जेलेंस्की ने नहीं मानी ट्रंप की बात, ठुकरा दिया यूक्रेन-रूस पीस प्लान, गुस्साए अमेरिका ने…

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा झटका दिया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने शनिवार (22 नवंबर) को ‘हम अपने देश से गद्दारी नहीं कर सकते’, कहकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. ऐसे में ट्रंप ने भी दो टूक कह दिया है कि यूक्रेन को लगातार मदद करना संभव नहीं है. यूक्रेन जंग को जल्द समाप्त करने के लिए ट्रंप ने रूस के साथ मिलकर गुपचुप मसौदा तैयार किया था. 

इस शांति समझौते के ड्राफ्ट को ट्रंप ने जेलेंस्की के पास भिजवाया था. हालांकि ड्राफ्ट की शर्तों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया था, लेकिन माना जा रहा है कि ड्राफ्ट के मुताबिक यूक्रेन को रूस के हाथों खोए दोनेत्स्क और लुहांस्क पर अपना अधिकार हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ने को कहा गया था. ट्रंप के पीस प्लान में यूक्रेन को अपने संविधान में नाटो की सदस्यता कभी ना लेने की बात को शामिल करने के लिए भी कहा गया था.

ट्रंप ने क्या कहा था
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “हमें लगता है कि हमारे पास शांति स्थापित करने का एक रास्ता है, उन्हें (वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की) को इसे मंज़ूरी देनी होगी. मुझे लगता है कि वे काफ़ी क़रीब पहुंच रहे हैं, लेकिन मैं कोई भविष्यवाणी नहीं करना चाहता.” उनकी यह टिप्पणी अमेरिका द्वारा तैयार की गई एक नई शांति योजना पर तेज़ चर्चाओं के बीच आई थी.  

वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने क्या कहा
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले शुक्रवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने चेतावनी दी थी कि देश अपने इतिहास के सबसे चुनौतीपूर्ण क्षणों में से एक का सामना कर रहा है, क्योंकि वह अमेरिकी प्रस्ताव के प्रभावों पर विचार कर रहा है. कीव में अपने कार्यालय के बाहर एक जनसभा को संबोधित करते हुए ज़ेलेंस्की ने राष्ट्रीय एकता की आवश्यकता पर ज़ोर दिया और दोहराया कि वो यूक्रेनी लोगों के साथ कभी विश्वासघात नहीं करेंगे. 

ज़ेलेंस्की ने कहा, “यह हमारे इतिहास के सबसे कठिन क्षणों में से एक है. अब यूक्रेन के सामने एक बहुत ही कठिन विकल्प है या तो अपनी गरिमा खोना या एक प्रमुख सहयोगी को खोने का जोखिम उठाना.” उन्होंने आगे कहा, “मैं यह सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे लड़ूंगा कि योजना के कम से कम दो बिंदुओं की अनदेखी न हो. पहली यूक्रेनियों की गरिमा और दूसरी हमारी स्वतंत्रता.” 

ये भी पढ़ें

लाल किला ब्लास्ट केस में गिरफ्तार आतंकी ने कोर्ट में लगाई गुहार, कर दी ये डिमांड

[ad_2]

यूपीएससी के इंटरव्यू में क्या पहनें और क्या नहीं? दिव्यकीर्ति सर की यह सलाह बना देगी लाइफ

[ad_1]


यूपीएससी प्रीलिम्स और मेन्स निकाल लेना किसी भी उम्मीदवार के लिए बड़ी जीत है. इसे अक्सर ‘आधी जंग जीतना’ कहा जाता है. लेकिन असली लड़ाई अभी बाकी है यूपीएससी इंटरव्यू. यहां की छोटी-सी गलती भी IAS-IPS बनने के सपने को कुछ समय के लिए रोक सकती है. इसलिए इस दौर में हर कदम बहुत सोच-समझकर उठाना पड़ता है. कई उम्मीदवार मेन्स तक बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं पर इंटरव्यू में ड्रेस या बॉडी लैंग्वेज की साधारण-सी चूक उनके पूरे सफर को फिर से शुरू करवा देती है.

