सूर्यकुमार यादव ने बता दिया, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल किसके बीच होगा?

[ad_1]


25 नवंबर को ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल घोषित कर दिया है. शेड्यूल का एलान होने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फाइनल में पहुंचने वाली टीमों पर बहुत बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है. टीम इंडिया का सबसे पहला मैच 7 फरवरी को USA के साथ होगा. गत चैंपियन भारत ग्रुप A में है, जिसमें पाकिस्तान, USA, नीदरलैंड्स और नामीबिया भी हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल अनाउंसमेंट के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से फाइनल में जाने वाली टीमों के बारे में सवाल किया गया. सूर्यकुमार ने जवाब देते हुए कहा कि फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा और फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया भिड़ेंगे. बता दें कि फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. वहीं भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच पर हरमनप्रीत कौर ने भी कप्तान सूर्यकुमार का समर्थन किया.

भारत को अपनी कप्तानी में 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा से यही सवाल पूछा गया, तो रोहित ने कहा कि फाइनल में कोई भी जाए, वो सिर्फ भारतीय टीम को कप उठाते देखना चाहते हैं. रोहित को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है.

ग्रुप A में है भारत, पाकिस्तान भी

विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे, पहला मैच 7 फरवरी को होगा और फाइनल मुकाबला 8 मार्च को होगा. भारत और पाकिस्तान को ग्रुप A में रखा गया है, जिसमें USA, नीदरलैंड्स और नामीबिया भी मौजूद हैं. भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी को USA के साथ खेलेगा, जबकि भारत-पाकिस्तान महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होगा.

विश्व कप में कुल 20 टीम भाग ले रही होंगी, ठीक 2024 वर्ल्ड कप की तरह. उन्हें पांच-पांच टीमों के 4 ग्रुप में बांटा गया है. प्रत्येक ग्रुप के टॉप-2 में फिनिश करने वाली टीम सुपर-8 चरण में जाएगी. सुपर-8 चरण की टेबल में टॉप-4 टीमों के बीच सेमीफाइनल और फिर 8 मार्च को खिताबी मुकाबला होगा.

यह भी पढ़ें:

IND-PAK मैच को लेकर सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल का एलान होते ही भरी हुंकार

[ad_2]

आपका बैंक पहले ही एआई का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन आगे जो होगा वो पूरी तरह से नया होगा

[ad_1]


 दुनिया की पहली “ऑटोमेटेड टेलर मशीन” या “एटीएम” को नॉर्थ लंदन में बार्कलेज बैंक की एक ब्रांच में जून 1967 में एक बड़े समारोह में शुरू किया गया था. वह पहला सिस्टम आज के सिस्टम से थोड़ा अलग दिखता था, जिसे हम जानते और इस्तेमाल करते हैं. लेकिन लगभग छह दशक बाद, ऐसी दुनिया की कल्पना करना मुश्किल है, जहां लोग सिर्फ़ बैंकिंग घंटों के दौरान ही नकदी निकाल सकें. अब, ऑस्ट्रेलिया और दुनिया भर में, बैंक इस बात पर बड़ा दांव लगा रहे हैं कि एक नए तरह का ऑटोमेशन उनके बिज़नेस मॉडल को बदल देगा और वह है : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई).

सोमवार को, बेंडिगो बैंक ने बताया कि उसने गूगल के साथ कई साल का समझौता किया है. इसके तहत वह टेक कंपनी के जेमिनी एंटरप्राइज एआई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कई कामों में मदद के लिए करेगा, जिसमें लोन एप्लीकेशन की जांच करना और धोखाधड़ी का पता लगाना शामिल है. यह अगस्त में घोषित कॉमनवेल्थ बैंक और ओपनएआई के बीच एक बड़े करार के बाद हुआ है, जिसका मकसद “ग्राहकों और कर्मचारियों के लिए एडवांस्ड एआई लाना” है.

एआई से बदलाव का आहट

बैंकिंग का भविष्य क्या है – और खतरों से निपटने की ज़िम्मेदारी किसकी है?  कुछ बड़े बदलाव पहले ही हो चुके हैं अभी, एआई बैंकों और कर्मचारियों की फ़ैसले लेने में मदद कर रहा है. यह धोखाधड़ी और घोटालों की जांच कर रहा है, क्रेडिट स्कोर का पता लगा रहा है, ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट एक्टिविटी में मदद कर रहा है, और रोज़ाना के समय लेने वाले कामों को संभाल रहा है. इस काम में सबसे आगे सिर्फ़ ऑस्ट्रेलियाई बैंक ही नहीं हैं.

