टीम इंडिया को डबल झटका, शुभमन गिल समेत 2 खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर! नए अपडेट से सब हैरान

[ad_1]


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट अनुसार वनडे टीम के कप्तान उपकप्तान श्रेयस अय्यर पहले ही 2-3 महीनों के लिए बाहर हो गए हैं, अब कप्तान शुभमन गिल भी 30 नवंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज से बाहर बैठने वाले हैं. गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में गर्दन में चोट आई थी.

शुभमन गिल भारतीय टीम के साथ कोलकाता से गुवाहाटी पहुंचे थे, जहां भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच खेले जा रहा है. अब डॉक्टर डिनशॉ पार्दीवाला ने गिल को कुछ दिन और आराम करने की सलाह दी है. गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज तक पूरी तरह फिट हो सकते हैं, जो 9 दिसंबर से शुरू होगी. बताते चलें कि गिल की अगले सप्ताह दोबारा जांच होगी, तब उनके खेलने पर आगे कोई फैसला लिया जाएगा.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक BCCI के एक अधिकारी ने कहा, “दुर्भाग्यवश शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए अनुपलब्ध रहेंगे. बहुत जल्द गुवाहाटी में सेलेक्टर्स बैठक कर सकते हैं, जिसमें केएल राहुल, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत के नाम पर भी चर्चा संभव है.

ऋषभ पंत फिलहाल ODI टीम का नियमित हिस्सा नहीं हैं, लेकिन मैनेजमेंट इस फॉर्मेट में अपने काम करने के तरीकों में बदलाव कर सकता है. संभव है कि टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज शामिल करने का प्रयास किया जा सकता है.

भारतीय टीम के मौजूदा बैटिंग ऑर्डर में कई सारे दायें हाथ के बल्लेबाज हैं. शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं, दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत या तिलक वर्मा को नंबर-4  के विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में खेलेंगे या नहीं? वापसी की तारीख पर बड़ा खुलासा

[ad_2]

जामिया ने खोले हुनर के नए दरवाजे, एआई से ड्रोन तक 42 स्किल कोर्स में रजिस्ट्रेशन शुरू; ये है ला

[ad_1]


जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने एक बार फिर छात्रों के लिए बड़ा मौका दिया है. विश्वविद्यालय का नवाचार और उद्यमिता केंद्र इस बार ऐसे शॉर्ट-टर्म स्किल कोर्स लेकर आया है, जो छात्रों को नई तकनीक और मॉडर्न जॉब स्किल सिखाने में मदद करेंगे. खास बात यह है कि ये कोर्स छोटे समय में पूरे हो जाते हैं और सीधे नौकरी या खुद का काम शुरू करने के रास्ते खोलते हैं.

इस बार कुल 42 कोर्स शामिल किए गए हैं. इनमें जैसी आज के समय की सबसे ज्यादा मांग वाली स्किल्स शामिल हैं. ये कोर्स उन छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद हैं जो पढ़ाई के साथ-साथ अपने करियर के लिए कोई मजबूत कौशल हासिल करना चाहते हैं.  

कौन से हैं कोर्स?

  • एआई (Artificial Intelligence)
  • डिजिटल मार्केटिंग
  • साइबर सिक्योरिटी
  • फैशन डिजाइनिंग
  • ड्रोन प्रोग्रामिंग और ऑटोमेशन
  • कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग
  • ग्राफिक डिजाइनिंग

30 नवंबर तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है और इच्छुक विद्यार्थी 30 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके लिए जामिया ने एक QR कोड जारी किया है जिसे स्कैन कर सीधे ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है. साथ ही कोर्स और फीस से जुड़ी पूरी जानकारी छात्रों को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के इस लिंक पर मिलेगी— jmi.ac.in/cie

3 से 6 महीने में पूरा होगा कोर्स

इन कोर्स की अवधि 3 महीने से लेकर 6 महीने तक की होगी. 8 कोर्स छह महीने के हैं. बाकी कोर्स तीन महीने में पूरे हो जाएंगे. यानी छात्र अपनी सुविधा और रुचि के अनुसार समय चुन सकते हैं.

11 कोर्स ऑनलाइन होंगे

इनमें साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस, एआई एंड एमएल, ऑडियो-वीडियो एडिटिंग जैसे कोर्स शामिल हैं. बाकी सभी कोर्स ऑफलाइन पढ़ाए जाएंगे, यानी छात्रों को कैंपस आकर पूरी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मिलेगी.

