शनि 2026 में डिप्रेशन, परिवारों में दूरी, ब्रेकअप, तलाक और रिलेशनशिप तोड़ने आ रहा है!

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

2026 की आहट महसूस होने लगी है. नए साल (New Year 2026) में शनि (Shani) कुछ लोगों के जीवन में कुछ ऐसी चीजों की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसकी गूंज लंबे समय सुनाई देती रहेगी. साल 2026 में शनि का कोई राशि परिवर्तन नही हो रहा है, यानी जहां है वहीं गोचर करेंगे.

शनि (Shani Dev) का मीन राशि में होना, राशि परिवर्तन से भी ज़्यादा एक मनोवैज्ञानिक मोड़ है. इतिहास गवाह है कि जब भी शनि अपनी स्थिति बदलता है, वह लोगों के व्यवहार, मनोदशा और रिश्तों की संरचना में ऐसा हलचल पैदा करता है जो एक-दो महीनों में नहीं, पूरे साल में असर डालती है. 2026 ऐसा ही साल है, जहां लोग बातें कम करेंगे, सोचेंगे ज़्यादा. भरोसे कम होगा, शंकाएं भरपूर और प्रेम कम, रिश्ते में दूरी ज़्यादा.

शनि भावनाओं और संवेदनाओं पर करेंगे चोट

शनि जब जल तत्व वाली राशियों पर प्रभाव डालता है, वह भावनाओं के प्रवाह को रोक देता है. संवेदनाएं सख्त पड़ने लगती हैं. 2026 में यही असर सबसे गहरा होगा, क्योंकि शनि चंद्र और जल तत्व के ऊपर एक ऐसा दबाव बनाएगा जो लोगों को भीतर से थका देगा. लोग छोटी-छोटी बातों पर चुप हो जाएंगे, भावनाएं भीतर दबाएंगे, और धीरे-धीरे एक मानसिक बोझ उनके भीतर जमने लगेगा. यह साल मानसिक टूटन का साल भी बन सकता है, क्योंकि भावनाएं दबी रहेंगी लेकिन दर्द बाहर जगह माँगेगा.

परिवारों में खामोशी और एक ही घर में कई अलग दुनिया बनाएंगे शनि देव

2026 का सबसे स्पष्ट संकट घरों में दिखाई देगा. परिवारों में संवाद कम होगा, बातचीत सतही और औपचारिक हो जाएगी. एक ही छत के नीचे रहने वाले लोग अलग-अलग डिजिटल दुनिया में खोए रहेंगे. मोबाइल स्क्रीन पति-पत्नी के बीच दीवार खड़ी कर देगी. माता-पिता और बच्चों के बीच गलतफहमी बढ़ेगी. बुजुर्ग अपने ही घर में अकेलापन महसूस करेंगे. शनि जब चंद्र और परिवार भाव को दबाता है, तो घरों में आवाज़ें कम और खामोशी ज़्यादा फैलती है. 2026 में यही खामोशी रिश्तों को कुतरती दिख सकती है.

रिश्तों की परीक्षा: गलतफहमी बढ़ेंगी

2026 में रिश्तों का असली इम्तिहान होगा. जिन रिश्तों में पहले गर्माहट थी, वे अब एक अजीब ठंडापन महसूस करेंगे. कपल्स को लगेगा कि साथी भावनात्मक रूप से दूर है. बार-बार यह भाव सताएगा कि कुछ ठीक नहीं है, जबकि कारण साफ नहीं दिखेगा. शनि का यह प्रभाव अक्सर रिश्तों को भ्रम और संदेह में फंसा देता है. लोग एक-दूसरे की बात कम समझेंगे, लेकिन गलत समझना बढ़ जाएगा. छोटी बातों पर भी बड़ा तनाव बनेगा, और रिश्ते धीरे-धीरे टूटने की दिशा में बढ़ सकते हैं.

ब्रेकअप और तलाक के मामले बढ़ेंगे, शुक्र पर शनि की छाया भारी

2026 के खतरनाक संकेतों में एक यह भी है कि रिश्तों और विवाह का ग्रह शुक्र, शनि की छाया में कमजोर पड़ेगा. जब भी शुक्र दबता है, प्रेम की चमक फीकी पड़ती है. कपल्स के बीच प्रेम, निकटता और रोमांस कम होने लगता है. कई रिश्तों में यह ठंडापन इतना गहरा जाएगा कि पार्टनर एक-दूसरे से दूरी बनाना शुरू कर देंगे. शादीशुदा जोड़ों में तलाक के मामले, और युवा संबंधों में ब्रेकअप घटनाएं बढ़ सकती हैं. यह सब अचानक नहीं होगा, शनि इसे अंदर ही अंदर धीरे-धीरे खड़ा करेगा.

