कोटा में दर्दनाक हादसा! अजगर ने किया शख्स पर हमला, फिर ऐसे छुड़ाई दरिंदे से जान- डरा देगा वीडिय

[ad_1]

कोटा में थर्मल पावर प्लांट एरिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक शख्स पर खूंखार अजगर ने पहले तो हमला किया उसके बाद उसे अपनी चपेट में लेकर बुरी तरह से निचोड़ डाला. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि शख्स अजगर की चपेट में है और बुरी तरह से चीख चिल्ला रहा है. उसके आसपास लोग खड़े हैं और उसे इस खूंखार दरिंदे से छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं. शख्स की आवाज से मालूम हो रहा है कि अजगर ने कितनी ताकत से उसे दबाया हुआ है.

कोटा में अजगर ने किया शख्स पर हमला

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कि राजस्थान के कोटा का बताया जा रहा है, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अजगर की चपेट में जंगल की झाड़ियों में पड़ा हुआ है और जोर जोर से दर्दभरी आवाज में चीख कर मदद की गुहार लगा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि शख्स जोर जोर से चीख रहा है और लोग उसके आसपास खड़े हैं. कुछ उसे अजगर से छुड़ाने में मदद कर रहे हैं तो कुछ वीडियो बना रहे हैं. हालांकि बताया जा रहा है कि शख्स को अजगर की आगोश से सही सलामत छुड़ा लिया गया है.

अजगर को लोगों ने उतारा मौत के घाट!

आपको बता दें कि शख्स पर हुए अजगर के हमले के बाद से लोग काफी गुस्से में थे जिसके बाद उन्होंने गुस्से में आकर अजगर को पत्थरों से कुचलकर मार डाला. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि लोगों ने अजगर से शख्स को छुड़ा लिया उसके बाद बड़े बड़े पत्थरों से अजगर को कुचल दिया जिसके बाद बताया जा रहा है कि अजगर ने दम तोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो

यूजर्स भी हुए हैरान

वीडियो को kotacityraj नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…शख्स को बचा लिया गया है अब वो ठीक हैं. एक और यूजर ने लिखा…अजगर की लाश ठिकाने लगा दी गई है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इस एरिया में अक्सर खूंखार जानवरों का जमावड़ा लगा ही रहता है.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे

‘अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा’, कहकर शंघाई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने भारतीय मूल की महिला को 18

[ad_1]

अरुणाचल प्रदेश मूल की एक भारतीय मूल की ब्रिटेन निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि चीन के शंघाई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसके भारतीय पासपोर्ट को मानने से इनकार कर दिया और घंटों तक उसे हिरासत में रखकर परेशान किया. महिला का कहना है कि पासपोर्ट में उनका जन्म स्थान अरुणाचल प्रदेश दर्ज था, इसलिए अधिकारियों ने पासपोर्ट को ‘अवैध’ बताया और कहा कि ‘अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा है.’

पासपोर्ट को ‘अवैध’ बताकर रोका
पीमा वांगजॉम थोंगडोक 21 नवंबर को लंदन से जापान जा रही थीं और शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट पर तीन घंटे का ट्रांजिट था. आरोप के अनुसार इमिग्रेशन काउंटर पर अधिकारियों ने उनका पासपोर्ट देखते ही कहा कि यह मान्य नहीं है क्योंकि जन्म स्थान में अरुणाचल प्रदेश लिखा है. जब उन्होंने कारण पूछा तो उन्हें जवाब मिला – ‘अरुणाचल चीन का हिस्सा है, इसलिए आपका पासपोर्ट अवैध है.’

18 घंटे तक हिरासत और उत्पीड़न का आरोप
पीमा ने बताया कि ट्रांजिट की छोटी सी प्रक्रिया 18 घंटे के मुश्किल हालात में बदल गई. उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया और आगे की उड़ान पर जाने नहीं दिया गया, जबकि वीजा वैध था. उन्हें खाने, जानकारी और सामान्य सुविधाओं तक पहुंच नहीं दी गई. चीन ईस्टर्न एयरलाइंस और इमिग्रेशन स्टाफ ने उनका मजाक उड़ाया. यहां तक कि ‘चीनी पासपोर्ट बनवा लो’ कहकर ताने मारे गए. उन्होंने कहा कि पिछले साल भी वह शंघाई से ट्रांजिट कर चुकी हैं और तब कोई समस्या नहीं हुई थी. यहां तक कि उन्होंने लंदन स्थित चीनी दूतावास से पहले ही पुष्टि भी कर ली थी कि भारतीय यात्री ट्रांजिट में बिना दिक्कत यात्रा कर सकते हैं.

