शेयर मार्केट की तेज शुरुआत, सेंसेक्स 255 अंक उछला, निफ्टी 26,108 के पार

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे ट्रेडिंग सेशन 20 नवंबर, गुरुवार के कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रही. बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 284.45 अंक या 0.33 प्रतिशत  की तेजी के साथ 85,470.92 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 79.45 अंक या 0.30 फीसदी की उछाल के साथ 26,132.10 के लेवल पर ओपन हुआ.    

सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 171 अंक की तेजी के साथ 85,357 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 49 अंक उछलकर 26,102 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर

अडानी पोर्ट, रिलायंस, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा

बीएसई के टॉप लूजर

एचसीएल टेक, मारुति, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक

बुधवार को कैसा रहा था मार्केट?

बुधवार 19 नवंबर को भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 513.45 अंक या 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,186.4 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 142.60 अंक या 0.55 फीसदी की उछाल दर्ज करते हुए 26,052.65 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी. 

बीएसई बास्केट से एचसीएल टेक, आईएनएफवाई, टीसीएस, सनफॉर्मा और टाइटन  टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो, मारुति, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट, एनटीपीसी और आईटीसी रहे थे. निफ्टी बैंक, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्ती आईटी, निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एमएमसीजी हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे.

वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी. बुधवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 19 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 11 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.   

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: छोटी बोली लगाकर भी अडानी ने जीत ली बाजी, वेदांता को पछाड़ JAL को किया अपने नाम 

[ad_2]

वेडिंग सीजन में छा रहे ये 5 ट्रेंडिंग नेल डिजाइन, ब्राइड और ब्राइड्समेड के लिए बन रहे परफेक्ट

[ad_1]

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

[ad_2]

मैं ससुराल नहीं जाऊंगी! गाने पर रील बनाते हुए लड़की पर गिरी खौलती हुई मैगी- वीडियो वायरल

[ad_1]


सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ ने किचन को भी मिनी स्टूडियो बना दिया है और रील बनाते-बनाते लोग ऐसे स्टंट कर रहे हैं जिन्हें देखकर गैस सिलेंडर भी अपना प्रेशर कम कर ले. इसी बीच एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ने किचन में मैगी उबालते हुए ऐसी रील बनाने की कोशिश की कि मैगी नहीं, उसका पूरा वीडियो ही उड़कर चर्चा में आ गया.

किचन को दीदी ने बनाया स्टूडियो फिर हो गया कांड

वीडियो में एक लड़की किचन में कैमरा टिका कर “मुझे ससुराल नहीं जाना” गाने पर उछल-कूद कर रही है. सामने काउंटर, पीछे बर्तन, और गैस पर उबलती हुई गर्मा-गर्म मैगी. यानी पूरा माहौल एकदम “किचन-डांस रियलिटी शो” जैसा तैयार है. लड़की जैसे-जैसे बीट पकड़ती है, उसके मूवमेंट भी तेज होते जाते हैं. उधर पीछे मैगी अपने दो मिनट का टाइम पूरा करने ही वाली थी कि तभी लड़की एक जोरदार जंप में पीछे की तरफ जाती है और उसका हाथ सीधे गैस पर रखी गरम मैगी से टकरा जाता है.


उछलकर गिरी गर्मा गर्म मैगी!

बस फिर क्या… गर्मा-गर्म मैगी हवा में ऐसे उछलती है जैसे किसी ने स्लो-मोशन ऑन कर दिया हो. लड़की वक्त रहते साइड हो जाती है वरना वो मैगी को नहीं बल्कि मैगी उसे खा लेती! पूरा का पूरा बर्तन खाली होकर जमीन पर गिर जाता है और लड़की का चेहरा ऐसा बनता है मानो उसने ही अपने ससुराल वालों के सामने गड़बड़ कर दी हो. वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि यही हरकत रही तो दीदी कभी ससुराल नहीं जा पाओगी.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के सामने फोटो खिंचवा रहा था ब्वायफ्रेंड, फिर झाड़ियों से आदमखोर ने मारा झपट्टा और निकल गई चीख; देखें वीडियो

यूजर्स बोले, इन हरकतों के साथ तो कतई ससुराल मत जाना

वीडियो को nehashakya706 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अगर यही हरकतें करनी है तो मत जाना बहन. एक और यूजर ने लिखा…इन हरकतों की वजह से घर वाले जबरन ससुराल न भेज दें. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अरे दीदी, अभी तो कांड हो जाता.

