दिसंबर में कितने दिन रहेंगे बच्चों के स्कूल? दिल्ली-एनसीआर वाले नोट कर लें तारीख

[ad_1]


School Holidays Delhi: नवंबर महीना अब खत्म होने को है और साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर आने वाला है. जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है, वैसे-वैसे बच्चों में भी छुट्टियों को लेकर उत्साह बढ़ जाता है. स्कूलों में साल के अंत में कई तरह की छुट्टियां पड़ती हैं. कहीं राष्ट्रीय पर्व, कहीं विंटर वेकेशन तो कहीं त्योहारों के कारण स्कूल लगातार कई दिनों तक बंद रहते हैं. ऐसे में बच्चों को परिवार के साथ समय बिताने, घूमने जाने और ठंड का आनंद लेने का अच्छा मौका मिल जाता है. 

इस बार भी नवंबर और दिसंबर 2025 में स्कूलों की छुट्टियों का बड़ा कैलेंडर तैयार है. कई राज्यों खासकर दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में नवंबर के आखिरी हफ्ते से लेकर दिसंबर के आखिरी दिनों तक स्कूल कई दिनों के लिए बंद रहेंगे. ऐसे में चलिए जानते हैं कि दिसंबर में बच्चों के स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे. 

दिसंबर 2025 में बच्चों के स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे?

दिसंबर महीने में छात्रों को सबसे ज्यादा छुट्टियां मिलती हैं. इसका कारण सर्दियों की छुट्टियां और क्रिसमस है. कई राज्यों में दिसंबर के तीसरे सप्ताह से ही विंटर वेकेशन शुरू हो जाता है. जिसमें पहला 24 दिसंबर 2025 को क्रिसमस ईव की छुट्टी, क्रिसमस की पूर्व संध्या पर यानी 24 दिसंबर को देशभर में स्कूल बंद रहेंगे. इसके बाद 20 से 31 दिसंबर 2025 तक उत्तर प्रदेश में विंटर वेकेशन रहेगा. उत्तर प्रदेश के स्कूलों में कुल 12 दिनों की सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी यानी UP के बच्चों के लिए पूरा अंतिम सप्ताह और उससे पहले के कुछ दिन बिल्कुल फ्री. इसके साथ ही 23 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक PM Shri Schools की छुट्टियां यानी PM श्री स्कूलों में कुल 10 दिनों का विंटर ब्रेक होगा. इस बीच छात्रों की कक्षाएं नहीं चलेंगी और स्कूल बंद रहेंगे. 

इन जरूरी बातों का ध्यान रखें 

24 नवंबर को नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के कारण कई राज्यों में स्कूल और ऑफिस बंद रहेंगे. यह वेकेशन उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड राज्यों में रहेगा. छुट्टियों की डेट हर राज्य और हर स्कूल में अलग हो सकती हैं. कुछ स्कूल स्थानीय मौसम के हिसाब से छुट्टियां बढ़ा भी सकते हैं. इसलिए स्टूडेंट्स अपने बच्चे के स्कूल का जारी नोटिस, वेबसाइट या मैसेज को जरूर चेक करते रहें. किसी भी बदलाव की जानकारी अक्सर दिसंबर की शुरुआत में अपडेट कर दी जाती है. 

यह भी पढ़ें कहीं भटकने की जरूरत नहीं, घर बैठे आसानी से निकालें 2003 की वोटर लिस्ट! ये तरीका आएगा काम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Motivational Quotes: दूसरों की परवाह करना छोड़ें, आपका जीवन खिल उठेगा, जानें ओशो का संदेश

[ad_1]


Osho Wisdom: ओशो कहते हैं– जीवन तब तक बोझ बना रहता है, जब तक हम दूसरों की नजरों में अच्छा दिखने की चाहत रखते हैं. “लोग क्या कहेंगे” यह वाक्य हमें भीतर से खोखला कर देता है. हम अपनी असली पहचान छोड़कर एक मुखौटा पहन लेते हैं. और धीरे-धीरे वह मुखौटा ही हमारी पहचान बन जाता है.

