यूपी के 5 जिलों में निकली आंगनबाड़ी भर्ती, 12वीं पास महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

[ad_1]


उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी में नौकरी की तैयारी कर रहीं महिलाओं के लिए एक बड़ा मौका सामने आया है. राज्य के पांच जिलों हापुड़, ललितपुर, अमरोहा, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नई भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. अलग-अलग जिलों में पदों की संख्या और आवेदन की आखिरी डेट्स तय की गई हैं. अच्छी बात यह है कि 12वीं पास महिलाएं इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है.

भर्ती पोर्टल ने जानकारी जारी करते हुए बताया कि महिलाएं upanganwadibharti.in पर जाकर अपने जिले के अनुसार फॉर्म भर सकती हैं. अलग-अलग ब्लॉक में अलग-अलग पदों के लिए भर्ती हो रही है. इसलिए उम्मीदवारों को ध्यान से यह देखना होगा कि उनके क्षेत्र में कितने पद निकले हैं और आवेदन की अंतिम तारीख क्या है.

हापुड़ में 43 पदों पर भर्ती

हापुड़ जिले में कुल 43 आंगनवाड़ी कार्यकत्री की भर्ती की जा रही है. इनमें हापुड़ शहर और गढ़मुक्तेश्वर में 13-13 पद, सिंभावली में 8 पद और धौलाना में 9 पद शामिल हैं. इस जिले में आवेदन की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2025 तय की गई है. हापुड़ में इस बार संख्या अच्छी है, इसलिए यहां की महिलाओं के लिए यह बड़ा अवसर है.

ललितपुर में 22 पदों की भर्ती

ललितपुर में कुल 22 पद घोषित किए गए हैं. शहर में 4, बार में 2, बिरथा में 2, जखौरा में 6, महरोनी में 1, मड़वारा में 4 और तालबेहटा में 3 पद शामिल हैं. इस जिले में आवेदन 27 दिसंबर 2025 तक किए जा सकते हैं. इतनी लंबी समय सीमा होने के कारण महिलाएं आराम से दस्तावेज तैयार कर आवेदन कर सकती हैं.

अमरोहा में 12 पदों पर मौका

अमरोहा जिले में कुल 12 पदों के लिए भर्ती निकली है. यहां अमरोहा शहर में 3, अमरोहा देहात में 1, धनौरा में 2, गजरौला में 1, गंगेश्वरी में 1, हसनपुर में 2 और जोया में 2 पद हैं. इस जिले में आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर है. अमरोहा में पदों की संख्या भले कम हो, लेकिन कई ब्लॉकों में वैकेंसी होने से ज्यादा महिलाओं को मौका मिल सकता है.

प्रतापगढ़ में 16 पदों के लिए आवेदन जारी

प्रतापगढ़ जिले में कुल 16 पदों पर भर्ती की जाएगी. यहां अलग-अलग विकास खंडों में पदों का वितरण किया गया है. आवेदन की अंतिम तिथि 28 नवंबर रखी गई है. प्रतापगढ़ में भी पदों की संख्या महिलाओं के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान कर रही है.

सिद्धार्थनगर में 13 पद निकले

सिद्धार्थनगर जिले में कुल 13 पदों पर भर्ती हो रही है. यहां जोगिया में 1, डुमरियागंज में 4, नौगढ़ में 4, शहर में 1 और बांसी, शोहरतगढ़ व उसका बाजार में 1-1 पद शामिल हैं. इन पदों के लिए आवेदन 24 नवंबर तक किए जा सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

इन सभी जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का उत्तर प्रदेश का निवासी होना जरूरी है. साथ ही 12वीं पास होना अनिवार्य है. कई जगह उम्मीदवारों के लिए वैवाहिक स्थिति और निवास स्थान की शर्तें भी लागू होती हैं. महिलाओं को अपने जिले के आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘वो वेंटिलेटर से हटने वाले थे’, धर्मेंद्र को याद कर रो पड़ी सायरा, निधन से पहले का हाल बता

[ad_1]


अपने 90वें जन्मदिन से कुछ ही दिन पहले दुनिया को अलविदा कहने वाले हीमैन धर्मेंद्र को ना सिर्फ फिल्म जगत बल्कि पूरा देश याद कर रहा है. एक्टर हाल ही में अस्पताल से घर लौटे थे. लेकिन आज यानि 24 नवंबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है. कई बड़े सितारे एक्टर को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट भी पहुंचे थे. वहीं अब दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो ने एक्टर को याद किया और बेहद भावुक हो गई.

धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुईं सायरा बानो

धर्मेंद्र के निधन के बाद एक्टर को अंतिम विदाई देने सलीम खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और आमिर खान जैसे सुपरस्टार पहुंचे थे. वहीं धर्मेंद्र के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस सायरा बानो भी श्मशान घाट में दिखाई दी. जिनको एक्टर से निधन से गहरा सदमा लगा. न्यूज18 शोशा से एक बातचीत के दौरान सायरा बानो बेहद भावुक नजर आईं. सायरा बानो ने कहा कि, ‘वो परिवार के एक सदस्य जैसे थे, वो ना सिर्फ बेहद हैंडसम थे बल्कि बेहद अच्छे इंसान भी थे. वो ठीक हो रहे थे, वेंटीलेटर भी हटाने की बात चल रही थी. लेकिन ये जो हुआ उस पर कैसे यकीन करें.’

वो वेंटिलेटर से हटने वाले थे', धर्मेंद्र को याद कर रो पड़ी सायरा बानो, निधन से पहले का हाल बताया

इन फिल्मों में दिखी थी सायरा-धर्मेंद्र की जोड़ी

दरअसल दिलीप कुमार और सायरा बानो के साथ धर्मेंद्र का एक बेहद खास बॉन्ड था. हालांकि दिलीप कुमार के साथ धर्मेंद्र ने सिर्फ एक फिल्म ‘अनोखा मिलन’ में ही काम किया था. लेकिन सायरा बानो के साथ ‘साजिश’, ‘पॉकेटमा’र, ‘ज्वारभाटा’ जैसी कामयाब फिल्म भी दी थीं. अब धर्मेंद्र के निधन की खबर मिलने के बाद सायरा बानो ना सिर्फ सदमे में दिखाई दीं बल्कि उनके आंसू बताते हैं कि वो दिलीप कुमार और सायरा के लिए कितने खास थे.

बताते चलें कि धर्मेंद्र 8 दिसबंर को अपना 90वें जन्मदिन मनाने वाले थे. एक्टर की फैमिली ने इसके लिए ग्रैंड सेलिब्रेशन की प्लानिंग की थी. लेकिन इससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

ये भी पढ़ें – 

धर्मेंद्र के निधन से सदमें में अमिताभ बच्चन, रोती दिखीं हेमा मालिनी, अंतिम संस्कार की तस्वीरों ने किया इमोशनल

 

 

[ad_2]

2000 फीट की ऊंचाई पर फोटो खींच रहा था फोटोग्राफर, हवा ने लहरों की तरह उड़ा दी चेहरे की स्किन

[ad_1]


सोचिए आप 2000 फीट की ऊंचाई पर रफ्तार से उड़ रहे हों और दरवाजा खोलकर हवा की ओर मुंह करें तो क्या होगा? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ऐसा ही कुछ दिखाया गया है जिसमें एक शख्स 2000 फीट की ऊंचाई पर उड़ते हुए प्लेन का दरवाजा खोलकर फोटोग्राफी कर रहा है. लेकिन इस दौरान उसके चेहरे का जो हाल हुआ है उसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई हैं और यूजर्स बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं, “भाई चेहरा है कपड़ा?”

