट में धूल-मिट्टी का जमा होना. दूसरे शब्दों में कहें तो SIM की कोई तय एक्सपायरी डेट नहीं होती लेकिन उसकी लाइफ मोबाइल के इस्तेमाल और वातावरण पर निर्भर करती है.

कब SIM कार्ड खराब होने लगता है?

SIM कार्ड समय के साथ कुछ संकेत दिखाने लगता है जो बताते हैं कि वह अपनी उम्र पूरी कर रहा है. कॉल ड्रॉप बढ़ जाना, नेटवर्क अचानक गायब होना, बार-बार NO SIM या SIM Not Detected दिखना या डेटा स्पीड बहुत धीमी हो जाना ये सभी संकेत हैं कि SIM कार्ड या तो खराब हो रहा है या अपनी उम्र के अंत के करीब है. कभी-कभी SIM की चिप पर खरोंच आने या नमी लगने से भी यह सही से काम करना बंद कर देती है.

अगर SIM पुरानी हो जाए तो क्या होगा?

  • पुरानी SIM कई तरह की परेशानी पैदा कर सकती है.
  • नेटवर्क लगातार गिरता रहेगा
  • 4G या 5G स्पीड बेहद धीमी हो जाएगी
  • OTP और बैंक मैसेज समय पर नहीं आएंगे
  • फोन कॉल कनेक्ट नहीं होंगी

अगर SIM बहुत पुरानी हो जाए तो टेलीकॉम कंपनी उसे inactive भी कर सकती है, खासकर जब लंबे समय तक रिचार्ज या इस्तेमाल नहीं किया गया हो.

क्या करें ताकि SIM ज्यादा समय चले?

SIM को सूखा और साफ़ रखें, बार-बार फोन में बदलने से बचें और अगर नेटवर्क या स्पीड की दिक्कत बढ़ने लगे तो टेलीकॉम कंपनी से नई SIM (replacement SIM) ले लें. ज्यादातर कंपनियां मुफ्त या बहुत कम कीमत पर इसे बदल देती हैं.

यह भी पढ़ें:

Elon Musk का धमाका! WhatsApp और Arattai को टक्कर देने उतार दिया नया ऐप, जानिए कैसे करता है काम

[ad_2]