ओशो के अनुसार सच्चाई यह है कि किसी को खुश करने का कोई अंत नहीं है. जब तुम सबको खुश रखने की कोशिश करते हो, तो तुम खुद से दूर हो जाते हो. जीवन का पहला सत्य है –स्वयं को स्वीकार करना. ओशो सलाह देते हैं कि जब तुम खुद को जैसे हो वैसे स्वीकार कर लेते हो, तो तुम्हारे भीतर से एक असीम शांति बहने लगती है.

खुद से प्रेम करना सीखो 

ओशो कहते हैं, जो व्यक्ति स्वयं से प्रेम नहीं करता, वह किसी से भी सच्चा प्रेम नहीं कर सकता. जब तुम खुद को स्वीकारते हो, तभी तुम दूसरों को भी बिना शर्त स्वीकारना सीखते हो. दूसरों की राय से मुक्ति ही सच्ची स्वतंत्रता है.

जब आप जीवन में इसे आत्मसात कर लेते हों तो उस क्षण से आप किसी के गुलाम नहीं रहते.  वे कहते हैं कि खुद को ठीक करने की कोशिश नहीं छोड़ देना चाहिए, बल्कि खुद के हर रूप को समझना ही सच्ची अनुभूति है. जो जैसा है, उसे देखने की हिम्मत रखना चाहिए तभी परिवर्तन सहज रूप से आता है.

असली स्वतंत्रता बाहर नहीं, भीतर है 

ओशो समझाते हैं कि तुम्हें अपनी जिंदगी दूसरों के कानून से नहीं, अपने अनुभव से जीनी होगी. जब तुम दिखावा छोड़ देते हो, तो एक आंतरिक प्रकाश प्रकट होता है. वह प्रकाश तुम्हें दिशा देता है. तब जीवन का हर पल साधना बन जाता है.

ओशो कहते हैं कि जो खुद को स्वीकार लेता है, उसे पूरी दुनिया स्वीकार कर लेती है. जीवन की सुंदरता तब खिलती है, जब हम किसी को साबित करना बंद कर देते हैं. क्योंकि असली स्वतंत्रता बाहर नहीं, हमारे भीतर है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

ब्लैक नेट साड़ी और डीप नेक ब्लाउज पहन अनन्या पांडे ने गिराई बिजलियां, हर तस्वीर है कातिलाना

[ad_1]

सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन लेटेस्ट पिक्चर्स में हसीना बला की खूबसूरत लग रही हैं.

सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन लेटेस्ट पिक्चर्स में हसीना बला की खूबसूरत लग रही हैं.

ब्लैक डिजाइनर साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में उनका लुक वाकई देखने लायक है. डिजाइनर प्रियंका कपाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हसीना की तस्वीरों को शेयर कर उनके फैंस को खुश कर दिया है.

ब्लैक डिजाइनर साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में उनका लुक वाकई देखने लायक है. डिजाइनर प्रियंका कपाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हसीना की तस्वीरों को शेयर कर उनके फैंस को खुश कर दिया है.

सोशल मीडिया पर तो वैसे भी अनन्या पांडे का जलवा बरकरार रहता है अब एक बार फिर उन्होंने अपनी खूबसूरती से फैंस को अपना दीवाना बना लिया है. एक-एक तस्वीर में एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज आपका दिल चुरा ले जाएगा.

सोशल मीडिया पर तो वैसे भी अनन्या पांडे का जलवा बरकरार रहता है अब एक बार फिर उन्होंने अपनी खूबसूरती से फैंस को अपना दीवाना बना लिया है. एक-एक तस्वीर में एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज आपका दिल चुरा ले जाएगा.

कभी बाजू में हाथ रखते तो कभी कमर पर हाथ रखते हुए अनन्या पांडे ने जमकर पोज दिए हैं. आउटफिट के अलावा सबसे ज्यादा जो ध्यान खींच रहा है वो अनन्या पांडे का स्नेक डिजाइन वाला ब्रेसलेट है.