यह भी पढ़ें: हार के बाद नरेश मीणा ने हाथ में बंधे धागे खोले! यूजर्स बोले भगवान से भरोसा उठ गया? वीडियो वायरल


ICC ODI Rankings में कौन गेंदबाजी और बल्लेबाजी में टॉप पर, एक क्लिक में जानिए टॉप 10 खिलाड़ी

[ad_1]


ICC ODI Rankings: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 16 नवंबर 2025 को ताजा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है. इस बार बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों लिस्टों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल ने दमदार प्रदर्शन के दम पर एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज का स्थान हासिल कर लिया है. भारत की ओर से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार सुधार देखने को मिला है. भारत के ओपनर्स ने लगातार रन बनाकर टॉप 10 खिलाड़ियों में अपनी जगह मजबूत कर ली है. रोहित शर्मा और विराट कोहली बल्लेबाजी रैकिंग में टॉप-10 की लिस्ट में मौजूद हैं, जबकि युवा शुभमन गिल चौथे नंबर पर टिके हुए हैं.

टॉप-10 ODI बल्लेबाज – (ICC रैंकिंग – 16 नवंबर 2025)

1. डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड) – 782 रेटिंग

2. रोहित शर्मा (भारत) – 781 रेटिंग

3. इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान) – 764 रेटिंग

4. शुभमन गिल (भारत) – 745 रेटिंग

5. विराट कोहली (भारत) – 725 रेटिंग

6. बाबर आजम (पाकिस्तान) – 722 रेटिंग

7. हैरी टेक्टर (आयरलैंड) – 708 रेटिंग

8. श्रेयस अय्यर (भारत) – 700 रेटिंग

9. चरिथ असलंका (श्रीलंका) – 690 रेटिंग

10. शाई होप (वेस्टइंडीज) – 689 रेटिंग

गेंदबाजी रैंकिंग: राशिद खान फिर नंबर-1

गेंदबाजों में भी भारतीय स्पिनर्स और पेसर्स दोनों ने मजबूत पकड़ बनाई हुई है. हालांकि, गेंदबाजी की रैंकिंग में इस बार फिर अफगानिस्तान के राशिद खान का जलवा देखने को मिला है. 710 वनडे रेटिंग के साथ वे शीर्ष पर हैं और लगातार अपनी खतरनाक गेंदबाजी से विरोधियों के लिए खतरा बने हुए हैं. देखिए टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौन से दिग्गज गेंदबाज शामिल हैं.

टॉप-10 ODI गेंदबाज – (ICC रैंकिंग, 16 नवंबर 2025)

1. राशिद खान (अफगानिस्तान) – 710 रेटिंग

2. जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड) – 670 रेटिंग

3. केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका) – 660 रेटिंग

4. माहीश तीक्षणा (श्रीलंका) – 647 रेटिंग

5. बर्नार्ड स्कॉल्ट्ज (नामीबिया) – 645 रेटिंग

6. कुलदीप यादव (भारत) – 634 रेटिंग 

7. मिशेल सैंटनर (न्यूजीलैंड) – 630 रेटिंग 

8. जॉश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) – 628 रेटिंग 

9. अबरार अहमद (पाकिस्तान) – 624 रेटिंग

10. वानिन्दु हसरंगा (श्रीलंका) – 619 रेटिंग  

आगे क्या? 

इस रैंकिंग अपडेट के बाद भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ आने वाली ODI सीरीज और भी रोमांचक हो चुकी है. भारत के पास नंबर 1 बनने का सुनहरा मौका है. रैंकिंग की यह ताजा उठापटक आने वाले टूर्नामेंट्स को बेहद दिलचस्प बना देगी.

[ad_2]

Hindu Vivah Rituals: हिंदू विवाह में वधू वर के बाईं ओर ही क्यों है बैठती? जानिए कारण

[ad_1]

हिंदू शादी में रस्मों का महत्व: हिंदू शादी में हर रस्म का अपना खास मतलब होता है. हल्दी, मेहंदी, बारात और सात फेरों जैसी रस्में कई दिनों तक चलती हैं. इन्हीं में एक खास परंपरा होती है — दूल्हे के बाईं तरफ दुल्हन का बैठना. यह सिर्फ शादी के दिन ही नहीं, बल्कि बाद में हर शुभ काम में भी माना जाता है.

