PAK एयरफोर्स के दिवंगत पायलट के भाई ने अपने ही देश को दिखाया आईना, तेजस क्रैश का मना रहे थे जश्

[ad_1]


दुबई एयर शो में एलसीए तेजस के क्रैश के बाद पाकिस्तानी वायुसेना के एक दिवंगत पायलट के भाई ने अपने देश के लोगों को आईना दिखाने का काम किया है. पाकिस्तानी वायुसेना के पायलट विंग कमांडर नोमान अकरम के भाई सलमान ने भारतीय फाइटर जेट के क्रैश होने और विंग कमांडर नमंश स्याल की मौत का जश्न ना मनाने की भी अपील की है.  

“उनके परिवार के लिए ये आसान नहीं”

सलमान ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर विंग कमांडर नमंश स्याल के परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई और कहा कि मुझे मालूम है कि उनके (भारतीय पायलट) के परिवार के लिए ये आसान नहीं होगा.

दुबई में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस के क्रैश के दौरान भी ऐसे वीडियो सामने आए थे, जिसमें पाकिस्तानी पत्रकार दुर्घटना का मजाक उड़ा रहे थे और खिलखिला कर हंस रहे थे. घटना के बाद पाकिस्तानी अकाउंट्स (जिसमें बोट अकाउंट भी शामिल थे), ने सोशल मीडिया पर भारतीय पायलट की मौत पर जश्न तक मनाने लगे थे.

ऐसे में सलमान ने कहा कि “विंग कमांडर नोमान अकरम शहीद के भाई के रूप में, “किसी के लिए भी यह आखिरी चीज होनी चाहिए कि किसी पेशेवर सैनिक की मृत्यु का जश्न मनाया जाए.”

शुक्रवार को दुबई एयर शो (16-21 नवंबर) के आखिरी दिन, भारतीय वायुसेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान एलसीए-तेजस फ्लाइंग के दौरान क्रैश हो गया था. दुर्घटना में वायुसेना के फाइटर पायलट विंग कमांडर नमंश स्याल की मौत हो गई थी.

दुबई से भारत लाया गया पार्थिव शरीर

शनिवार को विंग कमांडर का पार्थिव शरीर दुबई से भारत लाया गया. इससे पहले, दुबई के अल मकतौम एयरबेस पर विंग कमांडर स्यान को यूएई सेना द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

विंग कमांडर स्याल, एलसीए तेजस की स्क्वाड्रन में तैनात थे और दुबई एयर शो के लिए खास चुना गया था. उनकी पत्नी भी वायुसेना की अधिकारी हैं.

[ad_2]

IPL 2026 की नीलामी से पहले संजू सैमसन बने कप्तान, टीम ने बड़े फैसले से चौंकाया

[ad_1]


संजू सैमसन, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल टीम की कप्तानी करेंगे. इस टूर्नामेंट का आगाज 26 नवंबर से होने जा रहा है. सैमसन पिछले दिनों IPL ट्रेड को लेकर चर्चा में रहे, जो अब राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ चेन्नई सुपर किंग्स में आ गए हैं. अब आईपीएल ऑक्शन से पूर्व वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे.

केरल के स्क्वाड में संजू के भाई सैली सैमसन को भी जगह मिली है. दोनों भाइयों की जोड़ी इससे पहले केरल क्रिकेट लीग में एकसाथ खेलती दिखी थी. आपको याद दिला दें कि केरल क्रिकेट लीग के सीजन 2 में सैली सैमसन ने कोच्चि ब्लू टाइगर्स टीम की कप्तानी की थी.

सैमसन भाइयों के अलावा केरल टीम में अहमद इमरान को जगह मिली है, जो टीम के उपकप्तान होंगे. IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके विग्नेश पुथुर और विष्णु विनोद को भी टीम में जगह मिली है. KCL के पिछले दोनों सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अखिल स्कारिया भी स्क्वाड का हिस्सा हैं, लेकिन सचिन बेबी को जगह नहीं मिल पाई है.