कभी बाजू में हाथ रखते तो कभी कमर पर हाथ रखते हुए अनन्या पांडे ने जमकर पोज दिए हैं. आउटफिट के अलावा सबसे ज्यादा जो ध्यान खींच रहा है वो अनन्या पांडे का स्नेक डिजाइन वाला ब्रेसलेट है.

उन्होंने ब्लैक कलर की साड़ी कैरी की है जिसका पल्लू ब्लैक मोतियों का बना हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने डीप नेक ब्लाउज पेयर किया जो उनके आउटफिट को अच्छे तरीके से कॉम्प्लीमेंट कर रहा है. वहीं उनका स्नेक शेप ब्रेसलेट भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.

उन्होंने ब्लैक कलर की साड़ी कैरी की है जिसका पल्लू ब्लैक मोतियों का बना हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने डीप नेक ब्लाउज पेयर किया जो उनके आउटफिट को अच्छे तरीके से कॉम्प्लीमेंट कर रहा है. वहीं उनका स्नेक शेप ब्रेसलेट भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.

मेकअप और हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने आंखों में स्मोकी आइ मेकअप किया है जो उनपर काफी जच भी रहा है. शिमरी आईशैडो लगाते हुए उन्होंने इसे और भी हाइलाइट किया है. स्लीक बन हेयरस्टाइल और वाइट इयरिंग्स के साथ उन्होंने पूरा लुक कंप्लीट किया.

मेकअप और हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने आंखों में स्मोकी आइ मेकअप किया है जो उनपर काफी जच भी रहा है. शिमरी आईशैडो लगाते हुए उन्होंने इसे और भी हाइलाइट किया है. स्लीक बन हेयरस्टाइल और वाइट इयरिंग्स के साथ उन्होंने पूरा लुक कंप्लीट किया.

अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट पर गौर करें तो लगातार वो अपने प्रोजेक्ट्स से दर्शकों को इंप्रेस कर रही हैं. जल्द ही वो कार्तिक आर्यन के साथ 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगी. इसके अलावा करण जौहर की फिल्म 'चांद मेरा दिल' भी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिस्ट में शामिल है.

अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट पर गौर करें तो लगातार वो अपने प्रोजेक्ट्स से दर्शकों को इंप्रेस कर रही हैं. जल्द ही वो कार्तिक आर्यन के साथ ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आएंगी. इसके अलावा करण जौहर की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ भी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिस्ट में शामिल है.

Published at : 23 Nov 2025 06:01 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

30 नवंबर से भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख और समय

[ad_1]


दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट, तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने भारत दौरे पर आई है. मेहमान टीम ने कोलकाता में जीत के साथ भारत दौरे का आगाज किया था. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इसके बाद 30 नवंबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के लिए अपनी-अपनी टीम का एलान कर दिया है. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत के कप्तान होंगे. वहीं टेंबा बावुमा दक्षिण अफ्रीकी टीम को लीड करेंगे. शुभमन गिल (चोटिल), श्रेयस अय्यर (चोटिल), जसप्रीत बुमराह (रेस्ट), मोहम्मद सिराज (रेस्ट) और अक्षर पटेल (रेस्ट) जैसे स्टार खिलाड़ियों को टीम इंडिया में नहीं चुना गया है. वहीं ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है.

जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स 

टेस्ट सीरीज की तरह वनडे सीरीज के सभी मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक सभी मुकाबलों को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकेंगे. वनडे सीरीज के तीनों मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे. पहला मैच रांची, दूसरा मैच रायपुर और तीसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. 

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम- टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोर्जी, रुबिन हरमन, केशव महाराज, मार्को यानसेन, एडन मार्कराम, लुंगी नगिदी, रियान रिकेल्टन और प्रेनेलन सुब्रेयन.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया- रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह.