हिंदू शादी में रस्मों का महत्व: हिंदू शादी में हर रस्म का अपना खास मतलब होता है. हल्दी, मेहंदी, बारात और सात फेरों जैसी रस्में कई दिनों तक चलती हैं. इन्हीं में एक खास परंपरा होती है — दूल्हे के बाईं तरफ दुल्हन का बैठना. यह सिर्फ शादी के दिन ही नहीं, बल्कि बाद में हर शुभ काम में भी माना जाता है.

पत्नी को ‘वामांगी’ क्यों कहा जाता है:  शास्त्रों में पत्नी को ‘वामांगी’ कहा गया है, जिसका मतलब है पति के बाएं हिस्से की अधिकारी. मान्यता है कि स्त्री का जन्म भगवान शिव के बाएं अंग से हुआ था. इसका प्रतीक शिव के अर्धनारीश्वर रूप में देखा जाता है, जहाँ आधा शरीर शिव का और आधा शक्ति का है. इसलिए दुल्हन को पति के बाईं ओर स्थान दिया जाता है.

पत्नी को ‘वामांगी’ क्यों कहा जाता है: शास्त्रों में पत्नी को ‘वामांगी’ कहा गया है, जिसका मतलब है पति के बाएं हिस्से की अधिकारी. मान्यता है कि स्त्री का जन्म भगवान शिव के बाएं अंग से हुआ था. इसका प्रतीक शिव के अर्धनारीश्वर रूप में देखा जाता है, जहाँ आधा शरीर शिव का और आधा शक्ति का है. इसलिए दुल्हन को पति के बाईं ओर स्थान दिया जाता है.

हृदय से जुड़ी मान्यता:  कहा जाता है कि पुरुष का हृदय शरीर के बाईं ओर होता है. इसीलिए दुल्हन को पति के बाईं ओर बैठाया जाता है, ताकि यह माना जाए कि वह हमेशा पति के दिल में रहती है. इस मान्यता के अनुसार पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ता है.

हृदय से जुड़ी मान्यता: कहा जाता है कि पुरुष का हृदय शरीर के बाईं ओर होता है. इसीलिए दुल्हन को पति के बाईं ओर बैठाया जाता है, ताकि यह माना जाए कि वह हमेशा पति के दिल में रहती है. इस मान्यता के अनुसार पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ता है.

बाईं दिशा को प्रेम का प्रतीक माना गया:  हिंदू धर्म में बाईं दिशा और बाएं हाथ को प्यार, कोमलता और समझ का प्रतीक माना जाता है. इसलिए दुल्हन को बाईं ओर बैठाना इस बात का संकेत है कि शादी के बाद पति-पत्नी के बीच प्यार और मेलजोल बना रहे.

बाईं दिशा को प्रेम का प्रतीक माना गया: हिंदू धर्म में बाईं दिशा और बाएं हाथ को प्यार, कोमलता और समझ का प्रतीक माना जाता है. इसलिए दुल्हन को बाईं ओर बैठाना इस बात का संकेत है कि शादी के बाद पति-पत्नी के बीच प्यार और मेलजोल बना रहे.

विष्णु और लक्ष्मी से जुड़ी परंपरा:  एक और मान्यता के अनुसार माता लक्ष्मी हमेशा भगवान विष्णु के बाईं ओर बैठती हैं. शादी में दूल्हे को विष्णु और दुल्हन को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. इसलिए दुल्हन को बाईं ओर बैठाना घर में खुशहाली, धन और सौभाग्य आने का शुभ संकेत माना जाता है.

विष्णु और लक्ष्मी से जुड़ी परंपरा: एक और मान्यता के अनुसार माता लक्ष्मी हमेशा भगवान विष्णु के बाईं ओर बैठती हैं. शादी में दूल्हे को विष्णु और दुल्हन को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. इसलिए दुल्हन को बाईं ओर बैठाना घर में खुशहाली, धन और सौभाग्य आने का शुभ संकेत माना जाता है.

पति-पत्नी के रिश्ते का प्रतीक:  इन सब मान्यताओं को मिलाकर देखा जाए तो दुल्हन का बाईं ओर बैठना सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि रिश्ते की गहराई को दर्शाता है. यह बताता है कि पत्नी पति के जीवन में प्यार, सम्मान और शुभता लाती है, और यही साथ पूरे वैवाहिक जीवन में बना रहता है.