2000 फीट की ऊंचाई पर फड़फड़ाने लगे शख्स के गाल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स 2000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा है. इस दौरान उसने प्लेन का दरवाजा खोला हुआ है और प्लेन के दरवाजे पर खड़ा होकर वो आसमान में फोटोग्राफी करता दिखाई दे रहा है. इस दौरान उसके चेहरे की चमड़ी एक कपड़े की तरह उड़ते हुए पीछे की ओर जा रही है जिससे साफ पता लग रहा है कि हवा का फ्लो कितना तेज है. शख्स के चेहरे की खाल इस तरह से उड़ रही है मानों उसने चेहरे पर कोई कपड़े का मास्क लगाया हो. यूजर्स हवा का इतना तेज फ्लो देखकर दंग हैं और अब इंटरनेट पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

अजीब बन गया चेहरे का नक्शा

ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि चेहरे की त्वचा पर हवा का दबाव काफी तेज था. 2000 फीट की ऊंचाई पर हवा की रफ्तार और दबाव दोनों ही काफी तेज होते हैं जिससे चेहरे की त्वचा पीछे की ओर धकेली जाती है और गाल फड़फड़ाने लगते हैं. इसके अलावा होंठ और आंखें भी अजीब आकार ले लेती है. बहरहाल वीडियो वायरल है और लोग इस अजूबे को देखकर काफी हैरान हैं.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो

यूजर्स भी हुए हैरान

वीडियो को @VeerooYada39822 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मर्द पैसा कमाने के लिए कुछ भी कर सकता है. एक और यूजर ने लिखा…इससे बोलो शादी ब्याह में फोटोग्राफी करे, कम से कम जान सलामत रहेगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन लोगों को ऐसी हरकत करते हुए डर भी नहीं लगता.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे


मां बनने वाली है नीले ड्रम वाली मुस्कान, अस्पताल में भर्ती! यूजर्स पूछने लगे- बच्चे का बाप कौन?

[ad_1]


मेरठ वाली मुस्कान तो आपको याद ही होगी, जी हां वही मुस्कान जिसने अपने पति सौरभ को अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले मौत के घाट उतारा और फिर नीले ड्रम में लाश के टुकड़े भरकर उसे सीमेंट से सील कर दिया. मेरठ में हुए इस हत्याकांड से पूरा देश हिल गया था. अब इसी मामले की अभियुक्त मुस्कान को लेबर पैन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सोशल मीडिया पर खबर है कि मुस्कान जल्द ही बच्चे को जन्म दे सकती है. लेकिन इसी बीच अब इंटरनेट पर मुस्कान के बच्चे के बाप को लेकर बहस छिड़ गई है और लोग पूछ रहे हैं कि बच्चे का बाप कौन है?

मेरठ के LLRM अस्पताल में कराया गया है भर्ती

आपको बता दें कि मुस्कान की तबियत अचानक बिगड़ने के बाद उसे जेल से मेरठ के LLRM मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. खबर है कि मुस्कान गर्भवती है और उसे कभी भी डिलीवरी हो सकती है. खास बात ये है कि मुस्कान ने अपने बच्चे को लेकर एक कामना की है कि उसका होने वाला बच्चा श्री कृष्ण की तरह हो. मुस्कान अपने पति सौरभ की हत्या के चलते पिछले 9 महीने से जेल में बंद है. फिलहाल उसकी हालत में सुधार है और डॉक्टर प्रशासन की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है. मौके पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई है.

यूजर्स ने पूछा बच्चे के पिता नाम

जैसे ही मुस्कान के अस्पताल में भर्ती होने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स ने मजे लेने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा…मां तो बनने जा रही हो, लेकिन बच्चे का बाप कौन है ये भी तो क्लियर होना चाहिए न. एक और यूजर ने लिखा…मुस्कान किसके बच्चे को जन्म देगी इसे अदालत साफ करे. जरूरत पड़ने पर डीएनए टेस्ट कराया जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पति को मारकर किसके बच्चे को जन्म देगी? साहिल या फिर सौरभ.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे

तीन मार्च को बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दी थी पति सौरभ की हत्या!

आपको बता दें कि अप्रैल 2025 में मेडिकल जांच के दौरान मुस्कान की गर्भावस्था की पुष्टि हुई थी. ज्ञात रहे कि मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर तीन मार्च 2025 को अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी. सौरभ और मुस्कान का प्रेम विवाह हुआ था. सौरभ राजपूत विदेश से भारत अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने पहुंचा था, इसी दौरान रात को मुस्कान रस्तौगी ने उसे मौत के घाट उतार दिया था.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो

अगर 18000 हजार है बेसिक पे तो कितनी हो जाएगी सैलरी? जानें क्या रह सकता है फिटमेंट फैक्टर

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Eighth Pay Commission Updates: हाल में टर्म ऑफ रेफरेंस (टीओआर) की औपचारिक अधिसूचना जारी होने के बाद जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में 8वें वेतन आयोग ने अपना काम शुरू कर दिया है. आयोग की सिफारिशों का सीधा असर 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों पर पड़ेगा.