नए टिकट का दबाव, आर्थिक नुकसान
पीमा का दावा है कि उन्हें बार-बार ये कहकर दबाव डाला गया कि वे नया टिकट चीन ईस्टर्न से ही खरीदें, तभी पासपोर्ट लौटाया जाएगा. इस दौरान वे टिकट फिर से बुक नहीं कर सकीं, टर्मिनल बदल नहीं सकीं, और खाने तक को तरस गईं. उड़ान छूटने और होटल बुकिंग रद्द होने के कारण आर्थिक नुकसान भी हुआ.

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने दिलाई राहत
कई घंटों तक फंसी रहने के बाद वह यूके में मौजूद अपने एक दोस्त की मदद से शंघाई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास से संपर्क कर पाईं. उसके बाद भारतीय अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और उन्हें देर रात की उड़ान से वहां से रवाना करवाया.

भारत सरकार से कार्रवाई की मांग
पीमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि उनके साथ हुआ व्यवहार ‘भारत की संप्रभुता और अरुणाचल प्रदेश के नागरिकों के प्रति सीधी बेइज्जती’ है.

उन्होंने मांग की है कि भारत सरकार इस मुद्दे को बीजिंग के सामने उठाए इमिग्रेशन और एयरलाइन स्टाफ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई और आर्थिक नुकसान का मुआवजा मिले. उन्होंने यहा भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अरुणाचल प्रदेश के भारतीय नागरिकों को भविष्य में यात्रा के दौरान ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

[ad_2]

भारत का पहला डुअल सिम फोन कौन सा था? जानिए किसने किया करोड़ों यूजर्स का जीवन आसान

[ad_1]

शुरुआत में कंपनियां ऐसे फीचर फोन बनाती थीं जिनमें एक ही सिम लगाया जा सकता था लेकिन जैसे-जैसे लोगों की जरूरतें बढ़ीं, वैसे-वैसे फोन में बदलाव भी आने लगे. दो सिम को एक साथ इस्तेमाल करने का आइडिया उस समय क्रांतिकारी था और जब यह फोन आया तो करोड़ों यूज़र्स की मुश्किलें एक झटके में आसान हो गईं.

भारत में डुअल सिम विकल्प देने वाली शुरुआती कंपनी बनी HMD Global, जिसने Nokia 150 Dual SIM लॉन्च किया. यह फोन दो वर्ज़न में आया Nokia 150 और Nokia 150 Dual SIM. उस दौर में यह मोबाइल अपनी मजबूती और सादगी के लिए काफी पसंद किया गया.

फोन के लुक और फीचर्स की बात करें तो इसमें मजबूत पॉलिकार्बोनेट बॉडी थी और 2.4 इंच की QVGA स्क्रीन मिलती थी जिसका रेज़लूशन 240×320 था. फोन Nokia Series 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता था जो बेहद स्मूथ और भरोसेमंद माना जाता था.

स्टोरेज के लिए इसमें 32GB तक के मेमोरी कार्ड का सपोर्ट था और इसकी 1020mAh बैटरी उस समय किसी वरदान से कम नहीं थी. कंपनी दावा करती थी कि यह फोन एक बार चार्ज होने पर 22 घंटे का टॉकटाइम और 25 दिनों का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है. यानी एक बार चार्ज करके आप इसे कई दिन तक आराम से चला सकते थे.

कैमरा के तौर पर इसमें VGA सेंसर दिया गया था जिसके साथ LED फ्लैश भी मौजूद थी. म्यूज़िक के शौकीनों के लिए MP3 प्लेयर, FM रेडियो और ब्लूटूथ का सपोर्ट था. Nokia का मशहूर Snake Xenzia गेम भी प्री-लोडेड आता था जिससे फोन का मज़ा और बढ़ जाता था.

लॉन्च के समय Nokia 150 Dual SIM की कीमत 2059 रुपये रखी गई थी. समय के साथ कीमत में बदलाव आया और फिलहाल यह फोन अमेजन पर लगभग 2344 रुपये में उपलब्ध है. भारत में मोबाइल इस्तेमाल की आदत बदलने में इस फोन का बहुत बड़ा योगदान रहा. एक ही डिवाइस में दो नंबर का समाधान देकर इसने लाखों यूज़र्स की लाइफ़ को आसान बना दिया और इसके बाद डुअल सिम फीचर पूरी इंडस्ट्री का स्टैंडर्ड बन गया.