केरल को चंडीगढ़, ओडिशा, विदर्भ, रेलवे, आंध्र प्रदेश और मुंबई के साथ ग्रुप A में रखा गया है. संजू सैमसन एंड कंपनी का सबसे पहला मैच 26 नवंबर को ओडिशा के साथ होगा और केरल के सभी मैच लखनऊ में खेले जाएंगे. कुछ खिलाड़ी 23 नवंबर को लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे, वहीं अन्य खिलाड़ी इंदौर से लखनऊ पहुंचेंगे, जहां केरल टीम ने मध्य प्रदेश के साथ रणजी ट्रॉफी का अपना पिछला मैच खेला था.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पिछले सीजन केरल ग्रुप स्टेज से भी आगे नहीं बढ़ पाई थी. इस बार संजू सैमसन अपनी कप्तानी में टीम की किस्मत बदलना चाहेंगे.

केरल का स्क्वाड: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रोहन कुन्नुम्मल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, अहमद इमरान (उपकप्तान), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), कृष्णा दीवान, अब्दुल बाजिथ, सैली सैमसन, सलमान निजार, कृष्णा प्रसाद, सिबिन पी गिरीश, अंकित शर्मा, अखिल स्कारिया, बीजू नारायणन, आसिफ केएम, एमडी निधिश, विग्नेश पुथुर, शराफुद्दीन एनएम

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया को डबल झटका, शुभमन गिल समेत 2 खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर! नए अपडेट से सब हैरान

[ad_2]

एक झपट्टा और सब खत्म! मोटे सांड पर जंगली दरिंदे ने किया हमला- मौत के सन्नाटे से दहल उठा जंगल

[ad_1]


खेत में खामोशी फैली थी, हवा धीमी थी और दूर तक बस सूखी घास की सरसराहट सुनाई दे रही थी. मोटा सा सांड घास चरते हुए बेफिक्र खड़ा था, उसके आस-पास किसी खतरे का कोई आभास नहीं था. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने दिखा दिया कि जंगल का राजा जब किसी पर निगाह डालता है, तो सब कुछ पल भर में बदल जाता है. वीडियो के पहले कुछ सेकंड शांत दिखते हैं, फिर अचानक फ्रेम के बाईं ओर से एक बाघ बिजली की तरह छलांग लगाता है. कोई चेतावनी नहीं, कोई आवाज नहीं, कोई मौका नहीं. बस एक झपट्टा और कहानी खत्म. इंटरनेट इस वीडियो को देखकर लोगों का दिल दहल गया है.

बाघ ने मोटे सांड पर किया हमला!

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि खेत में मोटा, भारी-भरकम सांड घास खा रहा है. उसका आकार बाघ से करीब दोगुना है और ताकत में भी कम नहीं लगता. लेकिन बाघ के लिए यह सब मायने नहीं रखता. वीडियो में बाघ कुछ सेकंड तक झाड़ियों में छिपा रहता है, फिर अचानक बाहर निकलकर सीधे सांड की गर्दन पर झपट पड़ता है. हमला इतना तेजी से और सटीक होता है कि सांड को प्रतिक्रिया देने का भी मौका नहीं मिलता.

तेज और सटीक हमले से पल भर में निकले सांड के प्राण

बाघ इतनी तेज और सटीक पकड़ बनाता है कि सांड एक सेकंड के लिए भी उसका मुकाबला नहीं कर पाता. देखते ही देखते बाघ उसे जमीन पर गिरा देता है और अपने दांतों से उसकी गर्दन दबोचकर दम घोंटने लगता है. वीडियो का सबसे डरावना हिस्सा यह है कि सांड का शरीर बड़ा है, पर बाघ उसे उसी तरह दबोचकर रखता है जैसे कोई छोटा शिकार हो.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में कुकिंग शो! AC कोच में महिला ने बनाई मैगी, लोग भड़क उठे

यूजर्स बोले, टाइगर की ताकत पर शक नहीं करते

वीडियो रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान का बताया जा रहा है जिसे Apna Sawai Madhopur नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…टाइगर की पकड़ से कोई नहीं बच सकता. एक और यूजर ने लिखा…टाइगर जंगल का दरिंदा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…टाइगर की ताकत पर कभी शक नहीं करते.

