क्या है AI और कैसे करता है काम? जानिए क्यों लाखों लोग इससे डरने लगे हैं? सच जान

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

What is AI: AI अब हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है. सोशल मीडिया फीड से लेकर फ़ोन की फोटो गैलरी तक और अस्पतालों की मशीनों से लेकर चैटबॉट्स तक AI हर जगह मौजूद है. लेकिन इसके बढ़ते इस्तेमाल के साथ लोगों की चिंताएं भी तेज़ हो रही हैं.

AI क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे होता है?

AI असल में कंप्यूटर सिस्टम का एक ऐसा रूप है जो बहुत बड़े डाटा को तेजी से प्रोसेस कर के पैटर्न पहचानता है और उसी आधार पर फैसले लेता है. यह इंसानों की तरह सोच या महसूस नहीं कर सकता लेकिन ऐसे काम कर सकता है जिनके लिए सामान्य तौर पर इंसानी दिमाग की जरूरत होती है.

आज AI का इस्तेमाल इन कार्यों में होता है

  • सोशल मीडिया और स्ट्रीमिंग ऐप्स पर पर्सनलाइज़्ड सुझाव
  • स्मार्ट असिस्टेंट जैसे Siri और Alexa
  • सेल्फ-ड्राइविंग कारों का नेविगेशन
  • मरीजों की रिपोर्ट पढ़ने और कैंसर जैसी बीमारियों की पहचान में
  • ऑनलाइन शॉपिंग में आपके पसंद के प्रोडक्ट सुझाने में

जेनरेटिव AI कैसे काम करता है?

ChatGPT, Gemini, Meta AI, DeepSeek जैसे टूल जेनरेटिव AI पर आधारित हैं. यह तकनीक इंटरनेट पर मौजूद विशाल डाटा टेक्स्ट, फोटो, वीडियो से सीखकर. नए जवाब, नई तस्वीरें, नया कोड और यहां तक कि गाने भी बना सकती है. Midjourney या Veo जैसे ऐप्स टेक्स्ट को फोटो या वीडियो में बदल सकते हैं. लेकिन साथ ही यह कभी-कभी गलतियां भी करता है जैसे गलत तथ्य, गलत स्रोत या अजीब तस्वीरें.

AI को लेकर विवाद और डर क्यों है?

AI की तेजी से बढ़ती ताकत ने विशेषज्ञों में कई चिंताएं पैदा की हैं.

नौकरी पर असर

IMF ने चेतावनी दी है कि AI दुनियाभर की 40% नौकरियों पर असर डाल सकता है जिससे आर्थिक असमानता बढ़ने का खतरा है.

पक्षपात और गलत जानकारी

AI वही सीखता है जो इंटरनेट पर मौजूद है और इंटरनेट में भेदभावपूर्ण या गलत सामग्री भी होती है. इसलिए AI कभी-कभी नस्लभेद, लैंगिक भेदभाव या झूठे दावे कर सकता है.

क्रिएटर्स के अधिकार

हजारों कलाकार, लेखक और संगीतकार का आरोप है कि AI कंपनियां उनकी सामग्री को बिना अनुमति अपने मॉडल ट्रेन करने में इस्तेमाल करती हैं.

पर्यावरण पर AI का प्रभाव

बड़े AI मॉडल को चलाने वाले डेटा सेंटर बेहद ज्यादा बिजली, पानी और संसाधन खर्च करते हैं. कुछ शोधों के मुताबिक AI इंडस्ट्री जल्द ही पूरे नीदरलैंड जितनी ऊर्जा खपत कर सकती है. कई देशों में पानी की कमी की समस्या भी इससे बढ़ सकती है.

क्या AI पर कानून बनाए जा रहे हैं?

कई देश AI को नियंत्रित करने के लिए कदम उठा चुके हैं. EU ने AI Act पास किया है जो उच्च-जोखिम वाले AI सिस्टम पर सख्त नियम लागू करता है. चीन ने जेनरेटिव AI के लिए पारदर्शिता और डेटा सुरक्षा के नियम तय किए हैं. यूके और अमेरिका AI सुरक्षा को लेकर संयुक्त परीक्षण कर रहे हैं. कई देश डीपफेक और AI आधारित यौन अपराधों पर कार्रवाई शुरू कर चुके हैं.

