क्या Smart TV चुपके से सुन रहा है आपकी बातें? ये सेटिंग अभी बंद नहीं की तो पड़ सकता है पछताना
[ad_1]
‘तेजस्वी के लिए रास्ते बंद नहीं’, किसने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बिहार चुनाव के बाद सर्वे चौंकाने वाला
[ad_2]
[ad_1]
‘तेजस्वी के लिए रास्ते बंद नहीं’, किसने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बिहार चुनाव के बाद सर्वे चौंकाने वाला
[ad_2]
[ad_1]
हाल ही में हमने एक ख़ास बातचीत की, जो किसी आम Interview जैसी नहीं थी। इस बार चर्चा थी उस शख़्स की, जिन्हें लोग प्यार से Dharam Ji कहकर पुकारते हैं—Actor नहीं, बल्कि Acting के मसीहा।
बात शुरू हुई और कमरे में जैसे गर्मजोशी फैल गई। वह अपनी innocence, अपनी विनम्रता और अपने दिल के साफ़ शब्दों से हर किसी को जीत लेते थे। उन्होंने अपने शुरुआती डर, struggle और stardom की truth को honesty से साझा. उन्होंने बताया कि actor हर सांस और हर कर्म उसी desire की wish थी. बिना किसी Godfather के उन्होंने अपने बल पर Bollywood में जगह बनाई और फिर Romance, Action, Comedy—हर style में viewers का दिल जीता. Dharam Ji कहते कि “आज को जी लो, क्योंकि आज ही असली ख़ज़ाना है।” Movies, family और अपने fans के प्रति उनका प्यार उनके हर words में show होता था, जो उन्हें Cinema का सच्चा मसीहा बनाता है।
[ad_2]
[ad_1]
कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक भारतीय नागरिक को नाबालिग लड़कियों के उत्पीड़न के मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाते हुए देश से तत्काल निष्कासन का आदेश दिया है. 51 वर्षीय जगजीत सिंह जुलाई में 6 महीने के विज़िटर वीजा पर कनाडा पहुंचे थे. उनका उद्देश्य अपने नवजात पोते से मिलना था, लेकिन कुछ ही दिनों में उनपर गंभीर आरोप लग गए. सार्निया इलाके के एक हाई स्कूल के बाहर लगातार उनकी मौजूदगी देखी गई.
शिकायतों के मुताबिक 8 से 11 सितंबर के बीच वे वहां आने वाली टीनएज छात्राओं से बातचीत करने, अनचाहे तौर पर उनकी तस्वीरें लेने और शराब और ड्रग्स से जुड़ी अनुचित बातें करने की कोशिश करते थे. आरोप लगाने वाली छात्रा ने बताया कि सिंह ने उसके करीब आने की कोशिश की, जिससे उसे घबराहट महसूस हुई और वह तुरंत हट गई. जगजीत सिंह हर दिन स्कूल के बाहर दिखते रहे, जिसके बाद पुलिस ने 16 सितंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनपर यौन उत्पीड़न के साथ आपराधिक उत्पीड़न के आरोप लगाए.
गिरफ्तारी, जमानत और अदालत में पूरी कार्रवाई
पहली गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत मिल गई, लेकिन उसी दिन एक और शिकायत दर्ज होते ही दोबारा गिरफ्तारी हुई. अगली सुनवाई से पहले उन्हें वाइलिग्वल उपलब्ध न होने के कारण एक पूरी रात हिरासत में रहना पड़ा. 19 सितंबर को अदालत में पेशी के दौरान सिंह ने यौन उत्पीड़न के आरोप से इनकार किया, हालांकि आपराधिक उत्पीड़न के आरोप को उन्होंने स्वीकार कर लिया. अदालत ने अपने निर्णय में कहा कि हाई स्कूल परिसर में उनका कोई औचित्य नहीं था और नाबालिग लड़कियों से संपर्क करने का उनका प्रयास गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है.