यह भी पढ़ें: Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो

जम्मू के वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में 90 फीसदी छात्र मुस्लिम क्यों, क्या है इसकी वजह?

[ad_1]


जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित श्री माता वैष्णोदेवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में पहले बैच के नामांकन को लेकर हाल ही में विवाद गरमाया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े संगठनों ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने वाले लगभग 90 फीसदी छात्र सिर्फ कश्मीरी मुस्लिम हैं, जबकि स्थानीय हिंदू छात्रों की संख्या बेहद कम है. इस वजह से संघ परिवार से जुड़े संगठनों ने एडमिशन रद्द करने की मांग की और विरोध प्रदर्शन भी किया.

विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया. उन्होंने वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर का पुतला भी फूंका. इस प्रदर्शन को उधमपुर से भाजपा विधायक आर.एस. पठानिया ने भी समर्थन दिया. उनका कहना है कि वैष्णो देवी मंदिर को मिले दान से बने कॉलेज में मुस्लिम छात्रों का दबदबा होना उचित नहीं है और हिंदुओं के लिए सीटें आरक्षित होनी चाहिए. हालांकि नियमों के अनुसार, वैष्णो देवी मेडिकल इंस्टीट्यूट माइनॉरिटी कॉलेज नहीं है, इसलिए किसी समुदाय के लिए अलग आरक्षण लागू नहीं होता.

नामांकन और छात्रों की संख्या

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन ने कॉलेज में कुल 50 छात्रों की लिस्ट बनाई थी. इनमें से 42 छात्र कश्मीर क्षेत्र के और 8 जम्मू क्षेत्र के थे. इसमें से 36 कश्मीरी मुस्लिम और 3 जम्मू के छात्र कॉलेज में एडमिशन लेने में सफल रहे. इसी वजह से विवाद खड़ा हो गया.

कॉलेज का पक्ष

कॉलेज प्रशासन ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि एडमिशन नियमों के अनुसार हुए हैं. नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) के नियमों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के 13 मेडिकल कॉलेजों की सभी 1,685 सीटें NEET रैंकिंग के अनुसार भरी जाती हैं. इसके अलावा, UT के डोमिसाइल छात्रों के लिए 85% सीटें आरक्षित हैं और बाकी 15% सीटें बाकी भारत के छात्रों के लिए खुली हैं.

नामांकन में देरी का असर

कॉलेज ने बताया कि NMC की मंजूरी 8 सितंबर को मिली थी, जिसके बाद एडमिशन शुरू हुआ. उस समय UT के अन्य मेडिकल कॉलेजों में काउंसलिंग का पहला राउंड समाप्त हो चुका था और दूसरा राउंड भी लगभग पूरा होने वाला था. इसलिए वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की लिस्ट काउंसलिंग के तीसरे राउंड के बाद तैयार की गई.

कश्मीरी छात्रों का दबदबा क्यों?

JKBOPEE ने 13 मेडिकल कॉलेजों के लिए कुल 5,865 UT डोमिसाइल छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया. इनमें से 2,000 छात्रों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया. इस लिस्ट में 70% से अधिक छात्र मुस्लिम कम्युनिटी के थे. यही कारण है कि वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में भी कश्मीरी छात्रों का दबदबा दिखा. अधिकारियों ने कहा कि यह पैटर्न नया नहीं है. पिछले कुछ सालों में जम्मू क्षेत्र के कॉलेजों में भी अधिकांश सीटें कश्मीर के छात्रों से ही भरी जाती रही हैं. जबकि जम्मू इलाके में सीटें अधिक हैं, फिर भी ट्रेंड के अनुसार कश्मीरी छात्रों की संख्या अधिक रहती है. 