AI और पर्यावरण- छिपा हुआ बड़ा खतरा

AI जितनी स्मार्ट है उतनी ही ऊर्जा-खपत वाली भी है. AI मॉडल ट्रेन करने के लिए अत्यधिक बिजली, विशाल पानी, भारी सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता होती है. कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि AI इंडस्ट्री जल्द ही एक पूरे विकसित देश जितनी बिजली खर्च कर सकती है. डेटा सेंटर पानी ठंडा करने के लिए लाखों लीटर पानी भी इस्तेमाल करते हैं जिससे कई देशों में पानी की कमी बढ़ सकती है.

भविष्य में कैसा होगा AI

भविष्य में AI इंसानी जीवन का ऐसा हिस्सा बन जाएगा जिसे अलग करके देख पाना लगभग नामुमकिन होगा. आने वाले समय में यह तकनीक सिर्फ सवालों के जवाब देने वाली मशीन नहीं रहेगी, बल्कि इंसान की तरह सोचने, समझने और फैसले लेने वाली क्षमता के साथ विकसित होगी. बातचीत और इंटरैक्शन इतने प्राकृतिक हो जाएंगे कि कई बार फर्क करना मुश्किल होगा कि सामने इंसान बोल रहा है या मशीन.

तकनीक का दायरा भी वर्तमान से कहीं बड़ा होगा. आज जहां AI सिर्फ फोन, लैपटॉप या इंटरनेट सेवाओं तक सीमित है, भविष्य में यह हमारे घर, ऑफिस, स्कूल, अस्पताल हर जगह चुपचाप में काम करता दिखाई देगा. रोबोट ऐसे विकसित होंगे जो सिर्फ आदेश नहीं मानेंगे, बल्कि आपकी जरूरतों का अंदाज़ा लगाकर खुद ही काम पूरा कर देंगे. घर के काम, बुजुर्गों की देखभाल, उद्योगों की मशीनें चलाना या आपातकालीन स्थितियों में तुरंत मदद करना जैसी चीज़ें रोज़मर्रा की बात बन जाएंगी.

स्वास्थ्य सेवाओं में भी होगी मदद

स्वास्थ्य सेवाओं में भी AI का रोल बेहद बड़ा होगा. बीमारियों का पता लगाने में मशीनें इंसानों से भी तेज़ और सटीक साबित होंगी. कैंसर, दिल की बीमारी या अन्य गंभीर समस्या शुरुआती चरण में पकड़ में आ जाएगी और हर मरीज के लिए अलग-अलग इलाज की योजना तैयार होगी. यह बदलाव हेल्थ सिस्टम को पूरी तरह नया रूप दे सकता है.

नौकरी करने का बदल जाएगा तरीका

कामकाज और नौकरियों की दुनिया भी बदल जाएगी. कई दोहराए जाने वाले काम AI अपने आप संभाल लेगा, लेकिन इसके साथ ही नई नौकरियों और नए उद्योगों का जन्म भी होगा. इंसानी रचनात्मकता और AI की तेज प्रोसेसिंग मिलकर ऐसे करियर तैयार करेंगे जिनकी आज कल्पना भी मुश्किल है.

हालांकि, इस चमकदार भविष्य के साथ कुछ खतरे भी जुड़े हैं. AI जितना शक्तिशाली होगा, उसके दुरुपयोग की संभावना भी उतनी ही बढ़ेगी. डीपफेक, डेटा चोरी, AI-आधारित साइबर हमले, निगरानी और प्राइवेसी का संकट ये सभी चुनौतियाँ दुनिया को मजबूर करेंगी कि वह तकनीक को सही दिशा देने के लिए सख्त नियम बनाए.

यह भी पढ़ें:

Google Gemini 3 में मिले कमाल के ये फीचर्स, सर्च में दिखाएगा इंटरैक्टिव रिजल्ट

[ad_2]

Video: महिला ने ट्रेन के एसी कोच में इलेक्ट्रिक केतली में बनाई मैगी, रेलवे ने बताया गैरकानूनी

[ad_1]


Viral Shocking Video: ट्रेन में सफर करने वालों के लिए सबसे खूबसूरत यादों में से एक होती है. परिवार के साथ ढेर सारा खाना ले जाना और रास्ते के नजारों का मजा लेते हुए उसे खाना. दादी के हाथ की पूरी-सब्जी हो, घर से पैक की गई थेपला-मठरी हो या फिर स्टेशन पर मिल जाने वाली गरमा-गरम चाय-कॉफी. ट्रेन और खाना एक-दूसरे के बिना जैसे अधूरे हैं, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने यात्रियों के बीच बहस छेड़ दी है. इस बार कहानी खाने की नहीं, ट्रेन के अंदर खाना बनाने की है.