डिजिटल भ्रम: सोशल मीडिया रिश्तों को और दूर करेगा

2026 में सबसे बड़ा धोखा डिजिटल दुनिया देगी. लोग अपनी तुलना ऑनलाइन दुनिया से करेंगे. दिक्कतें अंदर होंगी, लेकिन आकर्षण बाहर खोजेंगे. सोशल मीडिया दूसरों का जीवन सुंदर दिखाएगा और लोगों का अपना जीवन कमतर. यह तुलना रिश्तों में तनाव का सबसे बड़ा कारण बनेगी. शनि तकनीक से जुड़ा ग्रह है, जब यह सक्रिय होता है, लोग डिजिटल दुनिया में भावनात्मक सहारा खोजते हैं, और यही 2026 में रिश्तों को और टूटेगा.

चंद्र के साथ शनि का संघर्ष: मानसिक दबाव का विस्फोट

2026 में मानसिक स्वास्थ्य सबसे बड़ी चुनौती बनेगा. शनि चंद्र से टकराएगा, और मन का संतुलन बिगड़ेगा. लोगों में अनिद्रा बढ़ेगी. ओवरथिंकिंग चरम पर जाएगी. मैं ठीक हूं का झूठ बार-बार बोला जाएगा, लेकिन भीतर सब ठीक नहीं होगा. कई लोग महसूस करेंगे कि ज़िंदगी तेज़ भाग रही है, पर वे खुद स्थिर नहीं हैं. मन पर यह बोझ रिश्तों को संभालने की क्षमता कम कर देगा, और व्यक्ति भीतर से थक जाएगा.

आर्थिक दबाव और जिम्मेदारियां: परिवारों में तनाव का असली कारण

2026 में पैसों का दबाव भी रिश्तों को चोट पहुंचाएगा. शनि जिम्मेदारियों को बढ़ा देता है, और आर्थिक तनाव रिश्तों पर गहरी रेखा खींच देता है. एक पार्टनर वित्तीय बोझ से जूझता रहेगा, जबकि दूसरा भावनात्मक मौजूदगी चाहेगा. यह असंतुलन घर में तकरार बढ़ाएगा. क्रोध, तनाव और वित्तीय अनिश्चितता मिलकर वह खाई खोदेंगी, जिसमें कई परिवार गिरते दिखाई देंगे. कई मामलों में तलाक का मूल कारण पैसा नहीं, बल्कि पैसे से उपजी मानसिक थकान होगी.

चार राशियां जो सबसे ज़्यादा प्रभावित होंगी

कर्क, मीन, तुला और धनु राशि ये चार राशियां 2026 में सबसे गहरे प्रभाव में रहेंगी. कर्क और मीन को भावनात्मक टूटन का खतरा है. तुला को रिश्तों में भारी परीक्षा देनी पड़ सकती है. धनु राशि के जातकों को परिवार में तनाव और जिम्मेदारियों का दबाव झेलना होगा. इन राशियों के लोगों को 2026 में खुद पर अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए.

शनि 2026 में रिश्तों और मानसिक शक्ति की सबसे कठिन परीक्षा लेंगे

2026 सिर्फ ग्रहों का वर्ष नहीं होगा. यह मनुष्यों का वर्ष होगा. एक ऐसा वर्ष जो दिलों की मजबूती की जांच करेगा. रिश्तों की नींव को परखेगा. और जीवन की प्राथमिकताएं बदल देगा. यह समय कठिन होगा, भारी होगा, और कई लोगों के लिए निर्णायक. लेकिन शनि की यही परीक्षा उन लोगों को मज़बूत भी बनाएगी जो धैर्य रखते हैं, संवाद नहीं छोड़ते, और स्वयं को भावनात्मक रूप से संभालते हैं. शनि कमजोर चीज़ों को गिराता है. मजबूत को स्थायी बनाता है. शनि 2026 में इसी सत्य उजागर करेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

लगभग 25,000 रुपये सस्ता हो गया यह आईफोन, फिर नहीं मिलेगा इतना सस्ता खरीदने का मौका

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अगर आप नया आईफोन खरीदना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक शानदार डिस्काउंट की जानकारी लेकर आए हैं. आईफोन 16 प्लस पर इस समय लगभग 25,000 रुपये की छूट मिल रही है. ऐसे में कम कीमत पर शानदार आईफोन खरीदने का यह सुनहरा मौका है. आईफोन 16 प्लस में कई दमदार फीचर्स मिलते हैं और यह जबरदस्त ऑफर इस डील को और भी शानदार बना रहा है. आइए इस फोन के फीचर्स के साथ-साथ डील के बारे में भी जानते हैं.