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का शेड्यूल 

पहला वनडे मैच- 30 नवंबर- रांची 
दूसरा वनडे मैच- 3 दिसंबर- रायपुर
तीसरा वनडे मैच- 6 दिसंबर- विशाखापट्टनम

[ad_2]

Aaj Ka Meen Rashifal (24 November 2025): दुखद समाचार की आशंका, व्यापार परिवर्तन व उधार से नुकसा

[ad_1]


Aaj Ka Meen Rashifal 24 November 2025 in Hindi: आज का दिन मीन राशि वालों के लिए भावनात्मक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. किसी दुखद समाचार या अप्रिय घटना के कारण मन भारी हो सकता है. कार्यस्थल और परिवार दोनों जगह संयम और शांत व्यवहार की आवश्यकता रहेगी. 

लव और फैमिली राशिफल

परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद या मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है. वाद-विवाद को लंबा न खींचें और स्थिति को समझदारी से संभालें. जीवनसाथी का पूरा सहयोग और भावनात्मक समर्थन मिलेगा, जिससे तनाव कम होगा. प्रेम संबंधों में भी स्पष्ट बातचीत से रिश्ते बेहतर बनेंगे. बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी, ध्यान और देखभाल आवश्यक है.

बिजनेस राशिफल

व्यापार और व्यवसाय में आज किसी भी बड़े परिवर्तन, पार्टनरशिप या निवेश से बचना चाहिए. किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा कर धन लेन-देन न करें, अन्यथा नुकसान या धोखाधड़ी की संभावना है. आज का दिन केवल चल रहे कार्यों को व्यवस्थित रखने के लिए उपयुक्त है.

जॉब राशिफल

नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से काम पूरा हो जाएगा. वरिष्ठ अधिकारियों के सामने संयमित और मर्यादित भाषा का प्रयोग करें. नई जिम्मेदारियाँ मिलने के संकेत हैं, परंतु जल्द परिणाम की उम्मीद न रखें.

युवा और विद्यार्थी

युवाओं के मन में ऊहापोह और बेचैनी रहेगी. जीवन के लक्ष्य को लेकर भ्रम बढ़ सकता है, इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना लाभकारी होगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई आ सकती है, लेकिन प्रयास जारी रखें.

धन राशिफल

धन से संबंधित मामलों में सावधानी रखें. उधार देने या जोखिम वाले निवेश से आज पूरी तरह दूर रहें. अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट बनाए रखना जरूरी है.

स्वास्थ्य राशिफल

मानसिक तनाव, थकान और सिरदर्द की समस्या महसूस हो सकती है. पर्याप्त नींद लें और गरम व तैलीय भोजन से बचें.

भाग्यशाली रंग: क्रीम

भाग्यशाली अंक: 2

उपाय: आज भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और गाय को गुड़ खिलाएँ. इससे मानसिक शांति मिलेगी व नकारात्मक परिस्थितियाँ धीरे-धीरे दूर होंगी.

FAQs

Q1: क्या आज निवेश या धन लेन-देन करना उचित है?
उत्तर: नहीं, आज धन लेन-देन और निवेश से पूरी तरह बचना चाहिए.

Q2: क्या आज पारिवारिक विवाद बढ़ सकता है?
उत्तर: हाँ, लेकिन शांत और संयमित व्यवहार से मतभेद को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है.

Disclaimer यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और विश्लेषण पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें.

[ad_2]

जी-20 में पहली बार नहीं हुई हैंडओवर सेरेमनी, अमेरिका बौखलाया, बोला – ‘अफ्रीका ने अच्छा नहीं…’

[ad_1]


साउथ अफ्रीका में चल रहे G-20 समिट का बिना औपचारिक हैंडओवर प्रक्रिया को पूरी किए समापन हो गया है. साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने किसी को भी ग्वेल नहीं सौंपा. ग्वेल एक हथौड़ा है, जो समिट के अगले मेजबान देश को सौंपा जाता है. इस बार यह अमेरिका को सौंपा जाना था, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के समिट बॉयकॉट के बाद किसी अमेरिकी अधिकारी को इसे नहीं सौंपा गया है. अफ्रीकी विदेश मंत्री ने कहा,”आज किसी भी तरह की औपचारिक हैंडओवर सेरेमनी नहीं होगी. अमेरिका चाहे तो सोमवार को हमारे विदेश मंत्रालय से G20 के दस्तावेज ले सकता है. 