यूपीएससी इंटरव्यू सिर्फ आपके जवाबों का टेस्ट नहीं है. यह आपकी पर्सनैलिटी, आत्मविश्वास, अनुशासन, प्रस्तुति और सोच को समझने के लिए भी होता है. यही वजह है कि पैनल बेहद बारीकी से उम्मीदवारों की हर छोटी-सी बात पर नजर रखता है कपड़े, बैठने का तरीका, बोलने का अंदाज, यहां तक कि आपके जूतों और सॉक्स के रंग पर भी ध्यान जाता है.

इसी संवेदनशील दौर में उम्मीदवार अक्सर अपने पसंदीदा मेंटर और दृष्टि IAS के फाउंडर विकास दिव्यकीर्ति सर के सुझावों पर भरोसा करते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले उनके कई वीडियो इंटरव्यू की तैयारी में बड़ी मदद करते हैं. इन्हीं में से एक वीडियो में उन्होंने इंटरव्यू ड्रेस को लेकर बेहद उपयोगी बातें बताई हैं, जो हर उम्मीदवार को जाननी चाहिए.

इंटरव्यू में कपड़े क्यों इतने जरूरी हैं?

यूपीएससी देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है. यहां से देश को IAS, IPS और IFS जैसे अधिकारी मिलते हैं. इसलिए यूपीएससी इंटरव्यू सिर्फ फॉर्मलिटी नहीं है, बल्कि एक ऐसा स्तर है जहां उम्मीदवार की संपूर्ण छवि जज की जाती है.

ड्रेस आपकी सोच और पेशेवर व्यवहार का पहला परिचय होती है. अगर आपका पहनावा साफ-सुथरा, संतुलित और प्रोफेशनल है, तो यह आपकी गंभीरता और तैयारी दिखाता है. यही कारण है कि इंटरव्यू रूम में प्रवेश करते ही पैनल आपके कपड़ों से लेकर आपकी चाल और बैठने के तरीके तक सब नोटिस करता है.

इंटरव्यू में क्या पहनें, क्या नहीं

विकास सर कहते हैं कि इंटरव्यू में कपड़ों को लेकर सरलता और साफ-सफाई सबसे जरूरी है. कोई भारी-भरकम स्टाइल या रंगों की जरूरत नहीं है. कुछ छोटे-छोटे नियम इंटरव्यू में आपकी छवि को और बेहतर बना सकते हैं.

वे कहते हैं कि टाई बिल्कुल सेंटर में होनी चाहिए. थोड़ा-सा भी टेढ़ा होने पर लुक खराब लगता है. इंटरव्यू से पहले आईने में एक बार जरूर चेक करें. इंटरव्यू रूम में प्रवेश करते समय कोट के बटन खोलकर बैठना चाहिए. यह सामान्य तरीका माना जाता है और आरामदायक भी रहता है. पॉकेट फ्लैप को लेकर भी उनकी सलाह है फ्लैप बाहर न हों. उन्हें अंदर की तरफ रखें. बाहर निकले फ्लैप प्रोफेशनल लुक को खराब कर देते हैं.

सॉक्स का रंग

अक्सर उम्मीदवार कोट और जूते पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन सॉक्स की तरफ ध्यान नहीं जाता. दिव्यकीर्ति सर साफ कहते हैं कि सॉक्स का रंग भी ड्रेस को पूरा करता है, इसलिए सही रंग चुनना जरूरी है. अगर आप नेवी ब्लू कोट-पैंट पहन रहे हैं (जो इंटरव्यू में सबसे आम ड्रेस है), तो उसके साथ ब्लैक सॉक्स पहनें.

यह भी पढ़ें –  PNB में ऑफिसर बनकर बैंकिंग करियर चमकाने का मौका, 750 पदों पर भर्ती; 23 नवंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे

[ad_1]


आए दिन सोशल मीडिया पर लोगों की लापरवाही से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिलहाल तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भी हैरान है. दरअसल एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में महिला एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में बैठकर पावर सॉकेट में इलेक्ट्रिक केतली लगाकर मैगी पकाते नजर आ रही है.  इलेक्ट्रिक केतली में मैगी पकाने का यह वीडियो महिला के साथ यात्रा कर रहे किसी यात्री ने रिकॉर्ड किया और फिर यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इस वीडियो ने भारतीय रेलवे में सुरक्षा को लेकर नई बहस शुरू कर दी है. वहीं सोशल मीडिया वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर कई लोगों का गुस्सा महिला पर फूट पड़ा.

