एआई के आने से सबसे ज्यादा कौन से सेक्टर मंडरा रहा छंटनी का खतरा? जानें क्या कहती है रिपोर्ट्स

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

AI Impact on Jobs: देश और दुनिया में तेज़ी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अपनी जगह बना रहा है. टेक और आईटी कंपनियों से लेकर हॉस्पिटैलिटी सेक्टर तक, लगभग हर उद्योग में एआई को लेकर बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है. इसी बदलते परिदृश्य का असर यह हुआ कि 2025 में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर दी. इससे यह साफ संकेत मिलता है कि आने वाले समय में एआई नौकरी बाज़ार को तेज़ी से बदलने वाला है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि किन सेक्टरों की नौकरियों पर इसका सबसे अधिक प्रभाव होगा.

किस सेक्टर पर सबसे ज्यादा AI का असर?

विभिन्न रिसर्च रिपोर्ट एआई के प्रभाव को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े प्रस्तुत करती हैं. कंसल्टिंग एजेंसी EY ने अपनी एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि भारत में आने वाले पाँच वर्षों में लगभग चार करोड़ नौकरियाँ पूरी तरह बदल जाएंगी. इसका अर्थ है कि वर्तमान में जो काम आप कर रहे हैं, भविष्य में वही काम अलग रूप और कौशल के साथ किया जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार तीन सेक्टर—रिटेल, फाइनेंस और आईटी—एआई से सबसे अधिक प्रभावित होंगे.

हालाँकि अलग-अलग अध्ययनों से यह स्पष्ट होता है कि सबसे पहले और सबसे अधिक खतरा कॉल सेंटर यानी कस्टमर केयर सेक्टर पर मंडरा रहा है. पहले ग्राहक सेवा प्रतिनिधि कॉल पर सहायता देते थे, लेकिन अब उनकी जगह चैटबॉट और एआई-संचालित सिस्टम ले रहे हैं. कई कंपनियाँ तेजी से एआई को प्रशिक्षण देकर उसे ग्राहक सहायता की जिम्मेदारी सौंप रही हैं.

कस्टमर केयर के बाद डेटा इंट्री पर गाज!

कस्टमर केयर के बाद जिस नौकरी पर सबसे बड़ा खतरा है, वह है डेटा एंट्री ऑपरेटर की. केवाईसी वेरिफिकेशन, अकाउंटिंग क्लर्क और बेसिक डेटा एंट्री जैसे काम अब एआई-संचालित सिस्टम आसानी से कर पा रहे हैं. कंप्यूटर खुद डेटा को पहचानकर प्रोसेस करने लगा है, जिससे ऐसे पदों की मांग आने वाले समय में sharply कम हो सकती है.

तीसरी सबसे जोखिम वाली नौकरी लेखन और अनुवाद की बताई जा रही है. पत्रकारिता से जुड़े कई क्षेत्रों में पहले अनुवादकों और बेसिक राइटिंग करने वालों की काफी मांग थी, लेकिन अब एआई टूल्स आसानी से सामान्य लेखन और ट्रांसलेशन कर पा रहे हैं. हालांकि विशेषज्ञता वाले लेखन की अभी भी मांग बनी रहेगी, लेकिन बेसिक कंटेंट राइटिंग और ट्रांसलेशन पर एआई का खतरा लगातार बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें: दिसंबर में होगी फिर रेपो रेट में एक बार फिर कटौती! RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने दिए संकेत

[ad_2]

बैटिंग-बॉलिंग सब फ्लॉप, गुवाहाटी में शर्मनाक हार की कगार पर टीम इंडिया

[ad_1]


दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 549 रनों का लक्ष्य दिया है. इसके जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 27 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं. भारतीय टीम अब भी 522 रनों से पीछे है. अभी साई सुदर्शन और कुलदीप यादव बैटिंग क्रीज पर डटे हैं. चौथे दिन के खेल में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 260 रनों पर घोषित कर दी थी, जिससे पहली पारी में बढ़त के आधार पर उसने भारत को 549 रनों का टारगेट दिया. भारतीय टीम बहुत बड़ी हार की कगार पर है.