ट्रेन के एसी कोच में मैगी बनाती दिखी महिला

वायरल वीडियो महाराष्ट्र की एक महिला का है, जिसे ट्रेन के एसी कोच के अंदर केतली में मैगी पकाते हुए देखा गया. वीडियो में महिला इलेक्ट्रिक केतली को एसी सॉकेट में लगाकर उसमें मैगी बनाती नजर आती है और वीडियो में बनवाती है. आमतौर पर ऐसे दृश्य किसी हॉस्टल के कमरे में देखने को मिलते हैं, लेकिन ट्रेन में ऐसा होते देख कई लोग हैरान रह गए.


वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं. वीडियो पर सेंट्रल रेलवे ने कहा कि यह गैरकानूनी और खतरनाक है और महिला के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है. यात्रियों से ऐसी गतिविधि की सूचना देने की सलाह दी गई है.

कुछ यूजर्स का कहना है कि चलती ट्रेन में इस तरह इलेक्ट्रिक एप्प्लायंस का इस्तेमाल बड़ी जोखिम पैदा कर सकता है. उनका कहना है कि ज्यादा लोड पड़ने की वजह से सर्किट ओवरहीट हो सकता है और आग भी लग सकती है. वहीं कुछ लोगों ने कहा की यात्रियों को नियमों का पालन करना चाहिए.

 लोगों ने रेलवे प्रशासन पर किए सवाल

हालांकि कुछ यूजर्स ने इस दावे पर सवाल भी उठाए. एक व्यक्ति ने लिखा कि अगर ट्रेन में लैपटॉप चार्ज हो सकता है तो फिर केतली का इस्तेमाल खतरनाक कैसे? इस पर भी बहस जारी रही. बहुत से लोगों ने रेलवे से सवाल किया कि केतली जैसी चीजें ट्रेन में अंदर लाने पर रोक क्यों नहीं है? कुछ ने आरोप लगाया कि टिकट होने का मतलब यह नहीं कि कोई व्यक्ति डिब्बे के अंदर कुछ भी करने के लिए आजाद है.


ट्रेविस हेड ने अकेले पलट दी बाजी, ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज का पहला टेस्ट जिताया

[ad_1]


एशेज 2025-26 सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया है. ट्रेविस हेड ने अकेले ही पूरे मैच की बाजी पलटते हुए 123 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. पर्थ के ओप्टस स्टेडियम में खेला गया यह मैच सिर्फ 2 दिनों के भीतर समाप्त हो गया है. ट्रेविस हेड ने इस मैच में केवल 69 गेंद में शतक पूरा कर लिया, जो टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथा सबसे तेज शतक है.

ऑस्ट्रेलिया को चौथी पारी में 205 रनों का लक्ष्य मिला था. जवाब में ट्रेविस हेड ने 83 गेंदों में 123 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 4 छक्के लगाए. बताते चलें कि चौथी पारी में चेज करते हुए हेड ने इतिहास का सबसे तेज शतक भी लगाया है. जैक वेदराल्ड ने 23 रन और अच्छी फॉर्म की तलाश में चल रहे मार्नस लाबुशेन ने भी 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. 

जीता हुआ मैच हारा इंग्लैंड

इंग्लैंड ने पहली पारी में 172 रन बनाए थे, लेकिन इंग्लिश गेंदबाजों ने दमदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 132 के स्कोर पर समेटते हुए 40 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की थी. इस पिच पर तेज गेंदबाज कहर बरपा रहे थे, ऐसे में इंग्लैंड ने पहली पारी में 40 रनों की बढ़त के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को चौथी पारी में 205 रनों का लक्ष्य दिया. पहली तीन पारियों का हाल देख, यह लक्ष्य बहुत विशाल प्रतीत हो रहा था.

बल्लेबाजी के लिए कठिन लग रही इस पिच पर चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया तेजतर्रार शॉट्स लगाने की रणनीति लेकर उतरी. ये रणनीति कारगर साबित हुई, खासतौर पर ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड के गेंदबाजों का पीट-पीट कर भूत बना दिया. इसी के साथ एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है.

मिचेल स्टार्क के लिए 10 विकेट

मिचेल स्टार्क ने इस पूरे मैच में कुल 10 विकेट लिए. पहली पारी में उन्होंने इंग्लैंड के 7 और दूसरी पारी में 3 बल्लेबाजों को आउट किया. पहली पारी में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी 5 विकेट हॉल लिया था.