वहीं, व्हाइट हाउस ने इस पर गहरी प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जताई है. डिप्टी सेक्रेटरी ने कहा,”साउथ अफ्रीका ने जी-20 का औपचारिक हैंडओवर नहीं करके गलत किया है.” 

क्या है परंपरा?
दरअसल, मेजबान देश अगली बार होने वाली इस समिट के मेजबान देश को ग्वेल सौंपता है. यह एक लाइव सेरेमनी होती है. इसमें दोनों देश के नेता आमने सामने होते हैं. इस बार यह अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प को सौंपा जाना था, लेकिन उन्होंने इस समिट का बॉयकॉट किया. 

ट्रम्प ने इस पीछे वजह बताई थी कि अफ्रीका में गोरे ईसाइयों को मारा जा रहा है, उनकी जमीनें छीनी जा रही हैं. अमेरिका ने एक अधिकारी को ग्वेल सौंपने के लिए भेजा था, लेकिन अफ्रीकी राष्ट्रपति ने यह कहकर मना कर दिया कि वो एक जुनियर अधिकारी को ग्वेल सौंपने से अच्छा है कि खाली कुर्सी को सौंप देंगे.

इस पर अफ्रीकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका से उनका कोई राजनयिक विवाद नहीं है, लेकिन यह ग्वेल एक सम्मान है, जो जुनियर अधिकारी को नहीं सौंपा जा सकता. 

क्या बोले पीएम मोदी? 
अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का इतिहास समृद्ध है. इसे हमें सामूहिक ज्ञान को अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. अफ्रीका का विकास वैश्विक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है और भारत हमेशा इस महाद्वीप के साथ एकजुटता से खड़ा रहा है.

[ad_2]

Trump Tariffs के बावजूद भारत के Export में बढ़ोतरी! अमेरिका को कितना फायदा? Paisa Live

[ad_1]

भारत के निर्यात (Exports) ने Trump Tariffs जैसी चुनौतियों के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया है। एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, FY 26 में अप्रैल से सितंबर तक भारत का कुल निर्यात 220 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.9% अधिक है। सबसे खास बात यह रही कि अमेरिका को भारत का निर्यात 13% बढ़कर 45 अरब dollar हो गया, हालांकि सितंबर 2025 में सालाना आधार पर अमेरिका को भेजे गए शिपमेंट में 12% की गिरावट दर्ज हुई। Marine products और precious stones में अमेरिका की हिस्सेदारी में भी गिरावट आई है। उदाहरण के लिए, Marine products में अमेरिका का हिस्सा 20% से घटकर 15%, और precious stones में 37% से घटकर 6% हो गया। वहीं, निर्यात धीरे-धीरे Diversify भी हो रहा है। UAE, China, Vietnam, Japan, Hong Kong, Bangladesh, Sri Lanka और Nigeria जैसे देशों में भारतीय उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़ी है। इसके अलावा, सरकार ने 45,060 करोड़ रुपए की सहायता मंजूर की है, जिसमें 20,000 करोड़ रुपए की क्रेडिट गारंटी शामिल है, जिससे एक्सपोर्ट को और बढ़ावा मिलेगा। जानिए कौन से नए बाजार और प्रोडक्ट्स भारत के लिए अवसर बना रहे हैं।

[ad_2]

Curved Screen Phone: दिखता है लग्जरी पर क्या वाकई है फायदेमंद? खरीदने से पहले जानें फायदे और नु

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Curved Screen Phone: स्मार्टफोन मार्केट में कर्व्ड स्क्रीन वाले फोन लगातार पॉपुलर हो रहे हैं. उनका प्रीमियम लुक और बेहतरीन होल्डिंग एक्सपीरियंस लोगों को काफी आकर्षित करता है. लेकिन क्या सिर्फ दिखने में शानदार होना ही इन फोनों को खरीदने की वजह बन जाता है? या फिर इनके साथ कुछ ऐसे नुकसान भी हैं जिन्हें जानना जरूरी है? अगर आप भी कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो पहले इसके फायदे और कमजोरियां जरूर समझ लें.