दक्षिण अफ्रीका ने 26/0 से चौथे दिन का खेल शुरू किया था. रायन रिकल्टन ने 35 रन और एडन मार्करम 29 रन बनाकर आउट हो गए. ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम इंडिया की सबसे ज्यादा नाक में दम किया, जिन्होंने 94 रन बनाए. टोनी डी जोरजी फिफ्टी लगाने से चूक गए, जिन्हें रवींद्र जडेजा ने 49 के स्कोर पर आउट किया. दूसरी पारी में भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए.

शर्मनाक हार की कगार पर टीम इंडिया

549 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खो दिए हैं और सिर्फ 35 रन बनाए हैं. बता दें कि भारत के खिलाफ टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने साल 2024 में टीम इंडिया को 342 रनों से हराया था. इस मामले में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ते हुए सबसे आगे निकल सकती है. यानी दक्षिण अफ्रीका भारत को सबसे ज्यादा रनों से हराने वाली टीम बन सकती है.

भारत की बैटिंग-बॉलिंग सब फ्लॉप

गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय टीम ना बल्लेबाजी और ना गेंदबाजी में अच्छा कर पाई है. पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों ने 246 रनों पर दक्षिण अफ्रीका के 6 बल्लेबाजों को आउट कर दिया था. मगर उसके बाद अफ्रीकी टीम के आखिरी 4 विकेट ने 243 रन बना डाले. नतीजन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 489 रनों पर खत्म हुई.

इतने विशाल स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम की पहली पारी 201 रनों पर सिमट गई. इसका नतीजा ये निकला कि दक्षिण अफ्रीका ने 288 रनों की बढ़त हासिल कर ली. भारतीय गेंदबाजों को सुनिश्चित करना था कि दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी को सस्ते में समेट दे, लेकिन दूसरी पारी उसने 260 रन बनाकर अपने हिसाब से घोषित कर दी. अब 549 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भी टीम इंडिया सिर्फ 27 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा चुकी है.

[ad_2]

मुंबई विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला, 550 से ज्यादा PhD छात्रों का रजिस्ट्रेशन रद्द; जानें वजह

[ad_1]


मुंबई विश्वविद्यालय ने एक सख्त कदम उठाते हुए उन 553 छात्रों का PhD रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है, जो कई वर्षों से अपनी रिसर्च पूरी नहीं कर पा रहे थे. ये वे छात्र हैं जो UGC द्वारा तय की गई अधिकतम समय सीमा से भी आगे बढ़ चुके थे, लेकिन उनकी स्टडी में कोई खास प्रगति नहीं दिख रही थी. कई छात्र 8 से 10 वर्षों तक PhD में रजिस्टर रहे, मगर रिसर्च का काम आगे नहीं बढ़ा. इसी वजह से विश्वविद्यालय को यह सख्त निर्णय लेना पड़ा.

रिपोर्ट्स के अनुसार विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इन छात्रों के मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, कई छात्रों ने वर्षों से रजिस्ट्रेशन तो ले रखा था, लेकिन रिसर्च में बिल्कुल भी प्रोग्रेस नहीं दिखी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कई छात्रों ने PhD सीटें एक तरह से ब्लॉक कर रखी थीं. 8-10 साल बीत गए, पर रिसर्च आगे नहीं बढ़ी. ऐसे में नए छात्रों के लिए सीटें खाली ही नहीं हो रही थीं.

गाइड की सीमित क्षमता

PhD में हर छात्र को सुपरविजन के लिए एक गाइड की जरूरत होती है, और हर गाइड की अपनी एक लिमिट होती है कि वह कितने छात्रों को एक साथ संभाल सकता है. लेकिन जब पुराने छात्र सालों तक अटके रहते हैं, तो गाइड की क्षमता भर जाती है. कई नए छात्रों ने शिकायत की थी कि उन्होंने PhD एंट्रेंस परीक्षा पास कर ली, लेकिन एक से दो साल तक गाइड नहीं मिला. इससे उनकी रिसर्च की शुरुआत ही नहीं हो पाई.

PhD के लिए अधिकतम 8 साल

यूजीसी के दिशानिर्देशों के अनुसार, PhD पूरी करने के लिए सामान्य तौर पर 3 से 6 साल का समय दिया जाता है. यदि छात्र री-रजिस्ट्रेशन कराता है, तो उसे 2 साल का अतिरिक्त समय मिल सकता है. इस तरह एक छात्र के पास अधिकतम 8 साल का समय होता है. महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को कुल 10 साल तक की छूट मिलती है. इन नियमों के अनुसार जब विश्वविद्यालय ने 553 छात्रों की फाइलें जांचीं, तो पाया कि ये छात्र 8 और 10 साल की अधिकतम सीमा से भी आगे जा चुके थे.

