राइडर दादी: 5 बहनें, संघर्ष और एक स्कूटर, आज भी 16 साल जैसा महसूस करती हैं 87 साल की मंदाकनी
[ad_1]
Ahmedabad Viral Video: 87 साल की उम्र में लोग अक्सर घर पर आराम करना पसंद करते हैं, लेकिन अहमदाबाद की मंदाकिनी शाह ने ज़िंदगी को अपने तरीक़े से जीना चुना है. अपनी छोटी बहन, उषा, के साथ पुरानी स्कूटर पर शहर की सड़कों पर घूमतीं ‘बा’ आज़ादी और अदम्य साहस की एक जीती-जागती मिसाल हैं. स्वतंत्रता सेनानी पिता की बेटी, जिन्होंने कम उम्र में ज़िम्मेदारी संभाली और कॉलेज छोड़कर 16 की उम्र में काम शुरू किया, मंदाकिनी जी ने समाज के हर सवाल का जवाब अपनी रफ़्तार से दिया.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ ने बुजुर्ग महिला की इस रोमांचक यात्रा का वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
पैसों की तंगी ने मंदाकिनी के सपनों को किया चकनाचूर
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि बुजुर्ग महिला, जिनकी पहचान 87 साल की मंदाकिनी के रूप में हुई है. वह अपनी छोटी बहन उषा के साथ स्कूटर पर सवार होते घूमती नजर आ रही हैं. वीडियो में मंदाकिनी ने अपने जीवन के बारे में खुद बयान किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे वह बचपन की कठिनाइयों को पार करके आजादी तक पहुंचती है. मंदाकिनी का जन्म अहमदाबाद में हुआ. उनकी पांच बहनें और एक भाई है, जिनमें वह सबसे बड़ी हैं. उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी थे. मंदाकिनी आजादी के बाद से ही एक बिजनेस शुरू करना चाहती थी, लेकिन पैसों की तंगी के कारण उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया.
पहले सीखी जीप, फिर खरीदा सेकंड-हैंड स्कूटर
मंदाकिनी कभी कॉलेज नहीं गई. उन्होंने स्कूल खत्म करते ही काम शुरू कर दिया था. वह 16 साल की उम्र में बाल मंदिर में मोंटेसरी टीचर बन गई थी. बाद में वह सोशल वेलफेयर प्रोजेक्ट्स से जुड़ गई. महिला मंडलों से मिलना, पंचायत चर्चाओं में बैठना, महिलाओं को उनके अधिकार सिखाना. इन धूल भरी सड़कों की यात्राओं और कई चाय की बैठकों के बीच उन्होंने मोपेड चलाना सीखा, फिर जीप और आखिर में उन्होंने एक सेकंड-हैंड स्कूटर खरीदा.
मंदाकिनी से लोगों ने शादी से जुड़े किए कई सवाल
लोग उनसे हमेशा कुछ सवाल करते रहे, “आपकी शादी नहीं हुई? क्या आप विधवा हैं?” लोगों के लिए अकेली महिला एक अधूरी कहानी के जैसी थी, लेकिन मंदाकिनी के लिए यह कहानी हर दिन नई मोड़ ले रही थी . उन्हें शादी का ख्याल आया था, लेकिन जिंदगी के कुछ अलग की प्लान थे. आज भी ट्रैफिक पुलिस मुझे देखकर पूछते हैं कि बा आप स्कूटर क्यों चलाती हो? लोग उनकी नकल भी उतारते हैं और वह हैरान भी रह जाते हैं जब वह उन्हें उनकी छोटी बहन उषा के साथ स्कूटर पर देखते हैं, लेकिन वह लोगों से कुछ नहीं कहती और सिर्फ मुस्कुरा देती हैं.
मंदाकिनी ने कहा कि वह कैसे समझाएं कि चेहरे पर लगने वाली हवा आज भी उन्हें 16 साल का महसूस कराती है. यह वीडियो न सिर्फ मंदाकिनी की जिंदादिली को देखाती हैं, बल्कि समाज की उन पुरानी सोच को चुनौती देती हैं, जो आज के समय में भी महिलाओं को अकेले जीने का हक नहीं देते हैं.








