फाइनल में बांग्लादेश के सामने पाकिस्तान ढेर, बने सिर्फ 125 रन, BAN के पास चैंपियन बनने का मौका

[ad_1]


एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के फाइनल में पाकिस्तान A टीम सिर्फ 125 रन बना पाई है. बांग्लादेश A के खिलाफ खिताबी भिड़ंत में पाकिस्तान के सिर्फ 3 बल्लेबाज रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा छू सके. बांग्लादेश के रिपोन मोंडल ने कहर बरपाते हुए 3 विकेट झटके. ये वही गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के सुपर ओवर में गेंदबाजी की थी. दूसरी ओर रकीबुल हुसैन ने भी पाकिस्तान के स्कोरबोर्ड पर ब्रेक लगाए रखी और 2 विकेट भी लिए.

फाइनल मैच की पहली गेंद पर विकेट

इस फाइनल मैच की पहली ही गेंद पर यासिर अली रन आउट हो गए थे. उसके 6 गेंद बाद ही मोहम्मद फैक भी बिना खाता खोले आउट हो गए, देखते ही देखते पाकिस्तान ने 2 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए. भारत के खिलाफ जिस माज सदाकत ने 79 रनों की पारी खेली थी, उन्होंने थोड़ी देर एक छोर संभाले रखा और 23 रनों की पारी खेली. मगर दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे.

देखते ही देखते 50 के स्कोर तक पहुंचने से पहले ही पाकिस्तान के 4 विकेट गिर चुके थे. अराफत मिन्हास ने 25 रन और साद मसूद ने 38 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान के बाकी 8 बल्लेबाज रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके.

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 5 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. दूसरी ओर बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में भारत को सुपर ओवर में हराकर फाइनल में प्रवेश पाया था.

फाइनल में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा विकेट रिपोन मोंडल ने लिए, उन्होंने पाकिस्तान के 3 बल्लेबाजों को आउट किया. रकीबुल हसन ने 2 विकेट लिए. वहीं एमएम महरूब, जीशान आलम और अब्दुल सकलैन ने एक-एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें:

‘गुवाहाटी टेस्ट हारा भारत तो गंभीर नहीं रहेंगे कोच’, ABP को दिए इंटरव्यू में बासित अली का बड़ा दावा

19 दिन में भारत दूसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन, 7 विकेट से जीता टी20 वर्ल्ड कप फाइनल

[ad_2]

BGMI 4.1 के नए अपडेट में मिले नए हथियार, लूट ट्रक और पेंगुइन टाउन! पूरी लिस्ट देखकर दंग रह जाएं

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

BGMI 4.1 Update: BGMI ने 2024 के आखिर में अपने 4.1 अपडेट के साथ गेमप्ले को और भी रोमांचक बना दिया है. नवंबर की शुरुआत में आए विंटर थीम अपडेट को अब नए फीचर्स, हथियार बैलेंसिंग, मैप एडजस्टमेंट और इवेंट्स के साथ और भी बेहतर किया गया है. Frosty Funland, Metro Royale की वापसी और भारत-एक्सक्लूसिव Anamika NPC के बाद अब गेम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं.

लूट ट्रक, मैप चेंज और हथियारों में सुधार

सबसे बड़ा बदलाव है नया Roaming Loot Truck. यह अब एक ही जगह खड़ा रहने की बजाय मैप पर घूमता रहेगा. इसे गिराने पर खिलाड़ियों को हाई-टियर लूट मिलेगी जिससे मैच में जोखिम और इनाम दोनों बढ़ जाएंगे.

Erangel में नया Hotspot: The Boatyard

Rozhok और Ruins के बीच का पुराना गाँव अब एक नए POI Boatyard में बदल गया है. यहां मिलने वाली Wild Berries तुरंत हेल्थ और एनर्जी भर देती हैं जिससे शुरुआती फाइट्स में बढ़त मिल सकती है.

फेयर बैटल्स के लिए हथियारों में ट्यूनिंग

Krafton ने कुछ हथियारों की क्षमताओं में छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं AR और Shotguns की डैमेज थोड़ी कम की गई है ताकि कई स्थितियों में बैलेंस बना रहे. Sniper Rifles की फायर रेट बढ़ाई गई है जिससे लंबी दूरी की लड़ाई और तेज होगी. बुलेट की स्पीड लंबी दूरी पर थोड़ी कम होगी ताकि स्किल-बेस्ड शॉट्स का महत्व बढ़े. नया Hipfire Crosshair भी सेटिंग्स में जोड़ा गया है.

Penguin Town, Anamika NPC और Metro Royale की वापसी

Erangel में नया Penguin Town जोड़ा गया है जहां मिनी इवेंट्स, फोटो स्पॉट और Glacier Animal Marks से मिलने वाले रिवॉर्ड्स मौजूद हैं. यहां खिलाड़ी को मिलते हैं नए मजेदार आइटम्स.

  • Magic Ice Skates
  • Ice-round Kar-98K
  • Salted Fish Launcher
  • Swordfish Syringe
  • 4-सीटर Penguin Snowmobile

सबसे खास है नया मिथिकल पेंगुइन साथी POWNIN जो टेलीपोर्ट कर सकता है, शूरिकेन फेंक सकता है खुद को ठीक कर सकता है और टीम को सप्लाई भी दे सकता है.

Anamika – भारत के लिए खास Haunted Bride

Erangel और HUB में दिखने वाली यह डरावनी NPC हर घंटे रिफ्रेश होती है. इसे हराने पर मिलते हैं एक्सक्लूसिव हॉरर स्किन्स, लूट और अपग्रेडेबल हथियार. Metro Royale मोड वापस आ चुका है जिसमें AI दुश्मन, Elite बॉसेस, चैप्टर रिवॉर्ड्स, सीजनल ट्रैक और नए माइलस्टोन जोड़े गए हैं.

यह भी पढ़ें:

TECH EXPLAINED: क्या है AI और कैसे करता है काम? जानिए क्यों लाखों लोग इससे डरने लगे हैं? सच जानकर हैरान रह जाएंगे

[ad_2]

नेत्यनाहू से मिले मंत्री पीयूष गोयल; FTA को लेकर आया बड़ा अपडेट

[ad_1]


तीन दिन के सफल दौरे पर इजरायल पहुंचे केंद्रीय कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने रविवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य नेताओं से मुलाकात की. उन्होंने नेतन्याहू को प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनाएं दी. पीयूष गोयल ने वहां के मंत्री बरकत मीर से भी मुलाकात की. 

एक्स पर किए पोस्ट में गोयल ने बताया कि उन्होंने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस पर साइन किया है. इससे दोनों देशों के बीच ट्रेड, इन्वेस्टमेंट और टेक्नोलॉजी ऑपरेशन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. साथ ही इजरायल के साथ हाई टेक ताकत को भारत के स्केल और टैलेंट के साथ इकोनॉमिक और स्ट्रेटेजिक रणनीति के तहत  जोड़ने के लिए नेतन्याहू से सलाह मांगी है. साथ ही भारत से मध्य पूर्व और इजरायल होते हुए यूरोप तक आर्थिक गलियारे को आगे बढ़ाने जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई. 

मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की शुभकामनाएं इजरायल के प्रधानमंत्री नेत्यनाहू को दीं. मंत्री नीर बरकत के साथ अपनी बातचीत और मेरे साथ आए 60 से ज्यादा सदस्यों वाले भारतीय बिजनेस डेलीगेशन के साथ हुए बिजनेस फोरम और CEOs फोरम के सफल आयोजन के बारे में उन्हें अपडेट किया. FTA बातचीत शुरू करने के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस पर साइन करने पर जोर दिया, जिससे व्यापार, निवेश और टेक्नोलॉजी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा. इजरायल की हाई-टेक ताकत को भारत के स्केल और टैलेंट के साथ मिलाकर हमारी इनोवेशन पार्टनरशिप को मजबूत करने पर चर्चा की. कृषि, पानी, रक्षा, विज्ञान, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्रों में द्विपक्षीय आर्थिक और रणनीतिक जुड़ाव को गहरा करने के लिए उनका मार्गदर्शन लिया.”

क्यों खास थी यह मुलाकात
यह मुलाकात भारत और इजरायल के बीच इकोनॉमिक, टेक्नोलॉजिकल और रणनीतिक क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर जोर देती है. इससे आने वाले सालों में दोनों देशों के बीच नए रास्ते खुलेंगे. इस दौरे में मंत्री पीयूष गोयल ने कई हाई लेवल की मीटिंग की है. इसमें एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और ट्रेड जैसे अहम बनियादी मुद्दे पर सफलता मिली है. 

21 नवंबर को पीयूष गोयल ने कृषि के क्षेत्र के सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इजरायल के एग्रीकल्चर और फूड सिक्योरिटी मिनिस्र एवी डिचर से मुलाकात की थी. जिसमें खेती को लेकर भविष्य के रोडमैप पर अच्छी खासी चर्चा की गई. इसके अलावा 20 नवंबर को उन्होंने मंत्री बरकत मीर से मुलाकात कर अपने इस आधिकारिक दौरे की शुरुआत की थी. दोनों के बीच कई बाइलेटरल मुद्दे और व्यापार सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई है.  को लेकर चर्चा हुई है. 



[ad_2]

Video: कार के दरवाजे से टकराकर ट्रक के नीचे आया शख्स, फिर हुआ चमत्कार… हैरान कर देगा वीडियो

[ad_1]


Road Accident Viral Video: कभी-कभी सड़क पर पल भर में ऐसी घटना हो जाती है जिसे देखने वाला भी सन्न रह जाए. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही खौफनाक दृश्य देखने को मिल रहा है. वीडियो में दिखता है कि सड़क पर जा रहा एक बाइक सवार अचानक कार के दरवाजा खुलते ही टकरा जाता है और गिरते ही सीधे सामने से आ रहे ट्रक के पहियों के पास जा पहुंचता है. एक सेकंड देर होती तो नतीजा बेहद डरावना हो सकता था. यह हादसा पास के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब लोग इसे देखकर हैरान रह गए हैं.

वीडियो देखकर लोगों की थमी सांसें

वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार आराम से सड़क पर जा रहा था. तभी सड़क किनारे खड़ी एक कार का दरवाजा अचानक खुल गया. बाइक सवार इतनी तेजी से दरवाजे से टकराया कि वह संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिरते ही सीधे ट्रक के सामने आ गया. यह दृश्य इतना खतरनाक था कि देखने वालों की सांसें रुक गईं.

हादसे में बाल-बाल बची बाइक सवार की जान

सौभाग्य की बात यह रही कि ट्रक ड्राइवर ने उसी पल तुरंत ब्रेक लगा दिया. कुछ सेकंड की तेजी और समझदारी ने बड़ी त्रासदी होने से रोक दिया. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बाइक सवार ट्रक के नीचे आ जाता है. गिरने के बाद वह धीरे-धीरे फिसलते हुए बाहर निकलता है और मुश्किल से बच जाता है. हादसा होते ही आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बाइक सवार को उठाने में मदद की. ट्रक ड्राइवर भी घबरा गया हुए. बाइक सवार को गम्भीर चोटें नहीं आई हैं.

यह घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया और फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो पर लोगों ने लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने लिखा कि वीडियो देखते ही उनकी धड़कनें तेज हो गईं. कुछ ने कहा कि यह दृश्य देखकर आंखें बंद करनी पड़ गईं क्योंकि नतीजा कुछ भी हो सकता था.


दिल्ली में नर्सरी एडमिशन डेट्स जारी, 4 दिसंबर सशुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

[ad_1]


दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के एडमिशन का इंतजार कर रहे पेरेंट्स के लिए बड़ी खबर आ गई है. नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की तारीखें घोषित कर दी गई हैं. हर साल की तरह इस बार भी राजधानी के करीब 1700 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन एक जैसी गाइडलाइन के तहत किए जाएंगे.

शिक्षा निदेशालय ने साफ कहा है कि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी ताकि हर पेरेंट्स को यह भरोसा रहे कि उनके बच्चे का चयन निष्पक्ष तरीके से होगा. फॉर्म भरने से लेकर लिस्ट जारी होने तक की सभी तारीखें तय कर दी गई है, जिससे गार्जियन समय रहते तैयारी कर सकें.

एडमिशन कब से शुरू होंगे?

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू होगी. पेरेंट्स 27 दिसंबर तक अपने बच्चे के लिए नर्सरी, केजी या पहली कक्षा का एडमिशन फॉर्म भर सकेंगे. इस बार भी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होगी, ताकि हर कोई आसानी से आवेदन कर सके. 

सेलेक्शन लिस्ट कब आएगी?

स्कूलों की ओर से बच्चों के चयन की पहली सूची 23 जनवरी 2026 को जारी की जाएगी. इस लिस्ट में वेटिंग लिस्ट और बच्चों को दिए गए अंक भी शामिल रहेंगे. अगर किसी पेरेंट को कोई दिक्कत होती है तो उसे 24 जनवरी से 3 फरवरी के बीच दर्ज कराया जा सकता है. इसके बाद 9 फरवरी को दूसरी लिस्ट आएगी और उसकी समाधान अवधि 10 से 16 फरवरी तय की गई है. जरूरत पड़ने पर स्कूल 5 मार्च को एक अतिरिक्त लिस्ट भी जारी कर सकते हैं. पूरी प्रवेश प्रक्रिया 19 मार्च 2026 को खत्म होगी, जिन 75 प्रतिशत सीटों पर जनरल कैटेगरी में एडमिशन होते हैं, वहां यही नियम लागू होंगे. जबकि 25 प्रतिशत सीटें EWS या वंचित वर्ग के लिए आरक्षित रहती हैं और उनके लिए अलग गाइडलाइन जल्द जारी होंगे. 

रजिस्ट्रेशन फीस और अन्य नियम

स्कूल सिर्फ 25 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस ले सकते हैं. प्रॉस्पेक्टस खरीदना जरूरी नहीं है, यह पूरी तरह ऑप्शनल है. ड्रॉ ऑफ लॉट चाहे कंप्यूटर के जरिए हो या सामान्य तरीके से पेरेंट्स की मौजूदगी में कराया जाएगा, ताकि प्रक्रिया खुली और पारदर्शी रहे. पेरेंट्स को ड्रॉ की जानकारी कम से कम दो दिन पहले स्कूल वेबसाइट, नोटिस बोर्ड और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी. 

पता साबित करने के लिए पेरेंट्स के नाम का राशन कार्ड, बच्चे या पेरेंट में से किसी के नाम का डोमिसाइल, पेरेंट का वोटर आईडी बिजली, पानी या टेलीफोन बिल, बच्चे का पासपोर्ट और पेरेंट के नाम का आधार कार्ड. 

यह भी पढ़ें किसी केस से खुद को कैसे अलग कर सकते हैं जज, क्या इससे करियर पर पड़ता है फर्क?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

मुर्दों का म्यूजियम देखने पहुंची थी महिला! वहीं दिख गया अपने बेटे का शव- इसके बाद जो हुआ रुला द

[ad_1]


इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे म्यूजियम की चर्चा हो रही है जिसे मुर्दों की प्रदर्शनी के लिए जाना जाता है. इस म्यूजियम में हाल ही में एक महिला ने दावा किया है कि म्यूजियम जिस प्रदर्शनी को दर्शा रहा है वो उसके बेटे का शव है जिसकी मौत 2012 में हो गई थी. अब महिला ने डीएनए टेस्ट का दावा भी किया है. सोशल मीडिया पर जैसे ही मामला वायरल हुआ यूजर्स के कमेंट्स की झड़ी लग गई. पूरा मामला अमेरिका के लास वेगास का है.

मुर्दों की प्रदर्शनी में पहुंची मां को दिखा बेटे का शव!

दरअसल, अमेरिका में एक ऐसा म्यूजियम है जिसमें मुर्दा लोगों की प्रदर्शनी लगाई जाती है. ये म्यूजियम शवों को संग्रहित करके रखता है और उनके अवशेषों को आगंतुकों के लिए प्रदर्शित करता है. लेकिन इसी म्यूजियम में जब एक महिला पहुंची तो उसके दावों ने सभी को चौंका दिया. महिला ने दावा किया कि जब वो म्यूजियम में पहुंची तो उसने अपने बेटे के अवशेषों को वहां प्रदर्शित होते देखा. महिला ने डीएनए जांच की मांग भी की है.

इस तरह से हुआ शक, म्यूजियम ने किया दावे का इनकार

दरअसल, 54 साल की किम एरिक लास वेगास की रियल बॉडीज प्रदर्शनी में थीं, इसी दौरान उन्हें वहां सजे कुछ अवशेषों पर शक हुआ. एरिक का मानना है कि उसने अपने बेटे के अवशेषों को वहां देखा. उसके बेटे के शव की खाल उतार दी गई थी और अंदरुनी अंगों को प्रदर्शनी में रख दिया गया था. हालांकि म्यूजियम ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है कि वो शव महिला के बेटे का है. पुलिस का भी यही कहना है कि एरिक के बेटे क्रिस के बेटे की मौत की गहनता से जांच की है जिससे मालूम हुआ है कि क्रिस की मौत आत्महत्या की वजह से हुई थी.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो

यूजर्स बोले, जांच हो

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ लोगों ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा…मां का दिल है, वो अपने बेटे के अवशेषों को भी पहचान लेता है. एक और यूजर ने लिखा…डीएनए जांच होनी ही चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…म्यूजियम की जांच की जानी चाहिए कि यह अवशेष वो कहां से लाए हैं.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे

महिलाओं को नाइट शिफ्ट की छूट से 1 साल में ग्रैच्यूटी तक… नए लेबर कोड में क्या बड़े बदलाव

[ad_1]


New Labour Code: केंद्र सरकार ने श्रम सुधारों की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पाँच साल पहले संसद से पारित किए गए चार नए श्रम संहिता कानूनों को अब लागू कर दिया है. इन चार लेबर कोड—मजदूरी कोड, इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड, सोशल सिक्योरिटी कोड और ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस कोड—के लागू होने के बाद 29 पुराने श्रम कानून समाप्त हो गए हैं. सरकार का कहना है कि यह सुधार श्रमिकों को अधिक सुरक्षा, स्पष्ट नियम और बेहतर सामाजिक संरक्षण देने के लिए ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है.

नए लेबर लॉ में क्या खास

नए लेबर कोड का सबसे बड़ा प्रभाव ग्रेच्युटी के नियमों पर पड़ा है. पहले किसी कर्मचारी को ग्रेच्युटी पाने के लिए पाँच साल की निरंतर सेवा जरूरी थी, लेकिन अब यह अवधि घटाकर सिर्फ एक साल कर दी गई है. इससे फिक्स्ड-टर्म और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा. इसके अलावा, महिलाओं को सुरक्षा प्रबंधों के साथ नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति दी गई है और उन्हें ओवरटाइम के लिए पुरुषों की तरह दोगुना भुगतान मिलेगा. हफ्ते में 48 घंटे कार्य समय तय किया गया है, जबकि प्रतिदिन 8 से 12 घंटे काम किया जा सकता है. ओवरटाइम की स्थिति में कंपनियों के लिए दोगुना वेतन देना अनिवार्य होगा.

नए श्रम कानूनों के लागू होने के साथ ही सभी कामगारों के लिए न्यूनतम मजदूरी कानूनी अधिकार बन गई है. अब किसी भी सेक्टर के कर्मचारी को न्यूनतम वेतन से कम भुगतान नहीं किया जा सकेगा. हर कर्मचारी को नियुक्ति के समय अपॉइंटमेंट लेटर देना भी अब अनिवार्य है, जिससे नौकरी की शर्तों में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी. पूरे देश में छोटे और खतरनाक कार्यस्थलों सहित सभी जगहों पर ईएसआईसी कवरेज अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि चिकित्सा और बीमा सुरक्षा का दायरा बढ़ सके.

ओवरटाइम में दोगुना सैलरी

खास बात यह है कि नए लेबर कोड में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों, डिजिटल और ऑडियो-विज़ुअल मीडिया वर्कर्स, बागान मजदूरों और डबिंग आर्टिस्ट को भी औपचारिक श्रम संरक्षण के दायरे में शामिल किया गया है. इससे इन क्षेत्रों में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों को नियमित रोजगार सुरक्षा और स्पष्ट श्रम अधिकार मिल सकेंगे. नए कानूनों के लागू होने से श्रमिकों को अधिक सुरक्षा मिलेगी, रोजगार में पारदर्शिता बढ़ेगी और कामकाजी स्थितियों में सुधार आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: आर्थिक आंकड़ों से लेकर वैश्विक रुझान तक… अगले हफ्ते ये फैक्टर तय करेंगे बाजार की दिशा

[ad_2]

RBI के नाम पर चल रहा नया Voicemail Scam, आपके कॉल उठाते ही साफ हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कै

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Voicemail Scam: देशभर में एक नया धोखाधड़ी का तरीका तेजी से फैल रहा है जिसमें साइबर अपराधी लोगों को फंसाने के लिए RBI के नाम पर नकली वॉयसमेल भेज रहे हैं. PIB Fact Check ने पुष्टि की है कि यह पूरी तरह से एक ठगी है जिसका असली उद्देश्य लोगों से उनकी बैंकिंग जानकारी हथियाना है.

कैसे दिया जा रहा है धोखे का जाल?

इस फर्जी वॉयसमेल में यह दावा किया जाता है कि आपके क्रेडिट कार्ड से कुछ संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुए हैं और यदि तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो आपका बैंक खाता बंद किया जा सकता है. यह संदेश घबराहट पैदा करने के लिए बनाया गया है, ताकि लोग जल्दबाजी में अपनी निजी जानकारी जैसे कार्ड नंबर, PIN या OTP अपराधियों को दे दें.

PIB Fact Check ने साफ कहा है कि RBI कभी भी वॉयसमेल के ज़रिए कोई चेतावनी नहीं देता और न ही ग्राहकों से किसी अनजान कॉल पर विवरण सत्यापित करने की मांग करता है.

RBI Voicemail Scam कैसे काम करता है?

धोखेबाज़ अक्सर बैंक या सरकारी एजेंसी का नंबर स्पूफ करते हैं जिससे कॉल वास्तविक लगती है. जैसे ही व्यक्ति संदेश पर विश्वास करके कॉल वापस करता है या जानकारी दर्ज करता है, अपराधी उसे वेरिफिकेशन के नाम पर संवेदनशील डेटा देने के लिए मजबूर करते हैं. कई मामलों में लोग मिनटों में अपनी पूरी बचत गंवा देते हैं.

कैसे बचें इस नए वॉयसमेल स्कैम से?

इस Scam से सुरक्षित रहने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है किसी भी अनजान कॉल या वॉयसमेल पर भरोसा न करें, चाहे वह RBI, बैंक या सरकार के नाम पर क्यों न हो. RBI और बैंक कभी भी फोन या मैसेज के जरिए व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगते.

अगर किसी संदेश में आपके खाते को बंद करने, ब्लॉक करने या आपात स्थिति जैसी बातें हों, तो सबसे पहले सीधे अपने बैंक के आधिकारिक नंबर पर कॉल करके जानकारी की पुष्टि करें. अपने बैंक अलर्ट सक्रिय रखें और मोबाइल नंबर हमेशा अपडेट रखें ताकि सुरक्षा संदेश समय पर मिल सके.

PIB Fact Check को कैसे करें रिपोर्ट?

गलत जानकारी और धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए PIB ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध संदेश की रिपोर्ट उनके आधिकारिक चैनल में भेजें. आप फोटो, वीडियो या टेक्स्ट इन माध्यमों पर भेजकर वेरिफाई करा सकते हैं.

WhatsApp: +91 8799711259

Email: factcheck@pib.gov.in

PIB टीम संदेश की जांच करके आपको सही तथ्य बताएगी जिससे आप किसी भी ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षित रह सकें.

यह भी पढ़ें:

YouTube के नए AI टूल्स भारत की क्रिएटिव और नॉलेज इंडस्ट्री को देने जा रहा है नई उड़ान, जानिए कैसे करेगा काम



[ad_2]

भाभी ने साड़ी में डीजे पर उड़ाया गर्दा, किलर एक्सप्रेशन्स और कमर की लचक से हिला इंटरनेट

[ad_1]


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक और भाभी ने ऐसा धमाका कर दिया है कि पूरा इंटरनेट बस यही कह रहा है “ये डांस नहीं, तबाही है.” वीडियो में भाभी ने चमचमाती साड़ी पहन रखी है और डीजे की धुन जैसे ही तेज होती है, वह स्टेज पर ऐसी उतरीं कि माहौल ही बदल गया. चेहरे के एक्सप्रेशन्स से लेकर कमर की लचक तक… सब कुछ इतना परफेक्ट कि लोग वीडियो को बार-बार देखकर भी थक नहीं रहे. भाभी का कॉन्फिडेंस ऐसा कि कैमरा भी शर्मा जाए और डांस ऐसा कि दर्शकों के दिलों पर सीधा वार कर जाए.

भाभी के डांस से हिल गया इंटरनेट

वीडियो में भाभी पहले धीमे-धीमे थिरकती दिखती हैं. लेकिन जैसे ही बीट ड्रॉप होती है, उनके मूव्स पूरी तरह बदल जाते हैं. लोग कह रहे हैं कि “चेहरे से लेके कमर तक सब बवाल है भाई.” डांस के दौरान भाभी के एक्सप्रेशन्स इतने कातिलाना हैं कि कमेंट सेक्शन में लोगों ने लिख दिया “दिल पर छुरियां चल गईं भाभी… ऐसा डांस मत किया करो.” किसी ने लिखा. “ये तो पूरा पंडाल हिला दिया.” तो किसी ने मजाक में कह दिया. “भाई स्टेज तो बच गया वरना भाभी के स्टेप्स से टूट चुका होता.”

शानदार डांस ने बांधा समां, हर कोई हुआ दिवाना

वीडियो देखते ही लगता है कि भाभी प्रोफेशनल डांसर होंगी, लेकिन कई यूजर्स कह रहे हैं कि ये शायद किसी शादी या लोकल फंक्शन का वीडियो है. भाभी जिस तरह साड़ी को संभालते हुए तेज स्टेप्स कर रही हैं, वह खुद में एक अजूबा है. न बैलेंस बिगड़ता है. न मूव गड़बड़ होता है. और ऊपर से स्माइल… ऐसी कि लोग कमेंट में दिल वाले इमोजी की बाढ़ ला रहे हैं.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे

यूजर्स के भी उड़ गए होश

इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इस वीडियो पर लाइक्स और शेयर लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कई लोग इसे “साड़ी डांस क्वीन” का ताज दे रहे हैं. कुछ लोग इसे “डांस ऑफ द ईयर” तक बोल रहे हैं. भाभी की एनर्जी, एक्सप्रेशन्स और स्टाइल ने साबित कर दिया है कि इंटरनेट पर स्टार बनने के लिए बस एक वीडियो और सही मूड चाहिए.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो


पाकिस्तान की फेक न्यूज फैक्ट्री की निकली हवा, राफेल लड़ाकू विमान को लेकर फैलाया था झूठ

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

फ्रांस की नौसेना ने पाकिस्तान के झूठे दावों को खारिज करते हुए कहा है कि जियो-न्यूज और हामिद मीर उनका नाम लेकर फेक न्यूज फैला रहे हैं. पाकिस्तान के जियो न्यूज और हामिद मीर ने एक दिन पहले दावा किया था कि फ्रांसीसी नौसेना के एक सीनियर अधिकारी ने एक कार्यक्रम में पाकिस्तान की वायुसेना को भारत की वायुसेना से बेहतर बताया था और राफेल लड़ाकू विमान पर बात की थी.

हामिद मीर और जियो न्यूज ने दावा किया था फ्रेंच नेवी कमांडर ने पहलगाम हमले के बाद भारत के साथ युद्ध में पाकिस्तान की एयर फोर्स की बेहतर हैंडलिंग को माना है, जिसके बाद फ्रांस की सेना की नेवी ब्रांच मरीन नेशनेल ने गलत जानकारी फैलाने के लिए जियो न्यूज को फटकार लगाई. फ्रांसीसी नौसेना ने कहा कि उनके नेवी कमांडर ने इस बाबत कोई बयान ही नहीं दिया है.

फ्रांस की नेवी ने लगाई फटकार
फ्रांस नेवी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ये फेक न्यूज है. ये बातें कैप्टन लौने के नाम से कही गई हैं, जिन्होंने कभी भी इस तरह का कोई बयान नहीं दिया. आर्टिकल में बहुत ज्यादा गलत मिसइन्फॉर्मेशन, गलत जानकारी और दुष्प्रचार है. जियो न्यूज ने कहा था कि पाकिस्तानी वायुसेना ने हालिया भारत-पाकिस्तान टकराव में फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमानों को मार गिराया और इस उपलब्धि को फ्रांस के एक नौसैनिक कमांडर ने स्वीकार किया है. 

जियो न्यूज का झूठ बेनकाब
जियो न्यूज के एंकर और पत्रकार हामिद मीर ने दावा किया था कि पेरिस में आयोजित इंडो-पैसिफिक सुरक्षा सम्मेलन के दौरान फ्रांसीसी नौसेना के कैप्टन लॉने ने यह स्वीकार किया कि पाकिस्तान की वायु रणनीति भारतीय वायुसेना से बेहतर थी और उसने कई राफेल विमानों को मार गिराया. फ्रांस की नौसेना Marine Nationale ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह झूठा और भ्रामक करार देते हुए कहा कि ऐसे किसी भी बयान की कोई अनुमति नहीं दी गई थी और न ही कैप्टन लॉने ने कभी इस प्रकार की टिप्पणी की है.

जियो न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फ्रांसीसी कमांडर ने पाकिस्तान के चीनी निर्मित J-10C लड़ाकू विमानों की तकनीकी श्रेष्ठता नहीं, बल्कि बेहतर युद्ध प्रबंधन को सफलता का आधार बताया. जियो न्यूज का ये दावा पाकिस्तान में तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने इसे भारत पर जीत बताना शुरू कर दिया. हामिद मीर प्रोपेगेंडा फैलाने वाले पत्रकार माने जाते हैं और भारत के खिलाफ अक्सर अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर दुष्प्रचार फैलाते रहते हैं.

ये भी पढ़ें

Prashant Kishor on Bihar Elections Results: ‘चुनावों में धांधली हुई, लेकिन इसका सबूत ..’, बिहार चुनाव में जन सुराज का खाता न खुलने पर प्रशांत किशोर क्या बोले

[ad_2]