Curved Screen के फायदे

कर्व्ड स्क्रीन फोन देखने में बेहद स्टाइलिश और महंगे लगते हैं. उनकी स्क्रीन किनारों से मुड़ी होती है जिससे एक यूनिक 3D विजुअल इफेक्ट मिलता है. यही वजह है कि हाई-एंड ब्रांड्स इस डिजाइन को ज्यादा अपनाते हैं.

ऐसी डिस्प्ले फोन को पकड़ने में ज्यादा आरामदायक बनाती है. साथ ही बेज़ल बहुत पतले दिखते हैं जिससे स्क्रीन बड़ा और इमर्सिव लगता है, खासकर वीडियो देखने और गेमिंग के दौरान. कर्व्ड डिस्प्ले रंगों और कंटेंट को एक नए तरीके से प्रोजेक्ट करती है. यह फोन के विजुअल एक्सपीरियंस को और जीवंत बनाती है जिससे मूवी देखने और फोटो एडिटिंग में मज़ा दोगुना हो जाता है.

कर्व्ड स्क्रीन के नुकसान

कर्व्ड किनारों के कारण कई बार अनचाहे टच हो जाते हैं. फोन पकड़ते समय स्क्रीन किनारे दबने से गलत ऑपरेशन भी हो सकता है जिससे यूज़र्स परेशान हो जाते हैं.

सीधे शब्दों में कहें तो कर्व्ड स्क्रीन ज्यादा नाज़ुक होती है. जरा सी गिरावट में स्क्रीन टूटने का खतरा बहुत बढ़ जाता है. साथ ही इसकी रिपेयरिंग भी फ्लैट स्क्रीन के मुकाबले काफी महंगी होती है. कर्व्ड स्क्रीन वाले फोन के लिए सही फिटिंग वाला स्क्रीन प्रोटेक्टर या बैक कवर ढूंढना मुश्किल होता है. उपलब्ध प्रोटेक्टर जल्दी किनारों से निकल जाते हैं जिससे सुरक्षा कम हो जाती है.

खरीदने से पहले क्या करें?

अगर आप प्रीमियम लुक और मीडिया एक्सपीरियंस को प्राथमिकता देते हैं तो कर्व्ड स्क्रीन फोन आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. लेकिन अगर टिकाऊपन, बजट और रिपेयरिंग को लेकर चिंता है तो फ्लैट स्क्रीन वाला फोन ज्यादा सुरक्षित विकल्प है. इसलिए खरीदने से पहले अपनी जरूरतों और इस्तेमाल के तरीके को ध्यान में जरूर रखें.

यह भी पढ़ें:

iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! नए अपडेट में आए 8 धमाकेदार फीचर्स जो आपके फोन को बना देंगे और पावरफुल

[ad_2]

IFFI Goa 2025: Tere Ishk Mein से लेकर Independent सिनेमा तक, Mirzapur के Robin के साथ खास बातचीत

[ad_1]