 

[ad_2]

दुबई एयर शो 2025: 24 साल में दूसरी बार क्रैश हुआ तेजस, पहली बार कब और क्यों हुआ था हादसा? जानें

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

भारतीय वायु सेना का तेजस एमके 1 जेट विमान दुबई एयर शो 2025 में हवाई प्रदर्शन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसके पायलट की मौत हो गई. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित इस विमान ने अपने पहले सेवाकाल में बिना किसी बड़ी दुर्घटना के उड़ान भरी. हालांकि 24 साल में ये दूसरी दुर्घटना हुई है.   

पहली घटना 12 मार्च 2024 को राजस्थान के जैसलमेर के पास हुई थी, जब तीनों सेनाओं के अभ्यास के दौरान एक तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल आया था. दोनों ही घटनाओं में भारतीय वायुसेना ने जांच के आदेश दिए. दुबई एयर शो 2025 में हुई इस दुर्घटना में विमान ने नियंत्रण खोने से कुछ देर पहले नेगेटिव-जी पैंतरेबाजी की थी. 

जैसलमेर में हुआ था हादसा 
2024 में जैसलमेर में हुई दुर्घटना की शुरुआती रिपोर्टों में इंजन में समस्या (तेल पंप की खराबी के कारण इंजन बंद हो जाना) को जिम्मेदार ठहराया गया था. इस बार दुबई एयर शो में हुई दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई. बता दें कि ये दुर्घटना दर्शकों के सामने प्रदर्शन के दौरान हुई. 

विदेशों में एक्सपोर्ट के लिहाज से डिजाइन किया गया तेजस
दरअसल तेजस सिंगल इंजन वाला डेल्टा-विंग हल्का लड़ाकू विमान है, जिसे भारत के लड़ाकू बेड़े में पुराने विमानों की जगह लेने और विदेशों में एक्सपोर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है. दो दशकों से ज़्यादा के विकास और सेवाकाल (कम से कम सार्वजनिक रूप से स्वीकार किए जाने के अनुसार) में केवल दो दुर्घटनाओं के साथ इस कार्यक्रम ने एक मजबूत सुरक्षा रिकॉर्ड पर ज़ोर दिया है. रक्षा निर्माण को स्वदेशी बनाने के भारत के व्यापक प्रयास में इसकी भूमिका सार्वजनिक जांच को और बढ़ा देती है.

होगी कोर्ट ऑफ इंक्वायरी 
भारतीय वायुसेना ने दुबई एयर शो दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का ऐलान किया है. जांचकर्ता संभवत उड़ान-डेटा रिकॉर्डर की जानकारी, युद्धाभ्यास मापदंडों (विशेषकर नेगेटिव-जी टर्न), इंजन प्रदर्शन लॉग और प्रदर्शन उड़ान स्थितियों के मानवीय पहलुओं की जांच करेंगे. इसके परिणाम भविष्य के प्रदर्शन-उड़ान प्रोटोकॉल, प्रदर्शन पायलटों के प्रशिक्षण और तेजस बेड़े के लिए परिचालन सुरक्षा प्रक्रियाओं को भी प्रभावित कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, सुरक्षाबलों ने चाइनीज पिस्टल, हैंड ग्रेनेड किए बरामद

[ad_2]

कंटेंट के लिए कुछ भी करेगा? पुनीत सुपरस्टार ने नाले में लगाई डुबकी फिर उसी में डुबोकर खा लिया ल

[ad_1]


पुनीत सुपरस्टार, एक ऐसा नाम जिसे सुनते ही लोगों के मन में फुल ऑन कंटेंट की भरमार दिखाई देने लगती है. कभी कीचड़ में लेटना, कभी गटर का पानी पीना तो कभी खुद पर अनाप शनाप एक्सपेरिमेंट करना. लेकिन इस बार जो वीडियो पुनीत का वायरल हो रहा है उसने तो कंटेंट की परिभाषा को ही बदल दिया है. वीडियो में पुनीत सुपरस्टार ने जो काम किया उसे कोई कॉपी करना तो दूर, सोच भी नहीं सकता. वीडियो देखकर आप भी यही कहेंगे…”कीचड़ में लेटने तक ठीक था, कीचड़ खाना गजब हो गया”.

पुनीत सुपरस्टार ने नाले में डुबोकर खाया लड्डू

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सोशल मीडिया की मशहूर हस्ती पुनीत सुपरस्टार एक नाले में खड़ा है. वीडियो में दिख रहा है कि नाला गंदे पानी से लबालब भरा है और पूरी गंदगी पुनीत को छू रही है. तभी पुनीत सुपरस्टार नाले के पानी में डुबकी लगाता है और एक लड्डू का डिब्बा निकाल कर उसके लड्डू को नाले के गंदे पानी में डुबोकर खा जाता है. बस यही सीन देखकर पूरे इंटरनेट को चक्कर आ गए और लोग कहने लगे कि भाई कंटेंट ऐसा बनाओ जिसे कोई कॉपी न कर सके.


