Video: कार में बैठने ही वाला था बच्चा, बाइक से लगी जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर गिरा

[ad_1]


Accident Viral Video: आज के व्यस्त जीवन में माता-पिता की थोड़ी-सी लापरवाही भी बच्चों की जान को खतरे में डाल सकती है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा ट्यूशन क्लास से लौटते समय एक बाइक से टकरा जाता है. ये घटना पास में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

टक्कर लगे ही बच्चा हवा में उछला

वीडियो में देख सकते हैं कि घर के बाहर एक कार रुकती है, जिसमें से एक महिला बाहर आती नजर आती है. फिर आगे वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के अंदर से एक छोटा बच्चा निकलकर आता है. बच्चा कार के पास जाता है. कार के ड्राइविंग सीट पर कोई बैठा होता है.

बच्चा कुछ सेकंड उससे बात करने लगता है. उसके बाद बच्चा कार में बैठने ही जा रहा होता है, तभी गली के अंदर एक बाइक आती हुई दिखती है. बाइक सवार को इस बात का अंदाजा नहीं होता कि  बच्चा कार की तरफ बढ़ रहा है. बाइक कार के साइड से गुजरती है, लेकिन इसी दौरान बच्चा बाइक से टकरा जाता है और वह हवा में उछलकर सीधा नीचे गिर जाता है.

वीडियो पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन आए

वीडियो में देख सकते हैं कि बाइक सवार भी आगे जाकर बुरी तरह गिर जाता है. इस दौरान कार में बैठा व्यक्ति तेजी से दौड़कर बच्चे को बचाने के लिए जाता है. वह बच्चे को उठाता है. बच्चा जोर-जोर से रो रहा होता है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ कि बच्चे की हालत कैसी है? वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के तमाम कमेंट्स सामने आने लगे.

कुछ लोगों ने मां-बाप की लापरवाही पर सवाल उठाए और कहा कि बच्चों का विशेष ध्यान देना चाहिए. उन्हें अच्छे- बुरे की समझ नहीं होती है तो वहीं कुछ ने बाइक सवार की गलती बताई और कहा कि गली में इतनी तेज रफ्तार से बाइक नहीं चलानी चाहिए. इस तरह के मिले-जुले कमेंट्स वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं.

 


Video: ये टैलेंट तो ओलंपिक में होना चाहिए! शख्स ने हैंडल पकड़े बिना सिर पर सामान रख चलाई साइकिल

[ad_1]


Viral Shocking Video: आजकल सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो हैरान भी कर देता है और हंसी भी दिला देता है, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने लोगों को हैरानी से ज्यादा दंग कर दिया है. वीडियो में एक शख्स साइकिल चला रहा है, लेकिन जिस तरीके से चला रहा है, उसे देखकर लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे. सड़क पर गाड़ियां भी चल रही हैं, वह शख्स बिना हैंडल पकड़े साइकिल चला रहा है, वह भी सिर पर भारी लकड़ी का सामान रखकर. 

बैलेंस देखकर हैरान हुए लोग

वीडियो में साफ नजर आता है कि साइकिल पर बैठा शख्स हैंडल को बिल्कुल नहीं छू रहा, दोनों हाथों से वह सिर के ऊपर रखी लकड़ी की प्लाई को पकड़ रखा है, जबकि वह पैरें से पूरी सटीकता से पैडल चला रहा है. वह बड़े आराम से सड़क पर आगे बढ़ता जा रहा है. सड़क पर गाड़ियां भी आ-जाकर रही हैं, फिर भी साइकिल सवार का बैलेंस जरा भी नहीं बिगड़ता. उसे देखकर ऐसा लगता है मानो वह किसी ओलंपिक इवेंट में हिस्सा ले रहा हो, क्योंकि उसका बैलेंस और कॉन्फिडेंस देखने लायक है.

यूजर्स ने बताया बैलेंस का बाप

इस दौरान एक बाइक सवार ने उसे देखा और उसका वीडियो बना लिया. कुछ ही समय में यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं कि कोई उसे बैलेंस का बाप बता रहा है तो कोई लिख रहा है कि ऐसा टैलेंट तो ओलंपिक में होना चाहिए. कई लोगों ने हंसी में यह भी कहा कि इस भाई साहब के बैलेंस पर तो दुनिया खड़ी है.

लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी इस बात पर है कि दोनों हाथ ऊपर होने के बावजूद शख्स का संतुलन एक सेकंड के लिए भी नहीं डगमगाया. सड़क पर इतने वाहन होने के बावजूद वह बिना डरे आगे बढ़ता रहा.


एआई से बनी या एडिट हुई फोटो का चुटकियों में लग जाएगा पता, यह है एकदम आसान तरीका

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अब एआई से जनरेटेड या एडिट हुई फोटो का पता लगाना एकदम आसान होने जा रहा है. इसके लिए गूगल ने जेमिनी ऐप में एक नया फीचर जोड़ा है, जो चुटकियों मे यह बता देगा कि फोटो एआई से जनरेट या एडिट हुई है या नहीं. इसके लिए यूजर को जेमिनी ऐप में फोटो अपलोड कर पूछना है कि क्या यह तस्वीर एआई से बनी है? गूगल जेमिनी तुरंत इसे वेरिफाई करके बता देगा. बता दें कि पिछले कुछ समय से एआई से बनी तस्वीरें खूब शेयर हो रही हैं. ऐसे में उनकी ऑथेंटिसिटी जानने के लिए यह फीचर बेहद काम का साबित होने वाला है.

अभी केवल इमेजेज होंगी वेरिफाई

अभी यह फीचर केवल गूगल एआई टूल से बनी तस्वीरों को वेरिफाई कर सकता है. यह गूगल की इनविजिबल वाटरमार्किंग टेक्नोलॉजी SynthID की मदद से फोटो को वेरिफाई करता है. गूगल का कहना है कि जल्द ही इसमें वीडियो और ऑडियो को वेरिफाई करने का ऑप्शन भी जोड़ा जाएगा. जेमिनी के अलावा गूगल इसे अपनी सर्च सर्विस में भी इंटीग्रेट करने पर विचार कर रही है, जिससे जेमिनी ऐप यूज न करने वाले यूजर भी इस फीचर का फायदा उठा सकेंगे.

कैसे काम करेगा यह फीचर?

अगर आप किसी इमेज के बारे में यह पता करना चाहते हैं कि यह एआई से बनी या एडिट हुई है तो इसे जेमिनी पर अपलोड कर दें. अपलोड करने के बाद टेक्स्ट बॉक्स में ‘क्या यह तस्वीर एआई से बनी है?’ प्रॉम्प्ट लिखकर सेंड कर दें.  इसके बाद गूगल जेमिनी इसकी SynthID वेरिफाई करते हुए आपको इस इमेज का पूरा कॉन्टेक्स्ट बता देगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी इसमें केवल गूगल के एआई टूल्स से बनी इमेज को वेरिफाई किया जा सकता है, लेकिन आगे चलकर इसमें दूसरे सोर्स के सपोर्ट को भी जोड़ा जा सकता है, जिसके बाद यह ChatGPT जैसे टूल से बनी फोटोज को भी वेरिफाई कर पाएगी.

ये भी पढ़ें-

गलती से किसी और को भेज दिया मेल? टेंशन नहीं, सेंट मेल को ऐसे कर सकते हैं अनडू, जानें तरीका

[ad_2]

इन छात्रों को मिलता है अन्ना यूनिवर्सिटी में आरक्षण, जानें कौन आसानी से ले सकते हैं एडमिशन

[ad_1]


देश भर में मशहूर अन्ना यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने का सपना तो कई सारे स्टूडेंट्स देखते हैं लेकिन क्या आपको पता है यहां पर किन छात्रों को खास रिजर्वेशन मिलता है. अगर नहीं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं.

अन्ना यूनिवर्सिटी में एडमिशन को लेकर हर साल छात्रों के मन में बड़ा सवाल रहता है कि आखिर किन स्टूडेंट्स को आरक्षण मिलता है और किसे प्रवेश में आसानी हो जाती है. यूनिवर्सिटी की तरफ से तमिलनाडु सरकार की सामुदायिक आरक्षण नीति के आधार पर स्पष्ट नियम जारी हैं, जिनमें बताया गया है कि कौन-से छात्र आरक्षण के पात्र हैं.