वीडियो में क्या दिखा?

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @WokePandemic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो में महिला अपनी सीट पर आराम से बैठी हुई दिखाई देती है. महिला के सामने फोल्डिंग टेबल पर इलेक्ट्रिक केतली रखी हुई है, जिसमें वह महिला मैगी उबाल रही है. वहीं  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि केतली से धुआं उठ रहा है और पास में मैगी के पैकेट खुले पड़े हैं. वीडियो बनाने वाला यात्री जब इसे रिकॉर्ड करता है तो महिला हंसते हुए कहती है की वीडियो शेयर कर देना ताकि लोग इस हेक के बारे में जान पाएं. वहीं वीडियो में दिखाई दे रही महिला काफी खुश होकर ट्रेन में इलेक्ट्रिक केतली में मैगी उबाल रही थी. वहीं महिला की बातचीत की भाषा से वह महाराष्ट्र की बताई जा रही है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा महिला आज तो ट्रेन ही उड़ा देगी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ वैसे ही लोगों का गुस्सा भी भड़क उठा. कई लोगों ने तो गुस्से में इस हरकत को सार्वजनिक संपत्ति का दुरुपयोग बता दिया. वहीं एक यूजर इस वीडियो को देखकर गुस्से में लिखता है कि ज्यादा से ज्यादा ट्रेन ही तो उड़ेगी और क्या ही हो जाएगा. वहीं एक यूजर लिखता है कि भारतीयों का सिविक सेंस बहुत हाई है यह स्टूपिडिटी को भी अचीवमेंट समझते हैं. वहीं एक यूजर लिखता है कि आंटी जी कोच नंबर बता दो मैगी खानी है, प्लीज. इसके अलावा एक यूजर मजाक के अंदाज में कमेंट करता है कि नेक्स्ट टाइम मैं ट्रेन में माइक्रोवेव लेकर जाऊंगा. वहीं एक यूजर कमेंट में लिखता है ऐसे भारत बनेगा विकसित भारत?

ये भी पढ़ें-दुबई में क्रैश हुआ तेजस तो भड़क उठे यूजर्स, HAL पर सवाल उठाकर पूछा- यह क्या बना दिया?


बुरा फंसा ये क्रिकेटर, ICC ने अचानक किया ससपेंड; जानिए किस गलती की मिली सजा

[ad_1]


भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से अगले साल टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी करेंगे, इसमें अमेरिका क्रिकेट टीम भी हिस्सा लेगी. पिछले कुछ से अमेरिकी टीम के लिए सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, इस बीच टीम के खिलाड़ी अखिलेश रेड्डी को आईसीसी ने ससपेंड कर दिया है. 25 साल के ऑफ स्पिनर पर आईसीसी ने तत्काल प्रभाव से खेलने पर रोक लगा दी है.

आईसीसी ने अपने स्टेटमेंट में कहा, “एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के बिहाल्फ पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर ICC एंटी-करप्शन कोड के तीन उल्लंघन का आरोप लगाया है. ये आरोप यूनाइटेड अरब एमिरेट्स में चल रहे अबू धाबी T10 2025 टूर्नामेंट से जुड़े हैं. इवेंट के लिए डेजिग्नेटेड एंटी-करप्शन ऑफिशियल (DACO) के तौर पर, ICC ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड की तरफ से ये आरोप लगाए हैं.”

ये लगे हैं आरोप

अनुच्छेद 2.1.1- अबू धाबी टी10 2025 में मैचों के नतीजे, प्रोग्रेस, कंडक्ट, या किसी और पहलू को ठीक करने, बनाने, या गलत तरीके से प्रभावित करने की कोशिश करना, या गलत तरीके से प्रभावित करने के लिए किसी एग्रीमेंट या कोशिश का हिस्सा बनना.

अनुच्छेद 2.1.4- अबू धाबी टी10 2025 में एक या ज़्यादा मैचों के दौरान अनुच्छेद 2.1.1 को तोड़ने के लिए किसी दूसरे खिलाड़ी को मनाना, उकसाना, फुसलाना, इंस्ट्रक्ट करना, मनाना, बढ़ावा देना, या जानबूझकर मदद करना (या ऐसा करने की कोशिश करना).