यह भी पढ़ें – क्या है IAS बनने का पूरा क्राइटेरिया, जानें कैसे मिलती है देश की सबसे बड़ी सरकारी नौकरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Kark Rashi 2026: कर्क राशिफल साल 2026, जनवरी से दिसंबर तक हर महीने का जानें हाल

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Kark Rashi 2026: 2026 कर्क राशि वालों के लिए भावनात्मक मजबूती, कामकाज में स्थिरता और रिश्तों में गहराई का साल साबित हो सकता है. साल भर ग्रहों की स्थिति कभी अवसर, तो कभी धैर्य की परीक्षा लेकर आएगी. जो लोग शांत मन और संयम के साथ आगे बढ़ेंगे, उन्हें करियर, परिवार और आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे.

शनि 2026 – सालभर 9वें भाव में शनि आपकी सोच, दिशा और जीवन दर्शन को गहराई देता है. यह वर्ष आपको सही लोगों को पहचानना, गलत संगत से दूर होना और अपने असली रास्ते पर आगे बढ़ना सिखाता है. जिनका साथ आपके लिए जरूरी है, वे बने रहेंगे, बाकी लोग स्वतः दूर हो जाएँगे.

कर्क राशि, जनवरी 2026

साल की शुरुआत में ग्रहों की स्थिति रिश्तों और साझेदारी पर आपका ध्यान बढ़ाती है. सूर्य के 7वें भाव में होने से व्यवहार सीधा रहेगा, इसलिए शादीशुदा लोगों को बातचीत में नरमी रखनी होगी. अविवाहित जातकों के लिए रिश्ते तय होने की संभावना है, पर निर्णय भावनाओं से नहीं बल्कि समझदारी से लें. बृहस्पति का 12वें भाव में होना आपको ध्यान, आध्यात्मिकता और अपने विचारों को समझने की ओर ले जाएगा. नौकरी और व्यापार की गति धीमी रहेगी लेकिन स्थिति धीरे-धीरे सुधरने लगेगी. शनि 9वें भाव से मेहनत का फल देगा, पर समय लेकर. पेट से जुड़ी दिक्कतों से बचने के लिए तनाव कम रखें.

उपाय: शुक्रवार को चावल या दूध दान करें, माता-पिता का आशीर्वाद लें.

कर्क राशि, फ़रवरी 2026 

फरवरी में सूर्य के 8वें भाव में आने से मन में पुरानी यादें, अधूरे संबंध और भावनात्मक उलझन उभर सकती है. यह समय साफ़ निर्णय लेने का है कि आपको क्या आगे रखना है और क्या छोड़ देना है. करियर में बदलाव का विचार आ सकता है, लेकिन अभी सिर्फ योजना बनाएँ, कदम बाद में उठाएँ. व्यापार में साझेदारी को लेकर सतर्क रहें. पारिवारिक माहौल गहरा रहेगा लेकिन संवेदनशीलता भी बढ़ेगी, इसलिए बातों को दिल पर न लें. रीढ़ और गर्दन से जुड़ी समस्या से बचने के लिए आराम जरूरी है.

उपाय: रविवार को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएँ, पानी अधिक पिएँ और देर रात तक न जागें.

कर्क राशि, मार्च 2026 

मार्च में सूर्य और शनि दोनों ही 9वें भाव में आकर भाग्य को मजबूत करते हैं. यह समय गुरु, धर्म, सीख और सही दिशा मिलने का है. करियर में स्थिरता बनेगी और नौकरी बदलना चाहते थे तो अवसर मिल सकते हैं. व्यापारियों को नए संपर्क और यात्राएँ लाभ देंगे. घर में मंगल की वजह से कुछ रुकावटें जैसे मरम्मत या वाहन देखभाल की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें. प्रेम संबंधों में भरोसा बढ़ेगा और टूटे रिश्ते दोबारा जुड़ने की संभावना रखते हैं.

