अनिल कपूर ने ‘लम्हे’ के 34 साल पूरे होने पर की खास पोस्ट, फैंस से की अपील

[ad_1]


बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘लम्हे’ को आज रिलीज हुए 34 साल पूरे हो गए. फिल्म के प्रति अपने जज्बातों को बयां करते हुए एक्टर ने यह भी बताया कि उनके सबसे बड़े आलोचक को भी यह फिल्म पसंद है.

22 नवंबर 1991 को रिलीज हुई यह फिल्म आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है. फिल्म के 34 साल पूरे होने पर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीरों का कोलाज पोस्ट किया और फिल्म के साथ उन्हें इतना प्यार देने के लिए फैंस का आभार भी व्यक्त किया.

अनिल कपूर ने लिखा
अनिल ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “लम्हे के 34 साल और दर्शकों का प्यार अभी भी बरस रहा है! यहां तक कि फराह, जो आमतौर पर मेरी सबसे बड़ी क्रिटिक होती हैं, उन्होंने भी मेरे काम की तारीफ की और वह देखकर काफी हैरान थीं. लोग मैसेज कर रहे हैं कि फिल्म आज भी पुरानी नहीं लगती. इतना प्यार मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है.”

उन्होंने फैंस से अपील की, “अगर आपने अभी तक यह बेहतरीन फिल्म नहीं देखी है तो ‘लम्हे’ अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है, आपको जरूर देखनी चाहिए.”


यश चोपड़ा के बैनर तले बनी ‘लम्हे’ उस जमाने की सबसे बोल्ड और अलग फिल्मों में से एक थी. फिल्म में अनिल कपूर ने विरेन का किरदार निभाया था, जबकि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने दोहरी भूमिका निभाई थी. उनके किरदार का नाम पल्लवी और पूजा रहता है. दोनों की एक्टिंग को आज भी सराहा जाता है. साथ ही फिल्म में वहीदा रहमान, इला अरूण और अनुपम खेर जैसे कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं.

अनिल कपूर ने 'लम्हे' के 34 साल पूरे होने पर की खास पोस्ट, फैंस से की अपील

क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी पर नजर डालें तो राजस्थान की रेत और महलों के बीच रहने वाला वीरेन (अनिल कपूर) बचपन से ही पल्लवी (श्रीदेवी) से प्यार करता है. लेकिन उसे कह नहीं पाता है. पल्लवी की शादी कहीं और हो जाती है. शादी के कुछ समय बाद ही एक कार एक्सीडेंट में पल्लवी और उसके पति दोनों की जान चली जाती है.

उनकी छोटी-सी बेटी पूजा अकेली बच जाती है. कई साल बीत जाते हैं और कहानी नए मोड़ पर आ जाती है. पूजा में पल्लवी की छवि नजर आती है. पूजा को वीरेन से प्यार हो जाता है लेकिन वीरेन उससे दूर भागता है और कहानी खूबसूरती के साथ आगे बढ़ती है.



[ad_2]

शुभमन गिल का द. अफ्रीका वनडे सीरीज से बाहर रहना तय, कप्तान बनने की रेस में ऋषभ पंत अकेले नहीं

[ad_1]


भारत के नए कप्तान शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहेंगे. वह कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में चोटिल हुए थे. इसके बाद गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए थे. अब खबर है कि शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर रहेंगे. इस बीच दिलचस्प खबर यह आई है कि इस सीरीज में ऋषभ पंत कप्तान बनने की रेस में अकेले नहीं हैं. ताजा खबर सभी को हैरान करने वाली है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी कप्तान बनने की रेस में शामिल हैं. 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होगी. रिपोर्ट में बताया गया है कि शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की आगामी वनडे सीरीज से भी बाहर रहेंगे. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के सूत्रों से हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गिल की गर्दन की चोट के सही होने में लंबा समय लगने की उम्मीद है.

शुभमन गिल का टी20 सीरीज भी खेलना मुश्किल, मुंबई में चल रहा है इलाज

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल के नाम पर कप्तानी के लिये विचार किया जा सकता है जबकि सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा भी टीम में हैं. गिल के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 दिसंबर से शुरू होने वाली आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी खेलने की संभावना कम ही है.