अनुच्छेद 2.4.7- मोबाइल डिवाइस से डेटा और मैसेज डिलीट करके DACO की जांच में रुकावट डालना, जो जांच के लिए ज़रूरी हो सकते हैं.

आईसीसी ने अपने स्टेटमेंट में आगे कहा, “अखिलेश रेड्डी को तुरंत सभी क्रिकेट से कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया है और आरोपों का जवाब देने के लिए उनके पास 21 नवंबर 2025 से 14 दिन का समय है. ICC डिसिप्लिनरी प्रोसेस खत्म होने तक कोई और कमेंट नहीं करेगा.”

अखिलेश रेड्डी ने खेले हैं 4 अंतर्राष्ट्रीय मैच

25 वर्षीय अखिलेश रेड्डी ने अमेरिका क्रिकेट टीम के लिए 4 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, हालांकि उनमें वह कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए. अखिलेश ने 4 टी20 मैचों में सिर्फ 1 विकेट लिया है.

[ad_2]

स्मार्ट ग्लास लेने की कर रहे हैं प्लानिंग? खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पिछले कुछ समय से स्मार्ट ग्लासेस का ट्रेंड जोर पकड़ रहा है. अब कंपनियां इनमें पावर एफिशिएंट डिस्प्ले से लेकर एआई फीचर्स दे रही हैं. साथ ही इनकी फिनिशिंग को भी बेहतर किया गया है, जिससे ये सामान्य चश्मों की तरह नजर आने लगे हैं मेटा रे-बेन के अलावा अब दूसरी कंपनियां भी स्मार्ट ग्लासेस बना लगी हैं, जिससे बाजार में लोगों के लिए ऑप्शन बढ़ गए हैं. ऐसे में अगर आप स्मार्ट ग्लासेस खरीदना चाहते हैं तो इन चीजों का ध्यान रखने की जरूरत है. 

सबसे पहले डिसाइड करें टाइप

स्मार्ट ग्लासेस खरीदने से पहले आपको अपनी जरूरत के हिसाब से उसका टाइप डिसाइड करना चाहिए. दरअसल, बाजार में ऑडियो ओनली, कैमरा-इक्विप्ड स्मार्ट ग्लासेस और डिस्प्ले-बेस्ड स्मार्ट ग्लासेस अवेलेबल है. अगर आपको सिर्फ म्यूजिक सुनने और कॉल्स आदि लेने के लिए जरूरत है तो ऑडियो ओनली स्मार्ट ग्लास काफी है. अगर आप कंटेट क्रिएटर हैं तो कैमरा-इक्विप्ड ग्लासेस आपके काम आ सकते हैं, वहीं डिस्प्ले बेस्ड स्मार्ट ग्लासेस आपके मोबाइल का एक विकल्प बन सकते हैं. 

लुक और फिनिशिंग

स्मार्ट ग्लासेस खरीदने से पहले आपको उसके डिजाइन और फिनिशिंग पर ध्यान देने की जरूरत है. कुछ समय पहले तक स्मार्ट ग्लासेस काफी भारी होते हैं, जिनमें बड़े फ्रेम होते थे, जिससे इन्हें अलग ही पहचाना जा सकता था. अब डिजाइन में बहुत बदलाव आया है और स्मार्ट ग्लासेस भी सामान्य शेड्स की तरह दिखने लगे हैं. फिर भी डिजाइन और फिनिशिंग पर ध्यान देना चाहिए.

वजन

अगर आप स्मार्ट ग्लासेस को लंबे समय तक पहनना चाहते हैं तो इसका वजन हल्का होना चाहिए. 50-55 ग्राम से अधिक वजनी ग्लासेस नाक और कान पर भारी लगने लगते हैं. इसलिए खरीदने से पहले वजन का भी जरूर ध्यान रखें.

प्रिस्क्रिप्शन लेंसेस

अगर आपको चश्मा लगा हुआ है तो यह देखने की जरूरत है कि स्मार्ट ग्लासेस प्रिस्क्रिप्शन लेंसेस को सपोर्ट करते हैं या नहीं. साथ ही यह भी देखने की जरूरत है कि क्या ब्रांड्स की तरफ से ऐसे लेंस ऑफर किए जा रहे हैं क्योंकि इन फ्रेम में लोकल ऑप्टिकल से लेंस फिट करवाना महंगा पड़ सकता है. 

बैटरी लाइफ

बैटरी लाइफ को लेकर स्मार्ट ग्लासेस में ज्यादा काम नहीं हुआ है. सारे फीचर्स यूज करने पर एडवांस्ड मॉडल भी पूरे दिन क बैटरी लाइफ नहीं देते है. इसलिए अपनी जरूरत को देखते हुए अच्छी बैटरी लाइफ वाले स्मार्ट ग्लासेस ही चुनें.

ये भी पढ़ें-

ऐप्पल ने ग्राहकों को दिया जोर का झटका! आईफोन 17 पर कैशबैक कर दिया कम, जानें कारण

[ad_2]

यूएस से कड़वाहट के बीच भारत ने उठाया ऐसा कदम, जानकर खुश हो जाएगा पड़ोसी चीन

[ad_1]


India Resumes Tourist Visa For Chinese Citizens: अमेरिका की तरफ से ट्रेड डील पर सहमति बनने के करीब बताया जा रहा है. उम्मीद है कि इससे टैरिफ दरों में कमी आएगी, जिससे भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी और वे अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा बनाए रख सकेंगे. इसी बीच भारत ने अमेरिका के विकल्प के तौर पर अन्य देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने पर भी जोर दिया है. खासकर डोकलाम विवाद के बाद चीन के साथ आई कड़वाहट को कम करने और रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं.

चीन के लिए खोले पर्यटन दरवाजे

भारत ने हाल ही में चीनी पर्यटकों के लिए अपने पर्यटन दरवाजे खोल दिए हैं. अब चीनी नागरिक दुनिया भर में स्थित भारतीय मिशनों और वाणिज्य दूतावासों के माध्यम से भारत के पर्यटक वीज़ा के लिए आवेदन कर सकेंगे. इस वर्ष जुलाई में भारत ने चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीज़ा जारी करना दोबारा शुरू किया था. इससे पहले मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर सैन्य गतिरोध शुरू होने के बाद यह सुविधा निलंबित कर दी गई थी.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में दुनियाभर के भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में चीनी नागरिकों को पर्यटक वीज़ा जारी करने की प्रक्रिया पुनः आरंभ की गई. इसके बाद बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास और शंघाई, गुआंगझोउ तथा हांगकांग के वाणिज्य दूतावासों में आवेदन प्राप्त होना शुरू हो गए.

क्या होगा संबंधों पर असर?

पिछले कुछ महीनों में भारत और चीन ने संबंधों को स्थिर करने और उन्हें दोबारा पटरी पर लाने के लिए कई जन-केंद्रित कदमों पर सहमति जताई है. इनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करना, सीधी उड़ानों को पुनः शुरू करना, राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाना और वीज़ा सुविधाओं को आसान बनाना शामिल है. अक्टूबर में दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू भी हो चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: 22 नवंबर को सोना खरीदने के लिए कितना पैसा करना होगा खर्च? जानें दिल्ली से पटना तक का लेटेस्ट रेट

[ad_2]

प्रीति जिंटा ने क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ की पार्टी, पैपराजी के लिए ऐसे दिए पोज

[ad_1]

प्रीति जिंटा का कैजुअल लुक भी हमेशा लोगों को इंप्रेस कर देता है. वो पार्टी में ज्यादातर सिंपल लुक में ही नजर आती हैं.

प्रीति जिंटा का कैजुअल लुक भी हमेशा लोगों को इंप्रेस कर देता है. वो पार्टी में ज्यादातर सिंपल लुक में ही नजर आती हैं.

प्रीति शुक्रवार की रात को पार्टी करने के लिए गई थीं. जिसकी फोटोज खूब वायरल हो रही हैं.

प्रीति शुक्रवार की रात को पार्टी करने के लिए गई थीं. जिसकी फोटोज खूब वायरल हो रही हैं.

