क्या आप जानते हैं अभिनेता धर्मेंद्र ने कहां तक पढ़ाई की थी? जानें गांव के स्कूल से बॉलीवुड तक का सफर
[ad_1]

बीते हफ्ते धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. लेकिन आज उनका निधन हो गया.

धर्मेंद्र का बचपन पंजाब के छोटे से गांव सहनेवाल में बीता उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सहनेवाल से की थी कभी वही मिट्टी से सने मैदान और स्कूल की दीवारें थीं जहां से उनके सपनों ने उड़ान भरी थी.

स्कूल की पढ़ाई के बाद धर्मेंद्र ने रामगढ़िया कॉलेज, फगवाड़ा पंजाब से इंटरमीडिएट किया वह पढ़ाई में ठीक-ठाक थे लेकिन फिल्मों और अभिनय के प्रति उनका झुकाव बचपन से ही था कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने तय कर लिया था कि एक दिन फिल्मी दुनिया में नाम कमाना है.

1960 के दशक में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा उनकी पहली फिल्म थी ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ और यहीं से उनकी असली यात्रा शुरू हुई धीरे-धीरे वह सादगी से स्टारडम तक का सफर तय करते गए.

‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘चुपके चुपके’, ‘धर्मवीर’, ‘बेताब’ इन फिल्मों ने धर्मेंद्र जी को बॉलीवुड का सबसे बड़ा नाम बना दिया उनकी अभिनय शैली और सच्चाई भरा अंदाज़ हर किरदार में झलकता था.

धर्मेंद्र ने अपनी बॉडी, एक्शन और सादगी से 70 के दशक में नया ट्रेंड सेट किया फैंस ने उन्हें प्यार से “हीमैन ऑफ बॉलीवुड” कहा उन्होंने साबित किया कि गांव के स्कूल से निकला एक लड़का भी पूरी दुनिया का दिल जीत सकता है.

2023 में धर्मेंद्र ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में फिर दिखे और उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ दिसंबर 2025 में आने वाली थी धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि मेहनत, सादगी और सपनों का प्रतीक थे.
Published at : 24 Nov 2025 01:33 PM (IST)
शिक्षा फोटो गैलरी
[ad_2]

