ICC WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन, इन दो टीमों के सबसे ज्यादा प्लेयर्स, भारत का

[ad_1]


Most Runs In WTC: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की शुरुआत के बाद से ही टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने की रफ्तार और भी दिलचस्प हो गई है. लगातार मुश्किल परिस्थितियों, तेज गेंदबाजी और स्पिन के इम्तिहान के बीच कई दिग्गज बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने लंबे फॉर्मेट में अपनी काबिलियत साबित की है. इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट सबसे आगे हैं, जिन्होंने WTC में रन बनाने का नया कीर्तिमान रच दिया है.

जो रूट – इंग्लैंड

इंग्लैंड के जो रूट 2019 से 2025 के बीच खेले गए 70 मैचों में 6088 रन बनाकर WTC के शीर्ष रन-स्कोरर बने हुए हैं. 262 रन की उनकी सर्वोच्च पारी यह बताती है कि वह लंबे समय तक क्रीज पर टिक कर विपक्ष को थकाने की कला में माहिर हैं. 52 की औसत, 21 शतक और 22 अर्धशतक ने उन्हें इस युग के सबसे भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाजों की श्रेणी में ला खड़ा किया है.

स्टीव स्मिथ – ऑस्ट्रेलिया 

दूसरे नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव स्मिथ, जिन्होंने 56 मैचों में 4297 रन ठोके हैं. 13 शतक और 19 अर्धशतक वाले स्मिथ अपनी अनोखी तकनीक और धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. 211 रन की उनकी बेमिसाल पारी और लगभग 50 की औसत उन्हें रूट के बाद नंबर 1 की पोजिशन के सबसे बड़े दावेदारों में खड़ा करती है.

मार्नस लाबुशेन – ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के ही मार्नस लाबुशेन 4285 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं. 98 पारियों में 48 की शानदार औसत से रन बनाकर लाबुशेन ने खुद को आधुनिक टेस्ट क्रिकेट का सुपरस्टार साबित किया है. 215 रन की बड़ी पारी और लगातार 23 अर्धशतक उनकी स्थिरता का प्रमाण हैं.

बेन स्टोक्स – इंग्लैंड 

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स 3624 रन के साथ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. आक्रामक बल्लेबाजी और बड़ी परिस्थितियों में मैच पलटने की क्षमता ने उन्हें खास बनाया है. 105 पारियों में 8 शतक और 17 अर्धशतक दर्शाते हैं कि वह इंग्लैंड की बैटिंग लाइनअप की रीढ़ हैं.

ट्रैविस हेड – ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड 3444 रन बनाकर पांचवें नंबर पर शुमार हैं. 73 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाना उन्हें एक अनोखा टेस्ट बल्लेबाज बनाता है. उनकी बल्लेबाजी ने कई मैचों में ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति दी है. 

[ad_2]

‘मस्ती 4’ तीन दिन में वसूल ली ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ की 50 फीसदी कमाई, जानें- संडे का कलेक्शन

[ad_1]


विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी स्टारर कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी की चौथी किस्त, ‘मस्ती 4’, शुक्रवार, 21 नवंबर, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी. इस एडल्ट कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. वहीं दूसरे दिन भी इसकी कमाई ठीक रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘मस्ती 4’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?

मस्ती 4′ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?
‘मस्ती 4’ का बॉक्स ऑफिस पर फरहान अख्तर की वॉर ड्रामा 120 बहादुर के साथ क्लैश हुआ है. वहीं इसे सिनेमाघरों में अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 सहित कई अन्य फिल्मों से भी तगड़ी टक्कर मिल रही है. वहीं क्रिटिक्स से भी इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला लेकिन दर्शक इस एडल्ट कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी को खूब पसंद कर रहे हैं और इसकी के साथ ये फिल्म अच्छा कारोबार भी कर रही है. 

  • फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘मस्ती 4’ ने पहले दिन 2.75 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन शनिवार को भी इसका कलेक्शन पहले दिन के बराबर 2.75 करोड़ रुपये ही रहा.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मस्ती 4’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 3 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘मस्ती 4’ की तीन दिनों की कुल कमाई 8.50 करोड़ रुपये हो गई है.

