डेढ़ महीने पुरानी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, ‘मस्ती 4’-‘दे दे प्यार दे 2’ ने टेके घुटने

[ad_1]

सिनेमाघरों में इस वक्त कई बॉलीवुड, साउथ और रीजनल फिल्में लगी हैं. कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ल्ले से नोट छाप रही है, तो कोई फिल्म पाई-पाई के लिए जद्दोजहद कर रही है. वीकेंड पर अक्सर सभी फिल्मों के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिलता है. आइए जानते हैं इस संडे किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया है और कौन रेस में सबसे पीछे रह गया है.

‘मस्ती 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

  • एडल्ट-कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही ठीक-ठाक कमाई कर रही है.
  • सैकनिल्क की मानें तो 21 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 2.75 करोड़ रुपए कमाए थे.
  • दूसरे दिन भी ‘मस्ती 4’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.75 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया था.
  • तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़ों में फिल्म ने (शाम 7 बजे तक) 1.86 करोड़ रुपए की ही कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘मस्ती 4’ के तीन दिनों का कुल कलेक्शन 7.36 करोड़ रुपए हो गया है.

‘120 बहादुर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

  • फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ भी 21 नवंबर को ही थिएटर्स में रिलीज हुई थी.
  • फिल्म ने पहले दिन 2.25 करोड़ और दूसरे दिन 3.85 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.
  • ‘120 बहादुर’ तीसरे दिन भी (शाम 7 बजे तक) 2.99 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है.
  • अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 9.09 करोड़ रुपए हो गया है.

‘दे दे प्यार दे 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10

  • 14 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ 10 दिनों से थिएटर्स में लगी हुई है.
  • रकुलप्रीत सिंह और अजय देवगन की फिल्म ने 10वें दिन (शाम 7 बजे तक) 3.44 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

‘लालो – कृष्णा सदा सहायताते’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 45

  • लालो- कृष्णा सदा सहायताते गुजराती फिल्म है जो पिछले डेढ़ महीने से थिएटर्स में लगी है.
  • फिल्म ने 44 दिनों में 68.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया
  • वहीं आज 45वें दिन भी लालो- कृष्णा सदा सहायताते 3.34 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.
  • यानी लालो- कृष्णा सदा सहायताते ने ‘मस्ती 4’, ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘120 बहादुर’ से ज्यादा कलेक्शन किया है.

[ad_2]

केएल राहुल बने कप्तान, BCCI ने दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान

[ad_1]

केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. BCCI ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया है. शुभमन गिल गर्दन की चोट से रिकवर नहीं कर पाए हैं, इसलिए वो इस टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करने वाले रवींद्र जडेजा की 50-ओवर फॉर्मेट में वापसी हुई है.

ऋषभ पंत को भी टीम में मिली जगह 

इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान होंगे, लेकिन सभी रिपोर्ट्स फर्जी निकली हैं. चयन समिति ने केएल राहुल को तीन मैचों की इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी है. हालांकि, ऋषभ पंत भी 15 सदस्यीय टीम इंडिया का हिस्सा हैं.

सिराज और बुमराह को टीम में नहीं मिली जगह 

स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में रेस्ट दिया गया है. 15 सदस्यीय टीम में कप्तान केएल राहुल, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के रूप में 3 विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के रूप में स्पिन के तीन विकल्प हैं. वहीं मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को जगह नहीं मिली है. प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह के साथ नितीश कुमार रेड्डी के रूप में तेज गेंदबाजी के तीन ऑप्शन हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया- रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह.

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का शेड्यूल 

पहला वनडे मैच- 30 नवंबर- रांची 
दूसरा वनडे मैच- 3 दिसंबर- रायपुर
तीसरा वनडे मैच- 6 दिसंबर- विशाखापट्टनम

[ad_2]

गृह क्लेश से पाना चाहते हैं मुक्ति? जानें किस दिशा में लगाएं मोगरे का पौधा

[ad_1]

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ पौधों को लगाना बहुत शुभ माना गया है. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है. इन्हीं में मोगरे का पौधा एक ऐसा साधन है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहता है.