उदाहरण के लिए, अमेरिकी निवेश बैंक जेपी मॉर्गन ने अपना खुद का एआई प्लेटफ़ॉर्म, एलएलएम सुइट बनाया है, जिसे कथित तौर पर इसकी सभी बिज़नेस लाइन में लागू किया गया है ताकि स्टाफ़ को कई तरह के कामों में मदद मिल सके. आगे क्या होने वाला है? लेकिन एआई अपनाने की अगली लहर पूरी तरह से अलग हो सकती है. इंसानों को तेज़ी से काम करने में मदद करने की बजाय, टेक्नोलॉजी पर खुद से फ़ैसले लेने और एक्शन लेने के लिए भरोसा किया जा सकता है. इसे “एजेंटिक एआई” कहा जाता है. हालांकि अभी तक कुछ बैंकों – जैसे कि बैंक ऑफ़ न्यूयॉर्क मेलन – ने ही इसका टेस्ट किया है, लेकिन शुरुआती नतीजे अच्छे हैं.

एआई को कंट्रोल देने से बढ़ सकती है प्रोडक्टिविटी

कंसल्टिंग फर्म मैकिन्जी की हालिया रिसर्च में एक बड़े ग्लोबल बैंक की केस स्टडी का ब्योरा दिया गया, जिसने नए कस्टमर एप्लीकेशन को शुरू से आखिर तक संभालने के लिए एआई एजेंट्स की दस “टीमे” बनाईं. इन एआई एजेंट्स ने सरकारी रजिस्ट्री की जांच कीं, पहचान की पड़ताल की, पाबंदियों की जांच की और रिपोर्ट तैयार की. इंसानों ने सिर्फ़ कुछ ही मामलों में ही मदद की.उत्पादकता में बढ़ोतरी?  मैकिन्जी के अनुसार, बेसिक एआई ऑटोमेशन से टीम 15-20 फीसदी तेज़ हो सकती है, लेकिन एआई को पूरा नियंत्रण सौंपने से उत्पादकता 200 फीसदी से 2,000 फीसदी तक बढ़ सकती है.

मुश्किल सबक ऑस्ट्रेलियाई बैंक इस भविष्य पर बहुत ज़्यादा दांव लगा रहे हैं. लेकिन वे इंसानी कीमत के बारे में मुश्किल सबक भी सीख रहे हैं. जुलाई में, कॉमनवेल्थ बैंक के 45 कॉल सेंटर कर्मचारियों को बताया गया कि एआई चैटबॉट आने के बाद उनकी नौकरी चली गई है. बैंकिंग के भविष्य के लिए इन सबका क्या मतलब है? इसका मतलब है कि आने वाले समय में एआई सिस्टम पूरी बैंकिंग प्रणाली को खुद ही चला सकेंगे. सोचिए कि आप रात के 2 बजे ऋण के लिए आवेदन करें और पांच मिनट बाद मंजूरी मिल जाए, और एआई हर एक कदम पर इस मामले को संभाले. खतरों से कैसे निपटेंगे?

जनता उम्मीद करती है कि बैंक सही, समझने लायक और सुरक्षित एआई सिस्टम लगाएंगे. लेकिन टेक्नोलॉजी इतनी तेज़ी से आगे बढ़ रही है कि नियामक भी उसके साथ चलने के लिए जूझ रहे हैं.एल्गोरिदमिक पूर्वाग्रहों को लेकर खास चिंता है. अगर एआई पुराने भेदभाव को दिखाने वाले पुराने डेटा से सीखता है, तो यह लोन देने के गलत तरीकों को बनाए रख सकता है या बढ़ा भी सकता है.  

एआई से हुई किसी भी गलती के लिए बैंक खुद ज़िम्मेदार हैं. जवाबदेही एल्गोरिदम को आउटसोर्स नहीं की जा सकती. हालांकि, हो सकता है कि ग्राहक को उन गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़े. एआई बैंकिंग को पूरी तरह से बदलने वाला है, चाहे हम इसके लिए तैयार हों या नहीं. इसका मतलब हो सकता है कि बैंकिंग सस्ती, तेज़ और ज़्यादा निजीकृत हो.लेकिन इससे नौकरियों को भी खतरा है, निजता की चिंताएँ बढ़ती हैं और बहुत ज़्यादा शक्ति ऐसे एल्गोरिदम में जमा हो जाती है, जिन्हें हममें से ज़्यादातर लोग नहीं समझते. 