उपाय: सुबह सूर्य नमस्कार करें और घर में हरे पौधे रखें.

कर्क राशि, अप्रैल 2026

अप्रैल में सूर्य 10वें भाव में आकर करियर को सक्रिय करता है. यह समय नए काम शुरू करने, जिम्मेदारी बढ़ाने और अपनी प्रतिष्ठा मजबूत करने का है. सरकारी काम, प्रशासन, शिक्षा या राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा. व्यापार में नए समझौते और प्रस्ताव हाथ लगेंगे, लेकिन दस्तावेजों की जाँच जरूर करें. घर-परिवार में समय देना जरूरी है वरना लोग दूरी महसूस कर सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस गुस्से से बचें.

उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएँ, पिता या वरिष्ठ व्यक्तियों का सम्मान करें.

कर्क राशि, मई 2026

मई में सूर्य के 11वें भाव में प्रवेश से आर्थिक प्रगति का समय शुरू होता है. रुका हुआ पैसा मिलने के साथ आय में बढ़ोतरी होगी. नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की बातचीत बन सकती है. व्यापार में नेटवर्क के माध्यम से बड़ा लाभ मिल सकता है. मित्र और जान-पहचान वाले लोग सहयोग करेंगे. प्रेम संबंधों में खुशनुमा समय है और अविवाहितों के विवाह के योग बनते हैं. स्वास्थ्य में स्थिरता रहेगी.

उपाय: किसी गरीब को मिठाई या खीर खिलाएँ, बुधवार को हरे कपड़े पहनें.

कर्क राशि, जून 2026 

जून का महीना आपको भीतर की यात्रा करने और अपने जीवन के असली लक्ष्यों को समझने में मदद करेगा. सूर्य और गुरु दोनों 12वें भाव में आकर मन को आध्यात्मिक बनाते हैं. नौकरी में गति धीमी लगेगी लेकिन यह समय योजना बनाने और खुद को तैयार करने का है. विदेश, ऑनलाइन काम या दूरस्थ संबंधों से लाभ हो सकता है. परिवार में शांति बनी रहेगी लेकिन अपनी भावनाएँ साझा न करने से गलतफहमियाँ हो सकती हैं. प्रेम में सच्चाई सामने आएगी : जो टिकने योग्य है वही रहेगा.

उपाय: सुबह 5 मिनट मौन ध्यान करें, रविवार को तांबे के लोटे से सूर्य को जल दें.

कर्क राशि, जुलाई 2026 

जुलाई में सूर्य लग्न में आकर आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है. आपकी बातें और निर्णय प्रभाव डालेंगे. करियर में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, जिससे पद या जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी. व्यापारियों के लिए यह विस्तार का समय है. घर-परिवार का साथ मजबूत रहेगा और माता-पिता का आशीर्वाद भाग्य बढ़ाएगा. प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता बढ़ती है और कुछ रिश्ते विवाह तक पहुँच सकते हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा पर ठंडी चीज़ें कम लें.

उपाय: माथे पर चंदन या केसर लगाएँ, रोज़ किसी एक व्यक्ति की मदद करें.

कर्क राशि, अगस्त 2026

अगस्त में सूर्य 2रे भाव में आकर आर्थिक मामलों को मजबूत करता है. खर्च घटेंगे और बचत बढ़ने लगेगी. परिवार से जुड़े कामों में सुधार होगा और परिजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा. व्यापार में स्टॉक और निवेश पर ध्यान देना जरूरी होगा. करियर में आपको साफ दिखने लगेगा कि कौन आपका अपना है और कौन सिर्फ काम के समय साथ. प्रेम में वफादारी की परीक्षा होगी, धैर्य रखें.

उपाय: भोजन में काला नमक या हल्दी शामिल करें, सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएँ.

कर्क राशि, सितंबर 2026

सितंबर में सूर्य के 3रे भाव में आने से आत्मविश्वास और प्रयास बढ़ते हैं. नई स्किल सीखना, कोर्स करना या परीक्षा की तैयारी करना बेहद शुभ रहेगा. मंगल 5वें भाव में प्रेम और क्रिएटिविटी को मजबूत करता है, जिससे विद्यार्थी और कलाकारों को बड़ी सफलता मिल सकती है. भाई-बहनों का साथ मिलेगा.