जनवरी 2026 में शुरू होंगी क्लासें

हालांकि रजिस्ट्रेशन अभी शुरू हो चुका है, लेकिन कोर्स की कक्षाएं जनवरी 2026 से शुरू होने की संभावना है. इससे छात्रों के पास सही कोर्स चुनने और तैयारी करने का समय भी मिल जाएगा. हर कोर्स की फीस अलग है, लेकिन विशेष बात यह है कि पूरा स्ट्रक्चर छात्रों की पहुंच को ध्यान में रखकर बनाया गया है. सबसे ज्यादा फीस 12,000 रुपये रखी गई है, जो कि आज के समय में प्रोफेशनल स्किल्स सीखने के लिहाज से किफायती है.

यह भी पढ़ें – तेजस क्रैश में शहीद हुए विंग कमांडर नमांश स्याल ने कहां से की पढ़ाई? पिता से लेकर पत्नी तक का है एयरफोर्स से नाता

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

G-20 समिट की टूटी परंपरा, US के बायकॉट के बाद भी प्रस्ताव पास; साउथ अफ्रीका से ट्रंप को संदेश

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल देशों ने जलवायु परिवर्तन पर एक ऐतिहासिक घोषणापत्र पारित किया है. जी20 देशों के समूह की ओर से घोषणापत्र पर अमेरिका के विरोध और बहिष्कार के बाद बावजूद सर्वसम्मति से सहमति बनी है. जी20 समूह की ओर से उठाए गए इस कदम को परंपरा के हटकर बताया जा रहा है, क्योंकि जी20 में शामिल दुनिया भर के नेताओं ने जलवायु परिवर्तन को लेकर अमेरिका की अनुपस्थिति में एक संयुक्त घोषणापत्र पारित किया. 

दरअसल, जोहान्सबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन का अमेरिका ने बहिष्कार किया है. इसके पीछे मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ अमेरिका के राजनयिक मतभेद को कारण बताया गया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा कि अमेरिका ने संयुक्त घोषणापत्र के शब्दों पर आपत्ति जताई है. हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन को लेकर पारित घोषणापत्र पर फिर से बातचीत नहीं की जा सकती है. राष्ट्रपति रामफोसा के दिए इस बयान से वॉशिंगटन और प्रिटोरिया के बीच जारी तनाव को उजागर किया है.

शिखर सम्मेलन की शुरुआत में पारित कराया गया घोषणापत्र

शिखर सम्मेलन में अपना संबोधन देते हुए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने संयुक्त घोषणापत्र के लिए व्यापक सहमति को स्वीकार किया और कहा, ‘हमें इस शिखर सम्मेलन की शुरुआत में ही घोषणापत्र को स्वीकार करना चाहिए.’ रामफोसा के प्रवक्ता विंसेंट मैग्वेन्या ने कहा कि घोषणापत्र को शिखर सम्मेलन की कार्यवाही की शुरुआती दौर में असामान्य रूप से स्वीकार कर लिया गया और यह कदम इस मिले जबरदस्त समर्थन के कारण उठाया गया.

न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, मैग्वेन्या ने कहा कि आमतौर पर घोषणापत्र को कार्यवाही के अंत में स्वीकार किया जाता है, लेकिन हमें ऐसा महसूस हुआ कि हमें शिखर सम्मेलन की घोषणापत्र को पहले ही पारित करने की पहल करनी चाहिए.

दक्षिण अफ्रीका के अधिकारियों ने इस बात की भी पुष्टि की कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रिटोरिया पर इस बात के लिए दबाव डाला था कि वे उनकी गैर-मौजूदगी में जी20 नेताओं के घोषणापत्र को कतई स्वीकार न करें. वहीं, प्रवक्ता विंसेंट मैग्वेन्या ने कहा कि हमने इस घोषणापत्र को स्वीकार करने के लिए पूरे साल काम किया है और पिछला सप्ताह भी काफी जोरदार रहा है.

G-20 समिट में पहुंचे दुनिया के ये बड़े नेता

जोहान्सबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में दुनिया के कई ताकतवर देशों के नेता शामिल हुए. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोगन, यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्योंग, UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस समेत कई अन्य नेता भी शामिल हुए.