बीसीसीआई के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार गिल की चोट सिर्फ गर्दन की ऐंठन नहीं है. उन्हें आराम की जरूरत होगी और भारतीय टीम प्रबंधन उनकी वापसी के लिये हड़बड़ी नहीं करेगा. गिल इस समय मुंबई में हैं, जहां उनके एमआरआई समेत बाकी टेस्ट हो रहे हैं. पता चला है कि गिल ने मुंबई के रीढ़ की हड्डी के विशेषज्ञ डा. अभय नेने से परामर्श लिया है और चिकित्सा रिपोर्ट की जांच को मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को फॉरवर्ड किया है.

[ad_2]

चौंकाने वाला खुलासा! AI को ट्रेन करने के लिए Google कर रहा आपकी Gmail का इस्तेमाल? जानिए क्या ह

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Google AI: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज़ है कि Google चुपचाप आपकी Gmail पढ़कर अपने Gemini AI मॉडल को ट्रेन कर रहा है. कई वायरल पोस्ट दावा कर रहे हैं कि आपकी ईमेल, अटैचमेंट और चैट को AI के ब्रेनपावर के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है और इसीलिए Google ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किए हैं. कुछ पोस्ट तो लोगों को Gmail के smart features बंद करने की सलाह भी दे रहे हैं. हालांकि, Google का कहना है कि ये सब पूरी तरह गलत है.

The Verge से बातचीत में Google की प्रवक्ता Jenny Thomson ने साफ कहा “ये सभी दावे भ्रामक हैं. हमने किसी का सेटिंग नहीं बदला है, Gmail के स्मार्ट फीचर्स कई सालों से मौजूद हैं और हम Gmail की सामग्री का उपयोग Gemini AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए नहीं करते.” इसके बावजूद, कई यूज़र्स घबरा कर अपने Gmail की सेटिंग्स चेक करने लगे हैं.

असली कन्फ्यूजन कहां से शुरू हुई?

गलतफहमी जनवरी में आए एक अपडेट के बाद बढ़ी. Google ने एक नया विकल्प दिया था जिसमें यूजर अलग-अलग ऐप्स के स्मार्ट फीचर्स को अलग से नियंत्रित कर सकते थे. यानी आप चाहें तो Gmail, Calendar या Docs में स्मार्ट फीचर्स बंद कर सकते हैं लेकिन Maps या Wallet में उन्हें चालू रख सकते हैं.

लेकिन रिपोर्ट के अनुसार कुछ यूज़र्स की सेटिंग अपने आप रीसेट हो गईं और जिन फीचर्स को उन्होंने पहले बंद किया था, वे दोबारा ऑन पाए गए. यह तकनीकी गड़बड़ी कितनी बड़ी थी, यह स्पष्ट नहीं, मगर इससे लोगों का शक बढ़ गया.

Gmail के ये स्मार्ट फीचर्स सिर्फ स्पेल चेक ही नहीं करते बल्कि फ्लाइट टिकट ऑटोमेटिक कैलेंडर में जोड़ना, ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैकिंग, ईमेल का ऑटो-सम्मरी, जरूरी रिमाइंडर जैसी सुविधाएं भी देते हैं. इन्हें ऑन करने पर आपको बताया जाता है कि आपका Workspace डेटा सिर्फ आपके अनुभव को व्यक्तिगत बनाने के लिए इस्तेमाल होता है. Google का कहना है कि इसका AI ट्रेनिंग से कोई संबंध नहीं.

Google का दावा

Google बार-बार यही दोहरा रहा है कि Gmail का कंटेंट Gemini 3 या किसी भी AI मॉडल को ट्रेन करने में नहीं जाता. आपकी ईमेल सिर्फ आपके लिए बेहतर सुझाव, रिमाइंडर और सुधार देने में मदद करती है AI मॉडल ट्रेनिंग में नहीं.

