राजनीति में तनाव, मीटिंग में ठहाके! ट्रम्प ने ममदानी से कहा ‘हां बोल दो भाई’ और हिल गया इंटरनेट

[ad_1]

न्यूयॉर्क की राजनीति में एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया का पूरा मूड बदल दिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी की पहली मुलाकात वैसे तो औपचारिक थी, लेकिन एक सवाल के जवाब में जो हुआ उसने पूरे कमरे को हंसी से भर दिया. दरअसल चुनाव प्रचार के दौरान ममदानी कई बार ट्रम्प को उनके बयानों और नीतियों को लेकर “फासीवादी” कह चुके थे. इसलिए जब दोनों आमने-सामने आए तो पत्रकारों ने वही पुरानी बात छेड़ दी. एक रिपोर्टर ने जैसे ही पूछा कि क्या ममदानी अब भी ट्रम्प को वही शब्द कहेंगे तो माहौल अचानक दिलचस्प बन गया.

ममदानी के फासीवादी वाले इल्जाम पर ट्रंप ने ली चुटकी, बोले ‘हां’ बोल दो

आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी के बीच हुई एक औपचारिक बैठक में जो हुआ उसने सोशल मीडिया पर मजेदार बहस को जन्म दे दिया है. दरअसल, वायरल वीडियो में पत्रकार ममदानी से पूछते हैं कि क्या अब भी वो ट्रम्प को फासीवादी कहेंगे? ममदानी इस पर जवाब देने के लिए आगे झुके ही थे कि ट्रम्प ने तुरंत बीच में बात काटकर कहा कि “कोई दिक्कत नहीं. आप हां कह दीजिए. मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.” ट्रम्प की इस लाइन पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े और सोशल मीडिया पर यह पल वायरल हो गया.

दोनों के बीच हुई सकारात्मक चर्चा

लेकिन इंटरनेट पर सिर्फ यही मजाकिया पल नहीं पकड़ा गया. मीटिंग के बाद दोनों नेताओं ने साफ किया कि बातचीत काफी सकारात्मक रही. शहर में बढ़ती महंगाई, आकाश छूते किराए, रोजमर्रा की चीजों के बढ़ते दाम और न्यूयॉर्क की लाइफलाइन को चलाए रखने वाली नीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई. ट्रम्प ने मीटिंग के बाद कहा कि उन्हें लगता है कि जोहरान ममदानी एक बेहतरीन मेयर साबित होंगे और वे शहर के लिए अच्छा काम करेंगे.

देखती रह गई दुनिया

इस पूरे एपिसोड को सोशल मीडिया पर बेहद दिलचस्प एंगल से देखा जा रहा है. लोग कह रहे हैं कि राजनीति में भले ही बयानबाजी तेज हो, मंच पर बहस गरम हो, लेकिन एक कमरे में आमने-सामने बैठकर दो विरोधी नेता भी हंस सकते हैं, बात कर सकते हैं और आगे की योजना बना सकते हैं. इंटरनेट पर ट्रम्प की “आप हां कह दीजिए, मुझे फर्क नहीं पड़ता” वाली लाइन पर लगातार मीम्स बन रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस मीटिंग को “पॉलिटिक्स मीट्स कॉमेडी” मोमेंट बता रहे हैं. लोग यह भी लिख रहे हैं कि जिस शहर की आधी आबादी बढ़ते किराए और महंगाई से परेशान है, वहां यह मीटिंग उम्मीद जगाती है कि शायद बदले हुए समीकरण न्यूयॉर्क के लिए कुछ ठोस कदम ला सकते हैं. वीडियो को @RapidResponse47 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे

पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बाद कितनी बदली WTC पॉइंट्स टेबल, होश उड़ा देगा ताजा अपडेट

[ad_1]

पहले एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया है. यह मुकाबला सिर्फ 2 दिन में ही खत्म हो गया. चौथी पारी में कंगारू टीम को 205 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसका पीछा करते हुए ट्रेविस हेड ने अकेले ही 123 रनों की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया की जीत सुनिश्चित कर दी. इस मुकाबले के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है. ऑस्ट्रेलिया अभी तक मौजूदा WTC चक्र में पहले स्थान पर बना हुआ है.