उपाय: मंगलवार को लाल रंग से बचें, रोज़ 11 बार “ॐ नमः शिवाय” जप करें.

कर्क राशि, अक्टूबर 2026 

अक्टूबर में सूर्य 4थे भाव में रहकर घर, संपत्ति और सुख पर ध्यान बढ़ाता है. घर बदलने, वाहन लेने, फर्नीचर सुधारने या जमीन से जुड़े काम होने की संभावना है. माता से संबंध बेहतर होंगे और मन को शांति मिलेगी. कोर्ट से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम दिखेंगे. प्रेम में गहराई रहेगी लेकिन ओवर-अटैचमेंट से बचें.

उपाय: चाँदी का छोटा सिक्का साथ रखें, घर में सफेद फूल सजाएँ.

कर्क राशि, नवंबर 2026

नवंबर में सूर्य 5वें भाव में आएगा और मंगल इसकी ऊर्जा को और तेज करेगा. यह महीना लक्ष्य निर्धारित करने और पूरे दम से काम करने का है. आपकी बातों का लोग सम्मान करेंगे. विद्यार्थी, कलाकार, लेखक और प्रशासनिक क्षेत्र वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा है. प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे लेकिन गुस्सा रिश्ते को बिगाड़ सकता है. पैसा आएगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे, इसलिए निवेश सोच-समझकर करें.

उपाय: तांबे के बर्तन में पानी पिएं, मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़ें.

कर्क राशि, दिसंबर 2026

दिसंबर में सूर्य 6वें भाव में आकर प्रतिस्पर्धा, मुकदमे, परीक्षा और कार्यक्षेत्र में जीत दिलाने वाला योग बनाता है. काम की गति बढ़ेगी और अधिकारी आपके प्रयासों की सराहना करेंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस नींद और भोजन का ध्यान रखें. आने वाले वर्ष में बृहस्पति 11वें भाव में जाकर बड़े लाभ देगा, इसलिए यह महीना तैयारी का है.

उपाय: काले तिल जल में बहाएँ, रोज़ 10 मिनट अकेले टहलें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

पाकिस्तान ने आधी रात अफगानिस्तान में की बमबारी, 9 मासूम बच्चों समेत 10 की मौत, तालिबान के प्रवक

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के पेशावर में कल सोमवार (24 नवंबर) को फिदायीन हमला हुआ था. इसके जवाब में पाकिस्तानी आर्मी ने अफगानिस्तान में बड़ा हमला किया है. पाकिस्तानी सेना ने इस बार अफगान के रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बनाया है. पाकिस्तान की ओर से की गई एयर स्ट्राइक में 10 अफगान नागरिकों की मौत हुई है. मरने वालों में 9 बच्चे शामिल हैं और इन सभी बच्चों की उम्र 10 साल से भी कम बताई जा रही है.

अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद के मुताबिक़, हमला कल बीती रात अफ़ग़ानिस्तान के समय अनुसार रात 12 बजे हुआ था और पाकिस्तानी वायुसेना ने अफ़ग़ानिस्तान के खोस्त, कंधार और पक्तिका प्रांत को निशाना बनाया. इसमें 10 लोगों की मौत के अलावा 4 लोग घायल भी हुए हैं.

अफ़ग़ानिस्तान के रिहाइशी इलाकों को निशाना बना रहा पाकिस्तान 
पाकिस्तानी सेना पिछले महीने अक्टूबर से ही अफ़ग़ानिस्तान के रिहाइशी इलाकों को अपना निशाना बना रही है. पिछले महीने अफ़ग़ानिस्तान में एयर स्ट्राइक के दौरान पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए 59 मासूम अफ़ग़ानियों की जान ले ली थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तुर्किये और कतर की मध्यस्ता में सीजफायर का ऐलान हुआ था.

तालिबान के प्रवक्ता ने क्या कहा
अफ़ग़ानिस्तान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान इस तरह के हमलों की कड़ी निंदा करता है और एक बार फिर दोहराता है कि उसके पास अपनी हवाई और ज़मीनी सीमा तथा अपने लोगों की रक्षा करने का कानूनी और धार्मिक अधिकार है और उचित समय पर आवश्यक जवाब दिया जाएगा. 