यह भी पढ़ेंः जेलेंस्की ने नहीं मानी अमेरिका की बात, ठुकरा दिया यूक्रेन-रूस पीस प्लान, गुस्साए ट्रंप ने दे डाला अल्टीमेटम!

[ad_2]

गूगल क्रोम यूजर्स हो जाएं अलर्ट, डेटा हो सकता है चोरी, सरकार ने दी हाई-रिस्क वार्निंग

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

दुनिया में सबसे ज्यादा यूज होने वाले वेब ब्राउजर गूगल क्रोम के यूजर्स को अलर्ट हो जाने की जरूरत है. इसमें कुछ ऐसी सुरक्षा खामियां पाई गई हैं, जिसका फायदा उठाकर अटैकर्स यूजर्स का डेटा चोरी कर सकते हैं. इसे देखते हुए सरकारी एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने सिक्योरिटी वार्निंग जारी की है. अगर आप क्रोम यूज करते हैं तो इस वार्निंग के बारे में जानना जरूरी है. आइए जानते हैं कि क्रोम में क्या-क्या खामियां पाई गई हैं और यूजर्स को अब क्या करना चाहिए.

सिक्योरिटी वार्निंग में कही गई यह बात

CERT-In ने गूगल क्रोम में CVE-2025-13223 और CVE-2025-13224 नाम से दो बड़ी खामियां का पता लगाया है. इन्हें हाई-रिस्क के तौर पर आइडेंटिफाई किया गया है, जिसका मतलब है कि अटैकर्स रिमोटली किसी सिस्टम को कॉम्प्रोमाइज कर सकते हैं. ये खामियां V8 इंजन में टाइप कंफ्यूजन एरर के कारण आई है. यह इंजन जावास्क्रिप्ट और वेबअसेंबली को प्रोसेस करता है. जब टाइप कंफ्यूजन एरर आता है तो ब्राउजर अनसेफ तरीके से मेमोरी को एक्सेस करने की कोशिश करता है. इससे मलेशियस कोड एग्जीक्यूट किया जा सकता है. इसका फायदा उठाकर हैकर्स आपके सिस्टम में हार्मफुल प्रोग्राम इंस्टॉल कर सकते हैं. 

गूगल भी दे चुकी है वार्निंग 

गूगल भी इनमें से CVE-2025-13223 खामी को लेकर वार्निंग दे चुकी है. गूगल के थ्रेट एनालिसिस ग्रुप ने 12 नवंबर को इस बग का पता लगाया था. यह इस साल का सातवां जीरो-डे फ्लॉ है. यानी 2025 में सात बार ऐसा हो चुका है, जब किसी बग के बारे में गूगल से पहले हैकर्स को पता चल चुका है. इस बग के कारण विंडोज और मैक पर 142.0.7444.175/.176 से पुराने और Linux पर 42.0.7444.175 से पुराने वर्जन पर ज्यादा खतरा है. 

यूजर्स को यह काम करने की सलाह

गूगल लगातार क्रोम की सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए काम कर रही है और उसने इस बग के लिए भी सिक्योरिटी पैच जारी कर दी है. इसे यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है. अगर आपको क्रोम में कोई अपडेट पेंडिंग दिख रही है तो इसे तुरंत इंस्टॉल कर लें. ऐसी सुरक्षा खामी और बढ़ते साइबर हमलों से बचाव के लिए नियमित तौर पर क्रोम और दूसरी ऐप्स को अपडेट करने की सलाह दी जाती है. 

ये भी पढ़ें-

ChatGPT पर अब सारे दोस्त मिलकर बनाएं प्लान, आ गया ग्रुप चैट का ऑप्शन, ऐसे करें यूज

[ad_2]

नए लेबर कोड लागू | 40 करोड़ कर्मचारियों के लिए बड़े बदलाव | मज़दूरों के लिए नए अधिकार | पैसा लाइव

[ad_1]