आईफोन 16 प्लस

आईफोन 16 प्लस को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था. इस आईफोन में 6.7 इंच का बड़ा Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है. इसमें ऐप्पल का A18 चिपसेट मिलता है, जो ऐप्पल इंटेलीजेंस फीचर्स और मल्टीटास्किंग को हैंडल करता है. एल्युमिनियम फ्रेम वाले इस आईफोन को वाटर और डस्ट रजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिली हुई है. फोटो और वीडियोग्राफी के लिए इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का प्राइमरी लेंस और 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है. फ्रंट में इसे 12MP के कैमरा से लैस किया गया है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकती है. 

रिलायंस डिजिटल पर मिल रही यह धांसू डील

आईफोन 16 प्लस को पिछले साल 89,900 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था. रिलायंस डिजिटल की वेबसाइट पर अभी यह लगभग 21,000 रुपये की सीधी छूट के साथ 68,990 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन आपको इतनी कीमत भी नहीं देनी है. अगर आप IDFC Bank से EMI के जरिए यह फोन खरीदते हैं तो इस पर 4,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत लगभग 25,0000 रुपये कम होकर 64,990 रुपये रह जाती है. आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर इस आईफोन पर और भी छूट पा सकते हैं. पुराने फोन की कीमत उसकी कंडीशन पर डिपेंड करेगी.

ये भी पढ़ें-

Galaxy S26 Ultra में मिलेगा ऐसा सीक्रेट फीचर, फोन में आपके अलावा कोई झांक नही पाएगा, बढ़ जाएगी प्राइवेसी

[ad_2]

उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में डिप्लोमा ट्रेनी की भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका; मिलेगी बढ

[ad_1]


उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले युवाओं के लिए नई भर्ती निकाली है. कंपनी ने मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल दोनों ट्रेड में ट्रेनी के पदों पर कुल 16 वैकेंसी घोषित की हैं. यह मौका खास तौर पर कर्नाटक के मूल निवासी उम्मीदवारों के लिए है. आवेदन प्रक्रिया 19 नवंबर 2025 से शुरू होकर 18 दिसंबर 2025 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार UCSL या कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मैकेनिकल ट्रेड में 12 पद रखे गए हैं, जिनमें 6 पद सामान्य, 3 ओबीसी, 1 एससी, 1 एसटी और 1 ईडब्ल्यूएस के लिए निर्धारित हैं. वहीं इलेक्ट्रिकल ट्रेड में 4 पद घोषित हुए हैं, जिनमें 2 सामान्य, 1 ओबीसी और 1 एससी के लिए जगह रखी गई है. इस तरह दोनों ट्रेडों को मिलाकर कुल 16 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी.

क्या है जरूरी?

UCSL ने साफ किया है कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास तीन वर्षीय डिप्लोमा होना जरूरी है और उसके कुल अंक कम से कम 60% होने चाहिए. मैकेनिकल पदों के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा जरूरी है, जबकि इलेक्ट्रिकल ट्रेड के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा जरूरी रखा गया है. इसके साथ ही यह भी ध्यान देने वाली बात है कि 18 दिसंबर 2025 को आवेदक की उम्र 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. यानी उम्मीदवार का जन्म 19 दिसंबर 2000 या उसके बाद होना चाहिए.

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी मिलेगी. ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर उम्मीदवारों को 3 साल और एससी-एसटी वर्ग को 5 साल की आयु सीमा में राहत दी जाएगी. इससे कई ऐसे युवा भी आवेदन कर पाएंगे जो सामान्य उम्र सीमा में शामिल नहीं हो पाते.

रुपये कितने मिलेंगे?

भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को दो साल तक ट्रेनिंग दी जाएगी. पहले साल 20,000 रुपये प्रतिमाह और दूसरे साल 23,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा. यानी ट्रेनिंग के दौरान भी उम्मीदवारों को अच्छा भत्ता दिया जाएगा. इसके बाद जब ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी तो उम्मीदवारों को TS-1 ग्रेड में सुपरवाइज़र पद पर रखने पर विचार किया जाएगा. इस ग्रेड में शुरुआती बेसिक वेतन 28,000 रुपये है. अन्य भत्तों को मिलाकर कुल शुरुआती सैलरी लगभग 55,104 रुपये प्रतिमाह तक पहुंच जाएगी. 
अप्लाई करने का तरीका
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरनी होगी. जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन सबमिट कर दिया जाएगा. फॉर्म जमा करने से पहले जानकारी को एक बार अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है, ताकि बाद में कोई गलती न रह जाए.
यह भी पढ़ें  – 1 लाख से ज्यादा चाहिए सैलरी? आज ही करें बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