पाकिस्तान ने बीती रात अफ़ग़ानिस्तान के पक्तिका, कुनार और खोस्त प्रांत में हमला किया, जिसमें खोस्त के गुरबाज़ जिले में एक रिहायशी मकान में हमला किया गया इसमें 9 बच्चों की मौत हो गई. इसके अलावा पक्तिका के बारमल जिले में पाकिस्तानी सेना ने हवाई हमला एक मस्जिद पर किया था, जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें

अफगानिस्तान में बॉयफ्रेंड, पाकिस्तान में भाई, बड़ी रकम खाते में आई, 6 महीने से 5 स्टार होटल में रह रही महिला गिरफ्तार

[ad_2]

क्या होती है इलेक्ट्रिक रजाई? क्या सच में ओढ़ते ही लग सकता है करंट, जानिए इसके फायदे और नुकसान

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Electric Quilt: ठंड के मौसम में इलेक्ट्रिक रजाई (Electric Blanket/Quilt) तेजी से लोकप्रिय हो रही है. लोग इसे इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि यह तुरंत गर्माहट देती है और हीटर की तरह कमरे में नमी नहीं बढ़ाती. लेकिन इंटरनेट पर कई सवाल उठते हैं क्या इलेक्ट्रिक रजाई ओढ़कर सोने से करंट लग सकता है? क्या यह सुरक्षित है? आइए पूरा सच जान लेते हैं.

इलेक्ट्रिक रजाई कैसे काम करती है?

इलेक्ट्रिक रजाई के अंदर हीटिंग वायर लगे होते हैं जिनसे कम वोल्टेज में बिजली प्रवाहित की जाती है. यह बिजली गर्मी पैदा करती है और रजाई कुछ ही मिनटों में गर्म हो जाती है. ज्यादातर इलेक्ट्रिक रजाइयों में थर्मोस्टेट और तापमान नियंत्रक भी होते हैं ताकि तापमान ज्यादा न बढ़े.

क्या इलेक्ट्रिक रजाई से करंट लग सकता है?

सही तरीके से उपयोग करने पर इलेक्ट्रिक रजाई से करंट लगने की संभावना बेहद कम होती है. लेकिन खतरा शून्य नहीं है. करंट लगने के केस केवल तब होते हैं जब.

  • वायरिंग खराब हो जाए
  • रजाई फटी हो और तार बाहर निकल आएं
  • सस्ते लोकल ब्रांड की क्वालिटी खराब हो
  • रजाई को पानी लग जाए

यानी, रजाई इस्तेमाल करते समय अगर यह पुराने मॉडल की है या उसकी वायरिंग खराब हो चुकी है तभी खतरा बढ़ता है.

इलेक्ट्रिक रजाई के फायदे

  • कम बिजली खर्च
  • झटपट गर्माहट
  • सुरक्षित तापमान नियंत्रण
  • कमरा सूखा और आरामदायक

इलेक्ट्रिक रजाई के नुकसान

  • करंट का मामूली जोखिम
  • लंबे समय तक इस्तेमाल से त्वचा सूख सकती है
  • दमा या एलर्जी वाले लोगों को गीली रजाई बिलकुल नहीं इस्तेमाल करनी चाहिए
  • बच्चे और बुजुर्ग बिना निगरानी के इस्तेमाल न करें

सुरक्षित इस्तेमाल के टिप्स

  • हमेशा ब्रांडेड और ISI-मार्क वाली रजाई खरीदें.
  • फटी हुई या पुरानी रजाई कभी न इस्तेमाल करें.
  • सोने के दौरान तापमान लो मोड में रखें.
  • रजाई को कभी भी गीला न होने दें.
  • बच्चों को अकेले न दें.

इलेक्ट्रिक रजाई अगर अच्छी क्वालिटी की हो और सही तरीके से इस्तेमाल की जाए तो यह बेहद सुरक्षित है और ठंड में बड़ी राहत देती है. करंट लगने का खतरा तभी होता है जब रजाई खराब, पुरानी या सस्ती क्वालिटी की हो.