यह विवाद ऐसे समय में उठा है जब Google का नया और शक्तिशाली Gemini 3 AI मॉडल सुर्खियों में है. Google के CEO सुंदर पिचाई ने बताया कि यह मॉडल इंसानी अंदाज़ में जानकारी समझ सकता है, जटिल डेटा को परत-दर-परत तोड़ सकता है, लंबी बातचीत का संदर्भ पकड़ने में पहले से कहीं बेहतर है. Gemini 3 हाथ से लिखे नोट्स, रिसर्च पेपर, वीडियो लेक्चर, रेसिपी लगभग हर तरह का डेटा प्रोसेस कर सकता है.

क्या आपकी Gmail सुरक्षित है?

कंपनी का साफ कहना है“न तो आपकी ईमेल पढ़कर AI ट्रेन होता है और न ही किसी सेटिंग को चुपचाप बदला गया है.” हालांकि AI और प्राइवेसी को लेकर बढ़ती चिंता स्वाभाविक है, इसलिए अपने Gmail की सेटिंग्स देख लेना बुरा विचार नहीं. यह आपको बताएगा कि आपके डेटा का इस्तेमाल कैसे हो रहा है और कौन आपकी ईमेल वास्तव में पढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें:

24 घंटे में तैयार होगा पूरा घर! स्पाइडर रोबोट ने कर दिखाया कमाल, इंसानों की नौकरी पर मंडरा गया खतरा



[ad_2]

काली साड़ी और गौरा हुस्न! हसीना ने डीजे की धुन पर किया जबरा डांस- इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा

[ad_1]


सोशल मीडिया इन दिनों किसी जंग से कम नहीं है जहां हर पल कोई न कोई वीडियो सुर्खियां बटोर रहा होता है. लेकिन हाल ही में सामने आया एक वीडियो इंटरनेट पर ऐसे छा गया है जैसे रातों-रात कोई सुपरस्टार बन जाए. वीडियो में एक लड़की काली साड़ी और स्लीवलैस ब्लाउज पहनकर डांस करती दिख रही है. डीजे की तेज धुन, कैमरे पर खतरनाक फेशियल एक्सप्रेशन्स और परफॉर्मेंस में आया दम इन सबने मिलकर इस वीडियो को सोशल मीडिया का नया सेंसेशन बना दिया है.

काली साड़ी पहन बिहारी लड़की ने किया जोरदार डांस

वीडियो में लड़की का कॉन्फिडेंस ऐसा है कि देखने वाला खुद को स्क्रीन से अलग ही नहीं कर पा रहा. लोग कह रहे हैं कि उसके एक्सप्रेशन्स में इतनी शार्पनेस है कि कई प्रोफेशनल आर्टिस्ट भी पीछे छूट जाएं. हल्की रोशनी, काली साड़ी की चमक और उसकी एनर्जी इन तीनों ने मिलकर वीडियो को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है. वीडियो पहली बार किसी लोकल इवेंट के मंच से रिकॉर्ड हुआ बताया जा रहा है. कोई कह रहा है ये डांस फंक्शन का है, तो कोई इसे शादी के प्रोग्राम का बता रहा है. लेकिन असली मजा तो उन्हीं कमेंट्स में है जहां लोग मजाकिया अंदाज में अपनी राय दे रहे हैं.

दिवाने हुए लोग, पूछने लगे इंस्टाग्राम का एड्रेस!

वीडियो में दिख रहा है कि लड़की कैसे काली साड़ी पहनकर दुनिया से बेखबर होकर अपनी ही धुन में डांस कर रही है. डांस करते हुए उसके चेहरे के एक्सप्रेशन्स और अदाओं ने लोगों को दिवाना बना दिया है. हर और केवल काली साड़ी वाली लड़की की ही चर्चा हो रही है और लोगों की जुबान पर केवल एक ही बात है कि भाई कोई तो इस हसीना की इंस्टाग्राम आईडी बता दो.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे

यूजर्स ने कमेंट्स की ला दी बाढ़

वीडियो को @Mahtab_Siddiqu1 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वीडियो देखकर मजा आ गया. एक और यूजर ने लिखा…भोजपुरी गाने की बात ही कुछ और है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…काली साड़ी में डांस ने और ज्यादा गर्दा उड़ा दिया है.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो


जी-20 शिखर सम्मेलन: PM मोदी ने 6 नए इनिशिएटिव का दुनिया को दिया फॉर्मूला, बताया कैसे होगा विकास

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

जोहान्सबर्ग में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल विकास के लिए 6 नए इनिशिएटिव का प्रस्ताव रखा. इनमें वैश्विक पारंपरिक ज्ञान भंडार की स्थापना, अफ्रीका स्किल मल्टीप्लायर पहल, ग्लोबल हेल्थकेयर रिस्पांस टीम, नशीली दवाओं और आतंकवाद के गठजोड़ का मुकाबला करने की पहल, ओपन सेटेलाइट डेटा पार्टनरशिप और महत्वपूर्ण खनिज परिसंचरण पहल शामिल है.

विकास पर आयोजित पहले सत्र में पीएम मोदी ने कहा कि इन पहलों से सर्वांगीण विकास हासिल करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि भारत के सभ्यतागत मूल्य आगे बढ़ने का रास्ता बनाते हैं. उन्होंने कहा कि जी-20 वैश्विक पारंपरिक ज्ञान भंडार और पारंपरिक ज्ञान का दस्तावेजीकरण करेगा, जो टिकाऊ जीवन के मॉडलों को प्रदर्शित करता है और ये भी सुनिश्चित करेगा कि इसे भावी पीढ़ियों तक पहुंचाया जाए.

दक्षिण अफ्रीका की 3 दिवसीय यात्रा पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन में कहा कि इस संबंध में भारत का इतिहास समृद्ध है. इससे हमें अपने सामूहिक ज्ञान को अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. दक्षिण अफ्रीका की 3 दिवसीय यात्रा पर आए पीएम मोदी ने कहा कि अफ्रीका का विकास वैश्विक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है और भारत हमेशा इस महाद्वीप के साथ एकजुटता से खड़ा रहा है. 

ग्लोबल हेल्थकेयर रिस्पांस टीम 
पीएम मोदी ने जी-20 ग्लोबल हेल्थकेयर रिस्पांस टीम की स्थापना का भी प्रस्ताव रखा, जो हेल्थ इमरजेंसी के दौरान मजबूती से काम करेगी. उन्होंने कहा, “जब हम स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने के लिए मिलकर काम करते हैं, तो हम और भी मज़बूत होते हैं. हमारा प्रयास साथी जी-20 देशों से प्रशिक्षित चिकित्सा विशेषज्ञों की टीमें तैयार करना होना चाहिए, जो किसी भी वैश्विक स्वास्थ्य संकट या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में तुरंत तैनाती के लिए तैयार हों.

ड्रग-आतंकवाद गठजोड़ का मुकाबला 
इसके अलावा उन्होंने नशीले पदार्थों की तस्करी की चुनौती से निपटने और फेंटेनाइल जैसे ड्रग्स को रोकने के लिए ड्रग-आतंकवाद गठजोड़ का मुकाबला करने के लिए जी-20 पहल का भी सुझाव दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस पहल के तहत, हम वित्त, शासन और सुरक्षा से जुड़े कई उपाय एक साथ कर सकते हैं. तभी ड्रग-आतंकवाद की अर्थव्यवस्था को कमज़ोर किया जा सकता है.

ओपन सेटेलाइट डेटा पार्टनरशिप 
ओपन सेटेलाइट डेटा पार्टनरशिप का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जी-20 अंतरिक्ष एजेंसियों के सैटेलाइट डेटा को विकासशील देशों को कृषि और मत्स्य पालन तथा आपदा प्रबंधन जैसी गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है. प्रधानमंत्री मोदी ने शहरी खनन, सेकेंड-लाइफ बैटरी परियोजनाओं और अन्य नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण खनिज परिपत्र पहल का भी प्रस्ताव रखा. 

ये भी पढ़ें

कर्नाटक में मचे सियासी बवाल के बीच CM सिद्धारमैया ने खरगे से की मुलाकात, कहा- फैसला सभी को मानना होगा

[ad_2]

मांगलिक दोष से क्या सच में शादी में आती हैं बाधाएं? जानिए डर का असली ज्योतिष रहस्य और समाधान!