WTC पॉइंट्स टेबल

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में अपना दबदबा बनाया हुआ है. WTC 2025-27 चक्र में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक अपने चारों मैच जीते हैं, जिसके बाद उसका पॉइंट्स प्रतिशत 100 है. ऑस्ट्रेलिया अभी बाकी टीमों से बहुत आगे है. दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए मुश्किलें बढ़ने लगी हैं, जो अभी तक मौजूदा चक्र में 6 मैच खेलकर सिर्फ 2 जीत दर्ज कर पाया है. इंग्लैंड अभी टेबल में छठे स्थान पर है. इंग्लैंड का पॉइंट्स प्रतिशत अभी मात्र 36.11 है.

पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर अभी दक्षिण अफ्रीका है, जो WTC की गत चैंपियन भी है. श्रीलंका तीसरे और भारत चौथे स्थान पर मौजूद है. पाकिस्तान पांचवें और इंग्लैंड छठे स्थान पर बना हुआ है. बांग्लादेश और वेस्टइंडीज अभी तक कोई जीत दर्ज नहीं कर सके हैं, वो क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर हैं.

  1. ऑस्ट्रेलिया
  2. दक्षिण अफ्रीका
  3. श्रीलंका
  4. भारत
  5. पाकिस्तान
  6. इंग्लैंड
  7. बांग्लादेश
  8. वेस्टइंडीज
  9. न्यूजीलैंड

सिर्फ 2 दिन चला मैच

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पहला एशेज टेस्ट सिर्फ 2 दिन ही चल पाया, जिसके कारण पर्थ की पिच की जमकर आलोचना हो रही है. इंग्लैंड की पहली पारी 172 रनों पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में सिर्फ 132 रन बना पाया था. इंग्लैंड को 40 रनों की बढ़त मिल चुकी थी.

इंग्लैंड की दूसरी पारी भी बल्लेबाजी में फिसड्डी साबित हुई, जिसने सिर्फ 164 रन बनाए लेकिन पहली पारी में 40 रनों की बढ़त के आधार पर उसने ऑस्ट्रेलिया को 205 रनों का लक्ष्य दिया. ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड की 123 रनों की शतकीय और मार्नस लाबुशेन की 51 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत आसानी से मैच जीत लिया.

[ad_2]

24 घंटे में तैयार होगा पूरा घर! स्पाइडर रोबोट ने कर दिखाया कमाल, इंसानों की नौकरी पर मंडरा गया

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Spider Robot: सिडनी में एक ऐसा मकड़ी के आकार वाला रोबोट तैयार किया जा रहा है जो सिर्फ एक दिन में फुल-साइज़ घर बना सकता है. इस रोबोट का नाम Charlotte है और डेवलपर्स का दावा है कि यह 2,150 स्क्वायर फीट तक के घर की मजबूत दीवारें पूरी तरह ऑटोनॉमस तरीके से खड़ी कर सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए न तो सीमेंट की ढुलाई की जरूरत होती है और न ही ईंटों की यह रोबोट साइट पर ही मिट्टी, रेत और साफ वेस्ट को दबाकर लेयर-बाय-लेयर दीवारें बना देता है.

चार्लोट- अगली पीढ़ी का निर्माण रोबोट

Earth.com के अनुसार, Charlotte एक मोबाइल, पैरों वाला सिस्टम है जो 3D प्रिंटिंग और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग को मिलाकर काम करता है. इसकी डिजाइन दिखाती है कि भविष्य का निर्माण क्षेत्र किस दिशा में आगे बढ़ रहा है. Crest Robotics के डायरेक्टर क्लाइड वेब्स्टर की टीम ने इसे खास तौर पर उन निर्माण कार्यों के लिए विकसित किया है जो भारी, दोहराए जाने वाले या जोखिम भरे होते हैं.