कितना रह सकता है फिटमेंट फैक्टर?

फिलहाल सभी की नजर फिटमेंट फैक्टर पर है, क्योंकि वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी की गणना इसी के आधार पर होती है. हालांकि इसका अंतिम फैसला केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही होगा. आयोग को 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है, जिसमें फिटमेंट फैक्टर से लेकर बेसिक पे संरचना तक के सुझाव शामिल होंगे.

फिटमेंट फैक्टर तय करने में मुद्रास्फीति, जीवन-यापन की लागत और देश की वित्तीय स्थिति जैसे कई महत्वपूर्ण पहलू देखे जाते हैं. सातवें वेतन आयोग में यह फैक्टर 2.57 रखा गया था, और माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग में भी यह इसी के आसपास रह सकता है.

कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

जुलाई में आई एम्बिट कैपिटल की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया कि इस बार फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.46 के बीच हो सकता है. उदाहरण के लिए यदि किसी कर्मचारी का बेसिक पे 18,000 रुपये है, तो 1.83 का फिटमेंट फैक्टर लगने पर उसकी सैलरी बढ़कर 39,940 रुपये हो जाएगी, वहीं 2.46 के फैक्टर पर यह बढ़कर 44,280 रुपये तक पहुंच सकती है. इससे संकेत मिलता है कि अगले वेतन आयोग में कर्मचारियों की सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी संभव है.

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में आठवें वेतन आयोग के गठन का एलान किया गया था. लेकिन औपचारिक तौर पर इस कमेटी का ऐलान करीब दस महीने के देरी से हुआ. ऐसे में जब 18 साल का समय वेतन आयोग को सिफारिशें भेजने के लिए दिया गया है, उस स्थिति में इसे अगले साल की शुरुआत से लागू करना मुश्किल है. ज्यादा संभव है कि यह 2027 से लागू हो और एरियर के साथ कर्मचारियों को पैसे सैलरी या फिर पेंशनल में जोड़कर दिए जाएं. 

ये भी पढ़ें: ढाबे से लेकर रिजॉर्ट तक, रियल एस्टेट से हॉस्पैटिलिटी तक… जानें कितना बड़ा धर्मेन्द्र का कारोबार

[ad_2]

भारतीय महिलाओं पर साइबर गिरोह का हमला! पैसें उड़ाने की ऐसी चाल पहली बार आई सामने, जानिए कैसे बचें

[ad_1]

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट अनुसार, उत्तर प्रदेश के एक छोटे शहर में रहने वाली नैना (बदला हुआ नाम) इसी तरह की ठगी का शिकार बनते-बनते बच गई. छठ पूजा के दिन उसके फोन पर एक अनजान इंस्टाग्राम यूज़र का मैसेज आया. पहले उसने इसे अनदेखा कर दिया लेकिन शाम तक वही व्यक्ति बार-बार मैसेज करने लगा.

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट अनुसार, उत्तर प्रदेश के एक छोटे शहर में रहने वाली नैना (बदला हुआ नाम) इसी तरह की ठगी का शिकार बनते-बनते बच गई. छठ पूजा के दिन उसके फोन पर एक अनजान इंस्टाग्राम यूज़र का मैसेज आया. पहले उसने इसे अनदेखा कर दिया लेकिन शाम तक वही व्यक्ति बार-बार मैसेज करने लगा.

उसने खुद को लंदन में रहने वाला डॉक्टर खान बताया—पाकिस्तान का रहने वाला, चीन से MBBS करने वाला और अभी यूके में नौकरी करने वाला. प्रोफाइल देखकर नैना को उस पर भरोसा होने लगा और बातचीत इंस्टाग्राम से बढ़कर व्हाट्सऐप तक पहुंच गई. डॉक्टर खान हर बार वीडियो कॉल की बात करता लेकिन कभी कैमरा ऑन नहीं करता, हमेशा नेटवर्क खराब होने का बहाना बनाता. कुछ ही दिनों में उसने शादी का प्रस्ताव भी रख दिया लेकिन नैना ने साफ इनकार कर दिया.