पति-पत्नी के रिश्ते का प्रतीक: इन सब मान्यताओं को मिलाकर देखा जाए तो दुल्हन का बाईं ओर बैठना सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि रिश्ते की गहराई को दर्शाता है. यह बताता है कि पत्नी पति के जीवन में प्यार, सम्मान और शुभता लाती है, और यही साथ पूरे वैवाहिक जीवन में बना रहता है.

Published at : 20 Nov 2025 06:31 AM (IST)

धर्म फोटो गैलरी

[ad_2]

ऑल्टो और एक्टिवा में भयानक टक्कर! हवा में उछलकर गिरे स्कूटी सवार- वीडियो देख कांप जाएगी रूह

[ad_1]


सोशल मीडिया पर एक ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी की भी सांस अटक जाएगी. सड़क पर चल रही आम रफ्तार अचानक कुछ ही सेकंड में मौत से मुलाकात जैसा सीन बना देती है. एक ओर हल्की रफ्तार से चल रही मारुति अल्टो और दूसरी ओर सामने से आती एक्टिवा दोनों के मिलने का तरीका इतना खौफनाक था कि देखने वाले दंग रह गए. वीडियो में इन दोनों वाहनों की खतरनाक टक्कर दिखाई गई है जिसके बाद नजारा सन्नाटे में बदल गया.

ऑल्टो और स्कूटी में हुई भयानक भिड़ंत

वीडियो में साफ दिखता है कि अल्टो और एक्टिवा आमने-सामने से टकराते हैं. टक्कर इतनी जोरदार होती है कि एक्टिवा पर बैठे दोनों सवार सीधे हवा में उछल जाते हैं, मानो किसी फिल्म का स्टंट चल रहा हो, लेकिन फर्क बस इतना कि यह रियल लाइफ हादसा था. हवा में पैर पटकते हुए दोनों युवक सड़क किनारे जा गिरते हैं जिसके बाद आसपास मौजूद लोग हिल जाते हैं और दौड़कर उनकी ओर भागते हैं. देखने से ही समझ आ जाता है कि टक्कर कितनी जबरदस्त रही होगी. एक सेकंड में एक्टिवा हवाई हो गई और सवार कई फीट दूर जा गिरे.

उछलकर दूर जा गिरे स्कूटी सवार!

वीडियो में साफ दिख रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि दोनों स्कूटी सवारों की हालत खराब हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए. इसके अलावा स्कूटी आगे से पूरी तरह से तहस नहस होकर सड़क पर घिसते हुए गई. घटना उत्तर प्रदेश के झांसी की बताई जा रही है. पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे लेकर अब यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के सामने फोटो खिंचवा रहा था ब्वायफ्रेंड, फिर झाड़ियों से आदमखोर ने मारा झपट्टा और निकल गई चीख; देखें वीडियो

यूजर्स बोले, लापरवाही से गाड़ी चलाने का नतीजा यही होता है

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लापरवाही से गाड़ी चलाने का नतीजा. एक और यूजर ने लिखा…दोनों में से एक ने शराब पी हुई होगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दिल दहला देने वाला हादसा, मेरी तो रूह कांप गई.

यह भी पढ़ें: हार के बाद नरेश मीणा ने हाथ में बंधे धागे खोले! यूजर्स बोले भगवान से भरोसा उठ गया? वीडियो वायरल


कैसी है अब धर्मेंद्र की तबीयत? जानें- दिग्गज अभिनेता का हेल्थ अपडेट

[ad_1]


एक हफ़्ते पहले धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे थे. फिलहाल धर्मेंद्र अपने घर पर ही इलाज करा रहे हैं और रिकवर हो रहे हैं. वहीं फैंस दिग्गज अभिनेता का हेल्थ अपडेट जानने के लिए बेसब्र हो रहे हैं. चलिए जानते हैं कि धर्मेंद्र की तबीयत अब कैसी है?

कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों से धर्मेंद्र की हेल्थ से जुड़ा अपडेट मिला है. रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि दिग्गज अभिनेता अब पहले से बेहतर हैं. रिपोर्ट के मुताबिक 89 साल के अभिनेता को 31 अक्टूबर से कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ़ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 12 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले वह कई हफ़्तों तक डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में रहे. अब वह घर पर इलाज के दौरान रिकवर हो रहे हैं.

