Video: रोड किनारे खड़ी कार से टकराया बाइक सवार, ट्रक के नीचे आया, एक सेकंड में हुई मौत

[ad_1]


Road Accident Viral Video: सड़क पर होने वाली छोटी-सी लापरवाही कैसे कुछ ही सेकंड में बड़ी त्रासदी में बदल जाती है, इसका एक दिल दहला देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि सड़क के किनारे एक कार खड़ी थी और वहां ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा था. तभी तेज रफ्तार से आती एक बाइक अचानक उसी खड़ी कार से जा टकराती है. टक्कर इतनी तेज होती है कि बाइक सवार सड़क पर जोर से गिर जाता है. 

बाइक सवार को ट्रक ने कुचला

वीडियो की शुरुआत में साफ दिखता है कि कार सड़क किनारे पार्क की गई थी. कुछ ही सेकंड बाद एक तेज रफ्तार बाइक अचानक कार से सीधी भिड़ जाती है. बाइक सवार टक्कर लगते ही उछलकर सड़क पर गिर जाता है. वह गिरा ही होता है कि पीछे से तेज गति में एक बड़ा ट्रक आता दिखाई देता है. ट्रक ड्राइवर को शायद यह अंदाजा ही नहीं हो पाया कि उसके सामने कोई इंसान गिरा हुआ है, और वह बाइक सवार को कुचलकर आगे बढ़ जाता है.

घटना इतनी तेजी से होती है कि आसपास मौजूद लोग कुछ कर ही नहीं पाते. वीडियो को देखकर कई लोग शॉक में आ गए हैं क्योंकि बाइक सवार के पास खुद को बचाने के लिए एक पल का भी समय नहीं था.

हादसे के बाद  लोगों ने दुख किया जाहिर

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी और दुख दोनों व्यक्त किए हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही का नतीजा हमेशा जानलेवा ही साबित होता है. वहीं कुछ लोगों ने सड़क किनारे गलत तरीके से गाड़ी खड़ी करने को भी हादसे की वजह बताया. पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और CCTV फुटेज की मदद से पूरी जांच शुरू कर दी है.