148 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, मिचेल स्टार्क ने पकड़ा ऐतिहासिक कैच

[ad_1]


एशेज 2025-2026 का पहला मैच गेंदबाजों के नाम रहा है. पहले टेस्ट का पहला दिन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के नाम रहा, कुल 19 विकेट पहले दिन गिर गए थे. दूसरे दिन इंग्लैंड के पहले विकेट के साथ ही ऐसा कुछ हुआ, जो क्रिकेट के इतिहास में आज तक कभी नहीं हुआ था. ये विकेट जैक क्रॉली का था, जिन्हें मिचेल स्टार्क ने शानदार कैच कर पवेलियन भेजा.

क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

148 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ है जब एक टेस्ट की शुरूआती 3 पारियों में पहला विकेट शून्य पर गिरा है. इंग्लैंड की पहली पारी में भी जैक को मिचेल स्टार्क ने शून्य पर आउट किया था, इंग्लैंड का स्कोर भी ‘जीरो’ था.

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में भी पहला विकेट शून्य पर गिरा था, जब जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर जेक वेदराल्ड को एलबीडबल्यू आउट किया था. इंग्लैंड की दूसरी और मैच की तीसरी पारी में स्टार्क ने एक बार फिर जैक क्रॉली को अपना शिकार बनाया. 

पहले ही ओवर 5वीं गेंद पर स्टार्क ने विकेट लाइन पर गेंद डाली, इस पर क्रॉली ने सामने शॉट मारना चाहा लेकिन वह उछाल से चकमा खा गए. गेंद हवा में थी, जिसे मिचेल स्टार्क ने शानदार डाइव लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ा.

बेन डकेट और ओली पोप के बीच अच्छी साझेदारी

इंग्लैंड की पहली पारी 172 रनों पर समाप्त हो गई थी, मिचेल स्टार्क ने अकेले 7 विकेट लिए थे. लगा था कि अब ऑस्ट्रेलिया इस मैच में अपनी पकड़ बना लेगा, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पासा पलट दिया. पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट 121 रनों पर गिर गए. बेन स्टोक्स ने 5 विकेट चटकाए थे, दूसरे दिन नेथन ल्योन के विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया की पारी 132 रनों पर सिमट गई.

इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही, मिचेल स्टार्क ने जैक क्रॉली को शून्य पर आउट कर दिया. लेकिन इसके बाद दूसरे विकेट के लिए ओली पोप और बेन डकेट ने अच्छी साझेदारी की. खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 1 विकेट खोकर 59 रन बना लिए हैं, इंग्लैंड के पास 99 रनों की बढ़त है.



[ad_2]

11 नवंबर से शुरू हो चुके रजिस्ट्रेशन, उम्मीदवारों के लिए आखिरी,जानें कब तक कर सकतें है आवेदन

[ad_1]

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in पर जाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 02 दिसंबर है, जबकि 06 और 07 दिसंबर को अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करने का अवसर भी प्राप्त करेंगे.

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in पर जाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 02 दिसंबर है, जबकि 06 और 07 दिसंबर को अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करने का अवसर भी प्राप्त करेंगे.

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी गई है, जिसमें एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट शामिल है.

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी गई है, जिसमें एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट शामिल है.

शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उम्मीदवार के पास हिंदी या अंग्रेजी विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होना आवश्यक है इसके अलावा नोटिफिकेशन में दी गई अन्य योग्यताएँ भी पूरी करनी होंगी सभी अभ्यर्थियों को योग्यता से जुड़े नियमों का पालन करना अनिवार्य है.

शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उम्मीदवार के पास हिंदी या अंग्रेजी विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होना आवश्यक है इसके अलावा नोटिफिकेशन में दी गई अन्य योग्यताएँ भी पूरी करनी होंगी सभी अभ्यर्थियों को योग्यता से जुड़े नियमों का पालन करना अनिवार्य है.

आवेदन शुल्क श्रेणी के आधार पर अलग-अलग रखा गया है सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क अधिक निर्धारित है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क कम है संपूर्ण शुल्क विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है.

आवेदन शुल्क श्रेणी के आधार पर अलग-अलग रखा गया है सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क अधिक निर्धारित है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क कम है संपूर्ण शुल्क विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है.

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और समय 140 मिनट रहेगा परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू है, जहाँ गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक काटे जाएंगे.

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और समय 140 मिनट रहेगा परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू है, जहाँ गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक काटे जाएंगे.