परिवार और दोस्त  लगातार ले रहे अभिनेता का हालचाल
इस हफ़्ते की शुरुआत में, शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए हेमा मालिनी से मुलाकात की थी.  X (ट्विटर) पर हेमा मालिनी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए, शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, “अपनी ‘बेस्ट हाफ’ पूनम सिन्हा के साथ, अपने बेहद प्यारे फैमिली से मिलने, उनका अभिवादन करने और ईश्वर की कृपा पाने गया… हमने ‘उनके’, अपने बड़े भाई और परिवार के कुशलक्षेम के बारे में भी जानकारी ली.”

 

अस्पताल में रहने के दौरान, धर्मेंद्र से मिलने के लिए सलमान खान, शाहरुख खान, और गोविंदा जैसे कई इंडस्ट्री जगत के दिग्गज भी पहुंचे थे.

अफवाहों के बीच परिवार ने प्राइवेसी की मांग की
बता दें कि अस्पताल में इलाज के दौरान धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरें भी फैल गई थी. इसके बाद हेमा मालिनी और ईशा देओल सहति परिवार ने बयान जारी कर मीडिया से गलत सूचना न फैलाने की रिक्वेस्ट की थी. उन्होंने फैंस को ये भी भरोसा दिया था कि अभिनेता पर इलाज का असर हो रहा है. परिवार ने लोगों और मीडिया से प्राइवेसी की रिक्वेस्ट भी की थी. फिलहाल लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक ये कंफर्म हो गया है कि कि धर्मेंद्र “ठीक” हैं और सुधार दिखा रहे हैं. वहीं बी टाउन के तमाम सेलेब्स और फैंस दिग्गज अभिनेत के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. इन सबके बीच ये भी खबरें हैं कि अगर धर्मेंद्र का स्वास्थ्य ठीक रहता है तो परिवार दिग्गज अभिनेता का 90वां बर्थडे सेलिब्रेट करने की सोच रहा है.

 



[ad_2]

चोरों की पसंद कर देगी हैरान, इस शहर में सिर्फ आईफोन हो रहे चोरी, एंड्रॉयड फोन कर देते हैं वापस

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

लंदन में इन दिनों चोरी का एक अजीब पैटर्न नजर आ रहा है और लोगों चोरों की पसंद से हैरान है. यहां एक के बाद ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनसे पता चल रहा है कि चोरों को आईफोन खूब पसंद आ रहे हैं. अगर वो सैमसंग का फोन चुरा भी लेते हैं तो उसे वापस कर जाते हैं. कई लोगों ने अपने साथ हुई ऐसी घटनाएं शेयर की हैं, जब चोरों ने वापस आकर उन्हें उनका एंड्रॉयड फोन लौटा दिया. आइए इस अजीब मामले के बारे में जानते हैं. 

लोगों ने शेयर की ये घटनाएं

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक 32 वर्षीय लंदन निवासी सैम ने बताया कि साउथ लंदन में 8 लोगों ने उन्हें घेर लिया. इन लोगों ने सैम के साथ मारपीट की और उनका फोन, कैमरा और बाकी चीजें छीनकर ले गए. जैसे ही ये लोग भाग रहे थे, इनमें से एक वापस आया और सैम का एंड्रॉयड फोन देते हुए कहा, ‘डॉन्ट वांट, नो सैमसंग’. सैम इससे हैरान रह गए. 

मार्क नाम के एक और व्यक्ति ने भी ऐसी घटना शेयर की है. मार्क ने बताया कि ई-बाइक पर आया चोर उनका सैमसंग का फोन चुराकर भाग गया. कुछ दूर उन्होंने चोर का पीछा किया, लेकिन बाद में रुक गए. थोड़ा आगे चलकर चोर ने फोन को आराम से जमीन पर छोड़ा और चला गया. इस फोन को कुछ भी नुकसान नहीं हुआ था. लोगों ने एंड्रॉयड फोन चोरी न होने की ऐसी घटनाएं शेयर की हैं.