ये भी पढ़ें: एआई से सबसे ज्यादा कौन से सेक्टर में जाएगा लोगों की नौकरी? जानें क्या कहती है रिपोर्ट्स

[ad_2]

अगर आप भी ये राउटर करते हैं यूज तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानिए कैसे 10 मिनट में अपने आप को कर सकते हैं सेफ

[ad_1]

बाकी सब कॉपीकैट मुकदमे... कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद में एक हिंदू पक्ष के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दूसरा, जानें क्या है पूरा मामला

बाकी सब कॉपीकैट मुकदमे… कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद में एक हिंदू पक्ष के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दूसरा, जानें क्या है पूरा मामला

[ad_2]

Video: टर्किश Ice Cream बेच रही लड़की के साथ शख्स ने की घिनौनी हरकत, वीडियो भी बनवाया

[ad_1]


Turkish Ice Cream Viral Video: आज-कल टर्किश आइसक्रीम हर जगह ट्रेंड पर है. टर्किश आइसक्रीम बेचने वाले लोगों की वीडियो इंटरनेट पर आए दिन देखने को मिलती है. लोगों को इस अनोखे अंदाज से आइसक्रीम देने का स्टाइल खूब पसंद आता है, जिसके चलते लोग इसे खरीदने और साथ ही वीडियो बनवाने जाते हैं, लेकिन इससे जुड़े कई वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुए है, जिसमें टर्किश आइसक्रीम बेचने वालों के साथ कुछ लोग मजाकिया रील बनवाते नजर आए है तो वहीं कुछ लोग झगड़ा करते दिखाई दिए, लेकिन अब तो हद ही हो गई. वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि एक बंदा टर्किश आइसक्रीम बेच रही लड़की को किस कर लेता है.

लड़की का पकड़ा हाथ, फिर किया किस

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की लाल टोपी, व्हाइट टॉप और ब्लू जींस पहने आइसक्रीम को एक लड़के को सर्व कर रही है. लड़की टर्किश अंदाज में आइसक्रीम को दे रही है. लड़का बार-बार आइसक्रीम लेने की कोशिश करता है, लेकिन ले नहीं पाता.

सब कुछ बिल्कुल सामान्य नजर आ रहा है, लेकिन तभी अचानक से एक अनएक्सपेक्टेड मूव होता है. वीडियो में देख सकते हैं कि लड़का आइसक्रीम बेच रही लड़की का हाथ पकड़ लेता है और उसके सिर को आगे की तरफ खींचता है. फिर लड़की के माथे पर किस कर लेता है. लड़के की इस हरकत को देखकर हर कोई चौंक जाता है.

किस के बाद हंसने लगी लड़की, लोग हुए हैरान

वीडियो में देख सकते हैं कि किस करने के बाद लड़की बड़ी तेज हंसने लगती है और लड़के से दूर हो जाती है. इस वीडियो को लोगों ने काफी शेयर किया और साथ ही वीडियो पर लोगों के बड़े ही मजेदार कमेंट्स भी सामने आने लगे.

कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि खेला हो गया तो वहीं कुछ ने कहा कि हिम्मत होनी चाहिए. एक यूजर ने लिखा कि ये तो गजब ही कर लिया, लेकिन साथ ही कुछ लोगों ने लड़के की इस हरकत पर आपत्ति जताई है और कहा कि यह गलत है ऐसे किसी के साथ नहीं करना चाहिए.


72 साल के चाचा ने 117 मीटर से लगाई छलांग! बंजी जंपिंग करते हुए वीडियो वायरल- यूजर्स हैरान

[ad_1]


सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो हमें दोबारा सोचने पर मजबूर कर देता है. कभी कोई बच्चा अपनी स्किल्स से हैरान कर देता है तो कभी कोई बुजुर्ग अपनी हिम्मत से. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है उसने पूरे इंटरनेट का रुख ही बदल दिया है. क्योंकि इस उम्र में ऐसे जिगर वाले लोग आजकल कम ही देखने को मिलते हैं. 72 साल के एक बुजुर्ग चाचा, वो भी बीजेपी का शॉल औढ़कर, 117 मीटर की ऊंचाई से सीधे बंजी जंपिंग कर डालते हैं. कैमरा उनके चेहरे पर टिका रहता है और चाचा बिना किसी डर के हंसते हुए छलांग लगा देते हैं. वीडियो जितना मजेदार है, उतना ही हैरान करने वाला भी.