लिखित परीक्षा में रीजनिंग, इंग्लिश, सामान्य जागरूकता और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड जैसे विषय शामिल होंगे लिखित परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.

लिखित परीक्षा में रीजनिंग, इंग्लिश, सामान्य जागरूकता और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड जैसे विषय शामिल होंगे लिखित परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ECGC की वेबसाइट पर जाकर Apply Online लिंक पर क्लिक करना होगा रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी भरें दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें अंत में फॉर्म का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ECGC की वेबसाइट पर जाकर Apply Online लिंक पर क्लिक करना होगा रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी भरें दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें अंत में फॉर्म का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.

Published at : 22 Nov 2025 07:00 AM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

[ad_2]

IRCTC का शानदार टूर पैकेज, सिर्फ इतने रुपये में मिलेगा मिस्टिकल कश्मीर की सैर का बेहतरीन मौका

[ad_1]


IRCTC Kashmir Tour: अगर आप घूमने के शौकीन हैं और देश के खूबसूरत इलाकों को नए साल पर करीब से देखना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने कश्मीर के लिए एक खास टूर पैकेज की घोषणा की है.

इस पैकेज का नाम है ‘Mystical Kashmir New Year Special Tour’, जिसमें श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे लोकप्रिय स्थान शामिल हैं. यह पूरा सफर 5 रात और 6 दिन का है और पूरी तरह ऑल-इनक्लूसिव पैकेज है. इसकी शुरुआती कीमत 35,550 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है. यात्रा की शुरुआत हैदराबाद से होगी. RCTC ने इस पैकेज की जानकारी अपने X (ट्विटर) हैंडल पर साझा की है. चलिए आपको बताते हैं कि इसमें क्या-क्या शामिल है. 

क्या है आईआरसीटीसी का पैकेज?

आईआरसीटीसी इस तरह के पैकेज पिछले कई सालों से निकालती है. हालांकि, हर बार इसमें खर्च कम या ज्यादा होता रहता है.   इस टूर की प्रस्थान तिथि 29 दिसंबर 2025 तय की गई है. IRCTC ने यात्रियों को कश्मीर की जादुई खूबसूरती का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करते हुए लिखा, “2026 की शुरुआत करें IRCTC के Mystical Kashmir New Year Special Tour Package के साथ! 5 Nights / 6 Days की इस यात्रा में शामिल हैं Srinagar, Gulmarg, Sonamarg और Pahalgam. कीमत सिर्फ ₹35,550/- प्रति व्यक्ति से शुरू. अभी बुक करें!”.  इस यात्रा में यात्रियों को बर्फ से ढकी हिमालय की वादियां और कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता का बेहद खास अनुभव मिलेगा.

‘मिस्टिकल कश्मीर’ पैकेज में क्या-क्या शामिल है?

बाकी पैकेज की तरह यह पैकेज भी यात्रियों के लिए खास बनाया गया है.  जैसा कि नाम बताता है, यह टूर कश्मीर के खूबसूरत और मशहूर स्थानों की सैर कराएगा. यात्रा हैदराबाद से उड़ान भरते हुए शुरू होगी. पैकेज में शामिल सुविधाएं:

  • हैदराबाद से श्रीनगर आने-जाने की हवाई यात्रा
  • 4 रात होटल में और 1 रात हाउसबोट में ठहराव
  • नाश्ता और रात का खाना
  • यात्रा के दौरान वाहन से ट्रांसफर और सैर (सीट-इन-कोच आधार पर)
  • IRCTC की ओर से टूर गाइड
  • टोल, पार्किंग और ट्रैवल टैक्स शामिल

किराया कैसे तय होगा?

अब बात करते हैं कि इसका किराया कैसे और कितना लगेगा. इसका जवाब है कि यात्रियों से शुल्क उनकी रूम ऑक्यूपेंसी के आधार पर लिया जाएगा.