यह भी पढ़ें – जामिया ने खोले हुनर के नए दरवाजे, एआई से ड्रोन तक 42 स्किल कोर्स में रजिस्ट्रेशन शुरू; ये है लास्ट डेट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

पांच साल बाद एयर इंडिया ने एयर कनाडा के साथ कोडशेयर साझेदारी फिर से शुरू की

[ad_1]


Aviation Updates: एयर इंडिया ने शनिवार को एयर कनाडा के साथ अपनी कोडशेयर साझेदारी दोबारा शुरू करने की घोषणा की. यह साझेदारी कोरोना महामारी के दौरान निलंबित कर दी गई थी. इस कोडशेयर समझौते के तहत एयर इंडिया के यात्री अब वैंकूवर और लंदन (हीथ्रो) के साथ-साथ कनाडा के छह अन्य शहरों तक भी यात्रा कर सकेंगे.

पांच साल बाद हुई साझेदारी

कोडशेयर व्यवस्था के माध्यम से यात्री एक ही टिकट पर दोनों एयरलाइंस की उड़ानों में सफर कर पाएंगे. विज्ञप्ति के अनुसार, एयर इंडिया एयर कनाडा की उड़ानों पर अपना ‘AI’ कोड लगाएगी. इनमें वैंकूवर से कैलगरी, एडमॉन्टन, विनीपेग, मॉन्ट्रियल, हैलिफ़ैक्स तथा लंदन हीथ्रो से वैंकूवर और कैलगरी की उड़ानें शामिल हैं.

वहीं, बदले में एयर कनाडा के यात्रियों को दिल्ली के माध्यम से अमृतसर, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद और कोच्चि के लिए, और लंदन (हीथ्रो) के माध्यम से दिल्ली और मुंबई के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस साझेदारी से दोनों विमानन कंपनियों के यात्रियों को एक ही टिकट पर अधिक सुविधाजनक और निर्बाध यात्रा अनुभव प्राप्त होगा.

इंडिगो की मूल कंपनी 22 दिसंबर से बीएसई सेंसेक्स में शामिल होगी

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन 22 दिसंबर से बीएसई के 30 शेयरों वाले प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में शामिल हो जाएगी. बीएसई इंडेक्स सर्विसेज ने शनिवार को इस बदलाव की जानकारी दी. इसके साथ ही टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड को सेंसेक्स से बाहर कर दिया जाएगा.

बीएसई इंडेक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने अपने विभिन्न सूचकांकों के पुनर्गठन के तहत ये परिवर्तन घोषित किए हैं, जो 22 दिसंबर (सोमवार) को बाजार खुलते ही प्रभावी होंगे.

बीएसई 100 सूचकांक में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड को शामिल करने का निर्णय लिया गया है, जो अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की जगह लेगा. वहीं, बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 50 में मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड को जोड़ा जाएगा और इंडसइंड बैंक लिमिटेड को इस सूचकांक से हटाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: रुपये में 3 साल के दौरान एक दिन में बड़ी गिरावट, टूट के क्या है कारण और ये आगे भी रहेगा जारी?

[ad_2]

गोल्डन साड़ी में छाईं अंबानी लेडीज, शाहरुख खान और रणवीर संंग दिए पोज

[ad_1]


हाल ही में मुंबई में एक इवेंट ऑर्गनाइज किया गया था जहां बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे. इसके साथ ही अंबानी परिवार को भी इस स्पेशल इवेंट में देखा गया. इतना ही नहीं वुमन क्रिकेट टीम की प्लेयर्स रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा भी यहां पहुंचीं. इस दौरान हर किसी का जबरदस्त अवतार देखने को मिला.

मुंबई के ग्लोबल पीस ऑनर्स सेरेमनी में अंबानी परिवार के साथ शाहरुख खान को भी देखा गया. हमेशा की तरह इस बार भी उनका जेंटलमैन बिहेवियर हाइलाइट हुआ. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जहां बॉलीवुड के बादशाह सम्मानपूर्वक नीता अंबानी का हाथ पकड़े उन्हें स्टेज से उतरने में मदद करते नजर आएं. इस दौरान गोल्डन कलर की साड़ी में नीता अंबानी बहुत खूबसूरत दिख रही हैं.