हाल ही में IFFI Goa 2025 में  हमारी बात एक Priyanshu Painyuli से हुई जो की mirzapur के रोबिन के नाम से जाने jate हैं , उन्होंने बताया की iffi आना उनके लिए अच्छा हैं | उन्होंने बताया की फिल्म बाजार की वजह उन्हें ऐसा प्लेटफार्म मिला जहा जो अपने फिल्म से जुड़े लोग हैं वो मिल पाए , उन्होंने ये भी बताया की यहाँ वो हैं जैसे कोई मूवी realease मैं नहीं देख पाए तो वो भी यहाँ देख सकते हैं , उन्होंने बताया की अभी 24 तक तो वो jagarmochan मूवी को लेके आये हैं उन्होंने बताया की uttarakhand पैनल से उनकी मीटिंग हैं की पहाड़ो मैं शूटिंग कैसे क्या करना हैं उन्होंने बतया की उनकी Movie jagar आने वाली हैं जो उन्होंने अपमी बीवी के साथ मिलके बनाया हैं , उन्होंने अपनी journey ,schooling  सब बताया , उन्होंने ये भी बताया की वो चाहते हैं की भोत जल्द वो अपनी Movie  लेके आना चाहते हैं film bazaar में dhanush के साथ shoot का भी उन्होंने zikr किया , उन्होंने बताया जो cinema lovers होते उनका कोई journa नहीं होता वो लोग हर तरह की movie देखना पसंद करते हैं और हनन अगर आप film School student हैं तो आपको iffi मैं Consation भी मिलता हैं , आज वो लघुश हैं की वो यहाँ iffi As Film Director , Producer के तोर पर आये तो वो खुश हैं बहुत , साथ ही भी बोलै की उनका मकसद हैं की हर साल अपनी movie में  काम करू  , Recent वो एक movie और Show  shoot करने वाले है IFFI filmmakers, actors और cinema lovers के लिए एक Perfect जगह बन गया है

[ad_2]

पाकिस्तान ने जीता ‘एशिया कप’, सुपर ओवर में बांग्लादेश पर दर्ज की रोमांचक जीत

[ad_1]


पाकिस्तान ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का खिताब जीत लिया है. पाकिस्तान ने सुपर ओवर तक चले इस मैच में बांग्लादेश पर रोमांचक जीत दर्ज की. सुपर ओवर में बांग्लादेश ने 7 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसे पाक बल्लेबाजों ने 4 गेंदों में ही हासिल कर लिया. दोनों टीमों की पारी 125 रनों पर समाप्त हुई थी, जिसके बाद सुपर ओवर में पाकिस्तान ने रोमांचक जीत दर्ज करके एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब जीता.

सुपर ओवर में बांग्लादेश सिर्फ 6 रन बना सका. 3 गेंदों के अंदर ही बांग्लादेश ने अपने दोनों विकेट गंवा दिए थे. वहीं पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने पहली 2 गेंदों पर सिंगल रन लिया, फिर तीसरी गेंद पर चौका आया और चौथी गेंद पर एक रन भागकर पाक टीम ने अपनी जीत सुनिश्चित की.

इस फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश A टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. उसका ये फैसला सही भी साबित हुआ, क्योंकि पाक टीम 125 के स्कोर पर ढेर हो गई थी. पाकिस्तान के लिए सिर्फ माज सदाकत (28 रन), अराफत मिन्हास (25 रन) और साद मसूद (38 रन) ही रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा छू सके. बांग्लादेश के लिए रिपोन मोंडल ने 3 और रकीबुल हसन ने 2 विकेट लिए.

वहीं जब बांग्लादेश टीम बैटिंग करने आई, तो उसने एक समय बिना विकेट खोए 22 रन बना लिए थे, लेकिन यहां से ऐसा विकेटों का पतझड़ शुरू हुआ कि अगले 31 रनों के भीतर बांग्लादेश के 7 विकेट गिर गए. पाकिस्तान की जीत लगभग पक्की लग रही थी, तभी रकीबुल हसन और एसएम मेहरोब ने 37 रनों की पार्टनरशिप कर मैच में रोमांच भर दिया.

96 के स्कोर जब रकीबुल हसन 24 रन बनाकर आउट हुए, तो लगने लगा था कि अब तो बांग्लादेश की हार पक्की. मगर रिपोन मोंडल और अब्दुल गफर सकलैन ने हार नहीं मानी और 29 रनों की साझेदारी कर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया. नतीजन दोनों टीमों का स्कोर 125-125 से टाई हो गया. सुपर ओवर में पाकिस्तान विजयी रहा.

 

[ad_2]