  • सिंगल ऑक्यूपेंसी- 47,100 रुपये प्रति व्यक्ति
  • डबल ऑक्यूपेंसी- 36,960 रुपये प्रति व्यक्ति
  • ट्रिपल ऑक्यूपेंसी- 35,500 रुपये प्रति व्यक्ति

बच्चों के लिए अलग विकल्प

  • 5 से 11 साल- 30,050 रुपये (बेड के साथ), 27,450 रुपये (बेड बिना)
  • 2 से 4 साल- 21,400 रुपये प्रति बच्चा

यात्रा की पूरी जानकारी और डे-टू-डे इटिनररी IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ें: 2026 की Top-50 ट्रैवल लिस्ट में शामिल हुआ भारत का ये राज्य, आप भी बना लें घूमने का प्लान



[ad_2]

भारत-इजराइल व्यापार को मिलेगी नई उड़ान, अभी इतने करोड़ का होता है ट्रेड, जानें डिटेल

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

India Israel Trade Relations: भारत और इजराइल के संबंधों को नई उड़ान देने का प्रयास जारी है. हाल ही में, भारत और इजराइल के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के टर्म्स ऑफ रेफ्रेंस पर साइन किया गया है. जिसके तहत दोनों देशों के बातचीत का मुद्दा तय हुआ है. इसकी जानकारी केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने एक घोषणा में दी हैं.

उन्होंने दोनों देशों के बीच आर्थिक जुड़ाव की असीमित संभावनाओं और क्षमताओं पर बात की हैं. तेल अवीव में हुए शिखर सम्मेलन में गोयल ने कहा कि, भारत इजराइली व्यवसायों के लिए बड़े पैमाने पर अवसर और मौके प्रदान करता है. इजराइली इकोनॉमी मिनिस्टर नीर बरकत की मौजूदगी में गोयल ने यह बात कही है. आइए जानते हैं, भारत और इजराइल के बीच व्यापार संबंधों के विषय में……..

भारत और इजराइल के बीच व्यापार

भारत और इजराइल के बीच करीब 6 अरब डॉलर का कारोबार होता है. उम्मीद जताई जा रही है कि, इस डील के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ सकता है. साथ ही कारोबारी रिश्ते और ज्यादा मजबूत होंगे. अगर आंकड़ों की बात करें तो, सितंबर 2025 में भारत और इजराइल के बीच अच्छा खासा व्यापार हुआ है.

इस महीने भारत ने इजराइल को 178 मिलियन डॉलर का निर्यात तो वहीं, 121 मिलियन डॉलर का माल आयात किया है. यानी कि, कुल मिलाकर भारत ने करीब 56.8 मिलियन डॉलर का पॉजिटिव ट्रेड किया हैं. हालांकि, पिछले साल के सितंबर महीने की तुलना करें तो, इसमें गिरावट देखी जा रही है. भारतीय निर्यात में सितंबर 2024 की तुलना में 5.19 फीसदी की गिरावट है. यह घटकर 188 से 178 मिलियन डॉलर रह गया है. आयात में भी लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट है.  

भारत से इन चीजों का होता है निर्यात  

इजराइल भारत के कीमती पत्थर, मोती, मशीनरी, टेक्सटाइल, कृषि उत्पाद, मोटर वाहन डीजल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग आइटम का बड़ा खरीदार रहा है. अब उम्मीद है कि, इस कारोबारी डील से भारतीय व्यापारियों की पहुंच इजराइली बाजार तक और ज्यादा आसान हो जाएगी. जिसका सीधा फायदा घरेलू उत्पादकों और किसानों को मिल सकता है.  

यह भी पढ़ें: इस फार्मा कंपनी के IPO को निवेशकों से मिला तगड़ा रिस्पॉन्स, ग्रे मार्केट में शेयरों ने लगाई प्रीमियम दौड़

[ad_2]

इवेंट में किंग खान के बच्चों का स्वैग, ब्लू ड्रेस में सुहाना तो ब्लैक आउटफिट में जचे आर्यन खान

[ad_1]

इवेंट में किंग खान के बच्चों का स्वैग, ब्लू ड्रेस में सुहाना तो ब्लैक आउटफिट में जचे आर्यन खान

[ad_2]

ट्रंप ने दुश्मन को बना लिया दोस्त! जोहरान ममदानी से मिलते ही क्यों बदल गए राष्ट्रपति के सुर?

[ad_1]


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क के नव-निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने शुक्रवार (21 नवंबर) को व्हाइट हाउस में पहली मुलाकात की, जिसमें दोनों नेताओं का लहजा चुनावी टकराव से बिल्कुल अलग दिखा. बंद कमरे में हुई इस बैठक को ट्रंप ने बेहद अच्छी और प्रोडक्टिव बताया. चर्चा के दौरान कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी और ट्रंप ने ममदानी के अफोर्डबिलिटी एजेंडा का समर्थन करने का भरोसा भी दिया.

