निवेशकों को इस IPO पर नहीं मिला धमाकेदार रिटर्न, लिस्टिंग गेन क्यों रहा कमजोर? जानें क्या कहती

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

IPO Trends in India: भारतीय शेयर मार्केट में पिछले कुछ दिनों से आईपीओ की बहार आई हुई है. प्राइमरी मार्केट ने पिछले कुछ दिनों में सबसे ज्यादा फंडरेजिंग की है. 61 कंपनियों के आईपीओ से करीब 90,000 करोड़ रुपए जुटाए गए हैं. हालांकि, कैपिटल फंडरेजिंग का रिकॉर्ड बनाने के बावजूद भी इसका फायदा निवेशकों को नहीं मिल पाया हैं.

इकोनॉमिक टाइम्स में छपे एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेंडलाइन डेटा कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं. 61 कंपनियों के आईपीओ में से 44 आईपीओ ने 10 फीसदी से कम लिस्टिंग गेन दिया है. वहीं, 19 आईपीओ की लिस्टिंग निगेटिव या फ्लैट रही है. साल 2021-22 की प्रॉफिटेबल शुरुआती सेशन की तुलना में यह बिल्कुल विपरीत है.

क्या कहती है डेटा?

डेटा से मिली जानकारी के अनुसार, अगस्त से नवंबर महीने के बीच आए आईपीओ से कंपनियों ने 1.03 लाख करोड़ रुपए बाजार से जुटाए. जिसमें देश की बड़ी कंपनियों का नाम शामिल है. टाटा कैपिटल, LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, लेंसकार्ट, ग्रो और टेनेको क्लीन एयर जैसी कंपनियों के शेयर बाजार में आए. हालांकि, लिस्टिंग के बाद इन कंपनियों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है.

डेटा बताती है कि, निवेशकों को आईपीओ प्राइस की तुलना में केवल 11 फीसदी का रिटर्न मिला है. जो कि पिछले सालों में हुई लिस्टिंग की तुलना में बहुत खराब है. बाजार का हाल तो यह है कि, 61 कंपनियों में से 26 अपने इश्यू प्राइस से नीचे कारोबार कर रही है. वहीं 35 आईपीओ में मुनाफा देखने को मिल रहा है.

बाजार जानकारों का मानना है कि, लिस्टिंग गेन में आया यह बदलाव बदलते मार्केट सेंटिमेंट को दिखाता है. कंपनियां मार्केट से पैसा तो जुटा रही है पर मार्केट अब हर लिस्टिंग को मजबूत शुरुआत नहीं दे रहा है.

भारी रिटेल सब्सक्रिप्शन वाले IPO का बुरा हाल

पिछले दिनों जिन IPO को रिटेल निवेशकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया, वहीं लिस्टिंग के बाद खराब प्रदर्शन कर रहे हैं. रिटेल निवेशकों ने जिन आईपीओ को भारी सब्सक्राइब किया, उनकी मार्केट में चाल कमजोर हो गई.

Dev Accelerator को रिटेल सेक्शन में 164.72 गुना बोली मिली थी, फिर भी यह अब इश्यू प्राइस से करीब 30 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है. VMS TMT, जिसे 47 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला था, लगभग 37 फीसदी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है . इसी तरह सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर भी रिटेल और HNI की जबरदस्त दिलचस्पी के बावजूद 14 प्रतिशत से ज्यादा टूट गए हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: कमजोर लिस्टिंग के बाद जोरदार वापसी, इस कंपनी के शेयर बने रॉकेट, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

 

[ad_2]

Video: बुजुर्ग ने लड़कियों के सामने लहराए पैसे, लोग बोले- सरकार इसलिए ही पेंशन नहीं बढ़ा रही

[ad_1]


Funny Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर ऐसा-ऐसा वीडियो सामने आ जाता है जिसे देखकर लोग या तो पेट पकड़कर हंसने लगते हैं या सोच में पड़ जाते हैं कि इंसान उम्र के किसी भी मोड़ पर जिंदगी को जीना कैसे नहीं भूलता. फिल्मों, स्टेज शो, शादी या गांव के मेले, कहीं भी धुन बज जाए तो मन अपना रंग दिखा ही देता है. इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग आदमी गांव में चल रहे आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में हाथ में 10 रुपये का नोट लेकर अचानक ठुमके लगाने लगता है. 