स्टाइलिश अवतार में नजर आएं आकाश– श्लोका
मुंबई में ऑर्गेनाइज किए इस स्पेशल इवेंट में आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी ने भी अपने स्टाइलिश लुक से ट्रेंड सेट कर दिया. कपल एक दूसरे का हाथ पकड़े गाड़ी से उतरते नजर आ रहे हैं. जहां श्लोका अंबानी की डिजाइनर टिमटिमाती साड़ी फैंस का ध्यान खींच रही है, वहीं आकाश अंबानी अपनी इस नेवी ब्लू आउटफिट में खूब जच रहे हैं.

गोल्डन साड़ी में छाईं अंबानी लेडीज, शाहरुख खान और रणवीर संंग दिए पोज

राधिका अंबानी–अनंत अंबानी ने रणवीर संग दिए पोज
पूरे अंबानी परिवार के साथ खानदान की छोटी बहू राधिका अंबानी और बेटे अनंत अंबानी ने भी स्टाइल के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी. बॉलीवुड के पावरहाउस रणवीर सिंह के संग उन्होंने जमकर पोज दिए. तीनों का लुक इस इवेंट के लिए बिल्कुल परफेक्ट था. गोल्डन लहंगे के साथ मरून जूलरी पहने, हमेशा की तरह इस बार भी राधिका अंबानी ने अपने फैशन और स्टाइल के साथ खूबसूरत स्माइल से सबको दीवाना बना लिया .

गोल्डन साड़ी में छाईं अंबानी लेडीज, शाहरुख खान और रणवीर संंग दिए पोज

नीता और मुकेश अंबानी की जोड़ी भी है एवरग्रीन
नीता अंबानी और उनके पति मुकेश अंबानी को अक्सर देखा गया है कि ट्विनिंग करने के बजाय दोनों एक दूसरे के आउटफिट को कॉम्प्लीमेंट करते हैं. इस बार भी उनकी जोड़ी सबसे बेस्ट लगी. हाथ पकड़े दोनों का ये क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गोल्डन साड़ी में छाईं अंबानी लेडीज, शाहरुख खान और रणवीर संंग दिए पोज

वूमेन क्रिकेट टीम की प्लेयर्स के साथ रणवीर सिंह का वीडियो वायरल
इस इवेंट में बाकी के सेलिब्रिटीज के साथ रणवीर सिंह भी पधारें. अभिनेता वुमन क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा संग मजेदार बातचीत भी करते नजर आएं और तीनों का साथ में ये मजेदार वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. तीनों ने पैप्स के सामने जमकर पोज भी दिए.



[ad_2]

Video: जिम करो लेकिन ध्यान से! भारी वेट उठाए चल रहा था शख्स, युवक के सिर पर गिरी, देखें वीडियो

[ad_1]


Gym Viral Video: आजकल हर कोई अपनी फिटनेस को लेकर गंभीर है, जहां लोग जिम में घंटों तक पसीना बहाकर बॉडी बनाने और बॉडी को फिट रखने के लिए जाते हैं तो वहीं कभी -कभी जिम में की गई छोटी चूक भी जानलेवा साबित हो जाती है. हाल ही में एक ऐसा ही खतरनाक जिम का वीडियो सामने आया है, जिसमें वेटलिफ्टर भारी बार्बेल को उठाते समय बैलेंस खो देता है और वह सीधे बारबेल को एक व्यक्ति के ऊपर छोड़ देता है, जिसके चलते बारबेल व्यक्ति के सिर पर लग जाता है और एक गंभीर घटना घट जाती है.