उसने खुद को लंदन में रहने वाला डॉक्टर खान बताया—पाकिस्तान का रहने वाला, चीन से MBBS करने वाला और अभी यूके में नौकरी करने वाला. प्रोफाइल देखकर नैना को उस पर भरोसा होने लगा और बातचीत इंस्टाग्राम से बढ़कर व्हाट्सऐप तक पहुंच गई. डॉक्टर खान हर बार वीडियो कॉल की बात करता लेकिन कभी कैमरा ऑन नहीं करता, हमेशा नेटवर्क खराब होने का बहाना बनाता. कुछ ही दिनों में उसने शादी का प्रस्ताव भी रख दिया लेकिन नैना ने साफ इनकार कर दिया.

इसके बाद शुरू हुआ असली खेल. ठग ने महंगे गिफ्ट भेजने का नाटक किया—आईफोन, ज्वेलरी, कीमती साड़ियां यह सब खरीदते हुए वीडियो नैना को भेजे गए. उसने पता देने से मना किया, फिर भी ठग ने दावा किया कि गिफ्ट भारत भेज दिए गए हैं.

इसके बाद शुरू हुआ असली खेल. ठग ने महंगे गिफ्ट भेजने का नाटक किया—आईफोन, ज्वेलरी, कीमती साड़ियां यह सब खरीदते हुए वीडियो नैना को भेजे गए. उसने पता देने से मना किया, फिर भी ठग ने दावा किया कि गिफ्ट भारत भेज दिए गए हैं.

अगली सुबह एक कॉल आया कि पार्सल मुंबई एयरपोर्ट पर अटका है और 4,000 रुपये देने होंगे. मना करने पर CBI में मामला भेजने की धमकी दी गई. डरकर नैना ने पैसे भेज दिए. अगले दिन 12,000 रुपये और मांगे गए. इंकार करने पर डॉक्टर खान ने धमकी दी कि उसने नैना का रिकॉर्ड किया वीडियो वायरल कर देगा.

अगली सुबह एक कॉल आया कि पार्सल मुंबई एयरपोर्ट पर अटका है और 4,000 रुपये देने होंगे. मना करने पर CBI में मामला भेजने की धमकी दी गई. डरकर नैना ने पैसे भेज दिए. अगले दिन 12,000 रुपये और मांगे गए. इंकार करने पर डॉक्टर खान ने धमकी दी कि उसने नैना का रिकॉर्ड किया वीडियो वायरल कर देगा.

घबराई नैना सोने की बालियां बेचने दुकान पहुंच गई लेकिन बैंक की चेतावनी और दुकानदार की समझदारी ने उसे बचा लिया. बाद में नकली CBI के कॉल भी आए, मगर इस बार नैना ने बिना डराए सब नंबर ब्लॉक कर दिए. शर्म या बदनामी के डर से उसने यह बात अपने परिवार या पुलिस को नहीं बताई.

घबराई नैना सोने की बालियां बेचने दुकान पहुंच गई लेकिन बैंक की चेतावनी और दुकानदार की समझदारी ने उसे बचा लिया. बाद में नकली CBI के कॉल भी आए, मगर इस बार नैना ने बिना डराए सब नंबर ब्लॉक कर दिए. शर्म या बदनामी के डर से उसने यह बात अपने परिवार या पुलिस को नहीं बताई.

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, ठग सबसे पहले सोशल मीडिया पर लड़कियों को टारगेट करते हैं, भरोसा बनाते हैं और फिर महंगे गिफ्ट की आड़ में ठगी शुरू कर देते हैं. नकली कस्टम अफसर, एयरपोर्ट अधिकारी और फर्जी कूरियर कॉल यह सब एक ही गैंग की रची हुई योजना होती है. असलियत में कस्टम विभाग कभी फोन पर पैसे नहीं मांगता और न ही कोई विदेशी गिफ्ट बिना कागजात के भारत में पहुंच सकता है.