Earthbuilt Technology के डॉ. जेन गोलेंबिव्स्की के अनुसार, ईंट जैसी साधारण चीज़ भी कई कार्बन-इंटेंसिव प्रक्रियाओं से गुजरती है. ऐसे में Charlotte जैसे सिस्टम कार्बन उत्सर्जन को भारी मात्रा में कम कर सकते हैं.

मिट्टी से मकान तक निर्माण की नई तकनीक

Crest की तकनीक में एक विशेष अंडरकैरेज सिस्टम मिट्टी, रेत और क्रश्ड वेस्ट इकट्ठा करके उसे टेक्सटाइल बाइंडिंग के साथ लेयर्स में दबाता है. यह तकनीक एक्सट्रूज़न पर आधारित है यानि नोज़ल से सामग्री को लगातार लेयर के रूप में निकालकर दीवारें बनाई जाती हैं. टीम का कहना है कि यह रोबोट 100 मज़दूरों की स्पीड से काम कर सकता है. उसके पैरों की वजह से यह ऊबड़-खाबड़ जमीन पर भी आसानी से चल सकता है जहां पहिए वाले मशीनें फंस जाती हैं.

कम होगा कार्बन उत्सर्जन और लागत

2022 में निर्माण क्षेत्र का 37% कार्बन उत्सर्जन में योगदान था. ऐसे में Charlotte का सीमेंट-फ्री तरीका कार्बन फुटप्रिंट काफी घटा सकता है. साथ ही यह साफ वेस्ट को मजबूत दीवारों में बदलकर लागत भी कम करता है. दोहराए जाने वाले और जोखिम भरे काम रोबोट संभाल लेंगे जिससे मानव श्रम को चोट का खतरा भी कम होगा.

यह भी पढ़ें:

पलक झपकते ही उड़ जाती है फोन की बैटरी? ये 5 सेटिंग्स ऑन करते ही दोगुना चलेगा आपका मोबाइल

[ad_2]

मोक्षदा एकादशी 2025 पर लगेगा भद्रा का साया! जानें व्रत की सही तिथि, पूजा-विधि और जरूरी नियम

[ad_1]

एक साल में कुल 24 एकादशी तिथि आती है. इन्हीं एकादशी तिथियों में से एक मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष में आने वाली मोक्षदा एकादशी तिथि है. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस पवित्र इस पवित्र तिथि पर ही भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीत का ज्ञान दिया था. इसलिए इसे मुक्तिदायी दिन के रूप में देखा जाता है.

इस दिन पूजा और दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है.हालांकि इस साल मोक्षदा एकादशी के मौके पर भाद्रा का साया रहने वाला है. आइए जानते हैं मोक्षदा एकादशी तिथि की तारीख, शुभ मुहूर्त, मंत्र और विशेष उपायों के बारे में.

हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी  30 नवंबर की रात 9 बजकर 29 मिनट से लेकर 1 दिसंबर 2025 की शाम 7 बजकर 1 मिनट तक रहने वाला है. वही उदिया तिथि को ध्यान में रखते हुए इस बार मोक्षदा एकादशी का व्रत 1 दिसंबर 2025, सोमवार को रखा जाएगा.

इस वर्ष मोक्षदा एकादशी तिथि पर सुबह 8 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 1 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा. यह भद्रा पृथ्वी लोक पर लगेगा. भद्राकाल के दौरान पूजा पाठ और मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है.

इस वर्ष मोक्षदा एकादशी तिथि पर सुबह 8 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 1 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा. यह भद्रा पृथ्वी लोक पर लगेगा. भद्राकाल के दौरान पूजा पाठ और मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है.

मोक्षदा एकादशी के दिन ब्रह्ममुहू्र्त में स्नान के बाद पीले वस्त्र को धारण करें और इसके बाद विधिवत रूप से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें. उन्हें पीले रंग के पुष्प, पंचामृत और तुलसी दल अर्पित करें. श्रीकृष्ण के मंत्रों के साथ पूजा करें और गीता का पाठ जरूर करें. इसके अलावा मोक्षदा एकादशी के दिन जरूरतमंदों को भोजन का दान जरूर करें.