बारबेल सिर से टकराकर जमीन पर गिरा

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति भारी बारबेल को उठाने की कोशिश करता है. इसी दौरान एक व्यक्ति पीछे से बारबेल उठाते हुए आगे बढ़ रहा होता है और उसका बैलेंस बिगड़ जाता है. वह बारबेल को सामने खड़े व्यक्ति के ऊपर छोड़ देता है.

बारबेला व्यक्ति के सिर पर लग जाता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारबेल सिर से टकराकर जमीन पर गिर जाता है. वीडियो को देखकर यह साफ हो रहा है कि हादसा कितना गंभीर था, जिसने भी इसकी वीडियो देखी उसकी सांसे अटक गई.

लोगों ने हादसे को खतरनाक बताया

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के तमाम कमेंट्स की लाइन लग गई. लोगों ने हादसे को खतरनाक और जानलेवा बताया.वहीं कुछ लोगों ने कहा कि जितना वजन उठा पाए, उतना उठाना चाहिए तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि व्यक्ति के सिर पर तेज चोट लगी होगी. वहीं कुछ ने कहा कि जिम में सावधानी बरतनी चाहिए. इस तरह के कई कमेंट्स वीडियो पर लगातार दिख रहे हैं और साथ ही वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है.


Google CEO की AI को लेकर चेतावनी! हर बात पर आंख मूंदकर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक, जानिए सब क

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Sundar Pichai on AI: Google की पैरेंट कंपनी Alphabet के CEO सुंदर पिचाई ने एक इंटरव्यू में लोगों को साफ तौर पर चेतावनी दी है कि वे AI टूल्स द्वारा बताए गए हर जवाब को पूरी तरह सच न मानें. उनका कहना है कि मौजूदा AI तकनीक अभी भी गलतियाँ करती है इसलिए इसे अन्य भरोसेमंद स्त्रोतों के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना ही समझदारी है.

AI से गलती होना सामान्य

पिचाई ने कहा कि आज के AI मॉडल अभी भी errors के प्रति संवेदनशील हैं. यही वजह है कि एक स्वस्थ और विविध सूचना इकोसिस्टम जरूरी है ताकि लोग सिर्फ AI पर निर्भर न रहें. उन्होंने बताया कि इसी कारण लोग Google Search और अन्य प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करते हैं जो ज्यादा सटीक जानकारी देने पर आधारित हैं.

AI को फैक्ट-चेक करने की जिम्मेदारी यूजर्स पर न डालें

कई विशेषज्ञों का कहना है कि बड़ी टेक कंपनियों को अपनी AI गलतियों का समाधान खुद करना चाहिए न कि यूज़र्स से अपेक्षा करनी चाहिए कि वे हर आउटपुट को फैक्ट-चेक करें. प्रोफेसर जीना नेफ ने कहा कि AI चैटबॉट “लोगों को खुश करने के लिए जवाब गढ़ लेते हैं” और यह बड़ी समस्या है खासकर तब जब मामला स्वास्थ्य, विज्ञान या किसी गंभीर जानकारी से जुड़ा हो.

Google भी मानता है AI अभी परफेक्ट नहीं है

पिचाई ने माना कि कंपनी सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए काफी मेहनत करती है लेकिन मौजूदा स्टेट-ऑफ-द-आर्ट AI अभी भी गलत जवाब दे सकता है. इसी कारण Google अपने AI टूल्स पर चेतावनी संदेश दिखाता है कि वे कभी-कभी गलत तथ्य दे सकते हैं. Google के AI Overviews फीचर को भी गलत और अटपटे जवाबों के कारण आलोचना झेलनी पड़ी थी.

Gemini 3.0 और AI Mode

Google जल्द ही अपना कंज़्यूमर AI मॉडल Gemini 3.0 लॉन्च करने की तैयारी में है जो ChatGPT की बढ़त को चुनौती दे रहा है. कंपनी ने सर्च में नया “AI Mode” जोड़ा है जिससे यूजर Gemini से ऐसे बात कर सकते हैं जैसे किसी विशेषज्ञ से बात कर रहे हों. पिचाई का कहना है कि यह AI प्लेटफ़ॉर्म शिफ्ट का नया चरण है और Google की प्रतिस्पर्धा बरकरार रखने की कोशिश भी.