इससे पहले घेवर के साथ की थी ऐसी हरकत

वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाले में कितना गंदा पानी भरा है और पुनीत को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. अपने कंटेंट के लिए ऐसी डेडिकेशन देखकर इंटरनेट हैरान तो है ही साथ ही असमंजस में भी हैं कि रील को लाइक करना है या स्क्रॉल करते हुए आगे बढ़ जाता है. इससे पहले भी एक वीडियो में पुनीत सुपरस्टार ने नाले के पानी में घेवर डुबोकर खाया था और अब ये लड्डू वाला स्टंट. ये किसी मौत के खेल से कम नहीं लगता.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो

यूजर्स का घूम गया माथा

वीडियो को puneetsuperr_star नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लो अब करके दिखाओ कॉपी. एक और यूजर ने लिखा…मत कर भाई मत कर, बीमारी हो जाएगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वाह क्या कंटेंट बनाया है, कोई कॉपी ही नहीं कर पाएगा.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे


अमेरिका को मिर्ची लगाने के लिए चीन ने किया ऐसा काम, भारतीय निर्यातकों की हो गई बल्ले-बल्ले

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

India China Trade: अमेरिकी टैरिफ से भारतीय अर्थव्यवस्था पर हो रहे नकारात्मक प्रभाव के बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है. भारत के पड़ोसी देश चीन के साथ व्यापारिक संबंधों में सुधार नजर आ रहा है. इस वित्तीय वर्ष के पहले सात महीने भारत के द्वारा चीन को किए गए निर्यात में हर महीने बढ़ोतरी रही है.

अक्टूबर महीने में तो इसमें 42 फीसदी की उछाल देखी गई. यानी की भारतीय निर्यातकों के लिए चीन के बाजारों का रास्ता आसान बन रहा है. जिससे अमेरिकी टैरिफ का असर कम होने की पूरी संभावना हैं. 

डेटा से समझें व्यापार के पूरे गणित को

आंकड़ों की बात करें तो, अप्रैल से अक्टूबर के बीच भारत ने चीन निर्यात में बड़ी बढ़त दर्ज की है. पिछले साल की तुलना में इस अवधि में निर्यात 24.7 फीसदी बढ़कर 10.03 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया हैं. पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स, टेलीकॉम उपकरण और मरीन प्रोडक्ट्स का निर्यात सबसे ज्यादा किया गया है. हालांकि, इस दौरान भारत के कुल निर्यात में केवल 0.63 प्रतिशत की तेजी ही दर्ज की गई है. 

नवभारत टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, यह भारत-चीन व्यापार के सबसे मजबूत दौरों में से एक है. उन्होंने कहा कि, यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब दुनियाभर में मांग कमजोर है. साथ ही बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के निर्यात पर दबाव हैं. 

चीन सबसे बड़ा आयातक

अप्रैल से अक्टूबर महीने के बीच चीन भारत का सबसे बड़ा आयातक देशों में एक बना. इस दौरान भारत ने चीन से 73.99 बिलियन डॉलर का सामान आयात किया. इतनी भारी आयात मात्रा की वजह से दोनों देशों के बीच भारत का व्यापार घाटा 64 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया. हालांकि, निर्यात में आई इस तेजी से घाटे का कम करने की उम्मीद जरूर जगी है. 

यह भी पढ़ें: 4 नए श्रम संहिताओं को मिला उद्योग जगत का समर्थन, भारत के लिए ऐतिहासिक कदम बताया

 

[ad_2]

बिहार के इस मंदिर में दी जाती है रक्तहीन बलि, जानिए मंदिर के चौंकाने वाले रहस्य!

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Maa Mundeshwari Temple: बिहार राज्य में एक ऐसा भी मंदिर है, जहां रक्तहीन बलि चढ़ाई जाती है. माता रानी का ये मंदिर अपने आप में रहस्यों से भरा है. जहां अक्षत (चावल) और फूल से माता बकरे की बलि को स्वीकार करती है.

ये मंदिर बिहार के कैमूर जिले में स्थित माता मुंडेश्वरी का मंदिर है, जहां बकरों की रक्तहीन बलि दी जाती है. 

माता मुंडेश्वरी का मंदिर कहां हैं?

मुंडेश्वरी मंदिर में रोजाना भारी संख्या में लोग माता रानी के दर्शन करने आते हैं. यह मंदिर कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के पवरा पहाड़ी पर मां मुंडेश्वरी का धाम बसा है.

मान्यताओं के मुताबिक इस मंदिर को 635 ईसा पूर्व में खोजा गया था. मंदिर का निर्माण कब और किसने किया इसकी ठीक जानकारी नहीं है.

मंदिर में अंहिसक बलि देने की प्रथा

मां मुंडेश्वरी मंदिर के गर्भगृह के पूर्व दिशा में वराह रूप में मां मुंडेश्वरी की मूर्ति विराजमान हैं. मंदिर के बीचों-बीच चौमुखी शिवजी की मूर्ति स्थित हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मूर्ति का रंग दिन में दो से तीन बार बदलता है.

इस मंदिर में बकरे को अहिंसक बलि दी जाती है, यानी बिना खून बहाए बलि चढ़ाने की प्रथा है. श्रद्धालु अपनी मन्नत के रूप में बकरा लेकर आते हैं. मंदिर के पुजारी मंत्र के साथ अक्षत और फूल से बकरे को बेहोश कर अहिंसक बलि देते हैं. 

वैसे भारत में बलि की प्रथा पर पूरी तरह से रोक लगाई चुकी है. मंदिर में मां का भोग तांडूल से किया जाता है, जो शुद्ध देसी घी में चावल से बनाया जाता है.

मां मुंडेश्वरी के दर्शन करने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु इस मंदिर में आते हैं. मंदिर में 525 सीढ़ियां चढ़ने के बाद माता मुंडेश्वरी के दर्शन होते हैं. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

मनोज बाजपेयी ने जयदीप अहलावत की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- ‘मैं तुम्हारा छात्र बन जाऊं’

[ad_1]


द फैमिली मैन 3 का इंतजार खत्म हो चुका है. ये सीरीज 21 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. जब से ये सीरीज रिलीज हुई है तब से सोशल मीडिया पर हर जगह ये ही छाई हुई है. द फैमिली मैन 3 में इस बार कई सारे नए लोग नजर आए हैं. सबसे बड़ा नाम जयदीप अहलावत का है जो विलेन के किरदार में नजर आए हैं. सीरीज में उन्होंने मनोज बाजपेयी को खूब परेशान किया है. मगर असल लाइफ में मनोज ने जयदीप की खूब तारीफ की है.

मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं मगर साथ में काम करने का मौका पहली बार ही मिला है. मनोज बाजपेयी जयदीप के साथ काम करके बेहद खुश हैं. उन्होंने जयदीप की खूब तारीफ की है साथ ही कहा है कि वो अपना एक इंस्टिट्यूट खोलें जिसमें वो उनके स्टूडेंट बनेंगे.

मनोज ने की जयदीप की तारीफ

मनोज बाजपेयी ने जयदीप की तारीफ करते हुए कहा- ‘जयदीप बहुत उम्दा एक्टर हैं. सीन में उनकी खामोशियों और ठहराव का इस्तेमाल बहुत काबिल-ए-तारीफ़ है. कैमरे के सामने वह बेहद स्थिरता से काम करते हैं. जब मैंने पाताल लोक देखा, तो मैंने उनसे कहा-एक संस्था खोलो, मैं तुम्हारा छात्र बन जाऊं.’


द फैमिली मैन 3 की बात करें तो इसमें जयदीप अहलावत के साथ निम्रत कौर भी विलेन के किरदार में नजर आईं हैं. प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर, दर्शन कुमार, वेदांत सिन्हा, जुगल हंसराज, श्रेया धनवंतरी और गुल पनाग अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. इस बार शो में मनोज बाजपेयी की पर्सनल लाइफ के बारे में भी काफी दिखाया गया है. इसमें नॉर्थ ईस्ट पर कहानी बेस्ड है.

द फैमिली मैन 3 के बाद इसके चौथे पार्ट को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट बढ़ गई है. वो चौथे पार्ट का अब इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: The Family Man 4: मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन’ का चौथा सीजन कब आएगा? जानें- रिलीज डेट!



[ad_2]

ये काम किए तो पक्का टूट जाएगा फोन का डिस्प्ले, ज्यादातर लोग कर देते हैं गलती, आप ऐसे रखें ध्यान

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

स्मार्टफोन का डिस्प्ले उसका सबसे नाजुक हिस्सा होता है और इसके डैमेज होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है. चूंकि अब डिस्प्ले बड़े साइज और नई टेक्नोलॉजी के साथ आने लगे हैं तो इन्हें रिपेयर कराने का खर्चा भी खूब हो जाता है. अगर आपका फोन पुराना है तो डिस्प्ले रिपेयर कराने से ज्यादा फायदे का सौदा नया फोन लेना होता है. इसलिए आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे ज्यादातर लोग अपने फोन का डिस्प्ले डैमेज कर लेते हैं.

खराब हैंडलिंग

नया फोन लेने पर अधिकतर लोग उसकी अच्छे से संभाल करते हैं, लेकिन थोड़ा पुराना होते ही लापरवाह हो जाते हैं. फोन को रफ सरफेस पर रखने से डिस्प्ले पर स्क्रैच आ सकते हैं, वहीं टेबल या दूसरी चीजों के किनारों पर रखने से उनके गिरने का डर होता है. कई बार जल्दबादी में फोन ठीक से जेब में नहीं रखा जाता और गिर जाता है. ऐसी खराब हैंडलिंग से फोन बार-बार गिरता है, जिससे उसका डिस्प्ले टूटने का खतरा बढ़ जाता है. 

ज्यादा दबाव डालना

कंपनियां फोन के कितना भी मजबूत होने का दावा करें, लेकिन ये होते नाजुक ही हैं. ऐसे में इन्हें दबाव से बचाना जरूरी हो जाता है. कई लोग फोन को जींस की पिछले पॉकेट में रखते हैं. ऐसी स्थिति में बैठने पर फोन पर दबाव पड़ता है और उसका डिस्प्ले क्रैक हो सकता है. इसी तरह बैग आदि में फोन को दबाव वाली जगह पर न रखें. 

प्रोटेक्टिव कवर यूज न करना

कई लोगों को बिना कवर के फोन यूज करना अच्छा लगता है. उनका मानना है कि कवर लगाने से फोन का लुक छिप जाता है. उनका ऐसा सोचना सही है, लेकिन फोन की सुरक्षा के लिए कवर और स्क्रीन गार्ड यूज करना जरूरी है. कवर लगा फोन अगर हाथ से गिरता है तो इसका झटका डिस्प्ले तक नहीं पहुंचेगा. इसी तरह स्क्रीन गार्ड भी डिस्प्ले को सेफ्टी की एक एक्स्ट्रा लेयर देती है.

ये भी पढ़ें-

TECH EXPLAINED: AMOLED डिस्प्ले क्या होते हैं और ये बाकी डिस्प्ले से कैसे अलग हैं? जानिये फायदों समेत सारी जरूरी बातें

[ad_2]

Kal Ka Rashifal: 23 नवंबर 2025, रविवार को इन राशियों के लिए खुशखबरी! जानें क्या कहते हैं सितारे

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Kal Ka Rashifal: 23 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं कल का राशिफल-

मेष राशि

आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला है. आपको किसी पुरस्कार की प्राप्ति से खुशी मिलेगी. राजनीति से जुड़े लोग अपने व्यवहार में मधुरता रखें, तभी लोग आकर्षित होंगे. कमाई के नए स्रोत बनेंगे. मन में चल रहे संशय के लिए परिवार के बड़ों से बात करें. संतान की संगति पर ध्यान देना होगा.

  • भाग्यशाली अंक: 5
  • भाग्यशाली रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान जी के चरणों में सिंदूर चढ़ाएं और “राम” नाम का जाप करें.

वृषभ राशि

दिन खास रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की योजना बनेगी. विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने के अवसर पाएंगे. प्रेम जीवन में साथी को खुश करने के लिए प्रयास करेंगे. बॉस से बहस से बचें. ससुराल पक्ष से किसी महत्वपूर्ण जानकारी को साझा न करें.

  • भाग्यशाली अंक: 9
  • भाग्यशाली रंग: सफेद
  • उपाय: माता लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें और घर में सुगंधित दीप जलाएं.

मिथुन राशि

तरक्की की राह मजबूत होगी. धन संबंधी समस्याएं कम होंगी. व्यापार में बदलाव लाभदायक होंगे. सहयोगियों से बातचीत करके ही कार्य पूरा करें. घर की साज-सज्जा में रुचि बढ़ेगी. माता-पिता के आशीर्वाद से रुका कार्य पूर्ण हो सकता है.

  • भाग्यशाली अंक: 3
  • भाग्यशाली रंग: हरा
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और बुधवार को गरीबों को हरी सब्जियां बांटें.