नोट लहराते हुए बुजुर्ग व्यक्ति ने लगाए ठुमके

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव में आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था और मंच पर दो महिला डांसर परफॉर्म कर रही थीं. उसी दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी जेब से 10 रुपये का नोट निकालता है और फिर धीरे-धीरे स्टेज की तरफ बढ़ता है. वह डांसर के सामने नोट को लहराता है और धुन में खोकर ठुमके लगाने लगता है. जैसे-जैसे संगीत तेज होता है, बुजुर्ग भी उसी जोश में डांस करते दिखाई देते हैं.

यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट गई. किसी ने मजाक किया, किसी ने तालियां बजाईं और इसी बीच किसी ने इस पूरे मजेदार पल का वीडियो बना लिया. कुछ ही घंटों में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे.

इसी वजह से सरकार पेंशन नहीं बढ़ा रही है- यूजर्स बोले

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक ने लिखा कि शायद इसी वजह से सरकार पेंशन नहीं बढ़ा रही है. दूसरे ने कहा कि अरे साहब, 10 रुपये में इतना जोश, क्या बात है. कई लोगों ने इसे एंटरटेनिंग बताया तो कुछ ने लिखा कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, खुश रहने का कोई समय नहीं.


पाकिस्तान के इस ताकतवर मुस्लिम दोस्त ने मार गिराया अमेरिका का F-16, ट्रंप तो ट्रंप पूरी दुनिया

[ad_1]


तुर्किए ने अपनी ड्रोन तकनीक को बड़ी सफलता बताते हुए दावा किया है कि उसके कॉम्बैट ड्रोन बायराक्टर किजिलेल्मा ने एक सिम्युलेटेड टेस्ट में अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान को सफलतापूर्वक लॉक कर वर्चुअली मार गिराया. यह ट्रायल हाई-एल्टीट्यूड एयर कॉम्बैट सिम्युलेशन के तहत किया गया, जिसमें दोनों पक्षों की क्षमताओं का परीक्षण किया गया. इस सफलता को तुर्किए सरकार और रक्षा उद्योग के लिए एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है.

कैंपेटिबिलिटी टेस्ट में दिखाई किजिलेल्मा की ताकत
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह परीक्षण तुर्किए वायुसेना के F-16 विमानों के साथ किया गया, जिसमें किजिलेल्मा के रडार, डेटा सिस्टम और मिसाइल इंटरफेस की तैयारी परखने का उद्देश्य था. सिमुलेशन में ड्रोन ने F-16 को लगभग 30 मील की दूरी पर लॉक किया और वर्चुअल ‘डायरेक्ट हिट’ हासिल किया, जिसे तुर्किए आधुनिक हवाई लड़ाई के लिए सक्षम प्लेटफॉर्म के रूप में प्रस्तुत कर रहा है.

क्या प्रदर्शन से संतुष्ट है तुर्किए?
परीक्षण के दौरान ड्रोन ने तुर्किए के कोर्लू स्थित AKINCI टेस्ट सेंटर से उड़ान भरकर लगभग 1 घंटा 45 मिनट की उड़ान पूरी की. इसके साथ ही किजिलेल्मा के कुल परीक्षण घंटे 55 घंटे से अधिक हो गए. इसके साथ दो F-16 विमानों को भी रडार वैलिडेशन के लिए शामिल किया गया.

AESA रडार और डेटा लिंक टेक्नॉलजी रही परीक्षण का मुख्य हिस्सा
टेस्ट का मुख्य केंद्र रहा मुराद AESA रडार, जिसे तुर्किए की ASELSAN ने विकसित किया है. इस रडार ने उड़ान के दौरान लंबे रेंज पर लक्ष्य की पहचान की और उसे ट्रैक करते हुए लॉक किया. ड्रोन ने इसके बाद गोकडोगन BVR मिसाइल का इलेक्ट्रॉनिक लॉन्च सिमुलेशन किया और रीयल टाइम डेटा लिंक के माध्यम से लक्ष्य की स्थिति और गति की जानकारी भेजी, जिसके बाद F-16 को वर्चुअली न्यूट्रलाइज दिखाया गया.