72 साल के बुजुर्ग ने 117 मीटर की ऊंचाई से लगाई छलांग

सोशल मीडिया पर 72 साल के एक बुजुर्ग चाचा का बंजी जंपिंग करता वीडियो आग की तरह फैल रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि चाचा ने बीजेपी पार्टी का भगवा शॉल कंधे पर डाल रखा है और नीचे 117 मीटर की गहरी खाई है, चाचा बंजी जंपिंग पॉइंट पर आते हैं और प्रक्रिया शुरू करते हैं. रस्सियों को चेक किया जाता है, गाइड आखिरी निर्देश देता है. लेकिन चाचा इतने कूल मोड में होते हैं कि जैसे किसी पार्क में झूला झूलने जा रहे हों. कैमरा चालू होते ही वो मुस्कुराते हैं और थम्स अप करते हुए छलांग लगा देते हैं.

बीजेपी की शॉल पहन की बंजी जंपिंग

बीजेपी शॉल पहनकर जंप लगाने को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. कुछ लोग इसे पार्टी के लिए जोश और डेडिकेशन बता रहे हैं. वहीं कुछ कह रहे हैं कि यह चाचा का पर्सनल स्टाइल था. हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है कि चाचा किसी राजनीतिक कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं या सिर्फ मजे के लिए शॉल पहना था.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो

यूजर्स बोले, इस उम्र में भी चाचा की जवानी गई नहीं है

वीडियो को @ibmindia20 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…चाचा बीजेपी कट्टर समर्थक लग रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा…अब कांग्रेस बैनर के साथ भी बंजी जंपिंग का वीडियो भी आने वाला है क्या? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इस उम्र में चाचा के जोश को सलाम है.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे


अचानक से क्यों फट पड़ा 12 हजार साल से सोया ज्वालामुखी हेली गुब्बी?

[ad_1]


वो शांत था…बेहद शांत और ऐसी शांति में वो पिछले करीब 12 हजार साल से था, लेकिन अचानक वो फट पड़ा. फटा तो ऐसा फटा कि उसके धुएं का गुबार नदी-नाला-सागर-महासागर-पर्वत-पहाड़-पठार को पार करते हुए भारत भी पहुंच गया और राजधानी दिल्ली ने कुछ घंटों के लिए ही सही, लेकिन धुएं की चादर ओढ़ ली. अब धुआं छंट चुका है. दिल्ली का आसमान फिर से नीला है और लोगों के मन में सवाल हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि जो 12 हजार साल से शांत था वो अचानक फट पड़ा.

15 किमी ऊंचा उठा राख का ढेर

अफ्रीका का इकलौता देश इथियोपिया जिसपर यूरोप कभी अपना कब्जा नहीं जमा सका. करीब-करीब 11 करोड़ लोग इस देश के नागरिक हैं. इसी देश में 12 हजार साल से सोया हुआ ज्वालामुखी अचानक से फट पड़ा है. इसके फटने से सल्फर डाई ऑक्साइड और राख का एक ढेर करीब 15 किमी की ऊंचाई तक पहुंचकर ऐसे धुएं में तब्दील हुआ है, जिसने लाल सागर को पार किया, यमन-ओमान को पार करता हुआ अरब की खाड़ी होता हुआ पाकिस्तान से हिंदुस्तान पहुंचा और अब यहां से वो चीन निकल गया है. 

दिल्ली तक पहुंची गुब्बी ज्वालामुखी की आंच

जिस धुएं ने ये तबाही मचाई है, उसकी वजह है हेली गुब्बी ज्वालामुखी, जो इथियोपिया के अफार इलाके में है. हालांकि इस ज्वालामुखी के फटने से कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन जहां-जहां भी धुएं का ये गुबार पहुंचा है, वहां लोगों को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हुई है और इस रूट की फ्लाइट्स को कुछ समय के लिए या तो रद्द या फिर डाइवर्ट करना पड़ा है क्योंकि राख की वजह से फ्लाइट के इंजन को नुकसान पहुंच सकता था. भारत में भी 11 फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा, क्योंकि राख दिल्ली तक पहुंच गई थी. सबसे बड़ा सवाल कि आखिर हेली गुब्बी क्यों फटा?

क्यों फटा हेली गुब्बी ज्वालामुखी?

इसे किसी ईंट-भट्ठे से या फिर अपने किचन में लगी चिमनी से समझते हैं. जब आप किचन में खाना बनाते हैं तो घर में धुआं भरता है और उसे निकालने के लिए आप चिमनी ऑन करते हैं. धुंआं चिमनी से होता हुआ बाहर चला जाता है और आपका घर धुएं से खाली हो जाता है. ठीक ऐसे ही ज्वालामुखी धरती की चिमनी होती है. धरती के अंदर भी गर्म लावा भरा है, गैस भरी है और राख भरी है. गर्म लावा बेहद हल्का होता है और सतह पर आने की कोशिश करता है.