चुनाव अभियान के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर तीखे हमले किए थे. ट्रंप ने ममदानी को “कम्युनिस्ट सनकी” कहा था, जबकि ममदानी ने राष्ट्रपति को “तानाशाह” करार दिया था. लेकिन शुक्रवार को जब दोनों बैठक से बाहर आए, तो माहौल पूरी तरह बदला हुआ था. ट्रंप ने कहा, “हमारी बहुत अच्छी और सार्थक बैठक हुई. हम दोनों की एक समान इच्छा है. न्यूयॉर्क, जिस शहर से हम प्यार करते हैं, आगे बढ़े और बेहतर करे.” उन्होंने यह भी कहा कि ममदानी जितना अच्छा काम करेंगे, वे उतने ही खुश होंगे.

ट्रंप ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि ममदानी एक बेहतरीन मेयर साबित होंगे. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ममदानी आने वाले समय में अपने कुछ विचारों में बदलाव कर सकते हैं. ट्रंप ने कहा, “जब से मैं पब्लिक ऑफिस में आया हूं, मेरे भी कुछ विचार बदले हैं और मुझे लगता है कि उनके साथ भी ऐसा हो सकता है.”

ममदानी ने बताया ट्रंप से क्या हुई बात

मुलाकात के बाद नव-निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत बेहद प्रोडक्टिव रही. उन्होंने कहा कि बैठक में न्यूयॉर्क में बढ़ती महंगाई और अफोर्डबिलिटी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जो ममदानी के चुनाव अभियान का मुख्य मुद्दा भी रहा है. ममदानी ने कहा, “हमने किराए, किराने के सामान, यूटिलिटी बिलों और उन तमाम चीजों पर बात की, जिनकी वजह से लोगों के लिए न्यूयॉर्क में रहना मुश्किल होता जा रहा है.”

बैठक का माहौल काफी सौहार्दपूर्ण रहा. ट्रंप ने ममदानी को चुनाव जीतने पर बधाई दी और कहा कि उन्होंने इस रेस में कई स्मार्ट लोगों को पछाड़ा है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि न्यूयॉर्क की अर्थव्यवस्था और अफोर्डबिलिटी पर ममदानी के कुछ विचार उनसे मिलते-जुलते हैं.

ये भी पढ़ें-

दुबई एयर शो 2025: 24 साल में दूसरी बार क्रैश हुआ तेजस, पहली बार कब और क्यों हुआ था हादसा? जानें



[ad_2]

नए क्रिएटर्स के लिए होगी मुश्किल, इंस्टाग्राम पोस्ट और रील्स पर नहीं लग रहे 3 से ज्यादा हैशटैग

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अगर आप नए कंटेट क्रिएटर हैं तो इंस्टाग्राम के एक फैसले से आपको मुश्किल हो सकती है. दरअसल, कंपनी हैशटैग की संख्या लिमिट करने पर विचार कर रही है. कुछ क्रिएटर्स ने बताया है कि वो रील्स या पोस्ट अपलोड करते समय उसके साथ 3 से ज्यादा हैशटैग नहीं डाल पा रहे हैं. कई रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में इस लिमिटेशन का जिक्र किया जा रहा है. बता दें कि क्रिएटर अपनी रील्स या पोस्ट का रीच बढ़ाने के लिए अलग-अलग हैशटैग का इस्तेमाल करते आए हैं. इससे उन्हें अलग-अलग इंटरेस्ट वाले यूजर्स के पास पहुंचने में भी मदद मिलती है.

क्या टिकटॉक के रास्ते पर चली इंस्टाग्राम?

रिपोर्ट्स के अनुसार, टिकटॉक ने भी हैशटैग को लिमिट कर दिया है और अब क्रिएटर केवल 5 हैशटैग ही यूज कर पा रहे हैं. इंस्टाग्राम भी इसी रास्ते पर चलते हुए नजर आ रही है. अभी इंस्टाग्राम पोस्ट और रील्स पर 30 हैशटैग यूज किए जा सकते हैं, जिसे घटाकर अब केवल 3 किया जा रहा है. इस फैसले से नए क्रिएटर्स पर असर पड़ने की बात कही जा रही है क्योंकि अब उनके पास अपनी रीच बढ़ाने के लिए ज्यादा हैशटैग यूज करने का ऑप्शन नहीं होगा. बता दें कि अभी केवल आईफोन पर क्रिएटर अकाउंट्स से होने वाली पोस्ट पर यह लिमिटेशन आई है. आईफोन से इंडिविजुअल और एंड्रॉयड फोन पर किसी भी अकाउंट पर ज्यादा हैशटैग डालने पर अभी तक कोई पाबंदी नहीं आई है. 