इस ड्रोन में क्या है खास?
किजिलेल्मा पारंपरिक ड्रोन के मुकाबले एडवांस तकनीक लिए हुए है, जिसमें कम दिखाई देने वाला स्टील्थ डिजाइन, AI आधारित ऑटोनॉमी और सुपरक्रूज क्षमता शामिल है. तुर्किए का कहना है कि यह दुश्मन के एयरस्पेस में घुसकर उच्च-मूल्य वाले हवाई लक्ष्यों जैसे लड़ाकू विमान और AWACS पर हमला करने में सक्षम है. भविष्य में इसमें अतिरिक्त पेलोड जोड़कर इसका स्ट्राइक रेडियस 1,000 किमी तक बढ़ाने की भी योजना है.

F-35 से बेहतर प्रदर्शन का भी दावा
किजिलेल्मा के निर्माता बायरकतर पहले भी यह दावा कर चुके हैं कि यह ड्रोन अमेरिकी F-35 जैसे विमानों से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है. कंपनी यह भी कह चुकी है कि भविष्य में इसका सुपरसोनिक संस्करण तैयार किया जाएगा, जिससे यह पारंपरिक लड़ाकू विमानों के सामने भी सीधे मुकाबले में उतर सकेगा.



[ad_2]

वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है… पेट्रोल पंप पर स्कूटी लेकर घुसी पापा की परी, वीडियो वायरल

[ad_1]


आजकल सोशल मीडिया पर जो भी वायरल होता है, वो सिर्फ वीडियो नहीं होत, कुछ सेकंड की क्लिप पूरी की पूरी कहानी बन जाती है. ऐसे ही एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. लोग इसे देखकर हंस भी रहे हैं, माथा पकड़ भी रहे हैं और मजेदार कमेंट्स करके माहौल और भी मजेदार बना रहे हैं. इंटरनेट की दुनिया में कब, कौन सा वीडियो वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता, लेकिन इस वीडियो ने यह जरूर साबित कर दिया कि पापा की परियां सिर्फ घर में ही नहीं, पेट्रोल पंप पर भी अपना जलवा बिखेर सकती हैं. 

यह वीडियो एक पेट्रोल पंप का है, जहां सब कुछ बिलकुल सामान्य चल रहा होता है. लोग लाइन में खड़े हैं, कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर लगे हैं, और माहौल शांत है. लेकिन तभी सड़क से आती आवाजों और हंसी-ठिठोली के बीच एंट्री होती है पापा की तीन परियों की, जो स्कूल ड्रेस में एक ही स्कूटी पर सवार होकर पंप पर धमाका करने आ पहुंचती हैं. 

पेट्रोल पंप पर अचानक मचा बवाल

वीडियो में दिखता है कि जैसे ही ये लड़कियां स्कूटी लेकर पंप में घुसती हैं, वे सीधे पेट्रोल मशीन से जा टकराती हैं. पंप पर खड़ी महिला कर्मचारी घबरा कर चीखते हुए दूर भाग जाती है. आसपास के लोग भी चौंक जाते हैं.  लड़कियां स्कूटी को संभालने की कोशिश जरूर करती हैं, लेकिन अगला ही पल पूरा नजारा कांड में बदल जाता है. स्कूटी एक तरफ लुढ़कती है, लड़कियां दूसरी तरफ, और हंगामा पूरा पेट्रोल पंप में फैल जाता है.ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि लोग इसे देखकर अपने-अपने रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाए. 

लोगों के मजेदार कमेंट्स 

वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने मजाक में लिखा वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है. एक दूसरे यूजर ने लिखा तीन परियां, एक स्कूटी और पेट्रोल पंप कॉम्बिनेशन खतरे से खाली नहीं, कुछ लोग वीडियो देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं, तो कुछ ये सोचकर परेशान हैं कि आखिर स्कूटी मशीन में घुस कैसे गई. कई लोगों ने मजाक में यह भी कहा पापा की परियां तो पापा की गाड़ी ही ले डूबीं. इस वीडियो को @ParodyChitraahh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया, और देखते ही देखते इस पर लाखों व्यूज आ गए. मजेदार कैप्शन, लड़कियों की हरकतें और पंप पर अचानक हुआ हंगामा, इन तीनों चीजों ने मिलकर इस वीडियो को इंटरनेट का नया मनोरंजन बना दिया. 