जब SIR फॉर्म भरवाने गए BLO का अम्मा से पड़ गया पाला, सवाल-जवाब सुन खिल उठे यूजर्स; देखें वीडियो

[ad_1]


सोशल मीडिया की दुनिया ही निराली है. यहां कब कौन-सी चीज वायरल हो जाए, कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है. कभी कोई अनोखा जुगाड़ छा जाता है, तो कभी किसी की प्यारी, मजेदार या अलग-सी बात लोगों के दिल को छू लेती है. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है. इस वीडियो को एक्स पर @ashokshera94 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया और देखते ही देखते यह लोगों की टाइमलाइन पर छा गया. वीडियो इतना मजेदार है कि लोग इसे बार-बार देखकर भी हंसी नहीं रोक पा रहे. किसी को अम्मा की बोलचाल अच्छी लगी, तो किसी को BLO की धैर्य और मजाकिया स्थिति पर मजा आ गया. 

वीडियो में क्या है ऐसा खास?

वीडियो में एक BLO  किसी बुजुर्ग महिला यानी अम्मा के पास SIR फॉर्म भरवाने पहुंचते हैं. उनका काम था अम्मा की जानकारी लेकर फॉर्म पूरा करना. लेकिन जैसे ही बातचीत शुरू होती है, माहौल एकदम मजेदार हो जाता है. BLO सबसे पहले अम्मा को उनका फोटो दिखाकर पहचान की साफ करते हैं. अम्मा फोटो देखते ही बोल पड़ती हैं, मेरे पैसे नहीं आए. उनकी यह बात सुनकर BLO भी मुस्कुरा देते हैं और कहते हैं अरे पैसे छोड़े, पहले ये बताओ, पिता का नाम क्या है, माता का नाम क्या था. इसके बाद अम्मा अपनी धीमी, मीठी और देसी बोली में एक-एक सवाल का जवाब देना शुरू करती हैं. उनकी बोलचाल और जवाब देने का अंदाज इतना प्यारा और सरल है कि देखने वाले अनायास ही मुस्कुरा उठते हैं. BLO भी शांत होकर एक-एक जानकारी नोट करते जाते हैं, जैसे रोज का काम हो लेकिन मजा बहुत अलग हो. 

लोगों के आते रहे मजेदार कमेंट्स

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की भरमार लग गई. किसी ने लिखा कि अम्मा तो बिल्कुल घर की दादी-नानी जैसी लग रही हैं, तो किसी ने कहा कि BLO बेचारे भी क्या-क्या झेलते होंगे. कई यूजर्स ने तो अम्मा की बात मेरे पैसे नहीं आए, को ही मीम में बदल दिया. कुछ लोग BLO की धैर्य की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोगों को अम्मा की देसी भाषा और सादगी ने इतना प्रभावित किया कि उन्होंने वीडियो कई बार देखकर शेयर कर दिया. 

यह भी पढ़ें: यमराज छुट्टी पर है… भाई ने बाइक को ही बना लिया बेड, चारपाई बांधकर निकला सड़क पर; वीडियो वायरल


अनीत पड्डा संग डेटिंग रूमर्स पर अहान पांडे ने तोड़ी चुप्पी, दुनिया को बताया अपने रिश्ते का सच

[ad_1]


मोहित सूरी की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ से अहान पांडे में अपना डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ अनीत पड्डा नजर आईं और दोनों ने फिल्मी पर्दे पर कमाल ही कर दिया. फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों ने दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया और देखते ही देखते दोनों के अफेयर के चर्चे शुरू हो गए. बीते दिनों कई हस्तियों ने ये दावा भी किया गया कि ‘सैयारा’ के कृष कपूर और वाणी बत्रा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन अब अहान पांडे ने अनीत पड्डा संग अपने रिश्ते की सच्चाई जग जाहिर की है. 

डेटिंग रूमर्स पर अहान पांडे ने तोड़ी चुप्पी 
हाल ही में अहान पांडे का GQ के साथ इंटरव्यू हुआ. इस दौरान उन्होंने पर्सनल और प्रोफेशनल कई बातें शेयर की. इस खास इंटरव्यू में ‘सैयारा’ स्टार ने अनीत पड्डा संग अपनी केमिस्ट्री और रिलेशनशिप को लेकर भी खुलकर बात की. अभिनेता ने बताया कि, ‘अनीत मेरी सबसे अच्छी दोस्त है. पूरा इंटरनेट सोचता है हम साथ हैं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. ‘ बीते कई महीनों से दोनों के डेटिंग की खबरों पर अब फाइनली अहान पांडे ने विराम लगा दिया है. उन्होंने ये भी बताया कि दोनों के बीच रिश्ता गहरा तो है लेकिन रोमांटिकली नहीं. 