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, ठग सबसे पहले सोशल मीडिया पर लड़कियों को टारगेट करते हैं, भरोसा बनाते हैं और फिर महंगे गिफ्ट की आड़ में ठगी शुरू कर देते हैं. नकली कस्टम अफसर, एयरपोर्ट अधिकारी और फर्जी कूरियर कॉल यह सब एक ही गैंग की रची हुई योजना होती है. असलियत में कस्टम विभाग कभी फोन पर पैसे नहीं मांगता और न ही कोई विदेशी गिफ्ट बिना कागजात के भारत में पहुंच सकता है.

ऐसे ठगों से बचने के लिए अनजान प्रोफाइल से चैटिंग न करें, किसी पर जल्दी भरोसा न करें, गिफ्ट के नाम पर पैसे ट्रांसफर न करें और कोई भी धमकी मिले तो तुरंत समझ जाएं कि यह ठगी है. सबसे जरूरी बात ऐसे मामलों में छिपें नहीं तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत जरूर करें.

ऐसे ठगों से बचने के लिए अनजान प्रोफाइल से चैटिंग न करें, किसी पर जल्दी भरोसा न करें, गिफ्ट के नाम पर पैसे ट्रांसफर न करें और कोई भी धमकी मिले तो तुरंत समझ जाएं कि यह ठगी है. सबसे जरूरी बात ऐसे मामलों में छिपें नहीं तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत जरूर करें.

Published at : 24 Nov 2025 03:57 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

[ad_2]

कनाडा में रह रहे भारतीय मूल के नागरिकों के लिए खुशखबरी, आसन हो गए अब नागरिकता नियम!

[ad_1]


कनाडा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. कनाडा सरकार नागरिकता से जुड़े एक कानून में बदलाव करने जा रही है. बाय डीसेंट यानि वंशानुगत नागरिकता कानून को लेकर संसद में पेश एक बिल सी-3 को मंजूरी मिल गई है. इसका मतलब है कि अब कानून लागू होकर रहेगा. इस कानून से भारतीय मूल के नागरिकों को काफी फायदा होने की उम्मीद है. 

सरकार की मानें तो इस कानून के लागू होने के बाद उन लोगों को नागरिकता दी जाएगी, जो पुराने नियमों की वजह से इसे पाने के योग्य नहीं थे. साल 2009 में फर्स्ट जनरेशन लिमिट को लागू किया गया था. इसमें प्रावधान था कि किसी बच्चे का जन्म या उसे गोद लेना अगर किसी अन्य देश में हुआ है, तो ऐसे में उसे नागरिकता नहीं दी जाती है.

इस कानून की वजह से भारतीय नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था. दरअसल, ओंटारिया की एक कोर्ट ने दिसंबर 2023 में फर्स्ट जनरेशन लिमिट को रद्द करते हुए, असंवैधानिक घोषित कर दिया था.

इस बिल के जरिए क्या बदलाव किए?
सरकार जो बिल सी-3 लाने वाली है उससे पुराने नियम हट जाएंगे. मतलब नया कानून अनुमति देगा कि कोई कनाडाई माता-पिता जो खुद कनाडा के बाहर पैदा हुए या पले-बढ़े हों, अपने बच्चे को भी नागरिकता दे सकें बशर्ते उनका कनाडा से मजबूत संबंध साबित होता हो. कनाडा की इमिग्रेशन मंत्री लीना मेटलेज दियाब ने कहा कि ये बिल पुराने भेदभाव खत्म करेगा और विदेशी जन्मे बच्चों को न्याय देगा.

कनाडा में कितने भारतीय रहते हैं?
साल 2023 की एक रिपोर्ट में विदेश मंत्रालय ने बताया था कि कनाडा में भारतीय समुदाय की कुल संख्या 28 से 29 लाख के आसपास है. इसमें भारतीय मूल के निवासी व्यक्ति करीबन 19 लाख और एनआरआई 10 लाख के आसपास है. कनाडा सरकार ने 2021 में बताया कि करीबन 5.1% आबादी देश में भारतीय मूल की है. 