Published at : 24 Nov 2025 01:43 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

[ad_2]

चुनाव हारने के बाद ब्लॉगर बन गए तेजू भइया, यूट्यूबर पर दिखा रहे दूध की प्रोसेसिंग; देखें वीडियो

[ad_1]

तेज प्रताप यादव यानी लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे. जब भी आप इनका नाम सुनते हैं तो एक खुशमिजाज और हाजिरजवाबी नेता की मन में एक छवि बनती है. लेकिन इन दिनों तेज प्रताप यानी तेजू भैया व्लॉगर बने हुए हैं. कहा जा रहा है कि महुआ से चुनाव में मिली हार के बाद इन दिनों तेज प्रताप यूट्यूबर बन गए हैं और दूध बनाने वाली फैक्ट्री का रिव्यू कर रहे हैं. उनका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो दूध बनाने वाली फैक्ट्री के मैनेजर से बातचीत करते हुए प्रोसेसिंग के बारे में जानकारी ले रहे हैं.

चुनाव हारने के बाद व्लॉग बनाने लगे तेज प्रताप

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तेज प्रताप यादव उर्फ तेजू भैया अपने घर के गार्डन में खड़े होकर अपने यूट्यूब चैनल का परिचय देते हैं और कहते हैं कि हम आपको आज के व्लॉग में दूध की फैक्ट्री दिखाएंगे कि कैसे उसमें दूध बनता है और कैसे उसे टोन्ड यानी pasteurized किया जाता है. इसके बाद तेज प्रताप फैक्ट्री में अपने लोगों के साथ रवाना होते हैं और वहां के मैनेजर से रूबरू होते हैं. जिसमें दूध की प्रोसेसिंग को लेकर वो तमाम तरह के सवाल मैनेजर से पूछते दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं मैनेजर भी उनके सवालों के जवाब देकर उन्हें संतुष्ट करता है.

TY व्लॉग नाम से शुरू किया यूट्यूब चैनल!

आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव ने अपनी खुद की पार्टी जनशक्ति जनता दल का गठन किया था और बिहार चुनाव में अपने कैंडिडेट्स उतारे थे. वो खुद बिहार की महुआ सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था. बिहार चुनाव में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने पर चुनावी शोर थम चुका है. ऐसे में कहा जा रहा है कि तेजू भैया ने खुद के यूट्यूब चैनल के लिए काम शुरू कर दिया है और वो डेली व्लॉग बनाने वाले हैं. उनके चैनल का नाम TY Vlog रखा गया है.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे

यूजर्स बोले, कब क्या शुरू कर दें कोई नहीं जानता!

वीडियो को @ChapraZila नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…तेजू भैया कब क्या शुरू कर दें कोई नहीं जानता. एक और यूजर ने लिखा…भाई चुनावी खर्चे की भरपाई करने निकले हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…तेज प्रताप भैया मस्त आदमी हैं.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो

शिवाजी को प्रसन्न करने का सुनहरा मौका,दिसंबर में होंगे दो प्रदोष व्रत,जानें तिथि और पूजा विधि

[ad_1]

Pradosh Vrat December 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. यह हर माह के त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान शिव और पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है. यह पूजा सायं काल में की जाती है. यह व्रत हर महीने की शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल के अंतिम महीना दिसंबर में पड़ने वाले दो प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. 

हर मनोकामना होती है पूरी

मान्यता है कि इन व्रतों को करने से मानसिक शांति और सुख समृद्धि मिलती है. इस से परिवार में खुशहाली बनी रहती है. प्रदोष व्रत में अगर आप किसी चीज की कामना करते हैं तो वह पूर्ण होता है. इस दिन पूरे विधि विधान से भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए. इससे कर्ज से मुक्ति और कई स्थाई समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है. 

शुभ तिथि और दिन

पंचांग के अनुसार दिसंबर में पहला प्रदोष व्रत शुक्ल पक्ष में 2 दिसंबर को पड़ रहा है. इस त्रयोदशी तिथि को दिन मंगलवार है. वहीं दूसरा प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष में 17 दिसंबर को है. त्रयोदशी तिथि को इस दिन बुधवार है. इसलिए दिसंबर में इस बार प्रदोष व्रत का महत्व काफी बढ़ गया है.