प्रीति के लुक की बात करें तो उन्होंने डेनिम के साथ व्हाइट टीशर्ट पहनी थी और अपने लुक को व्हाइट स्नीकर के साथ कंप्लीट किया था. प्रीति का ये लुक काफी वायरल हो रहा है.

प्रीति के लुक की बात करें तो उन्होंने डेनिम के साथ व्हाइट टीशर्ट पहनी थी और अपने लुक को व्हाइट स्नीकर के साथ कंप्लीट किया था. प्रीति का ये लुक काफी वायरल हो रहा है.

पार्टी में जिस चीज ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयर अय्यर थे. इस पार्टी में श्रेयस भी शामिल हुए थे.

पार्टी में जिस चीज ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयर अय्यर थे. इस पार्टी में श्रेयस भी शामिल हुए थे.

उन्होंने प्रीति के साथ पैपराजी के लिए पोज भी दिए. एक बार फिर प्रीति और श्रेयस को साथ देखकर फैंस खुश हो रहे हैं.

उन्होंने प्रीति के साथ पैपराजी के लिए पोज भी दिए. एक बार फिर प्रीति और श्रेयस को साथ देखकर फैंस खुश हो रहे हैं.

श्रेयस के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक लूज पैंट के साथ ब्लैक एंड व्हाइट शर्ट पहनी थी. जिसमें वो काफी कूल लग रहे थे.

श्रेयस के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक लूज पैंट के साथ ब्लैक एंड व्हाइट शर्ट पहनी थी. जिसमें वो काफी कूल लग रहे थे.

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रीति लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं. उनकी फिल्म लाहौर 1947 अगले साल आने वाली है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रीति लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं. उनकी फिल्म लाहौर 1947 अगले साल आने वाली है.

Published at : 22 Nov 2025 11:18 AM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

ममदानी से अमेरिकी राष्ट्रपति को लेकर पूछा गया सवाल, ट्रंप ने जानें क्यों जवाब देने से रोका

[ad_1]


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क सिटी के मेयर-इलेक्ट जोहरान ममदानी ने शुक्रवार (21 नवंबर) को व्हाइट हाउस में पहली औपचारिक बैठक की, जहां दोनों नेताओं ने क्राइम, माइग्रेशन, सिक्योरिटी और हाउसिंग जैसे अहम मुद्दों पर सहयोग का वादा किया. राजनीतिक रूप से धुर विरोधी माने जाने वाले ट्रंप और ममदानी की यह मुलाकात चुनावी बयानबाजी से बिल्कुल अलग दिखी. बैठक के दौरान ट्रंप ने कई बार ममदानी की तारीफ की, जबकि ममदानी ने कानून व्यवस्था, मानवाधिकार और विदेश नीति पर अपनी स्पष्ट स्थिति दोहराई.

यह वही जोड़ी है जिसने पिछले महीनों में एक-दूसरे पर तीखे राजनीतिक हमले किए थे. ट्रंप ने ममदानी को ‘कम्युनिस्ट’ कहा था, जबकि ममदानी ने राष्ट्रपति की नीतियों की खुलकर आलोचना की थी, लेकिन व्हाइट हाउस की बैठक ने इन तनावों को पीछे छोड़ते हुए नए समीकरण का संकेत दिया.

ट्रंप ने ममदानी से कही ये बड़ी बात

एक सवाल के दौरान जब ममदानी अपने शब्दों पर सावधानी बरत रहे थे तो ट्रंप ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए कहा, “कोई बात नहीं, आप बस हां कह दीजिए. समझाने से आसान है. मुझे फर्क नहीं पड़ता.” यह कमेंट तब आया जब ममदानी से पूछा गया कि क्या वे ट्रंप को ‘फासिस्ट’ मानते हैं. ट्रंप ने बाद में सोशल मीडिया पर लिखा कि ममदानी से मिलना सम्मान की बात है.

ट्रंप बोले- सुरक्षित सड़कों के बिना सफलता संभव नहीं

बैठक के बाद ट्रंप ने बताया कि बातचीत का बड़ा हिस्सा अपराध नियंत्रण और पब्लिक सेफ्टी पर केंद्रित रहा. उन्होंने कहा, “अगर आपकी सड़कें सुरक्षित नहीं हैं, तो सफलता की कोई संभावना नहीं.” ट्रंप ने यहां तक कहा कि ममदानी सुरक्षा को लेकर उनसे भी ज़्यादा गंभीर हो सकते हैं. इसके जवाब में ममदानी ने कहा कि न्यूयॉर्क की नीतियां स्थानीय कानूनों और लोगों की सुरक्षा पर आधारित रहेंगी. उन्होंने कहा, “हम अपने शहर के कानूनों का पालन करेंगे. ऐसे कानून जो न्यूयॉर्कर्स की रक्षा करते हैं.”