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Manglik Dosh: तुम मांगलिक हो? आगे चलकर शादी में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. हर किसी ने इस डर के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या ये सच में इतनी बड़ी समस्या है? चलिए जानते हैं इसके पीछे का असली राज क्या है?

मांगलिक दोष का मतलब, जब मंगल ग्रह आपकी कुंडली के पहले, दूसरे, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें घर में विराजमान हो, तो उसे मांगलिक दोष कहते हैं. शादी में बाधाएं, गुस्सा ज्यादा आना और रिश्तों में तनाव की स्थिति को लोग मांगलिक दोष से जोड़ते हैं. 

मंगल आग जैसा ग्रह

आज के समय में लोगों के बीच मंगल का आतंक इसलिए ज्यादा है, क्योंकि यह एक आग जैसा ग्रह है, जो क्रोध का कारक है. मंगल ग्रह को लेकर एक रोचक तथ्य ये है कि, वैदिक शास्त्रों में मांगलिक दोष का जिक्र नहीं था, यह डर बाद में बना.

  • मौत का ड्रामा
  • मांगलिक = मृत्यु?

कुंडली का आठवां भाव मौत को दर्शाता है. काल पुरुष कुंडली में आठवां घर वृश्चिक है, जिसका स्वामी मंगल है. 

यही से मिथक बना मांगलिक से शादी करने से जान का खतरा बना रहता है. असल में यह पूरी तरह से एक अफवाह है!

शारीरिक ऊर्जा का रहस्य

लिबिडो का रहस्य

मांगलिक लोगों की शारीरिक और यौन ऊर्जा अधिक होती है. पुराने जमाने में न गर्भनिरोधक थे, न स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी उचित सुविधाएं और न ही यौन शिक्षा से जुड़ी संपूर्ण जानकारी का ज्ञान, जिस वजह से बार-बार गर्भावस्था में महिलाओं की सेहत बिगड़ जाती थी. यहीं से मांगलिक का भय और भी अधिक बढ़ गया.

दो मांगलिकों की शादी?

आज भी लोगों के बीच ये मान्यता है कि दो मांगलिकों की शादी करवा देने से मांगलिक दोष खत्म हो जाता है, जबकि ऐसा नहीं है. चाहे 36 गुण भी क्यों न मिल जाए, खुशहाल शादी की कोई गारंटी नहीं हैं. 

वैदिक ज्योतिष में मांगलिक होना सामान्य है. 12 में से 5 घर मांगलिक बनाते हैं. कहने का अर्थ करीब 50 फीसदी लोग मांगलिक हैं, आप अकेले नहीं हो. 

मांगलिक लोग महत्वाकांक्षी और भावुक, उच्च ऊर्जा और प्रेरणा से भरे व्यक्तित्व के होते हैं.

मांगलिक दोष को लेकर मानसिक अवरोध मत पैदा होने दो. अगर कोई आपको बार-बार कहे, तुम अभागे हो, तो तुम खुद इसपर विश्वास करने लगोगे.

मांगलिक होना ग्रहों की समस्या नहीं, बल्कि मानसिक अवरोध है. किसी पेड़ से शादी करने की जरूरत नहीं, पुरानी रीति रिवाजों की जरूरत नहीं है, बस अपनी ताकत और कमजोरियों को समझकर खुद पर काम करों.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

OpenAI-माइक्रोसॉफ्ट से कड़े कंपीटिशन के बीच स्टाफ को Google सीईओ सुंदर पिचाई ये कड़ी वॉर्निंग

[ad_1]


Sundar Pichai on OpenAI Competitions: दुनियाभर में एआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. बड़ी टेक कंपनियां न केवल एआई पर भारी निवेश कर रही हैं, बल्कि इसकी वजह से इस साल हजारों कर्मचारियों की छंटनी भी हुई है. ऐसे में अगले साल यानी 2026 में एआई की जबरदस्त प्रतिस्पर्धा और क्लाउड की बढ़ती मांग को देखते हुए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी है.