यह भी पढ़ें:

Aadhaar का झंझट खत्म! अब एक क्लिक में खुल जाएगा पूरा हिस्ट्री रिकॉर्ड, जानिए क्या है पूरा तरीका

[ad_2]

जाको राखे साइयां मार सके ना कोय! सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरी कार, फिर भी सब सुरक्षित- वीडियो

[ad_1]


सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कार सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी. बताया जा रहा है कि पहाड़ी रास्ते पर चलते हुए कार का संतुलन बिगड़ गया जिसके बाद कार खाई में ऐसे गिरी जैसे कोई खिलौना गिरता है. जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त कार में केवल ड्राइवर सवार था लेकिन हैरानी की बात ये है कि उसे केवल मामूली चोटें आई और ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा. दुर्घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी.

सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरी कार, किसी को नहीं आई गंभीर चोट

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक विचलित कर देने वाली घटना दिखाई गई है. वीडियो में दिख रहा है कि एक कार पहाड़ के घूम वाले रोड से अचानक सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरती है. कार पहाड़ों से टकराते हुए धुआं उड़ाते हुए मौत की खाई में गिर रही है और दूर खड़े लोग इस दुर्घटना का वीडियो बना रहे हैं. यह हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ. हादसे का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि चालक की पहचान 20 वर्षीय राजवीर सिंह के रूप में हुई है.

देहरादून से 35 किमी दूर मसूरी में हुई घटना!

पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर मसूरी में इस सर्दी में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. यह राज्य की राजधानी देहरादून से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित है. यह हिल स्टेशन गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला की तलहटी में स्थित है और मसूरी की औसत ऊंचाई 2,005 मीटर है. अगर इस ऊंचाई से कोई कार खाई में गिरती है तो उसमें सवार लोगों का बच पाना बेहद मुश्किल होता है. हालांकि ड्राइवर के बच जाने पर लोग यही कह रहे हैं कि जिसे ऊपर वाला बचाना चाहे उसे कौन नुकसान पहुंचा सकता है.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे

यूजर्स बोले, चमत्कार है और कुछ नहीं

वीडियो को @Deadlykalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कार के ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ, चमत्कार है ये. एक और यूजर ने लिखा…इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद बचे कैसे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…गाड़ी पक्का मजबूत लोहे से बनी होगी.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो


Video: ज्यादा पीछे हो गई! बाइक बैक करते वक्त गहरे गड्ढे में गिरा शख्स, CCTV फुटेज वायरल

[ad_1]


Viral Shocking Video: कभी-कभी रोजमर्रा के साधारण पल भी ऐसा मोड़ ले लेते हैं, जिनकी कल्पना कोई नहीं करता. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दुकान के बाहर अपनी बाइक मोड़ने की कोशिश कर रहा था. सब कुछ बिल्कुल सामान्य लग रहा था, लेकिन कुछ ही सेकंड में ऐसा हुआ कि देखने वालों की भी धड़कन रुक जाए.

बाइक समेत शख्स गड्ढे में गिरा

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि शख्स दुकान के सामने खड़ा था और बाइक को पीछे की ओर कर रहा था. उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि ठीक पीछे सड़क के किनारे बड़ा गड्ढा बना हुआ है. शुरुआती कुछ सेकंड तक सब ठीक चलता रहता है, लेकिन जैसे ही बाइक का पिछला पहिया गड्ढे के किनारे पहुंचता है, बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है. पल भर में बाइक समेत शख्स सीधा गड्ढे में जा गिरता है.

यह दृश्य इतना अचानक होता है कि देखने वालों को भी यकीन करना मुश्किल हो जाए. बाइक और शख्स दोनों एक ही पल में नजर से गायब हो जाते हैं. उसी समय आसपास से गुजर रहे कुछ लोग यह देखकर तुरंत गड्ढे की तरफ दौड़ पड़ते हैं और मदद करने की कोशिश करते हैं.

दुकान के पास मौजूद लोगों ने शख्स की बचाई जान

लोगों के मुताबिक, शख्स को ज्यादा बड़ी चोट नहीं आई और उसे थोड़ी ही देर में बाहर निकाल लिया गया. हालांकि गिरने के दौरान उसे हल्की चोटें जरूर आईं. वीडियो में यह भी दिख रहा है कि दुकान के पास मौजूद कुछ लोगों ने पहले चौंककर और फिर राहत की सांस लेते हुए उसकी सहायता की.