देश के 40 करोड़ से ज़्यादा Employees के लिए नए Labour Codes लागू किए जा चुके हैं. यह केवल कानूनी बदलाव नहीं बल्कि भारत में Labour Rights के माध्यम से कामगारों के जीवन में एक ऐतिहासिक परिवर्तन है. नए कानूनों का उद्देश्य हर Worker को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थिर कार्य वातावरण देना है. नए Labour Codes के अनुसार अब हर Worker को समय पर Minimum Wage मिलना अनिवार्य है, जिससे देरी, मनमानी और शोषण पर रोक लगेगी. युवाओं के लिए Job में Appointment Letter अनिवार्य कर दिया गया है ताकि नौकरी शुरू होते ही उनका अधिकार सुरक्षित रहे. महिलाओं के लिए Equal Pay का स्पष्ट नियम लागू कर दिया गया है, जिससे कार्यस्थलों पर Gender आधारित भेदभाव कम होगा. Fixed Term Employees को केवल एक साल की नौकरी के बाद Gratuity का अधिकार दिया गया है, जो Contract Workers के लिए बड़ी राहत है. 40 वर्ष से अधिक उम्र के सभी Workers के लिए Annual Free Health Check-up अनिवार्य कर दिया गया है, जिसे सरकार वर्कफोर्स की लंबी अवधि की सेहत में निवेश के रूप में देख रही है. Overtime करने वाले Workers को अब Double Wage दिया जाएगा, जिससे अतिरिक्त मेहनत का सही मूल्य मिल सके. साथ ही Mines, Chemical, Construction जैसे High-Risk Sectors के Workers को 100% Health Security प्रदान की जाएगी ताकि उनकी नौकरी पूरी तरह सुरक्षित हो. इस वीडियो में New Labour Codes के सभी प्रमुख अधिकारों और बदलावों को सरल भाषा में समझाया गया है.

[ad_2]

Aaj Ka Tula Rashifal (23 November 2025): तुला राशि साहस में वृद्धि, कार्यस्थल पर नए बदलाव रहेंग

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Aaj Ka Tula Rashifal 23 November 2025 in Hindi: चन्द्रमा के तीसरे भाव में होने से आज का दिन साहस, करेज और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने वाला रहेगा. पुराने अटके कार्यों को गति मिलेगी और आपके व्यक्तित्व में आकर्षण तथा आत्मविश्वास झलकेगा. 

स्वास्थ्य राशिफल

हेल्थ के मामले में दिन सामान्य व संतोषजनक रहेगा. पुरानी बीमारी में सुधार दिखेगा. माइंड रिलैक्स रहेगा, लेकिन अनियमित दिनचर्या और नींद में कटौती से बचें. योग और हल्की एक्सरसाइज़ लाभकारी रहेगी.

व्यापार / बिजनेस राशिफल

ग्रह स्थिति व्यापार में आपको धीरे-धीरे सफलता की तरफ ले जा रही है. जल्दबाज़ी या क्रोध में निर्णय न लें. परिस्थिति पूरी तरह बदलते ही भाग्य आपको बड़ा लाभ दिलाएगा. नए कॉन्टैक्ट्स और नेटवर्किंग बिजनेस में मददगार साबित होंगे.

नौकरी / जॉब राशिफल

एंप्लॉयड पर्सन्स के लिए दिन शुभ परिणाम देने वाला रहेगा. वर्कस्पेस पर कुछ नए बदलाव दिखाई दे सकते हैं जो आपको फेवऱ में रहेंगे. कार्य को आसान बनाने के लिए सीनियर, जूनियर और कोवर्कर्स से तालमेल बनाकर रखें. आपके मेहनत और परफॉर्मेंस की प्रशंसा होगी.

लव और फैमिली लाइफ

जीवनसाथी या पार्टनर के साथ मजाक और मस्ती के मूड में रहेंगे और संडे छोटा आउटिंग या क्वालिटी टाइम बीत सकता है. पारिवारिक वातावरण पॉजिटिव रहेगा और किसी की हेल्थ में सुधार घर में खुशियाँ लाएगा.

युवा और छात्र

स्टूडेंट्स के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर ओरिएंटेड कोर्सेज में रिसर्च और आत्मविश्वास सफलता दिलाएगा. युवा वर्ग करियर फोकस और नई सीख की ओर आकर्षित होंगे.

धन राशिफल

कमाई और खर्च में बैलेंस बना रहेगा. मेहनत के दम पर आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं. किसी यात्रा या रिश्तेदार से आर्थिक लाभ भी संभव है.

भाग्यशाली रंग व अंक

लकी कलर: पर्पल
लकी नंबर: 8
अनलकी नंबर: 7

उपाय: शाम के समय माता लक्ष्मी के समक्ष चंदन का दीपक जलाएं और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. आर्थिक और कार्य सफलता मिलेगी.