स्टाफ को पिचाई की चेतावनी

हाल में हुई एक ऑल-हैंड्स मीटिंग में पिचाई ने सभी कर्मचारियों से कहा कि वे सिर्फ कंपनी की ख्याति पर निर्भर नहीं रह सकते. इस प्रतिस्पर्धी दौर में आगे बढ़ने के लिए काफी मेहनत और नवाचार की जरूरत है. उन्होंने एआई पर किए जा रहे भारी निवेश को भी महत्वपूर्ण बताया.

सुंदर पिचाई ने कहा कि एआई प्रतिस्पर्धा के चलते वर्ष 2026 काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. इस दौरान दुनियाभर की कंपनियों द्वारा एआई में किए जा रहे बड़े निवेश और बाजार की प्रतिक्रियाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई. यह मुद्दा इस समय वॉल स्ट्रीट और सिलिकॉन वैली दोनों में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है.

एआई बबल पर सस्पेंस

पिचाई ने कहा कि एआई में लगातार बढ़ते निवेश और एआई बबल के फटने की संभावनाओं को लेकर बाजार में कई तरह की आशंकाएँ हैं. ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि यदि एआई बाजार अपेक्षा के अनुसार परिपक्व नहीं होता, तो लंबी अवधि में स्थिरता और लाभप्रदता कैसे सुनिश्चित की जाएगी.

एक आंतरिक बैठक के दौरान कर्मचारियों की ओर से पूछे गए प्रश्न को पढ़ते हुए उन्होंने कहा, “एआई में बड़े निवेश और एआई बबल फटने की चर्चाओं के बीच हम दीर्घकालिक स्थिरता और मुनाफ़े को कैसे बनाए रखेंगे?” पिचाई ने स्वीकार किया कि ऐसी चिंताएँ स्वाभाविक और व्यापक हैं, और कहा, “यह एक बेहद महत्वपूर्ण सवाल है. हाल ही में लोग इस पर काफी चर्चा कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: ‘एक या दो नहीं बल्कि 8 वॉर रोका’, टैरिफ पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा सनसनीखेज दावा

[ad_2]

ग्रैप-3 की वजह से क्या प्राइवेट कर्मचारियों को भी मिलेगा वर्क फ्रॉम होम? जान लें नियम

[ad_1]


दिल्ली-एनसीआर में हर सर्दियों की तरह इस साल भी हवा बेहद जहरीली होती जा रही है. नवंबर के आते-आते स्मॉग की मोटी परत शहर को ढक लेती है और सांस लेना मुश्किल हो जाता है. दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद जैसे शहरों में हवा की गुणवत्ता इतने खराब लेवल पर पहुंच गई है कि सरकार को एक बार फिर GRAP यानी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के कड़े नियम लागू करने पड़े हैं. 

कई इलाकों में AQI 400–450 तक चला गया, जो गंभीर श्रेणी माना जाता है. ऐसी स्थिति में न सिर्फ बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग बल्कि पूरी आबादी स्वास्थ्य जोखिम में आ जाती है. इसलिए आयोग ने सलाह दी है कि ग्रैप-III में कुछ नियम ग्रैप-IV जैसे ही सख्त किए जाएं, ताकि प्रदूषण को और बढ़ने से रोका जा सके. इसी के चलते अब सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल यह है कि क्या ग्रैप-3 लगने पर प्राइवेट ऑफिसों में भी वर्क फ्रॉम होम मिलेगा. 

GRAP क्या है?

GRAP यानी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान एक ऐसा सिस्टम है जिसे हवा की क्वालिटी के हिसाब से चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाता है. जैसे-जैसे AQI खराब होता जाता है, वैसे-वैसे नियम सख्त होते जाते हैं. GRAP में 4 स्टेज होती हैं. जिसमें स्टेज 1, खराब हवा, स्टेज 2 बहुत खराब हवा, स्टेज 3 गंभीर हवा, स्टेज 4 बेहद गंभीर या आपात स्तर. 

GRAP-3 में क्या होता है और क्या वर्क फ्रॉम होम मिलेगा?