मंगलवार और बुधवार को प्रदोष व्रत पड़ने के कारण इसका महत्व कई गुना बढ़ गया है. इस दिन सिर्फ भगवान शिव की पूजा नहीं करनी चाहिए बल्कि शिव और पार्वती की दोनों की एक साथ पूजा अर्चना करना चाहिए. माना जाता है कि दोनों की एक साथ पूजा करने से दोगुना फल मिलता है.

पूजा विधि

  • इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए और हल्के रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए.
  • इस दिन व्रत करने का संकल्प लें और सूर्यास्त के बाद पूजा करने की तैयारी शुरू करें.
  • घर में अगर शिवलिंग हो तो उसे स्थापित करें या इस दिन मंदिर में जाकर भगवान शिव और पार्वती की पूजा अर्चना करें.
  • शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक करें.
  • प्रतिमा पर रोली, चंदन और फूल चढ़ाएं और गंगाजल अर्पित करें.
  • ॐ नमः शिवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

इस शेयर ने किया मालामाल, 2600% रिटर्न के साथ 5 साल में 1 लाख के बना दिए 35 लाख

[ad_1]

Multibagger Stocks: शेयर बाजार में निवेश हमेशा जोखिम भरा होता है, लेकिन कहावत है—‘नो रिस्क, नो गेन’. ऐसे में हर निवेशक चाहता है कि कम समय में अधिक रिटर्न मिले. इसी संदर्भ में आज हम एक ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक की बात कर रहे हैं, जिसने पिछले पांच वर्षों में 2,600 प्रतिशत से भी अधिक रिटर्न दिया है. यानी इसने निवेश को पांच साल में लगभग 35 गुना बढ़ा दिया.

5 साल में 35 गुणा रिटर्न्स

उदाहरण के तौर पर, यदि किसी निवेशक ने पाँच साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज वह राशि बढ़कर करीब 35 लाख रुपये हो चुकी होती. यह मल्टीबैगर शेयर है-V2 रिटेल लिमिटेड. पाँच साल पहले 2020 में इस शेयर की कीमत 66.54 रुपये थी, जो 24 नवंबर तक बढ़कर 2,301 रुपये हो गई.

हालांकि आज इसमें 1.35 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई. पिछले एक महीने में यह 2.5 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि छह महीनों में 15 प्रतिशत और एक वर्ष में 82 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. कंपनी की बात करें तो रामचंद्र अग्रवाल ने 2001 में V2 रिटेल लिमिटेड की स्थापना की थी.

क्या करती है कंपनी?

तेज विस्तार के बाद आज इसके 23 राज्यों के 195 शहरों में 259 स्टोर हैं. यह कंपनी रिटेल के अलावा स्मार्ट कपड़ों की बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग भी करती है. वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व 709 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 86 प्रतिशत अधिक है.

ये भी पढ़ें: ढाबे से लेकर रिजॉर्ट तक, रियल एस्टेट से हॉस्पैटिलिटी तक… जानें कितना बड़ा धर्मेन्द्र का कारोबार

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

Tarot Prediction 25 November 2025: जानें मंगलवार का टैरो कार्ड से अपनी किस्मत और भाग्यांक

[ad_1]