धरती की टेक्टॉनिक प्लेट्स जब आपस में टकराती हैं तो उस वक्त ये लावा सतह पर आने की कोशिश करता है और ऐसे वक्त में ही वो धरती की ऊपरी सतह को फाड़कर बाहर आ जाता है. बाहर आने के साथ ही लावा जमता जाता है और पहाड़ जैसी आकृति बनती जाती है. इसको ही ज्वालामुखी कहते हैं. आसान भाषा में कहें तो धरती की अपनी चिमनी होती है.

अब चूंकि धरती बहुत बड़ी है तो इसके पास कई चिमनियां भी हैं. करीब-करीब 1500 से भी ज्यादा. इनमें से भी ज्यादातर प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर वाले इलाके में हैं, जहां सबसे ज्यादा भूकंप भी आता है और सबसे ज्यादा ज्वालामुखी विस्फोट भी होता है. अगर आंकड़ों में बात करें तो दुनिया का 90 फीसदी भूकंप और 75 फीसदी ज्वालामुखी विस्फोट इसी रिंग ऑफ फायर में होता है.

10-12 हजार साल से शांत ज्वालामुखी अचानक फटा

हेली गुब्बी क्यों फटा इसका सही-सही जवाब अभी किसी के पास नहीं है, क्योंकि पिछले 10-12 हजार साल के इतिहास में ये ज्वालामुखी हमेशा शांत रहा है, लेकिन आम तौर पर जितने भी ज्वालामुखी फटते हैं, उनकी वजह होती है धरती की टेक्टॉनिक प्लेट्स, जिनके हिलने की वजह से ज्वालामुखी में विस्फोट होता है क्योंकि प्लेट्स हिलने से ज्वालामुखी के अंदर भरे लावे पर दबाव बढ़ता है और वो धरती की सतह पर आने के लिए मचलने लगता है.

हेली गुब्बी एर्ता अले ज्वालामुखी श्रृंखला का हिस्सा है और उसका सबसे दक्षिणी भाग है. ये उस अफार रिफ्ट का हिस्सा है, जहां धरती की टेक्टॉनिक प्लेट्स लगातार खिसक रहीं हैं. यही वजह है कि इस इलाके के दूसरे ज्वालामुखी जैसे एर्टा एले को पहले से भी मॉनिटर किया जाता रहा है. हेली गुब्बी के शांत होने की वजह से किसी का ध्यान नहीं गया और जब ये फटा तो वैज्ञानिकों को संभलने का मौका नहीं मिला और वो कोई चेतावनी जारी नहीं कर पाए. अभी शुरुआती जानकारी के मुताबिक जो एर्ता एले ज्वालामुखी श्रृंखला है, उसके नीचे मैग्मा की दीवार है और 50 किमी की एक दीवार टूट गई है. इस दीवार के टूटने की वजह भूकंप है, जिसकी तीव्रता 4.7 थी.

इथियोपिया में आम लोगों के लिए बढ़ी परेशानी

अब आम लोगों और वैज्ञानिकों के लिए सवाल है कि आगे क्या होगा? आम लोगों सीधे इससे प्रभावित हैं. जो लोग प्रभावित हैं, वो छोटे किसान और पशुपालक हैं. इथियोपिया के अफार क्षेत्र में जहां ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है, वो रेगिस्तानी इलाका है, जहां छोटे-छोटे गांव हैं. इन गांवों में राख फैल गई है, जिससे पशुओं के चारे का संकट हो गया है.

अगर ये राख जल्दी ही नहीं हटती है तो फिर मवेशियों के लिए चारे का संकट होगा और भले ही ज्वालामुखी फटने से उनकी मौत न हुई हो, लेकिन उसकी राख में उनका चारा खत्म होने से वो भूखे मर सकते हैं. दूसरा प्रभाव उन लोगों पर पड़ेगा जो सांस के मरीज हैं. इस ज्वालामुखी से निकली राख की जद में जहां-जहां की हवा आएगी, लोगों को सांस लेने में परेशानी होगी.

वैज्ञानिकों के लिए ज्वालामुखियों को और बेहतर ढंग से समझने का ये एक सुनहरा मौका है . वे समझने की कोशिश करेंगे कि 12 हजार साल से सोया ज्वालामुखी आखिर फटा क्यों. दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी जो ज्वालामुखी लंबे वक्त से खामोश हैं, उनकी खामोशी का राज क्या है.