सबसे पहले यह जरूरी है कि उम्मीदवार भारतीय नागरिक हो और तमिलनाडु का मूल निवासी हो. वहीं केवल राज्य के मूल निवासी छात्रों को ही सामुदायिक आरक्षण का लाभ मिलेगा. विश्वविद्यालय ने सात कैटेगरी -OC, BC, BCM, MBC & DNC, SC, SCA और ST के तहत आरक्षण लागू किया है.

कौन सा सर्टिफिकेट जरूरी है?

आरक्षण का लाभ उठाने के लिए छात्रों को आवेदन करते समय अपना सामुदायिक प्रमाणपत्र जमा करना जरूरी है. केवल स्थायी कम्युनिटी कार्ड या डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित ई-सर्टिफिकेट ही स्वीकार किया जाएगा, जबकि साधारण पेपर फॉर्म वाले सर्टिफिकेट मान्य नहीं होंगे. साथ ही सर्टिफिकेट उसी जिले के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया होना चाहिए, जिससे छात्र संबंधित है.

अन्य राज्यों के छात्रों को आरक्षण नहीं

यूनिवर्सिटी ने यह भी साफ कर दिया है कि अन्य राज्यों के छात्रों को किसी भी तरह का सामुदायिक आरक्षण नहीं मिलेगा. ऐसे सभी छात्रों को ओपन कैटेगरी यानी OC में माना जाएगा. इसके अलावा अगर किसी समुदाय का संबंध किसी विशेष जिले से है, तो सर्टिफिकेट भी उसी जिले से जारी होना चाहिए. गलत जिले से जारी कम्युनिटी सर्टिफिकेट को मान्य नहीं माना जाएगा और ऐसे छात्रों को OC में शिफ्ट कर दिया जाएगा.

हालांकि, एक छूट भी है अगर कोई छात्र BC, MBC या DNC समुदाय से है और परिवार के साथ 28 अक्टूबर 2009 के बाद किसी नए जिले में शिफ्ट हुआ है, तो नए जिले से जारी सर्टिफिकेट स्वीकार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें – कनाडा की सख्त पॉलिसियों से टूटा नौकरी का सपना, विदेशी वर्कर्स पर बढ़ी रोक और वीजा का लंबा इंतजार

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: मजदूर हो या डॉक्टर… कुक हो या ब्लॉगर, सबकी नौकरी जाएगी! Elon Musk ने शेयर किया वीडियो

[ad_1]


Viral Shocking Video: दुनिया तेजी से बदल रही है. अब तकनीक जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसने हर किसी को सोच में डाल दिया है. कभी हमने फिल्मों और साइंस फिक्शन में देखा था कि भविष्य में इंसानों की जगह रोबोट काम करेंगे अब वह भविष्य अब दरवाजा खटखटा चुका है. सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रोबोट्स इंसानों वाले कई काम करते दिखाई दे रहे हैं और बिल्कुल उसी कुशलता के साथ जैसे इंसान करते हैं. 

स्किल्स परफॉर्म करते हुए भी नजर आया रोबोट

वीडियो में दिखता है कि रोबोट सड़क पर चलते हुए ब्लॉग बनाना, मजदूर की तरह काम कर रहा है. अगले ही पल वही रोबोट डॉक्टर की तरह मरीजों की जांच करते हुए दिखाई देता है. फिर वह पुलिस के रोल में खड़ा होकर सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाता है. साथ ही वह कराटे करते हुए, शतरंज खेलते हुए और अलग-अलग स्किल्स परफॉर्म करते हुए भी नजर आता है.

इसे देखकर साफ है कि एआई और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी इतनी उन्नत हो जाएगी कि इंसानी नौकरियों पर इसका सीधा असर दिखाई देगा. यही वजह है कि यह वीडियो हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है.

कौन-कौन सी नौकरियों पर होगा असर?