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को आज बैंक से संबंधित कामों में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी. आज आप खुद ही सोच सोचकर मन में डर पैदा कर लेंगे. आज आपके सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे. होटल इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों के लिए लाभदायक दिन रहेगा. खर्च भी नियंत्रित रहेंगे.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोग आज जो भी विपरित परिस्थिति आने वाली हैं उन्हें पहले ही भाप लेंगे. काम में आने वाले सभी चैलेंज को सहर्ष स्वीकार करते हुए काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे. आपके लिए शुक्रवार का दिन सफलता देने वाला दिन है. क्रिएटिव कामों से बहुत अधिक लाभ होगा. वित्तीय मामलों में कमाई अच्छी होगी.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों के मन में अशांति रहने वाली है. आज आपके भविष्य की चिंताएं मन को परेशान करेंगी. एक से ज्यादा काम सामने आ सकते हैं. किस पर ज्यादा फोकस करें, इसका निर्णय करना मुश्किल होगा. एकांतवास मन को सुकून देगा. खर्चे बहुत अधिक रहने वाले हैं.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातक सामाजिक स्तर को बेहतर बनाए रखने के लिए आज बहुत प्रयास करेंगे. साथ ही आज आपके नए लोगों से संबंध बनेंगे. आर्थिक मामलों में बेहतरीन दिन है. मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आज वैवाहिक संबंधों और लव लाइफ में काफी उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. वहीं, आज इस राशि के विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे. आज वह कोई नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातक आज परंपरा से हटकर नई तकनीक के प्रयोग पर ज्यादा फोकस करेंगे. नई तकनीक से चलने वाली मशीन की खरीदारी संभव है. कोई भी कार्य करने से पहले उसको अच्छी तरह से समझ ले और कोई डाउट हो तो अपने उच्च अधिकारियों की मदद से उसे दूर करने का प्रयास करें.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातकों के जीवन में जितनी भी मुश्किलें हैं उन्हें दूर करने में आज कोई अनजान व्यक्ति सहायक बन सकता है. वरिष्ठ लोगों को मान सम्मान देने से आपको उनके अनुभव का लाभ सहज ही प्राप्त हो जाएगा. आर्थिक मामलों में दिन बहुत अच्छा है.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातक जो किसी के साथ साझेदारी में व्यापार करते हैं उन्हें आज अपने कामकाज में पारदर्शिता बनाए रखना चाहिए. बेवजह एक-दूसरे पर शक करने से बचें. व्यापारी वर्ग को तरक्की के लिए कामकाज के पुराने तौर-तरीकों में बदलाव लाना जरूरी रहेगा. कमाई बहुत अच्छी होने की संभावना बनती है.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों को आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. पुराना पैसा निकालने के लिए प्रयास करने से कुछ लाभ होने की संभावना है. आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है. आपको सलाह है कि अतिरिक्त खर्चों पर थोड़ा काबू रखें.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातक आज अपने ही विचारों के कारण थोड़ा परेशान हो सकते हैं. आज व्यर्थ के चिंतन आपकी कार्य क्षमता को प्रभावित करेगा. समय सीमा का निर्धारण करने से काम को पूरा करने में मदद मिलेगी. दिनचर्या अव्यवस्थित रह सकती है. आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा. लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती हैं.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज एक जगह टिक कर काम करने में मुश्किल होगी. उबाऊ दिनचर्या में परिवर्तन करके कुछ नया करने के लिए ट्राई करेंगे. तकनीकी कार्य करने वाले जातकों को लाभ होगा. अतिसंवेदनशीलता निर्णय लेने में बाधक बनेगी. धन प्राप्ति के लिए समय सामान्य है.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातक आज अपने व्यापार व्यवसाय को चमकाने के लिए अभिनव प्रयोग करेंगे. बिजनेस प्रमोशन के लिए ऑनलाइन मीडिया मददगार साबित होगा. काम के साथ-साथ माहौल को हल्का बनाने के लिए मौज मस्ती में भी संलग्न रहेंगे. आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे.

Published at : 24 Nov 2025 07:46 PM (IST)

राशिफल फोटो गैलरी

[ad_2]

अगर दक्षिण अफ्रीका से दूसरा टेस्ट हारी टीम इंडिया तो क्या WTC फाइनल में कर पाएगी प्रवेश?

[ad_1]

गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय टीम की पहली पारी 201 रनों पर सिमट गई थी. पहली पारी में 288 रनों की बढ़त हासिल करने वाली दक्षिण अफ्रीका सीरीज में टीम इंडिया का 2-0 से सूपड़ा साफ करने के करीब है. बता दें कि दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी में 212 रन भी बना लेती है, तो टीम इंडिया को 500 रनों का लक्ष्य मिलेगा. इससे आप समझ ही सकते हैं कि दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका कितनी मजबूत स्थिति में आ पहुंचा है. अगर भारत यह टेस्ट मैच हार जाता है, तो उसकी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में पोजीशन पर क्या असर पड़ेगा? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

WTC पॉइंट्स टेबल का मौजूदा हाल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल के मौजूदा हाल पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया अपने सभी मैच जीतकर पहले स्थान पर बना हुआ है. WTC की पॉइंट्स टेबल में पॉइंट्स की प्रतिशतता के आधार पर टीमों को रैंकिंग दी जाती है. पहले स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया का पॉइंट्स प्रतिशत 100 है, जबकि 66.67 के प्रतिशत के साथ दक्षिण अफ्रीका दूसरे और श्रीलंका तीसरे (66.67) स्थान पर है. भारत अभी चौथे नंबर पर है, जिसका पॉइंट्स प्रतिशत 54.17 है.