अलग-अलग देशों में की जा रही टेस्टिंग

इस लिमिटेशन की टेस्टिंग भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में की जा रही है. एक्स पर भी कई यूजर्स ने लिखा है कि वो अपनी पोस्ट में 3 से ज्यादा हैशटैग यूज नहीं कर पा रहे हैं. एक यूजर ने 5 हैशटैग की लिमिट होने की भी बात कही है. एक्स पर कई यूजर्स ने इस अपडेट को लेकर अपनी निराशा जाहिर की है. वहीं इंस्टाग्राम की तरफ से अभी तक इस अपडेट को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

ये भी पढ़ें-

स्क्रीन पर अनजान नंबरों के साथ दिखेगा नाम, सरकार ला रही ट्रू-कॉलर जैसा कॉलर आईडी सिस्टम CNAP, टेस्टिंग शुरू

[ad_2]

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप पर देखें लाइव

[ad_1]


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट शनिवार, 22 नवंबर से शुरू हो रहा है. ऋषभ पंत का बतौर कप्तान ये पहला टेस्ट होगा, जिसमें परीक्षा बड़ी होगी. भारत सीरीज में 0-1 से पीछे हैं, इसलिए सीरीज ड्रा पर खत्म करने के लिए ये टेस्ट हर हाल में जीतना है. टेम्बा बावुमा फिर एक बार अपने रिकॉर्ड को बचाने उतरेंगे, वह बतौर टेस्ट कप्तान कभी नहीं हारे. गुवाहाटी में होने वाले इस टेस्ट की टाइमिंग पहले मैच से अलग है. जानिए दूसरा टेस्ट कितने बजे से शुरू होगा? और मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर और लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी.

गुवाहाटी में पहली बार कोई टेस्ट होने जा रहा है. ऋषभ पंत पहली बार फुल टाइम टेस्ट कप्तान के रूप में खेलेंगे, वह भारत के लिए टेस्ट कप्तानी करने वाले 38वें खिलाड़ी हैं. शुभमन गिल पहले टेस्ट में चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए थे, वह दूसरे टेस्ट से बाहर हो चूके हैं. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा भी चोट के कारण नहीं खेलेंगे.

कब खेला जाएगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट?

शनिवार, 22 नवंबर से बुधवार, 26 नवंबर तक.

किस स्टेडियम में होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट?

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी.

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट?

टेम्बा बावुमा और ऋषभ पंत टॉस के लिए 8:25 पर ग्राउंड पहुंचेगे, 8:30 बजे टॉस होगा. प्रत्येक दिन सुबह 9 बजे से मैच शुरू होगा. शाम 4:30 बजे तक तीसरा सेशन खत्म होगा.

टी-ब्रेक और लंच ब्रेक में अदला बदली

टेस्ट क्रिकेट के दिन में 3 सेशन होते हैं. पहले सेशन के बाद लंच होता है और दूसरे के बाद टी-ब्रेक. लेकिन गुवाहाटी में अलग होगा. पहले सेशन के बाद टी-ब्रेक होगा और दूसरे सेशन के बाद लंच ब्रेक होगा.

  • पहला सेशन- सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
  • टी-ब्रेक- 11 बजे से 11:20 तक
  • दूसरा सेशन- सुबह 11:20 से दोपहर 1:20 बजे तक
  • लंच ब्रेक- दोपहर 1:20 से दोपहर 2 बजे तक
  • तीसरा सेशन- दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

किस चैनल पर देखें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट लाइव?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.

किस ऐप पर देखें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट लाइव?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप ओर वेबसाइट पर होगी.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

रयान रिकेल्टन, एडन मार्क्रम, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेट कीपर), मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, साइमन हार्मर, केशव महाराज.

[ad_2]

‘दक्षिण अफ्रीका का राष्‍ट्रपति बहुत मुंह चला रहा, मैं नहीं जाऊंगा G-20’, ट्रंप क्यों हुए गुस्सा

[ad_1]


दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में 22-23 नवंबर को होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन में इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हिस्सा नहीं ले रहे हैं. व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका का प्रतिनिधि केवल सम्मेलन के आखिरी दिन औपचारिक हस्तांतरण समारोह में उपस्थित होगा. इस समिट की अध्यक्षता अमेरिका को मिलने जा रही है.