परफेक्ट है अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री 
18 जुलाई को मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसके बाद से ही कई फैन पेजेस अहान पांडे और अनीत पड्डा के एडिट बनाते गए जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए और लोगों के इस ऑन स्क्रीन कपल को रियल कपल घोषित कर दिया. इंटरनेट यूजर्स ये कयास लगाने लगे कि ‘सैयारा’ के लीड एक्टर्स सच में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. उनकी केमिस्ट्री इतनी दमदार है ऑडियंस ने इसे सच मान लिया. अपने इंटरव्यू में अहान पांडे ने को–स्टार संग अपने को लेकर भी बात की.

उन्होंने कहा, हमने साथ मिलकर ये सपना देखा था और ये सच हो गया. हमें पाउलो कोएल्हो की ये लाइन बहुत पसंद है सपने के सच होने की संभावना ही जिंदगी को और दिलचस्प बनाती है. ‘ इसके साथ ही एक्टर ने ये भी रिवील किया कि भले अनीत पड्डा उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हैं लेकिन एक्ट्रेस के साथ उनका जो रिश्ता है वो किसी और के साथ नहीं होगा. 

अहान पांडे और अनीत पड्डा का वर्कफ्रंट
इन दोनों यंग एक्टर्स ने ‘सैयारा’ में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लोगों के दिल में अपनी जगह बना ली और अब दोनों ही अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट के काम में लग गए हैं. अहान पांडे अली अब्बास जफर की एक्शन फिल्म में नजर आएंगे तो वहीं अनीत पड्डा मैडॉक यूनिवर्स के साथ ‘शक्ति शालिनी’ के लिए काम करेंगी.

ये भी पढ़ें – 

पलाश मुच्छल की दुल्हन बनेंगी स्मृति मंधाना, ‘मुन्नाभाई स्टाइल’ में अनाउंस की सगाई, वीडियो हुआ वायरल

 

 



[ad_2]

ट्रंप के कहने पर बीच समंदर में जा पहुंचा पाकिस्तान! करने लगा ये बड़ा काम, दुनिया भी हैरान

[ad_1]


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ड्रिल, बेबी ड्रिल अमेरिका में फेमस हो गया था, लेकिन उनके हालिया बयान ने पाकिस्तान में नई बहस छेड़ दी. ट्रंप ने दावा किया था कि पाकिस्तान के पास काफी बड़ा समुद्री तेल भंडार मौजूद है. इसके बाद पाकिस्तान की राजनीति, सेना और ऊर्जा संस्थानों में अचानक गतिविधि बढ़ गई. इसका असर ये हुआ कि प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर की अगुवाई में सरकार ने अरब सागर में एक कृत्रिम द्वीप बनाने का फैसला लिया है. यह द्वीप सिंध के सुजावल क्षेत्र से लगभग 30 किलोमीटर दूर होगा, जबकि कराची से इसकी दूरी करीब 130 किलोमीटर बताई गई है. 

ब्लूमर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक द्वीप निर्माण का उद्देश्य 24 घंटे समुद्री ड्रिलिंग जारी रखना है. ऊंचे समुद्री ज्वार से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्लेटफ़ॉर्म को लगभग 6 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है. Pakistan Petroleum Limited (PPL) इस परियोजना को संचालित कर रही है. संस्था का कहना है कि आइलैंड का निर्माण अगले वर्ष फरवरी तक पूरा हो जाएगा, जिसके बाद 25 नए ड्रिलिंग कुओं का काम तुरंत शुरू कर दिया जाएगा. यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ा तकनीकी कदम माना जा रहा है, क्योंकि आर्टिफ़िशियल आइलैंड तकनीक का उपयोग अब तक ज्यादातर खाड़ी देशों, चीन और जापान जैसे विकसित देशों की तरफ से ही किया जाता रहा है.

2019 की ‘Kekra-1’ खोज

करीब 5 साल पहले पाकिस्तान ने कराची के पास ‘Kekra-1’ नामक कुएं में भारी निवेश किया था. उस समय इस परियोजना में Exxon Mobil, Shell, Total Energies और Kuwait Petroleum जैसी विश्वस्तरीय कंपनियां भी शामिल थीं, लेकिन गहराई तक ड्रिलिंग करने के बाद भी तेल का कोई संकेत नहीं मिला और अंत में सिर्फ समुद्री पानी ही हाथ लगा. इसके बाद अधिकांश विदेशी कंपनियों ने पाकिस्तान की खोज योजनाओं से दूरी बना ली, क्योंकि उनका मानना था कि संभावित तेल भंडार की मात्रा जोखिम और लागत के मुकाबले बहुत कम हो सकती है.