[ad_2]

Sunny Deol पर टूटा दुखों का पहाड़, घर पहुंचे अजय देवगन, आलिया-रणबीर सहित ये दिग्गज सितारे

[ad_1]

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने जीजा और एक्टर सैफ अली खान के साथ सनी देओल के घर पर पहुंची थी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने जीजा और एक्टर सैफ अली खान के साथ सनी देओल के घर पर पहुंची थी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर भी दुख की घड़ी में देओल फैमिली से मिलने के लिए पहुंची थी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर भी दुख की घड़ी में देओल फैमिली से मिलने के लिए पहुंची थी.

फिल्ममेकर फराह खान भी सनी देओल के घर पर मंगलवार के दिन पहुंची. उनके चेहरे से भी इस बार हंसी गायब थी.

फिल्ममेकर फराह खान भी सनी देओल के घर पर मंगलवार के दिन पहुंची. उनके चेहरे से भी इस बार हंसी गायब थी.

भोजपुरी-बॉलीवुड एक्टर रवि किशन भी सनी देओल और उनके परिवार से मिलने के लिए मंगलवार शाम एक्टर के घर पहुंचे.

भोजपुरी-बॉलीवुड एक्टर रवि किशन भी सनी देओल और उनके परिवार से मिलने के लिए मंगलवार शाम एक्टर के घर पहुंचे.

एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अपने पति और एक्टर ऱणबीर कपूर के साथ देओल परिवार के पास पहुंची. आलिया ने धर्मेंद्र के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में काम किया था.

एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अपने पति और एक्टर ऱणबीर कपूर के साथ देओल परिवार के पास पहुंची. आलिया ने धर्मेंद्र के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में काम किया था.

एक्टर ऋतिक रोशन भी सनी देओल के घर पहुंचे थे. इस दौरान एक्टर के साथ उनके पिता राकेश रोशन भी नजर आए.

एक्टर ऋतिक रोशन भी सनी देओल के घर पहुंचे थे. इस दौरान एक्टर के साथ उनके पिता राकेश रोशन भी नजर आए.

दिग्गज एक्टर जितेंद भी अपने बेटे तुषार कपूर के साथ देओल फैमिली के दुख में शामिल हुए.

दिग्गज एक्टर जितेंद भी अपने बेटे तुषार कपूर के साथ देओल फैमिली के दुख में शामिल हुए.

एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी मां भावना पांडे और पिता चंकी पांडे के साथ सनी देओल और उनके परिवार से मिलने पहुंची थी.

एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी मां भावना पांडे और पिता चंकी पांडे के साथ सनी देओल और उनके परिवार से मिलने पहुंची थी.

बॉलीवुड के फेमस सिंगर अनु मलिक भी सनी देओल के घर पर पहुंचे थे.

बॉलीवुड के फेमस सिंगर अनु मलिक भी सनी देओल के घर पर पहुंचे थे.

Published at : 25 Nov 2025 08:47 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

Relationship Numerology: क्यों इस मूलांक की महिलाएं बनती हैं शादीशुदा जीवन की लीडर?

[ad_1]

अंक ज्योतिष में मूलांक व्यक्ति के स्वभाव और जीवन से जुड़ी कई बातें बताता है. जन्मतिथि के आधार पर निकाला गया यह अंक इंसान की सोच, व्यवहार, पसंद-नापसंद और उसके भविष्य की दिशा को समझने में मदद करता है. इसी क्रम में मूलांक 5 की लड़कियों का स्वभाव काफी खास माना जाता है, क्योंकि उनमें एक अलग तरह का आकर्षण और प्रभाव देखने को मिलता है.

अंक ज्योतिष में मूलांक व्यक्ति के स्वभाव और जीवन से जुड़ी कई बातें बताता है. जन्मतिथि के आधार पर निकाला गया यह अंक इंसान की सोच, व्यवहार, पसंद-नापसंद और उसके भविष्य की दिशा को समझने में मदद करता है. इसी क्रम में मूलांक 5 की लड़कियों का स्वभाव काफी खास माना जाता है, क्योंकि उनमें एक अलग तरह का आकर्षण और प्रभाव देखने को मिलता है.

मूलांक 5 की लड़कियां क्यों मानी जाती हैं विशेष?      जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है. इस अंक का स्वामी ग्रह ‘बुध’ है, जो बुद्धि, संवाद, चतुराई और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है. बुध का प्रभाव इनके व्यक्तित्व में साफ दिखाई देता है, वे तेज दिमाग वाली, फुर्ती से निर्णय लेने वाली और बहुत व्यवस्थित सोच रखने वाली होती हैं.