मोगरा एक ऐसा पौधा है, जिसके फूल की खुशबू बेहद मनमोहक होती है जो मन को सुकून देती है. वास्तु के अनुसार अगर आप मोगरे का पौधा सही दिशा में लगाते हैं तो इसकी सुगंध से आसपास की नकारात्मकता दूर होती है और घर का माहौल हल्का और सकारात्मक बनता है. वास्तु और ज्योतिष दोनों ही मोगरे को सौभाग्य बढ़ाने वाला पौधा मानते हैं.

मोगरा के सुगंधि पुष्पों को अगर आप गुरुवार और शुक्रवार के दिन पूजा में शामिल करते हैं, तो इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है. मोगरा का पौधा सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि ऊर्जा संतुलन का काम करता है. साथ ही, इससे आसपास का वातावरण भी शुद्ध होता है.

वस्तु और ज्योतिष के अनुसार मोगरे का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से माना जाता है. शुक्र प्रेम, आकर्षण और ऐश्वर्य का प्रतीक है, वहीं चंद्रमा मन और शांति से जुड़ा हुआ है. आमतौर पर यही वजह है कि इस पौधे की मौजूदगी से घर में प्रेम बढ़ता है और मन को भी राहत मिलती है.

वास्तुशास्त्र के अनुसार, मोगरे का पौधा सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी होता है. उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा को मोगरे के लिए सबसे शुभ माना जाता है. मान्यता है कि मोगरे के पौधे को सही दिशा में लगाने से मानसिक तनाव कम होता है और घर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहता है. साथ ही, ऐसा करने से आसपास का वातावरण खुशनुमा बनता है.

मोगरा के फूल की खुशबू मनमोहक और मन को सुकून देने वाली होती है. इसलिए मोगरे का पौधा घर में टॉयलेट या बाथरूम के पास लगाना अशुभ माना जाता है. ऐसे में आप इसे घर के  खिड़की के पास भी लगा सकते हैं. इसके अलावा, आप इसे घर के सामने या प्रवेश द्वार के पास भी लगा सकते हैं.

वस्तुशास्त्र के अनुसार मोगरे के पौधे को ऐसे स्थान पर रखें, जहां अंधेरा न रहता हो. खासतौर पर उस जगह की नियमित साफ-सफाई का भी ख्याल रखें. अगर मोगरे का पौधा सूख जाए, तो उसे घर से तुरंत हटा दें. क्योंकि इस तरह के पौधे घर में सकारात्मकता की जगह नकारात्मकता फैला सकता है.

Published at : 23 Nov 2025 06:45 PM (IST)

वास्तु शास्त्र फोटो गैलरी

[ad_2]

फिर बोलोगी पति झगड़ता है! महिला ने लाइक्स के लिए किया अश्लील डांस तो यूजर्स का फूटा गुस्सा

[ad_1]

लाइक्स और व्यूज के लिए लोग सोशल मीडिया पर क्या कुछ नहीं करते. कोई स्टंट करता है, कोई गोबर खाता है तो कई लोग नाले का पानी तक पी जाते हैं. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लाइक्स और व्यूज की परिभाषा नया मोड़ दे दिया है. जी हां, एक महिला अपने कमरे में रील बनाने और वायरल होने के लिए अश्लील डांस करती दिखाई दे रही है. वीडियो में महिला ने असहज कपड़े पहने हैं और वो बिंदास होकर डांस किए जा रही है जिसे देखकर यूजर्स का गुस्सा आसमान छू गया है.

महिला ने रील बनाने के लिए किया अश्लील डांस

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला बगैर प्लास्टर वाले छोटे से कमरे में अश्लील डांस करती दिखाई दे रही है. महिला ने कपड़े भी ऐसे पहने हैं जिसे देखकर कोई भी असहज हो जाएगा. लाइक्स और व्यूज के लिए किया गया ये डांस इंटरनेट यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है और हर कोई अब महिला को आढ़े हाथों अपने अपने हिसाब से ले रहा है.