[ad_2]

बादलों से भी ऊपर काम करते हैं बुर्ज खलीफा के सफाई कर्मचारी, वीडियो देख बाहर आ जाएंगी आंखें

[ad_1]


बुर्ज खलीफा का नाम जैसे ही कानों में पड़ता है वैसे ही जहन में ऊंची सी इमारत आती है जो इतनी ऊंची है कि देखने वाले के सिर की टोपी तक गिर जाती है. लेकिन बुर्ज खलीफा की ऊंचाई का अंदाजा आप तब तक नहीं लगा सकते जब तक की आप उसके टॉप ना पहुंच जाएं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग बुर्ज खलीफा के टॉप पर जाकर उसकी खिड़कियों की सफाई कर रहे हैं लेकिन इस दौरान जो नजारा देखने को मिला है उसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

बादलों से सिर निकाल कर बुर्ज खलीफा की सफाई करते दिखे वर्कर!

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग जो सिर पर हेलमेट लगाए हैं एक ऊंची बिल्डिंग की सफाई करते दिखाई दे रहे हैं. ये लोग कई फीट की ऊंचाई पर हैं और वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग की सफाई की जा रही है वो दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा है. इस दौरान बुर्ज खलीफा के टॉप पर इन लोगों के सिर बादलों को क्रॉस करते हुए बाहर आ रहे हैं. मतलब बुर्ज खलीफा इतना ऊंचा है कि उसका टॉप बादलों को चीरते हुए पूरे शहर की ओर झांक रहा है.

बेहद ऊंची है बुर्ज खलीफा

वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि वर्कर बुर्ज खलीफा की सफाई करते हुए बादलों से घिरे हुए हैं. वीडियो में बुर्ज खलीफा की ऊंचाई का ये नमूना मात्र है. इस बिल्डिंग को पूरी दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग माना जाता है जो यूएई के दुबई में स्थित है. हालांकि कुछ लोग इसे केवल कोहरा कह रहे हैं लेकिन कई लोगों का दावा है कि ये कोहरा नहीं बल्कि बादल हैं. वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को @Sheetal2242 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बुर्ज खलीफा की ऊंचाई तब तक समझ नहीं आएगी जब तक आप उसे देख नहीं लेते. एक और यूजर ने लिखा…क्या ये बादल हैं? मुझे तो कोहरा लग रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बुर्ज खलीफा पर सफाई कर रहे ये लोग कहां के हैं.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे


Watch: विराट जैसी कवर ड्राइव और द्रविड़ जैसा डिफेंस, तेजस्वी यादव की बैटिंग देख उड़ जाएंगे होश

[ad_1]


बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा पूर्व क्रिकेटर तेजस्वी यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में तेजस्वी इंडोर क्रिकेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी क्रिकेट स्किल्स अभी भी शानदार नजर आ रही है. वह अभ्यास में विराट कोहली जैसे कवर ड्राइव लगाते हुए और राहुल द्रविड़ जैसे डिफेंस करते हुए नजर आए.

तेजस्वी यादव बिहार के एक बड़े नेता माने जाते हैं, लेकिन कई लोगों को नहीं पता होगा कि राजनीति में आने से पहले वह क्रिकेट में भी अपना नाम बना चुके थे. तेजस्वी फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, वह IPL टीम में भी रहे हैं. इसलिए हैरानी नहीं होनी चाहिए कि वह अभ्यास करते हुए इतने संतुलित नजर आ रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने 2009 में खेला था एकमात्र फर्स्ट क्लास मैच

तेजस्वी यादव दिल्ली की U15, U17 और U19 टीम खेले हैं. 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में तेजस्वी स्टैंडबाई प्लेयर थे. उन्होंने झारखंड के लिए खेलते नवंबर, 2009 में विदर्भा के खिलाफ फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. ये उनका आखरी फर्स्ट क्लास मैच भी साबित हुआ. इस मैच की पहली पारी में तेजस्वी ने 1 और दूसरी पारी में 19 रन बनाए थे.

इसके आलावा तेजस्वी यादव ने लिस्ट-ए के 2 मैचों में 14 रन बनाए, उन्होंने 4 टी20 मैचों में खेली 1 पारी में सिर्फ 3 रन बनाए. वह मिडिल आर्डर के बल्लेबाज थे, जो गेंदबाजी भी करते थे. हालांकि उन्हें सिर्फ लिस्ट-ए में एक विकेट मिला.

IPL की किस टीम में थे तेजस्वी यादव?

इंडियन प्रीमियर लीग का पहला संस्करण 8 टीमों के साथ शुरू हुआ था, उनमें से एक दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने पहले संस्करण में तेजस्वी यादव को अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. दिल्ली ने उन्हें 8 लाख रुपये में खरीदा था. 2009 में वह दिल्ली टीम में इसी कीमत पर रहे. 2010 में तेजस्वी ने आईपीएल नहीं खेला. 2011-2012 में दिल्ली ने तेजस्वी को 10 लाख में खरीदा, हालांकि वह आईपीएल मैच में खेल नहीं पाए. लिगामेंट में चोट के कारण 2013 में उन्हें क्रिकेट से दूरी बनानी पड़ी.



[ad_2]

‘मैं मिल नहीं पाता लेकिन…’, हेमा-बेटियों से दूर रहने का धर्मेंद्र को था अफसोस

[ad_1]


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. लेकिन वो अपनी बातों और फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे. धर्मेंद्र भले अब फिल्मों में कम एक्टिव थे. लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी दिल की बात हमेशा फैंस के साथ शेयर करते थे. एक बार इंटरनेट पर उन्होंने अपनी बेटियों ईशा और अहाना के अलावा पत्नी हेमा मालिनी से दूर रहने का अफसोस भी जाताया था. जानिए एक्टर ने क्या कहा था.

परिवार से दूर होने का था धर्मेंद्र को अफसोस

दरअसल धर्मेंद्र मुंबई में रहना सालों पहले ही छोड़ चुके थे. उन्हें शहर की भीड़ से दूर अपने फार्महाउस में सुकून मिलता था. इसलिए वो सिर्फ शूटिंग के लिए ही मुंबई आते थे. वहीं पिछले काफी वक्त से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. इसलिए वो अपने परिवार से मिल नहीं पाते थे. इस बात का उन्हें काफी अफसोस भी था. इसलिए एक्टर ने एक बार बेटी ईशा संग एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में भावुक नोट भी लिखा था.

बीमारी असर दिखा रही, मैं मिल नहीं पाता लेकिन...', हेमा-बेटियों से दूर रहने का धर्मेंद्र को था अफसोस

पोस्ट में एक्टर ने लिखी थी ये बात

धर्मेंद्र ने इस पोस्ट में लिखा था, ‘ईशा अहाना और हेमा…मेरी प्यारे बच्चे..तख्तनी और वोहरा परिवार मैं आप सबसे बहुत प्यार करता हूं…उम्र और तबीयत साथ नहीं दे रही. इसलिए मैं आप लोगों से अब पर्सनली बात नहीं कर सकता…लेकिन..’ धर्मेंद्र की ये पोस्ट पढ़कर उनके फैंस काफी दुखी भी हुए थे और उन्हें एक्टर की हेल्थ को लेकर चिंता सताने लगी थी.

फार्महाउस में किसके साथ रहते थे धर्मेंद्र?

बता दें कि धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में खूब नाम और शोहरत हासिल की. लेकिन वो कभी भी अपनी जड़ों को नहीं भूले. उन्हें खेतीबाड़ी और जानवरों से बहुत प्यार था. इसलिए वो मुंबई से दूर अपने फार्महाउस में रहते थे. जो लोनावाला और खंडाला के बीच स्थित था. यहां पहले एक्टर के साथ उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी रहती थी. लेकिन उन्हें अक्सर काम के लिए मुंबई जाना पड़ता था. इसलिए अब वो फार्महाउस पर नहीं जाती थी. अब एक्टर के साथ उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर वहां रहती थी. ये खुलासा बॉबी देओल ने कुछ वक्त पहले किया था.

ये भी पढ़ें – 

धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में कौन कौन शामिल हुआ, विले पार्ले श्मशान घाट से आई हैं ये तस्वीरें

 

 

[ad_2]