इसके अलावा मोक्षदा एकादशी के दिन सूर्यास्त के बाद भोजन करने से बचें. रात को सोने से पहले भगवान हरि के नामों का जाप करें. व्रत के दौरान अपने गुस्से पर नियंत्रण करें. शाम की पूजा के बाद फलाहार करें. भूलकर भी चावल को न खाएं.

Published at : 22 Nov 2025 05:36 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]

पुलिस और डॉक्टर्स की जॉब भी खा जाएगा एआई! एलन मस्क ने वीडियो शेयर कर मचाई सनसनी- यूजर्स के उड़े

[ad_1]

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तैर रहा है जिसने लोगों की धड़कनें तेज कर दी हैं और दिमाग में एक ही सवाल छोड़ दिया है कि क्या भविष्य सच में इतना बदलने वाला है? यह वीडियो एलन मस्क ने शेयर किया है और इसमें टेस्ला के उन्नत एआई रोबोट अलग-अलग मानवीय भूमिकाएं निभाते दिख रहे हैं. किसी को इंजीनियर बना दिया गया है जो कंस्ट्रक्शन साइट पर मशीनों को ऑपरेट कर रहा है. कोई डॉक्टर बनकर सड़क किनारे घायल व्यक्ति का इलाज करते दिख रहा है. तो कोई पुलिस बनकर ट्रैफिक कंट्रोल कर रहा है. वीडियो की विज़ुअल इतनी अल्ट्रा-रियल लगती है कि लोग यकीन नहीं कर पा रहे कि यह हकीकत है या एआई की बड़ी रेंज का ट्रेलर. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर ऐसी बहस छेड़ दी है कि आने वाले समय में मशीनें इंसानों की नौकरियों को कितनी तेज़ी से रिप्लेस कर सकती हैं.

एलन मस्क के वीडियो ने मचाई सनसनी!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में दावा किया गया है कि इसे एलन मस्क ने पोस्ट किया है. वीडियो पूरी तरह एआई-जनरेटेड बताया जा रहा है, लेकिन विजुअल की रियलिस्टिक क्वालिटी ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. इसमें टेस्ला जैसे दिखने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट अलग-अलग प्रोफेशन में कार्य करते नजर आते हैं. पहला दृश्य एक कंस्ट्रक्शन साइट का है जहां रोबोट हेलमेट पहनकर इंजीनियरिंग टूल्स के साथ सटीकता से काम कर रहे हैं. वीडियो की यह शुरुआत ही दर्शाती है कि एआई रोबोट कितनी तेजी से जटिल काम सीखने की क्षमता रखते हैं.

डॉक्टर बना एआई रोबोट

दूसरे दृश्य में एक सड़क किनारे दुर्घटना ग्रस्त बाइक सवार घायल पड़ा दिखता है. तभी रोबोट वहां पहुंचता हैं. डॉक्टर की भूमिका में आया ये रोबोट घायल का इलाज करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में दिखाया जाता है कि रोबोट प्राथमिक उपचार देता है, पल्स चेक करता है और उसे इलाज देता है.यह दृश्य सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा क्योंकि यह सवाल सीधे मानव-चिकित्सा पेशे पर असर डालता है.

फिर पुलिस बनकर भी निभाई अपनी भूमिका

तीसरे दृश्य में एक रोबोट पुलिस ऑफिसर के रूप में ट्रैफिक सिग्नल के पास खड़ा है और भीड़भाड़ वाले इलाके में गाड़ियों का रूट सुचारु रूप से नियंत्रित करता है. उसकी हर मूवमेंट, हर सिग्नल और हर जेस्चर इतनी सटीकता से दिखाया गया है कि देखकर लगता है यह भविष्य के शहर की झलक हो. अब इस वीडियो को एलन मस्क का एक बड़ा दावा माना जा रहा है और कहा जा रहा है कि भविष्य में टेस्ला के रोबोट डॉक्टर और पुलिस की भी नौकरी खा जाएंगे.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे

यूजर्स को सताने लगी चिंता

वीडियो को Elon Musk के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 46 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये चेतावनी है कि भविष्य में पुलिस और डॉक्टर्स की जॉब को भी खतरा है. एक और यूजर ने लिखा….एआई सभी को बर्बाद कर देगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…टेस्ला किसी खतरनाक चीज पर काम कर रहा है.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो

लूला डी सिल्वा से गले मिले, मेलोनी से हंसी मजाक… G-20 समिट में छाए PM मोदी, देखें Video

[ad_1]

दक्षिण अफ्रीका में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के अलग-अलग देशों से पहुंचे नेताओं से मुलाकात की. जोहान्सबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा ने उनका हाथ जोड़कर स्वागत किया. इसके बाद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी को हाथ जोड़कर नमस्ते बोला. इस दौरान दोनों नेताओं को हंसी मजाक करते हुए वीडियो भी सामने आया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलोनी के अलावा कई देशों के राजनेताओं से भी मुलाकात की. उन्होंने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा से मुलाकात की. दोनों ने गर्मजोशी के साथ एक दूसरे को गले लगाया. सिल्वा पीएम मोदी की पीठ थपथपाते नजर आए. यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी पीएम मोदी ने गले लगकर मुलाकात की. PM मोदी ने G20 समिट के सेशन को संबोधित किया.

इटली और भारत के संबंधों पर चर्चा

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मुलाकात में भारत और इटली के द्विपक्षीय संबंधों पर जोर दिया. इसमें सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और उर्जा से जुड़े मुद्दे अहम रहे. साथ ही यूक्रेन संकट, जलवायु परिवर्तन और वैश्विप व्यापार के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. इस बार के जी-20 सम्मलेन में मोदी और मेलोनी की मुलाकात सकारात्मक रही. इससे पहले पीएम मोदी ने जून 2025 में भी कनाडा के कनानास्किस में आयोजित हुए 51वें जी7 समिट के दौरान इटली की प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी. यहां दोनों नेताओं ने भारत और इटली के बीच सहयोग और संबंध को मजबूत बनाने का वादा किया था. बता दें, सितंबर में पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को एक असाधारण राजनेता बताया था. इसके साथ ही पीएम मोदी ने मेलोनी की ऑटोबायोग्राफी को मन की बात, या दिल से निकले विचार बताया था. 

इटली की पीएम मेलोनी की ऑटोबायोग्राफी का नाम ‘आई एम जॉर्जिया’ है। इस किताब की प्रस्तावना में पीएम मोदी ने भारत और इटली के बीच मजबूत संबंधों पर बल दिया, जो साझी सांस्कृतिक सोच- विरासत का संरक्षण, समुदाय की शक्ति और एक प्रेरणा के रूप में नारीत्व का उत्सव पर आधारित है. इटली की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक तस्वीर साझा की थी. मेलोनी ने 2026 में भारत द्वारा होस्ट किए जाने वाले एआई इम्पैक्ट समिट की सफलता के लिए समर्थन जताया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. वहीं, रूस के राष्ट्रपति भी शामिल नहीं हुए हैं.चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी समिट से नदारद हैं. पीएम मोदी कई वर्ल्ड लीडर्स से मुलाकात करेंगे. 

भारत के लिए क्यों खास इस बार का जी-20

इस बार का जी-20 सम्मेलन भारत के लिए बेहद अहम है. साल 2023 में भारत की अध्यक्षता में ही अफ्रीका को जी-20 का हिस्सा बनाया गया था. यह पहली बार है, जब अफ्रीका में जी-20 समिट का आयोजन हो रहा है. अमेरिका, रूस, और चीन की गैरमौजूदगी में भारत इस बार के सम्मेलन में प्रमुख चेहरा है.