अभी पाकिस्तान पांचवें, इंग्लैंड छठे और बांग्लादेश सातवें स्थान पर है. WTC 2025-27 के चक्र में वेस्टइंडीज अब तक अपने सभी 5 मैच हार चुकी है और अभी टेबल में आठवें स्थान पर है. न्यूजीलैंड ने अभी तक मौजूदा चक्र में कोई मैच नहीं खेला है.

दूसरा टेस्ट हारा भारत, तो पाकिस्तान को फायदा

अगर दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारतीय टीम दूसरा टेस्ट भी हार जाती है, तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत 48.14 हो जाएगा. इससे सीधा फायदा पाकिस्तान को मिलेगा, जो 50 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर बना हुआ है. दक्षिण अफ्रीका के हाथों सीरीज हारने से टीम इंडिया अंक तालिका में नंबर-5 पर आ जाएगी. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका अपने दूसरे स्थान को और मजबूत कर लेगा, क्योंकि गुवाहाटी टेस्ट जीतने पर उसका पॉइंट्स प्रतिशत 75 पर पहुंच जाएगा.

अब सवाल है कि क्या टीम इंडिया फाइनल की रेस में बनी रहेगी? दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हारने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में भारत के 9 मैच बचेंगे. उनमें से 2 सीरीज भारतीय टीम को विदेश में खेलनी हैं. सीधा-सीधा समीकरण बनता है कि भारत बचे हुए 9 टेस्ट मैचों में 8 जीत दर्ज कर लेता है तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत 70 को पार कर जाएगा. पिछले तीन फाइनल को देखें तो उनमें फाइनल में जाने वाली टीमों का प्रतिशत औसतन 64-68 रहा है. ऐसे में अगले 8 टेस्ट जीतकर भारतीय टीम फाइनल में आसानी से प्रवेश कर सकती है.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA 2nd Test: 93 रन, 6 विकेट…, मार्को यानसेन ने रचा इतिहास, भारत में ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने

[ad_2]

ब्रिटेन छोड़कर मुस्लिम देश UAE जाकर बसेगा भारतीय मूल का ये अरबपति बिजनेसमैन, जानें क्यों?

[ad_1]

भारतीय मूल के इस्पात क्षेत्र के बड़े उद्योगपति लक्ष्मी एन मित्तल ने ब्रिटेन छोड़ने का फैसला किया है. वह यूनाइटेड किंगडम के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल हैं और उन्होंने ब्रिटेन छोड़ने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि वहां अमीरों पर 20 प्रतिशत तक टैक्स बढ़ाया जा सकता है. लेबर पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार देश के सुपर रिच उद्योगपतियों पर टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव ला सकती है.

लक्ष्मी एन मित्तल अब तक ब्रिटेन में रह रहे हैं और वहां के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में नियमित रूप से शामिल हैं. ‘द संडे टाइम्स’ के अनुसार, लक्ष्मी एन मित्तल अब दुबई जाने पर विचार कर रहे हैं.  रिपोर्ट के अनुसार ‘आर्सेलरमित्तल स्टीलवर्क्स’ के संस्थापक लक्ष्मी एन मित्तल की 2025 में अनुमानित संपत्ति 15.4 अरब पाउंड है और वह ब्रिटेन के आठवें सबसे अमीर आदमी हैं.

‘द संडे टाइम्स’ ने  लक्ष्मी एन मित्तल के करीबी सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया कि चांसलर राहेल रीव्स की ओर से बुधवार (26 नवंबर, 2025) को पेश किए जाने वाले बहुप्रतीक्षित बजट से पहले वह ब्रिटेन छोड़ने वाले नवीनतम अरबपति बन गए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार चांसलर राहेल रीव्स की ओर से पेश किए जाने वाले इस प्रस्ताव में अमीरों पर 20 प्रतिशत तक टैक्स बढ़ाया जा सकता है. अखबार ने दावा किया कि  लक्ष्मी एन मित्तल के पास पहले से ही दुबई में एक हवेली है और उन्होंने अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में पास के नाइया द्वीप पर एक आकर्षक विकास परियोजना में जमीन के बड़े हिस्से खरीद लिए हैं. लक्ष्मी एन मित्तल का जन्म राजस्थान में हुआ था, लेकिन 1995 में उनका परिवार लंदन शिफ्ट हो गया. उनके यहां केनसिंगटन पैलेस गार्डन में कई आलीशान घर हैं, जिनमें संगमरमर से बना ‘ताज मित्तल’ भी शामिल है.