यह भी पढ़ें: Video: पेट्रोल पंप पर ट्रेक्टर वाले ने बजाया ‘चुनरी-चुनरी’, जमकर नाचे विदेशी पर्यटक, वीडियो वायरल


Kal Ka Rashifal: 22 नवंबर 2025, शनिवार को इन राशियों के लिए खुशखबरी! जानें क्या कहते हैं सितारे

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Kal Ka Rashifal: 22 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं कल का राशिफल-

मेष राशि

आज आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे. लोग आपके दिए गए सुझावों का स्वागत करेंगे, लेकिन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी प्रयास जारी रखें. संतान के साथ मौज-मस्ती का समय बीतेगा. सहयोगियों से मित्रों जैसा व्यवहार रखें. वाणी की सौम्यता मान-सम्मान दिलाएगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में कोई गलत आरोप लग सकता है, जिसमें आपको अपनी बात अवश्य रखना होगा.

  • भाग्यशाली अंक: 3
  • भाग्यशाली रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं.

वृषभ राशि

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा. पहले लिया हुआ कर्ज काफी हद तक उतर सकता है. परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए दूर जा सकता है. कई काम एक साथ मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी, सोच-समझकर कदम बढ़ाएं. अविवाहित जातकों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है.

  • भाग्यशाली अंक: 6
  • भाग्यशाली रंग: सफेद
  • उपाय: माता लक्ष्मी के चित्र पर केसर का तिलक करें.

मिथुन राशि

दिन जिम्मेदारियों के साथ काम करने वाला रहेगा. लापरवाही बिल्कुल न करें. नए निवेश से लाभ मिल सकता है. परिवार के किसी सदस्य की सेहत के कारण भागदौड़ रहेगी. मांगलिक आयोजन से घर में खुशियाँ बढ़ेंगी. उधार दिया धन वापस मिलने की संभावना है. माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम बनेगा.

  • भाग्यशाली अंक: 5
  • भाग्यशाली रंग: हरा
  • उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं.

कर्क राशि

दिन तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने वाला रहेगा. कामों में ढिलाई नहीं देंगे. डिजाइनिंग और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को मेहनत का फल मिलेगा. गृहस्थ जीवन की समस्याओं से राहत मिलेगी. कोई पुरानी गलती सामने आने पर माफी मांगनी पड़ सकती है.

  • भाग्यशाली अंक: 2
  • भाग्यशाली रंग: सफ़ायर नीला
  • उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें.

सिंह राशि

दिन उत्तम फलदायी रहेगा. किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. प्रॉपर्टी विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. परिवार के सदस्य को सलाह देते समय सावधानी रखें. घर के रिनोवेशन पर अधिक खर्च हो सकता है. धन-धान्य में वृद्धि होगी.

  • भाग्यशाली अंक: 1
  • भाग्यशाली रंग: सुनहरा
  • उपाय: घर के मंदिर में केसर का दीपक जलाएं.

कन्या राशि

दिन ठीक-ठाक रहेगा. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य समस्याएँ परेशान कर सकती हैं. वाहन सावधानी से चलाएं. परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. विद्यार्थियों को आलस छोड़कर व्यवहार में बदलाव लाना होगा.

  • भाग्यशाली अंक: 9
  • भाग्यशाली रंग: हल्का हरा
  • उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं.

तुला राशि

खुशखबरी पर खुशखबरी मिलने की संभावना है. पिताजी बंटवारे को लेकर बातचीत कर सकते हैं. पुरानी योजना पूरी होगी. संतान के करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है. प्रमोशन मिलने पर घर में पार्टी हो सकती है.

  • भाग्यशाली अंक: 8
  • भाग्यशाली रंग: गुलाबी
  • उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें.

वृश्चिक राशि

किसी काम के पूरा न होने से मन परेशान रहेगा. स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है. तरक्की की राह पर बढ़ते रहें और लोगों की बातों पर ध्यान न दें. पिताजी की सलाह लाभदायक साबित होगी. परीक्षा परिणाम से खुशियाँ मिलेंगी. घर में शौक की वस्तुएँ ला सकते हैं.

  • भाग्यशाली अंक: 4
  • भाग्यशाली रंग: मरून
  • उपाय: मंगलवार को मसूर दाल का दान करें.