[ad_2]

IPO Alert: Sudeep Pharma IPO में Invest सेकरने पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live

[ad_1]

Sudeep Pharma IPO ₹895.00 करोड़ का बुक बिल्ड इश्यू है। यह इश्यू 0.16 करोड़ शेयरों के फ्रेश इश्यू का combination है, जो कुल ₹95.00 करोड़ के हैं और 1.35 करोड़ शेयरों का offer for sale है, जो कुल ₹800.00 करोड़ के हैं। Sudeep Pharma IPO सबस्क्रिप्शन के लिए Nov 21, 2025 को खुलेगा और Nov 25, 2025 को बंद होगा। सुदीप फार्मा IPO के लिए अलॉटमेंट Nov 26, 2025 को final होने की उम्मीद है। सुदीप फार्मा IPO BSE, NSE पर list होगा और listing की संभावित तारीख Nov 28, 2025 तय की गई है।                                         

[ad_2]

‘120 बहादुर’ को मिलने लगे दर्शक, तेजी से बढ़ी फिल्म की कमाई

[ad_1]

फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ को दर्शक मिलने शुरू हो गए हैं. फिल्म ओपनिंग डे पर साथ में रिलीज हुई ‘मस्ती 4’ से पिछड़ गई लेकिन आज फिल्म की कमाई में इजाफा होता दिख रहा है और ये विवेक-रितेश की कॉमेडी फिल्म पर भारी पड़ती दिख रही है.

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला में भारत के 120 बहादुर जवान चीन के 3000 सैनिकों से भिड़ गए थे. इसी असली कहानी पर बेस्ड इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी कमाई की है, यहां जानते हैं.

‘120 बहादुर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत की. पहले दिन सैक्निल्क के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन 2.25 करोड़ रही. वहीं आज यानी दूसरे दिन 5:20 बजे तक फिल्म ने 1.62 करोड़ कमाते हुए टोटल 3.87 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

‘120 बहादुर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फरहान की इस फिल्म को बनाने में फिल्मीबीट के मुताबिक 85 करोड़ रुपये खर्च हुए. फिल्म ने ओपनिंग डे पर सैक्निल्क के मुताबिक 2.70 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. यानी फिल्म ओपनिंग डे पर विदेशों में कुछ खास कमान नहीं कर पाई. पहले दिन सिर्फ विदेशों से हुई कमाई देखें तो ये 35 लाख ही रही.

‘120 बहादुर’ के बारे में

इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह का रियल लाइफ कैरेक्टर प्ले किया है. फिल्म में वो लीड रोल में हैं. फिल्म के डायरेक्शन की कमान संभाली है रजनीश घई ने और इसे लिखा है सुमित अरोड़ा और राजीव मेनन ने.

फिल्म को लेकर एबीपी न्यूज ने अपने रिव्यू में बताया है कि 120 बहादुरों की इस असली कहानी को और बेहतर तरीके से बनाया जा सकता था. फिल्म को 3 स्टार देते हुए ठीकठाक बताया गया है. साथ ही, ये भी कहा गया है कि अगर 120 बहादुरों की इस कहानी को जानना चाहते हैं तो फिल्म जरूर देख लें.

[ad_2]

और कर लो स्टंट! थार की छत पर बैठ होशियारी दिखा रहे थे छपरी, फिर यूं हुआ पोपट- वीडियो वायरल

[ad_1]

सोशल मीडिया पर स्टंट के नाम पर जान जोखिम में डालने का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है. सड़कें जहां लोगों की आवाजाही के लिए बनी हैं, वहीं कुछ युवक इन्हें फिल्मी सेट समझकर ऐसे खतरनाक करतब दिखाते हैं जिनका न तो मतलब होता है और न ही किसी नियम से कोई लेना-देना. ताजा वीडियो इसी लापरवाही की जीती-जागती मिसाल है, जिसमें एक थार पर बैठे कुछ युवक स्टंट करते-करते सीधे एक चलते ट्रक के सामने जा गिरते हैं. वीडियो इतना खतरनाक है कि देखने भर से रोंगटे खड़े हो जाते हैं. कुछ सेकंड का यह दृश्य बताता है कि सोशल मीडिया की कुछ सेकंड की ‘रील’ बनाने के चक्कर में सड़क सुरक्षा कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है.