न्यायमूर्ति क्रिस्टा लिन लेस्ज़िंस्की ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि समाज में इस तरह के व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं है और यह पूरी तरह अस्वीकार्य है. सिंह के वकील ने अदालत को बताया कि वे दिसंबर के अंत में भारत लौटने वाले थे, लेकिन अदालत ने इसे अपराध की गंभीरता के मुकाबले अपर्याप्त माना.
अदालत का फैसला
कनाडाई अदालत ने सिंह को तुरंत निर्वासित किए जाने का आदेश दिया और भविष्य में कनाडा में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया. साथ ही उन्हें तीन साल की परिवीक्षा दी गई, जिसके तहत कड़े निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा. अदालत ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी 16 वर्ष से कम आयु की लड़की से संपर्क नहीं कर सकते और न ही किसी स्कूल, पार्क, खेल मैदान, समुदाय केंद्र या पूल के आसपास जा सकते हैं. हाई स्कूल परिसर से जुड़े किसी भी स्टाफ या छात्र से संपर्क पर पूरी पाबंदी रहेगी.
केवल अपने नवजात पोते के साथ रहने की छूट दी गई है, क्योंकि वह परिवारिक मुलाकात का उद्देश्य लेकर कनाडा आए थे. अदालत ने कहा कि नाबालिगों की सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे मामलों में कोई नरमी नहीं बरती जा सकती. इस फैसले के साथ कनाडाई न्याय प्रणाली ने यह संदेश दिया है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े अपराधों में शून्य सहिष्णुता की नीति लागू रहेगी.
[ad_2]
[ad_1]
लाल रंग की अलग अलग महिमा है. कभी यह रक्षा सूत्र के रूप में तो कभी यह पताका में प्रयोग किया जाता है. लाल रंग के बिना जीवन भी बेरंग हो जाता है. यह प्रेम, आकर्षण का भी प्रतीक है. इसी लाल रंग की आभा को अपने में समेटे हुए है माणिक्य रत्न. यह रत्न हमेशा से प्रेम का प्रतीक रहा है.
माणिक्य एक ऐसा रत्न है जिसकी खूबसूरती मन को मोह लेती है. इसका लाल रंग बिल्कुल प्राकृतिक होता है. यह रंग ‘कोरंडम’ नामक खनिज में मौजूद क्रोमियम और पोटैशियम के कारण बनता है. यही तत्व माणिक्य को उसका अलग पहचान देता है.
माणिक्य को ‘रत्नों का राजा’ ही कहा जाता है. खनन में इसका मिलना बहुत मुश्किल होता है. यह 15–16 साल में एक बार ही खनन में मिलता है. वैदिक ज्योतिष में यह सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है, जिसे सृष्टि का राजा कहा गया है.
रत्नशास्त्र में मान्यता है कि माणिक्य प्रेम संबंधों में को और मजबूत करता है. एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ाता है. मान्यता है कि अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो लाल माणिक्य जड़ित अंगूठी जीवनभर के लिए यादगार उपहार बन सकती है.
ज्योतिषशास्त्र में मान्यता है कि माणिक्य पहनने से जीवन में एकाग्रता बनी रहती है. इससे निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व शक्ति बढ़ती है. यह मन में आत्मविश्वास जगाता है. तनाव को कम करता है.
मान्यता है कि अगर आप शादी की 40वीं सालगिरह मनाने जा रहे हैं तो माणिक्य जड़ित अंगूठी उपहार में दिया जाता है. यह प्यार और निष्ठा का प्रतीक है. यह दंपत्ति के बीच संबंधों को मजबूत करता है.
Published at : 24 Nov 2025 04:35 PM (IST)
[ad_2]
[ad_1]
हाल ही में एनसीबी ने दिल्ली में एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो व्हाट्सऐप और जंगी ऐप के जरिए अपना नेटवर्क चला रहा था. जांच एजेंसी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम शेन है और वह अमरोहा जिले का रहने वाला है. शेन ने पूछताछ में बताया कि उसे व्हाट्सऐप और शेन ऐप के जरिए आदेश मिलते थे और वह उसके हिसाब से ड्रग्स का नेटवर्क चला रहा था. बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब जंगी ऐप का नाम किसी गैर-कानूनी काम में आया है. कई अवैध गतिविधियों में इसका इस्तेमाल होता आया है. आइए इस ऐप के बारे में जानते हैं.
अपराधों के लिए क्यों होता है जंगी जैसी ऐप्स का इस्तेमाल?
देश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां नशा तस्कर, आतंकवादी और अपराधी बातचीत के लिए जंगी और इस जैसी कई ऐप्स यूज कर रहे हैं. सरकार ने सुरक्षा चिंताओं के आधार पर इन ऐप्स पर बैन भी लगाया था. अपराधों में इन ऐप्स को इसलिए यूज किया जाता है क्योंकि इन पर हो रही बातचीत किसी सेंट्रलाइज्ड सर्वर पर स्टोर नहीं होती. इस कारण जांच एजेंसियों के लिए चैट को रिकवर कर पाना लगभग असंभव हो जाता है. साथ ही इन ऐप्स पर रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर या ईमेल की जरूरत नहीं होती. इससे भी अपराधियों को फायदा मिलता है और उन्हें ट्रैस कर पाना मुश्किल हो जाता है. ये ऐप्स डेटा स्टोर नहीं करती है और मैसेज भी पढ़ते ही अपने आप डिलीट हो जाते हैं. ऐसे में जांच एजेंसियों के हाथ कोई सबूत नहीं लगता.
पहले भी रही है विवादों में
जंगी ऐप पिछले साल दिसंबर में विवादों में आई थी. उस समय तीन आतंकवादी पंजाब की पुलिस चौकी पर हमला कर फरार हुए थे. जांच के दौरान पुलिस को जंगी ऐप पर इनका एक वीडियो मिला था. इसकी मदद से पुलिस ने करीब 800 किलोमीटर दूर इन आतंकियों को एनकाउंटर कर ढेर कर दिया था. ये अपनी बातचीत के लिए जंगी ऐप का यूज कर रहे थे.
ये भी पढ़ें-
यहां 16 साल के कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, अगले साल से लागू हो जाएगा नियम
[ad_2]
[ad_1]
बॉलीवुड के He Man Actor धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 8 दिसंबर 1935 को लुधियाना, पंजाब के नसराली गांव में जन्मे धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। 1960 में फिल्म “दिल भी तेरा हम भी तेरे” से अपने Career की शुरुआत करने वाले धर्मेंद्र ने 300 से अधिक Film में काम किया। Veeru के किरदार से उन्हें खास पहचान मिली और 60 से 80 के दशक तक उन्होंने hit फिल्में जैसे आंखें, शोले, दोस्त, चुपके-चुपके और हथियार दीं। धर्मेंद्र केवल एक Actor ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणा और Bollywood के Handsome हीरो माने जाते थे। 90 के दशक में उन्होंनेCharacter Roles में भी अपनी छाप छोड़ी, जैसे प्यार किया तो डरना क्या?, जॉनी गद्दार, यमला पगला दीवाना और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी। Politics में भी कदम रखने वाले धर्मेंद्र को 2012 में Padma Bhusan Award से सम्मानित किया गया। अपने आखिरी दिनों में उन्होंने Farm House में समय बिताया और सोशल मीडिया पर प्रेरक वीडियो साझा किए। शायरी और Excercise उनके शौक थे। धर्मेंद्र का योगदान और उनकी अदाकारी हमेशा Bollywood और दर्शकों के दिलों में जीवित रहेगा
[ad_2]
[ad_1]
सोशल मीडिया का जमाना है, जहां हर दिन कोई न कोई ऐसा नजारा सामने आ ही जाता है जो लोगों की नजरें खींच लेता है. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने भक्तों से लेकर आम लोगों तक सबको चौंका दिया है. वीडियो में प्रेमानंद महाराज को एक बिल्कुल अलग अंदाज में देखा जा रहा है. एक दम देसी स्टाइल में, बुलेट मोटरसाइकिल पर आराम से बैठे हुए, जैसे किसी राजा को उसकी सवारी पर बिठाकर निकाला जा रहा हो. आश्रम का माहौल, भक्तों की भीड़ और बीच में डुगडुग करती क्लासिक बुलेट. वीडियो देखकर भक्तों और यूजर्स में खुशी की लहर है कि प्रेमानंद महाराज अब स्वस्थ दिखाई दे रहे हैं और बाइक की सवारी कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों की उत्सुकता और जिज्ञासा दोनों को बढ़ा रहा है. वीडियो में प्रेमानंद महाराज बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठे दिखाई देते हैं और पास ही खड़े सेवादार उन्हें आश्रम की ओर लेकर रवाना करने की तैयारी में जुटे हैं. सबसे ध्यान खींचने वाली बात यह है कि बाइक महाराज खुद नहीं चला रहे, बल्कि आगे बैठे एक सेवादार मोटरसाइकिल को स्टार्ट करके उसे आगे बढ़ाते हैं, जबकि प्रेमानंद महाराज आराम से पीछे बैठकर यात्रा का आनंद लेते दिख रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और लोग इसे महाराज का सरल और सहज स्वभाव बता रहे हैं. खबर सोशल मीडिया दावों के आधार पर लिखी गई है.
कितना अद्भुत और प्यारा दृश्य है- दिन बन गया
पूज्य प्रेमानंद जी महाराज बुलेट पर आश्रम जाते हुए
ऐसा लग रहा है — मानो जैसे स्वयं बजरंगबली
अपने कंधे पर प्रभु श्री राम को लेकर चल रहे हैराधे राधे – जय श्री राम !! pic.twitter.com/ksMUsCqAY2
— Hardik Bhavsar (@Bitt2DA) November 24, 2025
यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो
वीडियो को @Bitt2DA नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…प्रेमानंद महाराज को देखकर आनंद आ गया. एक और यूजर ने लिखा…भगवान सलामत रखे महाराज को. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बुलेट भी आज धन्य हो गई.
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे
[ad_1]
एम्स कल्याणी ने सीनियर रेजिडेंट के 172 पदों पर भर्ती का शानदार मौका खोल दिया है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं यह मौका खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो मेडिकल फील्ड में बेहतर करियर बनाना चाहते हैं और एम्स जैसी बड़ी संस्था में काम करने का सपना रखते हैं इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2025 रखी गई है और उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा जो 26 और 27 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे इसमें आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करना जरूरी है.
किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती में कुल 172 पदों पर नियुक्तियां होंगी जिनमें सबसे ज्यादा पद सीनियर रेजिडेंट के हैं इसके अलावा कुछ पद सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के लिए भी रखे गए हैं दोनों ही पदों के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है.
जरूरी शैक्षणिक योग्यता
सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी या एमएस या डीएनबी की डिग्री होनी चाहिए वहीं सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास एमएससी एम बायोटेक पीएचडी या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए साथ ही इन डिग्री को संबंधित विषय में पास किया होना जरूरी है.
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा इंटरव्यू दो दिनों तक चलेगा जिसमें उम्मीदवारों को अपनी डिग्री प्रमाण पत्र अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू स्थल की जानकारी ईमेल या नोटिफिकेशन के जरिए दी जाएगी किसी भी उम्मीदवार को हार्ड कॉपी भेजने की जरूरत नहीं है.
कब करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले से शुरू हो चुकी है और 15 दिसंबर 2025 की सुबह 10 बजे तक फॉर्म भरे जा सकते हैं इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे इसलिए उम्मीदवारों को आखिरी तारीख का इंतजार न करते हुए तुरंत आवेदन करना चाहिए.
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एम्स कल्याणी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जायें जहां भर्ती का लिंक उपलब्ध है उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज जैसे स्कैन फोटो हस्ताक्षर डिग्री प्रमाण पत्र और फीस रसीद पहले से तैयार रखनी होगी फॉर्म भरने के बाद उसे सबमिट कर दें और कॉपी सुरक्षित रख लें.
यह भी पढ़ें – जस्टिस सूर्यकांत बने देश के मुख्य न्यायाधीश, 8वें पे कमीशन के बाद कितनी बढ़ेगी CJI की सैलरी?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
[ad_1]
भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे 35-28 से हराकर महिला कबड्डी वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. यह फाइनल ढाका में खेला गया और टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है. भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाया और अपराजित रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची थी. भारत ने सेमीफाइनल में ईरान को 33-21 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.
दूसरी ओर चीनी ताइपे भी बिना कोई मैच हारे फाइनल में आई थी, जिसने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 25-18 से हराया था. प्रो कबड्डी लीग में पुनेरी पलटन के कोच और पूर्व भारतीय कप्तान अजय ठाकुर ने भी टीम इंडिया की तारीफ की. वहीं हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह ने भी टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला कबड्डी टीम को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई देते हुए कहा, “कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 जीतकर पूरे देश का मान बढ़ाने के लिए हमारी महिला कबड्डी टीम को बधाई. खिलाड़ियों ने अद्भुत धैर्य, प्रतिभा और समर्पण का परिचय दिया है. यह जीत अनगिनत युवाओं को कबड्डी के खेल में आगे बढ़ने, बड़े सपने देखने और बड़े लक्ष्य देखने के लिए प्रेरित करेगी.”
Congratulations to our Indian Women’s Kabaddi Team for making the nation proud by winning the Kabaddi World Cup 2025! They have showcased outstanding grit, skills and dedication. Their victory will inspire countless youngsters to pursue Kabaddi, dream bigger and aim higher. pic.twitter.com/XRM8J2I2h0
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2025
महिला कबड्डी बहुत तेजी से विश्व में पहचान बना रही है. इस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कुल 11 देशों ने भाग लिया था, लेकिन सभी को पछाड़ते हुए भारत ने बाजी मारी है.
यह भी पढ़ें:
IPL 2026 की नीलामी में इन 7 खिलाड़ियों का बिकना मुश्किल, ऑस्ट्रेलिया का पावर हिटर भी रह सकता है अनसोल्ड
[ad_2]
[ad_1]
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4’ ने 21 नवंबर को रिलीज के बाद से हर दिन खूब नोट कमाए. लेकिन ये सिलसिला पहले वीकेंड के खत्म होते ही खत्म हो गया.
फिल्म आज से वीकडेज में एंट्री कर चुकी है और फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकडे़ भी सामने आ चुके हैं तो चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई की है.
‘मस्ती 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.75 करोड़ रुपये बटोरे. दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई 2.75 करोड़ रही. वहीं संडे की छुट्टी का फायदा फिल्म को तीसरे दिन मिला और ये बढ़कर 3 करोड़ हो गया.
अब आज फिल्म अपने चौथे दिन के लिए कमा रही है और 10:05 बजे तक फिल्म का कलेक्शन 1.27 करोड़ ही हो पाया है. टोटल कलेक्शन की बात करें तो ये 9.77 करोड़ हो चुका है. बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक आज का डेटा अभी फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.
‘मस्ती 4’ का बजट और वर्ल्डवाइ़ड कलेक्शन
फिल्म का बजट कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 40 करोड़ रुपये है. और सैक्निल्क के मुताबिक इसने वर्ल्डवाइड 11 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. यानी फिल्म अपने बजट का सिर्फ एक चौथाई से थोड़ा ज्यादा ही निकाल पाई है.
‘मस्ती 4’ को हिट होने के लिए कितना कमाना होगा?
फिल्म के हिट होने की सीधी परिभाषा देखें तो जब फिल्म की कमाई उसके बजट के दोगुने के आसपास पहुंच जाती है तो उसे हिट माना जाता है. फिल्म अभी इस आंकड़े से बहुत दूर है. फिल्म को हिट होने के लिए करीब 80 करोड़ रुपये कमाने होंगे.
‘तेरे इश्क में’ बनेगी ‘मस्ती 4’ की राह का रोड़ा?
28 नवंबर को धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ रिलीज हो रही है, जिसका बज भी ठीकठाक बना हुआ है. ऐसे में शुक्रवार तक ही फिल्म के पास समय है. वरना धनुष की फिल्म के आने के बाद ‘मस्ती 4’ के कलेक्शन पर नेगेटिव असर पड़ सकता है.
[ad_2]