क्या ट्रंप के बयान ने परियोजना को प्रभावित किया?

ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान यह परियोजना बिना गहन वैज्ञानिक अध्ययन के शुरू कर रहा है. उन्हें लगता है कि सरकार और सेना ने ट्रंप की टिप्पणी को अत्यधिक महत्व दे दिया, जबकि इस दावे का समर्थन करने वाला कोई वैज्ञानिक डेटा अभी उपलब्ध नहीं है. जब देश IMF कर्ज़ों पर निर्भर हो और आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहा हो, तब अरबों रुपये की समुद्री ड्रिलिंग परियोजना कई सवाल खड़े करती है. 

तेल नहीं मिला तो क्या होगा?

इस परियोजना की विफलता पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव डाल सकती है. विदेशी निवेशक पहले ही सावधानी बरत रहे हैं और इस तरह के जोखिम भरे प्रयास निवेश वातावरण को और खराब कर सकते हैं. IMF के साथ चल रहे ऋण कार्यक्रम पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और देश की राजनीतिक तथा सैन्य विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, यदि यह परियोजना असफल होती है तो यह पाकिस्तान के लिए गंभीर आर्थिक झटका साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: शेख हसीना को फांसी की सजा दिलाने में पाकिस्तान का हाथ? बांग्लादेश की पूर्व PM के बेटे ने दिया ये जवाब

[ad_2]

फ्रिज में रखें या फ्रीज करें? सर्दियों में मटर को लंबे समय तक ताजा रखने के टिप्स

[ad_1]


सर्दियां आते ही बाजार में ताजे हरे मटर खूब मिलते हैं. मटर का टेस्ट हर सब्जी में जान भर देता है. चाहे पुलाव में डालें, आलू-मटर बनाएं, परांठों में भरें या फिर कटलेट-टिक्की में यूज करें. लेकिन एक दिक्कत हमेशा रहती है. इतना सारा ताजा मटर कैसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा जाए. कई लोग मटर को सीधे थैली में भरकर फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में मटर सिकुड़ने लगती है, टेस्ट भी फीका पड़ जाता है. इसलिए जरूरी है कि मटर को सही तरीके से स्टोर किया जाए ताकि उसका रंग, टेस्ट और ताजगी महीनों तक बनी रहे. ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि कुछ आसान घरेलू उपाय बताते हैं, जिनसे आप मटर को फ्रिज और बिना फ्रिज दोनों तरीकों से लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं. 

सर्दियों में मटर को लंबे समय तक ताजा रखने के टिप्स

सर्दियों में मटर को लंबे समय तक ताजा रखने का सबसे बढ़िया तरीका ब्लांचिंग है. ब्लांचिंग से मटर का रंग हरा बना रहता है, टेस्ट नहीं बदलता और लंबे समय तक फ्रीजर में भी मटर खराब नहीं होती है. साल भर यूज करने के लिए यह तरीका सबसे बेहतरीन माना जाता है. इसके लिए मटर को छीलकर ठंडे पानी में अच्छी तरह धो लें, पानी उबालें और मटर को सिर्फ 2 से 3 मिनट उबलते पानी में डालें. उबलते पानी से निकालकर तुरंत बर्फ वाले ठंडे पानी में डालें, इससे मटर का ताजा हरा रंग सुरक्षित रहता है. हल्के कपड़े पर फैला कर थोड़ा सुखा लें ताकि नमी न रह जाए. मटर को एयरटाइट कंटेनर या जिप-लॉक बैग में भरकर फ्रीजर में रख दें. इस तरह रखी मटर 8 से 12 महीने तक ताजा रहती है. 

बिना फ्रिज के मटर कैसे स्टोर करें? 

1.  धूप में सुखाकर स्टोर करें – अगर फ्रीजर अवेलेबल नहीं है, तो मटर को 2 से 3 दिन तेज धूप में सुखाएं. साथ ही पूरी तरह सूखने पर कपड़े की थैली या एयरटाइट बॉक्स में भर दें. इस तरह मटर 2 से 3 महीने तक खराब नहीं होती है. 

2. हल्दी वाले पानी में रखें – बिना फ्रिज के सिर्फ एक रात के लिए मटर को हल्दी वाले पानी में रखें.  अगर आप मटर को सिर्फ रातभर सुरक्षित रखना चाहते हैं तो पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाएं, मटर को इसमें भिगोकर रखें यह तरीका लगभग 12 घंटे तक मटर को ताजा रखता है. 