विशेषज्ञों के अनुसार, जिस तरह के काम इस वक्त रोबोट कर रहे हैं, वैसी नौकरियां भविष्य में सबसे पहले खतरे में आ सकती हैं, जैसे मजदूरी और कंस्ट्रक्शन वर्क, सिक्योरिटी गार्ड और पुलिस असिस्टेंट, हेल्थ असिस्टेंट, स्पोर्ट्स ट्रेनिंग और फिटनेस, ऑफिस असिस्टेंट, रिसेप्शनिस्ट और सर्विस स्टाफ, गेम और बेस्ड प्रोफेशन्स.

तकनीक लोगों के लिए सुविधा ला रही है, लेकिन वीडियो ने यह भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आगे चलकर मशीनें इंसानों की कितनी जगह ले सकती हैं. कई लोग इसे तकनीकी विकास मान रहे हैं, जबकि कई लोग इसे भविष्य की बेरोजगारी का संकेत कह रहे हैं.


तेजस क्रैश: बाज नहीं आया पाकिस्‍तान, अखबार और चैनलों ने ऐसे छिड़का जख्‍मों पर नमक

[ad_1]


भारतीय वायुसेना (IAF) का तेजस फाइटर जेट शुक्रवार (21 नवंबर 2025) को दुबई एयरशो में हवाई प्रदर्शन के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें पायलट की मौत हो गई. IAF ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया है. पाकिस्तानी मीडिया ने इस दुर्घटना को लेकर लिखा कि भारत का तेजस फाइटर जेट अचानक नीचे आया और जमीन से टकराकर आग के गोले में तब्दील हो गया.

पाकिस्तानी मीडिया ने तेजस से डिजाइन पर उठाए सवाल

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने तेजस के डिजाइन पर सवाल उठाए हैं. डॉन ने लिखा, “भारत के स्वदेशी फाइटर जेट को 2016 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था. यह फाइटर जेट डिजाइन और अन्य कारणों से सवालों के घेरे में है. तेजस एमके-1ए लड़ाकू विमान भारत की वायुसेना के घटते स्क्वाड्रनों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है. इसके अलावा चीन से भारत के चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मिल रहे समर्थन के मद्देनजर भारत अपने पुराने विमानों को बदल रहा है.”

एयरस्पेस के एक हिस्से को किया गया बंद

यह घटना उस समय हुई जब तेजस निर्धारित एरोबेटिक अभ्यास के लिए उड़ान भर रहा था. दुर्घटना के कारणों की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है. जांच दल उड़ान के तकनीकी, परिचालन और सुरक्षा से जुड़े हर पहलू का विस्तृत अध्ययन करेगा, ताकि वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके. दुर्घटना के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एयरस्पेस के एक हिस्से को अस्थायी रूप से बंद किया गया.

हल्का मल्टी-रोल कॉम्बैट लड़ाकू विमान है तेजस

तेजस भारत का स्वदेशी रूप से विकसित हल्का मल्टी-रोल कॉम्बैट लड़ाकू विमान है. इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने डिजाइन और निर्मित किया है. दुबई एयर शो-2025 में इसकी उपस्थिति भारत की एयरोस्पेस क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही थी. दुर्घटना का विस्तृत कारण तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. विशेषज्ञ दल तकनीकी डाटा का अध्ययन करेंगे.

ये भी पढ़ें : दुबई एयरशो में बड़ा हादसा, भारत का तेजस फाइटर जेट क्रैश, पायलट की मौत, सामने आया वीडियो

[ad_2]

6,6,6,6,6,6…, 12 गेंद में बना दिए 50 रन, एशिया कप सेमीफाइनल में इस बल्लेबाज ने मचाया गदर

[ad_1]


एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए, हालंकि 18 ओवर तक लग रहा था कि ज्यादा से ज्यादा ये पारी 160 तक पहुंचेगी. लेकिन 19वें ओवर में नमन धीर और 20वें ओवर में वैशाख विजय कुमार पर खूब रन गए, जिस कारण बांग्लादेश इस बड़े टोटल तक पहुंच पाई.

19वें ओवर में नमन धीर ने खर्चे 28 रन

टी20 में 19वां ओवर सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, इस समय कोई भी बल्लेबाजी पर हो वो तेज हिट मारने का ही प्रयास करता है. इस ओवर की शुरुआत छक्के के साथ हुई, पहली गेंद पर बांग्लादेश के बल्लेबाज महरूब ने छक्का मारा. दूसरी गेंद डॉट और फिर तीसरी, चौथी गेंद पर उन्होंने लगातार 2 छक्के जड़े. 5वीं गेंद पर चौका लगाने के बाद महरूब ने ओवर की अंतिम गेंद पर भी छक्का जड़ा. इस ओवर में कुल 28 रन आए.

आखिरी 2 ओवर में 50 रन

अंतिम ओवर वैशाख विजय कुमार ने डाला, वह भी बांग्लादेश के बल्लेबाजों के प्रहार से बच नहीं पाए. इस ओवर में कुल 22 रन आए. यासिर अली ने इस ओवर में 2 चौक और 1 छक्का लगाया, जबकि अंतिम गेंद पर मेहरूब ने छक्का जड़ा. इस कारण जो बांग्लादेश 18 ओवरों के बाद 144 के स्कोर पर थी, वो 194 का टोटल स्कोर बना पाई.

सेमीफाइनल में बांग्लादेश ए के लिए सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज हबीबुर रहमान सोहन ने बनाए, उन्होंने 46 गेंदों में 5 छक्के और 3 चौकों की मदद से 65 रन बनाए. उन्होंने जीशन आलम के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की थी. 19वें ओवर में 28 रन बनाने वाले महरूब हसन ने 18 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 6 छक्के जड़े.

महंगे साबित हुए वैशाख, रमनदीप और नमन धीर

नमन धीर ने पहले ओवर में सिर्फ 5 रन दिए थे, लेकिन दूसरे ओवर में 28 रन लुटाकर उनका इकॉनमी (16.50) खराब हो गया. उन्होंने 2 ओवरों में 33 रन दिए. वैशाख विजय कुमार ने 4 ओवरों में 51 रन लुटाए. रमनदीप सिंह ने 2 ओवरों में 29 रन देकर 1 विकेट लिया.

सबसे ज्यादा विकेट गुरजपनीत सिंह ने लिए, लेकिन उन्होंने भी 9.75 की इकॉनमी से रन दिए. उन्होंने 2 ओवरों में 39 रन दिए.

[ad_2]

17 साल में केवल 2 हिट, फ्लॉप ही फ्लॉप हैं खाते में, फिर भी चमक ऐसी कि अच्छे-अच्छे फीके पड़ जाएं

[ad_1]


फरहान अख्तर बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं, सिर्फ ये कहना पूरी तरह से गलत है क्योंकि वो न सिर्फ टैलेंटेड एक्टर हैं बल्कि टैलेंटेड राइटर, सिंगर, प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर भी हैं.

काबिलियत का पूरा बैग भरकर घूमते हैं फरहान अख्तर. उनकी हाल में ही ‘120 बहादुर’ रिलीज हुई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुछ खास परफॉर्म तो नहीं किया लेकिन फिल्म के जरिए उन्होंने वो कहानी दर्शकों के सामने पेश की जिसे पेश किया जाना जरूरी था.

फरहान अख्तर का बॉक्स ऑफिस पर एक्टर के तौर पर कैसा रहा परफॉर्मेंस

फिलहाल हम उनके डायरेक्शन और सिंगर वाले पक्ष की बात नहीं कर रहे, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों की परफॉर्मेंस पर बात करने जा रहे हैं. जानते हैं कि फरहान अख्तर की एक्टर के तौर पर कितनी फिल्मों ने सक्सेस पाई तो कितनी फ्लॉप रहीं.

17 साल में केवल 2 हिट, फ्लॉप ही फ्लॉप हैं खाते में, फिर भी चमक ऐसी कि अच्छे-अच्छे फीके पड़ जाएं

फरहान अख्तर की टोटल फिल्में

फरहान ने साल 2008 में फिल्म ‘रॉक ऑन’ से एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री ली. इसके बाद से अब तक ‘120 बहादुर’ को मिलाकर टोटल 12 फिल्में की हैं. इन फिल्मों में कितनी हिट और कितनी फ्लॉप रहीं, ये जानते हैं-

फरहान अख्तर की हिट/एवरेज फिल्में

फरहान ने अपने 17 साल के एक्टिंग करियर में एक सुपरहिट, 3 एवरेज और एक हिट फिल्म दी है. यानी 5 बार फरहान ने मेकर्स का रुपया डूबने से बचाया है.









फिल्म साल कलेक्शन (करोड़ रुपये में) वर्डिक्ट
रॉक ऑन 2008 25.30 एवरेज
जिंदगी न मिलेगी दोबारा 2011 90.27 हिट
भाग मिल्खा भाग 2013 108.93 सुपरहिट
शादी के साइड इफेक्ट्स 2014 37.36 एवरेज
दिल धड़कने दो 2015 76.88 एवरेज

फरहान अख्तर की फ्लॉप फिल्में

फरहान के करियर में 6 फिल्में फ्लॉप रहीं. हालांकि, इनमें से ज्यादातर फिल्मों को क्रिटिक्स ने खूब सराहा और इन्हें दुनियाभर के दर्शकों ने भी अच्छी फिल्म बताया. यानी फरहान की फ्लॉप फिल्में भी लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही हैं.










फिल्म साल कलेक्शन (करोड़ रुपये में) वर्डिक्ट
लक बाई चांस 2009 12.25 फ्लॉप
कार्तिक कॉलिंग कार्तिक 2010 26.92 फ्लॉप
वजीर 2016 41.02 फ्लॉप
रॉक ऑन 2 2016 10.47 फ्लॉप
लखनऊ सेंट्रल 2017 11.20 फ्लॉप
द स्काई इज पिंक 2019 20.03 फ्लॉप


17 साल में केवल 2 हिट, फ्लॉप ही फ्लॉप हैं खाते में, फिर भी चमक ऐसी कि अच्छे-अच्छे फीके पड़ जाएं

फरहान अख्तर का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा औसत

हालिया रिलीज ‘120 बहादुर’ का वर्डिक्ट आने में अभी काफी समय है. इसलिए इस जोड़-घटाने में इसे अलग ही रखते हैं. ऐसे में एक्टर के तौर पर फरहान के पास 11 फिल्में बचती हैं जिनमें से 5 ने पैसा निकाला और 6 ऐसा करने में नाकामयाब रहीं.

यानी फरहान की फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर सफलता का औसत 45.45 प्रतिशत और असफलता का औसत 54.54 प्रतिशत के करीब रहा है.

[ad_2]

पर्सनल लोन पर कितना लगेगा ब्याज? जानें टॉप NBFC की लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट और जरूरी डिटेल्स

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

NBFC Personal Loan Interest Rate: लाइफ में ऐसे कई अवसर आते हैं, जब लोगों को पैसों की अचानक जरूरत पड़ जाती हैं. घर, बच्चों की उच्च शिक्षा, गंभीर बीमारी और शादी जैसे मौकों पर लोगों को पैसों की आवश्यकता होती है. कई लोग इसकी तैयारी बहुत पहले से करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों के पास इमरजेंसी फंड होता है.

अगर किसी व्यक्ति के पास ये दोनों विकल्प नहीं है तो, बैंक से पर्सनल लोन लेने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं रहता है. बैंक पर्सनल लोन देने से पहले बहुत छानबीन करती है. अगर बैंक ने आपका पर्सनल लोन रिजेक्ट कर दिया है तो, आपके पास गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी यानी NBFC से पर्सनल लोन लेने का विकल्प खुला है.  

बैंकों की तुलना में  NBFC से पर्सनल लोन आसानी से पास हो जाता है. NBFC की लोन देने की शर्तें कम और लचीली होती है. यही कारण है कि, NBFC से लोन आसानी से पास हो जाता है. हालांकि, NBFC की ब्याज दरें बैंक की अपेक्षा में ज्यादा हो सकती है. अगर आप भी NBFC से पर्सनल लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो, आपको विभिन्न NBFC के ब्याज दरों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए. ताकि आपको किसी तरह का आर्थिक नुकसान ना हो……

1. टाटा कैपिटल 

टाटा कैपिटल से 40 हजार रुपए से लेकर 35 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन लिया जा सकता है. पर्सनल लोन के लिए टाटा कैपिटल की ब्याज दरें  11.50 प्रतिशत से शुरू होती है. लोन अप्लाई करने वाले व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर के हिसाब से ब्याज दरों में बदलाव हो सकता है. टाटा कैपिटल की लोन प्रोसेसिंग फीस 3.5 फीसदी तक होती है. 

2. बजाज फाइनेंस 

बजाज फाइनेंस में आपको 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर पर्सनल लोन मिल रहा है.  हालांकि, लोन की राशि, क्रेडिट स्कोर और आपकी इनकम पर ब्याज दरें आधारित होती है. यानी कि, इसमें बदलाव हो सकता है. 

3. श्रीराम फाइनेंस 

श्रीराम फाइनेंस के तहत 11 प्रतिशत से पर्सनल लोन की ब्याज दरें शुरू हो जाती हैं. क्रेडिट स्कोर, लोन राशि और ग्राहक की इनकम के आधार पर इसमें बदलाव हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: क्रिप्टो मार्केट में कोहराम! एक दिन में डूबे 1.7 बिलियन डॉलर, बिटकॉइन 9 फीसदी फिसला

[ad_2]

दुबई में क्रैश हुआ तेजस तो भड़क उठे यूजर्स, HAL पर सवाल उठाकर पूछा- यह क्या बना दिया?

[ad_1]


दुबई एयर शो 2025 से डराने वाला एक वीडियो सामने आया है. दरअसल दुबई एयर शो में भारत का फाइटर जेट तेजस क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि दुबई एयर शो 2025 के दौरान भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस शुक्रवार को लाइव डेमोंस्ट्रेशन फ्लाइट के बीच क्रश हो गया. यह हादसा इतना अचानक हुआ कि हजारों दर्शकों के बीच अफरातफरी मच गई. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल होने लगा. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोग भड़क उठे और HAL पर सवाल उठाकर पूछने लगे कि यह क्या बना दिया.

कैसे हुआ भयंकर हादसा?

दुबई एयर शो में हुए तेजस फाइटर जेट के क्रैश का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @RT_com अकाउंट से शेयर किया गया है. वहीं जानकारी के अनुसार दुबई में चल रहे एयर शो में डेमो फ्लाइट के दौरान तेजस फाइटर जेट का बैलेंस अचानक बिगड़ गया. जिसके बाद तेजस रनवे के पास जमीन से टकरा गया. वीडियो के अनुसार तेजस की जमीन से टक्कर इतनी तेज थी कि जैसे वह जमीन से टकराया जोरदार धमाका हुआ और अल मकतूम एयरपोर्ट के ऊपर काले धुएं का गुब्बार उठ गया. हमले के बाद इमरजेंसी टीम कुछ ही सेकंड में सक्रिय हो गई और एयर शो को तुरंत रोक दिया. इस हादसे को लेकर भारतीय वायु सेना ने भी पुष्टि की है कि तेजस क्रैश हुआ है. वहीं, पायलट की मौत हो गई है.

वीडियो वायरल होते ही HAL  पर फूटा लोगों का गुस्सा

जैसे ही दुबई एयर शो से तेजस विमान के क्रैश होने का वीडियो सामने आया. भारतीय सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. कई यूजर्स ने हादसे को लेकर HAL की तकनीक और विमान की विश्वसनीयता पर सवाल उठा दिए. एक यूजर ने वीडियो को देखकर कमेंट किया कि लाखों करोड़ खर्च करने के बाद भी यह हाल है. वहीं एक यूजर कमेंट करता है कि फाइटर जेट अगर डेमो में ही क्रैश हो जाए तो यह चिंता की बात है. वहीं कुछ यूजर ने लिखा कि अगर पायलट की जान गई तो यह सिर्फ हादसा नहीं बल्कि सिस्टम की लापरवाही होगी. वहीं, एक यूजर ने तो यहां तक कमेंट कर दिया है कि भारत सिर्फ पतंग उड़ाने में बेहतर है फाइटर जेट नहीं.

ये भी पढ़ें-Tejas Crashed: परकटे पक्षी की तरह गिरा तेजस और जमीन छूते ही लगी आग… डरा देगा वायरल वीडियो