कर्क राशि

दिन फलदायक रहेगा. धार्मिक कार्यों की ओर रुचि बढ़ेगी. हर काम में सफलता के योग बनेंगे. बिजनेस में साझेदारी सोच-समझकर करें. परिवार के साथ यात्रा संभव है. जीवनसाथी से छोटी-मोटी खटपट हो सकती है—धैर्य रखें.

  • भाग्यशाली अंक: 2
  • भाग्यशाली रंग: मोती जैसा सफेद
  • उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं और ओम नमः शिवाय का जाप करें.

सिंह राशि

बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने की जरूरत है. नया काम सोचकर करें. किसी कार्य में रुकावट तनाव दे सकती है. सेहत का ध्यान रखें. संतान नाराज हो सकती है, उन्हें समझाने का प्रयास करें. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी.

  • भाग्यशाली अंक: 1
  • भाग्यशाली रंग: सुनहरा
  • उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और गाय को रोटी खिलाएं.

कन्या राशि

सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. परिवार संग बैठकर कुछ महत्वपूर्ण चर्चा होगी. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन खर्च में समझदारी बनाए रखें.

  • भाग्यशाली अंक: 7
  • भाग्यशाली रंग: हल्का हरा
  • उपाय: विष्णु जी को तुलसी पत्र अर्पित करें और कन्याओं का आशीर्वाद लें.

तुला राशि

दिन खुशनुमा रहेगा. कोई बड़ा निर्णय खुशी देगा. जल्दबाजी न करें. मन की इच्छा पूरी होने से प्रसन्नता मिलेगी. प्रेम संबंधों में खुशखबरी मिलेगी. विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. नौकरी वालों को सजग रहने की जरूरत है.

  • भाग्यशाली अंक: 6
  • भाग्यशाली रंग: आसमानी
  • उपाय: मां दुर्गा को सिंदूर और लाल फूल चढ़ाएं तथा कन्या को खीर खिलाएं.

वृश्चिक राशि

दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा. कारोबार में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं. साझेदारी लाभदायक रहेगी. विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है. जीवनसाथी संग संतान के भविष्य को लेकर बातचीत होगी. पुराने मित्र से मिलकर यादें ताजा होंगी.

  • भाग्यशाली अंक: 8
  • भाग्यशाली रंग: मरून
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार को गुड़-चने का दान करें.

धनु राशि

दिन उत्तम फल देने वाला है. अध्यात्म और धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी. विदेशी व्यापारियों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. विरोधियों को अपनी बुद्धि से परास्त करेंगे. रुके काम पूरे होकर राहत मिलेगी. घर के लिए खरीदारी संभव है.

  • भाग्यशाली अंक: 4
  • भाग्यशाली रंग: पीला
  • उपाय: भगवान विष्णु को हल्दी युक्त जल अर्पित करें और गुरुवार को चने की दाल दान करें.

मकर राशि

दिन ठीक-ठाक रहेगा. भूमि-जायदाद संबंधी मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे. परिवार में एकजुटता बनी रहेगी. धार्मिक आयोजन की चर्चा हो सकती है. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा. डूबा धन वापसी के संकेत हैं.

  • भाग्यशाली अंक: 10
  • भाग्यशाली रंग: काला
  • उपाय: पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें और शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें.

कुंभ राशि

धन-धान्य की वृद्धि के योग. बिजनेस में लाभ मिलेगा. कीमती सामान संभालकर रखें. भाई-बहन मदद मांग सकते हैं. पिताजी से बात करते समय संयम रखें. विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें. नया वाहन खरीद सकते हैं. प्रेमी अपने साथी के लिए उपहार खरीदेंगे.

  • भाग्यशाली अंक: 11
  • भाग्यशाली रंग: नीला
  • उपाय: शनिवार को काले तिल जल में प्रवाहित करें और जरूरतमंद को कंबल दान करें.

मीन राशि

जोखिम भरे कार्यों से बचें. कार्यस्थल पर शत्रु षड्यंत्र रच सकते हैं, सतर्क रहें. जीवनसाथी को हार्ट संबंधी समस्या में लापरवाही न करें. गृहस्थ जीवन की समस्याएं कम होंगी. प्रॉपर्टी संबंधी निर्णय परिवार की सहमति से ही लें.

  • भाग्यशाली अंक: 9
  • भाग्यशाली रंग: हल्का पीला
  • उपाय: भगवान नारायण को केसर मिलाकर दूध चढ़ाएं और गौ-सेवा करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]