यह भी पढ़ें 2026 की Top-50 ट्रैवल लिस्ट में शामिल हुआ भारत का ये राज्य, आप भी बना लें घूमने का प्लान
 

[ad_2]

India का Trade Deficit Danger Zone में; Gold Imports के कारण Economy में Red Alert | Paisa Live

[ad_1]

<p>India का trade deficit अक्टूबर में एक खतरनाक स्तर पर पहुँच गया है। September के $32 Billion से बढ़कर deficit सीधे $42 Billion पर पहुँच गया &mdash; और इसकी सबसे बड़ी वजह है Gold Imports में 199% की भारी उछाल। पिछले साल के $4.9B से बढ़कर gold imports $14.7B पर पहुँच गए हैं। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती &mdash; &bull; Oil deficit भी बढ़कर $11B हो गया &bull; Exports 11.8% गिरकर $34.4B पर आ गए &bull; जबकि imports $76.1B तक चढ़ गए Gold demand, jewellery buying, global prices और त्योहारों की वजह से तीन महीनों में gold deficit 3 गुना बढ़कर $17B तक पहुँच चुका है। Research firm Nuvama का कहना है कि global trade slowdown + India&rsquo;s rising gold imports मिलकर आने वाले महीनों में trade deficit को और खराब कर सकते हैं। इस वीडियो में आप समझेंगे: Gold कैसे economy का सबसे बड़ा pressure-point बन रहा है, क्यों oil और gold मिलकर macro balance को बिगाड़ रहे हैं Exports गिरने का क्या मतलब है आने वाले महीनों में trade deficit कहाँ तक जा सकता है पूरा वीडियो देखें और समझें भारत की economy पर मंडराता खतरा।&nbsp; &nbsp;&nbsp;</p>

[ad_2]

IPL 2026 की नीलामी में हैरान होगी पूरी दुनिया! इस खिलाड़ी को मिल सकते हैं 30 करोड़

[ad_1]


IPL 2026 की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली है. आंद्रे रसेल से लेकर लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर जैसे सूरमा इस बार के ऑक्शन में आ सकते हैं. स्लॉट सिर्फ 77 ही बचे हैं, लेकिन ऑक्शन का पूल नए और दिग्गज खिलाड़ियों के टैलेंट से भरा होगा. पिछले साल खिलाड़ियों पर लगी बोली के सारे रिकॉर्ड टूट गए थे, ऋषभ पंत को LSG ने 27 करोड़ रूपते में खरीदा था. जानिए इस बार वो कौन सा खिलाड़ी है, जो 30 करोड़ की बोली लगने की काबिलियत भी रखता है.

आंद्रे रसेल पर लगेगी सबसे ऊंची बोली?

आंद्रे रसेल जिस कद के खिलाड़ी हैं, उस संदर्भ में कोलकाता नाइट राइडर्स का रसेल को रिलीज करना काफी चौंकाने वाला फैसला है. उन्हें 574 टी20 मैचों का अनुभव है, 10 हजार रन का आंकड़ा छूने से सिर्फ 551 रन दूर हैं और टी20 क्रिकेट में 497 विकेट भी ले चुके हैं. रसेल ने 140 IPL मैच खेलकर 2651 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 123 विकेट भी लिए हैं. आईपीएल 2025 में रसेल ने केकेआर के लिए 13 मैचों में 167 रन बनाए और 8 विकेट लिए.

रसेल पिछले कुछ सीजन में KKR के लिए मैच फिनिशर का रोल अदा करते रहे हैं. अधिकांश मौकों पर छठे या उससे निचले क्रम पर बेल्लेबाजी करने आए हैं, इसलिए पिछले 2 सीजन में उन्होंने ज्यादा रन नहीं बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट क्रमशः 185 और 164 का रहा है.

टोटल पैकेज हैं आंद्रे रसेल

KKR के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को भी एक हार्ड-हिटिंग ऑलराउंडर खिलाड़ी की जरूरत है, जो नियमित रूप से 3-4 ओवर गेंदबाजी भी कर सके. CSK के पास शिवम दुबे हैं, लेकिन दुबे गेंदबाजी में ज्यादा सक्रिय नहीं रहे हैं. रसेल समय-समय पर टीम को विकेट लेकर दे सकते हैं, फिनिशर का रोल अदा करके बड़े-बड़े छक्के भी लगा सकते हैं, अच्छे फील्डरों में भी गिने जाते हैं और खूब सारा अनुभव है. देखा जाए तो रसेल टोटल पैकेज हैं और CSK जैसे बड़े पर्स वाली टीम उन्हें जरूर खरीदना चाहेगी. KKR भी उन्हें वापस खरीद सकती है.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया का क्लीन स्वीप करने की तैयारी में दक्षिण अफ्रीका! कोच के बयान से भारतीय खेमे में खलबली मचनी तय

[ad_2]

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वाले आज 21 नवंबर को करियर, रिश्ते और धन तीनों पर

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए आज यानी 21 नवंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा? क्या धन और सेहत के मामले में हानि होगी या जीवन में कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जानते हैं इन चार राशियों का विशेष राशिफल (Horoscope Today).