लक्ष्मी एन मित्तल से पहले टेक एंतरप्रेन्योर हरमन नरूला और रिवॉल्ट के को-फाउंडर निक स्तोरोंस्की भी टैक्स से बचने के लिए यूएई शिफ्ट हो गए हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि लेबर सरकार का यह फैसला यूके में उद्योगपतियों के इन्वेस्टमेंट को भी प्रभावति कर सकता है. उनका कहना है कि यह उद्योगपतियों के लिए बड़ी चिंता का विषय है, जिन्होंने कड़ी मेहनत करके यहां संपत्तियां बनाई हैं. लक्ष्मी एन मित्तल की आर्सेलरमित्तल में 38 प्रतिशत की हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत 23.35 बिलियन पाउंड है और वह लंबे समय से लेबर पार्टी के प्रमुख डॉनर भी हैं. 

[ad_2]

लैपटॉप में Virus का बड़ा खतरा! ये 4 छुपे संकेत दिखते ही समझ लीजिए शुरू हो चुका है अटैक, बचने के लिए तुरंत करें ये काम

[ad_1]

सबसे पहले ध्यान देने वाली चीज़ है आपका सिस्टम बिना किसी तकनीकी समस्या के अचानक क्रैश होने लग जाए. वायरस और मैलवेयर सिस्टम फाइल्स के साथ छेड़छाड़ करते हैं जिससे लैपटॉप बार-बार फ्रीज होने लगता है और ऐप्स भी खुलने से इनकार करने लगते हैं. यह अक्सर उस शुरुआती चरण का संकेत होता है जब वायरस सिस्टम पर पूरी तरह कब्ज़ा जमाने की कोशिश में होता है.

कई बार पॉप-अप विज्ञापन भी बिना इंटरनेट कनेक्शन के स्क्रीन पर उभरने लगते हैं. यह साफ इशारा होता है कि कोई अनचाहा कोड आपके सिस्टम में एक्टिव है. ऐसे पॉप-अप पर क्लिक करने से आपकी निजी फाइलें खतरे में पड़ सकती हैं और डेटा चोरी भी हो सकता है.

इसके अलावा अगर एकदम से सिस्टम स्लो हो जाए, फाइल्स को खोलने में वक्त लगे या प्रोसेसर और RAM बिना किसी भारी काम के भी 70-80% तक भर जाए, तो इसे हल्के में न लें. सिस्टम की परफॉर्मेंस में गिरावट वायरस या मैलवेयर गतिविधि का सबसे आम लक्षण है.

फाइलों के नाम खुद-ब-खुद बदलने लगें, महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट गायब होने लगें या फिर लैपटॉप में अजीब से फोल्डर और आइकन नजर आएं तो यह लगभग तय है कि सिस्टम को किसी दुर्भावनापूर्ण कोड ने प्रभावित किया है. ऐसी स्थिति में देरी करना आपके डेटा को पूरी तरह खतरे में डाल सकता है.

वायरस हटाने के लिए सबसे जरूरी कदम है एक भरोसेमंद एंटीवायरस इंस्टॉल करना. किसी भी नामी कंपनी का सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर खरीदकर पूरा सिस्टम स्कैन करें. स्कैन पूरा होने पर एंटीवायरस आपको प्रभावित फाइलों और वायरस को हटाने का विकल्प देगा.

बस निर्देशों को ध्यान से फॉलो करें. यदि समस्या को नजरअंदाज किया गया तो आपकी महत्वपूर्ण फाइलें स्थायी रूप से नष्ट हो सकती हैं इसलिए समय रहते कार्रवाई करना ही सबसे सुरक्षित कदम है.

बस निर्देशों को ध्यान से फॉलो करें. यदि समस्या को नजरअंदाज किया गया तो आपकी महत्वपूर्ण फाइलें स्थायी रूप से नष्ट हो सकती हैं इसलिए समय रहते कार्रवाई करना ही सबसे सुरक्षित कदम है.

Published at : 24 Nov 2025 02:32 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

[ad_2]