इंटरनेट पर आग बबूला हो उठे नेटिजंस

वीडियो में दिख रहा है कि महिला अंदाज फिल्म के गाने “आएगा मजा अब बरसात का” पर एक दम फ्री हैंड डांस कर रहा है. चाल, लचक और रिदम महिला का एक दम काबिले तारीफ है लेकिन कपड़ों ने सोशल मीडिया को मायूस कर दिया है. लोगों का कहना है कि यह डांस अदब और तमीज के दायरे में भी हो सकता था लेकिन लाइक्स और व्यूज के चक्कर में लोग अलग ही लुक लेकर अपने फॉलोअर्स को लुभा रहे हैं. हालांकि वीडियो को लेकर किए गए दावे का न तो एबीपी लाइव समर्थन करता है और न ही विरोध. खबर केवल यूजर्स के रिएक्शन पर लिखी गई है.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो

यूजर्स बोले, अच्छा डांस करके भी पैसा कमाया जा सकता है

वीडियो को @ankitrawal5454 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इसके बाद ही तो पैसा आएगा. एक और यूजर ने लिखा…दीदी फिर बोलोगी कि पति झगड़ता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अच्छे कपड़े पहनकर भी डांस किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे

स्पैम पर Google का बड़ा वार! अब फोन खोलते ही आएगा अलर्ट, ठगी करने वालों की शामत

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Google New Tool: ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए Google एक नया सुरक्षा फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. कंपनी का कहना है कि जल्द ही ऐसे पॉप-अप अलर्ट दिखने लगेंगे जो उस समय यूजर को चेतावनी देंगे जब वह किसी कॉल पर हो, स्क्रीन शेयर कर रहा हो और उसी दौरान कोई फाइनेंशियल ऐप खुला हो. यह चेतावनी बताएगी कि कॉल संदिग्ध हो सकता है और एक टैप में कॉल व स्क्रीन शेयर दोनों बंद करने का विकल्प भी देगी.

Google Pay, Paytm और Navi पर शुरू हुआ पायलट टेस्ट

गूगल इस फीचर की शुरुआती टेस्टिंग Google Pay, Paytm और Navi जैसे ऐप्स पर कर रहा है. इन ऐप्स को लक्ष्य बनाकर होने वाली ठगी को देखते हुए कंपनी चाहती है कि यूज़र्स समय रहते खतरे को पहचान सकें और गलती से भी अपनी स्क्रीन किसी स्कैमर के साथ साझा न करें.

Pixel यूज़र्स के लिए रियल-टाइम स्कैम डिटेक्शन

कंपनी ने एक और फीचर की घोषणा की है जो Pixel फोन यूज़र्स को कॉल के दौरान रियल-टाइम में ठगी जैसी गतिविधियों के बारे में सचेत करेगा. खास बात यह है कि यह सिस्टम न तो कॉल रिकॉर्ड करेगा और न ही बातचीत को ट्रांसक्राइब करेगा. इसके अलावा यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है, केवल अनजान नंबर्स पर काम करता है और कॉल में मौजूद दोनों लोगों को एक बीप के जरिए सूचित भी करता है.

OTP की जगह आने वाली है नई SIM-आधारित वेरिफिकेशन तकनीक

Google एक और महत्वपूर्ण तकनीक पर काम कर रहा है ePNV (Enhanced Phone Number Verification). यह सिस्टम पारंपरिक SMS OTP की जगह सीधे SIM-आधारित ऑथेंटिकेशन देगा. भारत में इसे पार्टनर्स के साथ मिलकर टेस्ट किया जा रहा है ताकि डिजिटल लेनदेन और भी सुरक्षित हो सके.

भारत: AI सुरक्षा तकनीक का टेस्ट ग्राउंड

Google के प्राइवेसी, सेफ्टी और सिक्योरिटी के VP इवान कोटसोविनोस का कहना है कि भारत डिजिटल अर्थव्यवस्था के सबसे तेजी से बढ़ते बाज़ारों में से एक है, इसलिए कंपनी यहां ऐसी AI तकनीकें विकसित कर रही है जो फ्रॉड रोकने में मदद कर सकें. उनका कहना है कि जब सुरक्षा सिस्टम डिवाइस के भीतर ही चलते हैं तो ठगों के लिए यूज़र्स को निशाना बनाना और कठिन हो जाता है.

यह भी पढ़ें:

Jio, Airtel या Vi! कौन दे रहा है सबसे सस्ता प्लान? जवाब जानकर हैरान रह जाएंगे

[ad_2]

तीन साल बाद अचानक मालिक को मिला अपना खोया कुत्ता! वायरल वीडियो देख इंटरनेट ने बहाए आंसू

[ad_1]

दुनिया में इंसान और जानवर के रिश्ते को अक्सर शब्दों में बांधना मुश्किल होता है. वफादारी, भरोसा, लगाव और इंतजार… ये एहसास जब एक कुत्ता और उसके मालिक के बीच दिख जाए तो कहानी सिर्फ कहानी नहीं रहती, एक भावनात्मक सफर बन जाती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें लगभग तीन साल बाद एक कुत्ता अपने मालिक से मिलता है. दोनों की आंखों में चमक, शरीर में कंपकंपी और चेहरे पर ऐसी मुस्कान जो किसी भी दिल को पिघला दे. वीडियो देखने वाले भी खुद को रोक नहीं पा रहे हैं और कह रहे हैं कि असली प्यार अगर कहीं है तो इन दो आत्माओं के मिलन में है.

तीन साल बाद अपने कुत्ते से मिला मालिक!

जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी से आई यह कहानी दुनिया भर में लोगों के दिलों को छू रही है. कुत्ते का नाम जॉर्ज था और उसका मालिक था जियोर्गी बेरेजियानी. दोनों के बीच का रिश्ता बेहद गहरा था. लेकिन साल 2015 में जॉर्ज अचानक गायब हो गया. सड़कें छानी गईं, मोहल्ले खंगाले गए, लेकिन तीन साल तक जियोर्गी को अपने प्यारे साथी की कोई खबर नहीं मिली. उसने हार नहीं मानी. पूरे शहर में पोस्टर लगाए. लोगों से पूछताछ की. कभी किसी ने कहा कहीं दिखा था तो कभी किसी ने कहा नहीं पता. लेकिन जियोर्गी ने उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

यूं बदली किस्मत, सड़क पर सोता दिखा जॉर्ज

2018 में किस्मत ने करवट ली. त्बिलिसी ओपेरा हाउस में काम कर रहे कर्मचारियों ने एक भूरे रंग के कुत्ते को देखा जिसके कान में एनिमल कंट्रोल की वैक्सीनेशन टैग लगी थी. कुत्ता शांत था लेकिन उसकी आंखें किसी को ढूंढती हुई लग रही थीं. कर्मचारियों ने तुरंत तस्वीर लेकर शहर में पूछताछ शुरू की और आखिरकार संपर्क जियोर्गी तक पहुंचा. उन्होंने तस्वीर देखी और बिना एक पल गंवाए कहा “यह मेरा जॉर्ज है.”

गले लगकर खूब रोए मालिक और कुत्ता

जब जियोर्गी मौके पर पहुंचे तो जो दृश्य सामने आया उसने हर किसी को भावुक कर दिया. जैसे ही जॉर्ज ने अपनी पुराने मालिक की आवाज सुनी वह तेजी से उनकी तरफ दौड़ा. पूंछ हिलाते हुए उनकी टांगों से लिपट गया और फूट-फूटकर रोने लगा. जियोर्गी भी खुद को रोक नहीं पाए और सड़क के किनारे बैठकर अपने पुराने साथी को गले लगाते हुए आंसू बहाने लगे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि लाखों लोग इसे देख चुके हैं. हर कोई कह रहा है कि यह वीडियो इंसानियत को फिर से जगा देता है.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे

यूजर्स भी हुए भावुक

वीडियो को  brain.nourishmentt नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वीडियो देखकर आंसू नहीं रुक रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा…मेरे पास भी कुत्ता है, मुझे रोना आ गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मेरा कुत्ता मुझे 5 मिनट नहीं दिखता तो मेरा दिल जोर से धड़कने लगता है.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो

जामिया मिलिया इस्लामिया में स्किल-बेस्ड कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन, जानें कैसे करें आवेदन

[ad_1]

देश का प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिलिया इस्लामिया ने युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर अवेलेबल कराया है. विश्वविद्यालय के नवाचार एवं उद्यमिता केंद्र (CIE) ने इस  साल 42 शॉर्ट टर्म skill based कॉर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. ये कोर्स खास तौर पर उन छात्रों, नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और कामकाजी लोगों के लिए तैयार किए गए हैं जो अपने करियर में एक मजबूत स्किल-सेट तैयार करना चाहते हैं. जामिया का कहना है कि ये कार्यक्रम युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और व्यावहारिक जानकारी देने पर केंद्रित हैं, ताकि वे कम समय में किसी क्षेत्र में सटीक विशेषज्ञता हासिल कर सकें. 

इन पाठ्यक्रमों में डिजिटल मार्केटिंग, डेटा साइंस, पाइथन, एआई-एमएल, साइबर सुरक्षा, ग्राफिक डिजाइनिंग, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटीशियन ट्रेनिंग, बेकरी, कंप्यूटर हार्डवेयर, मोबाइल रिपेयरिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, SAP, AutoCAD सहित कई स्किल्स शामिल हैं. यूनिर्वसिटी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार लास्ट डेट 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में दिए गए QR कोड को स्कैन करके या दिए गए लिंक के माध्यम से सीधे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. सभी कोर्स जनवरी 2026 से शुरू होने की संभावना है, ताकि उम्मीदवारों को नए वर्ष की शुरुआत एक नई स्किल के साथ करने का मौका मिल सके. 

कौन-कौन से कोर्स अवेलेबल हैं?

जामिया सीआईई के तहत पेश ये कोर्स दो मोड में अवेलेबल हैं. जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन शामिल हैं. इनकी अवधि 3 महीने से 6 महीने तक है और फीस भी बेहद किफायती रखी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इसका फायदा उठा सकें.  जैसे डिजिटल और टेक्नोलॉजी कोर्सेज ऑनलाइन,  फूड, फैशन और क्रिएटिव कोर्स ऑफलाइन, टेक्निकल एवं इंडस्ट्रियल स्किल कोर्सेज,  प्रोफेशनल इंडस्ट्री कोर्सेज शामिल हैं. 

आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले यूनिवर्सिटी के तहत जारी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें. 

2. उसमें दिए गए QR कोड को मोबाइल से स्कैन करें या दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

3. खुलने वाले फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और अन्य आवश्यक जानकारी भरें. 

4. उस कोर्स का चयन करें जिसमें आप दाखिला लेना चाहते हैं. 

5. मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 

6. निर्धारित फीस को ऑनलाइन मोड में जमा करें.

7. आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट या स्क्रीनशॉट अपने पास सुरक्षित रखें. 

यह भी पढ़ें दिल्ली में नर्सरी एडमिशन डेट्स जारी, 4 दिसंबर सशुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

सर्दियों में ये 6 काम किए तो किडनी में नहीं बनेगा स्टोन, डॉक्टर भी देते हैं सलाह

[ad_1]

एक्सपर्ट बताते हैं कि ठंड लगने पर प्यास कम महसूस होती है, जबकि शरीर में पानी की कमी बनी रहती है. पसीना कम आता है, हवा शुष्क होती है और धीरे-धीरे पानी की कमी पेशाब को गाढ़ा कर देती है. यही स्थिति पथरी बनने का सबसे बड़ा कारण है. डॉक्टरों का कहना है कि कैल्शियम, ऑक्जेलेट और यूरिक एसिड जैसे तत्व जब ज्यादा जमा होते हैं, तो पथरी का निर्माण तेज हो जाता है.

मुंबई के एक यूरिनरोग एक्सपर्ट डॉ. भाविन पटेल ने TOI से बताया कि सर्दी में लोग अनजाने में कम पानी पीते हैं और यही स्थिति किडनी स्टोन की घटनाओं को बढ़ाती है. उन्होंने बताया कि ज्यादा नमक, रेड मीट, प्रोसेस्ड खाना और तली हुई चीजें भी पथरी बनने का खतरा बढ़ाती हैं. जिन लोगों को पहले पथरी रह चुकी है, मोटापा है, डायबिटीज है या यूरिक एसिड बढ़ा रहता है, उनमें सर्दियों में खतरा और बढ़ जाता है.

साइंटफिक रिसर्च भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि ठंड के मौसम में पथरी के मामले बढ़ जाते हैं. कई स्टडी में पाया गया है कि सर्दियों में लोग कम पानी पीते हैं, जिससे लंबे समय तक हल्की डिहाइड्रेशन बनी रहती है. 2014 के एक स्टडी में यह भी सामने आया कि ठंडे मौसम में पथरी के केस मौसमी पैटर्न में बढ़ते हैं. दूसरी शोधों में पाया गया कि ज्यादा नमक और ज्यादा प्रोटीन वाली डाइट भी पथरी को बढ़ावा देती है, खासकर तब जब पानी कम लिया जा रहा हो.

किडनी स्टोन के लक्षण अक्सर अचानक शुरू होते हैं. पीठ, पेट या कमर में तेज चुभन जैसा दर्द, पेशाब करते समय जलन, बदबूदार या गाढ़ा पेशाब, उलटी जैसा महसूस होना या बार-बार पेशाब लगना, ये सभी चेतावनी के संकेत हैं. अगर दर्द के साथ पेशाब में खून दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि पथरी कहीं डक्ट्स  को ब्लॉक भी कर सकती है.

छोटी पथरी कई बार पानी ज्यादा पीने से अपने आप निकल सकती है, लेकिन बड़ी पथरी के लिए इलाज जरूरी होता है. डॉक्टर आवश्यकता के अनुसार शॉक वेव, लेजर या एंडोस्कोपिक प्रक्रिया से पथरी को तोड़कर निकालते हैं. जितनी जल्दी निदान होता है, उतनी जल्दी आराम मिलता है.

सर्दियों में पथरी से बचने के लिए डॉक्टर कुछ सरल लेकिन प्रभावी सलाह देते हैं. दिन में 10 से 12 गिलास पानी जरूर पिएं, चाहें प्यास न लगे. नमक कम करें और पैकेट वाली चीज़ें कम खाएं. नींबू, संतरा जैसे खट्टे फलों में मौजूद साइट्रेट पथरी बनने से रोकने में मदद करता है. रोज थोड़ी-बहुत शारीरिक गतिविधि भी किडनी को स्वस्थ रखती है.

कुल मिलाकर सर्दियों में किडनी स्टोन का खतरा बिना शोर किए बढ़ता है. पानी पीने में लापरवाही, भोजन में नमक की मात्रा ज्यादा होना और ठंड की वजह से शरीर की सक्रियता कम होना पथरी बनने की स्थितियों को बढ़ाते हैं.

Published at : 23 Nov 2025 03:32 PM (IST)

हेल्थ फोटो गैलरी

[ad_2]

वित्त मंत्रालय कर रहा सरकारी बीमा कंपनियों के मर्जर पर विचार, जानें क्या है ये सुपर प्लान

[ad_1]

Insurance Companies Merger Plan: वित्त मंत्रालय तीन सरकारी सामान्य बीमा कंपनियों को एकल इकाई में विलय करने के प्रारंभिक प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, क्योंकि इन कंपनियों की वित्तीय स्थिति में पिछले कुछ समय में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव का उद्देश्य इन कंपनियों में बेहतर दक्षता, कम लागत और अधिक पैमाना सुनिश्चित करना है.

तीन कंपनियों में सरकार का निवेश

ओरिएंटल इंश्योरेंस, नेशनल इंश्योरेंस और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस में सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 से 2021-22 के बीच कुल 17,450 करोड़ रुपये का निवेश किया था, ताकि इन्हें वित्तीय संकट से बाहर निकाला जा सके.

वित्त वर्ष 2018-19 के बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इन तीनों कंपनियों को एक इकाई में विलय करने की घोषणा की थी. लेकिन जुलाई 2020 में सरकार ने इस योजना को स्थगित कर दिया और इसके बजाय तीनों कंपनियों में 12,450 करोड़ रुपये की पूंजी डालने को मंजूरी दी.

अब फिर शुरू हुई समीक्षा

सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में तीनों कंपनियों की वित्तीय स्थिति में सुधार के बाद, वित्त मंत्रालय उनके संभावित विलय की प्रारंभिक समीक्षा कर रहा है. उद्देश्य है—इनकी कार्यक्षमता बढ़ाना और परिचालन को और अधिक मजबूत बनाना.

निजीकरण की योजना पर भी विचार

इसके साथ ही, सूत्रों के मुताबिक सरकार द्वारा घोषित एक सामान्य बीमा कंपनी के निजीकरण के प्रस्ताव पर भी चर्चा जारी है. हालांकि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और विभिन्न विकल्पों का मूल्यांकन किया जा रहा है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 के बजट में दो सरकारी बैंकों और एक सामान्य बीमा कंपनी के निजीकरण सहित व्यापक निजीकरण कार्यक्रम की घोषणा की थी. इसके बाद अगस्त 2021 में संसद ने सामान्य बीमा कारोबार (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक 2021 पारित किया, जिसने सरकारी सामान्य बीमा कंपनियों के निजीकरण का रास्ता साफ कर दिया.

ये भी पढ़ें: OpenAI-माइक्रोसॉफ्ट से कड़े कंपीटिशन के बीच स्टाफ को Google सीईओ सुंदर पिचाई ये कड़ी वॉर्निंग

[ad_2]

अमेरिका के उपराष्ट्रपति की पत्नी ने शादी में तनाव की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

[ad_1]

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस का जवाब सुर्खियों में बना हुआ है. उन्होंने ऑनलाइन गॉसिप का जवाब दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर उनकी शादी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें उनके हाथ में अंगूठी नहीं थी. तस्वीरें इंटरनेट पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फैलीं हैं. इस पर अलग-अलग थ्योरी देखने को मिली. कुछ लोगों ने इसे मैरिड लाइफ में तनाव माना, तो दूसरों ने मजाक में कहा कि उपराष्ट्रपति शायद आज रात सोफे पर सोएंगे. 

अब उषा वेंस के प्रवक्ता का बयान आया है, इसमें उन्होंने बताया, “तीन बच्चों की मां उषा अपना दिन बहुत सारे बर्तन धोने और बहुत सारे बच्चों को नहलाने और कभी-कभी अपनी अंगूठी भूल जाने में बीताती हैं.”

कैसे शुरु हुईं शादी में तनाव की अफवाहें
दरअसल, जब तस्वीरें अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फैलीं, तो कपल को लेकर अलग-अलग थ्योरी आने लगी. यह फोटो 19 नवंबर को नॉर्थ कैरोलिना के कैंप में लेजेयून में उनकी विजिट के दौरान ली थी. जहां उनके साथ देश की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी साथ थीं. इसमें उनके कुछ क्लॉज अप शॉट फोटो लिए गए, जो वायरल हो गए. इसमें उनके हाथ में अंगूठी नजर नहीं आई, जिसके बाद से उषा और जेडी की शादीशुदा जिंदगी में तनाव की थ्योरी चल पड़ी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.  

पब्लिक स्क्रूटनी का सामना कर रहा कपल
यह कपल पिछले कुछ महीनों से पब्लिक स्क्रूटनी का सामना भी कर रहा है. मसले की शुरुआत वाइस प्रेसीडेंट के एरिका को गले लगाने के फुटेज से भी शुरू हुई थी. दरअसल, एरिका कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की पत्नी रह चुकी हैं. एरिका ने पिछले महीने यूनिवर्सिटी ऑफ मिसिसिपी में वेंस को इंट्रोड्यूस किया था. 

इसमें उन्होंने कहा था, “कोई भी मेरे पति (किर्क) की जगह नहीं ले सकता. मुझे वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस में अपने पति जैसी कुछ बातें दिखती हैं.  इसीलिए मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि आज रात उनका परिचय करवा पा रही हूं.”

उनकी ये बातें और दोनों के गले मिलने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं. अफवाहों को हवा तब भी मिली, जब वेंस ने एक जनसभा में कहा कि उनकी पत्नी हिंदू हैं, और वो कुछ महीनों में कैथोलिक धर्म को अपना लेंगी. 

दरअसल, उषा और जेडी वेंस येल लॉ स्कूल में मिले थे. 2014 में उन्होंने शादी कर ली थी. उनके तीन बच्चे हैं. इनमें 8 साल के इवान, 5 साल के विवेक और 3 साल की मिराबेल हैं. 

[ad_2]