मेष (Aries) राशिफल, 21 नवंबर 2025

आज वृश्चिक चंद्रमा आपके भीतर दबी भावनाओं को तेज़ी से सतह पर लाता है. ऑफिस में किसी बात पर गुस्सा या असहजता बढ़ सकती है, इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले ठहरें. आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति आज बहुत सक्रिय है, किसी स्थिति की सच्चाई तुरंत पहचान लेंगे. रिश्तों में पुरानी गलतफहमियां साफ़ हो सकती हैं, बशर्ते आप शांत रहें. छात्रों के लिए रिसर्च, कठिन विषय और इंटेंस स्टडी का उत्तम समय. सेहत में BP, सिरभारीपन और थकान का असर रहेगा. धन मामलों में आज बड़े निर्णय से बचें.
Career: पावर-प्ले से सावधान.
Love: गलतफहमी दूर हो सकती है.
Education: रिसर्च में सफलता.
Health: सिरदर्द व BP.
Finance: जल्दबाज़ी न करें.
उपाय: हनुमान जी को गुड़-चना अर्पित करें.
Lucky Color: Red. Lucky Number: 9

वृषभ (Taurus) राशिफल, 21 नवंबर 2025

चंद्रमा आज आपकी सप्तम राशि में रिश्ते, साझेदारी और सार्वजनिक छवि सबसे बड़ा विषय. किसी साथी, पार्टनर या परिवारजन के साथ गहरी बातचीत होगी जो संबंध की दिशा तय कर सकती है. काम में सहयोग मिलेगा लेकिन आपसे ईमानदारी और धैर्य की मांग होगी. लॉ, कॉमर्स के छात्रों को अच्छे परिणाम. स्वास्थ्य में गले, BP और तनाव नियंत्रण ज़रूरी. धन में बकाया राशि या किसी पुराने इन्वेस्टमेंट की खबर मिल सकती है.
Career: पार्टनरशिप में सुधार.
Love: गहरी बातचीत का दिन.
Education: कॉमर्स/लॉ में सफलता.
Health: BP का ध्यान.
Finance: रुका धन मिल सकता है.
उपाय: हल्दी मिले घी का दीपक लक्ष्मीजी को.
Lucky Color: White. Lucky Number: 6

मिथुन (Gemini) राशिफल, 21 नवंबर 2025

चंद्रमा कार्य, स्वास्थ्य और रूटीन को सक्रिय कर रहा है. सुबह काम का दबाव, टकराव या आलोचना झेलनी पड़ सकती है, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियां सरल होंगी. आपकी विश्लेषण क्षमता आज बेहतरीन है. किसी समस्या का समाधान तुरन्त पकड़ लेंगे. प्रेम में बहस से बचें. छात्रों के लिए असाइनमेंट और प्रैक्टिकल वर्क का सही दिन. सेहत में पेट, एसिडिटी या नर्वस तनाव से सावधान.
Career: दबाव लेकिन परिणाम अनुकूल.
Love: बहस से बचें.
Education: प्रैक्टिकल/असाइनमेंट पूरे.
Health: पाचन व तनाव.
Finance: सामान्य स्थिति.
उपाय: तुलसी को जल दें.
Lucky Color: Green. Lucky Number: 5

कर्क (Cancer) राशिफल, 21 नवंबर 2025

वृश्चिक चंद्र आज आपकी रचनात्मकता, प्रेम और मन की गहराइयों को सक्रिय करेगा. सुबह मन में असुरक्षा, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, भावनाएं स्पष्ट और सकारात्मक होंगी. प्रेम संबंधों में गहन बातचीत और सच्चाई उभरकर आएगी. जो छात्र कला, डिजाइन, मीडिया से जुड़े हैं उनको पहचान मिल सकती है. वित्त में रिस्क लेने से बचें. स्वास्थ्य में दिल, हॉर्मोन और नींद पर ध्यान दें.
Career: क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स आगे बढ़ेंगे.
Love: गहरी भावनाएं उभरेंगी.
Education: कला छात्रों को फायदा.
Health: मूड-स्विंग/नींद.
Finance: रिस्की निवेश न करें.
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं.
Lucky Color: Silver. Lucky Number: 2

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]