मूलांक 5 की लड़कियां क्यों मानी जाती हैं विशेष? जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है. इस अंक का स्वामी ग्रह ‘बुध’ है, जो बुद्धि, संवाद, चतुराई और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है. बुध का प्रभाव इनके व्यक्तित्व में साफ दिखाई देता है, वे तेज दिमाग वाली, फुर्ती से निर्णय लेने वाली और बहुत व्यवस्थित सोच रखने वाली होती हैं.

बात करने का अनोखा ढंग:-     मूलांक 5 वाली लड़कियों की सबसे बड़ी ताकत उनकी बातचीत की कला है. वे अपनी बात इतने सहज और प्रभावी ढंग से रखती हैं कि सामने वाला बिना बहस के ही मान जाता है. कई बार तो ये बिना कुछ कहे ही हालात और भावनाओं को समझकर माहौल संभाल लेती हैं.

बात करने का अनोखा ढंग:- मूलांक 5 वाली लड़कियों की सबसे बड़ी ताकत उनकी बातचीत की कला है. वे अपनी बात इतने सहज और प्रभावी ढंग से रखती हैं कि सामने वाला बिना बहस के ही मान जाता है. कई बार तो ये बिना कुछ कहे ही हालात और भावनाओं को समझकर माहौल संभाल लेती हैं.

प्यार और समझदारी साथ-साथ:-  इन लड़कियों को अपनी आज़ादी और निजी स्पेस पसंद होती है, लेकिन रिश्तों को निभाने में भी वे बेहद जिम्मेदार होती हैं. वे अपने साथी की भावनाओं को समझती हैं और बात-बात पर विवाद करने के बजाय शांत होकर संवाद का रास्ता चुनती हैं. सही समय पर सही शब्द बोलना इन्हें अच्छी तरह आता है.

प्यार और समझदारी साथ-साथ:- इन लड़कियों को अपनी आज़ादी और निजी स्पेस पसंद होती है, लेकिन रिश्तों को निभाने में भी वे बेहद जिम्मेदार होती हैं. वे अपने साथी की भावनाओं को समझती हैं और बात-बात पर विवाद करने के बजाय शांत होकर संवाद का रास्ता चुनती हैं. सही समय पर सही शब्द बोलना इन्हें अच्छी तरह आता है.

मूलांक 5 की लड़कियों में ऐसा स्वाभाविक आकर्षण होता है कि उनका साथी उनकी बात आसानी से स्वीकार कर लेता है. ये झगड़े या ज़बरदस्ती के बजाय प्यार, समझ और अपनी बुद्धिमानी से सब कुछ संभाल लेती हैं. इसी कारण कहा जाता है, ये महिलाएं दिल जीतती हैं, बहस नहीं.

मूलांक 5 की लड़कियों में ऐसा स्वाभाविक आकर्षण होता है कि उनका साथी उनकी बात आसानी से स्वीकार कर लेता है. ये झगड़े या ज़बरदस्ती के बजाय प्यार, समझ और अपनी बुद्धिमानी से सब कुछ संभाल लेती हैं. इसी कारण कहा जाता है, ये महिलाएं दिल जीतती हैं, बहस नहीं.

Published at : 25 Nov 2025 06:54 PM (IST)

अंक शास्त्र फोटो गैलरी

[ad_2]

अमेजन ने करोड़ों यूजर्स को दी वार्निंग, ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान मंडरा रहा यह खतरा

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अमेजन ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए क्रिटिकल सिक्योरिटी वार्निंग जारी की है. इस संबंध में कंपनी ने 24 नवंबर को अमेरिका के अपने ग्राहकों को मेल भेजा है. इसमें ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान यूजर्स को सतर्क रहने का कहा गया है. कंपनी ने कहा कि स्कैमर्स ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले यूजर्स को निशाना बना रहे हैं और ग्राहकों को स्कैम और फ्रॉड से बचने की जरूरत है. हैकर्स और स्कैमर्स शॉपिंग करने वाले ग्राहकों की पर्सनल और फाइनेंशियल इंफोर्मेशन चुरा सकते हैं. इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें बताया गया था कि हैकर्स बड़ी कंपनियों को निशाना बना रहे हैं.

फ्रॉड और स्कैम से कैसे बचें?

अमेजन ने अपने मेल में अलग-अलग प्रकार के अटैक्स के बारे और यूजर्स को उनसे बचाव के तरीके बताए हैं.

फर्जी मैसेज- अमेजन ने बताया है कि स्कैमर्स डिलीवरी या यूजर के अमेजन अकाउंट में दिक्कत आने समेत कई समस्याएं बताते हुए फर्जी मैसेज भेजते हैं. 