AI की गलतियों पर रिसर्च भी उठाती है सवाल

BBC के एक अध्ययन में पाया गया कि ChatGPT, Copilot, Gemini और Perplexity इन सभी AI चैटबॉट्स ने न्यूज़ लेखों के सारांश में “काफी गलतियां” कीं. इससे साफ है कि AI जनरेटेड जानकारी को बिना जांचे मान लेना खतरे से खाली नहीं है.

यह भी पढ़ें:

पलक झपकते ही उड़ जाती है फोन की बैटरी? ये 5 सेटिंग्स ऑन करते ही दोगुना चलेगा आपका मोबाइल

[ad_2]

‘साहस, समर्पण, सम्मान’, तेजस क्रैश में शहीद हुए पायलट को UAE सेना ने भी दी श्रद्धांजलि, IAF ने

[ad_1]


दुबई एयरशो में शुक्रवार को देश का गर्व कह जाने वाले तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट प्रदर्शन के दौरान हादसे का शिकार हो गया. हादसा इतना भयानक था कि एयरक्राफ्ट जमीन से टकराते ही आग के गोले में तब्दील हो गया. इस हादसे में वायुसेना के शूरवीर पायलट विंग कमांडर नमंश स्याल शहीद हो गए. अब उनके पार्थिव शरीर को भारत रवाना करने से पहले दुबई में यूएई सेना ने श्रद्धांजलि दी है. इसकी जानकारी इंडियन एयरफोर्स ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से साझा की है. ट्रिब्यूट देते एक वीडियो भी जारी किया गया है. 

इंडियन एयरफोर्स की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, “इंडियन एयर फ़ोर्स, विंग कमांडर नमंश स्याल के दुखद निधन पर गहरा दुख जताती है, जिन्होंने दुबई एयर शो में हुए तेजस एयरक्राफ्ट हादसे में अपनी जान गंवा दी. एक समर्पित फाइटर पायलट और पूरी तरह से प्रोफेशनल, उन्होंने पक्के कमिटमेंट, बेहतरीन स्किल और ड्यूटी की पक्की भावना के साथ देश की सेवा की. उनके व्यक्तित्व ने उन्हें सेवा के लिए समर्पित जीवन के जरिए बहुत सम्मान दिलाया. यह UAE के अधिकारियों, सहकर्मियों, दोस्तों और इंडियन दूतावास के अधिकारियों की विदाई में दिखाई दिया. इस गहरे दुख की घड़ी में IAF उनके परिवार के साथ खड़ी है. उनकी हिम्मत, लगन और सम्मान की विरासत का सम्मान करती है. उनकी सेवा को आभार के साथ याद किया जाएगा. 

 

हिमाचल के रहने वाले थे स्याल

इस हादसे ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया. नमांश हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवान तहसील के पटियालकर गांव के रहने वाले थे. वह बेहद शांत स्वभाव के थे. उन्होंने शुरू से ही देश सेवा का सपना देखा था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सुजानपुर टीरा के सैनिक स्कूल से की थी. यह वही स्कूल है, जिसने देश को कई बेहतरीन सेना और वायुसेना के अफसर दिए हैं. 

बचपन से ही पढ़ाई और खेल में माहिर नमन का सपना एयरफोर्स में जाने का था. वह वायुसेना में 24 दिसंबर 2009 को शामिल हुए थे. उन्हें तेजस के अलावा कई विमान उड़ाने का अनुभव रहा. वह तेजस की तीसरी स्क्वाड्रन में शामिल थे. उन्हें दुबई एयरशो में तेजस को दुनिया के सामने डिस्प्ले करने की जिम्मा सौंपा गया था. 