ICE पर चर्चा लेकिन सीमित सहयोग

ममदानी ने बताया कि ICE (Immigration and Customs Enforcement) पर भी चर्चा हुई, लेकिन शहर का कानून केवल 170 गंभीर अपराधों में ही फेडरल एजेंसियों से समन्वय की अनुमति देता है. उन्होंने यह भी कहा कि न्यूयॉर्क के कई निवासियों को व्यापक इमिग्रेशन कार्रवाई के प्रभाव को लेकर चिंता है. ट्रंप ने कहा कि बातचीत का फोकस ICE से ज्यादा अपराध नियंत्रण पर रहा.

हाउसिंग पर सहमति

दोनों नेता हाउसिंग संकट को लेकर भी एकमत दिखाई दिए. ट्रंप ने कहा, “ममदानी चाहते हैं कि शहर में और घर बनें… और मैं भी यही चाहता हूं.” उन्होंने संकेत दिया कि दोनों मिलकर किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए काम कर सकते हैं.

इजरायल पर ममदानी ने दोहराया अपना रुख

पत्रकारों ने जब ममदानी के पहले दिए गए ‘नरसंहार’ वाले बयान पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, “मैंने इजरायली सरकार द्वारा किए जा रहे नरसंहार और अमेरिका की ओर से मिले फंड पर अपनी बात रखी है.” उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क के हजारों लोग मांग कर रहे हैं कि उनके टैक्स का पैसा विदेशी संघर्षों के बजाय घरेलू जरूरतों पर खर्च हो, विशेषकर तब जब लगातार नौ साल से शहर में एक लाख से अधिक बच्चे बेघर हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि वे मध्य-पूर्व में ट्रंप के शांति प्रयासों की सराहना करते हैं, लेकिन किसी भी कोशिश को मानवाधिकारों का सम्मान करना चाहिए. ट्रंप ने इस बयान पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

तल्खियों के बाद सहयोग का संदेश

कई महीनों की कड़ी बयानबाजी के बाद हुई यह मुलाकात कई मायनों में अप्रत्याशित रही. दोनों नेताओं ने अपराध, सुरक्षा और आवास संकट पर साथ काम करने का संकेत दिया, हालांकि इमिग्रेशन और विदेश नीति पर मतभेद साफ बने रहे.

ये भी पढ़ें-

Watch: ट्रंप ने दुश्मन को बना लिया दोस्त! जोहरान ममदानी से मिलते ही क्यों बदल गए अमेरिकी राष्ट्रपति के सुर, देखें वीडियो

[ad_2]

ChatGPT पर अब सारे दोस्त मिलकर बनाएं प्लान, आ गया ग्रुप चैट का ऑप्शन, ऐसे करें यूज

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

लंबे इंतजार के बाद अब ChatGPT में ग्रुप चैट का ऑप्शन आ गया है. इसमें एक साथ 20 लोगों को एड किया जा सकता है, जो साथ मिलकर रिसर्च करने से लेकर ट्रिप प्लानिंग तक सारे काम कर सकते हैं. मजेदार बात यह भी है कि इस दौरान ChatGPT एक असिस्टेंट और गाइड की तरह आपके ग्रुप में मौजूद रहेगा और आप जरूरत पड़ने पर उससे इनपुट भी ले सकेंगे. कुछ समय पहले तक इस फीचर को न्यूजीलैंड, जापान और साउथ कोरिया में टेस्ट किया जा रहा था और अब इसे ग्लोबली रोल आउट कर दिया गया है. 

क्या है यह फीचर और कैसे करता है काम?