भ्रामक विज्ञापन- कई बार स्कैमर्स लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए सोशल मीडिया पर भ्रामक विज्ञापन देते हैं. इसमें बड़े डिस्काउंट की बात लिखी होती है.

संदिग्ध लिंक- स्कैमर्स लोगों को चूना लगाने के लिए उन्हें मैसेज या मेल के जरिए संदिग्ध लिंक भेजते हैं. जैसे ही कोई यूजर्स इस पर क्लिक करता है, उसे मलेशियस वेबसाइट पर रिडायरेक्ट कर दिया जाता है. 

ऐसे स्कैम से कैसे बचें?

ऑफिशियल चैनल यूज करें- अमेजन ने ग्राहकों को सलाह दी है कि अकाउंट में चेंज से लेकर रिफंड प्रोसेसिंग तक के लिए ऑफिशियल ऐप या वेबसाइट का ही यूज करें. 

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल करें- अपने अकाउंट को हैकिंग से बचाने के लिए ग्राहकों को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल करने की सलाह दी गई है. इससे अकाउंट पर सिक्योरिटी की एक और लेयर जुड़ जाती है और पासवर्ड पता होने पर भी हैकर्स आपका अकाउंट एक्सेस नहीं कर पाएंगे.

पासकी यूज करें- अमेजन ने अपने ग्राहकों को अकाउंट्स को सुरक्षित बनाने के लिए पासवर्ड की जगह पासकी यूज करने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें-

TECH EXPLAINED: Wi-FI Calling क्या होती है और कैसे करती है काम? जानिए इसे यूज करने के फायदे

[ad_2]

ठुकरा कर मेरा प्यार… 4 साल के लड़के ने दो-दो बार लड़की को किया प्रपोज, फिर जो हुआ देखकर छूट

[ad_1]


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो धूम मचा रहा है जिसे देखकर हर कोई हंसी से लोटपोट हो रहा है. वीडियो किसी शादी समारोह का है, जहां माहौल पहले से ही खुशियों और चहल-पहल से भरा हुआ था, लेकिन असली शो चुरा ले गए दो नन्हे बच्चे. फूलों से सजा हॉल, म्यूजिक की हल्की धुन और इधर-उधर दौड़ते मेहमानों के बीच अचानक एक छोटा सा बच्चा घुटनों के बल बैठकर एक नन्ही सी बच्ची को फिल्मी स्टाइल में प्रपोज करता हुआ नजर आता है. लेकिन इसके बाद जो होता है वो देखने लायक है.

छोटी बच्ची को दो बार किया प्रपोज

शादियों में बच्चे अक्सर अपनी मासूम और मस्ती भरी हरकतों से सभी का ध्यान खींच लेते हैं. ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला और बेहद मजेदार वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा शेयर किया जा रहा है. वीडियो में दो छोटे बच्चे दिखाई दे रहे हैं. लड़की फ्रिली ब्लू ड्रेस में डोलती-हंसती घूम रही है, जबकि लड़का उसके पीछे-पीछे फूल लेकर जाता है और उसे प्रपोज कर देता है.

उसके हाथ में एक फूल है और चेहरे पर मासूमियत से भरी उम्मीदें. लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब बच्ची उसकी पूरी मेहनत को नजरअंदाज करती हुई वहां से खिलखिलाते हुए भाग जाती है. बच्चे की मासूम कोशिशों, लड़की की बेपरवाह मस्ती और उस पल में छिपी क्यूटनेस ने इंटरनेट पर ऐसा तूफान मचा दिया है कि हर कोई इस ‘किड्स प्रपोजल ड्रामा’ को बार-बार देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह पा रहा.


नहीं मानी हार फिर भी टूट गया बच्चे का दिल

हालांकि लड़का फिर भी हार नहीं मानता. वह दोबारा लड़की तक पहुंचता है और फिर से फूल आगे बढ़ाता है. लेकिन इस बार भी बच्ची उसकी कोशिशों पर कोई ध्यान नहीं देती. वह फिर मुड़कर अपनी ही दुनिया में मस्ती करने लगती है. यह देखकर छोटे बच्चे के चेहरे पर हल्का गुस्सा और निराशा साफ नजर आती है. वह झुंझलाते हुए खुद ही फूल को दूर फेंक देता है, जैसे कह रहा हो “अब नहीं देना!”.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे

खिलखिलाकर हंसा पूरा इंटरनेट

वीडियो को goldenaperturephotograp नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…छोटा बच्चा है या जेंटलमैन, गजब का पेशेंस है. एक और यूजर ने लिखा…लड़की ने क्या इग्नोर मारा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…नन्हा सा दिल तोड़ दिया बेचारे का.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो