यहां 16 साल के कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, अगले साल से लागू हो जाएगा नियम

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

ऑस्ट्रेलिया के बाद अब मलेशिया में भी 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया नहीं चला पाएंगे. अगले साल से मलेशिया की सरकार बच्चों के सोशल मीडिया चलाने पर पाबंदी लगाने जा रही है. सरकार का कहना है कि बच्चों को डिजिटल दुनिया के बढ़ते खतरों से बचाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है. बता दें कि पिछले कुछ समय से बच्चों के सोशल मीडिया यूज करने पर दुनियाभर में बहस हो रही है और अलग-अलग देशों की सरकारें इस दिशा में कुछ-कुछ कदम उठा रही है.

मलेशिया सरकार ने बताई यह वजह

रिपोर्ट्स के अनुसार, मलेशिया के संचार मंत्री फहमी फदजिल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जैसे देश कैसे एज लिमिट लगा रहे हैं, सरकार इसका गंभीरता से अध्ययन कर रही है. उन्होंने कहा कि मलेशिया अपने यंग यूजर्स को साइबर बुलिंग से लेकर फाइनेंशियल स्कैम्स तक के ऑनलाइन खतरों से बचाना चाहता है. इसे लेकर बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ बातचीत चल रही है और उम्मीद है कि वो अगले साल से इस नियम का पालन करना शुरू कर देंगे. बता दें कि इंडोनेशिया ने भी इस साल की शुरुआत में सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एज लिमिट तय करने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में इस नियम में छूट दे दी गई थी.

लंबे समय से चली आ रही है बहस

बच्चों के सोशल मीडिया यूज को लेकर यह नई बहस नहीं है. टिकटॉक, मेटा, गूगल और स्नैपचैट जैसी कंपनियों के खिलाफ दुनियाभर में इसे लेकर मुकदमे चल रहे हैं. इन कंपनियों पर टीनएजर्स के बीच बढ़ रहे मेंटल हेल्थ क्राइसिस को बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं. इसके चलते अब अलग-अलग देश अपने नियमों को कड़ा कर रहे हैं. इस मामले में ऑस्ट्रेलिया ने काफी सख्ती बरती है और अगले महीने से यहां 16 साल से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें-

फोन की स्क्रीन टूट गई तो न करें ये काम, बड़ा हो जाएगा नुकसान, खर्चा भी बढ़ेगा

[ad_2]

Video: शादी वाले दिन हुआ दुल्हन का एक्सीडेंट, शख्स ने अस्पताल में भरा सिंदूर, पहनाया मंगलसूत्र

[ad_1]


Kerala Couple Wedding in Hospital: शादी का दिन हर लड़की के लिए एक सपना होता है, लेकिन कहते हैं न कि जिंदगी का कुछ पता नहीं होता कब, क्या हो जाए. सोचिए शादी के दिन एक लड़की मेकअप कराने जा रही हो. वह गाड़ी में बैठी हो, खुश हो, अपने मन में कई सपने बुन रही हो, लेकिन तभी अचानक कुछ ऐसा हो जाए कि उसकी आंखें सीधा अस्पताल में खुले. कुछ ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला केरल के अलप्पुझा जिले की रहने वाली स्कूल टीचर के साथ हुआ. शादी के दिन ही उनका कार से एक्सीडेंट हो गया, लेकिन इसके बावजूद भी दोनों परिवारों ने हार नहीं मानी और उसी दिन शादी करवाई.

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को बनाया शादी का मंडप 

बता दें कि अलप्पुझा जिले की रहने वाली स्कूल टीचर, जिनकी पहचान अवनी के रूप में हुई है. वह अपनी शादी वाले दिन मेकअप करवाने जा रही होती हैं और इसी दौरान उनकी कार का बैलेंस बिगड़ जाता है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. अवनी को काफी चोटें आई थी, लेकिन उसके बावजूद भी उनके मंगेतर, जिनकी पहचान इंजीनियरिंग प्रोफेसर शेरोन वीएम के रूप में हुई है.

उन्होंने अवनी से अस्पताल में ही शादी करने का फैसला किया. दोनों ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को ही शादी का मंडप बना लिया और जिस मुहूर्त पर उनकी शादी होनी थी ,उसी मुहूर्त समय पर ही शेरोन वीएम ने अवनी को अपनी दुल्हन बनाया. अस्पताल के अधिकारियों ने भी स्थिति को समझते हुए शादी की अनुमति दे दी.

यूजर्स ने विवाह मूवी का सीन बताया

इस भावुक कर देने वाले वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे. कुछ लोगों ने इस दृश्य को शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म विवाह से जोड़ा तो वहीं कुछ ने कहा कि सच्चा प्यार कभी भी किसी भी स्थिति में साथ नहीं छोड़ता.

कुछ ने कहा कि आजकल ऐसे लोग कहा देखने को मिलते हैं. एक यूजर ने लिखा इस वीडियो को देखकर भावुक हो गया. वहीं कुछ ने कहा कि ठीक होने के बाद भी शादी हो सकती थी. इस तरह के मिले-जुले रिएक्शन वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं.

 


‘शायद हम भाग जाते…’, जी-20 की मेजबानी को लेकर पीएम मोदी के सामने ऐसा क्यों बोले रामफोसा

[ad_1]


अफ्रीका में पहली बार जी-20 शिखर सम्मेलन की मेज़बानी के दौरान दक्षिण अफ़्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने स्वीकार किया कि यह कार्य अनुमान से कहीं ज़्यादा कठिन था. जोहान्सबर्ग में द्विपक्षीय वार्ता की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि शायद हम भाग जाते.

भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता में अपने शुरुआती भाषण में रामफोसा ने प्रिटोरिया के अध्यक्ष पद ग्रहण करने में समर्थन के लिए नई दिल्ली को धन्यवाद दिया. रामफोसा ने हंसते हुए कहा, “जी-20 की मेज़बानी में दक्षिण अफ्रीका को भारत द्वारा दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद. आपको हमें बताना चाहिए था कि यह इतना मुश्किल काम है, शायद हम भाग जाते.” प्रधानमंत्री मोदी और कमरे में मौजूद अन्य प्रतिनिधि भी इस टिप्पणी पर हंस पड़े.

‘हमने भारत के नेतृत्व को करीब से देखा’
रामफोसा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने 2023 में भारत के नेतृत्व को करीब से देखा है. उन्होंने कहा, “हमने आपके द्वारा जी-20 की मेज़बानी से बहुत कुछ सीखा है और आपकी मेज़बानी शानदार रही. हमारी मेज़बानी वाकई बहुत छोटी है.” प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत जवाब दिया, “छोटा हमेशा सुंदर होता है.”

रामफोसा ने अपने समापन भाषण में कहा कि भारत, ब्राज़ील और इंडोनेशिया ने दक्षिण अफ्रीका की जी20 अध्यक्षता की नींव रखी है. उन्होंने कहा, “इंडोनेशिया, भारत और ब्राज़ील ने जो किया, उससे हमने बहुत कुछ सीखा है. कई मायनों में हम यहां जो कुछ भी देख रहे हैं, वह वैश्विक दक्षिण के इन तीन देशों द्वारा स्थापित नींव पर आधारित है.”

रामफोसा ने अपने भाषण में क्या कहा 
राष्ट्रपति ने आगे कहा, “इस शिखर सम्मेलन के दौरान एक घोषणापत्र पर हमारी सहमति एक ऐसे मंच के रूप में जी-20 के महत्व को दर्शाती है, जो न केवल नेताओं, बल्कि विश्व के लोगों की साझा चिंता के मुद्दों पर संयुक्त कार्रवाई को सुगम बना सकता है. इससे भी बढ़कर यह बहुपक्षीय सहयोग के प्रति हमारी नई प्रतिबद्धता और इस बात की हमारी मान्यता की पुष्टि करता है कि हमारे साझा लक्ष्य हमारे मतभेदों पर भारी हैं.”

रामफोसा ने सभी जी-20 सदस्यों और आमंत्रित अतिथियों को उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी प्रतिबद्धता अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के लिए जी-20 को प्रमुख मंच के रूप में फिर से स्थापित करने में महत्वपूर्ण रही है.

ये भी पढ़ें

‘अगर मुसलमानों को दबाओगे तो भारत को…’, ये क्या बोल गए असदुद्दीन ओवैसी

[ad_2]

बिहार में भरे जाएंगे 14 हजार से ज्यादा पद, आज है आवेदन की लास्ट डेट, ऐसे करें अप्लाई

[ad_1]


बिहार में बड़ी सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है और पूरे राज्य में युवाओं की नजरें बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी BSSC की वेबसाइट पर टिकी हुई हैं. कमीशन ने लोअर डिवीजन क्लर्क यानी LDC के 14,921 पदों पर भर्ती निकाली है और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आज, 24 नवंबर तय की गई है.

जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी में हैं और अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए यह आखिरी मौका है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवार www.onlinebssc.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसके लिए न्यूनतम योग्यता सिर्फ 12वीं पास रखी गई है, ऐसे में लगभग हर जिले के युवा इसमें शामिल हो सकते हैं. इसके साथ ही अगर उम्मीदवार के पास हिंदी टाइपिंग, स्टेनोग्राफी या कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान है, तो उन्हें चयन में अतिरिक्त फायदा मिल सकता है.

आवेदन शुल्क कितना?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करके पूरी जानकारी भरनी होती है. आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 100 रुपये रखा गया है, जो ऑनलाइन ही जमा किया जाएगा. फॉर्म सब्मिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर रखना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी भी चरण में उसका उपयोग किया जा सके.

उम्र सीमा कितनी?

अब बात करते हैं आयु सीमा की. इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि बिहार सरकार के नियमों के अनुसार पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को 3 साल की छूट मिलेगी. वहीं एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट दी जाएगी.

ऐसे होगा चयन

सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा होगी जिसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रश्न सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी भाषा, तर्कशक्ति और सामान्य जागरूकता से होंगे. गलत जवाब पर एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी. प्रीलिम्स में पास होने के बाद उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे और जिन पदों पर कंप्यूटर या टाइपिंग स्किल जरूरी है, उनमें स्किल टेस्ट भी होगा.

कट-ऑफ भी अलग-अलग वर्गों के लिए पहले ही निर्धारित कर दी गई है. अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कम-से-कम 40% अंक लाने होंगे, जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5%, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 34%, और एससी-एसटी तथा सभी दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 32% अंक जरूरी होंगे. स्पष्ट है कि आयोग ने पारदर्शी चयन प्रक्रिया के लिए मानक पहले ही तय कर दिए हैं.

कितनी मिलेगी सैलरी  

सैलरी की बात करें तो यह भर्ती युवाओं के बीच सबसे अधिक चर्चा में इसलिए है क्योंकि चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा.

आवेदन ऐसे करें

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर दी गई LDC भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन लिंक खोलकर अपना नाम, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
  • लॉग इन करके बाकी विवरण जैसे शैक्षणिक योग्यता और पता आदि भरें.
  • अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास  रखें.

    यह भी पढ़ें – बिहार में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 14,921 पदों पर भर्ती, 24 नवंबर तक करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Aaj Ka Kumbh Rashifal (24 November 2025): घर में खुशी का माहौल, बड़ी बिज़नेस डील संभव, प्रॉपर्ट

[ad_1]


Aaj Ka Kumbh Rashifal 24 November 2025 in Hindi: आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए अत्यंत सुखद और संतोषजनक रहेगा. घर में किसी नए मेहमान के आगमन की संभावना है, जिससे वातावरण उत्साह और खुशी से भर जाएगा. किसी मनोकामना के पूरी होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन प्रसन्न रहेगा. घर और समाज दोनों स्थानों पर आपको सम्मान प्राप्त होगा. किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर आप आगे बढ़ सकते हैं और वह भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा.

लव और फैमिली राशिफल

परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में और मजबूती आएगी. जीवनसाथी के साथ बातचीत और तालमेल बेहतर रहेगा और किसी विशेष विषय पर उनका सहयोग आपको मिलेगा. अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की संभावना है. घर के बच्चे आपकी प्रेरणा का कारण बनेंगे. रिश्तों में प्रेम और अपनापन महसूस होगा.

बिजनेस राशिफल

व्यापार और व्यवसाय में आज बड़ा अवसर मिलने के संकेत हैं. किसी बड़ी डील का हिस्सा बनने या किसी महत्वपूर्ण परियोजना में आपका चयन होने की संभावना है. निवेश, साझेदारी तथा प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य लाभदायक रहेंगे. नए व्यापारिक संपर्क बनेंगे और आने वाले समय में वे बड़ा फायदा दिला सकते हैं.

जॉब राशिफल

नौकरी में प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे. नए प्रोजेक्ट्स में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा और आपकी मेहनत का परिणाम कुछ ही दिनों में दिखाई देने लगेगा. इंटरव्यू और जॉब चेंज की सोच रहे लोग आगे कदम बढ़ा सकते हैं.

युवा और विद्यार्थी

युवाओं के लिए दिन उन्नति भरा रहेगा. करियर और भविष्य के प्रति नई योजना बना सकते हैं. विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और पढ़ाई में मन लगेगा.

धन राशिफल

धन लाभ और आर्थिक मजबूती के योग प्रबल हैं. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. प्रॉपर्टी और निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं.

स्वास्थ्य राशिफल

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक शांति बनी रहेगी और थकान में भी कमी महसूस होगी.

भाग्यशाली रंग: नीला

भाग्यशाली अंक: 8

उपाय: आज शाम के समय भगवान शनि को सरसों के तेल का दीपक जलाएँ और बुजुर्गों का आशीर्वाद लें. इससे भाग्य मजबूत होगा और कार्यों में सफलता मिलेगी.

FAQs

Q1: क्या आज प्रॉपर्टी में निवेश करना सही रहेगा?
उत्तर: हाँ, आज प्रॉपर्टी, भूमि और भवन से जुड़े निर्णय आपके लिए लाभदायक रहेंगे.

Q2: क्या नौकरी बदलने या प्रमोशन के योग बन रहे हैं?
उत्तर: हाँ, नौकरी में उन्नति और महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होने के प्रबल संकेत हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और विश्लेषण पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें.

[ad_2]

Video: तेज रफ्तार और ओवरटेक… कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, सामने आया वीडियो

[ad_1]


Road Accident Viral Video: सड़क पर हादसे होने में बस कुछ सेकंड लगते हैं और ठीक ऐसे ही एक पल ने लोगों की रूह तक हिला दी. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार अचानक सड़क के किनारे खड़े लोगों पर चढ़ गई. हादसा इतना तेज और अचानक हुआ कि वीडियो देखने वाले भी सन्न रह गए. 

ओवरटेक करने की वजह से हुआ हादसा

वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि सड़क पर एक ट्रक आगे जा रहा है और उसके पीछे एक कार चल रही है. कार चालक ट्रक को ओवरटेक करने के लिए दाहिनी ओर निकलता है, लेकिन जैसे ही कार दाहिने लेन में आती है. वहां सड़क के किनारे पहले से एक कार खड़ी दिखाई पड़ती है. उस खड़ी कार के पीछे तीन शख्स मौजूद थे, दो बिलकुल पीछे और एक सड़क के डिवाइडर के पास खड़ा था.

ओवरटेक करने की कोशिश में आती कार इतनी तेज स्पीड से आगे बढ़ रही थी कि वह सीधे कार के पीछे खड़े दोनों लोगों से टकरा गई. टक्कर लगते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े और चोटिल हो गए, जबकि तीसरा व्यक्ति डिवाइडर के पास खड़ा था इसलिए वह बाल-बाल बच गया. टक्कर के बाद खड़ी कार कुछ दूरी पर जाकर रुकी.

दोनों घायलों की हालत हुई गंभीर 

वीडियो ने लोगों को इतना झकझोर दिया कि सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. ज्यादातर यूजर्स ने लिखा कि वीडियो देखने के बाद उनके दिल की धड़कनें तेज हो गईं. किसी तरह बड़ी राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जान नहीं गई, लेकिन दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना कब और कहां की है, इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन चुका है.


सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, खरीदारी करने का मौका? जानें आज के ताजा रेट

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Gold Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में सोमवार, 24 नवंबर को गिरावट देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को 1,22,743 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,24,191 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था. 

24 नवंबर की सुबह 10:30 बजे, एमसीएक्स पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,22,749 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 1440 रुपए की गिरावट दिखाता है. एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,23,300 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था. 

वहीं, सोमवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक, एमसीएक्स पर चांदी 1,52,989 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी. कारोबारी दिन की शुरुआत में चांदी 1,53,913 रुपए पर ओपन हुआ था. पिछले दिन की बंद की तुलना में चांदी की कीमतों में लगभग 1160 रुपए की गिरावट है.  

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार) 

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,280 रुपए 
22 कैरेट – 1,14,850 रुपए 
18 कैरेट – 94,000 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,130 रुपए 
22 कैरेट – 1,14,700 रुपए 
18 कैरेट – 93,850 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,670 रुपए 
22 कैरेट – 1,15,200 रुपए 
18 कैरेट – 96,100 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,130 रुपए 
22 कैरेट – 1,14,700 रुपए 
18 कैरेट – 93,850 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,180 रुपए 
22 कैरेट – 1,14,750 रुपए 
18 कैरेट – 93,900 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,280 रुपए 
22 कैरेट – 1,14,850 रुपए 
18 कैरेट – 94,000 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,180 रुपए 
22 कैरेट – 1,14,750 रुपए 
18 कैरेट – 93,900 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,130 रुपए 
22 कैरेट – 1,14,700 रुपए 
18 कैरेट – 93,850 रुपए

भारत में शादियों का सीजन शुरू हो गया है. ऐसे में सोने और चांदी की कम हुई कीमतों से लोगों के चेहर खिल गए हैं. बाजार जानकारों ने उम्मीद जताई हैं कि, शादी सीजन में सोने की मांग बढ़ सकती है.  

यह भी पढ़ें: Stock Market Today: शेयर बाजार की संभली हुई शुरुआत! सेंसेक्स 137 अंक उछला, निफ्टी 26,113 के पार

[ad_2]

वोटर लिस्ट अपडेट के नाम पर लोगों को ठग रहे स्कैमर्स, एक गलती से हो जाएगा नुकसान, ऐसे रहें सेफ

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

देश के कई हिस्सों में इन दिनों इलेक्टोरल रोल को रिवाइज करने का काम चल रहा है. इसके लिए बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) घर-घर जाकर वोटर्स से SIR फॉर्म्स भरवा रहे हैं. साइबर अपराधी भी इस आधिकारिक प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं और लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. ये लोगों के पास वेरिफिकेशन टीम के अधिकारी बनकर फोन करते हैं और वेरिफिकेशन के लिए OTP शेयर करने को कहते हैं. आपको बता दें कि यह पूरी तरह स्कैम है और SIR की प्रक्रिया में OTP की कोई जरूरत नहीं पड़ती है.

वोटर लिस्ट अपडेशन के लिए नहीं चाहिए OTP

बता दें कि चुनाव आयोग की तरफ से चलाई जा रही वोटर लिस्ट अपडेट एक्सरसाइज में OTP की जरूरत नहीं पड़ती. इसमें BLO घर-घर जाकर SIR फॉर्म भर रहे हैं. उनके पास आपके फोन नंबर और आधार डिटेल लेने का अधिकार है, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में OTP की कोई जरूरत नहीं पड़ती. ऐसे में अगर आपको कोई फोन कर इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए OTP शेयर करने की बात कहे तो सावधान हो जाने की जरूरत है.

ऐसे चलाया जा रहा है स्कैम

ताजा स्कैम में साइबर अपराधी फॉर्म वेरिफिकेशन के लिए फोन OTP पूछते हैं. यह OTP वोटर लिस्ट अपडेट एक्सरसाइज का नहीं होता है. स्कैमर्स इस OTP के जरिए किसी अवैध ट्रांजेक्शन को अंजाम दे सकते हैं या आपका पर्सनल डेटा चुरा सकते हैं. इसलिए इस स्कैम से सावधान रहने की जरूरत है. 

ऐसे स्कैम से कैसे बचें?

  • किसी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति के साथ कभी भी OTP और अपनी पर्सनल जानकारी शेयर न करें.
  • SIR की पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन है. इसमें BLO आपके घर पहुंचता है. इसलिए SIR के नाम पर आए किसी भी संदिग्ध मेल या मैसेज से भी सतर्क रहें.
  • आजकल साइबर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में वेब ब्राउजिंग करते समय सतर्क रहें और संदिग्ध वेबसाइट्स आदि पर क्लिक करने से बचें.

ये भी पढ़ें-

iPhone 17 Pro पर आ गए बैंक ऑफर, अमेजन-फ्लिपकार्ट दोनों पर मिल रहा सस्ता, यहां देखें डील

[ad_2]

दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों जगह नहीं, खूंखार मिस्ट्री स्पिनर भी बाहर

[ad_1]


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका के साथ 30 दिसंबर से शुरू हो रही ODI सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड घोषित कर दिया है. केएल राहुल टीम के कप्तान होंगे. वनडे टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. उनके अलावा भी ऐसे 5 खिलाड़ी हैं, जिन्हें आगामी वनडे सीरीज (India Squad for South Africa ODI Series 2025) में मौका नहीं मिला है.

मोहम्मद शमी

पिछले कई महीनों से मोहम्मद शमी का नाम चर्चा में है, जिन्हें सीरीज दर सीरीज ड्रॉप होना पड़ा है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद शमी टीम इंडिया के लिए नहीं खेले हैं. इसी बीच चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के फिटनेस वाले बयान पर भी खूब बवाल मचा है. शमी 26 नवंबर से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में बंगाल के लिए खेलते दिखेंगे, लेकिन टीम इंडिया के संदर्भ में उन्हें एक बार फिर निराशा हाथ लगी है.

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती कह चुके हैं कि उनका गेंदबाजी एक्शन शायद टेस्ट फॉर्मेट के लिए अच्छा नहीं है. मगर टी20 मैचों में उनके प्रदर्शन को देख उम्मीद करना गलत नहीं कि सेलेक्टर्स उन्हें ODI टीम में भी मौका देंगे. वो 2024 में टी20 टीम में वापसी के बाद 23 मैचों में 43 विकेट ले चुके हैं, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उन्हें भी ODI टीम में वापस आने का मौका नहीं मिला है.

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI स्क्काड का हिस्सा थे और तीनों मैच खेले थे. इन तीन मैचों की 2 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 75 रन बनाए और सीरीज में कुल 3 विकेट लिए थे. अचानक उनका ड्रॉप होना वाकई चौंकाने वाला फैसला है. हालांकि अक्षर टी20 टीम का नियमित हिस्सा बने हुए हैं.

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या को एशिया कप 2025 में चोट आई थी, जिसके बाद वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी नहीं खेले थे. दरअसल टीम इंडिया में वापसी के लिए उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा के स्क्वाड में जगह मिली है. संभव है कि इस डोमेस्टिक टूर्नामेंट के बाद वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेल सकते हैं, जो 9 दिसंबर से शुरू होगी.

संजू सैमसन

संजू सैमसन का टी20 मैचों में बदलता बल्लेबाजी क्रम, उनकी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में जगह पर सवाल खड़े कर रहा है. दूसरी ओर दिसंबर 2023 के बाद उनकी वनडे टीम में वापसी नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें:

19 दिन में भारत दूसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन, 7 विकेट से जीता टी20 वर्ल्ड कप फाइनल

[ad_2]

माता की चौकी में 12 साल की लड़की ने किया अनोखा डांस! ढोलक की थाप पर थिरकाए कदम- वीडियो वायरल

[ad_1]


अक्सर हम टैलेंट को बड़े-बड़े रियलिटी शो के मंचों पर खोजते हैं. जहां महंगी लाइटें हों, लाखों की भीड़ हो और हाई-फाई प्रोडक्शन हो. लेकिन, कला कभी इन चीजों की मोहताज नहीं रही. असली हुनर तो गली-मोहल्लों और घरों के आंगन से निकलता है और जब वह निकलता है, तो सोशल मीडिया पर एक धमाका कर देता है. इस समय इंटरनेट की दुनिया में एक ऐसा ही जादुई वीडियो तूफान की तरह वायरल हो रहा है. वीडियो में करीब 12 साल की बच्ची माता की चौकी के मौके पर ट्रेडिशनल डांस करती नजर आ रही है.

माता की चौकी में छोटी बच्ची का डांस हो रहा वायरल

दरअसल, वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि ढोलक की थाप और मंजीरों की खनक जैसे ही शुरू होती है. यह लड़की अपने डांस की शुरुआत करती है. उसकी मुद्राएँ इतनी सधी हुई हैं और एक्सप्रेशंस इतने दमदार हैं कि वीडियो देखने वाला हर शख्स मंत्रमुग्ध हो जाता है. लड़की के डांस में राजस्थानी लोक कला का स्पष्ट टच दिखाई देता है. उसने अपने डांस में जिस तरह से तेज़ी और नज़ाकत का संतुलन बनाया है. वह उसकी गहन ट्रेनिंग और समर्पण को दिखाता है.


12 साल की लड़की ने दिखाया लोक कला का नमूना

यह वीडियो सिर्फ एक बच्ची का डांस नहीं है, बल्कि भारत की समृद्ध लोक कला की आत्मा है, जो एक 12 साल की नन्हीं कलाकार के शरीर में समा गई है. यह बच्ची जब ढोलक की थाप पर अपनी कमर मटकाती है और अपनी उंगलियों से पारंपरिक मुद्राएं बनाती है, तो ऐसा लगता है मानो समय ठहर सा गया हो. उसकी एनर्जी, उसका आत्मविश्वास और उसकी आंखों की चमक किसी बड़े बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. यह वीडियो उन सभी लोगों के लिए एक सबक है जो मानते हैं कि भारत की संस्कृति कहीं खो गई है. इस अविश्वसनीय प्रतिभा को देखकर हर कोई स्तब्ध है.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो

यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

वीडियो को nitin_rohtan_12 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वाह क्या पारंपरिक डांस किया है. एक और यूजर ने लिखा…लड़की की आंखों में परंपरा को जिंदा रखने की चमक है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वाह बेटा क्या डांस किया है, मजा आ गया.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे