गृह क्लेश से पाना चाहते हैं मुक्ति? जानें किस दिशा में लगाएं मोगरे का पौधा
[ad_1]

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ पौधों को लगाना बहुत शुभ माना गया है. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है. इन्हीं में मोगरे का पौधा एक ऐसा साधन है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहता है.

मोगरा एक ऐसा पौधा है, जिसके फूल की खुशबू बेहद मनमोहक होती है जो मन को सुकून देती है. वास्तु के अनुसार अगर आप मोगरे का पौधा सही दिशा में लगाते हैं तो इसकी सुगंध से आसपास की नकारात्मकता दूर होती है और घर का माहौल हल्का और सकारात्मक बनता है. वास्तु और ज्योतिष दोनों ही मोगरे को सौभाग्य बढ़ाने वाला पौधा मानते हैं.

मोगरा के सुगंधि पुष्पों को अगर आप गुरुवार और शुक्रवार के दिन पूजा में शामिल करते हैं, तो इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है. मोगरा का पौधा सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि ऊर्जा संतुलन का काम करता है. साथ ही, इससे आसपास का वातावरण भी शुद्ध होता है.

वस्तु और ज्योतिष के अनुसार मोगरे का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से माना जाता है. शुक्र प्रेम, आकर्षण और ऐश्वर्य का प्रतीक है, वहीं चंद्रमा मन और शांति से जुड़ा हुआ है. आमतौर पर यही वजह है कि इस पौधे की मौजूदगी से घर में प्रेम बढ़ता है और मन को भी राहत मिलती है.

वास्तुशास्त्र के अनुसार, मोगरे का पौधा सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी होता है. उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा को मोगरे के लिए सबसे शुभ माना जाता है. मान्यता है कि मोगरे के पौधे को सही दिशा में लगाने से मानसिक तनाव कम होता है और घर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहता है. साथ ही, ऐसा करने से आसपास का वातावरण खुशनुमा बनता है.

मोगरा के फूल की खुशबू मनमोहक और मन को सुकून देने वाली होती है. इसलिए मोगरे का पौधा घर में टॉयलेट या बाथरूम के पास लगाना अशुभ माना जाता है. ऐसे में आप इसे घर के खिड़की के पास भी लगा सकते हैं. इसके अलावा, आप इसे घर के सामने या प्रवेश द्वार के पास भी लगा सकते हैं.

वस्तुशास्त्र के अनुसार मोगरे के पौधे को ऐसे स्थान पर रखें, जहां अंधेरा न रहता हो. खासतौर पर उस जगह की नियमित साफ-सफाई का भी ख्याल रखें. अगर मोगरे का पौधा सूख जाए, तो उसे घर से तुरंत हटा दें. क्योंकि इस तरह के पौधे घर में सकारात्मकता की जगह नकारात्मकता फैला सकता है.
Published at : 23 Nov 2025 06:45 PM (IST)
वास्तु शास्त्र फोटो गैलरी
[ad_2]