जब हवा बहुत खराब से भी ज्यादा बिगड़कर Severe कैटेगरी में चली जाती है, तब GRAP-3 लागू होता है. इस बार स्थिति इतनी खराब है कि GRAP-3 में GRAP-4 के कुछ नियम भी जोड़ने की सलाह दी गई है. इनमें सबसे जरूरी नियम 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम की अनुमति है, जो प्राइवेट ऑफिस, NCR की राज्य सरकारें अपने-अपने क्षेत्रों में और प्राइवेट ऑफिसों में भी 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम लागू करने का फैसला कर सकती हैं. केंद्र सरकार चाहे तो अपने कर्मचारियों के लिए 50 प्रतिशत तक वर्क फ्रॉम होम लागू कर सकती है. GRAP-3 लागू होने पर प्राइवेट ऑफिस में भी वर्क फ्रॉम होम मिल सकता है, अगर राज्य सरकारें इसे लागू करने का फैसला लें. 

क्यों लिया जा रहा है यह फैसला?

हवा कई जगह 400 से 450 तक पहुंच चुकी है, जो बेहद खतरनाक स्तर है. गाजियाबाद के लोनी, दिल्ली के आनंद विहार, विवेक विहार, रोहिणी, वजीरपुर जैसे इलाकों में AQI रिकॉर्ड ऊंचा है. नोएडा के कई सेक्टरों में भी 430 से ऊपर AQI मापा गया.ऐसे में वर्क फ्रॉम होम रखने का मकसद है कि सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो, ताकि हवा में धुआं कम फैले और प्रदूषण स्तर नीचे आए. 

यह भी पढ़ें गृहमंत्री बनने के बाद कितनी हो गई सम्राट चौधरी की सैलरी, यह MLA की सैलरी से कितनी ज्यादा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

कभी टीवी का शाहरुख खान कहलाता था ये एक्टर, फिर घमंड ने बर्बाद किया करियर

[ad_1]

दरअसल हम बात कर रहे हैं 'ये हैं मोहब्बतें' फेम एक्टर करण पटेल की. जिनको टीवी की दुनिया का शाहरुख खान भी कहा जाता है. करण ने इस शो के अलावा 'कसम से', 'काव्यांजलि', 'कस्तूरी', 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' जैसे शो में काम किया.

दरअसल हम बात कर रहे हैं ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम एक्टर करण पटेल की. जिनको टीवी की दुनिया का शाहरुख खान भी कहा जाता है. करण ने इस शो के अलावा ‘कसम से’, ‘काव्यांजलि’, ‘कस्तूरी’, ‘नच बलिए’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे शो में काम किया.

कई साल टीवी पर नाम कमाने के बाद वो एक लैविश लाइफ के मालिक भी बन गए. एक वक्त था जब एक 'ये है मोहब्बतें' के एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपए की मोटी फीस लेते थे.

कई साल टीवी पर नाम कमाने के बाद वो एक लैविश लाइफ के मालिक भी बन गए. एक वक्त था जब एक ‘ये है मोहब्बतें’ के एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपए की मोटी फीस लेते थे.

इसके बाद करण ने 'कसौटी जिंदगी की 2' में एक एपिसोड के लिए 3 लाख रुपए वसूले थे. वहीं 'खतरों के खिलाड़ी 10' के उन्हें 5-6 लाख रुपये चार्ज किए थे.

इसके बाद करण ने ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में एक एपिसोड के लिए 3 लाख रुपए वसूले थे. वहीं ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ के उन्हें 5-6 लाख रुपये चार्ज किए थे.

कहा जाता है कि इसी की वजह से करण पटेल में घमंड आ गया था और वो खुद को टीवी का सुपरस्टार समझने लगे थे. सेट पर भी उनका व्यवहार अच्छा नहीं होता था. जिसके वजह से लोग उनके साथ काम करने में कतराने लगे.

कहा जाता है कि इसी की वजह से करण पटेल में घमंड आ गया था और वो खुद को टीवी का सुपरस्टार समझने लगे थे. सेट पर भी उनका व्यवहार अच्छा नहीं होता था. जिसके वजह से लोग उनके साथ काम करने में कतराने लगे.

फिर एक्टर को नशे की लत भी लग गई थी. ऐसे में उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स को ना भी कह दिय़ा. ये भी उनकी लिए एक बड़ी गलती साबित हुआ.

