लिस्टिंग वाले दिन ही इस कंपनी के शेयर बने रॉकेट, दिया तगड़ा मुनाफा, निवेशकों की हुई बल्ले बल्ले

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Tenneco Share News: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 19 नवंबर को टेनेको क्लीन एयर इंडिया के शेयरों की जबरदस्त शुरुआत हुई है. बुधवार के कारोबारी दिन बीएसई पर कंपनी के शेयर 25 फीसदी से अधिक के प्रीमियम पर 498 रुपए पर लिस्ट हुई.

वहीं एनएसई पर कंपनी के शेयर 498 रुपए पर लिस्ट हुए. जो कि 27 फीसदी प्रीमियम की दर को दिखाता है. कंपनी की ओर से दोनों ही एक्सचेंजों पर कंपनी की शेयर की कीमत 397 रुपए तय की गई थी. निवेशकों ने टेनेको क्लीन एयर इंडिया के शेयरों पर दांव 12 नवंबर से 14 नवंबर के बीच लगाया था. 

शेयर बाजार में कंपनी का हाल

सप्ताह के तीसरे कारोबारी ट्रेडिंग सेशन, बुधवार को बीएसई पर टेनेको क्लीन एयर इंडिया के शेयरों में तेजी दर्ज की जा रही है. दोपहर करीब 2:05 बजे बीएसई पर कंपनी के शेयर 499.70 रुपए पर ट्रेड कर रहे है. शेयरों में लगभग 25 फीसदी या 102 रुपए की उछाल देखने को मिल रही है.

कारोबारी दिन के दौरान कंपनी शेयर 517 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचे थे. वहीं एनएसई पर कंपनी के शेयरों में लगभग 102 रुपए या 25 फीसदी की तेजी देखी जा रही है और यह 502 रुपए पर कारोबार कर रहा है. कारोबारी दिन के दौरान कंपनी शेयर 517 रुपए के हाई लेवल के आंकड़े पर पहुंच गए थे. कंपनी का मार्केट कैप करीब 20,222 करोड़ रुपए है.

आईपीओ पर निवेशकों ने जताया था भरोसा

टेनेको क्लीन एयर के आईपीओ पर निवेशकों ने अपना भरोसा जताया था. कंपनी शेयरों पर कुल 61.79 गुना निवेशकों ने दांव लगाया था. कंपनी को रिटेल इनवेस्टर्स कैटेगरी में 5.37 गुना सब्सक्राइबर मिले थे. वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों ने आईपीओ को 42.79 गुना सब्सक्राइ किया था.

कंपनी ने 37 शेयरों का एक लॉट बनाया था. यानी कि, निवेशकों को 14,689 रुपए का एकमुश्त निवेश करना पड़ा था.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में आने वाली है जोरदार तेजी? सेंसेक्स के लिए 107,000 का टारगेट सेट, ब्रोकरेज फर्म ने जताया भरोसा

 

[ad_2]

ICC ने वर्ल्ड कप में नहीं रखा भारत-पाकिस्तान मैच, शेड्यूल देख पूरी दुनिया रह गई हैरान

[ad_1]


इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान कर दिया है. जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में 15 जनवरी से 6 फरवरी 2026 के बीच यह वर्ल्ड कप खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों के बीच 41 मुकाबले खेले जाएंगे. आईसीसी ने लीग स्टेज में भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं रखा है. 

आईसीसी ने 16 टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा है. भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है. इस वजह से लीग स्टेज में दोनों टीमें आपस में नहीं भिड़ेंगी. अक्सर आईसीसी प्रतियोगिताओं में भारत और पाकिस्तान के मैच लीग स्टेज में कराए जाते हैं. इससे टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ता है, लेकिन आईसीसी ने इस बार भारत और पाकिस्तान को एक ग्रुप में न रखकर लीग स्टेज में भिड़ंत के रोमांच को ही समाप्त कर दिया है.

अलग-अलग ग्रुप में रखे गए हैं भारत और पाकिस्तान

2025 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल समेत कुल तीन मैच हुए थे. इन मैचों के दौरान दोनों देशों के कप्तानों और खिलाड़ियों के बीच हैंड शेक नहीं हुआ था. इससे स्पष्ट है कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट के मैदान पर भी स्थिति सामान्य नहीं है. इसलिए ऐसी किसी भी असामान्य स्थिति से बचने के लिए आईसीसी ने अंडर-19 विश्व कप में दोनों टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखा है.