[ad_2]

Shani Dhaiya in Leo: 2026 में सिंह राशि पर शनि ढैय्या का प्रचंड प्रहार, संभल जाएं वरना

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Shani Dhaiya 2026 in Leo: साल 2026 में कई ग्रहों का परिवर्तन होगा और इसका प्रभाव राशियों पर भी पड़ेगा. लेकिन शनि ग्रह साल 2026 में कोई राशि परिवर्तन नहीं करेंगे, जिस कारण जिन राशियों पर शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती चल रही है वह 2026 में भी चलती रहती है. इसलिए साल 2026 सिंह राशि वालों के लिए सावधानी, अनुशासन और आत्मनियंत्रण का वर्ष रह सकता है.

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं, जिन्हें एक राशि से दूसरी राशि में जाने में लगभग ढाई साल का समय लगता है. इसलिए शनि का गोचर प्रत्येक ढाई साल में होता है. 29 मार्च 2025 को शनि का गोचर मीन राशि में हुआ था. अब जून 2027 में शनि का गोचर मेष राशि में होगा.

2026 में सिंह राशि पर ढैय्या का प्रभाव

शनि जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो, किसी दो राशियों पर ढैय्या शुरू होती है. शनि जब मीन राशि में आए थे तब सिंह और धनु राशि में शनि ढैय्या शुरू हुई थी, जिसका प्रभाव 2027 तक रहेगा. जानें शनि ढैय्या के दौरान सिंह राशि वालों को किन क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इससे बचने के लिए कौन से उपाय करें और किन कार्यों से बचें.

शनि ढैय्या को आमतौर पर अशुभ माना गया है. मान्यता है कि जिस राशि पर शनि ढैय्या का प्रभाव रहता है, उसे तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. लेकिन ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, शनि ढैय्या जहां जीवन में चुनौतियां देती हैं, वहीं कुछ सरल उपाय और संयम से यह समय बड़ी उपलब्धियों का कारण भी बन सकता है.  

शनि ढैय्या का सिंह राशि पर प्रभाव

करियर के लिए: ढैय्या के दौरान सिंह राशि वालों पर नौकरी में दबाव बढ़ेगा. बॉस से अनबन के योग बन सकते हैं, प्रमोशन में देरी हो सकती है, नई जिम्मेदारियों पर परिणाम धीमे मिल सकता है.

व्यापार में उतार-चढ़ाव: व्यापारी वर्ग के लिए 2026 में अचानक खर्च और रुकावटें सामने आ सकती हैं. गलत निवेश से बचना होगा, पार्टनरशिप में मतभेद बढ़ सकते हैं. लेकिन साल 2026 के अंतिम 4 महीने लाभदायक रहेंगे.

आर्थिक स्थिति में दबाव: शनि ढैय्या के दौरान सिंह राशि वालों की खर्च बढ़ेगी और और आमदनी सीमित रहेगी. इस दौरान आप उधारी से दूर रहें, बड़े फैसले सोच-समझकर लें और बचत की ओर ध्यान दें.

रिश्तों में तनाव: सिंह राशि वाले स्वभाव से तेज और अभिमानी माने जाते हैं. ढैय्या की अवधि में शनि इस स्वभाव की परीक्षा लेंगे. दांपत्य जीवन में तकरार हो सकता है, पार्टनर की अपेक्षाएं बढ़ेंगी. संयम और संवाद से रिश्ते बचाएं.

सेहत पर ग्रहों का दबाव: शनि की दृष्टि हड्डियों, कमर और आंखों पर असर डाल सकती है. पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं. इसलिए 2026 में नियमित योग पर ध्यान दें.











क्या करें उपाय (Shani Dhaiya Upay)
शनिवार के दिन शनि देव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
शनिवार के दिन पीपल की जड़ में जल चढ़ाएं और सरसो तेल का दीप जलाएं.
‘ॐ शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करे.
गरीबों को काला कपड़ा, तिल, सरसों तेल या उड़द का दान करें.
कड़ी मेहनत और अनुशासन का पालन करें.
हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे शनि के कष्ट घटते हैं.
शनिवार के दिन मांस-मदिरा के सेवन का त्याग करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]