FAQs

Q1. क्या आज बिजनेस में निवेश करना चाहिए?
आज छोटे पैमाने पर निवेश किया जा सकता है, लेकिन बड़े निवेश के लिए कुछ और दिनों का इंतज़ार बेहतर रहेगा.

Q2. क्या प्रेम जीवन में गलतफहमियाँ होने की संभावना है?
नहीं, आज संवाद और समझ बढ़ेगी. यदि आप प्रियजन के साथ समय बिताएंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा.

Disclaimer यहां दी गई जानकारी मान्यताओं और ज्योतिषीय विश्लेषण पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

[ad_2]

हिंदू कैलेंडर 2026: वर्ष भर के त्योहारों और व्रतों की लिस्ट, जिसमें होली, छठ, दिवाली जानें तिथि

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Hindu Calendar 2026: साल 2026 गुरुवार, 1 जनवरी 2026 से शुरू हो रहा है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस पूरे वर्ष में कई पवित्र पर्व-व्रत और त्योहार तो आयोजित होंगे ही, मगर इस वर्ष की खास बात यह है कि हिंदू पंचांग में इस साल ज्येष्ठ माह में मलमास (अधिक मास) लग रहा है.

जिस वजह से कुछ त्योहारों की तिथियों में बदलाव देखने को मिल सकता है. यह मलमास 17 मई से शुरू होगा और 15 जून तक चलेगा. 

साल का पहला बड़ा त्योहार मकर संक्रांति होगा. जहां से सभी त्योहारों की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में आइए जानते है कि 2026 में नवरात्रि, होली, करवा चौथ, दिवाली, रक्षा बंधन, छठ पूजा, बसंत पंचमी, महा शिवरात्रि जैसे बड़े व्रत और त्योहारों की तारीखें क्या हैं. 

जनवरी 2026

  • 3 जनवरी 2026-पौष पूर्णिमा, माघ स्नान
  • 6 जनवरी 2026-सकट चौथ
  • 13 जनवरी 2026-लोहड़ी
  • 14 जनवरी 2026-मकर संक्रांति, षटतिला एकादशी
  • 18 जनवरी 2026-मौनी अमावस्या
  • 23 जनवरी 2026-बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
  • 26 जनवरी 2026-भीष्म अष्टमी
  • 29 जनवरी 2026-जया एकादशी

फरवरी 2026

  • 1 फरवरी 2026-माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती
  • 13 फरवरी 2026-विजया एकादशी
  • 15 फरवरी 2026-महाशिवरात्रि
  • 24 फरवरी 2026-होलाष्टक प्रारंभ
  • 24 फरवरी 2026-अन्नपूर्णा अष्टमी
  • 27 फरवरी 2026-आमलकी एकादशी

मार्च 2026

  • 2 मार्च 2026-होलिका दहन
  • 3 मार्च 2026-होली
  • 8 मार्च 2026-रंग पंचमी
  • 11 मार्च 2026 -शीतला अष्टमी व्रत
  • 15 मार्च 2026-पापमोचनी एकादशी
  • 26 मार्च 2026-रामनवमी
  • 29 मार्च 2026-कामदा एकादशी
  • 31 मार्च 2026-महावीर जयंती

अप्रैल 2026

  • 2 अप्रैल 2026-हनुमान जयंती
  • 3 अप्रैल 2026-गुड फ्राइडे
  • 14 अप्रैल 2026-वैशाखी
  • 19 अप्रैल 2026-परशुराम जयंती, अक्षय तृतिया
  • 27 अप्रैल 2026-मोहिनी एकादशी

मई 2026

  • 13 मई 2026-भद्रकाली एकादशी
  • 16 मई 2026-वट सावित्री व्रत
  • 17 मई 2026-मलमास प्रारंभ

जून 2026

  • 15 जून 2026-मलमास समाप्त
  • 15 जून 2026-सोमवती अमावस
  • 25 जून 2026-निर्जला एकादशी
  • 29 जून 2026-कबीर जयंती, वट सावित्री व्रत

जुलाई 2026

  • 17 जुलाई 2026-श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • 25 जुलाई 2026-हरिशयनी एकादशी, चातुर्मास्य व्रत
  • 29 जुलाई 2026-गुरु पूर्णिमा