मस्ती 4′ ने ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ का 50 फीसदी वसूला
‘मस्ती’ फ्रैंचाइजी की 2016 में आई तीसरी किस्त, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ ने भारत में 16 करोड़ की कमाई के साथ अपना सफर पूरा किया था. वहीं सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के 72 घंटों के भीतर, मस्ती 4 ने तीसरी इंस्टॉलमेंट  के कलेक्शन का 50 फीसदी कमा लिया है. यह जल्द ही ये मस्ती 3 को मात देकर इस फ्रैंचाइज़ी की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है. इसके बाद, यह 2004 में रिलीज़ हुई फिल्म मस्ती का शिकार करने की ओर बढ़ेगी, जिसने सिनेमाघरों में 20.28 करोड़ की कमाई की थी. हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि ‘मस्ती 4’ वीकडेज में कैसा परफॉर्म कर पाती है. 

 

 

[ad_2]

स्टंट कर रहा था कांड हो गया! एक पहिए पर बाइक चला रहे छपरी की आई शामत, फिर घिसटते हुए गई बाइक

[ad_1]


सोशल मीडिया की चकाचौंध आजकल लोगों को किसी भी हद तक जाने पर मजबूर कर रही है. रील्स का नशा ऐसा चढ़ा है कि सड़कें अब सड़कें नहीं, बल्कि फिल्मी सेट बन चुकी हैं. लोग कैमरे के सामने कुछ सेकंड के लिए ऐसी हरकतें कर जाते हैं जो असल जिंदगी में उन्हें भारी पड़ सकती हैं. इसी लत का एक खतरनाक उदाहरण इन दिनों इंटरनेट पर आग की तरह वायरल है. वीडियो में एक शख्स स्पोर्ट्स बाइक पर सड़क पर दौड़ता नजर आता है. सड़क खाली है, कैमरा ऑन है और दिमाग में बस एक ही बात—“रील बनानी है.” लेकिन अगले ही पल जो होता है, वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकता है.

बाइक पर स्टंट करते हुए गिरा शख्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक स्पोर्ट्स बाइक राइडर का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक शख्स हाई स्पीड में अपनी बाइक भगाता हुआ नजर आता है. बताया जा रहा है कि वीडियो इंस्टाग्राम रील के लिए शूट किया गया था और लोकेशन किसी खाली सड़क की है. शुरुआत में शख्स अपनी सुपरबाइक को तेज रफ्तार में दौड़ाता है. बाइक की गूंज सुनकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह स्पीड लिमिट से काफी ऊपर जा चुका था. कुछ सेकंड बाद वह अचानक स्टंट करने की कोशिश करता है और बाइक के अगले हिस्से को हवा में उठाने की कोशिश करता है. यानी फ्रंट व्हील लिफ्ट कर देता है.


बाइक समेत कई मीटर तक घिसते हुए गया

शायद उसे अंदाजा नहीं था कि हाई स्पीड में ऐसा स्टंट कितना खतरनाक साबित हो सकता है. अगले ही पल बाइक संतुलन खो देती है. कैमरे में साफ दिखता है कि जैसे ही फ्रंट व्हील ऊपर उठता है, बाइक बेकाबू होकर दाईं तरफ झुकती है और फिर तेजी से सड़क पर स्लिप हो जाती है. बाइक ऐसे घिसटती है जैसे किसी ने उसे जमीन पर फेंक दिया हो. स्पार्क्स उड़ते हैं. बॉडी कवर रगड़ खाता है और बाइक मीटरों तक फिसलती चली जाती है.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो

यूजर्स बोले, ऐसे लोगों का मोटा चालान हो

वीडियो को jn_hoda नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐसे लोगों का यही अंजाम होता है. एक और यूजर ने लिखा…इनके मां बाप फिर रोते हैं और पुलिस को परेशान करते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ऐसे लोगों का मोटा चालान होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे


New Rent Agreement 2025 | Tenants और Landlords के नए अधिकार और नियम | Paisa Live

[ad_1]

सरकार ने New Rent Agreement 2025 लागू कर दिया है, जो किराए पर रहने वाले लोगों और मकान मालिकों दोनों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आया है. नए नियमों के अनुसार अब Residential Property पर 3 से 6 महीने का भारी Advance Rent नहीं लिया जा सकेगा. Tenant से केवल 2 महीने का Security Deposit ही लिया जाएगा, जबकि Commercial Property के लिए अधिकतम 6 महीने का Advance मान्य है. Rent बढ़ाने के लिए मकान मालिक को पहले से written notice देना अनिवार्य होगा, ताकि मनमानी बढ़ोतरी पर रोक लग सके. Eviction अब बिना legal procedure के नहीं हो सकेगा और अगर किरायेदार 3 महीने तक rent नहीं देता, तो मामला सीधे tribunal में भेजा जा सकता है. Landlords को Tax में भी राहत मिली है. Rent पर TDS की सीमा 2.4 लाख रुपये से बढ़ाकर 6 लाख रुपये सालाना कर दी गई है, जिससे ज्यादा rental income पर TDS नहीं कटेगा. इन protections का लाभ तभी मिलेगा जब Rent Agreement दो महीने के भीतर अनिवार्य रूप से registered कराया जाए. Registration ऑनलाइन या नजदीकी registrar office में किया जा सकता है. समय पर registration न कराने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लग सकता है. विवादों के तेजी से निपटारे के लिए special rent courts और tribunals बनाए गए हैं, जिनका लक्ष्य है कि मामलों को 60 दिनों में निपटाया जाए. इस वीडियो में New Rent Agreement 2025 के प्रमुख नियम, tenants और landlords के अधिकार, और नए legal protections को सरल भाषा में समझाया गया है.