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के हालिया बयान और टिप्पणियों से राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम नाराज हैं. लेविट ने कहा, “दक्षिण अफ्रीका में G-20 की आधिकारिक बातचीत में अमेरिका हिस्सा नहीं ले रहा है. मैंने देखा कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति अमेरिका और अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ अपनी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो राष्ट्रपति और उनकी टीम को पसंद नहीं आया.”

रामाफोसा ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

रामाफोसा ने हाल ही में एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, “बॉयकॉट की राजनीति काम नहीं करती. G-20 की टेंट के अंदर रहना बेहतर है बजाय इसके कि बाहर खड़ा रहें.” उन्होंने यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी संकेत दिया कि अमेरिका के नोटिस के बावजूद अभी भी बैठक में किसी रूप में भागीदारी को लेकर बातचीत जारी है.

डोनाल्ड ट्रंप ने की थी ये घोषणा

हालांकि, इस महीने डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि कोई अमेरिकी अधिकारी जोहांसबर्ग में होने वाले G-20 सम्मेलन में शामिल नहीं होगा. ट्रंप ने इस बहिष्कार का कारण दक्षिण अफ्रीका में गोरे अल्पसंख्यक किसानों पर कथित हिंसा को बताया. 

दक्षिण अफ्रीका ने ट्रंप के दावों को किया खारिज

दक्षिण अफ्रीका ने ट्रंप के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया. राष्ट्रपति रामाफोसा ने कहा कि अमेरिका का यह बहिष्कार सम्मेलन के अंत में उनकी अध्यक्षता को ‘खाली कुर्सी’ सौंपने के बराबर होगा. इससे दोनों देशों के बीच समिट से पहले ही तनाव पैदा हो गया है. 

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान के इस ताकतवर मुस्लिम दोस्त ने मार गिराया अमेरिका का F-16, ट्रंप तो ट्रंप पूरी दुनिया को लगा शॉक

[ad_2]

मीशो जल्द ला सकती है IPO, दिसंबर में हो सकती है बाजार में एंट्री, जानें पूरा प्लान

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Meesho IPO news: देश की जानी- मानी ई-कॉमर्स कंपनी मीशो के आईपीओ का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है.  हिंंदुस्तान न्यूज में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर सभी चीजों सही रही तो, दिसंबर महीने में कंपनी अपना आईपीओ लॉन्च कर सकती है.

उद्योग जगत के एक सूत्र की माने तो, रोड शो और निवेशकों के साथ चर्चा के बाद कंपनी ने अपना मूल्यांकन तय कर लिया है. जल्द ही कंपनी भारतीय शेयर बाजार में लिस्टिंग के लिए तैयार हो जाएगी. कंपनी की तरफ से जुलाई महीने में गोपनीय तरीके से सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए गए थे. 

मीशो आईपीओ डिटेल 

मीशो शेयर बाजार में उतरने की तैयारी में है और इसके तहत कंपनी लगभग 4,250 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.  इस आईपीओ में उतनी ही रकम का फ्रेश इश्यू शामिल होगा, जबकि कंपनी के कुछ पुराने निवेशक अपने 17,56,96,602 शेयर बेचने की योजना बना रहे हैं.

एलिवेशन, पीक एक्सवी, वेंचर हाईवे और वाई कॉम्बिनेटर जैसे शुरुआती निवेशक अपने शेयर बेच सकते हैं. मिली जानकारी के अनुसार,  ये निवेशक अपनी हिस्सेदारी का करीब 5 से 7 प्रतिशत हिस्सा बाजार में उतार सकते हैं. आईपीओ को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, जेपी मॉर्गन, एक्सिस कैपिटल, सिटी और मॉर्गन स्टेनली संभाल रहे हैं, जो इसके बुक रनिंग लीड मैनेजर होंगे. 

आईपीओ से जुटाई रकम का क्या होगा?

मीशो आईपीओ से जुटाई गई रकम का मीशो टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (एमटीपीएल) में निवेश करेगी. कंपनी आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल, क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर, AI और मशीन लर्निंग टीम के वेतन पर खर्च करने की योजना बना रही है. साथ ही मार्केटिंग और कंपनी ब्रांडिंग जैसे चीजों पर भी निवेश का प्लान है.     

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: तेल कंपनियों की भारी वापसी! चालू वित्त वर्ष में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ने का अनुमान

 

[ad_2]