सड़क पर थार से जानलेवा स्टंट करते दिखे छपरी

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में तीन युवक एक चलती थार के बोनट पर बैठे हुए दिखते हैं. तीनों किसी तरह का स्टंट शूट कर रहे लगते हैं. आगे सड़क पर ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है, लेकिन युवकों की हरकतें देखते ही साफ समझ आता है कि यह स्टंट बिना किसी सुरक्षा उपाय और बिना किसी नियंत्रण के किया जा रहा है. थार के आगे बढ़ते ही तीनों युवक अपनी पोजीशन बदलने की कोशिश करते हैं और ठीक उसी दौरान वाहन संतुलन खो देता है.

बैलेंस बिगड़ा और छूकर निकल गई मौत!

वीडियो के अगले ही फ्रेम में दोनों युवक एक चलते ट्रक के बिल्कुल सामने आकर गिर पड़ते हैं. दृश्य बेहद खतरनाक है, क्योंकि गिरते ही ट्रक का आगे का हिस्सा उन पर चढ़ने से बस इंचों की दूरी पर रह जाता है. आसपास के लोग और वाहन चालक अचानक हुए इस हादसे से घबरा जाते हैं. सौभाग्य से तीनों युवक ठीक वक्त पर ट्रक के पहिए की सीधी लाइन से बाहर गिर जाते हैं, नहीं तो हादसा बेहद गंभीर हो सकता था.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो

यूजर्स बोले, मोटा करो चालान

वीडियो को @PRMundru नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐसे लोगों के मां बाप पर केस दर्ज होना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…इतना मोटा चालान हो कि आने वाली पुश्तें कभी स्टंट करने के बारे में नहीं सोचें. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कैमरा नहीं होता तो बेचारा ट्रक वाला फंसता.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे

एनपीसीआईएल में बड़ी भर्ती, 122 पदों पर मौका; 27 नवंबर आखिरी तारीख

[ad_1]

जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और एनपीसीआईएल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का सपना रखते हैं, वे इस तारीख से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 122 पद भरे जाएंगे और आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 नवंबर 2025 तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि आखिरी समय का इंतजार न करें और समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उप प्रबंधक के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होना आवश्यक है, जबकि कनिष्ठ हिंदी अनुवादक के पद के लिए उम्मीदवारों के पास हिंदी या अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री और निर्धारित अन्य योग्यता होना जरूरी है.

वेतनमान भी इन पदों का आकर्षण बढ़ाता है. उप प्रबंधक पद पर चयनित उम्मीदवार को प्रतिमाह 86,955 रुपये का वेतन मिलेगा जबकि कनिष्ठ हिंदी अनुवादक पद पर चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 54,870 रुपये दिए जाएंगे, जो युवा उम्मीदवारों को एक मजबूत करियर और बेहतर आर्थिक स्थिरता देता है.

आयु-सीमा पर नजर डालें तो उप प्रबंधक पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, वहीं कनिष्ठ हिंदी अनुवादक पद के लिए आयु 21 से 30 वर्ष तय की गई है. सरकार के नियमों के अनुसार विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी मिलेगी. एससी और एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट का लाभ दिया जाएगा.

चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी​ ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू. लिखित परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनमें क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, लोक सेवा में नैतिकता, अंग्रेजी और सामान्य जागरूकता जैसे विषय शामिल रहेंगे.

हर गलत उत्तर पर एक-चौथाई यानी 0.25 अंक काटे जाएंगे, इसलिए छात्रों को सही-सटीक उत्तर देने पर ध्यान देना होगा. परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा, तभी वे इंटरव्यू तक पहुँच सकेंगे.

Published at : 22 Nov 2025 03:48 PM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

[ad_2]