यह पूरा हादसा दुकान के पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. जैसे ही फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, लोग वीडियो देखकर हैरान रह गए. वीडियो पर तमाम यूज़र्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं कि किसी ने बाइक वाले को संभलकर चलने की सलाह दी, तो कई लोगों ने मजाक करते हुए कमेंट भी किए. कुछ लोगों ने लिखा कि वीडियो देखकर पहले डर लगा लेकिन यह जानकर राहत मिली कि शख्स सुरक्षित है. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है और लगातार शेयर किया जा रहा है.


स्क्रीन पर स्प्रे मत करना! एक गलती और आपका फोन हो जाएगा बर्बाद, जानिए किन बातों का रखना चाहिए ध

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Smartphone Tips: अगर आप भी अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन को साफ रखने के लिए उस पर सीधा स्प्रे मारते हैं तो अब सावधान होने का समय आ गया है. दिखने में यह तरीका आसान लगता है लेकिन यही छोटी-सी आदत आपके फोन को अंदर से नुकसान पहुंचा सकती है. कई बार लोग इस खतरे को समझ नहीं पाते और फोन में ऐसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं जिनका पता तब चलता है जब नुकसान बहुत ज्यादा हो चुका होता है.

स्क्रीन पर सीधा स्प्रे क्यों है खतरनाक?

फोन की स्क्रीन को साफ करने के लिए सीधे स्प्रे का इस्तेमाल सबसे बड़ा जोखिम है. अधिकांश क्लीनर लिक्विड में ऐसे केमिकल होते हैं जो डिस्प्ले की प्रोटेक्टिव लेयर को धीरे-धीरे खराब करने लगते हैं. अगर पानी या क्लीनिंग लिक्विड स्क्रीन के किनारों से अंदर पहुंच जाए तो यह सीधे टच सेंसर या इंटरनल पार्ट्स को प्रभावित कर सकता है. इसका असर तुरंत नजर नहीं आता लेकिन कुछ दिनों बाद टच धीमा होने, स्क्रीन फ्लिकर करने या कलर फैलने जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं.

लिक्विड के कारण छुपकर होने वाली खराबियां

स्प्रे से निकला लिक्विड कई बार स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन, चार्जिंग पोर्ट या earpiece के पास जमा हो जाता है. धीरे-धीरे यह नमी अंदर पहुंचकर हार्डवेयर कॉम्पोनेन्ट्स में करंट लीकेज या जंग पैदा कर देती है. आपको लगेगा कि फोन स्लो हो रहा है या बैटरी जल्दी खत्म हो रही है लेकिन असल वजह यही नमी होती है. कई बार फोन अचानक बंद भी हो जाता है और रिपेयर की जरूरत पड़ती है. लेकिन तब तक नुकसान इतना बढ़ चुका होता है कि रिपेयर कॉस्ट भी काफी ज्यादा आ सकती है.

स्मार्टफोन को सही तरीके से कैसे साफ करें?

फोन की स्क्रीन साफ करने का सबसे सुरक्षित तरीका है माइक्रोफाइबर कपड़ा. पहले कपड़े को हल्का-सा गीला करें और फिर स्क्रीन को धीरे-धीरे पोंछें. खास बात यह कि लिक्विड कभी भी सीधे स्क्रीन पर न डालें. अगर स्क्रीन पर जिद्दी दाग हो तो क्लीनिंग लिक्विड को पहले कपड़े पर स्प्रे करें और फिर सर्कुलर मोशन में साफ करें. ध्यान रखें कि कपड़ा बहुत ज्यादा गीला न हो वरना वही नमी अंदर जा सकती है. फोन को साफ करते समय चार्जिंग केबल भी निकाल दें ताकि किसी शॉर्ट-सर्किट का खतरा ना रहे.

बचाव ही सबसे बेहतर उपाय

फोन रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है और इसकी सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी है. थोड़ी-सी लापरवाही आपके महंगे स्मार्टफोन को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए अगली बार जब भी स्क्रीन साफ करनी हो, स्प्रे की बोतल को सीधे फोन से दूर रखें और हमेशा सुरक्षित तरीका अपनाएं. इससे आपका फोन लंबे समय तक सुरक्षित और स्मूद चलेगा.

यह भी पढ़ें:

पुराना फोन खरीदने जा रहे हैं? जरा रुकिए! ये एक गलती कर सकती है आपका हजरों का नुकसान, फटाफट जानें क्या करें चेक

[ad_2]