[ad_2]

पूर्व CIA अधिकारी ने पाकिस्तान का किया पर्दाफाश! पूर्व न्यूक्लियर वैज्ञानिक को लेकर बड़ा खुलासा

[ad_1]


अमेरिका के खुफिया एजेंसी CIA के एक पूर्व अधिकारी जेम्स लॉलर ने अपने जासूसी करियर के शुरुआती दिनों के अनुभवों को याद करते हुए बताया कि उन्हें मैड डॉग का उपनाम कैसे मिला, जिन्हें पाकिस्तान के ए. क्यू, खान के परमाणु तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने का श्रेय दिया जाता है और उन्होंने क्यों ए. क्यू खान को मर्चेंट ऑफ डेथ कहा.

CIA की काउंटर-प्रोलिफरेशन डिविजन के पूर्व प्रमुख जेम्स लॉलर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी वैज्ञानिक से जुड़े वैश्विक परमाणु नेटवर्क को उजागर करने और उसे नष्ट करने में अपनी भूमिका का विस्तार से वर्णन किया.

हमने कल्पना नहीं कि थी एक्यू खान दुनिया को परमाणु तकनीक फैलाने लगेगा- लॉलर

जेम्स लॉलर ने कहा कि इन गुप्त अभियानों ने आखिर कैसे ए. क्यू. खान के प्रोलिफिकेशन नेटवर्क को अपने दायरे में ले लिया. अमेरिका सालों से पाकिस्तान की परमाणु क्षमता निर्माण में खान की भूमिका पर निगरानी रख रहा था, लेकिन विश्लेषकों को काफी देर बाद समझ आया कि खान इसका विस्तार कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसारक बन चुका है. उन्होंने कहा, ‘हम बहुत स्लो थे. हमें लगा था कि पाकिस्तान को आपूर्ति करना गंभीर विषय है, लेकिन हमने कभी इस बात की कल्पना नहीं की थी कि वह आगे चलकर बाहरी दुनिया को भी परमाणु तकनीक फैलाने लगेगा.’ उन्होंने कहा कि मैंने ए. क्यू. खान को मर्चेंट ऑफ डेथ का नाम दिया था.

लॉलर ने कहा कि CIA ने पुष्टि की थी कि खान का नेटवर्क कई विदेशी कार्यक्रमों को संवदेनशील तकनीक उपलब्ध करा रहा था. पाकिस्तानी संलिप्तता पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘ए. क्यू. खान के पेरोल पर कुछ पाकिस्तानी जनरल और नेता थे, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि कुछ लोगों की मिलीभगत का मतलब यह नहीं कि यह राज्य की आधिकारिक नीति थी.’

जेम्स ने अपने शुरुआती करियर की दी जानकारी

जेम्स लॉलर ने इंटरव्यू के दौरान अपने काउंटर-प्रोलिफरेशन करियर की जानकारी भी दी, जिसकी शुरुआत एक खूबसूरत ऐल्पाइन देश से हुई थी. एक ऐसा देश जो एडवांस्ड तकनीक के लिए जाना जाता था और जिसे परमाणु हथियार बनाने की कोशिश करने वाले देश टार्गेट करते थे. साल 1994 में सीआईए मुख्यालय लौटने के बाद उन्हें यूरोपीय डिविजन के काउंटर-प्रोलिफरेशन ऑफिस का प्रमुख नियुक्त किया गया और बाद में ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम में घुसपैठ कर उसे बाधित करने का कार्य सौंपा गया.

यह भी पढ़ेंः ‘क्या पता फिर से सिंध भारत में आ जाए…’, रक्षा मंत्री राजनाथ के बयान ने पाकिस्तान की उड़ाई नींद

[ad_2]