आईफोन क्यों चुराना चाहते हैं चोर?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि चोरों को आईफोन पर ज्यादा रीसेल वैल्यू मिल जाती है. चोरों को इसी वैल्यू से मतलब होता है. अब आईफोन की तरह एंड्रॉयड में भी मजबूत सिक्योरिटी मिलने लगी है तो चोरों के लिए दोनों को ही अनलॉक करना मुश्किल होता है. उन्हें सिर्फ इस बात से फर्क पड़ रहा है कि किस फोन के बदले उन्हें ज्यादा पैसा मिलेगा. दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि उनके पास यह डेटा नहीं है कि कौन-से फोन ज्यादा चोरी हो रहे हैं, लेकिन वह चोरों को पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है. 

ये भी पढ़ें-

एक डिवाइस पर चलेंगे दो अकाउंट, इन यूजर्स के लिए खास फीचर ला रही WhatsApp, जानें कैसे करेगा काम

[ad_2]

शहबाज-मुनीर देखते रह गए, भारत-US के बीच हुई 93 मिलियन डॉलर की मेगा डील, मिलेंगे ये हथियार

[ad_1]


अमेरिका ने भारत के लिए 93 मिलियन डॉलर के सैन्य पैकेज को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद भारत अब जेवलिन एंटी-टैंक मिसाइलों और एक्सकैलिबर प्रिसिशन-गाइडेड आर्टिलरी राउंड्स की नई खेप खरीद सकेगा. इस मंजूरी के तहत भारत को 100 FGM-148 जेवलिन मिसाइलें, 25 हल्की कमांड लॉन्च यूनिट्स और 216 एक्सकैलिबर आर्टिलरी राउंड्स मिलेंगे.

रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (DSCA) ने इस प्रस्ताव को औपचारिक रूप से अमेरिकी कांग्रेस को सूचित कर दिया है. एजेंसी ने बताया कि भारत ने इस सौदे के तहत लाइफसाइकल सपोर्ट, सुरक्षा निरीक्षण, ऑपरेटर ट्रेनिंग, लॉन्च यूनिट्स के रिफर्बिशमेंट और पूर्ण परिचालन क्षमता के लिए आवश्यक अन्य तकनीकी सहायता भी मांगी है.

अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी मजबूती

डीएससीए ने कहा कि यह डिफेंस पैकेज अमेरिका और भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा. इससे भारत की मौजूदा और भविष्य में उभरने वाले खतरों का मुकाबला करने की क्षमता बढ़ेगी. बयान में यह भी कहा गया कि भारत इन हथियारों और उपकरणों को अपने सैन्य ढांचे में बिना किसी दिक्कत के शामिल कर सकेगा.

अमेरिका ने दी ये मंजूरी

अमेरिका ने एक्सकैलिबर गाइडेड आर्टिलरी राउंड्स की लगभग 47 मिलियन डॉलर की बिक्री को भी मंजूरी दी है, जिससे कुल मूल्य लगभग 93 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. एजेंसी ने स्पष्ट किया कि इस डील से क्षेत्रीय सैन्य संतुलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

अमेरिकी सरकार ने क्या कहा?

अमेरिकी सरकार ने यह भी बताया कि इस डील में अभी तक किसी ऑफसेट एग्रीमेंट की जानकारी नहीं है और भविष्य में ऐसा कोई समझौता भारत और हथियार निर्माताओं के बीच तय किया जा सकता है.

बता दें कि आरटीएक्स और लॉकहीड मार्टिन द्वारा संयुक्त रूप से बनाए गए जेवलिन मिसाइल सिस्टम पैदल सेना को लंबी दूरी से बख्तरबंद टारगेट पर अत्यधिक सटीक हमले की क्षमता देते हैं.

ये भी पढ़ें-

रूस से कच्चे तेल के आयात में कमी! क्या भारत से अतिरिक्त टैरिफ शुल्क हटाएगा अमेरिका? GIRI ने जारी किया बयान

[ad_2]

CBSE ने जारी की 10वीं बोर्ड परीक्षा की मार्किंग गाइडलाइन, अब नहीं होंगी इंटरनल मार्क्स में गलति

[ad_1]


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आगामी 2026 की 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक अहम नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में अलग-अलग विषयों के लिए थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट यानी IA के अंकों का पूरा पैटर्न साफ-साफ बताया गया है. नए सत्र में पढ़ने वाले छात्रों के लिए यह नोटिस बेहद उपयोगी है, क्योंकि इससे अब यह स्पष्ट हो गया है कि किस विषय में किस तरह से 100 अंकों का विभाजन किया जाएगा और किस हिस्से पर कितना ध्यान देना जरूरी है.