धनु राशि

वाणी और व्यवहार में मधुरता रखें. सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों को नई पहचान मिलेगी. नौकरी वालों को प्रमोशन व ट्रांसफर का अवसर मिल सकता है. संतान की पढ़ाई चिंता देगी, जिसके लिए आप कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं. बिज़नेस में साझेदारी से बचें.

  • भाग्यशाली अंक: 7
  • भाग्यशाली रंग: पीला
  • उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें.

मकर राशि

दिन समस्याओं से भरा रह सकता है. सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा. धन आएगा लेकिन खर्च बढ़े रहेंगे. पारिवारिक जिम्मेदारियों में ढिलाई न करें. प्रेम जीवन सुखद रहेगा. साथी हर काम में समर्थन देंगे.

  • भाग्यशाली अंक: 10
  • भाग्यशाली रंग: ग्रे
  • उपाय: काले तिल जल में प्रवाहित करें.

कुंभ राशि

बिजनेस के लिए नई योजनाएँ बनेंगी और सफलता मिलेगी. वरिष्ठों की मदद से पारिवारिक समस्याएँ हल होंगी. व्यवहार में मधुरता बनाए रखें. नए काम में रुचि जागेगी. राजनीति से जुड़े लोगों को कामों में वृद्धि होगी.

  • भाग्यशाली अंक: 11
  • भाग्यशाली रंग: नीला
  • उपाय: जरूरतमंद को कम्बल दान करें.

मीन राशि

दिन मिश्रित परिणाम देगा. जीवनसाथी के करियर को लेकर चिंता रहेगी. विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही न करें. मित्र धन उधार मांग सकते हैं, सोच-समझकर दें. कोई काम अधूरा रह सकता है. नौकरी में खुशखबरी संभव है.

  • भाग्यशाली अंक: 12
  • भाग्यशाली रंग: बैंगनी
  • उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

घूमने जा रहे हैं तो ये एक्सेसरीज जरूर रखें साथ, सफर हो जाएगा आसान, नहीं रहेंगे झंझट

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अगर आप ट्रैवलिंग के शौकीन हैं या पहली बार कहीं घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ कुछ एक्सेसरीज रखना जरूरी है. ये न सिर्फ आपके ट्रैवल को आसान बनाएंगी बल्कि आपके एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी का भी ध्यान रखेंगी. इसलिए बाकी सामान पैक करते समय इन गैजेट को भी सामान में रखना जरूरी है. इनमें इयरफोन से लेकर पावर बैंक तक शामिल हैं, इससे आप अपना सफर भी इंजॉय कर सकेंगे और दुनिया से भी कनेक्टेड रह सकेंगे. आज हम आपके लिए ट्रैवलिंग में जरूरी एक्सेसरीज की लिस्ट लेकर आए हैं.

इयरफोन

चाहे आप अकेले सफर कर रहे हों या ग्रुप में, आपके पास इयरफोन होना जरूरी है. ये सफर के दौरान भीड़ के शोर से बचाने में आपकी मदद करेंगे. साथ ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर जरूरी कॉल्स सुनने के लिए इयरफोन बेहद काम आएंगे. आप चाहें तो इयरबड्स या हेडफोन भी ले सकते हैं, लेकिन सफर के दौरान इनकी हैंडलिंग और चार्जिंग का झंझट ज्यादा होता है. ऐसे में वायर्ड इयरफोन बेहतर ऑप्शन होता है.

पावर बैंक

चार्जर की तरह पावरबैंक भी आजकल जरूरत बन गया है. पावर बैंक साथ होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप फोन को अपनी मर्जी से यूज कर सकते हैं और इसके स्विच ऑफ होने की टेंशन नहीं रहती. पावर बैंक पास होने पर आप फोन से कई घंटों तक फोटो और वीडियोग्राफी कर सकते हैं, भले ही आपके आस-पास कोई चार्जिंग प्वाइंट न हो.

एयरटैग 

भले ही आप हवाई सफर कर रहे हैं या सड़क से जा रहे हैं, एयरटैग आपकी कई मुश्किलों को दूर कर देंगे. अपने सामान में एयरटैग लगाने से आप रियल-टाइम में इसकी लोकेशन ट्रैस कर पाएंगे. ये आपके सामान को गुम होने से बचा सकते हैं. साथ ही अगर आप सामान भूल जाते हैं तो फोन में देखकर यह पता लगाया जा सकता कि आप सामान कहां भूले हैं.