आईसीसी ने विश्व कप के लिए बनाए 4 ग्रुप

ग्रुप ए में भारत, बांग्लादेश, अमेरिका और न्यूजीलैंड
ग्रुप बी में जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड
ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान और श्रीलंका
ग्रुप डी में तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका

जानें टीम इंडिया का शेड्यूल, टूर्नामेंट के सभी वेन्यू

लीग स्टेज में भारत 15 जनवरी को अमेरिका, 17 जनवरी को बांग्लादेश और 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा. विश्व कप के लिए जिम्बाब्वे और नामीबिया में पांच आयोजन स्थल चयनित किए गए हैं. मैच जिम्बाब्वे में हरारे स्पोर्ट्स क्लब, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, और क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे. वहीं नामीबिया में नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड और एचपी ओवल नामीबिया में खेले जाएंगे.

[ad_2]

क्या है Cloudflare? जानिए इसने कैसे बंद कर दिया आपका आधा इंटरनेट? सच जानकर चौंक जाएंगे

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

What is Cloudflare: 18 नवंबर की शाम इंटरनेट पर अचानक आई भारी गड़बड़ी ने दुनिया भर के यूज़र्स को हैरान कर दिया. OpenAI, Twitter (X), Spotify, Canva, Claude समेत सैकड़ों वेबसाइटें एक साथ डाउन हो गईं. वजह थी Cloudflare की एक बड़ी तकनीकी खराबी. Cloudflare इंटरनेट की रीढ़ माने जाने वाले उन सर्विस प्रदाताओं में से है जिन पर करोड़ों वेबसाइटें निर्भर रहती हैं. हालात इतने गंभीर थे कि आउटेज की जानकारी देने वाली साइट Downdetector भी कुछ समय के लिए खुद ही प्रभावित हो गई. आइए समझते हैं कि Cloudflare है क्या और इसकी दिक्कत से इंटरनेट पर इतना बड़ा असर क्यों पड़ा.

Cloudflare क्या है?

Cloudflare एक विशाल ग्लोबल इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर और सिक्योरिटी कंपनी है जो दुनिया भर में लाखों वेबसाइटों और ऑनलाइन सेवाओं को सुरक्षा, स्पीड और नेटवर्क सपोर्ट उपलब्ध कराती है. आसान भाषा में कहें तो Cloudflare यूजर और वेबसाइट सर्वर के बीच एक मिडिल लेयर की तरह काम करता है.

यानि किसी भी वेबसाइट पर जाने से पहले आपका रिक्वेस्ट Cloudflare से होकर गुजरता है. अगर Cloudflare में कोई बड़ी गड़बड़ी आ जाए तो उस पर निर्भर साइटें भी अपने आप प्रभावित हो जाती हैं ठीक वैसा ही जैसे इस बार हुआ.

Cloudflare क्या-क्या सर्विस देता है?

Cloudflare इंटरनेट की कई जरूरी सेवाएं संभालता है जिन पर लगभग सभी बड़ी वेबसाइटें निर्भर करती हैं.

कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क (CDN)

Cloudflare दुनिया भर में फैले अपने सर्वर नेटवर्क पर वेबसाइटों की कॉपी स्टोर रखता है. इससे यूज़र को नज़दीकी सर्वर से डेटा मिलता है और साइट बहुत तेज़ी से लोड होती है.

DDoS प्रोटेक्शन

यह हैकर्स द्वारा किए जाने वाले भारी ट्रैफिक हमलों से वेबसाइटों को बचाता है.

सिक्योरिटी और फायरवॉल्स

Cloudflare खतरनाक रिक्वेस्ट को साइट तक पहुंचने से पहले ही रोकता है जिससे साइट सुरक्षित रहती है.

DNS सेवाएं

इंटरनेट की फोनबुक कहे जाने वाले DNS को मैनेज कर ट्रैफिक को सही IP एड्रेस तक पहुंचाता है. इन सब कारणों से कोई भी बड़ी गड़बड़ी Cloudflare में आते ही दुनिया भर की वेबसाइटें भी प्रभावित हो जाती हैं.

आखिर इतना बड़ा आउटेज क्यों हुआ?

Outage का असर जिन वेबसाइटों पर दिखा, उनमें से किसी की भी अपनी सर्वर समस्या नहीं थी. दिक्कत Cloudflare की अपनी नेटवर्क लेयर में आई थी जो इन वेबसाइटों के आगे लगी रहती है. जब Cloudflare के मेन सिस्टम में तकनीकी खराबी हुई तो उसका असर सीधे उन साइटों तक पहुंचा जो इसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर हैं. इस गड़बड़ी ने एक तरह से इंटरनेट के बड़े हिस्से को कुछ समय के लिए ठप करके रख दिया एक डोमिनो इफेक्ट की तरह.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp पर आपको किसी ने चुपके से कर दिया ब्लॉक? इस ट्रिक से सेकंडों में चल जाएगा पता, नहीं पड़ेगी किसी ऐप की जरूरत

[ad_2]

‘मुसलमान की फेंकी मिट्टी मिसाइल बन जाती है, फिर युद्ध हुआ तो…’, मुनीर की भारत को गीदड़भभकी

[ad_1]


पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर एक बार फिर झूठे दावे करते और पाकिस्तानी सेना को लेकर कसीदे पढ़ते नजर आए हैं. उन्होंने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय के सामने न सिर्फ अपनी सेना की तारीफों के पुल बांधे, बल्कि उन्होंने भारत को भी गीदड़भभकी दी है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज है और जब मुसलमान अल्लाह पर भरोसा करता है तो दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी मिसाइल में बदल जाती है. उन्होंने कहा कि अगर फिर से किसी ने पाकिस्तान पर युद्ध थोपा तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा.

पाकिस्तानी अखबार दैनिक जंग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय के सम्मान में आयोजित लंच के दौरान आसिम मुनीर ने भारत के साथ मई में हुए चार दिवसीय संघर्ष का जिक्र किया. आसिम मुनीर ने फिर से 7 से 10 मई तक भारत के साथ हुए संघर्ष में पाकिस्तान की जीत का झूठा दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना ने भारत के हमलों का मजबूती से मुकाबला किया.

मुनीर ने कहा, ‘भारत के साथ युद्ध में अल्लाह ने हमें अपना सिर ऊंचा रखने में मदद की. जब मुसलमान अपने अल्लाह पर भरोसा करता है तो दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी मिसाइल में बदल जाती है.’ पाक सेना प्रमुख ने कहा, ‘हम अल्लाह के आदेशानुसार अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं. अल्लाह की मदद से ही पाकिस्तान ने अपने दुश्मन का मुकाबला किया. पाकिस्तान की सेना अल्लाह की ही फौज है, हमारे सैनिक अल्लाह के नाम पर दुश्मन से लड़ते हैं.’

आसिम मुनीर ने जॉर्डन के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी जताई है. उन्होंने सैन्य सहयोग बढ़ाने और शांतिपूर्ण क्षेत्र के आपसी दृष्टिकोण को संयुक्त रूप से साकार करने के लिए पाकिस्तान की ओर से सभी कदम उठाने का भरोसा भी दिया. जॉर्डन किंग अब्दुल्ला द्वितीय अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिन के लिए पाकिस्तान के दौरे पर आए थे. उनके दौरे का मकसद दोनों देशों में रक्षा सहयोग बढ़ाना है.

[ad_2]

अजय देवगन की ‘रेड 3’ को डायरेक्ट करेंगे राजकुमार गुप्ता, जानें कब शुरू होगी शूटिंग

[ad_1]


बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन एक बार फिर अमय पटनायक के किरदार में वापसी करने वाले हैं. उनकी फ्रेंचाइजी रेड की अगली किस्त ‘रेड 3’ कंफर्म हो गई है. ‘रेड 3’ को ‘रेड 2’ के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता ही डायरेक्ट करने वाले हैं. फिल्म का तीसरा पार्ट बड़े पैमाने पर तैयारा किया जाएगा. इतनी ही नहीं, ‘रेड 3’ की शूटिंग से जुड़ी डिटेल्स भी सामने आ गई है.

राजकुमार गुप्ता ‘रेड 3’ की स्क्रिप्ट पर बारीकी से काम कर रहे हैं. वो इस बात का खास ख्याल रख रहे हैं कि फिल्म अपनी पिछली दोनों फ्रेंचाइजी की तरह ही शानदार साबित हो. बता दें कि फिलहाल अजय देवगन अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं जिन्हें पूरा करने के बाद 2026 के मिड में ‘रेड 3’ का प्री-प्रोडक्शन शुरू होगा.

कब शुरू होगी ‘रेड 2’ की शूटिंग?
पिंकविला ने ‘रेड 3’ के बारे में सूत्रों के हवाले से लिखा- ‘टीम पिछले कुछ महीनों से चुपचाप स्क्रिप्ट पर काम कर रही है. तीसरे भाग में टकराव पिछली दो फिल्मों से कहीं ज्यादा बड़ा है. दांव बहुत ज्यादा हैं और छापेमारी को भी बड़े पैमाने पर डिजाइन किया जाएगा. अजय देवगन का किरदार एक ऐसी स्थिति का सामना करेगा जो अब तक इस फ्रेंचाइजा में देखी गई किसी भी स्थिति से अलग होगी.’

‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘रेड 2’ इसी साल मई में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 173.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 237 करोड़ की कमाई की थी.

‘रेड’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रेड की बात करें तो ये साल 2018 में रिलीज हुई थी. फिल्म में अजय देवगन के साथ इलियानी डिक्रूज लीड रोल में थीं. रेड ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 103.07 करोड़ और वर्ल्डवाइड 154.19 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था.  

[ad_2]