CBSE के अनुसार हर साल कई स्कूल प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट या इंटरनल असेसमेंट के अंकों को अपलोड करते समय गलतियां कर देते हैं. स्कूलों की इन गलतियों के कारण छात्रों की फाइनल मार्कशीट प्रभावित होती है और बाद में स्कूल सुधार करवाने की गुहार लगाते हैं. इस बार बोर्ड ने शुरू से ही स्पष्ट नियम जारी करते हुए चेताया है कि स्कूल किसी भी तरह की गलती से बचें, क्योंकि बाद में सुधार करने का मौका नहीं मिलेगा.

बोर्ड ने कहा है कि स्कूल इस नोटिस को ध्यान से पढ़ें और सभी निर्देशों का कठोरता से पालन करें. साथ ही हर उस विषय की लिस्ट भी जारी की गई है जिसमें थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के अलग-अलग मार्क्स की जानकारी दी गई है.

मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन: 100 अंकों का पूरा हिसाब

नोटिस के अनुसार सभी विषयों के 100 अंकों को चार हिस्सों में बांटा गया है. थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट. हर विषय में चारों सेक्शन का वेटेज अलग है, और यह वही विवरण है जिसे बोर्ड ने इस बार विशेष रूप से उजागर किया है ताकि स्टूडेंट्स अपनी तैयारी उसी के अनुसार कर सकें.

यह जानकारी छात्रों के लिए इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अगर किसी विषय में प्रैक्टिकल का वेटेज ज्यादा है तो तैयारी का तरीका भी बदल जाता है. वहीं मैप वर्क, लैब वर्क, मॉडल, मौखिक परीक्षा और गतिविधियों पर आधारित अंकों का महत्व भी बढ़ जाता है.

CBSE की चेतावनी

बोर्ड ने साफ तौर पर कहा है कि कई स्कूल अंकों को अपलोड करते समय जल्दबाजी या अनदेखी कर देते हैं, जिसके कारण गलतियां हो जाती हैं. इस बार बोर्ड ने पहले ही निर्देश जारी कर दिया है कि स्कूल किसी भी तरह की गलती से बचें, क्योंकि बाद में मार्क्स सुधारने का कोई विकल्प नहीं दिया जाएगा.

बोर्ड का यह भी कहना है कि हर विषय के लिए बाहरी परीक्षक लगाया जाएगा या नहीं, यह भी इस सूची में बताया गया है. कुछ विषयों के प्रैक्टिकल बोर्ड द्वारा दिए गए उत्तर-पुस्तिका (answer sheet) में होंगे, तो कुछ में स्कूल खुद की कॉपियां इस्तेमाल करेंगे.

छात्रों के लिए क्यों जरूरी है यह नोटिस?

कई बार छात्र केवल थ्योरी पर ध्यान देते हैं और इंटरनल असेसमेंट के अंकों को हल्के में ले लेते हैं. जबकि कई विषयों में IA के 20 से 30 अंक तक होते हैं, जो फाइनल रिजल्ट पर बेहतरीन असर डालते हैं. इसके अलावा प्रोजेक्ट वर्क और प्रैक्टिकल भी कुल अंकों का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.

अगर छात्रों को पहले से पता हो कि किस विषय में कितना वेटेज दिया गया है, तो वे अपनी तैयारी को संतुलित कर सकते हैं और साल भर अच्छे नंबरों की प्लानिंग कर सकते हैं.

नया सिलेबस और सैंपल पेपर भी कर दिए गए जारी

मार्क्स वितरण के साथ-साथ CBSE ने साल 2025–26 का पूरा सिलेबस भी जारी कर दिया है. यह सिलेबस 10वीं बोर्ड परीक्षा की पूरी तैयारी का आधार है. बोर्ड की ओर से जारी किए गए सैंपल पेपर्स भी अब उपलब्ध हैं, जिनमें न सिर्फ सवालों का स्तर बल्कि मार्किंग स्कीम भी दी गई है. छात्र इन मॉडल पेपर्स को हल करके अपनी तैयारी का अंदाजा लगा सकते हैं. सिलेबस और सैंपल पेपर्स दोनों ही इस सत्र में बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इन्हीं के आधार पर बोर्ड परीक्षा के सवाल तैयार किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें – UP में 41 हजार होमगार्ड की बंपर भर्ती, जानें योग्यता से लेकर आवेदन तक सभी डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]