अगस्त 2026

  • 15 अगस्त 2026-हरियाली तीज, स्वतंत्रता दिवस
  • 17 अगस्त 2026-नाग पंचमी
  • 19 अगस्त 2026-तुलसी दास जयंती
  • 28 अगस्त 2026-श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन
  • 31 अगस्त 2026-गणेश चतुर्थी

सितंबर 2026

  • 1 सितंबर 2026 -कृष्ण जन्माष्मी
  • 14 सितंबर 2026-हरतालिका तीज, कलंक चतुर्थी, गणेश चतुर्थी
  • 17 सितंबर 2026-सूर्य षष्ठी व्रत
  • 25 सितंबर 2026-अनंत चतुर्दशी
  • 27 सितंबर 2026-पितृ पक्ष

अक्तूबर 2026

  • 2 अक्तूबर 2026-महात्मा गांधी जयंती
  • 10 अक्तूबर 2026-पितृ पक्ष समाप्त
  • 11 अक्तूबर 2026-नवरात्रि प्रारंभ
  • 20 अक्तूबर 2026-महानवमी, नवरात्रि समाप्त
  • 20 अक्तूबर 2026-दशहरा
  • 22 अक्तूबर 2026-पापाकुंशा एकादशी
  • 25 अक्तूबर 2026-शरद पूर्णिमा
  • 26 अक्तूबर 2026-वाल्मीकी जयंती
  • 29 अक्तूबर 2026-करवा चौथ

नवंबर 2026

  • 1 नवंबर 2026 -अहोई अष्टमी व्रत
  • 5 नवंबर 2026- गोवत्स द्वादशी
  • 6 नवंबर 2026-धनतेरस, यम दीपदान
  • 5 नवंबर 2026-रमा एकादशी
  • 8 नवंबर 2026-नरक चतुर्दशी, दीपावली
  • 9 नवंबर 2026-कार्तिक अमावस, सोमवती अमावस
  • 10 नवंबर 2026-गोवर्धन पूजा
  • 11 नवंबर 2026-भाई दूज, विश्वकर्मा पूजा
  • 15 नवंबर 2026-सूर्य षष्ठी
  • 20 नवंबर 2026-तुलसी विवाह
  • 21 नवंबर 2026-हरिप्रबोधनी एकादशी
  • 23 नवंबर 2026-वैकुंठ चतुर्दशी
  • 24 नवंबर 2026-कार्तिक पूर्णिमा

दिसंबर 2026

  • 1 दिसंबर 2026-कालभैरव जयंती
  • 4 दिसंबर 2026-उत्पन्ना एकादशी
  • 20 दिसंबर 2026-मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
  • 23 दिसंबर 2026-मार्गशीर्ष पूर्णिमा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Video: देख कर पहनना जूते! अंदर घुसकर आराम से बैठा काला कोबरा सांप, वीडियो देख सहम गए लोग!

[ad_1]


Shocking Viral Video: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं. कुछ हमें हंसाते हैं तो वहीं कुछ हमें डराकर रख देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा गया है कि एक काले रंग का बड़ा सा सांप जूतों के अंदर छिपता हुआ नजर आ रहा है. इस भयावह घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है और यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जूतों को बिना देखे पहनना खतरे से खाली नहीं हो सकता है.

पूरी तरह से जूते में छिप जाता है सांप

वीडियो की शुरुआत में देख सकते हैं कि बड़ा सा सांप कैसे जूते के अंदर छुपने की कोशिश कर रहा है. वह अपने आपको पूरी तरह से जूते के अंदर छिपाने में लगा हुआ है. सोचिए अगर कोई व्यक्ति बिना देखे जूते को पहन लेता तो उसको यह सांप काट लेता और उसकी मौत भी हो सकती थी.

वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि सांप अपने आपको पूरी तरह से जूते में छिपा लेता है और देखने वाली बात यह है कि सांप जूतों के रंग से मिल रहा है तो अगर कोई जूते को पास से भी देखता है तो उसके बाद भी सांप उसे जल्दी नजर नहीं आने वाला है. यह दृश्य बेहद ही खतरनाक नजर आ रहा है.

वीडियो देख लोगों ने लिया सबक

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के चौंक जाने वाले कमेंट्स सामने आ रहे हैं. लोगों ने कहा कि यह कितना खतरनाक साबित हो सकता है. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि बाहर रखे जूतों को देखने के बाद ही पहनना चाहिए. वहीं एक यूजर ने कहा कि जूते पहनते समय इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए. कुछ ने कहा कि सर्दी के मौसम में सांप ठंड से बचने के लिए गर्म जगह ढूंढते है और जूतों में बैठ जाते हैं. कुछ लोगों ने कहा कि वीडियो से सबक लेना चाहिए. लोग वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और साथ ही लगातार लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे है. 


Jio, Airtel या Vi! कौन दे रहा है सबसे सस्ता प्लान? जवाब जानकर हैरान रह जाएंगे

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Jio vs Airtel vs Vi: भारत की सबसे बड़ी तीन टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) आज पोस्टपेड यूज़र्स के लिए कई तरह के प्लान पेश करती हैं. लेकिन यदि आपका लक्ष्य हर महीने कम खर्च में ज़्यादा फायदे लेना है तो इन कंपनियों के सबसे सस्ते पोस्टपेड प्लानों की सीधी तुलना ही सही तस्वीर दिखाती है. अब प्लान में केवल कॉल या SMS ही नहीं, बल्कि 5G डेटा, OTT सब्सक्रिप्शन और क्लाउड स्टोरेज जैसे फायदे भी मिलते हैं. ऐसे में सही प्लान चुनना पहले जितना आसान नहीं रहा. यहां तीनों कंपनियों के सबसे किफायती पोस्टपेड प्लानों की विस्तृत तुलना दी गई है.

Jio का 349 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

रिलायंस जियो का 349 रुपये वाला बेसिक पोस्टपेड प्लान बाज़ार में सबसे आक्रामक ऑफ़र माना जाता है. इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज़ाना 100 SMS और कुल 30GB ट्रू 5G डेटा मिलता है. 30GB खत्म होने के बाद डेटा की कीमत 10 रुपये प्रति GB लगेगी.

लेकिन सबसे खास बात यह है कि यदि आप ट्रू 5G एरिया में हैं तो जियो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा बिल्कुल मुफ्त देता है जो हैवी इंटरनेट यूज़र्स के लिए बड़ा बोनस है. प्लान में JioTV, JioAICloud और 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन शामिल है. 18 से 25 साल के यूज़र्स को 18 महीनों का Google Gemini Pro Plan (कीमत: 35,100 रुपये) बिना किसी शुल्क के मिलता है जो जियो का यह प्लान युवा यूज़र्स के लिए सुपर-वैल्यू बनाता है.

Airtel का 449 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

एयरटेल का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान 449 रुपये प्रति माह का है. इसमें अनलिमिटेड लोकल/STD/रोमिंग कॉल और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा मिलती है. एयरटेल 50GB मासिक 5G डेटा देता है और खास बात यह है कि न इस्तेमाल हुआ डेटा अगले महीने रोलओवर हो जाता है. इस प्लान में Xstream Play Premium सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप फिल्मों, वेबसीरीज़ और लाइव स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं.

इसके अलावा 100GB Google One क्लाउड स्टोरेज, फ्री Hello Tunes और Perplexity Pro की एक्सेस भी मिलती है. क्लाउड बैकअप और OTT पसंद करने वालों के लिए यह प्लान बेहतरीन है.

Vi का 451 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

Vodafone Idea का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान 451 रुपये का Vi Max प्लान है जो इन तीनों में सबसे महंगा है. इसमें अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS रोज़ाना और 50GB डेटा मिलता है साथ ही रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा भी उपलब्ध है.

Vi अपने कवरेज वाले क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रहा है. इस प्लान की खासियत बंडल्ड बेनिफिट्स हैं यूजर अपनी पसंद अनुसार इनमें से एक चुन सकता है: 3 महीने का Vi Movies & TV (Zee5, SonyLiv, JioHotstar एक्सेस के साथ), 1 साल का JioHotstar या SonyLiv मोबाइल सब्सक्रिप्शन, 1 साल का Norton मोबाइल सिक्योरिटी. OTT पसंद करने वालों और सुरक्षा की जरूरत वाले यूज़र्स के लिए यह प्लान काफी उपयोगी हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

स्मार्टफोन बन जाएगा पुराना Nokia फीचर फोन, बुज़ुर्ग माता-पिता के लिए बेहद आसान है ये तरीका

[ad_2]