ChatGPT का कहना है कि इस फीचर की मदद से आप अपने दोस्तों, परिवार और कोवर्कर को एक शेयर्ड स्पेस में ला सकते हैं, जहां आप आइडियाज पर इकट्ठे मिलकर काम करने के साथ-साथ प्लान बना सकते हैं और फैसले ले सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको एक ग्रुप क्रिएट करना होगा. ऐसा करने के लिए ऐप के टॉप कॉर्नर में दिख रहे पीपल आइकन पर टैप करें. यहां एक शेयरेबल लिंक जनरेट हो जाएगा. इसके बाद चैटजीपीटी यूज करने वाले यूजर्स इस लिंक को ज्वॉइन कर सकते हैं. ज्वॉइन करने के बाद वो ग्रुप में मैसेज भेज पाएंगे. 

स्मार्ट तरीके से काम करेगा ChatGPT 

ग्रुप सेटअप होते ही ChatGPT मदद के लिए आ जाएगा. ट्रिप प्लान करने से लेकर पैकिंग लिस्ट बनाने तक यह सारे कामों में मदद करेगा. ग्रुप के मेंबर बातचीत के दौरान कभी भी इसे टैग कर इससे आईडियाज और सजेशन भी ले सकेंगे. ग्रुप चैट में बात करने के लिए कंपनी ने इसे नए सोशल बिहेवियर से ट्रेनिंग दी है, जिससे यह खुद डिसाइड करेगा कि इसे कब बोलना है और कब चुप होना है. बातचीत को डिस्टर्ब न करने के लिए यह इमोजी से भी रिएक्ट कर सकता है.

ये भी पढ़ें-

नए क्रिएटर्स के लिए होगी मुश्किल, इंस्टाग्राम पोस्ट और रील्स पर नहीं लग रहे 3 से ज्यादा हैशटैग्स, जानें डिटेल

[ad_2]

Aaj Ka Meen Rashifal (22 November 2025): मीन राशि आध्यात्मिक चेतना बढ़ेगी, आलस्य के कारण वर्कलो

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Aaj Ka Meen Rashifal 22 November 2025 in Hindi: मीन राशि वालों के लिए आज चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक चेतना जगेगी.आप नए संपर्कों पर तुरंत भरोसा न करें क्योंकि इससे कार्य में रुकावटें आ सकती हैं. किसी पुराने अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. आज धैर्य और संयम से काम लेना ही आपके लिए शुभ रहेगा.

स्वास्थ्य राशिफल:
थकान, सिरदर्द या नींद की कमी जैसी समस्या महसूस हो सकती है. दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें और अधिक तनाव से बचें. ध्यान और हल्का व्यायाम मानसिक शांति देगा.

बिजनेस राशिफल:
बिजनेस में लेटलतीफी और आलस्य के कारण कुछ नुकसान संभव है. ग्रहण दोष के कारण खर्चे बढ़ सकते हैं जिससे तनाव रहेगा. पार्टनरशिप में किसी तरह का विवाद न बढ़ाएं. योजनाओं को गोपनीय रखें और अनावश्यक रूप से दूसरों को अपने काम की जानकारी न दें.

नौकरी राशिफल:
ऑफिस में छोटी सी गलती या लापरवाही से परेशानी बढ़ सकती है. प्रमोशन या करियर ग्रोथ में रुकावट आने के योग हैं. किसी भी अनैतिक कार्य से दूर रहें और वरिष्ठों से व्यवहार में संयम रखें.

लव और पारिवारिक जीवन:
परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है, लेकिन संवाद से स्थिति सुधारी जा सकती है. जीवनसाथी के साथ गलतफहमियों से बचें. लव रिलेशन में धैर्य बनाए रखें.

धन राशिफल:
खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. इस समय किसी भी निवेश या उधार देने से बचें. फिजूलखर्ची आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकती है.

युवा और छात्र:
यंग जनरेशन को गलत संगत और प्रेम संबंधों से दूरी बनानी चाहिए क्योंकि यह उनके भविष्य पर असर डाल सकती है. स्पोर्ट्स पर्सन को अपनी एनर्जी को सकारात्मक दिशा में लगाना चाहिए.

शुभ अंक: 3
अशुभ अंक: 7
शुभ रंग: ग्रे
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और किसी गरीब को भोजन कराएं. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और मानसिक शांति प्राप्त होगी.

Disclaimer यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और विश्लेषण पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें.

[ad_2]