यूनिवर्सल अडेप्टर

अगर आप विदेशों में घूमने जा रहे हैं तो यूनिवर्सल अडेप्टर साथ रखना न भूलें. यह एक ऐसा डिवाइस होता है, जो अलग-अलग पावर सॉकेट में यूज होने के लिए इंटरचेंजेबल प्लग्स के साथ आता है. यह विदेशों में यूज होने वाले अलग-अलग इलेक्ट्रिक सिस्टम के लिए सिंगल और कॉम्पैक्ट सॉल्यूशन है, जो सर्ज प्रोटेक्शन जैसे सेफ्टी फीचर के साथ आता है. इससे एक ही समय पर कई डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

एआई से बनी या एडिट हुई फोटो का चुटकियों में लग जाएगा पता, यह है एकदम आसान तरीका

[ad_2]

‘पहली बार सुनते ही पसंद आ गई थी ‘परफेक्ट फैमिली’ की कहानी’, नेहा धूपिया ने बताई सीरीज की खासियत

[ad_1]


एक्टर पंकज त्रिपाठी प्रोड्यूसर के तौर पर वेब सीरीज ‘परफेक्ट फैमिली’ के जरिए डेब्यू करने जा रहे हैं. यह परिवार, रिश्ते और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर आधारित है. इसका ट्रेलर दर्शकों को एक ऐसे पंजाबी परिवार की दुनिया में ले जाता है, जिसमें हंसी भी है, गलतफहमियां भी, और बहुत सारा प्यार भी.

आज के समय में, जब परिवारों के भीतर बातचीत कम होती जा रही है और मानसिक स्वास्थ्य पर बात करना अभी भी कई घरों में मुश्किल माना जाता है, ऐसे में ‘परफेक्ट फैमिली’ जैसा शो एक ताजगी भरा बदलाव ला रहा है. इस सीरीज को लेकर लोग पहले से ही काफी उत्सुक हैं.

पहली बार मे पसंद आई नेहा धूपिया को कहानी
सीरीज में लीड रोल निभा रही नेहा धूपिया ने बताया कि उन्हें इसकी कहानी पहली बार सुनते ही पसंद आ गई थी. यह उन्हें इसलिए भी खास लगी क्योंकि इसमें दिखाया गया परिवार बिलकुल असल जिंदगी जैसा है, कभी मजेदार, कभी भावुक और कभी थोड़ा उलझा हुआ.

नेहा ने कहा, ”हर परिवार में ड्रामा, हंसी और कन्फ्यूजन होता है, और यही चीजें परिवार को खूबसूरत बनाती हैं. मेरे लिए शो का सबसे बड़ा आकर्षण यह था कि इसमें थेरेपी जैसे विषय को बोझिल तरीके से नहीं, बल्कि सहज और सामान्य रूप में दिखाया गया है. मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इस परिवार से वैसे ही जुड़ेंगे जैसे मैं खुद जुड़ गई हूं.”

सीरीज के बारे में
ट्रेलर में एक ऐसे पंजाबी परिवार की झलक है, जहां हर सदस्य की अपनी समस्या, अपनी सोच और अपना अंदाज है, और इनकी टकराहट से कई मजेदार पल बनते हैं. सीरीज में आठ एपिसोड है. इसमें मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, गुलशन देवैया और गिरिजा ओक जैसे कलाकार शामिल हैं.


गुलशन देवैया का कहना है कि वे इस कहानी से इसलिए जुड़े क्योंकि यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समय की जरूरत भी है. भारत में मानसिक स्वास्थ्य पर खासकर परिवारों में बात करने की आदत बहुत कम है. अक्सर लोग अपनी परेशानियां छुपाकर जीते हैं, और कई बार छोटी-छोटी बातें बड़ी समस्याएं बन जाती हैं. ‘परफेक्ट फैमिली’ इसी स्थिति को बड़े हल्के और दिल छूने वाले अंदाज में दिखाता है.

उन्होंने बताया कि फिल्म में उनका किरदार ऐसा व्यक्ति है, जो परिवार को एक साथ रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि खुद भी थेरेपी से गुजर रहा है. ‘परफेक्ट फैमिली’ 27 नवंबर से जार सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अवेलेबल होगी.



[ad_2]

आजकल के बच्चे अपग्रेड हैं… मासूम बच्चे ने पन्नी में छेद कर बना लिया फव्वारा, देखें वीडियो

[ad_1]


सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी ही अनोखी है. यहां कब क्या वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता, कभी कोई अजीब-सा जुगाड़ छा जाता है, तो कभी किसी बच्चे की मासूमियत लोगों का दिल जीत लेती है. खास बात यह है कि आजकल के बच्चे भी काफी स्मार्ट और क्रिएटिव हो गए हैं. उनके छोटे-छोटे दिमाग में ऐसे-ऐसे आइडिया आते हैं कि बड़े भी देख कर दंग रह जाते हैं.

इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. यह वीडियो एक्स पर @sulemankhans609 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. यह वीडियो अपलोड होते ही लोगों ने देखते ही देखते लाइक और कमेंट्स की लाइन लगा दी. कुछ लोग तो इसे बार-बार देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं. 

वीडियो में क्या कमाल हुआ?

वीडियो में एक छोटा बच्चा नजर आता है. उसने एक पन्नी में पानी भरकर उसे एक रस्सी पर बांध दिया है. इसके बाद वह झाड़ू की मदद से उस पन्नी में एक छोटा सा छेद करता है, और जैसे ही पानी फव्वारे की तरह नीचे गिरना शुरू होता है, बच्चा खुशी से नाचने लगता है. उसके आस-पास बैठे दूसरे बच्चे भी इसे देखकर खिल उठते हैं. यह नजारा इतना प्यारा और मजेदार है कि देखने वाला तुरंत मुस्कुराए बिना रह नहीं सकता है.बच्चे छोटी सी चीजों में ही अपनी दुनिया की सबसे बड़ी खुशी ढूंढ लेते हैं और यही मासूमियत लोगों को इतनी पसंद आ रही है. 

लोगों के शानदार रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने लिखा आजकल के बच्चे तो तेज दिमाग वाले इंजीनियर बनकर पैदा होते हैं. तो एक यूजर ने मजाक करते हुए कहा लगता है आज यमराज छुट्टी पर हैं, वरना इतना खतरनाक स्टंट करने पर बंदा सीधे ऊपर चला जाता, बहुतों ने इसे बच्चे की मासूम खुशी और उसकी छोटी सी जुगाड़ को सलाम बताया. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा आजकल के बच्चे अपग्रेड हो गए हैं, छोटे-छोटे आइडिया से नई नई चीजें बना लेते हैं. कई लोगों का कहना है कि आजकल के बच्चे वाकई समझदार हो गए हैं. इस छोटे बच्चे ने पन्नी में एक छोटा सा छेद करके उसे मजेदार फव्वारे में बदल दिया. उसे नहाते और मस्ती करते देखकर लोग इतने खुश हुए कि सोशल मीडिया पर वीडियो छा गया. 

यह भी पढ़ें: Video: यह क्यूट नहीं, खतरनाक है! बाइक की टंकी पर उल्टा बिठा बेटी को स्कूल छोड़ने गया शख्स, वीडियो वायरल


ED की कार्रवाई का दिख रहा असर, अनिल अंबानी की कंपनियों के शेयरों का निकाला दम

[ad_1]


Anil Ambani Reliance Share: अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप की कंपनियों का आज बुरा हाल है. रिलायंस पावर (Reliance Power) और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) दोनों के शेयर आज दबाव में हैं.

सुबह 9:47 बजे BSE पर रिलायंस पावर के शेयर 0.48 परसेंट गिरकर 39.13 रुपये प्रति शेयर पर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 0.53 परसेंट की गिरावट के साथ 168 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे. रिलायंस के शेयरों में गिरावट के पीछे ED (प्रवर्तन निदेशालय) की कार्रवाई है. दरअसल, गुरुवार को ED अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 1452 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली. 

रिलायंस ने दी ED की कार्रवाई पर सफाई

ED ने गुरुवार को बताया कि उसने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) से जुड़े 1,400 करोड़ रुपये के एसेट्स अटैच किए हैं. हालांकि, रिलायंस ग्रुप ने यह साफ कह दिया है कि  RCom से जुड़ी संपत्तियों से उनका कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि यह 2019 से रिलायंस ग्रुप का हिस्सा नहीं है. ED कर्रवाई से निवेशकों में घबराहट है, जिसका शेयर पर असर देखने को मिल रहा है. 

रिलायंस ग्रुप ने गुरुवार को साफ-साफ कह दिया कि ग्रुप और उसके मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल अंबानी किसी भी तरह से रिलायंस कम्युनिकेशंस से नहीं जुड़े हैं. अंबानी ने छह साल पहले 2019 में RCom से इस्तीफ़ा दे दिया था. इसके अलावा, उन्होंने साढ़े तीन साल से ज्यादा समय तक रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल नहीं रहे हैं. 

दिवालियापन से गुजर रही कंपनी

RCOM, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) और सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस (CIRP) से गुजर रही है और इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले लेंडर्स द्वारा नियुक्त एक रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल मैनेज कर रहा है. रिलायंस ग्रुप के प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि 2019 में इस्तीफा देने के बाद से अनिल अंबानी का RCOM से कोई लेना-देना नहीं है इसलिए अटैचमेंट ऑर्डर का असर रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर या रिलायंस पावर पर नहीं पड़ेगा, दोनों ही कंपनियां नॉर्मल तरीके से काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:

अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर ED की एक और बड़ी कार्रवाई, जब्त कर ली 1400 करोड़ रुपये की संपत्ति 

[ad_2]

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट में ही स्टार्क का कहर, इंग्लैंड 172 हुआ पर ढेर

[ad_1]


The Ashes 2026: एशेज सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई, लेकिन इंग्लैंड के लिए यह शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही. पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने ऐसा जादू चलाया कि इंग्लैंड की पूरी टीम महज 172 रन पर ढेर हो गई. स्टार्क ने न सिर्फ 7 विकेट चटकाए, बल्कि एशेज में अपने 100 विकेट भी पूरे किए.

पहले ओवर से ही इंग्लैंड का बुरा हाल

टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बल्लेबाजी चुनी, लेकिन फैसला उलटा पड़ गया. पहली ही ओवर में इंग्लैंड का विकेट गिर गया और उसके बाद इंग्लिश बल्लेबाज क्रीज पर टिकने के लिए जूझते नजर आए.

बैजबॉल की आक्रामक शैली लेकर आई इंग्लैंड की टीम, लेकिन यह रणनीति ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिच पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई. गेंद स्विंग हो रही थी. पिच पर गेंदबाजों को काफी उछाल भी मिल रहा था. इसके बाद भी स्टार्क की रफ्तार के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज लगातार गलती करते चले गए.

ब्रुक की फिफ्टी के बावजूद इंग्लैंड की हालत खराब

इंग्लैंड की ओर से सिर्फ हैरी ब्रुक रन बनाने में सफल हुए. उन्होंने 52 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर की ओर बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नही मिला. जेमी स्मिथ और ब्रुक ने आक्रामक अंदाज में रन बनाने की कोशिश की, लेकिन लापरवाह शॉट्स की वजह से जल्द आउट हो गए. पूरी इंग्लिश टीम में सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके. 

स्टार्क का कहर, करियर की बेस्ट स्पेल

पर्थ टेस्ट में मिशेल स्टार्क ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर दिया. उनका रफ्तार और स्विंग इंग्लिश बल्लेबाजों पर भारी पड़ गई. उनकी परफॉर्मेंस खास इसलिए भी रही क्योंकि टीम के दो बड़े गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड इस मैच में नही खेल रहे थे. स्टार्क के अलावा डेब्यू कर रहे ब्रेंडन डॉगेट ने 2 विकेट झटके और कैमरन ग्रीन ने भी 1 विकेट लिया.

इंग्लैंड हुआ ढ़ेर

इस मैच में सबसे चौंकाने वाली बात रही की इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 32.5 ओवर ही खेल पाई. बैजबॉल को लेकर काफी चर्चा थी कि यह रणनीति ऑस्ट्रेलिया में कैसे काम करेगी, लेकिन पहले दिन ही इसका जवाब मिल गया. यह रणनीति पूर तरह से फ्लॉप साबित हुई.

[ad_2]