फिर एक्टर को नशे की लत भी लग गई थी. ऐसे में उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स को ना भी कह दिय़ा. ये भी उनकी लिए एक बड़ी गलती साबित हुआ.

वहीं करण को शराब के नशे में लिपटा देख. लोगों ने उन्हें काम देना बिल्कुल बंद कर दिया. अब एक्टर पिछले 6 साल से घर बैठे हैं. हालांकि अब कहा जा रहा है कि वो जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं.

वहीं करण को शराब के नशे में लिपटा देख. लोगों ने उन्हें काम देना बिल्कुल बंद कर दिया. अब एक्टर पिछले 6 साल से घर बैठे हैं. हालांकि अब कहा जा रहा है कि वो जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो करण पटेल ने एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी की है. दोनों अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो करण पटेल ने एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी की है. दोनों अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं.

Published at : 23 Nov 2025 01:52 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

Elon Musk का बड़ा दावा! ये टेक्नोलॉजी हर इंसान को बना देगी अमीर? गरीबी हमेशा के लिए हो जाएगी खत

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Elon Musk on AI: एलन मस्क हमेशा से भविष्य में एआई की बढ़ती भूमिका को लेकर आशावादी रहे हैं. इसी सोच को दोहराते हुए उन्होंने यूएस-सऊदी इन्वेस्टमेंट फोरम में एक ऐसा बयान दिया जिसने दुनिया का ध्यान फिर उनकी ओर खींच लिया. जहां आम लोग और विशेषज्ञ इस डर में हैं कि एआई और ह्यूमनॉइड रोबोट लाखों नौकरियां खत्म कर देंगे, वहीं मस्क का मानना है कि यही तकनीक हर इंसान को अमीर बना सकती है.

गरीबी खत्म करने का असली रास्ता है तकनीक

फोरम में मस्क ने कहा कि दुनिया को गरीबी मुक्त बनाने की अनगिनत कोशिशें हो चुकी हैं लेकिन इसका असली समाधान केवल तकनीक है. उनके अनुसार, एआई और ह्यूमनॉइड रोबोट ऐसी क्षमता रखते हैं कि भविष्य में गरीबी पूरी तरह मिट सकती है. उन्होंने यह भी साफ किया कि उनका यह बयान केवल टेस्ला के Optimus रोबोट को प्रमोट करने के लिए नहीं है क्योंकि उनका मानना है कि “टेस्ला अकेली कंपनी नहीं होगी जो दुनिया को अमीर बनाएगी.”

भविष्य में पैसे की जरूरत ही खत्म हो सकती है

मस्क का कहना है कि आने वाले समय में लोगों को पैसे की जरूरत ही नहीं रहेगी. उन्होंने बताया कि बिजली और भौतिक संसाधनों जैसी चीज़ों की सीमाएं तो रहेंगी लेकिन किसी समय मुद्रा अप्रासंगिक हो जाएगी.

उनका मानना है कि जैसे-जैसे एआई काम संभालता जाएगा इंसानों को रोज़मर्रा की कमाई के लिए नौकरी पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. लोग अपनी ऊर्जा जीवन की असली जरूरतों और पसंद के कामों में लगा सकेंगे जैसे खेती, बागवानी और अन्य रचनात्मक गतिविधियां.

पहले भी कर चुके हैं ऐसे दावे, लेकिन रोडमैप अभी भी गायब

यह पहली बार नहीं है जब मस्क ने ऐसा भविष्य दिखाया है. उन्होंने अक्सर कहा है कि एआई इंसानी जीवन को पूरी तरह बदल देगा. लेकिन सवाल अब भी वही है क्या यह सब सच में संभव होगा? क्योंकि आज तक न तो कोई स्पष्ट योजना सामने आई है और न ही मस्क ने बताया है कि दुनिया कैसे अमीर बनेगी या गरीबी कैसे खत्म होगी.

यह भी पढ़ें:

TECH EXPLAINED: क्या है AI और कैसे करता है काम? जानिए क्यों लाखों लोग इससे डरने लगे हैं? सच जानकर हैरान रह जाएंगे

[ad_2]